tikhiawaz24.in

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

*💥💥डेंगू पर हाईकोर्ट सख्त कहा, क्यों न उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाये*

लखनऊ (जेएनएन)। पारिवारिक कलह से जूझ रही सपा सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से भी मंगलवार को तगड़ा झटका लगा। अदालत ने डेंगू से हो रही मौतों के मद्देनजर सरकारी प्रयासों को नाकाफी मानते हुए सरकार से पूछा कि क्यों न प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी जाए। मुख्य सचिव राहुल भटनागर को गुरुवार को तलब करते हुए अदालत ने कहा कि नौकरशाही सरकार के काबू में नहीं है।डेंगू नियंत्रण में प्रशासनिक विफलता की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एपी शाही और न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की खंडपीठ ने कहा कि राच्य सरकार का सांविधानिक तंत्र स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल रहा है।

*जनता डेंगू से मर रही और आप कागजी घोड़े दौड़ा रहे: हाईकोर्ट*

न्यायालय ने कहा कि सरकार नागरिकों को स्वास्थ्य व सफाई उपलब्ध कराने के अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रही है। न्यायालय ने कहा, मुख्य सचिव स्पष्ट करें कि इस स्थिति को तत्काल कैसे ठीक कर सकते हैं अन्यथा कानून व शासन के समुचित प्रशासन के लिए न्यायालय संविधान के संबंधित प्रावधानों को लागू कर सकता है। बहस के दौरान न्यायालय ने आम लोगों की मौतों और सरकारी तंत्र की लापरवाही पर कहा कि क्यों न संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा कर दी जाए।

*राज्य में आपातस्थिति*
नाराज हाईकोर्ट ने कहा कि यह दशा स्पष्ट इशारा करती है कि राज्य में आपात स्थिति है और राज्य सरकार की मशीनरी पूरी तरह विफल हुई है। न्यायालय ने कहा कि हमारी असंतुष्टि का कारण धारणा नहीं है बल्कि इसका आधार खुद राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे और रिपोर्ट हैं। हमें अब तक एक भी सकारात्मक कार्य नहीं दिखा है।

*हाईकोर्ट ने पूछा क्या प्रदेश में हो रहा अनिवार्य शिक्षा कानून का पालन*
*मर रहा आम आदमी*
न्यायालय ने कहा पिछले कई सालों से राज्य के स्वास्थ्य प्रशासन की विफलता का मुद्दा जनहित याचिकाओं में उठाया जा रहा है। इतनी बार आदेश दिए गए व अधिकारियों को तलब किया गया कि वस्तुत: यह न्यायालय लोक प्रशासन अदालत बन गया। अधिकारी मात्र कागजी खानापूरी और चि_ी पेश कर कर्तव्यों की इतिश्री करने में मशगूल हैं। न्यायालय ने तल्ख लहजे में कहा कि आम आदमी मर रहा है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं नही रेंग रही है। न्यायालय ने कहा कि यह सब कहने को हम अब बाध्य हैं।

*जुबानी जमा खर्च*
न्यायालय ने सरकार की ओर से पेश हलफनामों को पढ़कर कहा कि हलफनामों से ही स्पष्ट है कि मेडिकल सुविधाओं में कितनी कमियां हैं। आखिर बार-बार आदेश जारी करने के बावजूद नौकरशाह कोई ठोस कार्रवाई क्यों नही कर रहे हैं। सरकार जुबानी जमा खर्च में मस्त है। बार-बार सफाई दी जा रही है लेकिन अब तक किसी भी सुनवाई पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्ययोजना पेश नहीं की गई।

*यह आपराधिक लापरवाही*
सरकारी नाकामी से हुई मौतों पर न्यायालय ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि यह तो आपराधिक लापरवाही (क्रिमिनल नेग्लिजेंस) है। अदालत ने नाकाम अफसरों पर कोई कारवाई न करने पर भी सरकार को लताड़ लगाई। न्यायालय ने पूछा कि आखिर सरकार नाकाम अफसरों पर कार्रवाई से हिचक क्यों रही है।

*तो हटा दो पीएससी अध्यक्ष*
लगभग दो घंटे चली सुनवाई के दौरान न्यायालय की उस समय त्यौरियां चढ़ गयीं जब अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोडियाल ने डॉक्टरों व संसाधनों की कमी की दुहाई दी। न्यायालय ने कहा कि इस तर्क से सरकार लोगों की जान की  हिफाजत करने की अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। यदि डॉक्टर पर्याप्त मात्रा में नियुक्त नहीं किए जा रहे तो पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) के चेयरमैन को क्यों नहीं हटा देते?

*श्रीधरन जैसे लोग चाहिए*
न्यायालय ने कहा कि डॉक्टरों को आधारभूत सुविधाएं नहीं मुहैया कराई जातीं जिसकी वजह से डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कतराते हैं। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने एक बार मेट्रोमैन श्रीधरन का नाम लेकर कहा कि अब तो लोगों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए वैसे ही समर्पित व्यक्ति की जरूरत है।

तीखी आवाज़

*सोशल मीडिया ने उजाड़ा घर, शादी के दो घंटे बाद ही तलाक*
Tue, 25 Oct 2016  (IST)

दुबई, प्रेट्र। सोशल मीडिया ने एक घर को बसने से पहले ही उजाड़ दिया। खलीज टाइम्स के अनुसार, शादी की तस्वीरें स्नैपचैट पर शेयर करने से नाराज पति ने निकाह के दो घंटे बाद ही पत्नी को तलाक दे दिया। बताया जा रहा है कि शादी से पहले इस सऊदी नागरिक ने अपनी भावी पत्नी से करार किया था कि वह सोशल मीडिया पर विवाह संबंधी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं करेगी।

समाचार पत्र ने दुल्हन के भाई के हवाले से लिखा है, 'मेरी बहन और उसके पति के बीच शादी से पूर्व करार हुआ था कि वह अपनी तस्वीरें या  वीडियो पोस्ट करने के लिए स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं करेगी। यह शादी के कांट्रैक्ट में शामिल था। गलती से, मेरी बहन ने अपनी कुछ दोस्तों को स्नैपचैट पर शादी की तस्वीरें भेज दीं। इसके चलते उसके पति ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए तलाक दे दिया।'

तीखी आवाज़

अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है, उनको हटाया जाएगा

समाजवादी पार्टी में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लखनऊ में बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद से सुलह की कोशिश जारी है, लेकिन अभी तक सुलह का रास्ता नहीं निकल पाया है. सोमवार देर शाम अखिलेश यादव ने अकेले जाकर मुलायम सिंह से उनके घर पर मुलाकात की. जबकि शिवपाल यादव सीएम अखिलेश के आवास पर करीब 1 घंटे तक इंतजार करते और फिर वापस लौट गए. 

लेकिन अखिलेश शिवपाल से बिना मिले अपने घर से निकलकर मुलायम से मिलने चल दिए. शिवपाल यादव अखिलेश से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे. खबर ये भी थी कि दोनों साथ मुलायम से मिलने के लिए उनके घर पर जाएंगे. इससे पहले खबर आई कि पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव एक बार फिर अखिलेश समर्थक 10 और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.  वहीं कोलकाता में अमर सिंह ने कहा कि वो सपा विवाद पर कुछ भी नहीं टिप्पणी करेंगे. उन्होंने कहा कि अखिलेश को मेरी शुभकामनाएं है, और वो मेरे सर्वोच्च नेता के बेटे भी हैं. साथ ही अमर सिंह ने कहा कि इन मुद्दों पर उनकी खामोशी कई सवालों का जवाब है. 

मुलायम से मिलने से रामगोपाल का इनकार 
वहीं 6 साल के लिए सपा से निष्कासित रामगोपाल यादव ने दो टूक कह दिया है कि वो अब मुलायम से नहीं मिलेंगे. रामगोपाल की मानें तो नेताजी बाहरियों से घिरे हुए हैं. उन्होंने अखिलेश का पक्ष लेते हुए कहा कि सीएम ने अमर सिंह के बारे में जो कुछ भी कहा वो सौ फीसदी सच है. वहीं दिनभर उठा-पठक के बाद अब खबर आई है कि आज अखिलेश अब किसी पार्टी कार्यकर्ता से मिलने के मूड में नहीं है.

शिवपाल-अखिलेश के बीच तानातनी
दरअसल समाजवादी पार्टी और कुनबे में सबसे बड़ी तकरार के बीच लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक हुई. बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, 'मेरे पिता मेरे लिए गुरु हैं. नेताजी ने मुझे अन्याय से लड़ना सिखाया. मैं अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा. कई लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं.' अख‍िलेश बोलते-बोलते रो पड़े. उन्होंने कहा कि मैं नेताजी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना. बैठक के दौरान मुलायम सिंह ने अखिलेश से कहा कि शिवपाल तुम्हारे चाचा हैं, गले लगो. बाद में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. बैठक के बाद मुलायम सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि अखिलेश को पार्टी से नहीं निकाला जाएगा.

खबर है कि गले मिलने के बाद शिवपाल और अखिलेश के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. चश्मदीद के अनुसार, शिवपाल ने अखिलेश से माइक छीन लिया. शिवपाल ने अखिलेश से कहा कि क्यों झूठ बोलते हो? दोनों के बीच तीखी बहस हुई. सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया. जिसके बाद अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. वापसी में अखिलेश अपने सर्मथकों से भी मिले. शिवपाल भी मुलायम सिंह के आवास पहुंचते थे. तीनों के बीच करीब आधा घंटे की बैठक हुई. मुलायम सिंह ने फिर से दोनों को बुलाया है. मुलायम ने कहा है कि मतभेद दूर करें या टूट के लिए तैयार रहें. पार्टी टूटने पर कार्यकर्ता माफ नहीं करेेगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर नेताजी के खिलाफ साजिश होगी तो मैं कार्रवाई करूंगा. रामगोपाल यादव ने कभी किसी को हटाने के लिए नहीं बोला. मैंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ान का काम किया. अगर मैंने कोई सीमा लांघी है तो माफ करना. अखिलेश ने स्पष्ट किया कि टिकट का बंटवारा वो ही करेंगे.

एक इशारे पर युवा खड़े हो जाएंगे
बैठक में मुलायम सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के हालातों को लेकर दुखी हूं. जो अभी उछल रहे हैं, एक लाठी मार दी जाए तो पता नहीं चलेगा. जो अखिलेश के लिए नारा लगा रहे हैं, उन्हें क्या पता हमने क्या लड़ाई लड़ी. नारेबाजी करने वालों को निकाल देंगे. शिवपाल सिंह जनता के नेता हैं. मैं शिवपाल के काम को नहीं भूला सकता. मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूं. मुलायम ने कहा क जो आलोचना नहीं सुन सकता, वो नेता नहीं बन सकता. हमारे एक इशारे पर युवा खड़े हो जाएंगे. ऐसा ना सोचें कि युवा हमारे साथ नहीं है. एक इशारे पर युवा कुछ भी कर देगा. अमर सिंह का बचाव करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि अमर सिंह मेरा भाई है. अमर सिंह ने कई बार हमारी मदद की. अमर सिंह नहीं होते तो मुझे 7 साल की जेल हो जाती. शिवपाल और अमर सिंह के खिलाफ नहीं सुन सकता. मैं और शिवपाल कभी अलग नहीं हो सकतेे.

अखिलेश को फटकार

मुख्तार अंसारी का बचाव करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि मुख्तार का परिवार ईमानदार है. उप-राष्ट्रपति उस परिवार से आए हैं. मैं जानता हूं कि पार्टी टूट नहीं सकती. मुलायम ने अखिलेश को फटकार लगाते हुए कहा कि पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया है. क्या जुआरियों और शराबियों की मदद कर रहे हो? क्या अकेले चुनाव जीता सकते हो? तुम्हारी हैसियत क्या है? हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हमें हमारी कमजोरी दूर करनी होगी और एक-दूसरे से लड़ना छोड़ना होगा.

अखिलेश पर शिवपाल के गंभीर आरोप
बैठक में अखिलेश पर आरोप लगाते हुए शिवपाल ने कहा कि अखिलेश अलग पार्टी बनाना चाहते थे. ये बात मैं अपने बेटे की कसम खाकर कहता हूं. मैं गंगा जल हाथ में लेने को तैयार हूं. अखिलेश ने दूसरी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को कहा. पार्टी में रामगोपाल यादव की दलाली नहीं चलेगी. अमर सिंह का पक्ष लेते हुए शिवपाल ने कहा कि 2003 में अमर सिंह की मदद से सरकार बनी थी. सपा में वहीं लोग रहेंगे, जो ईमानदार हैं. मुख्तार अंसारी का नाम लेकर मुझे बदनाम किया गया. शिवपाल ने कहा कि यूपी का नेतृत्व नेताजी संभालें. मुझे पार्टी चलाने की छूट मिले.

वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम लोगों को पार्टी से निकालेंगे. नेताजी ने पार्टी को खड़ा करने में काफी संघर्ष किया. आज जहां पार्टी खड़ी है, वो सिर्फ नेताजी की वजह से है. मैंने भी पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है. अनुशासनहीनत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 1972 में हमने पार्टी बनाई. गांवों में साइकिल से प्रचार करते थे. हमने साथ में जेल में समय बिताया. पूरे राज्य में हम साइकिल से घूमे.

इससे पहले रविवार का दिन समाजवादी पार्टी के लिए भारी उठापटक और हंगामे से भरा रहा. एक के बाद एक बड़े फैसले लिए गए. बर्खास्तगी और निष्कासन का दौर चला. रविवार को पार्टी से निकाले गए रामगोपाल यादव ने 'आज तक' से कहा कि अखिलेश अपने आप में एक पार्टी हैं.

बैठक से पहले शिवपाल और अखिलेश के समर्थन पार्टी दफ्तर पर इकट्ठे हो रहे हैं. दोनों तरफ के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान हंगामे की भी खबरें हैं. इस दौरान शिवपाल का पोस्टर दिखा रहे शख्स को अखिलेश समर्थकों ने पीटा. 

'कीमत चुकाएगी पार्टी'
इस पूरे घटनाक्रम पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जो भी हो रहा है, पार्टी को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. रामगोपाल को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं. वो बीजेपी से नहीं मिल सकते. नेताजी और मुख्यमंत्री को बैठकर इस पर समाधान निकालना चाहिए. कुछ बाहरी लोग पार्टी और परिवार में आग लगाने का काम कर रहे हैं. हर कोई जानता है कि ये कौन कर रहा है. हम पार्टी और परिवार को एक साथ करने की कोशिश करेंगे.

पार्टी के हालात पर भावुक हुए मुलायम
सपा में मची घमासान पर मुलायम सिंह यादव ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पार्टी के मौजूदा हालात पर भावुक होते हुए चिंता जताई. नाराजगी जाहिर करते हुए मुलायम ने कहा कि जब मैं रामगोपाल से मिलना चाह रहा था तो वो वक्त देकर कहीं और चले गए. अपने आवास पर हुई इस बैठक में अखिलेश द्वारा निकाले गए लोगों को देखकर मुलायम ने मजाक में कहा कि क्या ये शहीदों की बैठक हो गई?

रामगोपाल को पार्टी से निकाला
रविवार को मुलायम सिंह यादव के एक भाई ने दूसरे भाई को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव पर तमाम पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. साथ ही उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी हटा दिया गया है. वहीं सूत्रों की मानें तो रामगोपाल पर कार्रवाई से सीएम अखिलेश यादव और नाराज हो गए हैं और वो लगातार रामगोपाल के संपर्क में हैं.

शिवपाल को अखिलेश ने कैबिनेट से हटाया
दरअसल रविवार सुबह से सपा में एक-दूसरे को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी रही. सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई. बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया दिया. शिवपाल के अलावा मंत्रिमंडल से नारद राय, ओम प्रकाश सिंह और शादाब फातिमा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. अखिलेश ने अमर सिंह की करीबी जया प्रदा को यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल से भी हटा दिया है. इसके अलावा अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है, उनको हटाया जाएगा. जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी. बैठक में शिवपाल सर्मथकों को नहीं बुलाया गया था.

तीखी आवाज़

मेष :: अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा।

उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 

वृषभ :: आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी के आशीर्वाद हैं। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।

मिथुन :: नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिकरुप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है ऐसी गणेशजी की सलाह है।

कर्क :: आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आँखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। धन का अधिक खर्च होगा।

सिंह :: आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।

कन्या :: आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे से संभव हो तो दूर रहिएगा।

तुला :: आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी प्राप्त होने के आज योग हैं। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक :: आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

धन :: आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिकरुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंग उपस्थित होंगे। प्रतिस्पर्धियो और विरोधीयों के साथ संभव हो तो विवाद न कीजिएगा।

मकर :: आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।

कुंभ :: आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन :: आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा। सहकार्यकरों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहकार अच्छा मिलेगा। मायके से समाचार प्राप्त होंगे।

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ- मुलायम सिंह के दांत में तेज दर्द की शिकायत, लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने दांतों का परीक्षण किया, मुलायम दांत के दर्द से काफी असहज महसूस कर रहे, दांत में दर्द की शिकायत से मुलायम मुलाकातें टाल सकते हैं, डॉक्टरों ने मुलायम सिंह को आराम की सलाह दी

लखनऊ- बीएसपी बॉस मायावती ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- महोबा में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पूरी तरह फ्लाप, बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता हतोत्साहित है, मोदी केवल शिलान्यास,भूमिपूजन का लॉलीपाप दे रहे, मोदी शासन में माल्या,ललित मोदी जैसे लोग भाग गए, BSP ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की थी, कालाधन लाने वाले अपने पुराने वादों को भी भूल गए-मायावती

लखनऊ- शिवपाल यादव के आवास पर समर्थकों का जमावाड़ा, शिवपाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी जारी, शिवपाल के 7 केडी आवास पर समर्थकों का जुटना जारी, शिवपाल यादव आवास से बाहर निकले, हंगामा कर रहे समर्थकों को शिवपाल ने समझाया-नेताजी सब कुछ ठीक करेंगे, आप लोग जाइये,-शिवपाल 

वाराणसी- बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, DLW से सड़क मार्ग से पहुंचे एयरपोर्ट, थोड़ी देर में दिल्ली के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री

लखनऊ- MLC आशू मलिक ने ईटीवी पर दिया बयान- सीएम आवास पर मेरे साथ मारपीट हुई, मुख्यमंत्री के घर पर मुझे पीटा गया, पवन पांडेय ने मारपीट की, बंधक बनाकर मेरे साथ मारपीट की गई, मुख्यमंत्री घटना के वक्त मौजूद नहीं थे, मुख्यमंत्री ने मेरी जान बचाई- मलिक 

दिल्ली- सपा नेता नरेश अग्रवाल का बयान- पार्टी में कोई झगड़ा नहीं, समाजवादी पार्टी में ऐसा होता रहा है, विघटन और बिखराव ऐसी स्थिति नहीं, मैं रामगोपाल को जानता हूं वो साम्प्रदायिक नहीं हो सकते, साम्प्रदायिक शक्तियों के साथ नहीं जा सकते, यूपी सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं, पार्टी में पटाक्षेप हो गया है सब चुनाव में साथ जाएंगे, अपने खुद के हटाए जाने के सवाल पर बोले नरेश- कहा कि ऐसी काल्पनिक बातों का मैं जवाब नहीं देता

लखनऊ- कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का बयान- सारे विधायक अखिलेश के साथ हैं, सीएम ने चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा, पारिवारिक घटनाक्रम के बावजूद सीएम सहज हैं,युवाओं का उत्साह और विधायकों का समर्थन साथ है-राजेंद्र चौधरी

इलाहाबाद- नकली शराब फैक्ट्री पकड़े जाने का मामला, पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी शराब फैक्ट्री, नवाबगंज के आनापुर चौकी के पास का मामला 

महोबा- महोबा में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, घंटों से जाम में फंसे हजारों वाहन, लोग परेशान, महोबा जिला प्रशासन, पुलिस नहीं दे रहा ध्यान, पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से महोबा में जाम 

गोंडा- पसरपुर सीएचसी गेट पर हुआ महिसा का प्रसव, भर्ती करने में देरी के चलते गेट पर ही हुआ प्रसव, नवजात बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर, आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा

दिल्ली- कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का सपा के अंदरूनी कलह पर बयान- सत्ताधारी सरकार अपने पारिवारिक झगड़े में लगी है, आम जनता की समस्या पर ध्यान नहीं है-आरपीएन

दिल्ली- ट्रिपल तलाक पर बोले आरपीएन सिंह- ट्रिपल तलाक पर कांग्रेस का पक्ष बिल्कुल साफ, इस मुद्दे का राजनीति नहीं होनी चाहिए, हिन्दू सिविल कोर्ट का विरोध किया था BJP,RSS ने, समाज के हर वर्ग को साथ लेकर काम करती है कांग्रेस-आरपीएन

गोरखपुर- पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर जारी, पिछले 48 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 6 मरीजों की मौत, मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 18 नए मरीज भर्ती, अबतक BRDMC इंसेफ्लाइटिस से 386 मरीजों की हुई मौत, BRDM कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 84 मरीजों का इलाज जारी

बागपत- दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी साहब सिंह RLD में शामिल, रालोद जिला अध्यक्ष ने साहब सिंह को कराई ज्वाइनिंग, सपा के पशुधन प्रसार विभाग के मंत्री थे साहब सिंह, बड़ौत में आरएलडी कार्यालय पर हुआ आयोजन

सम्भल- किसानों व कोल्ड स्टोरेज कर्मचारियों में हुई फायरिंग, गोली लगने से चाचा-भतीजे सहित 6 लोग हुए घायल, कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने को लेकर हुआ विवाद, हयातनगर के गांव चुहरचुर का मामला 

दिल्ली- यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक हुई, कांग्रेस की बैठक में प्रियंका गांधी भी हुई शामिल, गुलाम नबी आजाद,राजबब्बर भी बैठक में हुए शामिल, शीला दीक्षित,आरपीएन सिंह, भी बैठक में हुए शामिल 

बरेली- पटाखा बनाते समय ब्लॉस्ट होने से 2 लोगों की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे,अस्पताल में भर्ती, घर में पटाखे बनाते समय हुआ ब्लॉस्ट, बहेड़ी कोतवाली के शेखूपुरा मोहल्ला की घटना

आगरा- ट्रेन में टीटीई की पिटाई का वीडियो वायरल, चलती ट्रेन में तीन युवकों ने की थी पिटाई, तीनों युवक ट्रेन से कूदकर मौके से फरार, दो युवकों के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज, बटेश्वर रेल लाइन के पास डीएमयू का मामला

लखनऊ- 2014 के चुनावों में आचार संहिता तोड़े जाने का मामला, दिल्ली सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली, हाईकोर्ट ने केस रद्द करने की याचिका को खारिज किया, अमेठी कोर्ट में हाजिर हो अरविंद केजरीवाल-हाईकोर्ट