tikhiawaz24.in

बुधवार, 9 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

500 और 1000 के नोट मंगलवार रात से होंगे बंद, जानिए आपके दिमाग में आने वाले हर सवाल का जवाब*

नई दिल्ली: मंगलवार रात से ही देश में 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया जाएगा। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कालेधन पर अंकुश लगाने के इरादे से पीएम मोदी ने एक जोरदार बदलाव किया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज शाम देश के नाम अपने संबोधन में सबको चौंकाते हुए यह घोषणा कर दी। हम अपनी खबर में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब दे रहे हैं जो बेहद जरूरी हैं।

कब से बंद हो जाएंगे नोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के मुताबिक मंगलवार रात से ही 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। यानी अब बाजार में इन नोटों का इस्तेमाल वैध नहीं होगा। मोदी सरकार के इस कदम को काले-धन पर अंकुश की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा सकता है।

*कहां जमा कर सकते हैं आप अपने नोट:*

देर शाम पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान आए इस फैसले से हर कोई हैरान है। अगर आपके पास भी 500 और 1000 के नोट हैं तो घबराइए नहीं आप इसे बैंक व डाकघर में जमा करा सकते हैं और उसके बदले में आपको दूसरे नोट मिल जाएंगे जो अब चलन में रहेंगे।

*कब तक लौटा सकते हैं 500 और 1000 के नोट:*

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अचानक हुए इस फैसले में जनता को अपने नोट बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर आपके पास भी ये दोनों (500 और 1000 के नोट) ही नोट हैं तो आप 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच बैंक या डाकघर में कही भी जाकर अपने नोट जमा करा सकते हैं।

*कल नहीं खुलेंगे बैंक:* पीएम मोदी की घोषणा के बाद आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बुधवार को बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में देश के काफी सारे लोगों को नकदी की बड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

*इन जगहों पर 11 नवंबर तक काम करेंगे नोट:* आपको सरकार के इस अचानक फैसले से हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल, गैस और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ये नोट 11 नवंबर की रात तक मान्य होंगे। यानी सड़क पर चलने वाले रोजमर्रा के लोगों को कुछ दिन की राहत और मौका मिलेगा।

*इन तारीखों को काम नहीं करेंगे एटीएम:* आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि 9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे। ऐसे में आम लोगों को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

*इस दिन बैंक भी नहीं करेंगे काम:* 9 नवंबर यानी बुधवार के दिन बैंक भी काम नहीं करेंगे। इस दिन डाकघर भी बंद रहेंगे। यानी आम लोगों को राहत सीधे 11 नवंबर को ही मिल पाएगी।

सरकारी अस्पताल और रेलवे काउंटर पर इस तारीख तक स्वीकार होंगे नोट: लोगों की कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 11 नवंबर तक सरकारी अस्पताल और रेलवे काउंटरों पर सभी पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे, ताकि अचानक हुए इस फैसले से राहगीरों और मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

*घबराएं नहीं इन हेल्पलाइन का करें इस्तेमाल:*

22602201
23093230
ये दो हेल्पलाइन नंबर आरबीआई की तरफ से जारी किए गए हैं, आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
पहला वाला हेल्पलाइन नंबर मुंबई का है तो दूसरा वाला दिल्ली के लिए है।

*कर लें कैश का इंतजाम:*

पीएम मोदी के इस बड़े फैसले के चलते 9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे। ऐसे में अगर आपको कैश की जरूरत है तो 100 रुपए के नोटों का बंदोबस्त कर लें। आपको बता दें कि आप 9 नवंबर और 10 नवंबर को एटीएम से अधिकतम 2000 रुपए ही कैश निकाल पाएंगे।

*30 दिसंबर तक चूंके तो क्या:*

किसी सूरत में अगर आप 30 दिसंबर 2016 तक नोट बदलने से रह गए हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र (डिक्लरेशन फॉर्म) के साथ आप सीधे आरबीआई में जाकर अपने नोट जमा करा सकेंगे।

1000 और 500 रुपये के नोट बंद होने पर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट*

लखनऊ (जेएनएन)। एक हजार व पांच सौ रुपये के नोट बंद करने का फैसला होने के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया है। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने जिला पुलिस प्रमुखों को मॉल, पेट्रोल पम्पों, सीएनजी स्टेशनों, दवा की दुकानों पर पुलिस बल तैनात करने व पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिये हैं। बड़े पुलिस अधिकारियों को सड़क पर गश्त करने की हिदायत दी गयी है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि 11 नवंबर तक पेट्रोल पंप, दवा की दुकान, रेलवे, बस यात्रियों द्वारा एक हजार, पांच सौ का नोट लिये जाने का फैसला है, लिहाजा ऐसे स्थानों पर नोक झोंक रोकने में पुलिस मुस्तैद रहे। कानून व्यवस्था को बनाये रखा जाए।

*गांवों में लगें विशेष काउंटर : सीएम*

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद गांवों में विशेष काउंटर लगाने की मांग की है। मंगलवार रात 10:38 बजे ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को गांवों व जिला केंद्रों पर विशेष बैंकिंग काउंटर स्थापित करने चाहिए। इस फैसले से आम जनता, ग्रामीणों व किसानों को परेशानी से बचाने के लिए ये काउंटर उनकी सहायता की दृष्टि से स्थापित किये जाने चाहिए।

कालेधन की सफाई के लिए सरकार जल्द ही कड़े कदम उठाने जा रही है, कि केंद्र सरकार जल्द ही दो हजार रुपये का नोट प्रचलन में ला सकती है और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए पांच सौ व एक हजार रुपये पर गंभीर फैसला ले सकती है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा भी की। मंगलवार रात्रि 12 बजे से एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट की वैधता खत्म कर दी गई। कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार पहले से ही तैयारी कर रही थी। केंद्र सरकार की इसी मंशा के अनुरूप आरबीआई ने बड़े नोटों को प्रचलन से हटाने की कोशिश के साथ बैंकों को एक्सक्लूसिव 100 एटीएम बनाने के भी निर्देश दिए थे। इन एटीएम से केवल सौ के नोट ही निकलेंगे। इस खबर को चार नवंबर के अंक में प्रकाशित किया गया था।

मंगलवार, 8 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

दिल्ली-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बयान-प्रधानमंत्री की घोषणा स्वागत के योग्य है,पीएम के इस फैसले के साथ राष्ट्र की जनता-अमित

लखनऊ-500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने पर यूपी में अलर्ट,नोट बंद होने के बाद डीजीपी ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट,सभी प्रमुख बाजारों पेट्रोल पम्पो पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ-राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ATM में भारी भीड़,एटीएम में जमा करने वाली मशीनों पर भारी भीड़,निकालने वालों से ज्यादा जमा करने वालों की भारी भीड़,प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पम्प बंद हुए,लखनऊ, कानपुर, बुलंदशहर, मेरठ में भी पेट्रोल पम्प बंद  

लखनऊ-सीएम ने PWD विभाग की घोषणाओं की समीक्षा के निर्देश दिए,सचिव मुख्यमंत्री आमोद कुमार ने घोषणाओं की समीक्षा की,आजमगढ़ को ROB समय से कराने के लिए देंगे प्रशस्ति पत्र,कानपुर देहात में 3 परियोजनाओं की देखी गई बड़ी लापरवाही,परियोजना में अधिशासी अभियन्ता को निलम्बित करने के निर्देश,संतकबीरनगर में सड़क चैड़ीकरण के कार्य में पाई गई लापरवाही,आमोद ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए,विभागीय स्तर पर सीएम के घोषणाओं की समीक्षा हो-आमोद,'5 करोड़ से कम धनराशि की लम्बित घोषणाएं इस माह में पूरी करें'

इलाहाबाद-छात्रों और दुकानदारों में मारपीट और बमबाजी
मारपीट में तीन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा इलाके की घटना

यूपी-लखनऊ समेत प्रदेश के अस्पतालों में हाहाकार,500 और 1000 के नोट लेने से किया जा रहा इनकार,अस्तपालों में मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज-दवा 

मिर्जापुर-स्टैंड संचालक का युवक को पीटने का मामला,आरोपी स्टैंड संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया,स्टैंड संचालक और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज,शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-कानपुर देहात पीडब्ल्यूडी एक्सईएन निलम्बित,अमर किशोर को मुख्यमंत्री ने निलम्बित किया,CM की प्राथमिकता के कामों में लापरवाही का आरोप 

शाहजहांपुर-दारोगा लोकेश कुमार का घूस लेते वीडियो वायरल,एसपी ने दारोगा को किया लाइन हाजिर,जांच शुरू,तिलहर थाने में केस में नाम निकलवाने के लिए घूस 

तीखी आवाज़


दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन
गंभीर विषय पर चर्चा करना चाहता हूं - पीएम
दो साल तक देश ने अकाल झेला - पीएम मोदी
'देश ने उभरते सितारे की तरह उपस्थिति दर्ज कराई'
मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास - पीएम
गरीबों का सशक्तिकरण हमारा प्रयास है - पीएम
गरीबों, किसानों के लिए योजनाएं चलाई - पीएम
बीजेपी सरकार गरीबों के साथ - पीएम मोदी
गांव, गरीब और किसान को सरकार समर्पित-पीएम
कालाधन और भ्रष्टाचार ने देश में जड़े जमाई-पीएम
विकास में बाधा है कालाधन, भ्रष्टाचार - पीएम मोदी
'भ्रष्टाचार की ग्लोबल रैंकिंग में देश 100वें पायदान पर था'
भ्रष्टाचार को कुछ वर्गों ने स्वार्थ के लिए पाला-पीएम
'कुछ लोगों ने पद का दुरुपयोग भ्रष्टाचार के लिए किया'
कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी-पीएम
देश में ईमानदार लोगों की कमी नहीं है - पीएम
शक्तिशाली और निर्णायक कदम उठाने की जरुरत-पीएम
आतंकवाद देश को खोखला कर देता है - पीएम
निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है-पीएम
आतंकियों को फंड कौन दे रहा है?-पीएम मोदी
सीमा पार से जाली नोटों से फंडिंग हो रही - पीएम मोदी
देश को जाली नोटों का जाल तबाह कर रहा है-पीएम
कालेधन के लिए SIT का गठन किया - पीएम मोदी
कालेधन वापस लाने को समझौतों में परिवर्तन किया-पीएम
कालेधन के लिए मजबूत कानून बनाया - पीएम मोदी
ढाई साल में भ्रष्टाचारियों से सवा लाख करोड़ बाहर लाए-PM
आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए-पीएम
जाली नोट,भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए
कैश के सर्कुलेशन का संबंध भ्रष्टाचार से है-पीएम
भ्रष्टाचार की मार गरीब, मध्यम वर्ग झेलते हैं-पीएम
मकान खरीदने के लिए कैश ज्यादा मांगा जाता है-पीएम
भ्रष्टाचार हवाला कारोबार को भी बल देते हैं-पीएम
हवाला कारोबार से आतंकियों को मदद - पीएम मोदी
'500, 1000 के नोट आज रात से लीगल टेंडर में नहीं'
आज आधी रात से 500, 1000 के नोट बंद-पीएम मोदी
बाकी सारे नोट और सिक्के नियमित हैं - पीएम मोदी
'10 नवम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक जमा करा सकते हैं'
'500 और 1000 के नोट बैंक, डाकघरों में जमा कर सकते हैं'
प्रति दिन 10000,सप्ताह में 20000 निकाल पाएंगे-PM
[11/8, 9:41 PM] ‪+91 97925 99100‬: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंलगवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अचनाक कई बड़े ऐलान कर दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे। इसलिए बैंक और डाकघर जैसी वित्तीय संस्थाओं को कम समय में ज्यादा काम करना है। इसी वजह से 9 नवंबर यानी बुधवार को डाकघर और बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 8 नवंबर-9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद हो जाएंगे। पीएम ने कहा, '500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं।' 
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी कारणवश अगर आप 30 दिसंबर तक ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो आपको एक आखिरी अवसर भी दिया जाएगा। आपके पास 50 दिनों का समय है।
500 और 1000 के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है।

तीखी आवाज़

*11नवम्बर तक सरकारी हास्पिटल;  मेडिकल स्टोर; पेट्रोल पम्प;  रेलवे  ; बस स्टेशन ; एयरपोर्ट पर फिलहाल चलेंगे 500/-;1000/- के नोट*

*बैंकों डाक घरों से बदले जा सकेंगे नोट*

तीखी आवाज़

*🌠BREAKING NEWS*

*आज मध्य रात्रि से वर्तमान में जारी 500 रुपये और 1,000 रुपये के करेंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे यानि ये मुद्राएँ कानूनन अमान्य होंगी : PM*
*500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के जरिये लेन देन की व्यवस्था आज मध्य रात्रि से उपलब्ध नहीं होगी : PM*
*100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, 2 रुपये और 1 रूपया का नोट और सभी सिक्के नियमित हैं और लेन देन के लिए उपयोग हो सकते हैं: PM*
*Update,,,देशवाशियों को कम से कम तकलीफ का सामना करना पड़े, इसके लिए हमने कुछ इंतज़ाम किये हैं: PM*
*500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट, 10 नवम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक अपने बैंक या डाक घर के खाते में बिना किसी सीमा के जमा करवा सकते हैं: PM*
*आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है : PM*

तीखी आवाज़

रामनगर जौनपुर।नेवढिया पुलिस ने गुरुवार को चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
      नेवढिया थाना प्रभारी के के गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी की बढती घटनाओ के लिए एस पी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने  एक टीम का गठन किया गया था।पुलिस को मुखबिर के सुचना दिया कि जो 29 की रात को प्रकाश डिजिटल स्टूडियो नेवढिया बाजार मे लगभग तीन लाख रुपये के सामान को एक युवक बेचने के फिराक मे बुद्धीपुर तिराहे पर खडे होकर अपने दूसरे साथी का इन्तजार कर रहा था पुलिस मौके पर पहुँच कर निलेश हरिजन s/o राजेन्द्र प्रसाद हरिजन ग्राम बहरी थाना नेवढिया को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से दो लेपटाप एच पी का,सी पी ओ (सिस्टम),मानिटर, की बोर्ड,चार्जर लगभग एक लाख चालिस हजार का सामान बरामद हुआ।अन्य सामान दूसरा साथी अजय यादव उर्फ बीके s/o गुलाब चन्द्र यादव उर्फ विनोंद ग्राम पाडेयपुर थाना नेवढिया के पास है हम दोनो लोग 29 की रात को नोकरा मे कबड्डी देखने गये थे तो बीके ने अपने दोस्त् के दुकान मे चोरी का प्लान बनाया था।दूसरे साथी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तारी वाले टीम मे प्रभारी थानाध्यक्ष नेवढिया के के गुप्ता ,एस आई चन्दन कुमार,कास्टेबल संजय यादव,का० प्रमोद सिंह,का०धमेन्द्र यादव,चालक शशिकान्त मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीखी आवाज़

लखनऊ-परिवहन  विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल शुरू,चंदौली में एक की जगह 3 एआरटीओ पोस्ट किए,अब तक एक एआरटीओ का ही पद सृजित था,सबसे मलाईदार जिले में अब तीन हिस्से होंगे,परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल जारी है 

बांदा-बुलंदेलखंड में भी फैली जहरीली धुंध का कहर,धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार पर लगी रोक,बढ़ते प्रदूषण से लोगों की आंख,सांस लेने में परेशानी

लखनऊ-कमिश्नर भुवनेश कुमार का ईटीवी पर बयान-लखनऊ की विकास रैंकिंग बेहद ख़राब,CM के विकास एजेंडे का काम पिछड़ा,लखनऊ 39वें पायदान से 64वें स्थान पर आ गिरा,लखनऊ के 25 पायदान नीचे आने का बेहद अफ़सोस,जिलों के अफसरों की लापरवाही का नतीजा,लखनऊ को बेहतर बनाने की करेंगे कोशिश,राजधानी की रैंकिग काफी चिंताजनक,खराब हालत को सुधारने का दिया है निर्देश

हापुड़-70 लाख का भुगतान न करने पर बैंक चेयरमैन पर केस दर्ज,CJM कोर्ट के आदेश पर चेयमैन समेत 3 लोगों पर केस दर्ज,खाता धारकों का करोंड़ों का भुगतान नहीं कर रहा महामेगा बैंक,हापुड़ कोतवाली इलाके के महामेगा बैंक का मामला

कानपुर-लखनऊ के बीच 11 नवम्बर से बंद होगी रेल सेवा,11 नवम्बर से लेकर 7 दिसम्बर तक रेल सेवा रहेगी बाधित,गंगा ROB की मरम्मत के चलते रेल सेवा पर व्यापक असर,27 दिनों तक सुगम नहीं रहेगी लखनऊ-कानपुर की रेल यात्रा,दो दर्जन से ज्यादा सुपर फास्ट और मेल ट्रेनें रहेंगी निरस्त,एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का रुट होगा डायवर्ट,लखनऊ और कानपुर मेमो ट्रेन उन्नाव तक ही आएंगी,लखनऊ-कानपुर के बीच प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं,नौकरी के लिए अप-डाउन करने वालों के लिए काफी दिक्कत 

फिरोजाबाद-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत,महिला गंभीर घायल,ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,नार्खी थाना क्षेत्र के जलेसर रोड की घटना

सोनभद्र-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का बयान-आपकी इच्छा के अनुरूप भारत सरकार ने काम किया,पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की कार्य संस्कृति को बदला,मोदी ने भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया,पुलिस भर्ती में इटावा,मैनपुरी, कन्नौज के लोग ही शामिल,पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है,भाजपा ने किसानों का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया,यूपी के जिलों में धान क्रय केंद्र नहीं खुल रहे हैं

सोनभद्र-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान-सपा सरकार में गुंडाराज चरम पर है,सपा, बसपा में कोई फर्क नहीं,एक सांपनाथ तो दूसरा नागनाथ हैं,नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों, पिछड़ों की सरकार है,सपा गठबंधन की तलाश में है

दिल्ली-बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव का बयान-राजनाथ सिंह ने जांच में मदद का दिया आश्वासन,अब तक दिल्ली पुलिस की कार्रवाई सही नहीं,नजीब को खोजा जाना चाहिए

फिरोजाबाद-बीजेपी प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का बयान-यूपी में भी राजनैतिक सर्जिकल सट्राइक की जरूरत,2017 में युवाओं के बल पर बनेगी बीजेपी की सरकार

इटावा-लॉयन सफारी में एक और शेरनी की मौत,काफी वक्त से चल रही थी शेरनी गिरिज्मा,शेरनी गिरिज्मा की मौत से सफारी में हड़कम्प 

लखनऊ-सेवा मंडल के चेयरमैन राम जतन यादव हटाये गये,मुख्यमंत्री अखिलेश ने सेवा मंडल चेयरमैन को हटाया,आलोक दीक्षित सहकारिता सेवा मंडल के नये चेयरमैन,UPCV के MD और चेयरमैन दोनों आलोक दीक्षित के हवाले 

कासगंज-सोरो में स्पोर्ट स्टेडियम का हुआ शिलान्यास,खेल राज्यमंत्री राम सकल गुर्जर ने किया शिलान्यास,9 करोड़ की लागत से सोरो में रहा स्पोर्ट स्टेडियम,परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह भी रहे मौजूद

मेरठ-स्मॉग पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में की आपतकालीन बैठक,डीएम ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के दिए आदेश,सस्ते मास्क उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों से अपील,1 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर मिलेंगे सस्ते मास्क-डीएम

हरदोई-नशे में धुत सिपाही ने जमकर किया हंगामा,दुकानदार,आने-जाने लोगों,मरीजों से की अभद्रता,जिला महिला अस्पताल के गेट के पास का मामला

लखनऊ-उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए बड़ी ख़बर,मुख्यमंत्री 19 नवंबर को करेंगे डायल 100 का उद्घाटन,प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने तैयारियों की समीक्षा की,डायल 100 से 10 मिनट में घटना स्थल पर पहुंचेगी पुलिस

आगरा-स्कूल संचालक पिता की हत्या का मामला,आरोपी दोनों बेटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस प्रेमी को पहले ही भेज चुकी है जेल,बेटियों ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या,हरिपर्वत थाना क्षेत्र के विजयनगर का मामला

अंबेडकरनगर-राइस मिलर्स ने 21 करोड़ के चावल का किया गबन,67 राइस मिलर्स के खिलाफ आरसी हुई जारी,खाद्य एवं विपणन विभाग ने आरसी किया जारी,वर्ष 2011-12-13 के बीच हुआ चावल का गबन

बस्ती-डीएम आवास में शार्ट सर्किट से लगी आग,कम्प्यूटर और फाइलें जलकर हुई राख,उपकरणों से आग पर पाया गया काबू

लखनऊ-PGI के डॉक्टरों की हड़ताल का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान,डायरेक्टर PGI,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को किया तलब,कल 10 बजे हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने किया तलब 

इलाहाबाद-स्मॉग के चलते दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द,इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया-9604 फ्लाइट  रद्द,एयर इंडिया ने सभी यात्रियों को बस से भेजा लखनऊ,लखनऊ से फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे सभी यात्री

बागपत-चोरी के आरोप में अरेस्ट युवक को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री,पुलिस पर थाने में पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आरोप,बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,बालेनी थाने में युवक को पीटने का आरोप

बिजनौर-बस और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत,2 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,नगीना थाना क्षेत्र के धामपुर रोड पर हुआ हादसा 

कानपुर-पनकी पॉवर हाउस के पास लगी आग,पॉवर हाउस के पीछे झाड़ियों में लगी आग,दमकल की एक गाड़ी ने आग पर पाया काबू

दिल्ली-बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप और लूट का मामला,आजम खां को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,नोटिस के बावजूद जवाब नहीं देने पर कोर्ट नाराज,मीडिया हाउसों को भी सुप्रीम कोर्ट का नोटिस,आजम की प्रेस कॉफ्रेंस की सच्चाई कोर्ट में पेश करें,17 नवम्बर तक सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करें

लखनऊ-हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में स्मॉग पर सुनवाई,हवा में फैले जहरीले स्मॉग पर हाईकोर्ट सख्त.....राज्य सरकार ने स्मॉग पर क्या एक्शन लिया,राज्य सरकार कल दे जानकारी-हाईकोर्ट 

आजमगढ़-यूपी में सपा-कांग्रेस महामहागठबंधन को झटका,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी का बयान-कांग्रेस पार्टी यूपी में अकेले लड़ेगी चुनाव,PK ने किससे क्या बात की निजी मामला

आजमगढ़-कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा का बयान-महागठबंधन मीडिया द्वारा छनकर आया,प्रशांत किशोर केवल चुनाव प्रचार के रणनीतिकार,पीके किससे मिले उनका निजी मामला,पीके हमारी पार्ट के नेता नहीं हैं,गठबंधन होता तो सिर्फ नेता बात करते

लखनऊ-बहराइच में लड़की को कोर्ट में न पेश करने का मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का मामले पर आदेश,34 दिन तक बरामद लड़की को नहीं किया था पेश,बहराइच के सीओ सिटी और थाना इंचार्ज पर जुर्माना,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 1.5 लाख जुर्माना लगाया 

जालौन-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज रात पहुंचेगी जालौन,3 दिन तक जिले में रहेगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा,केंद्रीय मंत्री उमा भारती,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा रहेंगे मौजूद,शहर के टाउन हॉल में कल होगी जनसभा

तीखी आवाज़

*💥दिल्ली की तुलना 1952 के लंदन के 'ग्रेट स्मॉग' से, 4000 लोगों की हुई थी मौत*
(IST)

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राष्ट्रीय राजधानी में दमघोंटू स्मॉग ने साल 1952 के लंदन के कुख्यात 'ग्रेट स्मॉग' की याद दिला दी है। पिछले करीब एक हफ्ते से दिल्ली में छाई धुंध और धुएं की घनी चादर से हवा की गुणवत्ता रविवार को इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई।

प्रदूषण के चलते विकराल स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में रही हवा की औसत गुणवत्ता के अब अधिकतम सीमा पार करने की भी आशंका भी जताई गई है।

*हवा में प्रदूषण 17 गुना अधिक*

विशेषत्रों की मानें तो सांसों के जरिये फेफड़े में दाखिल होने वाले प्रदूषक कण पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर कई स्थानों पर सुरक्षित सीमा से 17 गुना ज्यादा रहा।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और 'सफर' की ओर से संचालित निगरानी स्टेशनों का हर घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 से ज्यादा रहा जो अधिकतम सीमा से कहीं ज्यादा है।

*... तो इस तरह हुई लंदन के कुख्यात 'ग्रेट स्मॉग' से तुलना*

कहा जा रहा है कि प्रदूषक कणों की मात्रा जैसे अन्य मानकों के मामले में सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ2) का स्तर शहर में अब भी नियंत्रण में है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि हालात कुछ वैसे ही हैं जैसे लंदन में 1952 के 'ग्रेट स्मॉग' के दौरान थे। 'ग्रेट स्मॉग' के दौरान करीब 4,000 लोगों की असामयिक मौत हो गई थी।

सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वॉयरमेंट की अनुमित्रा रायचौधरी का कहना है कि 1952 में लंदन में पसरे धुंध और धुएं से तब करीब 4,000 लोगों की असामयिक मौत हो गई थी जब एसओ2 का स्तर काफी ऊंचा होने के साथ-साथ औसत पीएम स्तर करीब 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था।

यहां एसओ2 का संकेंद्रण उतना ज्यादा भले ही नहीं है, लेकिन जैसा कि हमने दिवाली पर देखा, कई गैसों में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मिलाकर यह एक जहरीली मिलावट है। अनुमित्रा की मानें तो हालात ऐसे ही रहे तो दिल्ली में भी असामयिक मौतें हो सकती हैं।