tikhiawaz24.in

रविवार, 13 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की कमी से हाहाकार मचा,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र से किया अनुरोध,ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कैश वैन की व्यवस्था करें केन्द्र,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार से अपील की 

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती का बयान-500-1000 के नोट बंद होने पर मायावती का बयान-लोगों को भावनात्मक ब्लैकमेल न करें पीएम मोदी,लोगों को दुख पहुंचाने वाले फैसलों पर अड़े न रहे,15-20 लाख देने का वादा क्यूं भूल गए पीएम,पीएम मोदी ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए,जनता का ध्यान भटकाने को पीएम का फैसला,देश की जनता को बड़े जंजाल में फंसाया-मायावती 

इटावा-इटावा में हुआ बीएसपी का भाईचारा सम्मेलन,बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान,सपा सरकार में आपस में विवाद चल रहा-एससी मिश्रा,साइकिल के पहिये पर कोई और,पैंडल पर कोई और-मिश्रा,सपा सरकार का रथ भी खराब होने लगा है-एससी मिश्रा,लायन सफारी में शेर जीवित नहीं रहे-सतीश चंद्र मिश्रा,बीजेपी ने अच्छे दिन लाने का वादा पूरा नहीं किया-मिश्रा,नोट बंद होने से अस्पतालों में लोग परेशान-बीएसपी,अस्पतालों,बैंकों में लोग परेशान हो रहे-सतीश चंद्र मिश्रा,50 दिन में अस्पतालों में बहुत मौते हो जाएंगी-बीएसपी 

लखनऊ-शिवपाल यादव ने कल दर्जा प्राप्त मंत्रियों की बैठक बुलाई,23 नवम्बर को गाजीपुर में होने वाली रैली को लेकर बैठक,पार्टी कार्यालय पर 11 बजे से शिवपाल यादव लेंगे बैठक

कुशीनगर-शिवपाल यादव का बयान-नोट बंद होने से पूरे देश के लोग परेशान,सुबह से लाइन लगाने पर भी 4 हजार भी नहीं मिल रहे,किसानों को खाद बीज लेने में हो रही परेशानी,पीएम मोदी ने देश को संकट में डाल दिया,सारा व्यवसाय ठप हो चुका है,अधिकांश लोग भुखमरी की कगार पर पहुंचे,हम लोग भी कालाबाजारी के खिलाफ हैं,नोट बंद करने के लिए 10-15 दिन समय देना चाहिए था,2000 का नोट आने से कमीशन नहीं होगा बंद,विपक्षी दलों की भी राय लेनी चाहिए थी,पीएम मोदी ने अघोषित इमरजेंसी लगाई,चुनाव के समय ही बीजेपी को याद आता है राममंदिर,झूठ बोलने वाले लोग हैं भाजपाई,मंदिर बनवाने की बात करते हैं तिथि नहीं बताते-शिवपाल,निजी कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने की शिरकत 

कानपुर-शादी वाले घरों के लोगों को नोट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन,बीमार मरीज के परिजनों को भी लाइन लगाने से मिलेगी छूट,जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने दिए अफसरों को आदेश,सीओ अपने क्षेत्रों में बैंकों से वार्ता कर करेंगे लोगों की मदद 

बुलंदशहर-नोट बदलने आए युवक की पुलिस ने की पिटाई,चहेतों का नोट बदलवा रहे दारोगा का किया था विरोध,ककोड़ कस्बे में एसबीआई ब्रांच के बाहर की घटना

सहारनपुर-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,मृतक युवक के घर में आज 3 बहनों की होनी है शादी,बहनों की शादी के दिन भाई की मौत से घर में कोहराम,देवबंद थाना क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-होटल में खाने के बिल को लेकर 2 पक्षों में पथराव,हजार रूपए की नोट लेने से मना करने पर बवाल,पथराव में 4 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सिटी कोतवाली के गुरू नानक ढाबा की घटना

लखनऊ-गुरु नानक जयन्ती, कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं 

मेरठ-पैसों के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या,दौड़ाकर बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मारी,1 की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,लिसाड़ी गेट थाने के फतेहउल्लाहपुर की घटना 

मथुरा-दो युवकों ने युवती के साथ की अश्लील हरकत,पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया,बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र पर भी आरोप,महावन थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज की घटना

इलाहाबाद-केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान-बीएसपी के खिलाफ राखी सावंत को लड़ाएंगे चुनाव,आरपीआई से अभिनेत्री राखी सावंत को दिया जाएगा टिकट,आरपीआई की यूपी में बीजेपी से गठबंधन की हो रही बात,गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी 250 सीटों पर लड़ेगी चुनाव-अठावले

मेरठ-पैसों के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या,दौड़ाकर बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मारी,1 की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,लिसाड़ी गेट थाने के फतेहउल्लाहपुर की घटना 

सीतापुर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-किसान विरोधी है राज्य सरकार,केंद्र के धनराशि का सिर्फ 14 फीसदी ही खर्च किया-मौर्या,सकरन में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए मौर्या

उन्नाव-50 और 100 के नोट बंदी की अफवाह पर DM सख्त,अफवाह फैलाने वाले पर केस दर्ज करने के दिए आदेश,उन्नान के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

बागपत-500 रुपए की नोट न लेने पर मारपीट,दो युवकों ने दुकानदार को जमकर पीटा,घटना के विरोध में व्यापारियों का हंगामा,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की घटना 

झांसी-सिपाही वेदप्रकाश ने खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में सिपाही को अस्पताल भेजा गया,सरकारी रायफल से अपने आवास पर मारी गोली,नवाबाद थाना में तैनात था सिपाही वेदप्रकाश

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा का बयान-सरकारी अस्पतालों में पुराने नोट न लेने वालों पर कार्रवाई,केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक सारे नोट स्वीकार,मरीजों की दवाइयों को लेकर नहीं होगी कोई परेशानी-शिवाकांत

आगरा-बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के तहसोड़ गांव की घटना 

आगरा-पीएम की रैली के लिए किया गया भूमि पूजन,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विधिवत भूमि पूजन,20 नवम्बर को आगरा में होनी है पीएम की रैली,कोठी मीना बाजार मैदान में होगी पीएम की रैली 

कन्नौज में अमित शाह का बयान-जनता बताए कालाधन खत्म होना चाहिए कि नहीं,ट्रिपल तलाक पर अमित शाह का बयान-ट्रिपल तलाक पर सपा-बसपा कहते हैं रहने दो,चुनाव के महिलाओं के स्वाभिमान का चुनाव बनाएं,पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के सांसद हैं,यूपी को ढाई लाख करोड़ ज्यादा बजट दिया,पीएम मोदी के काम यूपी की जनता तक नही पहुंचते,हर 15 दिन में पीएम मोदी एक योजना लेकर आए,यूपी के किसान को फसल बीमा का फायदा नहीं,यूपी में महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं,लखनऊ की डीपी जल गई,विकास यूपी में नहीं जाता,बदलने से काम नहीं चलेगा,सपा को उखाड़ फेकिए,यूपी का विकास नहीं तो देश का विकास नहीं, 4 करोड़ की गाड़ी से 4 हजार निकालने गए राहुल,राहुल बाबा ने बैंक जाकर नाटक किया था,कांग्रेस सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ,हमपर खून की दलाली का आरोप लगा रहे हैं,आज गोली का जवाब गोले से दिया जाता है,सेना के बहादुर जवान घर में घुसकर ठोंककर आते हैं,पीएम मोदी के शासन में सेना जवाब दे रही है,सेना के साथ खिलवाड़ करने वाले को छोड़ेंगे नहीं,खनन का भ्रष्टाचार खत्म हो तो सबको रोजगार मिल जाए,यूपी के युवा को पत्नी बच्चों के साथ रहने का अधिकार,रोजगार न होने से युवा बेरोजगार हैं,बीजेपी शासित राज्यों की तरह यूपी को भी बनाना है,इस चुनाव में क्या आप लोग कमल खिलाएंगे?,भारत माता की जय के साथ अमित शाह का संबोधन,इस बार कन्नौज में कमल खिलनेवाला है,मैं बोलता हूं और आप लोग सुनिए,4 परिवर्तन यात्राएं पूरे प्रदेश में चल रही हैं,सभी विधानसभा सीटों पर जाएंगे यात्राएं,24 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेंगी परिवर्तन यात्राएं,बीजेपी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है,हम यूपी के हालात में परिवर्तन चाहते हैं,कन्नौज हर्षवर्धन की भूमि है,कन्नौज में इस बार परिवर्तन होगा कि नहीं ?,कन्नौज की खुशबू ने देश को दीवाना बनाया,सपा और बसपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है,बीजेपी आएगी तो सपा के गुंडे दिखाई नहीं पड़ेंगे,सपा के गुंडों से जमीनों पर कब्जे किए,अफजाल की पार्टी का विलय न होने की बात कही थी,समाजवादी पार्टी में आपस में घमासान मचा है,अतीक,अफजाल,मुख्तार,आजम हैं तो गुंडागर्दी होगी,बीजेपी में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है,चाचा-भतीजे-बुआ कैंप ने यूपी को बर्बाद किया,कालाबाजारी के करोड़ों रुपए रद्दी बन गए,नोट बंद होने से सपा-बसपा का नूर चला गया,जिनका कालाधन समाप्त हुआ,वो परेशान,पीएम के फैसले से देश के आतंकी निर्धन हुए,पैसा न होने से आतंकियों के हौंसले पस्त,लाइन में खड़े लोगों की संवेदना जानते हैं,एक-दो दिन लाइन में खड़ा रहना होगा,पांच दिन के बाद सब अच्छा होने वाला है-अमित शाह 

लखनऊ-फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन पहुंची ताज होटल,होटल में आयोजित विचार गोष्ठी में पहुंची विद्या,मां नहीं चाहती थीं कि मैं फिल्म में काम करूं-विद्या,मैं सोसियोलॉजी की छात्रा रहीं हूं-विद्या बालन,फिल्मों,सामाजिक कार्य में सामंजस्य बन लेती 
हूं-विद्या

शनिवार, 12 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

बैंक में धक्का मुक्की महिलाएं नहीं जा पायी अंदर ।                                           सिंगरामऊ जौनपुर -  क्षेत्र के काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की बहरीपुर शाखा पर ग्राहको की भीड़ से अव्यवस्था फैल गयी थानाध्यक्ष ने पहुंचकर स्थिति सामान्य करायी ।  उक्त बैंक की शाखा में दो दिनों से केवल नोट जमा किये जा रहे थे, शनिवार को कैरेंसी आ जाने के बाद ग्राहको को भुगतान भी शुरू कर दिया गया । भुगतान होने की खबर पर थोड़ी ही देर नें बैंक खचाखच भर गयी भीड़ बाहर सड़क तक पहुंच गयी, ग्राहको के बीच तू तू मैं मैं होते होते धक्का मुक्की शुरू हो गयी और अंत में मारपीट की नौबत आ गयी । महिलाएं अंदर घुस ही नहीं पायी,  शाखा प्रबंधक ने स्थिति गंभीर होते देख काम बंद कर दिया और लोंगो से अपील किया कि आप सब लाइन मे खड़े होकर बारी बारी से अपना भुगतान लें व नगदी जमा करें सबका काम होगा, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ । सूचना पर मयफोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष सिंगरामऊ प्रेम शंकर तिवारी ने भीड़ को हटाते हुए लाइन लगवाकर स्थिति को सामान्य किया तब जाकर बैंक का काम काज पुन: शुरू हो सका, हालांकि ग्राहको को दो हजार रूपये के नोट अधिकतम दस हजार तक की राशि का भुगतान किया गया वह भी दो बजते बजते कैश खत्म हो गयी। अफरातफरी के इस महौल में बैंक कर्मियों की काफी सांसत होती देखी जा रही है,चाय,पानी की बात तो दूर रही उन्हें लघुशंका तक जाते देख ग्राहक चिल्लाने लग रहे हैं।

तीखी आवाज़

बैंक में धक्का मुक्की महिलाएं नहीं जा पायी अंदर ।                                           सिंगरामऊ जौनपुर -  क्षेत्र के काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की बहरीपुर शाखा पर ग्राहको की भीड़ से अव्यवस्था फैल गयी थानाध्यक्ष ने पहुंचकर स्थिति सामान्य करायी ।  उक्त बैंक की शाखा में दो दिनों से केवल नोट जमा किये जा रहे थे, शनिवार को कैरेंसी आ जाने के बाद ग्राहको को भुगतान भी शुरू कर दिया गया । भुगतान होने की खबर पर थोड़ी ही देर नें बैंक खचाखच भर गयी भीड़ बाहर सड़क तक पहुंच गयी, ग्राहको के बीच तू तू मैं मैं होते होते धक्का मुक्की शुरू हो गयी और अंत में मारपीट की नौबत आ गयी । महिलाएं अंदर घुस ही नहीं पायी,  शाखा प्रबंधक ने स्थिति गंभीर होते देख काम बंद कर दिया और लोंगो से अपील किया कि आप सब लाइन मे खड़े होकर बारी बारी से अपना भुगतान लें व नगदी जमा करें सबका काम होगा, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ । सूचना पर मयफोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष सिंगरामऊ प्रेम शंकर तिवारी ने भीड़ को हटाते हुए लाइन लगवाकर स्थिति को सामान्य किया तब जाकर बैंक का काम काज पुन: शुरू हो सका, हालांकि ग्राहको को दो हजार रूपये के नोट अधिकतम दस हजार तक की राशि का भुगतान किया गया वह भी दो बजते बजते कैश खत्म हो गयी। अफरातफरी के इस महौल में बैंक कर्मियों की काफी सांसत होती देखी जा रही है,चाय,पानी की बात तो दूर रही उन्हें लघुशंका तक जाते देख ग्राहक चिल्लाने लग रहे हैं।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बोर्ड के उपसचिव की मां ने नदी में कूदकर दी जान

यूपी बोर्ड के उप सचिव नंद लाल गुप्त की सत्तर वर्षीय मां राजकली ने नतोहू से विवाद होने पर नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। गुरुवार को देर रात उनका शव मिला। परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस को बताए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वैसे मृत महिला ने 15 दिन पूर्व उत्पीड़न की लिखित शिकायत पट्टी पुलिस से की थी। पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अंतत: वृद्धा ने नदी में कूद कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सूड़ेमऊ गांव के निवासी नंद लाल गुप्ता माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद में उप सचिव हैं। इनकी 70 वर्षीय मां राजकली गांव में अपने बड़े बेटे भगवान दास के पुत्र विकास कुमार के साथ रहती थी। परिवार से राजकली का रिश्ता ठीक नहीं था। 26 अक्टूबर को राजकली ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर विकास की पत्नी अंतिमा द्वारा प्रताड़ित करने, मारने-पीटने व भोजन न देने की शिकायत की थी। दीपावली के एक दिन पूर्व इस मामले की जांच के लिए कोतवाली के उपनिरीक्षक युनूस अपने हमराही के साथ घर गए थे और दोनों पक्षों का बयान लेकर चले आए थे। तत्कालीन इन्स्पेक्टर राजकिशोर ने इसके बाद इस मसले पर कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद से राजकली नतोहू से अलग होकर रहने लगी थी। गुरुवार को दोनों में किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हुई तो राजकली घर छोड़कर निकल पड़ी और कुछ आगे बढने पर वीरापुर-गजरिया मार्ग पर स्थित पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह लोग परेशान हो उठे और वृद्धा की खोज में निकल पड़े। गुरुवार को देर शाम राजकली का शव सई पुल से करीब चार किमी आगे बाल्हामउ घाट पर उतराया हुआ दिखा। परिजन उसे घर ले गए। शुक्रवार की सुबह शव को इलाहाबाद में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। नवनियुक्त इंस्पेक्टर पट्टी आदित्य सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में उप सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले,झांसी समेत 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए,एसपी उपाध्याय एसपी बलरामपुर बने,अशोक कुमार त्रिपाठी एसपी हाथरस,अजय शंकर राय एसपी बागपत,
मनोज कुमार झा एसपी लखीमपुर खीरी,अखिलेश चौरसिया एसएसपी झांसी,स्वप्निल ममगैन एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ,केशव कुमार चौधरी सेनानायक पीएसी गोंडा,पूनम सेनानायक पीएसी मेरठ बनीं,अब्दुल हमीद एसपी क्राइम डीजी मुख्यालय,सतेंद्र कुमार सिंह एसपी भर्ती बोर्ड लखनऊ 

लखनऊ-यूपी में 3 पीसीएस अफसरों के तबादले,सत्य प्रकाश पटेल रजिस्ट्रार मिनी पीजीआई सैफई,राकेश वर्मा अपर निदेशक समाज कल्याण,रघुवीर अपर आयुक्त वाणिज्य कर

लखनऊ-यूपी में 4 एडिश्नल एसपी के भी तबादले,ब्रजेश कुमार सिंह एडिश्नल एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ,ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी एसपी ग्रामीण गोरखपुर,प्रवीन रंजन सिंह एसपी क्राइम गाजियाबाद,श्रवण कुमार सिंह एसपी ग्रामीण मेरठ 

लखनऊ-500-1000 के पुराने नोटों की सीमा बढ़ी,अस्पताल,पेट्रोल पम्प पर 72 घंटे और चलेंगे पुराने नोट,हवाई यात्रा,मेट्रो,रेल सेवा में भी दे सकेंगे पुराने नोट,14 नवम्बर तक सभी नेशनल हाईवे पर टोल भी नहीं

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,मोदी सरकार का तानाशाही और अहंकारी रवैया,अचाकन से नोट बंद करना तानाशाही रवैया,अचाकन नोट बंद होने से देश में हाहाकार मचा है,आम-जनपीड़ा को देखकर बीएसपी ने आलोचना की,देश की सवा सौ करोड़ जनता पर पहाड़ टूट पड़ा,जनता मुसीबत में तो जनहित में कहां है फैसला?,बीजेपी सरकार के अपरिपक्व फैसले को शाह न छिपाएं,शाह गंभीर कमियों को दूर करवाएं - बीएसपी बॉस मायावती 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी किताब,राज्यपाल से बहुत कुछ सीखा है,किताब खरीददारों को पुरानी करेंसी से आज किताब दें-अखिलेश यादव

लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-राज्यपाल के जीवन का मूलमंत्र है चरैवेति चरैवेति,प्रभावी सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे हैं रामनाईक,यूपी में संवैधानिक कौशल को भी दिखाया रामनाईक ने-राजनाथ

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-500-1000 के नोट बंद होने पर बोले राजनाथ,अमीर और गरीब के बीच खाई कम होगी,शासन, प्रशासन सबसे भ्रष्टाचार खत्म होगा,राजनीति में शुचिता आएगी - गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

लखनऊ-यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बयान-देश में मोदी ने जारी किया तुगलकी फरमान,तुगलक ने भी चमड़े के सिक्के चलवाएं थे,इससे ब्लैक मनी खत्म नहीं बल्कि बढ़ेगी,सबसे ज्यादा कालाघन बीजेपी के पास है-कांग्रेस 

लखनऊ-गायत्री के गोरखधंधे पर BJP प्रवक्ता IP सिंह का बयान-गायत्री के गोरखधंधे की सीबीआई जांच हो,गायत्री की जांच के लिए पीएम को पत्र लिखेंगे,गायत्री पद का दुरुपयोग कर कालेधन को सफेद कर रहे-आईपी सिंह

लखनऊ-आम आदमी पार्टी का गायत्री प्रजापति पर गंभीर आरोप,परिवहन विभाग के पैसे को अपने पैसे से बदलने का आरोप,रोडवेज की फुटकर कमाई को गायत्री ने बड़े नोटों से बदला,500-1000 के नोट रोडवेज की फुटकर कमाई से बदला,नोट बंदी के बाद बैंकों में जमा धनराशि की जांच हो-आप

मुरादाबाद-नमक के बंद होने की अफवाह से बाजारों में अफरा-तफरी,कालाबाजारी में 200-300 रुपए प्रति किलो बिक रहा नमक,लोगों की भीड़ के चलते दुकानों में नमक का स्टॉक खत्म,जिलाधिकारी ने अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील की

बाराबंकी-बैंकों की लापरवाही से जनपद में लोग परेशान,प्रचलित मुद्राओं की कमी से जनपद के लोग परेशान,सभी एटीएम मशीनों के हार्ड वेयर बदले जाने हैं,नए नोटों के लिए एटीएम मशीनों में होना है बदलाव

लखनऊ-राजभवन में गवर्नर राम नाईक का बयान,पुस्तक मेरी आत्मकथा नहीं,संस्मरण है - राम नाईक,पुस्तक मराठी में लिखी,4 भाषा में अनुवादित हुई-नाईक,यूपी की दूसरी भाषा उर्दू है इसलिए भाषांतरित कराया-नाईक,पाठकों के आग्रह पर पुस्तक का भाषांतरित कराया-नाईक 
हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती भाषा में किया गया-गवर्नर 

लखनऊ-किसानों के लिए बीज की व्यवस्था नहीं कर पा रही सरकार,भारत सरकार की योजना के तहत बांटी जानी थी मिनी किट,प्रमुख सचिव कृषि रजनीश गुप्ता नहीं बंटवा पा रहे बीज,गेंहू का आधार बीज भी कृषि विभाग नहीं दे पा रहा,50 हजार में मात्र 9 हजार क्विंटल की बीज दे पाया विभाग 

लखनऊ-आयकर विभाग का लखनऊ में कई जगहों पर छापा,1 दर्जन आयकर की टीमें बाजारों के सर्वे में जुटीं,सर्राफा व्यापारियों के घर और शो रूम में डाला छापा,सोना खरीदने वाले लोगों पर आयकर की नजर

लखनऊ-रोडवेज बस में आग लगने से मचा हड़कम्प,खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान,शार्ट सर्किट की वजह से बस में लगी आग-RM,बस में सवार 36 यात्रियों की बाल-बाल बची जान,कैसरबाग से गोरखपुर जा रही थी रोडवेज बस

गाजियाबाद-सिलाई फैक्ट्री में झुलसकर 13 लोगों की मौत का मामला,मृतक के परिजनों के सीएम ने 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की,फैक्ट्री के दोनों मालिकों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,ADM सिटी की अध्यक्षता में बनीं कमेटी मामले की करेगी जांच

लखनऊ-धान खरीद करने वाली संस्थाओं को 65 करोड़ का कर्ज मंजूर,खाद्य और रसद विभाग ने जारी किया 65 करोड़ का कर्ज,राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम को 15 करोड़ मंजूर,कोऑपरेटिव यूनियन लि. को 10 करोड़ का कर्ज मंजूर,कर्मचारी कल्याण निगम को 15 करोड़ का कर्ज मंजूर

सम्भल-दबंगों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म,खेत मे चारा काटने गई महिला के साथ दुष्कर्म,नखासा क्षेत्र के गांव बिशनपुर का मामला

आगरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर नहीं लिए जाएंगे 1000, 500 के नोट,रात 12 बजे से वाहन चालकों को होगी परेशानी,टोल प्लाज़ा पर आज तक के लिए ही था प्रशासनिक आदेश

इलाहाबाद-पूर्वमंत्री बाबू सिंह कुशवाह को हाईकोर्ट से झटका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाबू सिंह की याचिका की खारिज,CBI कोर्ट गाजियाबाद ने जारी किया था NBW,इलाहाबाद हाईकोर्ट में NBW को दी गई थी चुनौती,हाईकोर्ट ने CBI कोर्ट में पक्ष रखने का दिया आदेश,4 अन्य मामलों में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया 

यूपी-इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से बाजार बंद,प्रदेश के कई शहरों में छापे की अफवाह से बाजार बंद,कानपुर, गाजियाबाद और मथुरा की अधिकतर दुकानें बंद 

लखनऊ-आयकर विभाग का मोबाइल बाजार में छापा,एप्पल मोबाइल शॉप में भी आयकर का सर्वे जारी,नोट बंद होने से महंगे मोबाइल खरीदने वालों पर नजर,कैश की रकम से एप्पल फोन खरीदने वालों की जांच

जालौन-कोर्ट के लॉकअप में बंदी ने की आत्महत्या,पेशी पर आए बंदी ने फांसी लगाकर दी जान,भाई की हत्या में जेल में बंद था परमेश्वरी दयाल

कानपुर-गंगापुल पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेन रूट बाधित,ट्रेन रूट बाधित होने के चलते स्टेशन पर भारी भीड़,जीआरपी स्टेशन पर चला रही सघन तलाशी अभिायन,इंस्पेक्टर सतीश गौतम समेत भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ-बेटियों की शादी का कार्ड लेकर ग्राहक पहुंच रहे बैंक,इलाज का पर्चा लेकर बैंक पहुंचे कई ग्राहक,बैंक से अपनी परेशानी बता कर मांग रहे है मदद

गाजियाबाद-वैशाली,वसुंधरा और शहर की किराना मंडी की दुकाने बंद,सेल टैक्स,इनकम टैक्स छापे की अफवाह के चलते बंदी,किराना मंडी के सभी दुकानदारों में अफवाह से हड़कम्प

लखनऊ-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कल लखनऊ दौरा,मेगा अवेयरनेस कम्पेन को अमित शाह कल करेंगे लॉंच,निराला नगर में कल दोपहर 3 बजे से होगा कार्यक्रम

प्रतापगढ़-वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,2 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,आधा घंटे से शव सड़क पर पड़ा,नहीं पहुंची पुलिस,कुण्डा-जेठुवारा रोड पर लगा जाम,लोग परेशान,महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज के पास की घटना

इलाहाबाद-बाबा जयगुरुदेव के समर्थकों को हाईकोर्ट से झटका,वाराणसी में दर्ज एफआईआर के खिलाफ याचिका खारिज,समागम के दौरान भगदड़ में हुई थी कई श्रद्धालुओं की मौत,बच्चू प्रसाद गुप्ता और बाबू सिंह के खिलाफ दर्ज हुई है FIR,कोर्ट ने समागम को बताया अनुमति की शर्तों का उल्लंघन

गोरखपुर-फर्जी पहचान पत्र बनाने का भंडाफोड़,युवक अरेस्ट,पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पहचान पत्र किए बरामद,कंप्यूटर,पेनड्राइव,स्कैनर,प्रिंटर और उपकरण बरामद,पुलिस और रेलवे विभाग के लोगों के बनाता था फर्जी आईडी,कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से की गिरफ्तारी

फैजाबाद-दर्जनों सर्राफा व्यवसाइयों ने दुकाने बंद की,शहर के चौक इलाके की दुकाने हुई बंद,इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से दुकाने बंद

सहारनपुर-बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत,दो लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे की घटना 

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का दो दिवसीय वाराणसी दौरा,12 और 13 नवम्बर को वाराणसी में रहेंगे कलराज मिश्र,वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे कलराज मिश्र 

लखनऊ-केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा का 3 दिवसीय गाजीपुर दौरा,12,13 और 14 नवम्बर को मनोज सिन्हा गाजीपुर में रहेंगे,पीएम मोदी की रैली की तैयारी करेंगे मनोज सिन्हा 
 
लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजना का दो दिवसीय कानपुर दौरा,12 और 13 को साध्वी निरंजना ज्योति कानपुर में रहेंगी,कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति

लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय 12 नवम्बर को वाराणसी में,सारनाथ में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पांडेय