tikhiawaz24.in

गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

रास्ते के विवाद में शिक्षक पुत्र की गोली मारकर हत्या

उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनीदीन नसीरपुर गांव में बुधवार को रास्ते के विवाद को लेकर जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक नंद लाल तिवारी के बेटे विनोद (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्र के पूरे बेनीदीन नसीरपुर निवासी त्रियुगी नारायण पांडेय के पुत्र कमलापति के बेटी की शादी गुरुवार को है। इसी सिलसिले में त्रियुगी नारायण के परिजन अपने घर के बगल मिट्टी डालकर रास्ता ठीक कर रहे थे। इस पर पड़ोसी विनोद कुमार विरोध करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। विवाद धीरे-धीरे उग्र हुआ तो ईट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच त्रियुगी नारायण के पुत्र पशुपति नाथ पांडेय ने अपने रिवाल्वर से विनोद को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सांगीपुर सीएचसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर एएसपी नीरज पांडेय, सीओ बीआर प्रेमी, लालगंज कोतवाल बीपी त्रिपाठी के साथ ही सांगीपुर व उदयपुर तथा संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद के पिता नंदलाल की तहरीर पर पड़ोसी त्रियुगी नारायण पांडेय व उनके तीन पुत्र पशुपति नाथ, कमलापति तथा अभिमन्यु के विरुद्ध उदयपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्रियुगी नारायण, पशुपतिनाथ व अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कमलापति फरार बताए जाते हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।

बुधवार, 7 दिसंबर 2016

बृजेश पाण्डेय

धान क्रय केन्द्रो पर लटक रहे ताले ,औने पौने दामो पर धान बेचने को बिवश हो रहे किसान ---
✍�वृजेश पाण्डेय
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर) |शासन द्वारा किसानो को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खोले गये धान क्रय केन्द्रो पर लटक रहे ताले किसानो की परेशानी का सबब बन गये है |आलम यह है की नोट बंदी की परेशानी से जूझ रहा किसान अब अपनी उपज को ले कर हलाकान हो रहा है |रोजमर्रा की आवश्यकता व रबी फसल की बुआई को लेकर परेशान किसान अपनी फसल आढ़तियो के हाथ औने पौने दामो मे बेचने को बिवश हो गया है |इस बाबत अहमदपुर ग्राम निवासी हृदय नारायण सिंह ने कहा कि एेसा पहली बार हुआ है जब सरकार इस मामले को लेकर उदासीन हुई है |गरियांव निवासी बंशी धर मिश्र ने कहा कि हमारे गांव गरियांव मे अभी तक धान क्रय केन्द्र का ताला ही नही खुला|नीभापुर ग्राम निवासी राम प्यारे तिवारी ने बताया की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 1510 रूपया प्रति कुन्टल है लेकिनसरकारी खरीद नही होने से किसान आढ़तियो के हाथो 1000 रूपये कुन्टल मे बेचने को बिवश है |गरियांव निवासी सूर्य नारायऩ सिंह ने कहा की किसान नोट बंदी की समस्या से नही बल्कि सरकार के सुस्त रवैये से परेशान है |सराय खेम निवासी शम्भू नाथ उपाध्याय ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी के निरंकुश व सुस्त रवैये के कारण ही धान क्रय केन्द्रो के ताले नही खुल रहे है |किसानो की सुधि कोई नही ले रहा है |किसान नेता डा०बी एल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा की केन्द्र व प्रदेश की सरकारो की लापरवाही का खामियाजा किसानो को भुगतना पड़ रहा है जिसे अब बरदास्त नही किया जायेगा |अगर जरूरत पड़ी तो किसानो के लिए धरना प्रदर्शन किया जायेगा |भले ही हमे जेल जाना पड़े |उन्होने कहा की धान क्रय केन्द्र प्रभारी व आढ़ती सांठ गांठ कर किसानो की गाढ़ी कमायी लूटने की फिराक मे है जिसे बीएल बर्मा पूरा नही होने देगा भले ही पिछले वर्ष की तरह जेल जाना पड़े |फिलहाल क्रय केन्द्रो पर लटक रहे ताले किसानो की परेशानी का सबब बने है |

नही जले अलाव ,ठंड से काप रहे राहगीर --
नगर पालिका परिसर मे अलाव जलवा हाथ सेंक रहे अधिशाषी अधिकारी --
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर) |घने कोहरे व पड़ रही भीषण शीत लहर के बावजूद तहसील प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव नही जलवाये जाने से राहगीरो व यात्रियो को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है |आलम यह है की रेलवे स्टेशन ,प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ,नगर के प्रमुख तिराहो ,रोडवेज पर अलाव नही जलवाये जाने से यात्री ठंड से कांपने को मजबूर रहे |चाय की दुकानो पर हाथ सेंक रहे  यात्री प्रशासन को कोसते रहे |इस बाबत पूछे जाने पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी धर्म राज राम ने बताया की नगर पालिका परिसर मे अलाव जलवाया गया है |अन्य स्थानो पर अलाव जल्द ही जलवाया जाएगा |

13 घंटे बाधित रही बिद्युत आपूर्ति ----
मुगराबादशाहपुर |उकनी पावर हाउस से आपूर्ति की जाने वाली मुगराबादशाहपुर (जौनपुर)| बिद्युत उप केन्द्र की बिद्युत आपूर्ति मंगलवार की रात बाधित हो गयी जिसे लगभग 13 घंटे बाद ही बहाल किया जा सका |इस बाबत सहायक अभियंता संदीप सरोज ने बताया 33 के बी ए से ही बिद्युत आपूर्ति बाधित होने पर फाल्ट की खोज की गयी लेकिन कोई फाल्ट नही मिला |अब बिद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी है |

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

रामगंज रजबहा नहर ढकवा बाजार के सात किलोमीटर पूरब में कादीपुर गाँव में दक्षिण की तरफ कटने के चौबीस घंटे होने के बाद  भी काबू में नहीँ हो पाया ।
जब की सुबह से ही रात तक  ग्राम प्रधान पति राजेश तिवारी एवम् महमूदपुर ग्राम प्रधान संजय सिंह के बड़े भाई नन्हे सिंह स्थानीय लोगोँ के अथक प्रयास के बाद भी काबू में नही किया गया  । आज सुबह राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के मेजर दिलीप सिंह पचास N C C कैडेटों के साथ नहर बाँधने में लगे ।और किसी तरह से   काबू में  किया गया है ।नहर कटने से स्थानीय लोगो के मकान पानी से लबालब हो गए ।लगभग सौ एकड़ फसलें पानी में डूब गयीं ।

मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

मेरठ-छात्रों ने विश्वविद्यालय पर लगाया जाम,भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद,दो छात्रों को गोली मारने की घटना से नाराजगी,हमलावरों की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग 

सहारनपुर-पुलिस ने दो हथियार तस्करों को किया अरेस्ट,भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए,मौके से सट्टे की पर्चियां भी बरामद की गईं,देवबंद क्षेत्र के कायस्तबाड़ा से की अरेस्टिंग

आगरा-दारोगा के बेटे पर छात्रा का शारीरिक शोषण करने का आरोप,शादी का झांसा देकर बनाई छात्रा की अश्लील वीडियो,वीडियो को वायरल करने की दारोगा का बेटा दे रहा धमकी,पीड़िता ने दारोगा के बेटे के खिलाफ थाने में दी तहरीर,ताज सुरक्षा में तैनात दारोगा के बेटे की करतूत उजागर,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी इलाके का मामला

हाथरस-आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की,गला दबाकर पति ने की पत्नी की हत्या,सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को किया अरेस्ट,सासनी थाना क्षेत्र के नगला महुवा का मामला 

बहराइच-खेत में अधेड़ व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला,गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया,सुजौली थाने के गुलरा साइफन के पास का मामला 

लखनऊ-जयललिता के निधन पर बीजेपी ने व्यक्त किया शोक,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने व्यक्त किया शोक,जयललिता का निधन राजनीति में अपूर्णीय क्षति-बीजेपी 

लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार की IGRS रिपोर्ट जारी,जनशिकायतों के निस्तारण में लखनऊ फिसड्डी,CM के रिपोर्ट कार्ड में सीतापुर जिला अव्वल रहा,कन्नौज दूसरे और कासगंज तीसरे स्थान पर रहा,राजधानी लखनऊ 69वें पायदान पर खिसका,जनशिकायतों के निस्तारण में राजधानी पीछे,सीएम कार्यालय करता है जिलों की मॉनीटरिंग

हरदोई-जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,फायरिंग,दो घायल,अस्पताल में भर्ती कराए गए,मंझिला थाने के दौलतपुर गांव की घटना 

लखनऊ-जूनियर विश्व कप हॉकी का 8 दिसंबर से आयोजन,गवर्नर राम नाईक करेंगे जूनियर विश्व कप का उद्घाटन,सीएम अखिलेश यादव 18 दिसंबर को करेंगे समापन,ध्यानचंद्र स्टेडियम स्पोर्ट्स कालेज में होगा आयोजन,खेलमंत्री रामसकल गुर्जर ने दी जानकारी 

कानपुर-ट्रेन में खाना न मिलने से यात्रियों का हंगामा,आक्रोशित यात्रियों ने पैन्ट्री मैनेजर को पीटा,पटना राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों का हंगामा,कोहरे के चलते ट्रेन लेट होने पर नहीं दे सके थे खाना 

जौनपुर-दबंगों ने घर में घुसकर 5 बाइकों में की तोड़फोड़,पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद,मुकदमा दर्ज,नगर कोतवाली के रासमंडल मोहल्ले की घटना 

मथुरा-पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,रंगदारी न देने पर लेखपाल को मारी थी गोली,छाता पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

कानपुर-रेल प्रशासन के साथ -साथ रेल यात्री भी संवेदनहीन,यात्री की सफर के दौरान तबियत बिड़ने पर हुई मौत,बीमार यात्री को ट्रेन में नहीं मिला इलाज,आनंद विहार से आरा जा रहा था परिवार,मौत के बाद यात्रियों ने जबरन एसी से उतरवाया,कानपुर सेंट्रल पर कई घंटे तक परेशान रहे परिजन,थक हारकर अपने संसाधनों पर शव लेकर गए आरा

गोरखपुर-लापता युवक का शव मिलने से सनसनी,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका,चिलुआताल के गौरा खास का मामला 

आगरा-नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग पर बड़ी कार्रवाई,शासन ने वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार किए सीज,डीएम की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई,दुकानों की नीलामी में गड़बड़ी का है मामला,खेरागढ़ नगर पंचायत का मामला 

पीलीभीत-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,बरखेड़ा थाना क्षेत्र में वार्ड-2 की घटना

मुरादाबाद-श्रद्धांजलि दिवस कार्यक्रम में BSP कार्यकर्ताओं में मारपीट,खाना खाने को लेकर आपस में भिड़े बसपा कार्यकर्ता,मारपीट में एक महिला गंभीर घायल,पुलिस मौके पर,सिविल लाइंस के अंबेडकर पार्क में हो रहा था कार्यक्रम

उन्नाव-कानूनगो का रिश्वत मांगने का आडियो हुआ वायरल,शादी अनुदान के नाम पर फोन पर मांगी थी रिश्वत,डीएम ने हसनगंज में तैनात कानूनगो की जांच के दिए आदेश

वाराणसी-स्पाइस जेट की फ्लाइट 02324 निरस्त,फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों का हंगामा,बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा 

लखनऊ-यूपी सोशल आडिट महासंघ का प्रदर्शन,विधानसभा घेरने जा रहे संविदा कर्मी रोके गए,पुलिस और संविदा कर्मियों में तीखी नोकझोक,सरकार से मानदेय बढ़ाने, नवीनीकरण की मांग,यूपी ग्राम विकास में ब्लाक पर तैनात हैं संविदा कर्मी

कौशाम्बी-मकान में लगी आग में जलकर युवक की मौत,बेटे की मौत के सदमे से पिता की भी हुई मौत,पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव की घटना

तीखी आवाज़


लखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में रैली की। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

मायावती ने की लखनऊ में रैली

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें बबुआ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मूर्तियों पर सवाल उठाकर महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं।

मायावती ने हाथी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें हाथी सपनों में परेशान करते होंगे। अखिलेश यादव हाथी की बात करके बीएसपी का मुफ्त में प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दलित नेताओं पर गलत बयान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश जिस तरह की बातें करते हैं ऐसी बातें एक बबुआ ही कर सकता है। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही 6 दिसंबर यानी बीआर आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी कभी रद्द कर देती है तो कभी लागू कर देती है।

'सैफई महोत्सव में गरीबों का पैसा बेदर्दी से खर्च करती है सपा सरकार'

लखनऊ में रैली के दौरान मायावती ने कहा कि मेरी सरकार ने जो डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक लगाए हैं उन्हें देखने के लिए हजारों लोग आते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार सैफई महोत्सव के लिए गरीबों का पैसा बेदर्दी से खर्च करती है। उससे तो कोई आय भी नहीं होती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

मायावती ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमारे संविधान का प्रारूप धार्मिक समानता के आधार पर बनाया था। बीजेपी और RSS यह स्वीकार नहीं करते हैं। वो हिंदुत्व को थोपना चाहते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद काफी समय तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस के शासन काल में अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिला।

तीखी आवाज़

जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रपति और PM पहुंचेंगे चेन्नई

करीब ढाई महीने से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता का सोमवार देर रात निधन हो गया। अपोलो अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। जयललिता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया है और बड़ी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं। वहीं तमिलनाडु सरकार ने जयललिता के सम्मान में छह दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। तमिलनाडु सरकार ने 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और स्कूलों, कॉलेजों में 3 दिन छुट्टी रहेगी।

- जयललिता एक महान नेता थीं।

वह भारत की राजनीति में एक आदर्श बनकर उभरीं। हम उनके निधन से शोकसंतप्त हैंः गृहमंत्री राजनाथ सिंह

- डीएमकेनेता एमके स्टालिन ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी।

- जयललिता के सम्मान में और उनकी याद में राज्यसभा की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित

- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जयललिता को आखिरी विदाई देने चेन्नई जाएंगे।

- जयललिता के अंतिम दर्शन करने के लिए पीएम मोदी चेन्नई के लिए रवाना।

- चेन्नई के मरीना बीच पर आज शाम 4.30 बजे होगा जयललिता का अंतिम संस्कार

- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई जाएंगे।

- द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ख्याति हमेशा बरकरार रहेगी ।

- बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया।

- केंद्र सरकार ने जयललिता के निधन के बाद एक दिवसीय शोक की घोषणा की।

- संसद भवन में बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयललिता के अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगे चेन्नई।

- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी जयललिता के अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगे चेन्नई।

- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने किए जयललिता के अंतिम दर्शन। इस दौरान बहुत भावुक नजर आए।

- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री कुमारी जयराम जयललिता के दुखद निधन पर तहे दिल से शोक।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जयललिता के निधन पर बहुत दुखी हूं। उनके निधन ने भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य पैदा किया है। उन्होंने कहा कि मैं उन असंख्य मौकों को हमेशा संजोकर रखूंगा जब मुझे जयललिता जी के साथ बातचीत का अवसर मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

- राहुल गांधी ने कहा कि आज हमने बहुत बड़ा नेता खो दिया। महिलाएं, किसान, मछुआरे और वंचित लोगों ने उनकी आंखों से सपने देखे. हम जयललिता की कमी महसूस करेंगे।

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जयललिता समाज के कमजोर वर्गों की शक्तिशाली आवाज थीं।

- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया।

तीखी आवाज़

चेन्नई-तमिलनाडु की मुख्य़मंत्री जयललिता का निधन,चेन्नई के अपोलो ने निधन की पुष्टि की,रात 11.30 बजे जयललिता का हुआ निधन,शनिवार शाम को जयललिता को पड़ा था दिल का दौरा,चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

लखनऊ-BSP सुप्रीमो मायावती का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन आज,गोमतीनगर के अंबेडकर पार्क में करेंगी रैली,बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन,सुबह 10.30 बजे मायावती अंबेडकर पार्क में देंगी श्रद्धांजलि

बहराइच-सड़क हादसे में NH-28C पर महिला की दर्दनाक मौत,महिला के शव को एक घंटे तक हाईवे पर रौंदते रहे वाहन,नहीं उठा 100 नबंर,SP को सूचना देने पर पहुंची पुलिस,महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत,नहीं हुई पहचान,फखरपुर थाना क्षेत्र के ढुडिया गांव की घटना 

हरदोई-अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर,हादसे में 1 की मौत 6 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर में हुआ हादसा 

ग्रेटर नोएडा-कार और बस की टक्कर,दोनों वाहनों में लगी आग,कार सवार इंजीनियर की जलकर मौत,ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके की घटना

 बरेली-सड़क हादसे में सहायक सेल्स टैक्स अफसर की मौत,घने कोहरे के चलते रोडवेज बस व कार में हुई टक्कर,3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए,सीबीगंज थाना क्षेत्र के बेलवा बाईपास की घटना,मुरादाबाद में तैनात थे सेल्स टैक्स अफसर आलोक पाण्डेय

कानपुर-सेक्स रैकेट के अड्डे पर वसूली करने पहुंचे HCP की पिटाई,इलाकाई लोगों ने उन्नाव में तैनात HCP को जमकर पीटा,इलाके में कई दिनों से चल रहा था सेक्ट रैकेट का धंधा,विरोध में इलाकाई लोगों ने किया ग्वालटोली थाने को घेरा,आरोपी एचसीपी अमरपाल सिंह को किया गया गिरफ्तार,ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का मामला

मऊ-पेट्रोल पंप कैशियर से तमंचे के बलपर 1.5 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने तेल भरवाने के बहाने की लूट,मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जमुई बाजार की घटना

बांदा-केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार पहुंचे बांदा,2017 में यूपी में होगा परिवर्तन-संतोष गंगवार,'नोटबंदी से विपक्ष के लोगों को हो रही असुविधा','अप्रैल में GST लागू होने से लोगों को होगी सहूलियत',पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे गंगवार

चित्रकूट-जल संस्थान के जेई और एई दफ्तर से रहते हैं गायब,बिना और किसी आधिकारिक सूचना के रहते हैं गायब,बाबू और चपरासियों के हवाले रहता है जल संस्थान,जल संस्थान के कर्मचारी दफ्तर में खेलते मिले पत्ते

हापुड़-कॉलेज के सुपरवाईजर ने वार्डेन के साथ किया दुष्कर्म,वार्डेन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई,कालेज प्रशासन ने 36 घंटे तक मामले को दबाया,पिलखुआ क्षेत्र के जीएस मेडिकल कालेज का मामला

बहराइच-जेल में बंद महिला ने बच्ची को दिया जन्म,जिला महिला का अस्पताल में दिया जन्म,पति की हत्या के आरोप में जेल में है बंद,पयागपुर थाना क्षेत्र की निवासी है महिला

मेरठ-48 घण्टे के ऑपरेशन में 358 अपराधी गिरफ्तार,मेरठ समेत पूरे मंडल में चला अपराधी पकड़ो अभियान,सालों से फरार अभियुक्तों की भी हुई गिरफ्तारी,डीआईजी मेरठ के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

तीखी आवाज़

जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम*
चेन्नई ,06दिसम्बर *एएनएस* । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता का सोमवार देर रात निधन होने के बाद जयललिता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया है और बड़ी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं। वहीं तमिलनाडु सरकार ने जयललिता के सम्मान में छह दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। तमिलनाडु सरकार ने 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और स्कूलों, कॉलेजों में 3 दिन छुट्टी रहेगी।
तमिलनाडु सरकार के मंत्री और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने जे. जयललिता की मृत्यु के बाद सोमवार देर रात राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली। राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अस्पताल की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया, इस घोषणा के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। यह बताते हुए बड़ा दुख हो रहा है कि ‘अम्मा’ जयललिता अब इस दुनिया में नहीं रहीं।’उन्हें 22 सितंबर को बुखार और पानी की कमी के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी पार्टी एआईएडीएमके ने भी निधन की पुष्टि की है।
- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने किए जयललिता के अंतिम दर्शन। इस दौरान बहुत भावुक नजर आए।

दया शंकर गुप्ता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि उनकी सरकार प्रदेश की धरती में जन्म लेने वाले हर एक उस व्यक्ति को जमीन देगी, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है.

किसी को बिना जमीन का नहीं रहने दूंगा: चौहान

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सभी 51 जिलों से आई जनता को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज आपका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों हाथ उठाकर यह ऐलान कर रहा है कि मध्यप्रदेश में कानून बनाकर प्रदेश में पैदा होने वाले हर व्यक्ति को जमीन का टुकड़ा दिलाउंगा, किसी को बिना जमीन का नहीं रहने दूंगा.’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए आने वाले बजट सत्र में कानून बनेगा.

जिन लोगों ने मध्यप्रदेश में जन्म लिया है, उन्हें जमीन का हक: चौहान

चौहान ने कहा कि यह ऐसा कदम है जो हिन्दुस्तान में कहीं भी नहीं है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कई लोगों के पास रहने के लिए मकान नहीं है. चौहान ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने इस मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लिया है, उनको जमीन के टुकड़े का हक है. लेकिन इतने सालों के बाद भी सबके पास जमीन का टुकड़ा नहीं है. कई लोगों के पास रहने के मकान तक नहीं हैं, जिससे कोई सड़क के किनारे रहने के लिए मजबूर है, तो कोई कहीं पर. इसलिए मैं उन्हें जमीन का टुकड़ा घर बनाने के लिए दूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार पट्टा बनाकर इन गरीब लोगों को जमीन का हक देगी, जमीन खरीद कर भी प्लाट देंगे.’’

शौचालय बनाने के लिए 20,000 रुपये

सीएम चौहान ने कहा कि इस काम के लिए शहर एवं गांव में गरीबों के लिए सर्वे होगा. यदि जमीन की कमी होगी, तो शहरों में बहुमंजिल इमारत बनाकर उन लोगों को फ्लैट देंगे, जिनके पास मकान नहीं है. उन्होंने कहा कि गांवों में जिन लोगों के पास फ्लॉट हो और मकान नहीं हो, उन्हें मकान बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये देंगे. इसके अलावा, गांवों में जिनके पास शौचालय नहीं है उनको 20,000 रुपये शौचालय बनाने के लिए अतिरिक्त देंगे.

मैं जिउंगा तो आपके लिए, मरुंगा तो आपके लिए: चौहान

चौहान ने कहा, ‘‘मैं जिउंगा तो आपके लिए, मरंगा तो आपके लिए. लेकिन मध्यप्रदेश को बनाकर जाउंगा.’’ उन्होंने कहा कि अब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को स्कूल की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है, लेकिन अब मैंने फैसला लिया है कि सामान्य वर्ग के गरीब बेटे-बेटियों को भी पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि वे आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर बन सकें.

चौहान ने कहा कि प्रदेश के गरीब भाई-बहनों का दो लाख रुपये तक का इलाज सरकार निशुल्क देगी.
www.patrakaar.asia