tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बैंक में हंगामे पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

सगरासुंदरपुर गुरुवार को एसबीआइ सगरासुंदरपुर में ठंड के बावजूद सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते-करते बैंक की अव्यवस्था पर शोर मचाए तो उनको लाठी खानी पड़ी। भगदड़ मच गई। कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस के लचर इंतजाम के चलते कुछ उपभोक्ता पुलिस के सामने ही खिड़की से प्रभावशाली लोगों की सेवा होते देख भड़क गए। सुबह से बिना कुछ खाए-पिए कतार में खड़े रहने वाले उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा और हो हल्ला मच गया। इस पर पुलिस ने लाठी चलाई। कुछ लोगों को दो-चार लाठियां पड़ गई। इसके बावजूद पैसे के लिए लोग पीछे नही हटे। जबकि कस्बे में अन्य बैंक व डाकघर में सन्नाटा का माहौल रहा। एसबीआइ सबसे पुराना बैंक होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं की भीड़ का आलम रहता है। गुरुवार को शाम चार बजे तक बैंक में काम ठप कर दिया गया। सैकड़ों लोग मायूस होकर घर चले गए।

तीखी आवाज़

लखनऊ-गोमतीनगर के सबसे पॉश इलाके में घुसे बदमाश,3 बदमाशों को लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले,अबतक 4 बदमाश पकड़े गए,एक बदमाश की तलाश जारी,फन रिपब्लिक मॉल के पास एल्डिको ग्रीन में बदमाशों का धावा

कासगंज-नए 2 हजार के 150 नोटों के साथ व्यापारी हिरासत में,संदिग्ध तरीके से 4.50 लाख की नकदी ले जा रहा था,पुलिस ने तलाशी के दौरान रुपए किए बरामद,5.50 लाख के पुराने नोटों के साथ हो चुका है गिरफ्तार,शहर कोतवाली के बस स्टैंड से किया गिरफ्तार

बरेली-क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह को मारी गोली,गंभीर हालत में सड़क पर मिला सिपाही रवींद्र सिंह,निजी अस्पताल में भर्ती, हमलावरों की तलाश में पुलिस,सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वीर भट्टी रोड की घटना

मेरठ-जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद,डीएम ने रविवार तक स्कूल बंद करने के दिए आदेश,बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन का फैसला 

कानपुर-ठंड के चलते कार्डियोलॉजी अस्पताल में मरीजों का तांता,कार्डियोलॉजी OPD में 550 दिल के मरीज पहुंचे,कार्डियोलॉजी में बेड पड़े कम,स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज,अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के हाथ पांव फूले,कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हैलट,ठंड के चलते लगातार बढ़ रही हृदय रोगियों की संख्या

सहारनपुर-CCTV में कैद हुई कार चोरी की वारदात,पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी,देवबंद थाना क्षेत्र के किला मोहल्ले में कार चोरी 

लखनऊ-वीरता के लिए 8 पुलिस अफसरों को मिले राष्ट्रपति पदक,IG बरेली विजय सिंह मीणा को मिला राष्ट्रपति पदक,एसएसपी बरेली जोगिंदर कुमार को भी मिला पदक,एडि. एसपी राहुल श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रपति पदक,इंस्पेक्टर बिंद कुमार,शशिभूषण राय को भी मिला पदक,राष्ट्रपति पदक की तर्ज पर सीएम प्रशस्ति पदक ,UP पुलिस के 22 अफसरों,कर्मियों को सीएम प्रशस्ति पदक,UP पुलिस के 8 जांबाजों को दिया जाएगा सीएम वीरता पदक

लखनऊ-गोमतीनगर में पड़ने वाली थी बड़ी डकैती,डॉयल 100 की तत्परता से बची यूपी पुलिस की नाक,गोमतीनगर में सनसनीखेज डकैती की वारदात रुकी,वारदात करते 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया,वारदातों से हलकान लखनऊ पुलिस को मिलती बड़ी चुनौती

लखनऊ-चुनाव आयोग के बोर्ड परीक्षा रोके जाने पर ETV का खुलासा,UP बोर्ड की सूचना को नजर अंदाज किया निर्वाचन अधिकारी ने,UP बोर्ड ने 7 नवंबर को ही भेज दी थी परीक्षा की समय सारिणी,संयुक्त निर्वाचन अधिकारी को UP बोर्ड ने भेजी थी चिट्ठी,1 महीने बाद भी UP बोर्ड की चिट्ठी पर निर्वाचन अधिकारी रहे खामोश,अंतिम समय में यूपी बोर्ड को जारी करना पड़ा परीक्षा की तिथियां,आनन-फानन में चुनाव आयोग ने घोषित तिथियों को रोका

लखनऊ-माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा दिल्ली होंगे रवाना,बोर्ड परीक्षा तिथियों को लेकर चुनाव आयोग में बैठक आज,प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार नहीं जा सकेंगे दिल्ली,स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर चल रहे हैं जितेंद्र कुमार

लखनऊ-गवर्नर राम नाईक ने पुलिस लाइन में रैतिक परेड की सलामी ली,राष्ट्रपति के वीरता,विशिष्ट सेवा पुलिस पदक भी वितरित किए,8 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक,8 को विशिष्ट सेवा पुलिस पदक,गवर्नर राम नाईक ने UP पुलिस के बहादुर अफसरों,कर्मियों को किया सम्मानित

लखनऊ-रैतिक पुलिस परेड में गवर्नर राम नाईक का बयान-गवर्नर बनने के बाद तीसरी रैतिक परेड में आया,इस बार की परेड में मुझे विशेष अनुभव मिला,देश-प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया दौर शुरू,महिलाएं भी लोगों को सुरक्षा देने में अहम योगदान दें,महिलाएं हवाई जहाज भी चला रहीं,सेना में भी अहम पदों में तैनात,लखनऊ मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी भी महिलाओं को दी,आज की वार्षिक परेड को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई,उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित,शहीद पुलिस कर्मियों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा

बदायूं-स्कूली बस और ट्रक की टक्कर,कई बच्चों को लगी हल्की चोट,शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला 

लखनऊ-नसीर हसन शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ नियुक्त,नसीर हसन राजकीय महाविद्यालय रुधौली बस्ती में हैं प्रवक्ता

फतेहपुर-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फतेहपुर दौरा आज,भाजपा की परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित,शांति नगर स्थित MG कालेज मैदान में आयोजन

मुजफ्फरनगर-युवती के शव मिलने का मामला,ग्रामीणों ने मेरठ-शामली राजमार्ग किया जाम,कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम-SSP को बुलाने पर अड़े,फुगाना थाना क्षेत्र में ग्रामीणों का प्रदर्शन 

इलाहाबाद-12303 हावड़ा-दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस रद्द,कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें चल रही लेट,शीतलहर में यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

इलाहाबाद-रेलवे का इलाहाबाद मंडल कार्यालय अव्वल,उर्जा संरक्षण में राज्यस्तरीय संरक्षण पुरस्कार,कानपुर रेलवे स्टेशन को मिला तीसरा पुरस्कार,सौर उर्जा और एलईडी लाइटों से रौशन हो रहे कार्यालय

तीखी आवाज़

जौनपुर:
  राज्यपाल श्री राम नाईक नहीं आयेगे

मौसम खराबी के चलते हैलीकॉप्टर के उङान भरने में थी दिक्कतें

पूविवि मे सेमिनार का करना था उद्दघाटन

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूविवि में राज्यपाल श्री राम नाईक के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी थी, पूरा आला अधिकारी चौबीस घंटे पहले से जमे थे, लेकिन सुबह दस बजे राजभवन सूचना मिली कि महामहिम सेमिनार में भाग नहीं ले पायेंगे,

दस बजे आये फैक्स में यह बताया गया कि मौसम खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को उङान  भरने में दिक्कतों का सामना करना पङ सकता है, जबकि सूत्रों कि माने तो लखनऊ में महामहिम को एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होना है, हालाँकि पूविवि मे सेमिनार कार्यक्रम को लेकर उनके आगमन में संसय पहले से बरकरार था,  तैयारियों के साथ अटकलें भी थी गवर्नर महोदय के न आने की, लेकिन एक बार जिला प्रशासन ने हैलीपैड स्थल को विस्तार व प्लेगमार्च के जरिए यह तय कर दिया कि महामहिम के आगमन को लेकर कोई संसय नहीं है, हालाँकि जिस उत्साह से तैयारियां की गई थी उस पर पानी फिर गया ,लोग मायूस हो गये।

तीखी आवाज़

केन्द्र सरकार ने प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए पीएफ के नियमों कुछ बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद से अब कर्मचारियों को पीएफ कटवाना जरूरी नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एपीएफ कानून का संशोधन किए बिना ही कर्मचारियों के वेतन से कटने वाले को जरूरी न करने के संदर्भ में नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि इस बदलाव की ओर अभी तक बहुत की कम लोगों का ध्यान गया है। सरकार ने अपने इस कदम की जानकारी कैबिनेट नोटिस के तौर पर कंपड़ा मंत्रालय के जरिए दी है।

नोटिस में कहा गया है कि रोजगार के अवसर बढ़ाने और एक्पोर्ट सेक्टर को मजबूत करने को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सूचना में कहा गया है कि लेबर कानूनों के आसान बनाने को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

आगे पढ़ें, कौन-से कर्मचारियों को मिलेगा पीएफ न कटवाने का फायदा

15000 रुपए प्रतिमाह से कम वेतन वालों को मिलेगा फायदा

इस नए बदलाव के बाद से अब 15 हजार रुपए प्रति माह से कम वेतन पाने वाले कर्मचारी के अपना पीएफ कटवाने या न कटवाने का विकल्प होगा। यानी उसे पीएफ कटवाना जरूरी नहीं होगा।

कंपनी अब कर्मचारी की सहमति मिलने के बाद ही उसके वेतन से पीएफ काट सकेगी। यह बदलाव अभी मुख्य रूप से एक्पोर्ट इंडस्ट्री के लिए लागू होगा।

लेकिन इससे कर्मचारियों को एक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लाइवमिंट के अनुसार, पीएफ के साथ कर्मचारियों को जो पेशन स्कीम का लाभ मिलता है वह पीएफ न कटने की वजह से नहीं मिल पाएगा। अभी यह सुविधा है कि जिन लोगों का पीएफ कट रहा है उन्हें 60 साल का होने के बाद पेंशन के रूप में एक निश्चित रकम देने की व्यवस्था है। यह पेंशन पीएफ न कटाने वाले कर्मचारियों को नहीं मिलेगी।

खबर में ऐसा भी कहा गया है कि मंत्रिमंडल के नए निर्देश के बाद श्रम मंत्रालय अब पीएफ एक्ट में बदलाव कर कम से कम 12 फीसदी पीएफ काटने के नियम को आसान बनाकर कटने वाली फीसदी कम भी कर सकता है। यानी जो कर्मचारी अपना पीएफ कम फीसदी में कटवाना चाहेंगे उनके लिए इस बदलाव से सुविधा हो सकती है।

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में EPOS योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ,उद्योगपति रतन टाटा,सांसद डिम्पल यादव कार्यक्रम में रहीं मौजूद,मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी रहे मौजूद,लोक भवन में मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया शुभारंभ 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-रतन टाटा जी का बहुत-बहुत आभार,रतन टाटा जी तरक्की के रास्ते पर चल रहे,रतन टाटा जी का नाम सदियों पुराना है,प्रदेश सरकार को रतन टाटा जी से जुड़ने का मौका मिला,जनता से तकलीफ जानकर फैसला उठाया,लोगों ने कहा,सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली अच्छी हो,गरीबों तक लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास,स्वास्थ्य बेहतर होगा,तभी देश आगे बढ़ेगा,आने वाली पीढ़ी स्वस्थ हो,यह हमारी कोशिश,माताओं,बहनों के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरुरी,24 घंटे बिजली शहरों,18 घंटे गांवों में दे रहे हैं,गाँव-गाँव एंबुलेंस सुविधा पहुंच रही है,डायल 100 से पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया,जनता को लाभ देना बड़ी चुनौती है,राशन वितरण प्रणाली अच्छी कर रहे हैं,टेक्नोलॉजी से जुड़कर गरीबों को लाभ दे रहे,समाजवादी पेंशन में भी टेक्नोलॉजी का प्रयोग,स्मार्ट फोन योजना से जनता तक जुड़ेंगे,गरीबों को फ्री में स्मार्ट फोन देंगे,स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है,समाजवादी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही

इलाहाबाद-तीन तलाक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका का मामला,कोर्ट ने याचिकाओं पर हस्तक्षेप करने से किया इंकार,इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका खारिज,हस्तक्षेप से इंकार,सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की व्याख्या करते हुए कहा-कोई भी पर्सनल लॉ संविधान से ऊपर नहीं,कुरान में भी तलाक को नहीं माना गया है अच्छा,मुस्लिम महिलाओं को 3 तलाक देना क्रूरता 

सोनभद्र-दुद्धि SBI के एटीएम में आग लगने से हड़कंप,शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका,सोनभद्र जिले के दुद्धि कस्बे का मामला 

बरेली-धुंध की चादर में लिपटा पश्चिमी उत्तर प्रदेश,बरेली-पीलीभीत हाईवे पर घना कोहरा,10 मीटर की दूरी भी नहीं आ रही नज़र,हेड लाइट जलाकर चलाए जा रहे वाहन,10 बजे के बाद भी नहीं निकली धूप,ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त

प्रतापगढ़-मानिकपुर बैंक ऑफ बड़ौदा में लोगों का प्रदर्शन,बैंक में कैश न मिलने पर लोगों ने काटा हंगामा,बैंक कर्मियों पर लगाया कैश न देने का आरोप

प्रतापगढ़-कमिश्नर के आदेश के बावजदू कुंडा क्षेत्र में स्कूल खुले,भीषण ठंड में ठिठुर रहे बच्चे,अधिकारियों की लापरवाही,ठंड के चलते 10 दिसंबर तक स्कूल बंद करने के हैं आदेश 

महराजगंज-देर रात प्रवेश कर रहे विदेशी नागरिक को SSB ने किया अरेस्ट,सूत्रों के अनुसार स्लोवेनिजा यूरोप देश का रहने वाला है विदेशी,पकड़े गए विदेशी नागरिक से खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ,विदेशी नागरिक के पास से मिला वीजा भी वैध नहीं मिला,सोनौली क्षेत्र के श्यामकाठ बगीचे से देर रात कर रहा था प्रवेश

लखनऊ-बंथरा के पिपरसंड में दो युवकों की हत्या से सनसनी,गला घोंटकर हत्या की जताई जा रही आशंका,हत्या को हादसा बताने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंके शव,काकोरी के हरदोईया गाँव निवासी थे दोनो युवक 

कानपुर-पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपाइयों का कानपुर में डेरा,BJP महामंत्री ने निराला नगर रेलवे ग्राउंड का किया निरीक्षण,आज रेलवे ग्राउंड पर किया जाएगा रैली स्थल का भूमि पूजन,19 दिसंबर को रेलवे ग्राउंड में होनी है प्रधानमंत्री मोदी की रैली

लखीमपुर-बैंको में कैश न होने से आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा,बड़रिया में ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों को नहीं खोलने दी बैंक,अन्य कई शाखाओं में भी आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

कानपुर देहात-खेत में 10 राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव मिलने से हड़कंप,वनकर्मियों ने सभी मोरों के शवों को पीएम के लिए भेजा,डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के खेत में मिले शव

मिर्जापुर-3 ट्रकों की आपस में टक्कर,2 चालकों की मौत,3 लोग गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,मड़िहान क्षेत्र के बेला जंगल में हुआ हादसा

दिल्ली-नोटबंदी पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-नोटबंदी पर PM ने 50 दिन का समय मांगा था,समस्याओं का समाधन करने का वादा किया था,एक माह पूरा हो चुका है,लोग परेशान हैं,विपक्ष सरकार से चर्चा के लिए मांग कर रहा है,दोनो सदन में PM को आना चाहिए,विपक्ष की बात सुने,आर्थिक इमर्जेंसी जैसे हालात पैदा हो गये हैं,लोगों की पीड़ा सदन में विपक्ष रखना चाहता है,नोटबंदी से 90 प्रतिशत जनता परेशान,नोटबंदी पर सरकार वोटिंग से भाग रही है,लोकसभा में सरकार घबरा रही है,जरुर कुछ गड़बड़,दाल में जबरदस्त काला है,राजनीतिक स्वार्थ में PM ने फैसला लिया,जनता का ध्यान बांटने के लिए जल्दबाजी में फैसला

लखनऊ-जल निगम के 18 हजार कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन,जल निगम के 9000 पेंशनरों को भी नहीं मिल रही पेंशन,4 महीने से जल निगम में नहीं बांटी कर्मचारियों को सैलरी,नाराज कर्मचारियों ने विधान सभा घेरने का किया एलान

बागपत-युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या,जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप,बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की घटना

मथुरा-प्राइमरी विद्यालय में बच्चों से बर्तन साफ कराए गए,ठिठुरन वाली ठंड में स्कूल में बच्चों पर सितम,स्कूल में ठंड में बच्चों से जबरन बर्तन साफ कराए,धौलीप्याऊ के प्राइमरी पाठशाला का मामला 

नोएडा-ठंड के चलते स्कूल खुलने का समय बदला,डीएम ने जारी किए आदेश,नोएडा में सभी स्कूल 9.30 बजे से खुलेंगे,सुबह 9.30 से 2.30 बजे तक स्कूल खुलेंगे-डीएम 

बांदा-ठंड लगने से महिला समेत दो लोगों की मौत,बिसंडा के पंचवटी में ठंड से महिला की मौत,मरका के अरमार गाँव में ठंडे से किसान की मौत

सीतापुर-बैंक में कैश मिलने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम,हाईवे पर जाम से कई किमी वाहनों की कतारें,हुसैनगंज इलाहाबाद यूपी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का मामला 

जौनपुर-सांसद और अफसरों के गोद लिये गाँवों में घोटाला,31 ग्राम पंचायतों में कागजों पर ही बना दिये शौचालय,1.21 करोड़ के शौचालय निर्माण में हुआ घोटाला,जिलाधिकारी ने दिये मामले की जांच के आदेश,स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण में घपला 

नोएडा-नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों ने की हड़ताल,2 महीने से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों की हड़ताल,सेक्टर 39 स्थित दफ्तर पर कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी-जंगपुर गाँव में आबादी में घूम रहा है गैंडा,ग्रामीण भयभीत,वन विभाग बना लापरवाह,कई महीनों से जंगल से भटक कर आया गैंडा 

एटा-कैश न मिलने से आक्रोशित लोगों ने बैंक का दरवाजा तोड़ा,मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया,शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित HDFC शाखा का मामला

गाजियाबाद-प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर हुए फरार,लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रिजविहार की घटना

मथुरा-पुलिस ने कब्र से निकाला विवाहिता का शव,पुलिस और एसडीएम की मौजूदगी में निकाला गया शव,शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा,3 दिन पूर्व हुई थी विवाहिता रेशमा की संदिग्ध मौत,शव को पुलिस से छीनकर परिजनों ने दफनाया था,बरसाना थाना क्षेत्र के सहार गांव इलाके की घटना

गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

दयाशंकर गुप्ता

डीएमके नेता एम करुणानिध‍ि को बुधवार रात करीब दस बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. री-हाइड्रेशन और अन्य उपचार के लिए उन्हें 1 दिसंबर को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती किया गया था. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

हालांकि करुणानिध‍ि ने जब अस्पताल छोड़ा तो उनके चेहरे पर मास्क और नाक में ट्यूब लगा हुआ था, जिसकी वजह से उनकी सेहत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होने लगीं. बाद में यह बताया गया कि करुणानिध‍ि को अस्पताल में री-हाइड्रेशन के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन उनके गले में गंभीर इंफेक्शन भी हो गया था, जिसकी वजह से उनके लिए खाना चबाना और उसे गले में उतारना मुश्किल हो गया है. वह काफी समय से लिक्व‍िड डाइट ले रहे हैं और जब तक गला ठीक नहीं हो जाता, उन्हें ऐसा ही करना पड़ेगा.
घर पर होगी देखभाल अस्पताल प्रशासन ने अपने बयान में बताया, 'उनके सभी महत्वपूर्ण लक्षण और बायो-केमिकल पैरामीटर अब सामान्य हो चुके हैं. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. कावेरी अस्पताल उनके घर पर ही उन्हें सभी जरूरी देखभाल, मेडिकल और नर्सिंग सुविधाएं मुहैया करेगा.' पहले करुणानिध‍ि का एलर्जी का उपचार किया गया था, जो उनको कुछ दवाओं की वजह से हुआ था. 93 वर्षीय द्रविड़ नेता इस आंदोलन के अंतिम कुछ स्तंभों में से हैं और अब भी डीएमके के प्रमुख बने हुए हैं. उन्होंने कभी अपने बारे में ठीक ही कहा था, 'मैं ऐसा व्यक्त‍ि हूं जिसने रिटायरमेंट को ही रिटायर कर दिया है.

तीखी आवाज़

मेजर की पुण्य तिथि मनायी गयी

सिंगरामऊ (जौनपुर) 8 दिसंबर। बरिष्ठ पत्रकार व पूर्व प्रवक्ता मेजर अमर बहादुर सिंह कि आठ वीं पूण्य तिथि गुरूवार को मनायी गयी। जिसमे लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्दांजलि अर्पित की।
          बाजार के स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी परिसर में गुरूवार को उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी। बच्चो को संबोधित करते हुए विद्दालय की डायरेक्टर बबली सिंह ने कहाकि उनका सादगी भरा जीवन अनुकरणीय है।उनका मार्गफर्शन हमें प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने कहाकि मेजर के क्रत्रत्व एवं व्यक्तित्व का वरदान आज की पीढ़ी को लेना चाहिए। शिक्षक प्रेम प्रकाश ने कहाकि समाज की अमूल्य धरोहर थे, उनका अनुसरण करके उनके नाम को जीवित रखना बेहद सराहनीय कार्य है। सीमा मिश्रा ने कहाकि यह विद्दालय उन्ही की प्रेरणा का परिणाम है। आज यह बिकास कर रहा है तो निश्चय ही इसमें उनका योगदान है। अध्यक्षता प्रबंधक ने संचालन सुनिधि दुबे ने किया। वहाँ अरविन्द कुमार दुबे, अमित कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश, राधा चरण तिवारी, अजित यादव, आराधना मिश्रा, नेहा सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, सीमा सिंह, उपस्थित रही।

तीखी आवाज़

डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर टैक्स में छूट

कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 2000 रुपए तक के भुगतान पर कोई सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।

सरकार के फैसले के मुताबिक अगर आप अपने डेबिट या क्रेडिट से 2000 रुपए तक की कोई खरीदारी करते हैं या किसी सेवा के बदले भुगतान करते हैं तो इसके लिए अब कोई सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।

कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने को कोशिश

सूत्रों की मानें तो इस फैसले की एक अधिसूचना संसद में जल्द ही वित्त मंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे, जिसके बाद यह फैसला लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि नोटबंदी के फैसले का आज 30वां दिन है।

इस फैसले के बाद सरकार ने कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने की बात कही थी, इसलिए सरकार ने सर्विस टैक्स में छूट देने का फैसला लिया है। इस फैसले से कार्ड पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

बढ़ चुकी है ई-वॉलेट से भुगतान की सीमा

आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद सरकार ने पहले ही यह ऐलान किया हुआ है कि 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर कोई सर्विस टैक्स नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा सरकार ई-वॉलेट से भुगतान की सीमा भी बढ़ा चुकी है। पेटीएम जैसे ई-वॉलेट से 20 हजार रुपए तक का भुगतान किया जा सकता है। पहले यह सीमा 10 हजार रुपए थी।

उर्जित पटेल ने कहा, फैसले पर मतभेद नहीं

इससे पहले बुधवार को आरबीआई ने बताया था कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच में 19.1 अरब के नए नोट पब्लिक के बीच में जारी किए गए हैं।

नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए उर्जित पटेल ने कहा कि अधिकतर लोग इस निर्णय को सही मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस फैसले से कालेधन, फर्जी करेंसी, आतंकवाद के खात्मे में मदद मिलेगी। इस निर्णय को लेकर कोई मतभेद नहीं है।