tikhiawaz24.in

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

मुरादाबाद-एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर किया हमला,घर में घुसकर युवक ने युवती को लगाई आग,गंभीर हालत में युवती जिला अस्पताल में भर्ती,मझोला थाना क्षेत्र के मंडी गेट इलाके की घटना 

लखनऊ-यूपी में पार्टी को लेकर पहली बार फ्रंट पर प्रियंका गांधी,राहुल,राजबब्बर,गुलाम नबी के साथ दिल्ली में अहम बैठक,गठबंधन पर जल्द पत्ते खोलेगी कांग्रेस,सपा,रालोद समेत यूपी में संभावित सहयोगियों पर मंथन

इलाहाबाद-लोकमान्य तिलक ट्रेन से फौजी की मां लापता,मिर्जापुर और मानिकपुर स्टेशन के बीच लापता,बख्तर से मुम्बई मां के साथ जा रहा था फौजी,फौजी ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को किया ट्वीट,जीआरपी नैनी स्टेशन को भी दी तहरीर 

आगरा-फोन पर जानकारी लेकर एटीएम किया हैक,दो महिलाओं के खाते से 1 लाख रुपए गायब,हैकर्स ने पेटीएम से की 1 लाख की खरीदारी,दोनों महिलाओं ने साइबर सेल में की शिकायत,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कमलानगर का मामला 

लखनऊ-सपा MLC सनी यादव के ठिकाने पर इनकम टैक्स का  छापा,अपना ग्रुप मैन पावर सप्लाई कंपनी के मालिक हैं सनी यादव,लोहिया अस्पताल में भी काम कर रहा है सनी यावद का 'अपना ग्रुप',पुराने नोटों से बांटी थी कर्मचारियों की दो महीने की सैलरी 

वाराणसी में होगा 2 दिवसीय गुजरात उत्सव,काशी के अस्सी घाट पर दो दिवसीय गुजरात उत्सव,उत्सव का आगाज करेंगे गुजरात के सीएम विजय रूपानी,गायक उस्मान मीर के गायन से होगा उत्सव का आगाज,उत्सव में बनारसी व्यंजनों का भी मिलेगा लुत्फ,अलग-अलग मार्गों पर 40 द्वार , 70 होर्डिंग्स लगाई गई 

लखनऊ-कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेंगी प्रियंका गांधी,विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के लिए करेंगी प्रचार,कुछ चुनिंदा सीटों पर प्रियंका करेंगी चुनाव प्रचार

आगरा-पूर्व फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या,कई दिनों से बैंक लाइन में लगने से था परेशान,कैश न मिलने की वजह बता रहे परिजन,ताजगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव की घटना

कासगंज-ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर मौत,लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा,कासगंज-अमापुर रोड पर जाम लगाया,कासगंज कोतवाली के सैलई मोड़ की घटना 

लखनऊ-पूर्वांचल में सपा का एक और जिलाध्यक्ष हटाया गया,बस्ती के सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव हटाये गये,बस्ती जिला कार्यकारिणी और सपा जिलाध्यक्ष हटाए गए,रवींद्र यादव बस्ती के नये सपा जिलाध्यक्ष बनाए गए,10 दिनों में जिला कार्यकारिणी गठित करने के आदेश,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने की कार्रवाई 

लखनऊ-चुनाव से पहले यूपी पर रेल विभाग मेहरबान,सुरेश प्रभु कल बरेली में करेंगे सौगातों की बारिश,कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास,मंत्री संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 

वाराणसी-गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित 14 दिसंबर को मनाएंगे जन्मदिन,अब भारतीय पंचांग के आधार पर काशी में मनाएंगे जन्मदिन,अंग्रेजी कलेंडर से अपना जन्मदिन न मनाने का लिया फैसला,14 दिसंबर को काशी पहुंचेंगे गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित,पंचांग के अनुसार 14 दिसंबर को कौटिल्य पंडित का जन्मदिन 

गाजियाबाद-करंट लगने से युवक की मौत,इमर्सन राड से पानी गरम करने में लगा करंट,17 नवम्बर को हुई थी युवक की शादी,साहिबाबाद के लाजपत नगर का मामला 

कानपुर-दिल्ली विमान सेवा का हुआ शुभारंभ,नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने किया शुभारंभ,सांसद मुरली मनोहर जोशी,निरंजन साध्वी रही मौजूद,अहिरवां एयरपोर्ट से शुरु हुई विमान सेवा,वर्षों बाद पूरा हुआ शहरवासियों का सपना 

गोरखपुर-शातिर लुटेरा रवि पासवान गुर्गे समेत गिरफ्तार,5 बाइक,तमंचा,चाकू,जेवरात पुलिस ने किए बरामद,चोरी की 8 घटनाओं को पुलिस ने किया खुलासा,क्राइम ब्रांच ने मोहद्दीपुर इलाके से की गिरफ्तारी 

लखनऊ-उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल के दोनो सदनों के सत्र को अनुमोदन,राज्यपाल राम नाईक ने 21 दिसंबर से सदन चलाने को हरी झंडी दी,21 दिसंबर से राज्य विधान मंडल के चलेंगे दोनो सदन 

कानपुर-नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा का बयान-अच्छा रिस्पॉंस मिला तो और बढ़ाएंगे सेवा,कानपुर-दिल्ली विमान सेवा की शुरुआत हुई

कानपुर-बैंकों में छुट्टी का असर,नहीं मिल रहा कैश,एटीएम के बाहर लगी लोगों की भीड़,शहर के अधिकतर एटीएम में कैश खत्म,कैश न मिलने से लोगों को हो रही परेशानी 

लखनऊ-चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति,डॉ.सुशील सोलोमन को विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया,राज्यपाल राम नाईक ने डॉ.सोलोमन को कुलपति की जिम्मेदारी दी

मेरठ-जिले में ठंड के कहर से लोग परेशान,प्रशासन की तैयारिंया अधूरी,ETV के रिएलिटी चेक में नगर निगम हुआ फेल,जिला अस्पताल में अबतक नहीं बना रैन बसेरा,शहर के आधा दर्जन रैन बसेरों में हालात खराब,नगर निगम प्रशासन ने नहीं की अबतक कोई तैयारी

इलाहाबाद-ईटीवी के रिएलिटी टेस्ट में इलाहाबाद नगर निगम फेल,जिला प्रशासन के शीतलहर के इंतजाम के दावे भी खोखले,सिविल लाइंस इलाके में अलाव के नहीं दिखे कोई इंतजाम,रैन बसरों को लेकर भी प्रशासन ने नहीं की कोई तैयारी,DM ने 40 रैन बसरों का किया था दावा,हकीकत शून्य,मेडिकल कालेज में बना स्थाई रैन बसेरा,रेन बसेरे में 35 रुपए शुल्क लगने के चलते नहीं आते लोग

आगरा-शीतलहर के कहर से लोगों का बुरा हाल,अलाव और रेन बसेरा का नहीं हुआ इंतजाम,ठंड में प्रशासनिक तैयारियों की खुली पोल,फुटपाथ,सार्वजनिक जगहों पर ठिठुर रहे लोग 

गोरखपुर-ETV के रिएलिटी टेस्ट में नगर निगम,प्रशासन की खुली पोल,शहर के रैन बसेरों में अबतक लटक रहे ताले,लोग ठिठुर रहे,शहर में कहीं भी नहीं चल रहा अलाव,कंबल वितरण का पता नहीं

कानपुर-आर्थिक संकट के कारण मरने वालों को श्रद्धांजलि दी,सपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर की श्रद्धांजलि सभा,केन्द्र सरकार के नोटबंदी से हुई मौतों पर मुआवजे की मांग

हरदोई-धरने पर बैठे 3 ग्रामीणों की हालत बिगड़ी,कोटेदार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं ग्रामीण,प्रशासन ने नहीं ग्रामीणों का नहीं जाना हाल,टड़ियांवा क्षेत्र के परसपुर गाँव के हैं ग्रामीण

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव को चुनाव में निष्पक्षता पर शक,सीएम को आशंका, चुनाव में डीजीपी को हटा दिया जाएगा.......मुझे चुनाव का सबसे ज्यादा इंतजार है,एटीएम लाइन में लोगों के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो,लाइन में लगे लोग पहले से परेशान इन्हे और परेशान न किया जाए-सीएम 

बरेली-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पहुंची बरेली,केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की जनसभा,नोटबंदी पर मुख्तार अब्बास नकवी का बयान-पीएम की जंग राजनीति नहीं,राष्ट्रनीति है,कालेधन के कुबेर अपनी कंगाली पर परेशान......राहुल गांधी के बयान पर मुख्तार अब्बास का पलटवार-राहुल के बयान से भूचाल आएगा,कांग्रेस खत्म हो जाएगी,कांग्रेस केवल प्रियंका,राहुल,वाड्रा तक सीमित

ललितपुर-बीजेपी के युवा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बयान-राममंदिर निर्माण जीवन मरण का मुद्दा,राजनैतिक नहीं,नोटबंदी भी राजनैतिक नहीं,गरीब का मुद्दा है,अमीर-गरीब की खाई को पाटेगी नोटबंदी,खबरों में रहने के लिए राहुल करते हैं बयानबाजी 

हापुड़-बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा,दो महिलाओं की मौत,दो लोग गंभीर घायल,धौलाना थाना क्षेत्र के पिलखुआ रोड की घटना 

मेरठ-हंसराज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,दो अभियुक्त गिरफ्तार,चाकू बरामद,ब्याज के पैसों को लेकर हुई थी हत्या-पुलिस,मवाना पुलिस ने किया घटना का खुलासा 

आगरा-2 हज़ार करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात,आगरा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया तोहफा,2 हज़ार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण,सांसद रामशंकर कठेरिया,बाबूलाल चौधरी रहे मौजूद

आगरा-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान-1 हज़ार करोड़ से बनेगा आगरा-बरेली हाइवे,459 करोड़ की लागत से आगरा-सीकरी चौड़ीकरण का शिलान्यास,यूपी में 2 लाख करोड़ की सड़क का काम शुरू रहेगा,अटल जी हर गाँव को मुख्य रोड से जोड़ना चाहते थे,111 नदियों को जलमार्ग बनाने का काम हो रहा,गंगा में काम शुरू,वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग तैयार हो रहा,दिल्ली-आगरा जलमार्ग शुरू होगा 

संतकबीरनगर-कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया महिला का शव,शादी के 10 दिन बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,शहर कोतवाली के असरफाबाद गांव में निकाला गया शव,बिना पोस्टमार्टम के दफनाया था महिला का शव

फतेहपुर-पति ने पत्नी की लाठीडंडों से पीटकर की हत्या,शराब पीने से मना करती थी पत्नी,हथगाम थाना क्षेत्र के गंगादासपुर का मामला 

बागपत-सपा नेता तरुण यादव पर मुकदमा दर्ज,सपा नेता का विवादित वीडियो हुआ था वायरल,मामले में पुलिस ने दर्ज किया सपा नेता पर केस

लखनऊ-मूर्ति विसर्जन करने गए 4 युवक गोमती में डूबे,दो युवकों के शव निकाले गए,दो की तलाश जारी,मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला गांव का मामला

मुरादाबाद-खेत में युवती का अधजला शव मिलने का मामला,अवैध संबंध के चलते परिजनों ने ही की थी हत्या,पुलिस ने युवती की मां और चाचा को किया गिरफ्तार,भगतपुर थाना क्षेत्र के कुकरझुंड गांव की घटना 

मुरादाबाद-प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार,डिग्री कॉलेज में छात्रों को करता था सप्लाई,गलशहीद थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सो रहे किशोर को जिन्दा जलाने का प्रयास

संडवा  थाना अंतू के माधवपुर में घर के बरामदे में सो रहे किशोर पर पेट्रोल डाल कर जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया। झुलसे किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर अंतू पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

माधवपुर निवासी पवन कुमार सिंह का बेटा अनुराग (16) सात नवंबर की रात अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब एक बजे किसी ने उसकी चारपाई पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जलने पर अनुराग चिल्लाने लगा। यह देख आरोपी भी भाग खड़े हुए। इस बीच परिजन जग गए और किसी तरह आग बुझाई। घटना से किशोर का पैर झुलस गया। उसे सीएचसी संडवा चंद्रिका ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जानकारी पर अंतू पुलिस मौके पर जांच के लिए गई। अंतू थाने के दरोगा राम अधार यादव ने बताया है कि किशोर के जलने की शिकायत मिली है। जांच के लिए पुलिस मौके पर गई थी। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

दहेज के लिए विवाहिता को जिन्दा जलाया, मौत

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के तातो मुरैनी गांव में दहेजलोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के तातो मुरैनी गांव निवासी रियाज पुत्र अमीन की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व उस्माना बानो पुत्री निजामुद्दीन निवासी ग्राम सधईपुर कस्बा कोतवाली पट्टी से हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे विवाहिता अपने ससुराल में खाना बना रही थी। इसी दौरान ससुराल जनों ने उससे कहासुनी की और केरोसिन डालकर आग लगा दिया। विवाहिता के पिता निजामुद्दीन ने बताया कि रियाज व उसका पिता शादी के बाद से ही लगातार पचास हजार नकदी के साथ एक बाइक की मांग कर रहे थे, लेकिन मैं दहेज देने में असमर्थ रहा। इसे लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे।

तीखी आवाज़

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती का मुद्दा गहराता जाता है। इसे लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया कि उनके आरोपों से सशस्त्र सेनाओं के मनोबल पर बुरा असर पड़ सकता है। इस पत्र को लेकर अब ममता बनर्जी ने मनोहर पर्रिकर पर पलटवार किया है। ममता ने कहा है कि 'वो ये भी नहीं जानते कि एक सीएम को लेटर कैसे लिखा जाता है। मैंने सरकार की पॉलिसी पर सवाल उठाए थे, आर्मी पर नहीं।'

भारतीय सेना ने दिया ऐसा जवाब कि 4 दिनों से सीमा पर फायरिंग बंद: रक्षामंत्री

पर्रिकर के पत्र पर नाराजगी जाहिर करते हुए ममता ने कहा कि 'वे सेना को राजनीतिक उद्देश्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं।' ममता ने आगे कहा कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के खत की भाषा से खुश नहीं हूं।

मैं उनके हवाई दावे पर कड़ा रूख लेती हूं।

मैंने सरकार की नीति के बारे में कहा था कि ना कि सेना के बारे में। मेरे लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में राजनीतिक बदले के लिए सम्‍मानित संगठन (सेना) के इस तरह के दुरुपयोग को कभी नहीं देखा। वहीं ममता की पार्टी के सांसद डेरेक ओ' ब्रायन ने कहा 'लेटर मिलने के बाद हम उसका करारा जवाब देंगे।'

क्‍या लिखा था पर्रिकर ने

पर्रिकर ने लेटर में लिखा था कि आर्मी की ईस्टर्न कमांड ने बंगाल के अलावा बाकी राज्यों में भी 1 और 2 दिसंबर को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले टोल गेटों पर हेवी व्हीकल्स के मूवमेंट की इन्फॉर्मेशन कलेक्ट की थी। डाटा जुटाने की यह एक्सरसाइज आर्मी कई सालों से राज्य सरकारों की एजेंसियों से सलाह कर तय किए गए दिनों में कर रही है। मैं मीडिया में आए आपके (ममता बनर्जी) आरोपों से बेहद दुखी हूं।

अगर आपने इस काम से जुड़ी राज्य की एजेंसियों से ही पूछा होता तो आपको आर्मी और एजेंसियों के बीच इस एक्सरसाइज को लेकर हुए कॉरेसपॉन्डेंस की जानकारी हो जाती। पर्रिकर ने लिखा कि इंडियन आर्मी सबसे ज्यादा डिसिप्लीन्ड इंस्टीट्यूशन्स में से एक है, जो देश की सेफ्टी और सिक्युरिटी को लेकर डेडिकेटेड है। देश को आर्मी के प्रोफेशनलिज्म और गैरराजनीतिक बिहेवियर पर गर्व है। आपके (ममता) आरोपों से आर्म्ड फोर्सेस के हौसले पर विपरीत असर पड़ सकता है।

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

रायबरेली-कैदी ने कोर्ट में जज के सामने ब्लेड से काटा गला,गंभीर हालत में कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जेल प्रशासन पर कैदी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,कैदी ने रात में बंदी रक्षकों पर लगाया पिटाई का आरोप,चोरी के आरोप में जिला जेल में बंद है कैदी,शहर कोतवाली के दीवानी न्यायालय का मामला

चंदौली-बैंक की लाइन में लगे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत,पेंशन के लिए लाइन में लगा था रिटायर्ड रेलकर्मी,लोगों ने मुगलसराय-सकलडीहा रोड जाम किया,यूनियन बैंक की सकलडीहा शाखा का मामला

लखनऊ-वेतन समिति की रिपोर्ट पर कैबिनेट की मुहर संभावित,सीएम अखिलेश ने 13 दिसम्बर को बुलाई कैबिनेट मीटिंग,कई महत्वपूर्ण मामलों पर कैबिनेट में लिए जाएंगे फैसले 

लखनऊ-IAS नवनीत सहगल का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरा,दिल्ली से विशेष विमान से सहगल को लाया गया लखनऊ,मेदांता से इलाज कराकर वापस लखनऊ लौटे सहगल,लखनऊ-आगरा एक्स. पर मार्ग दुर्घटना पर हुए थे घायल,नवनीत सहगल की सेहत में लगातार हो रहा सुधार

कानपुर-रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े 4 शातिर अपराधी,यूपी ,बिहार,झारखंड समेत कई ट्रेनों में की थीं वारदातें,27 से ज्यादा ट्रेनों को बनाया था अपना निशाना,GRP इंस्पेक्टर एसके गौतम के मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए,यात्रियों के 10 बैग,मोबाइल,कैश और जेवरात बरामद 

कानपुर-ठंड के चलते 100 से ज्यादा ट्रेनें चल रही लेट,दूरंतों,संपर्क क्रांति,शताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट,कई निरस्त,रेल प्रशासन की लापरवाही से ठंड में यात्री हुए परेशान,समय सारिणी ठीक न बताने से यात्री हुए परेशान,रात भर ठंड में ठिठुरे बूढ़े,बच्चे और महिलाएं   

लखनऊ-वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन कल,लोकभवन में सम्मेलन में मुख्यमंत्री होंगे शामिल,कल 12 बजे लोकभवन में होगा सम्मेलन 

शाहजहांपुर-कचहरी परिसर में प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई,कोर्ट में शादी करने पर प्रेमिका के परिजनों ने पीटा,पुलिस ने परिजनों से बचाकर कोर्ट में किया पेश,सदर बाजार थाने के जिला न्यायालय का मामला 

अलीगढ़-खाली प्लाट में मिला स्कूल की छात्रा का शव,स्कूली ड्रेस से छात्रा की पहचान में जुटी पुलिस,क्वार्सी थाने के सूर्य विहार इलाके का मामला
 
दिल्ली-सूत्रों के हवाले से खबर,सपा और कांग्रेस में हो सकता है गठबंधन,यूपी चुनाव को लेकर चल रही बात,प्रो. रामगोपाल यादव हैं कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में,सीटों के बटवारे पर दोनों दलों के नेताओं में है बात अटकी

लखनऊ-गोमतीनगर में डकैती के असफल प्रयास का मामला,पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ के लिए ATS,STF पहुंची,IB के साथ इमिग्रेशन ब्यूरो के अफसर भी पूछताछ में जुटे,गोमतीनगर में सभी सुरक्षा एजेंसियों का लगा जमावड़ा  

कुशीनगर-हाटा तहसील पर आक्रोशित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन,प्रवक्ता रामाशीष सिंह की लाठीचार्ज से मौत का मामला,लखनऊ में लाठीचार्ज के दौरान हुई थी रामाशीष की मौत,इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे रामाशीष सिंह

औरैया-जिले के एटीएम बने शो पीस,नोटबंदी से परेशान लोग एटीएम बंद होने से आक्रोशित,कैश के आभाव में शहर के एक दर्जन से अधिक एटीएम बंद,लोगों ने जिला प्रशासन से की एटीएम चालू करवाने की मांग

इलाहाबाद-पीसीएस प्री 2016 के रिज़ल्ट नए सिरे से होंगे जारी,हाईकोर्ट ने नए सिरे से रिज़ल्ट जारी करने का दिया आदेश,ग़लत प्रश्नों को लेकर दाखिल हुई थी याचिका,सुनवाई के दौरान प्रश्न और कई उत्तर ग़लत होने पर आदेश,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लखनऊ-नोटबन्दी के बाद कल से बैकों में 3 दिन की छुट्टी,शनिवार,रविवार, सोमवार को बैकों में रहेगी छुट्टी,तीन दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं बैंक कर्मी,शनिवार से सोमवार तक 3 दिन तक बैंक बन्द,बैंक बन्द होने से ग्राहकों को होगी बड़ी परेशानी,3 दिनों में खाली हो जाएंगे सभी एटीएम

लखीमपुर खीरी-जिले में बैंकों में कैश की किल्लत,ग्रामीण से लेकर शहर तक की कई शाखाएं बंद,जिले में इक्का-दुक्का ATM ही कर रहे काम,ATM सेंटरों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें 

फिरोजाबाद-तस्करी कर लाई गई हथियारों की खेप बरामद,2 हथियार तस्कर अरेस्ट,5 असलहे बरामद किए गए,मध्य प्रदेश के देवास से लाए गए थे असलहे,मटसेना और क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए हथियार  

कानपुर देहात-मंत्री अरविंद सिंह गोप का बयान-प्रदेश सरकार चुनाव घोषणा पत्र को पूरा कर रही है,शादी अनुदान योजना से गरीब परिवारों को लाभ,भाजपा के लोग सरकार पर गलत आरोप लगा रहे

नोएडा-प्राधिकरण के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन,3 माह से वेतन न मिलने से संविदाकर्मी परेशान,कई जगह प्रदर्शन कर कर्मियों ने जताया विरोध 

मेरठ-SP सिटी कार्यालय पर कैंट विधायक का धरना,पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी,व्यक्ति की प्रापर्टी पर ताला लगाने का आरोप,कोर्ट के आदेश के बाद भी कब्जा करने की कोशिश,SP सिटी से मुलाकात न होने पर धरने पर बैठे MLA

गाजियाबाद-क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों ने की फायरिंग,गोली लगने से एक युवक गंभीर,अस्पताल में भर्ती,मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली रोड की घटना

औरैया-घने कोहरे के चलते रोडवेज बस खंभे से टकराई,आधा दर्जन यात्री घायल,जिला अस्पताल रेफर,शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुआ हादसा 

फिरोजाबाद-लखनऊ में लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत का मामला,आक्रोशित शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन,पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद-SBI मुख्य शाखा में वकीलों से अभद्रता का मामला,दारोगा रामचंद्र को SSP ने किया सस्पेंड,वकीलों से अभद्रता के आरोप में हुई कार्रवाई,लाइन में लगने को लेकर हुआ था विवाद,सिविल लाइन थाने में मुकदमा हुआ दर्ज 

उन्नाव-कानपुर-उन्नाव फोरलेन एक महीने में ही धंसी,लापरवाह अफसरों पर गिर सकती है गाज,मुख्यमंत्री ने 3 नवम्बर को किया था उद्घाटन,उन्नाव के गंगा घाट के साहित्य नगरी के पास धसी सड़क  

हमीरपुर-जीएसटी और नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन,व्यापारियों ने दुकानें बंद कर निकाला विरोध मार्च,कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

सहारनपुर-एसबीआई बैंक से 10 लाख की चोरी का खुलासा,3 शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,50 हजार रुपए की नगदी पुलिस ने की बरामद,बेहट थाना क्षेत्र के शाकुम्बरी रोड से किया अरेस्ट 

लखनऊ-यूपी राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन,विधान सभा घेराव करने जा रहे हैं कर्मचारी,पुलिस ने योजना भवन रोड पर कर्मचारियों को रोका,कर्मचारियों और पुलिस में जमकर नोकझोक,प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी हिरासत में लिए गए

आगरा-सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी की अस्पताल में मौत,इनोवा कार और बाइक की टक्कर में हुए थे घायल,आगरा के शम्साबाद इलाके का मामला 

शाहजहांपुर-युवक की गला घोंटकर हत्या से सनसनी,हत्या कर युवक का शव नदी किनारे फेंका,शहर कोतवाली क्षेत्र के गर्रा नदी के पास की घटना

फतेहपुर-बीजेपी की परिवर्तन रैली आज फतेहपुर में,गृहमंत्री राजनाथ सिंह रैली को कर रहे संबोधित,शांतिनगर के MG डिग्री कालेज में हो रही रैली 

फतेहपुर-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-यूपी में नहीं चाहिए बुआ और बबुआ,यूपी में अब सिर्फ कमल का फूल चाहिए,किसानों की हितैषी बनने का सपा का दावा झूठा,यूपी सरकार नहीं खरीद रही किसानों की उपज,बीजेपी की सरकार बनी तो मिलेगा फसल का पूरा मूल्य,हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान,भारतीय सेना पाक को दे रही मुंहतोड़ जवाब,नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक,नोटबंदी से देश में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम,उत्तर प्रदेश में चल रही है बीजेपी की लहर,विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेगा पूर्ण बहुमत

बिजनौर-24 अक्टूबर को लूट का पुलिस ने किया खुलासा,एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूटी गई कार और तमंचा भी किया बरामद,शहर कोतवाली के बैराज रोड से गिरफ्तारी 

सीतापुर-इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में दो दिनों से नही मिल रहा है कैश,गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम,कतुबनगर कस्बे की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस

लखनऊ-बाराबफात की छुट्टी 12 दिसंबर को होगी,राज्य सरकार ने छुट्टी का जारी किया आदेश,पहले 13 दिसंबर को घोषित हुई थी छुट्टी

मथुरा-पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी की 7 मोटरसाइकिल,दो तमंचे बरामद,नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर से गिरफ्तारी 

कन्नौज-मेडिकल कालेज प्रशासन की लापरवाही उजागर,गर्भवती को भर्ती न करने पर परिसर में प्रसव,हेपिटाइटिस बी से पीड़ित थी गर्भवती महिला,राजकीय मेडिकल कालेज तिरवा का मामला