tikhiawaz24.in

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-कांग्रेस की 22 जीती सीटों पर सपा ने घोषित किए प्रत्याशी,लखनऊ की कैंट सीट से अपर्णा यादव सपा प्रत्याशी,कैंट सीट कांग्रेस से रीता बहुगुणा जोशी ने जीती थी,रामपुर खास सीट से सपा का उम्मीदवार नहीं घोषित किया,शामली सीट से सपा ने मनीष कुमार चौहान को दिया टिकट,पंकज कुमार मलिक शामली सीट से कांग्रेस विधायक हैं,रामपुर की स्वार सीट से सपा ने अब्दुल्ला आजम को दिया टिकट,स्वार सीट से कांग्रेस के नवाब काजिम अली खान हैं विधायक,रामपुर बिलासपुर सीट से सपा ने बीना भारद्वाज को दिया टिकट,रामपुर की बिलासपुर सीट से संजय कपूर है कांग्रेस विधायक,बुलंदशहर की खुर्जा सीट से रवींद्र बाल्मीकि को दिया टिकट,खुर्जा सीट से बंशी सिंह पहाड़िया हैं कांग्रेस के विधायक,मथुरा से सपा ने डॉ. अशोक अग्रवाल को दिया टिकट,मथुरा शहर से प्रदीप माथुर हैं कांग्रेस के विधायक,अमेठी जगदीशपुर से सपा ने अजीत प्रसाद को दिया टिकट,अमेठी की जगदीशपुर से राधेश्याम कनौजिया हैं कांग्रेस विधायक,कानपुर किदवईनगर सीट से सपा ने ओम प्रकाश मिश्र को दिया टिकट,कानपुर की किदवइनगर सीट से अजय कपूर कांग्रेस विधायक हैं,हमीरपुर की राठ से सपा ने अंबेश कुमार को दिया टिकट,हमीरपुर राठ से गयादीन अनुरागी हैं कांग्रेस के विधायक,बांदा के तिंदवारी से शकुंतला निषाद को सपा का टिकट,बादां के तिंदवारी से दलजीत सिंह हैं कांग्रेस विधायक,बांदा सदर सीट से हसनुद्दीन सिद्दीकी को सपा का टिकट,बांदा सदर सीट से विवेक कुमार सिंह कांग्रेस विधायक हैं,इलाहाबाद उत्तरी सीट से सपा ने लल्लन राय को टिकट,इलाहाबाद उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह हैं कांग्रेस विधायक,बहराइच की नानपारा सीट से जयशंकर सिंह को सपा का टिकट,बहराइच की नानपारा सीट से माधुरी वर्मा हैं कांग्रेस विधायक,बहराइच की पयागपुर सीट से मुकेश श्रीवास्तव को सपा का टिकट,बहराइच की पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव हैं काग्रेस विधायक,कुशीनगर की खड्डा सीट से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को सपा का टिकट,कुशीनगर खड्डा सीट से विजय कुमार दुबे हैं कांग्रेस विधायक,कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से पीके राय को सपा का टिकट,कुशीनगर की तुमकुहीराज से अजय कुमार लल्लू हैं कांग्रेस विधायक,देवरिया की रूद्रपुर सीट से अनुग्रह नारायण सिंह को सपा का टिकट,रुद्रपुर से कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह है कांग्रेस विधायक,जौनपुर सदर सीट से जावीद सिद्दीकी को सपा का टिकट,जौनपुर सदर सीट से मो. नदीम जावेद हैं कांग्रेस विधायक,वाराणसी के पिंड्रा से रामबालक सिंह पटेल को सपा का टिकट,कांग्रेस के चर्चित विधायक अजय राय हैं पिंड्रा विधायक,मिर्जापुर की मड़िहान से सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल को सपा का टिकट,मड़िहान सीट से ललितेश पति त्रिपाठी हैं कांग्रेस विधायक,सोनभद्र की दुद्धी सीट से रूबी प्रसाद को सपा का टिकट,सोनभद्र की दु्द्धी सीट से भी रूबी प्रसाद हैं कांग्रेस की विधायक

लखनऊ-करीबियों के टिकट कटने से नाराज अखिलेश की जवाबी कार्रवाई,आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला बर्खास्त,सुरभि के पति संदीप शुक्ला भी बर्खास्त किए गए,संदीप शुक्ला निर्माण निगम के सलाहकार थे,संदीप शुक्ला को सुल्तानपुर से आज टिकट मिला था

लखनऊ-सपा की सूची आने के बाद सीएम से मिलने पहुंचे कई मंत्री,विधायक,रामगोविन्द चौधरी,अरविन्द सिंह गोप पहुंचे CM से मिलने,मंत्री यासर शाह और,अभिषेक मिश्रा भी मिनले पहुंचे

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ आगमन कल,कल दोपहर 12 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे अमित शाह,एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे अमित शाह,शाम 5 बजे इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ-घूस लेते खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर का क्लर्क अरेस्ट,50 हजार घूस लेते विजिलेंस की आगरा यूनिट ने किया अरेस्ट,आगरा के मालपुरा में खंड शिक्षा अधिकारी के था तैनात,एरियर भुगतान के नाम पर मांग रहा था 50 हजार घूस

लखनऊ-अलापुर के सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर का बयान,टिकट क्यों काटा गया मुझे पता नहीं-भीम प्रसाद,कल 11 बजे मुख्यमंत्री ने बुलाई मीटिंग-भीम प्रसाद,कल तय होगी होंगी कुछ अहम बातें-भीम प्रसाद,भीम प्रसाद का सपा प्रत्याशी की सूची में नहीं है नाम

लखनऊ-बीजेपी यूपी प्रभारी ओम माथुर की लखनऊ दौरा कल,कल 12 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे ओम माथुर,एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे ओम माथुर

फतेहपुर-युवक के खाते में 89 लाख रुपए आने से हड़कंप,युवक को जानकारी मिलने से घर में मचा हड़कंप,युवक ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार,असोथर के बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक का मामला

गोरखपुर-मिशन 2017 को लेकर बीजेपी का मेगा प्लान,13 महानगरों में बीजेपी करेंगी प्रबुद्ध सम्मेलन,5 से 13 जनवरी के बीच होगा प्रबुद्ध सम्मेलन,प्रत्येक विधानसभा के 10 गांवों में लगेगी अलाव चौपाल,प्रत्येक कमीश्नरी पर होगा अनुसूचित वर्ग सम्मेलन,किसानों के बीच महाअभियान चलाएगी बीजेपी,403 विधानसभाओं में 13 जनवरी को माटी तिलक प्रतिज्ञा,6 जनवरी को सभी विधानसभाओं में उड़ान कार्यक्रम,मेरठ से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महिलाओं से करेंगी चर्चा,10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच होगा बीजेपी का बूथ सम्मलेन,गोरज्ञ प्रांत बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने जी जानकारी

लखनऊ-बीएसपी की भाईचारा रैली कल कानपुर देहात में 1 बजे,जोनल को-ऑर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ करेंगे संबोधित,जिले भर के सभी बीएसपी पदाधिकारी रैली में रहेंगे मौजूद

अमरोहा-पैसा निकालने बैंक जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति की रास्ते में मौत,2 दिन से पैसे निकालने के लिए चक्कर लगा रहा था बुजुर्ग,परिजनों ने शव को बैंक के सामने रखकर किया हंगामा,सैदनगली थाना क्षेत्र के देहरा मिलख कस्बे की घटना

इलाहाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 1.5 लाख रुपए लूटे,पतंजलि का सामान बेचकर लौट रहा था व्यापारी,नवाबगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव के पास की घटना

वाराणसी-सर्राफा व्यापारी से 60 हजार रुपए,जेवरात की लूट,बाइक सवार बदमाश वारदात कर मौके से फरार,जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के पास की घटना

फिरोजाबाद-पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या की,बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता फरार,फरेहा थाना क्षेत्र ललऊवा गांव का मामला

शामली-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी लोगी,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,कांधला थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना

कुशीनगर-जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद,शीतलहर के चलते 1 जनवरी तक स्कूल बंद,डीएम ने सभी स्कूलों को बंद करने के लिए निर्देश

लखनऊ-अवैध प्लाइवुड फैक्ट्री पर SDM का छापा,वन विभाग-पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी फैक्ट्री,बीकेटी के इंदौराबाग में अवैध प्लाइवुड फैक्ट्री का भंडाफोड़

लखनऊ-जीएसटी को लेकर वाणिज्यकर विभाग ने लगाया कैम्प,अमीनाबाद के व्यापारियों को आईडी और पासवर्ड दिए गए,डिप्टी कमिश्नर शिवआसरे सिंह ने अमीनाबाद में लगाया कैम्प

वाराणसी-30 दिसम्बर तक जिले के सभी स्कूल बंद,जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद,शीतलहर के चलते डीएम ने दिया निर्देश

लखीमपुर-रोडवेज चौकी इंचार्ज मनोज सिंह सस्पेंड,डकैती की घटना में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,दम्पति को बंधक बनाकर बदमाशों ने की थी लूट

बुधवार, 28 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

विधानसभा प्रत्याशियों की सूची,कैराना-मो.नाहिद हसन,नगीना-मनोज पारस, बिनजौर-रुचि वीरा, ठाकुरद्वारा- महमूद हसन कैराना-मो.नाहिद हसन,नगीना-मनोज पारस,बिनजौर-रुचि वीरा,ठाकुरद्वारा-महमूद हसन कासगंज से मानपाल सिंह,पटियाली से नासी खान,एटा के अलीगंज से रामेश्वर सिंह यादव,एटा से आशीष कुमार यादव को टिकट मारहरा से अमित यादव गौरव,जलेसर से रणजीत सुमन,भोगांव से शिवबक्स शाक्य को टिकट किसनी से संध्या कठेरिया,करहल से शोवरन सिंह यादव को टिकट बिसौली से आशुतोष मौर्या को टिकट,सहसवान से ओमकार सिंह यादव को टिकट,बदायूं से मोहम्मद फखरे अहमद शोबी को टिकट शेखूपुर से आशीष यादव को टिकट,बहेड़ी से अंजुम रशीद को टिकट,नवाबगंज से डॉ शहला ताहिर को टिकट फरीदपुर से डॉ सियाराम सागर,पीलीभीत से हाजी रियाज अमहद को टिकट,पूरनपुर से सुखलाल धोबी को मिला टिकट चुनार से जगदम्बा सिंह पटेल,सोनभद्र की घोरावल से जयप्रकाश उर्फ चेकुर पांडेय,दुद्धि से रूबी प्रसाद को मिला टिकट मंत्री रामगोविंद चौधरी का टिकट कटा,नीरज सिंह गुड्डू को बासडीह से टिकट मिला पट्टी से भईया लाल पटेल,फाफामऊ-अंसार अहमद,सोरांव सुरक्षित से सत्यवीर मुन्ना को टिकट प्रतापपुर से विजमा यादव, मेजा से अशोक कुमार सिंह,इलाहाबाद दक्षिणी हाजी परवेज अहमद टंकी को टिकट बारा सुरक्षित से अजय भारती को टिकट मिला,कुर्सी से फरीद महफूज किदवई,रामनगर से राकेश वर्मा को टिकट हरदोई के शाहाबाद से सरताज खां,हरदोई सदर से नितिन अग्रवाल,गोपामऊ से राजेश्वरी देवी,सांडी से ऊषा वर्मा को टिकट बलिया से सिंकदरपुर से जियाउद्दीन रिजवी को टिकट,बलियानगर से नारद राय,बैरिया से जयप्रकाश अंचल को सपा से टिकट जौनपुर के बदलापुर से संगीता यादव को टिकट,मलहनी से पारसनाथ यादव को टिकट,मछलीशहर से जगदीश सोनकर को टिकट केराकत से गुलाब चंद सरोज को टिकट,गाजीपुर के जखनिया से सुब्बाराम को टिकट,सैदपुर से सुभाष पाटिल को मिला टिकट गाजीपुर से विजय कुमार मिश्रा को टिकट,जहूराबाद से शादाब फातिमा को मिला टिकट,जमानियां से ओमप्रकाश सिंह को टिकट वाराणसी के रोहनिया से महेंद्र सिंह पटेल को टिकट,सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को मिला टिकट भदोही के ज्ञानपुर से विजय मिश्रा,मिर्जापुर के छानवे से भाईलाल कोल को टिकट,मिर्जापुर से कैलाश चौरसिया को टिकट बाराबंकी से धर्मराज यादव उर्फ सुरेश,जैदपुर सुरक्षित से राम नारायण रावत,दरियाबाद से राजीव कुमार सिंह को टिकट हैदरगढ़ सुरक्षित से राम मगन रावत,मिल्कीपुर सुरक्षिअयोध्या से आशीष पांडे,टांडा से हाजी इस्तेखार अहमद,अलापुर से बलिराम,अकबरपुर से राम मूर्ति वर्मा को टिकटत से अवधेश गैसड़ी से डा.शिवप्रताप यादव,उतरौला से आरिफ अनवर हाशमी,बलरामपुर से गुरूदास सरोज को टिकटप्रसाद,बीकापुर से आनंद सेन को टिकट महसी से देवेश कुमार,भिन्गा से इंद्राणी वर्मा,श्रावस्ती से मो.रमजान,तुलसीपुर से अब्दुल मसूद खा को टिकट मेहनोन से नंदिता शुक्ला,कर्नलगंज से योगेश प्रताप,तरबगंज से विनोद कुमार सिंह,शोहरतगढ़ से उग्रसेन सिंह को टिकट इटवा से माता प्रसाद पांडे,जौनपुर से जाविद सद्दिकी,जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से पंकज पटेल को टिकट गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से सिबगतुल्ला अंसारी,चंदौली के मुगलसराय से बाबुलाल यादव,सकलडीहा से प्रभु नारायण को टिकट वाराणसी के पिंडरा से रामबालक सिंह पटेल,अजगरा से लालजी सोनकर,शिवपुर से अवधेश पाठक को टिकट वाराणसी उत्तरी से ओपी सिंह,वाराणसी कैंट से रिबू श्रीवास्तव,मिर्जापुर के मंझवा से प्रभावती यादव को टिकट मड़िहान से सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल,सोनभद्र के ओबरा से संजय यादव को टिकट

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रेन से गिरकर साधु की मौत

दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस से गिरने से साधु की मौत हो गई। घटना अंतू जगेशरगंज स्टेशन के बीच पारा हमीदपुर फाटक के पास की है। पदमावत एक्सप्रेस से पैंसठ साल का एक साधु यात्रा कर रहा था। पारा हमीदपुर रेल फाटक के पास वह अचानक ट्रेन से नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साधु के गिरने पर मौके पर मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच कर पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अंतू पुलिस को दी, लेकिन पुलिस घटना को लेकर संवेदनहीन बनी रही। घटना स्थल से महज पांच किलोमीटर दूर अंतू थाना से पुलिस को पहुंचने में चार घंटे का समय बीत गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश रहा। पुलिस शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंतू के प्रभारी दरोगा राम अधार यादव ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तीखी आवाज़

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के पास रूरा स्टेशन के नज़दीक अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि अभी तक किसी की मौत की ख़बर नहीं है हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई ने कानपुर आईजी ज़की अहमद के हवाले से ख़बर दी थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 43 लोग घायल हो गए हैं.

रेल मंत्रालय की तरफ़ से पुष्टि की गई है कि ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के डिब्बे कानपुर से 50 किलोमीटर दूर रूरा और मेथा के बीच सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर पटरी से उतर गए हैं.

इलाहाबाद मंडल के सीपीआरओ विजेंद्र कुमार ने बीबीसी को बताया कि 15 बोगियां पटरी से उतरी हैं, इनमें 13 स्लीपर और दो जनरल डिब्बे हैं.

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है कि वो खुद स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. उन्होंने लिखा है कि घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

सुरेश प्रभु ने लिखा है कि हादसे की वजहों की गहराई से जांच की जाएगी और घायलों को मुआवज़ा दिया जाएगा.

इलाहाबाद में डीआरएम संजय कुमार पंकज ने बीबीसी को बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों से यात्रियों को निकाल लिया गया है.

वहीं रूरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर महेश कुमार ने बीबीसी से बातचीत कहा कि हादसा स्टेशन के नज़दीक हुआ है.

महेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 50 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की ख़बर है.

पिछले महीने ही कानपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर गए थे .

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में आफिस में घुसकर तहसीलदार की पिटाई, मुकदमा

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर सोमवार दोपहर उग्र्र हुए कुछ अधिवक्ताओं ने कक्ष में घुसकर तहसीलदार ठाकुर प्रसाद की पिटाई कर दी। घटना से तहसील में अफरातफरी मच गई और तनाव फैल गया। मामले में चार वकीलों समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिवक्ताओं की तरफ से भी तहसीलदार और उनके साथी के खिलाफ तहरीर दी गई है।

संयुक्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर तहसील स्थित पार्क में शनिवार से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को धरना स्थल से तहसीलदार ठाकुर प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी की जाने लगी। इसी दौरान वकीलों का हुजूम तहसीलदार कोर्ट पहुंचा। उस समय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे। वकीलों ने उनसे बातचीत के लिए कहा। तहसीलदार ने मना कर दिया। वकीलों ने जब आरोप लगाया कि वह (तहसीलदार) पैसे लेकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं, तो तहसीलदार व वकीलों में तकरार होने लगी। तहसीलदार के साथ रहे व्यक्ति ने वीडियोग्राफी शुरू कर दी। कैमरा चलता देख वकील और भड़क गए।

तहसीलदार कोर्ट से उठकर अपने कक्ष में चले गए। वकील गाली-गलौज करते तहसीलदार के कक्ष में घुस गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तहसीलदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता विकास मिश्र, संदीप सिंह व आशिफ अली तथा 20-25 अज्ञात के खिलाफ गला दबाकर हत्या का प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा, न्यायिक कार्य को ठप करना, जातिसूचक शब्दों से गालियां देना समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया

बृजेश पांडेय

मध्यान्ह भोजन न बनाए जाने पर ग्रामीणों किया विद्यालय का घेराव--
✍बृजेश पाण्डेय 
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पवांरा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रज्जूपुर में कई दिनों से मध्यान्ह भोजन न  बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय का घेराव किया। प्रधानाध्यापक शिवशंकर से लिखित लिया कि उनके विद्यालय में मध्यान भोजन नहीं बनाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक के लिखकर देने के बाद मामला शांत हुआ एवं ग्रामीणों ने उक्त शिकायत उच्चाधिकारियों से किया है। मध्यान भोजन न बनाए जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान विजय शंकर पटेल ने बताया कि भोजन सामग्री की व्यवस्था न होने के कारण दो दिन भोजन नहीं बना है। मंगलवार से नियमित भोजन बनाया जाएगा। घेराव करने वालों में विजय कुमार चौरसिया, संदीप यादव, नागेंद्र विश्वकर्मा ,अमृतलाल चौरसिया, मेघराज गुप्ता ,लल्लू चौरसिया, वकीलशाह आदि ग्रामीण शामिल रहे।

भीषण शीत लहर मे दुबके लोग ,खुले रहे बिद्यालय कांपते रहे नौनिहाल ---
           (बृजेश पाण्डेय )
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर ) |हाड़ कंपा देने वाली पछुवा हवा व घने कुहरे के कारण पड़ रही भीषण शीत लहर मे लोग जहां घरो मे दुबकने को बिवश रहे वही नर्सरी कान्वेन्ट व प्राथमिक बिद्यालयो के खुले रहने के कारण स्कूल गये नौनिहाल कांपते रहे |घने कुहरे के कारण भाष्कर देव के दर्शन करने से भी लोग मरहूम रहे |ग्रामीणांचलो मे लोग आग जला कर ठंड से बचाव करते देखे गये जब की नगर मे अलाव के अभाव मे लोग घरो मे कैद होने को बिवश रहे |नगर पालिका प्रशासन महज एक दो जगह अलाव जलवा कर खाना पूर्ति कर कागजी कोरम पूरा कर रहा है |रोडवेज बस स्टेशन ,प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर जहां अलाव का अकाल रहा वही रेलवे स्टेशन पर सन्नाट पसरा रहा |

शिक्षा मित्रो का मानदेय बढ़ाने की मांग --
    (बृजेश पाण्डेय )
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर )|ब्लाक दूरस्थ बी टी सी शिक्षक संघ एवं तीसरे बैच के शिक्षा मित्रो की बैठक सोमवार को सटवा स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर पर ब्लाक अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिपाठी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई |जिसमे शिक्षा मित्रो का मानदेय बढ़ाने की मांग की गयी |बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक महामंत्री हिमकर पाण्डेय ने कहा की तृतीय बैच के शिक्षा मित्रो को इस मंहगायी मे भी महज 3500 रूपये महीना पा रहे है जिससे इनका जीविकोपार्जन होना कठिन हो गया है |बैठक मे इस बाबत जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया |बैठक को बिभा सिंह ,शिव शंकर पाण्डेय ,अनिल यादव ,शेष बाबू पाण्डेय ,रिंकू सिंह ,मधुरानी मिश्रा ,मनोज जायसवाल ,मगेन्द्र सरोज ,राजेश कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया |इस अवसर पर भारी संख्या मे शिक्षक शिक्षा मित्र उपस्थित रहे |

सेध काट चोरो ने लाखो के जेवरात उड़ाये ---
(बृजेश पाण्डेय )
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर ) |मुगराबादशाहपुर थानान्तर्गत मुगराबादशाहपुर तरहठी मार्ग पर फत्तूपुर निस्फी ग्राम स्थित लबे रोड सुनील स्वर्णकार की दुकान मे रबिवार की रात सेंध काट कर चोरो ने लाखो के जेवरात लेकर चम्पत हो गये |इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार मुगराबादशाहपुर नगर के नईगंज मुहल्ला निवासी सुरेश स्वर्णकार की आभूषण की एक दुकान फत्तूपुर निस्फी ग्राम मे लबे रोड है |दुकान पर उनका लड़का सुनील बैठता है |नित्य की भांति वह रबिवार को भी दुकान बंद कर शाम को मुगरा स्थित घर पर चला आया |सोमवार को जब दुकान खोला तो दुकान की हालत देख हक्का बक्का हो गया |चोर दुकान से 6 चांदी की थाली एक सोने की चैन ,मंगलसूत्र व अन्य जेवरात लेकर चम्पत हो चुके थे |दुकान मे लगे सी सी टी बी कैमरा भी चोरो ने क्षतिग्रस्त कर दिया |

सोमवार, 26 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर फायरिंग

पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र के रायपुर रोड स्थित खाली पड़ी सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हवाई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में वन विभाग के कार्यालय के निकट नहर विभाग की 18 बिश्वा भूमि अभिलेखों में दर्ज है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। कुछ लोगों ने इस पर 2 माह पूर्व भी दीवार खड़ी करने का प्रयास किया था। बाद में इस काम को आक्रोश बढ़ने के बाद रोक दिया गया था। इसको लेकर प्रशासन भी सजग हुआ था।

रविवार की सुबह जो लोग पहले से ही इस जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे कुछ बाहरी लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी जब मोहल्ले के लोगों के साथ उन लोगों को हुई जो लोग निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे, सभी लोग मौके पर पहुंच गए। मामला तनातनी के बीच मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच विवाद बढ़ा तो मारपीट होने के साथ हवाई फायरिंग भी कर दी गई। इससे लोग भड़क गये। आक्रोश बढ़ा तो फायरिंग करने वाले लोग यहां से जान बचाकर भागे इस दौरान एक बाइक मौके पर खड़ी पाई गई तो लोगों ने अपना पूरा गुस्सा बाइक पर ही उतार दिया। उसे तोड़कर चकनाचूर कर दिया गया। घटना के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल की तथा तोड़ी गई बाइक को उठाकर कोतवाली उठा लाई। घटना से तनाव बना हुआ है। दोनों पक्षों ने देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी। उप जिलाधिकारी पट्टी रतिभान वर्मा ने बताया कि नहर विभाग की 18 बिश्वा भूमि अभिलेखों में दर्ज है। जबकि इंस्पेक्टर कोतवाली आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला, ना ही दोनों पक्षों की ओर से तहरीर ही दी गई है। फिर भी मामले का संज्ञान लिया गया है।