tikhiawaz24.in

सोमवार, 2 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

यूपी में चाचा भतीजे की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कल हुए सियासी ड्रामे के बाद अब यूपी से एक और बड़ी खबर आ रही है।खबर है कि ”शिवपाल यादव ने सपा के सारे पदों से इस्तीफा दे दिया है। कल दिनभर हुए ड्रामे के बाद शाम को अखिलेश और मुलायम की बीच सुलह हो गई। जिससे शिवपाल यादव नाराज बताए जा रहे हैं।

खबर है कि पार्टी मुलायम ने अखिलेश हाथों में पूरी तरह सौंप दी है और इस बात से उनके भाई शिवपाल यादव बुरी तरह नाराज हैं। उन्होंने सपा के हर पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। इस्तीफे को लेकर रविवार को शिवपाल ने मुलायम के घर जाकर उनसे मुलाकात की है।

वहीं सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों का यकीन करें तो शिवपाल यादव भाजपा में जा सकते हैं। अमर सिंह और शिवपाल के बीच बात बनती नजर आ रही है।

आज समाजवादी पार्टी का विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। ये बैठक जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाली है। रामगोपाल यादव की ओर से बुलाए गए इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कुछ बड़े फ़ैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अधिवेशन में अमर सिंह को पार्टी से निकाला जा सकता है और अखिलेश यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष और पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। साथ ही शिवपाल यादव को लेकर भी कोई प्रस्ताव आ सकता है।

इससे पहले शनिवार को अखिलेश से मिलने के बाद मुलायम ने उनकी बर्ख़ास्तगी वापस ली। साथ ही रामगोपाल का निष्कासन भी वापस लिया गया। शिवपाल ने मीडिया में आकर कहा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन आज गाज उन्हीं पर गिरती दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पार्टी में घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव और आजम खान की बैठक के बाद अखिलेश और रामगोपाल यादव का निष्कासन वापस ले लिया गया है। अब एक बार फिर दोनों की पार्टी में वापसी हो गई है। माना जा रहा है कि आजम खान ने मध्‍यस्‍थता की भूमिका निभाई।

उसी का नतीजा है कि एक बार फिर सुलह की गुंजाइश बनी और सपा सुप्रीमो ने बैठक खत्‍म होने के तत्‍काल बाद अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के निष्‍कासन को रद्द करते हुए उनकी पार्टी में वापसी का फैसला लिया।

इस बैठक में शिवपाल और अबू आजमी भी मौजूद थे। बैठक में आजम ने अखिलेश के साथ मिलकर अमर सिंह को निकालने की मांग भी की। आजम ने कहा कि अगर अमर सिंह को निकाला जाता है तो सब ठीक होगा।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सड़क हादसे में दूध विक्रेता के पुत्र की मौत

जौनपुर  सिंगरामऊ से बाइक से देवसरा थाने ढकवा बाजार के पास  नगर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे एक दूध विक्रेता के पुत्र को ट्रेलर ने रविवार रात रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता प्रमोद कुमार यादव पुत्र रमाशंकर अपने घर सिंगरामउ जौनपुर से बाइक से देवसरा थाने के नगर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रिश्तेदार के घर के करीब ही सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता की उम्र 25 साल थी। मौके पर डायल 100 की पुलिस टीम पहुंच गई व शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मोबाईल द्वारा परिजनों से संपर्क कर  पुलिस  ने दुर्घटना  की जानकारी दी ।

शनिवार, 31 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 5 केडी पहुंचे,बैठक में शिरकत करने मुख्यमंत्री अखिलेश पहुंचे 5 केडी,भारी संख्या में विधायक,मंत्री 5KD सीएम आवास पर मौजूद 

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव ने 5 केडी पर बुलाई बैठक,बैठक में भाग लेने विधायकों का आना जारी,सोनभद्र एमएलसी रमेश दुबे,चंद्रा रावत,एमएलसी अभय नारायण पटेल,श्याम बहादुर भी मौजूद,5 केडी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,डीआईजी,एसएसपी समेत सभी आला अधिकारी मौके पर

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव ने 5 केडी पर बुलाई बैठक,बैठक में भाग लेने विधायकों,मंत्रियों का पहुंचना जारी,अहमद हसन,रोम गोविंद चौधरी और अरविंद सिंह गोप भी पहुंचे⁠,एमएलए आरती आर्या,कुंवर कौशल सिंह भी 5 केडी पहुंचे,मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी,शंखलाल माझी,अवधेश प्रसाद भी पहुंचे,मंत्री पंडित सिंह और कमाल अख्तर भी पहुंचे सीएम आवास,एमएलए राकेश कुमार यादव भी 5 केडी सीएम आवास पहुंचे,मंत्री शाहिद मंजूर और इकबाल महमूद भी पहुंचे सीएम आवास

लखनऊ-सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन का बयान-जो लोग 5 केडी पहुंच रहे वो अखिलेश समर्थक,अखिलेश समर्थक मुलायम की बैठक में नहीं जाएंगे

लखनऊ-अखिलेश,रामगोपाल के निष्कासन पर विधायको की प्रतिक्रिया,एमएलसी यशवंत सिंह ने निष्कासन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण,मुलायम सरकार में मंत्री रह चुके हैं यशंवत सिंह

लखनऊ-भारी संख्या में अखिलेश समर्थकों का 5 केडी पर जमावड़ा,हाथ में CM के बैनर लेकर सीएम आवास पर कर रहे नारेबाजी

आजमगढ़-मुलायम के संसदीय क्षेत्र से भी इस्तीफे आना शुरू,सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने दिया इस्तीफा,मीडिया प्रभारी SK सत्यन ने भी सपा से दिया इस्तीफा

गाज़ियाबाद-सपा नेता पानी की टंकी पर चढ़ा,आत्महत्या की दे रहा धमकी,सीएम की सपा में वापसी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा,अल्पसंख्यक सभा का जिला उपाध्यक्ष है अकरम अल्वी,साहिबाबाद क्षेत्र के विजय पार्क स्थित टंकी पर नौटंकी जारी⁠⁠

लखनऊ-गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,बाइक सवार परिवार दबा,बच्ची का शव निकाला गया,ट्रक के नीचे 3 लोगों के दबे होने की आशंका,नाराज ग्रामीणों ने लगाया बनी मार्ग पर जाम,सूचना के बाद पुलिस के नहीं पहुंचने पर आक्रोश,मोहनलालगंज के नेवलखेड़ा की घटना

कानपुर देहात-कानपुर देहात के गजनेर पुलिस को मिली कामयाबी,नकली शराब की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,5 अरेस्ट,मुहाना गांव में छापेमारी में पुलिस की मिली सफलता

सहारनपुर-दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना अब्दुल हक़ का निधन,लम्बी बीमारी के बाद अस्पताल में हुआ निधन,आज मौलाना अब्दुल हक किए जाएंगे सुपुर्द ए खाक

सिद्धार्थनगर-शीतलहर के चलते स्कूल 2 जनवरी तक रहेंगे बंद,कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 2 जनवरी तक रहेंगे बन्द,शिक्षकों,शिक्षामित्रों की उपस्थिति होगी अनिवार्य

लखीमपुर-4 जनवरी तक बन्द रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल,ठंड और शीतलहरी के चलते जिलाधिकारी ने दिए आदेश

गोरखपुर-ठंड और कोहरे से रोडवेज की बसें प्रभावित,यात्री न मिलने से कई बसों को किया गया कैंसिल,गोरखपुर में परिवहन निगम को हो रहा राजस्व का नुकसान

सहारनपुर-छेड़छाड़ के विरोध पर युवती पर दबंग का हमला,युवती की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,बड़गांव थाना क्षेत्र के शब्बीरपुर की घटना 

चित्रकूट-कोहरे के चलते ट्रैक्टर पलटा,2 लोगों की मौत,चालक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,मऊ थाना क्षेत्र के पूरब पतई गांव में हुआ हादसा

जौनपुर-फंदे से लटका महिला का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका,बदलापुर इलाके में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

हाथरस-घने कोहरे के चलते ट्रक-बस की टक्कर,आधा दर्जन यात्री घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सासनी थाना क्षेत्र में NH-93 पर हुआ हादसा 

बाराबंकी-रोडवेज बस-ट्रक में टक्कर,5 यात्री घायल,सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया,रामनगर थाना क्षेत्र में रानी बाजार की घटना 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

चलती गाड़ी में लगी आग ड्राईबर कूदा

कुंडा इलाहाबाद से आ रही एक मालवाहक गाड़ी में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी जल गई। शुक्रवार की शाम एक मालवाहक मैजिक इलाहाबाद से आ रही थी। जैसे ही वह इलाहाबाद लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदरी के समीप पहुंची कि गाड़ी में अचानक आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। यह देख ड्राइवर के होश उड़ गए और वह आनन फानन में गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाया। बीच सड़क गाड़ी को धू धूकर जलता देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल सका। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

उचक्कों ने खाते से उड़ाए 40 हजार

डेरवा जेठवारा थाना क्षेत्र दवा राय का पुरवा बिकरा गांव निवासी सजन लाल ने चाय पान की दुकान खोल रखी है। उसका बैंक खाता डेरवा बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। गुरुवार की शाम उसके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया और उसके एटीएम कार्ड बंद हो जाने की जानकारी देते हुए पिन कोड पूछा। इस पर उसने युवक को एटीएम का पिन बता दिया। जिसके बाद युवक ने उसके खाते से चालिस हजार निकाल लिया। शुक्रवार की सुबह मामले की सूचना शाखा प्रबंधक के साथ ही जेठवारा पुलिस को दी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

स्कार्पियो के धक्के से मां-बेटे की मौत

डॉ.राम सेवक  विश्वकर्मा


कुंडा नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर में शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित वाहन के धक्के से साइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई। साथ रही दुधमुंही बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी राम हरष का बेटा जयचंद्र उर्फ सोनी (18) अपनी मां मीरा देवी (45) के साथ दो साल की भांजी छवि को इलाज के लिए साइकिल से चिकित्सक के पास ले जा रहा था। अभी तीनों थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलापुर से थोड़ा आगे ही पहुंचे थे कि इलाहाबाद की तरफ से जा रही स्कार्पियो गाड़ी ने अनियंत्रित होते हुए साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों दूर जाकर गिरे। जब तक आसपास के लोग इलाज के लिए ले जाते, तब तक मां-बेटे की सांसें थम चुकी थीं, जबकि साथ रही दो वर्षीय छवि को खरोंच तक नहीं आई। सूचना मिलते ही नवाबगंज थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गनीमत रही कि हादसे में साथ रही बच्ची बाल-बाल बच गई। दो वर्ष की छवि को खरोंच तक नहीं आई। उसे देख घटना के बाद मौके पर जमा लोगों के जुबान पर एक ही बात थी।

-जाको राखे साइयां मार सके न कोय।

तीखी आवाज़

लखनऊ -गवर्नर राम नाईक ने ईटीवी से फोन पर बात की,सूबे का हालात पर मेरी पूरी नजर है,फिलहाल पूरा,मामला पार्टी के अंदर का है,पार्टी के मामलों में मेरा कोई दखल नहीं,संवैधानिक संकट आने पर उठाउंगा जरूरी कदम,फिल हाल अखिलेश सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं

दिल्ली-जदयू नेता शरद यादव ने कहा ये सपा का अंदरुनी मामला,पार्टी एकजुट होती तो सब ठीक होता,सपा में ऐसी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण-शरद यादव

लखनऊ-सीएम समर्थक विधायकों का 5 केडी पर जमावड़ा,बड़ी संख्या में पहुंचे अखिलेश समर्थकों का हंगामा,अखिलेश समर्थक जमकर कर रहे नारेबाजी



लखनऊ-सीएम आवास पर बड़ी संख्या में मंत्री,विधायक पहुंचे,सीएम आवास के बाहर लालबत्ती गाड़ियों का जमावड़ा,सीएम के समर्थन में समर्थक ने की आत्मदाह की कोशिश,मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया


लखनऊ-गोप,रामगोविंद चौधरी,ललइ यादव सीएम आवास पहुंचे,वसीम अहमद और दुर्गा प्रसाद भी सीएम आवास पहुंचे,साहब सिंह सैनी और पंडित सिंह भी सीएम आवास पहुंचे,कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंची,जिलाधिकारी, डीआईजी भी मौके पर मौजूद



लखनऊ-यूपी के राजनैतिक हाताल को देखते हुए में यूपी एलर्ट,सियासी हालातों को देखते हुए डीएम,SSP को निर्देश,यूपी के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए,एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने जारी किया निर्देश


कन्नौज-अखिलेश के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ता,सड़क परसपा नेता नवाब सिंह की अगुवाई में कर रहे प्रदर्शन,लोहिया तिराहे पर अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी

सीतापुर-शारदा सहायक नहर में बस गिरने से बड़ा हादसा,हादसे में मरने वाले के परिजनों को सीएम की मदद,परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की CM ने की घोषणा,5 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौके पर मौत


लखनऊ-लगभग 100 विधायक सीएम से मिलने पहुंचे,विधायक लगातार पहुंच रहे हैं सीएम आवास,बीकेटी विधायक गोमती यादव सीएम के समर्थन में,'ममता बनर्जी ने भी सीएम अखिलेश की तारीफ की थी',आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले 3 समर्थक हिरासत में

गोण्डा-जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद,शीतलहर के चलते डीएम ने जारी किए निर्देश

लखनऊ-पार्टी सिम्बल को लेकर सपा में छिड़ सकती है नई जंग,साइकिल चुनाव चिन्ह पर अखिलेश ठोक सकते हैं दावा,मामला विवादित हुआ तो सिम्बल हो सकता है सीज,दोनों पक्षों को मिल सकते है अलग-अलग सिम्बल,2017 के चुनाव से साइकिल चिन्ह हो सकता है गायब

लखनऊ-सीएम अखिलेश के समर्थन में नावेद सिद्दीकी का इस्तीफा,पार्टी के प्रवक्ता पद से नावेद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा,मुलायम सिंह यादव को नावेद सिद्दीकी ने सौंपा इस्तीफा


लखनऊ-प्रमुख सचिव गृह,डीजीपी सीएम आवास पहुंचे,मुलायम आवास के बाहर समर्थकों का हंगामा,समर्थकों ने शिवपाल यादव का पोस्टर जलाया

लखनऊ-सीएम आवास पर आत्मदाह का प्रयास,युवक ने तेल डालकर खुद को लगाई आग

युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया,आत्मदाह करने वाले युवक का नाम राहुल सिंह



मेरठ-सीएम के समर्थन में युवा नेताओं ने निकाला कैंडिल मार्च,मुलायम सिंह,शिवपाल यादव के खिलाफ कर रहे नारेबाजी,मेरठ में सीएम अखिलेश के समर्थन में खुलकर आए युवा


लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव ने समर्थकों से की अपील,नारेबाजी न करें समर्थक,संयम बनाए रखे समर्थक,संयम और शांति बनाए रखें समर्थक,कल सभी समर्थकों से मिलूंगा,अभी जाइये,कल 12 बजे के बाद सबसे मिलूंगा-सीएम अखिलेश


लखनऊ-अखिलेश यादव की लिस्ट में 4 फेरबदल,कासगंज से मानपाल की जगह हसरत उल्ला

कासगंज पटियाली से किरण यादव का नाम,मैनपुरी के करहल से सोबरन की जगह अंशुल यादव

एटा से जोगेंद्र सिंह यादव का नाम

लखनऊ-सीएम अखिलेश के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा,125 विधायक और दर्जनों मंत्री सीएम आवास पर पहुंचे,लालबत्ती गाड़ियों का सीएम आवास पर जमावड़ा


इलाहाबाद-अखिलेश के समर्थन में सपाइयों का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन,सीएम अखिलेश यादव की तत्काल पार्टी में वापसी की मांग,कड़कड़ाती ठण्ड में भी कपडे उतारकर सीएम के समर्थन में नारेबाजी

सिविल लाइंस के सुभाष चौक पर सपाइयों का प्रदर्शनसमाजवादी छात्र सभा ने भी शिवपाल के विरोध में किया प्रदर्शन,शिवपाल यादव का पुतला जलाने को लेकर आपस में भिड़े सपाई


जालौन-कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 3 जनवरी तक बंद,शीतलहर के चलते DM ने दिए स्कूल बंद के निर्देश


बस्ती-कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश,बढ़ी ठंड के चलते DM ने स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

भारत और उत्तर प्रदेश की राजनीति आज एक अनोखे घटनाक्रम की गवाह बनी है। मुलायम सिंह ने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निकाल दिया है। अखिलेश को पार्टी से निकालने का फैसला एक पिता के तौर पर कोई आसान नहीं रहा होगा, तनाव उनके चेहरे पर दिखा भी जब वो ये घोषणा कर रहे थे। मुलायम ने अखिलेश को निकाले जाने का नोटिस पहले से नहीं टाइप करवाया था लेकिन दस सेंकड में अचानक प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाला फैसला ले लिया गया।

दरअसल मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो शुरू में उसमें रामगोपाल यादव के निष्कासन की बात थी।

मुलायम ने रामगोपाल यादव पर अखिलेश को बहकाने का आरोप लगाया और उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया। मुलायम सिंह ने रामगोपाल पर कई आरोप लगाए और उन्हें पार्टी के खिलाफ काम करने वाला बताया। कई टीवी चैनलों की स्क्रीन पर 'भाई को बाहर किया बेटे को छोड़ा' भी फ्लैश करने लगा लेकिन तभी पास बैठे शिवपाल ने नेताजी मुलायम सिंह के कान में कहा कि 'टाइप हो रहा है, आप घोषणा कर दीजिए' इसके बाद मुलायम सिंह ने पलट कर पूछा 'कह दें क्या' शिवपाल ने हामी भरी और मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश को भी छह साल के लिए बाहर किया जाता है। महज दस सेंकड और नोटिस के टाइप हुए बिना ही अखिलेश बाहर हो गए। एकबारगी तो मौजूद मीडियाकर्मी भी चौंक गए कि कहीं कोई गलतफहमी तो नहीं हो रही लेकिन फिर से अखिलेश के निष्कासन की बात कहने पर पुष्टि हुई।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव को एक बार फिर छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। मुलायम सिंह यादव ने राम गोपाल यादव पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव इस बात को समझ नहीं रहे हैं। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि रामगोपाल यादव को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसा करके रामगोपाल यादव ने पार्टी के हित नहीं किया है। उन्‍होंने सीधे तौर पर राम गोपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मुख्‍यमंत्री का भविष्‍य खत्‍म कर रहे हैं।

तीखी आवाज़

लखनऊ। पिछला चार महीने से समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे दंगल का आज आखिरकार अंत हो गया, मुलायम सिंह यादव ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। मुलायम सिंह के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हुआ है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। मुलायम सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह साफ कर दिया है कि नए मुख्यमंत्री का चयन वह खुद करेंगे क्योंकि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री का चयन विधायक मंडल करता है और विधायकों का बहुमत अखिलेश यादव के पास है, ऐसे में मुलायम सिंह यादव का यह कहना है कि वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और वह नए मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। आपको यह भी बता दें कि आगामी चुनाव के लिए जो लिस्ट जारी की गई है उसमें अखिलेश की लिस्ट में तकरीबन सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है जबकि सपा की लिस्ट में 45 विधायकों का टिकट कट गया है। 

राज्यपाल के सामने बड़ा सवाल 
वहीं केंद्र सरकार और राज्यपाल के नजरिए से देखें तो यह एक संवैधानिक विषय भी है, एक तरफ जहां अखिलेश सपा के सदस्य नहीं है और प्रदेश में सपा की सरकार है तो मुख्यमंत्री किसका होगा। हालांकि अभी तक अखिलेश यादव के पास विधायकों का समर्थन है, लेकिन अगर मुलायम सिंह किसी अन्य नेता को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनते हैं तो फिर यह राज्यपाल के लिए भी तकनीकी विषय होगा कि अगला मुख्यमंत्री किसे चुना जाए। यहां एक बड़ी मुश्किल यह भी है कि प्रदेश में चुनाव का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है, लिहाजा मुमकिन है कि किसी नए मुख्यमंत्री के नाम को राज्यपाल अपनी सहमति नहीं दे और अगले कुछ दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लग जाए।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

चोरों व ग्रामीणों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, दहशत


डेरवा चोरी के इरादे से घर के पास बैठे चोरों की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से हवाई फायरिंग शुरू हुई तो चोर फायरिंग के साथ-साथ बम भी फोड़ने लगे।

जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी व्यापारी केशव प्रसाद गुप्ता की पत्नी बुधवार की रात घर पीछे पशु शाला में मवेशियों को चारा देने गई थीं, जहां पर कुछ लोगों की आवाज सुनी तो वह डर गई। लौटकर घर में आकर अपने परिजनों से बताया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों के साथ ग्रामीण भी पशुशाला के आसपास पहुंच गए और आवाज लगाने लगे। इस बीच चोरों ने जमा हुई भीड़ को देखते हुए हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में ग्रामीणों ने भी लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल से फायर करना शुरू किया तो बदमाश फायरिंग के साथ बम भी फोड़ने लगे। यह देख आसपास जमा लोगों में सनसनी फैल गई। इसी बीच किसी तने घटना की सूचना जेठवारा पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले चोर ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। उधर, चोरों की आमद देख ग्राम सभा प्रधान सजन लाल ने पुलिस चौकी के लिए पंचायत भवन दे दिया, जिससे बाजार में पुलिस गश्त कर सके और चोरों पर निगाह रहे।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

पत्नी पर जुल्म ढाने वाला पति गिरफ्तार


संडवा चंद्रिका थाना अंतू के उत्तर का पुरवा बांसी में पत्नी को शराब पिलाकर सिगरेट से गुप्तांग जलाने की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोतवाली नगर के जिरियामऊ निवासी पन्ना लाल सरोज की बेटी नीलम की शादी अंतू क्षेत्र के उत्तर का पुरवा बांसी निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति सूरत में रह कर प्राइवेट काम करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आया है। आरोप है कि मंगलवार की रात राजेंद्र ने पत्नी का एक रिश्तेदार से अवैध संबंध होने के शक पर पहले शराब पिलाया। इसके बाद सिगरेट से उसके शरीर व गुप्तांग को जला दिया। पत्नी को कमरे में बंधक बनाते हुए किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नीलम की देवरानी ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके से लोग पहुंच कर अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को नीलम ने अंतू थाने पहुंचकर पति द्वारा प्रताड़ित करने की तहरीर दी। अंतू कोतवाल हरपाल यादव ने बताया है कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ददुआ के भतीजे का कटा टिकट, जिलाध्यक्ष पर दांव

समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक के बीच बुधवार को जारी की गई विस चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में ददुआ के भतीजे पट्टी विधायक राम सिंह का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल पर दांव लगाया गया है। जबकि विश्वनाथगंज सीट से पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के बेटे संजय पांडेय का टिकट बरकरार रखा गया है।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है, टिकट पाने के लिए दावेदारों में जोड़ तोड़ मच गई है। सबसे अधिक घमासान समाजवादी पार्टी में मचा हुआ है। कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की थी, उसमें प्रतापगढ़ से सिर्फ विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजाराम पांडेय के बेटे संजय पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया गया था। इस बीच सपा हाईकमान ने बुधवार को नए सिरे से सवा तीन सौ प्रत्याशियों की सूची जारी की तो वह चौंकाने वाली थी। इसमें ददुआ के भतीजे पट्टी के विधायक राम सिंह पटेल का टिकट काट दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में पट्टी सीट पर हुई कांटे की लड़ाई में राम सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह से 164 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए थे। बैलेट मत की गिनती न कराए जाने पर मोती सिंह ने राम सिंह के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। चार साल तक चली सुनवाई के बाद राम सिंह के निर्वाचन को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। बाद में राम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी और विधायक की सारी सुविधाएं बहाल हो गई थी। उधर, रानीगंज, सदर, रामपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। जबकि कुंडा व बाबागंज सीट राजा भैया के कोटे में रहती है।