tikhiawaz24.in

मंगलवार, 10 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-समाजवादी पार्टी में मुलायम का सियासी दांव फेल,अखिलेश को सीएम कंडीडेट बताकर चला था पैतरा,प्रतिनिधि सभा अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अड़ी,मुलायम चाहते हैं कि अखिलेश छोड़ दें पद, ईटीवी की खबर पर मुहर,न सुलह हुई थी न होगी 

लखनऊ-मुलायम अखिलेश की बैठक पर सूत्रों के हवाले से खबर,मुलायम और अखिलेश के बीच बैठक रही बेनतीजा,डेढ घंटे चली बैठक में नहीं सुलझ पाया मामला,मुलायम की शर्त मानने को अखिलेश तैयार नहीं,मुलायम ने अखिलेश से अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा, चुनाव तक अखिलेश यादव नहीं छोड़ना चाहते हैं पद, टिकट बंटवारे का अधिकार रखना चाहते हैं अपने पास, अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह से पूछा सवाल,पार्टी पर दावेदारी को लेकर क्यों गए चुनाव आयोग,पहले जो चुनाव आयोग वही पहले आवेदन ले वापस

लखनऊ-मुलायम से मिलने के बाद बोले सीएम अखिलेश-कार्यकर्ता और प्रत्याशी अपनी विधान सभाओं में जाएं,जल्द ही प्रचार और सभाओं का कार्यक्रम जारी कर रहा हूँ, कार्यक्रम के मुताबिक प्रचार और सभाएं करुंगा 

लखनऊ-चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर आयोग की पैनी नजर,जिलों में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई टीम,सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर लगेगी लगाम, धर्म, सम्प्रदाय,जाति विशेष पर टिप्पणी करने वालों पर नजर, भड़काऊ,विवादित,राजनीतिक पोस्ट पर होगी एफआईआर ,पोस्ट को लाइक,कमेंट,शेयर करने वालों पर भी एक्शन

हरदोई-आचार संहिता उल्लघंन में बीजेपी विधायक पर केस,बीजेपी विधायक ब्रिजेश वर्मा समेत 5 पर मामला दर्ज,हरदोई के मल्लाह पुर पुलिस ने किया मुकदमा

मथुरा-कार सवार युवक से 1 लाख, 570 रु बरामद, एक युवक हिरासत में, पूछ ताछ शुरू,वृंदावन थानाक्षेत्र के मथुरा रोड की घटना

जालौन-व्यक्ति के पास से 2 लाख 15 हजार की नगदी बरामद,पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, IT विभाग को दी सूचना,उरई कोतवाली पुलिस ने रुपये किये बरामद ,शहीद भगत सिंह चौराहे के पास  का मामला

लखनऊ-गठबंधन के सवाल पर राजबब्बर की चुप्पी बरकरार,कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रम में राजबब्बर का बयान-सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहा केन्द्रीय नेतृत्व,बिना जुलूस के कार्यक्रम का समापन सफल
 
बाराबंकी-आयोग के निर्देश पर 13 पुलिस अधिकारियों की पुरानी तैनाती,फतेहपुर,बदोसराय,रामनगर,सुबेहा के थानाध्यक्ष वापस भेजे गए,आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासन ने किए थे तबादले

कुशीनगर-चेकिंग में बरामद हुए 10.44 लाख रुपये,9 लाख रुपये के 2000 के नए नोट बरामद,एसयूवी की सीट के नीचे छुपाई थी रकम,दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी,कसया थाने के कुशीनगर तिराहे से बरामदगी

लखनऊ-एक करोड़ की दवा लदे ट्रक की लूट का खुलासा,चार लुटेरे समेत सात लोग गिरफ्तार,लूटा गया 50 लाख का माल बरामद, आशियाना इलाके में 13 दिसम्बर को हुई थी लूट

लखीमपुर-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में गर्भवती महिला की मौत,मौत से पहले गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म ,घीरा रोड के सुंदरवल के पास का मामला 

मैनपुरी-50 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा,सपा जिला अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा पर भी मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज हुए मुकदमें 

सीतापुर-सीतापुर में गवर्नर राम नाईक का बयान-धर्म और अध्यात्म का केंद्र है नैमिषाराण्य,स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना ज़रूरी ,सपा के मामले में फैसला करेगा चुनाव आयोग

अमेठी-शिक्षक MLC प्रत्याशी की गाड़ी से 2.53 लाख बरामद,गाड़ी में संजयन त्रिपाठी भी थे मौजूद,अमेठी के जामो थाने में चल रही है पूछताछ

अमेठी-120 बोरों में 2 टन कछुए बरामद,1 तस्कर अरेस्ट,गौरीगंज थाने के मऊ गांव से बरामद हुए कछुए, एसटीएफ लखनऊ व अमेठी पुलिस ने की बरामदगी 

कानपुर-ट्रेनों में नहीं रुक रही महिलाओं से छेड़छाड़, राजधानी,पूर्वा और अब रांची गरीब रथ में छेड़छाड़,दिल्ली से चली ट्रेन में रास्ते भर महिला से छेड़खानी,दोनों युवकों को कानपुर जीआरपी ने किया अरेस्ट,जीआरपी प्रभारी सतीश गौतम ने दोनों को दबोचा 

आगरा-पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, 3 अरेस्ट ,वैन में तहखाना बनाकर हो रही थी सप्लाई,कई ब्रांड के फर्जी ढक्कन,स्टीकर बरामद, ऐत्माउद्दौला पुलिस को मिली कामयाबी

कानपुर-लोडर चालक की हत्या का खुलासा,लोडर लूटने के लिए की गई थी हत्या,पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को किया अरेस्ट,घाटमपुर थाने का मामला

आगरा-आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चेकिंग के दौरान दो क्विंटल चांदी बरामद,वैन में छिपाकर ले जाई जा रही थी चांदी,पुलिस और आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ,आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला 

मऊ-बीजेपी ने किया सम्मान सम्मेलन का आयोजन,बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल,आजमगढ़ मंडलीय सम्मेलन का चल रहा कार्यक्रम,मऊ के ब्रह्मस्थान मैदान में चल रहा है कार्यक्रम

लखनऊ-मौलाना फजलुर्रहमान हुए सुपुर्द ए खाक,कल पीजीआई में फजलुर्रहमान का हुआ था निधन,टीले वाली मस्जिद के इमाम थे मौलाना फजलुर्रहमान,टीले पर ही दफनाए गए स्वर्गीय मौलाना फजलुर्रहमान,जनाजे में भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

कानपुर-पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,3 सोने के चेन,17 मोबाइल,अवैध तमंचा बरामद ,किदवईनगर पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार

बस्ती-पुलिस ने 7 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरों के पास से 2 लाख के जेवर,2 तमंचे बरामद,हरैया थाना क्षेत्र के महोघाट इलाके से गिरफ्तारी

लखनऊ-राशन लेने गये व्यक्ति को कोटेदार ने पीटा, माल थाने में नहीं लिखी गई एफआईआर,माल थाना क्षेत्र के लतीफपुर गाँव की घटना 

शाहजहांपुर-लखीमपुर के 3 डकैत शाहजहांपुर में अरेस्ट ,जेवरात,3 तमंचे,दो बाइक पुलिस ने की बरामद,बंडा थाना क्षेत्र में कई गाँवों में डाली थी डकैती 

लखीमपुर-बीएसपी प्रत्याशी सईद अहमद पर मुकदमा दर्ज,आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ,सहदेवा गांव से होर्डिंग न हटाने पर दर्ज हुआ केस, बीजेपी नेता श्याम किशोर अवस्थी पर भी मुकदमा ,आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ 

लखीमपुर खीरी-पलिया में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा,2 बदमाश और सोनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 लाख के जेवरात ,बाइक,2 तमंचे, कारतूस बरामद,पलिया पुलिस ने दून पब्लिक स्कूल के पास से पकड़ा 

दिल्ली-राहुल गांधी के साथ यूपी के कांग्रेस नेताओं की बैठक कल,बैठक में प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना,यूपी के ताजा घटनाक्रम और चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा,गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर भी होंगे शामिल

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

पुलिस चौकी में हमसफर बने प्रेमी युगल


रानीगंजकैथौला पंचायत के फैसले के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस चौकी में शादी रचाई। बाबुल की चौखट की बजाय चौकी से बेटी विदा हुई।

लालगंज कोतवाली के मनुहारपुरगांव के पूरे सेवकी गांव निवासी एक युवक व गांव की ही एक युवती के बीच साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग तीन माह पूर्व प्रेमी प्रेमिका को गांव वाले एक दिन अपत्तिजनक दशा में पकड़ लिए। इस पर गांव में पंचायत बुलाई गई। मामले में स्वजातीय व बालिग होने के कारण दोनों को शादी करने का फरमान सुनाया गया। पंचायत के दौरान तो दोनों पक्ष राजी हो गए और मार्च तक का समय मांगा। वर पक्ष के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए, पर कुछ समय बीता तो वर पक्ष के लोगों ने लड़के को परदेश भेज दिया और बातचीत भी बंद कर दी। तब लड़की पक्ष के लोगों को लगा की लड़का शादी नहीं करेगा तब लड़की के भाई ने पांच दिन पूर्व युवक के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। जब वर पक्ष को मुकदमा होने की जानकारी हुई तो उसके परिजन लड़के को गांव बुलवाए। गांव आने पर लड़की पक्ष वालों ने तत्काल शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन लड़के पक्ष वालों के पास पैसे न होने से वे शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। जब पुलिस को पता चला की मुकदमा का आरोपी गांव आया है तो पुलिस उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले आई। जब उसकी प्रेमिका को पता चला तो वह भी पुलिस चौकी पहुंचकर शादी करने की जिद करने लगी। इस पर चौकी प्रभारी कमलेश पांडेय ने दोनों के परिजनों को बुलाया और देखा कि दोनो पक्ष शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन महज पैसे के लिए शादी नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने दोनों पक्षों से शादी की तैयारी करने को कहा। इसके बाद प्रेमी व प्रेमिका को जयमाल डालकर शादी करवा दी। इस दौरान गांव के प्रधान गंगा शरण पांडेय व चौकी प्रभारी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। युवती सूट सलवार में थी तो महिला आरक्षी सुमन सिंह ने अपने पैसे से साड़ी मंगवाकर उसे पहनाया और यहीं से विदाई की ।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रेन के सामने कूदी युवती, मौत

रानीगंज ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने जान दे दी। घटना दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर दिन में 10 बजे की है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढौली9 जगदीशपुर निवासी अलीमुद्दीन की 18 वर्षीय बेटी शमा दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वह प्रतापगढ़ की ओर से बनारस जा रही मालगाड़ी के इंजन के आगे कूद गई। टक्कर से वह दूर जा गिरी और घायल हो गई। उसे लोग रानीगंज सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मामला जो भी हो यह तो परिजन ही जानें, लेकिन चर्चा तो यही रही कि युवती स्वयं ट्रेन के सामने कूदी। परिजन ट्रेन की टक्कर से मौत बता रहे हैं।

रामसेवक विश्कर्मा

प्रतापगढ़

लाठी-डंडे से पीटकर प्लंबर की हत्या


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के साहब अतेरू गांव में रविवार की रात तेरहवीं में शामिल होने गए प्लंबर जियालाल की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा लतीफपुर गांव निवासी जियालाल(35) पुत्र मंगरे रविवार को अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ मौसिया ससुर धर्मराज गौतम निवासी साहब अतेरु के घर बाइक से गया था। वहां से वह देर रात वह अपने ममिया ससुर मनोहर को छोड़ने बाइक से मानिकपुर थाना क्षेत्र के बहरामई गांव गया था। देर रात जब वह साहब अतेरु गांव नहीं पहुंचा तो लोगों को चिंता होने लगी। लोगों ने बहरामई फोनकर पता किया तो पता चला कि वह काफी देर पहले निकल गया है। लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। खोजबीन के दौरान सड़क से पचास मीटर दूर गेहूं के खेत में जियालाल का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। मामले में देर रात मृतक के ससुर प्यारे लाल निवासी कालाकांकर नवाबगंज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।

---------

पुलिस का शक आशनाई पर
-----------

बाबागंज जियालाल दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करता था। घर पर उसकी पत्नी सुमन तीन बच्चों के साथ रहती थी। मौसिया ससुर धर्मराज की मौत की सूचना पर वह बीते 29 दिसंबर को दिल्ली से चला था और 30 को घर पहुंच गया था। वह जब से घर आया तब से रोजाना साहब अतेरू आता था और रविवार को धर्मराज की तेरहवीं में शामिल होने पत्नी के साथ आया हुआ था। हत्या कैसे हुई, किसने की, क्यों की, यह बातें लोगों के जेहन में नहीं आ रही हैं, क्योंकि जिया लाल का न तो कोई जमीन का विवाद था और न ही कोई पैसे का लेनदेन का। आखिर उसकी हत्या क्यों हुई यह बात कोई नहीं बता पा रहा है। फिलहाल चर्चा पर गौर करें तो कहीं जिया लाल की हत्या का कारण आशनाई तो नहीं है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच बारीकी से कर रही है।

आखिर कौन करेगा तीनों बच्चों की परवरिश
---------
संग्रामगढ़  कस्बा लतीफपुर गांव निवासी मंगरू के तीन बेटे थे। छेदी लाल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जबकि रामकुमार व जिया लाल हैं। परिवार का खर्च न चलने के कारण जियालाल ने दिल्ली जाकर प्लंबरिंग का काम शुरू कर दिया था। वह अपने पीछे पत्नी सुमन, दस वर्षीय बेटी चांदनी, पांच वर्षीय अंशिका व तीन वर्षीय बेटे हिमांशु को छोड़ गया है। अब इन मासूमों का सहारा कौन बनेगा, क्योंकि आज भी जियालाल का परिवार छप्पर के नीचे रहकर जीवन यापन करता है।

रविवार, 8 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

दिल्ली-मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा,अखिलेश मेरा बेटा,जो कर रहा करने दो,ज्यादातर विधायक अखिलेश साथ,मेरे पास बहुत कम विधायक हैं,मेरी बात हो गई है,पार्टी में कोई विवाद नहीं,सब विवाद जल्द खत्म हो जाएंगे,मुलायम ने अमर और शिवपाल की जमकर की तारीफ

लखनऊ-हाईकोर्ट की ARO परीक्षा में जालसाजों की सेंध,यूपी एसटीएफ ने 12 मुन्नाभाइयों को पकड़ा,ARO की परीक्षा में हिसार से लाए गए थे सॉल्वर,सॉल्वरों को लाने के लिए बुक कराई गई थी मिनी बस,पेपर लीक कराने में CRPF कॉस्टेबल था मास्टर माइंड,93 CRPF बटालियन का सिपाही भी हुआ गिरफ्तार,बिजनौर के परीक्षार्थीयों की जगह बैठने वाले थे सॉल्वर,सॉल्वरों के पास से ब्लूटूथ और स्कैनिंग डिवाइस बरामद

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान,चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन हो,नोटबंदी ने आम जनता को परेशान किया,अपने पैसों के लिए जनता मोहताज हुई,नोटबंदी से लोगों के आए बुरे दिन,जुमलेबाज पार्टी पर लोग विश्वास न करें,बीजेपी जो बोलेगी उसका उल्टा करेगी,बीएसपी की नीतियां सर्वजन हिताए,सर्वजन सुखाए,पीएम मोदी ने किए वादे एक चौथाई भी नहीं निभाए-माया

दिल्ली-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस,अपने आवास पर 6 बजे मुलायम करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस

मथुरा-RLD की जनसभा में बार बालाओं का डांस,RLD नेता नरेंद्र सिंह ने लगवा रहे ठुमके,बार बालाओं को बुलाकर जनसभा में कराया डांस,RLD के नेताओं ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां,पूर्व RLD सांसद जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे,मघोरा क्षेत्र के जनता इंटर कालेज में हो रही जनसभा

लखनऊ-मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की बैठक,चुनाव के मद्देनजर बीएसपी के कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा,जल्द ही जारी होगा बीएसपी का चुनावी कार्यक्रम

गाजियाबाद-लोनी से सपा प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लिया,आचार संहिता का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया,लोनी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं राशिद मलिक,आचार संहिता के दौरान रोड शो करने पर हिरासत में लिया

लखनऊ-यूपी बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व आज शाम दिल्ली में जुटेगा,यूपी प्रभारी ओम माथुर महामंत्री सुनील बंसल पहुंचेंगे,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या भी होंगे लखनऊ से रवाना,उम्मीदवारों की सूची को दिया जा सकता है अंतिम रुप,दूसरे दलों से आए नेताओं के नामों पर भी होगी चर्चा

लखनऊ-ईटीवी पर एमएलसी उदयवीर का बयान,चुनाव के लिए सीएम का चेहरा बड़ी चीज,अखिलेश रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष,नेता जी बने रहेंगे पार्टी के संरक्षक,'सिंबल बड़ी चीज नहीं,अखिलेश का चेहरा पर्याप्त'

लखनऊ-यूपी चुनाव से पहले चौ.अजित सिंह को बड़ा झटका,RLD विधान मंडल दल के नेता दलवीर सिंह BJP में शामिल,धीरेंद्र सिंह,दशरथनाथ सोनकर,सर्वजीत सिंह भी BJP में शामिल

आगरा-शिवपाल और अखिलेश समर्थकों के बीच नोकझोंक,हस्ताक्षर अभियान के दौरान हुई दोनों गुटों में नोकझोंक,पुलिस ने पहुंचकर दोनों गुटों में मामला शांत कराया,जिला कार्यालय में शिवपाल समर्थक चला रहे थे अभियान 

लखनऊ-सपा के पूर्व सांसद R.K. पटेल ने थामा BJP का दामन,BJP प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कराई ज्वाइनिंग,पूर्व विधायक आनंद कुमार भी बीजेपी में शामिल,RLD विधायक दलवीर सिंह ने थामा बीजेपी का दामन 

लखनऊ-BJP प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान,सपा कार्यकर्ता बने अधिकारियों को आयोग हटाए,यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं,150 से ज्यादा घटनाओं के लोग सरकार से जुड़े थे,योजनाबद्ध तरीके से तैनात अधिकारी हटाए जाएं,सपा सरकार में 1000 से अधिक दंगे हुए,BJP 398 विधानसभा क्षेत्र में करेगी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन,15 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा सम्मेलन,18 मंडलों में BJP आयोजित करेगी स्वाभिमान सम्मेलन,बीजेपी का व्यापारी सम्मेलन भी कल से होगा शुरु 

लखनऊ-पूर्व सांसद R.K पटेल समेत कई नेता बीजेपी में शामिल,धीरेंद्र सिंह,दशरथनाथ सोनकर,संजीव सिंह BJP में शामिल,ऊषा रावत,शिप्पी सिंह भी बीजेपी में हुईं शामिल 

ग्रेटर नोएडा-एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट,किसान और नौकर को बंधक बनाकर की लूट,जेवर थाना क्षेत्र के गांव सावौत की घटना 

सोनभद्र-रिहन्द जलाशय में मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप,म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव का मामला

हाथरस-चेकिंग के दौरान कार से 25 लाख की नई करेंसी बरामद,पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम,सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड चौकी का मामला

फर्ररूखाबाद-सपा और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज,आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में हुई कार्रवाई,सपा जिलाध्यक्ष पर कमालगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,भाजपा जिलाध्यक्ष पर कोतवाली सदर में मुकदमा

फर्ररूखाबाद-चेकिंग के दौरान कार से एक लाख, 400 रुपये बरामद,पुलिस ने दी आयकर विभाग की टीम को सूचना,फर्ररूखाबाद-कानपुर रोड के खुदागंज गांव के पास मिली रकम

दिल्ली-मुलायम सिंह चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात,कल 12.45 बजे मुलायम सिंह चुनाव आयोग जायेंगे,अमर और शिवपाल यादव भी जायेंगे चुनाव आयोग

ग्रेटर नोएडा-फ्लैट न मिलने से परेशान लोगों का हंगामा,नोएडा एक्सटेंशन इलाके में लोगों का प्रदर्शन,बिल्डरों पर फ्लैट न देने के विरोध में प्रदर्शन,बिसरख के गौड़ चौराहे के पास किया प्रदर्शन

लखनऊ-BJP प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने निर्वाचन आयोग से की मांग,सपा के चहेते अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग,चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं सपा के चहेते अधिकारी 

कानपुर-पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन,बिना कार्रवाई के चोर को थाने से छोड़ने का विरोध,व्यापारियों ने चोर को पकड़कर सौंपा था पुलिस को,चकेरी थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर का मामला

मेरठ-नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली आज,राजबब्बर,नगमा और गुलाम नबी आजाद पहुंचेगे मेरठ,जेमखाना मैदान में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली

लखनऊ-10 जनवरी को BJP चुनाव समिति की बैठक,प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर होगा मंथन,बीजेपी कार्यालय में होगी चुनाव समिति की बैठक 

आगरा-कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद,सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश,उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कासगंज-पुलिस ने 3 वाहन चोर किए गिरफ्तार,दो कार, एक मोटरसाइकिल बरामद,चोरों से मिले दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस,सिढ़पुरा-एटा रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

बरेली-शिक्षा विभाग के आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का मामला,DIOS, GIC के प्रधानाचार्य ने 4 जनवरी को बांटे थे लैपटॉप,डीएम के निर्देश पर जांच में दोषी पाए गए दोनों अधिकारी,डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाली में FIR  दर्ज

ग्रेटर नोएडा-कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा,बीजेपी में शामिल हुए ठाकुर धीरेंद्र सिंह

सहारनपुर-हवालात से 3 कैदियों के फरार होने का मामला,एसओजी टीम ने एक और कैदी को बड़गांव क्षेत्र से पकड़ा,थाना सदर बाजार क्षेत्र में कचहरी की हवालात से हुए थे फरार,पहले ही 2 लोगों को पुलिस कर चुकी है गिरफ़्तार

गाजियाबाद-सपा प्रत्याशी राशिद मलिक को हिरासत में लेने का मामला,पुलिस ने 5 लाख के मुचलके पर राशिद मलिक को छोड़ा,रोड शो कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का था आरोप,गाज़ियाबाद की लोनी विधानसभा से हैं सपा के प्रत्याशी

मथुरा-कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद,शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश,उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

फैजाबाद-अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम से झड़प,आक्रोशित लोगों ने जेसीबी पर फेंके पत्थर,अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई कहासुनी

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का बयान,जल्द जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची,'कल तक सभी नामों का चयन कर सेंट्रल कमेटी को भेजेंगे',एक-एक सीट पर करीब 3 से 5 दावेदार-राजबब्बर

लखनऊ-भाकपा का नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन,प्रदेश के सभी जिलों में 10 जनवरी तक चलेगा आंदोलन,स्टेट सेक्रेट्री डॉ.गिरीश ने दी जानकारी

लखनऊ-26 जनवरी को लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाएगी CPI,30 जनवरी को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाएगी सीपीआई,महात्मा गांधी के शहादत दिवस को एकता दिवस मनाएगी CPI

बरेली-दबंगों ने महिला को जलाया,गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती,सरकारी आवास पर कब्जे को लेकर था विवाद,सीबीगंज थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की घटना

आगरा-जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की बड़ी लापरवाही,लापरवाही से करीब 50 छात्रों की छूटी प्रवेश परीक्षा,प्रवेश पत्र में सेटंर का नाम गलत होने से छूटी परीक्षा,खेरागढ़ सेंटर के छात्र पहुंचे खंदौली परीक्षा केंद्र पर

तीखी आवाज़

जौनपुर (एनएसएन)। पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी पं. सूर्यनाथ उपाध्याय की 19वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव गोपालपुर में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस गांव में स्थित क्षेमकरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि पं. सूर्यनाथ उपाध्याय जी सच्चे जनसेवक के रुप  में गंगा जमुनी तहजीब के वाहक थे वे समाज के दबे कुचले, गरीबों को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव संघर्षरत थे। देश से फिरंगियों को भगाकर आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है। ऐसी विभूतियों के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विशिष्ट अतिथि कोआपरेटिव चेयरमैन दीपक सिंह ने कहा कि स्व. उपाध्याय जी  क्षेत्र ही नहीं जनपद के गौरव थे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्र भारत का आज हर एक नागरिक पं. सूर्यनाथ उपाध्याय जी सरीखे अमर सेनानियों का ऋणी है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के प्रति न्योछावर कर दिया उन्हें उनके संस्मरण व कृत्यों को याद कर उनके बताये रास्ते पर चलने से ही उनके प्रति श्रद्धाजलि होगी। संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने स्वागत भाषण से अभ्यागतों का स्वागत किया। अवनीश उपाध्याय लल्ला, अविनाश उपाध्याय कान्हा,अनिल उपाध्याय व सत्येंद्र सिंह ने लोगो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं में प्रधानाचार्य ईश्वरी मिश्र, श्याम नारायण उपाध्याय, राम मिलन पाठक, रामचरित्र निषाद, बैजनाथ यादव, गुलाब यादव, बनवारी यादव, महाबीर यादव, राधेश्याम उपाध्याय, जयप्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, अमर सिंह आदि रहे। संचालन अशोक मिश्र ने किया।

बिपुल सिंह

बदलापुर क्षेत्र में गया दर्शन से लौट रहे यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड्ढे जे घुसी दर्जनों यात्री घायल

बदलापुर जौनपुर- स्थानीय सिगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंघावल गाॅव के समीप NH 56 की घटना चालक शाबिर अली ने बताया वीती रविवार रात्रि 2 बजे
गया से लौट कर लखीमपुर खीरी वापस जा रहे टूरिस्ट बस Up.31.T. 7922 सिंघावल गाॅव के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के बगल अनियंत्रित होकर खड्ढे मे जा घुसी जिसमे बैठे प्रमीला 50 अशोक 55, दिनेश 50 राजेन्द्रर, 50 चंद्रनी 65 राम सिंह इन्द्र प्रकाश राधेश्याम सहित दर्जनों यात्री घायल हो गये जिसमे दो गम्भीर बुढिया 65 पत्नी सोयालाल ग्राम पणडिया थाना बिहरा जिला लखीमपुर खीरी और कलावती 55 पत्नी अशर्फीलाल ग्राम भवनापुर थाना बिहरा जिला लखीमपुर खीरी को जिला अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर किया गया सौ नः पर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिगरामऊ प्रेमशंकर तिवारी अपने हमराहियो के साथ मौके पर पहुचकर घायलों को अस्पताल भेजा वही गाड़ी मालिक को सूचना मिलते ही दूसरी टूरिस्ट बस भेजकर सभी यात्रियों को अपने अपने घर के लिऐ रवाना हुए