tikhiawaz24.in

बुधवार, 25 जनवरी 2017

सड़क हादसों में छात्र व वृद्ध की मौत, नौ लोग घायल

प्रतापगढ़
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत होने के बाद बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार अन्य दो छात्र घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है। छात्र की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।वहीं अन्य हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला के देल्हूपुर निवासी भोलनाथ यादव का करीब 18 वर्षीय पुत्र लवकेश यादव लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार को वह बाइक से अपने साथी कामपुर सरैया के अभिषेक सिंह पुत्र रामलखन व टेगुना का पुरवा के अंकित पांडेय पुत्र सुरेश पांडेय के साथ बाइक से पढ़ने जा रहा था। लालगंज कोतवाली इलाके में मेढ़ावां गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बैक हो रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक जा भिड़ी। हादसे में लवकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे दोनो साथी अभिषेक व अंकित भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सको ने लवकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों छात्रों को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात चालक  के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।

वहीं कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी कमला देवी (70) पत्नी राम आधार विश्वकर्मा का मकान इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर है सोमवार की रात करीब 12 बजे वह शौच को जा रही थीं। सड़क पार करते समय अनियंत्रित बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे सड़क पर तड़प-तड़प कर कमला देवी की मौत हो गई। इसी बीच देर तक लौटकर घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग तलाश करने के लिए निकले। बीच सड़क पर शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं  रानीगंज थाना क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा गांव निवासी हरिहरनाथ तिवारी (52) प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मंगलवार को वह बाइक से कहीं जा रहे थे। रानीगंज पेट्रोल टंकी के पास सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गया। इससे घायल हो गए।

वहीं कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव निवासी अरमान (8), अंतू थाना क्षेत्र के गडवारी गांव निवासी बेबी (4) व पट्टी कोतवाली के पृथ्वीगंज निवासी कमला प्रसाद (45) आदि हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता प्रधान दिनेश यादव किसी काम से सोमवार की रात में कुंडा आए थे। इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इससे उसमें बैठे प्रधान और उनके एक साथी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। उधर एक अन्य घटना में मझिल गांव खान का पुरवा निवासी दूधनाथ पुत्र दातादीन एक दुर्घटना में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार, 24 जनवरी 2017

पार्टी अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 371 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 67 प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है. पार्टी अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 371 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 149 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था, जबकि दूसरी सूची में 155 प्रत्याशी उतारे थे.

इसमें बसपा छोड़कर आए स्वमी प्रसाद मौर्या को पड़रौना से टिकट दिया गया है, वहीं लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से आरके चौधरी को उतारा गया है.

ये रही पूरी सूची

मोहनलालगंज से आरके चौधरी

बछरावां से राम नरेश रावत

सुल्तानपुर से सूर्यभान सिंह

बबेरू से चंद्रपाल ​कुशवाहा

मानिकपुर से आरके पटेल

मेजा से नीलम करवरिया

रामनगर से शरद अवस्थी

फरेंदा से बजरंग बहादुर

नौतनवा से समीर त्रिपाठी

सिसवा से प्रेमसागर पटेल

महाराजगंज से जयमंगल कनौजिया

पनियरा से ज्ञानेंद्र सिंह

कैंपियरगंज से फतेह बहादुर

पिपराइच से महेंद्र पाल सिंह सैथवार

गोरखपुर ग्रामीण से बिपिन सिंह

सहजनवा से शीतल पांडेय

चौरीचौरा से संगीता यादव

बांसगांव से विमलेश पासवान

चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी

खड्डा से जटाशंकर त्रिपाठी

पड़रौना से स्वामी प्रसाद मौर्या

तमकुहीराज से जगदीश मिश्रा

कुशीनगर से रजनीकांत मणि

हाटा से पवन केडिया

रुद्रपुर से जयप्रकाश निषाद

पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही

रामपुर कारखाना से कमलेश शुक्ला

भाटपार रानी से जयनाथ कुशवाहा

सलेमपुर से काली प्रसाद

बरहज से सुरेश तिवारी

अतरौलिया से कन्हैयालाल निषाद

गोपालपुर से कृष्णपाल

सगड़ी से गोपाल निषाद

मुबारकपुर से लक्ष्मण मौर्य

आजमगढ़ से अखिलेश मिश्र

निजामाबाद से विनोद राय

फूलपुर पवई से अरुण यादव

दीदारगंज से कृष्णमुरारी विश्वकर्मा

लालगंज से दरोगा सरोज

मधुबन से दारा सिंह चौहान

घोसी से फागू सिंह चौहान

मुहम्मदाबाद गोहना से श्रीराम सोनकर

बेलथरारोड से धनंजय कनौजिया

रसड़ा से राम इकबाल सिंह

बदलापुर से रमेश मिश्रा

जौनपुर से गिरीश यादव

मल्हनी से सतीश सिंह

मछलीशहर से अनीता रावत

जफराबाद से डॉ हरेंद्र सिंह

केराकत से दिनेश चौधरी

सैदपुर से विद्यासागर सोनकर

गाजीपुर से संगीता बलवंत बिंद

जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा

मोहम्मदाबाद से अलका राय

जमानियां से सुनीता परिक्षित सिंह

चकिया से शारदा प्रसाद

शिवपुर से अनिल राजभर

रोहनियां से सुरेंद्र नारायण औढ़े

वाराणसी उत्तर से रविंद्र जायसवाल

वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी

वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव

औराई से दीनानाथ भास्कर

मिर्जापुर से रत्नाकर मिश्रा

मझवां से सुचिस्मिता मौर्य

चुनार से अनुराग सिंह

राबट्र्सगंज से भूपेश चौबे

घोरावल से अनिल मौर्य

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंध के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद जिस तरह से बीजेपी को दिल्ली और बिहार में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वैसे में उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. मुख्यमंत्री चेहरे को सामने न लाकर एक बार फिर बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर दांव खेला है. इसका कितना फायदा उसे इन चुनावों में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आ ही जाएगा.

इस बार उत्तर प्रदेश चुनावों में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था, सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और विकास का मुद्दा प्रमुख रहने वाला है. जहां एक ओर बीजेपी और बसपा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार को घेर रही हैं, वहीँ विपक्ष नोटबंदी के फैसले को भी चुनावी मुद्दा बना रहा है.

यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं. 2012 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 224 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. पिछले चुनावों में बसपा को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थीं.

अपडेट समाचार

लखनऊ-आयकर विभाग ने 1 करोड़ कैश किया सीज,मऊ में SHO दोहरीघाट ने पकड़ा था 1 करोड़ कैश,पंजाब नेशनल बैंक का बताया जा रहा है 1 करोड़ रुपया,बिना दस्तावेज़ के कार से जा रहा था 1 करोड़ सीज,आयकर विभाग डीजी जांच के निर्देश पर कार्रवाई

आगरा-सपा प्रत्याशी अंशू देवी निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज,आचार संहिता उलंघन के मामले में पिनाहट में दर्ज हुआ मुकदमा,सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ कस्बे में निकाला था जुलूस,बाह विधानसभा से है सपा की प्रत्याशी

लखनऊ-RA उस्मानी सपा की राज्यकार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने आरए उस्मानी को किया नामित

अलीगढ़-रेलवे ट्रैक पर छेड़खानी करने वाले 20 लोग गिरफ्तार,गिरफ्तार लोगों पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप,रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने गिरफ्तार लोगों को GRP करेगी पेश,दाऊद खान स्टेशन से महरावल तक अभियान चला अभियान

कुशीनगर-महिला वैज्ञानिक ने ईमेल से भेजा सुसाइड नोट,सीनियर अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप,भाई को ईमेल करने के बाद महिला वैज्ञानिक लापता,अनहोनी की आशंका से महिला के परिजन बेहाल,भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक है महिला,कुबेर स्थान के खनहवार गांव का मामला

इलाहाबाद-डॉ.बंसल हत्याकांड का मामला,पुलिस ने एक आरोपी का स्केच जारी किया,12 दिन बाद भी इलाहाबाद पुलिस के खाली हाथ,STF समेत कई टीमें खुलासे में लगाई गईं 

लखनऊ-सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरकरार है कन्फ्यूजन,लगभग दो दर्जन सीटों पर दोनो दलों के उम्मीदवार मैदान में,सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इन सीटों को लेकर असमंजस,किस पार्टी के उम्मीदवार होंगे मैदान में अब तक तय नहीं

लखनऊ-कांग्रेस MLC दीपक सिंह ने कहा रायबरेली,अमेठी की सभी सीटे लड़ेंगे,रायबरेली,अमेठी में सपा के अधिकांश विधायक हैं,सपा-कांग्रेस गठबंधन में रायबरेली-अमेठी की रार,सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरकरार है कन्फ्यूजन,लगभग दो दर्जन सीटों पर दोनो दलों के उम्मीदवार मैदान में,सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इन सीटों को लेकर असमंजस,किस पार्टी के उम्मीदवार होंगे मैदान में अब तक तय नहीं

लखनऊ-कब चलेगा सत्ता के करीबी अफसरों पर आयोग का डंडा,अभी भी जमें है सत्ता के करीबी रहे कई जिलो में SP और DM,पूर्व में आचार संहिता लगते ही बदल जाते थे कई डीएम-एसपी,मुख्य सचिव और DGP तक पर गिर जाती थी आय़ोग की गाज,अबकी 20 दिन बाद सिर्फ 9 IPS और 29 IAS पर चला चाबुक,किसी कप्तान का भाई लड़ रहा चुनाव तो किसी का ससुर मैदान में,SSP नोएडा धर्मेंद,SP गाजीपुर अरविंद सेन के परिजन मैदान में हैं,सपा सरकार में नेताओं के करीबी रहे अफसर भी रडार पर

लखनऊ-26 जनवरी पर सम्मानित किए जाएंगे यूपी पुलिस के जांबाज,सराहनीय सेवाओं के लिए 345 कर्मियों को डीजी प्रशंसा चिन्ह,50 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,200 पुलिस कर्मी,95 अफसरों को डीजी प्रशंसा चिन्ह,सम्मानित होने वालों में एडीजी एलओ दलजीत चौधरी भी,ADG टेक्निकल RK विश्वकर्मा,IG एलओ HR शर्मा को सम्मान,STF के अरविंद चतुर्वेदी,साहब रशीद खान भी होंगे सम्मानित

इलाहाबाद-पूर्व मंत्री नन्द गोपाल नंदी पर हमले का मामला,3 गवाह दारोगाओं के खिलाफ जारी हुआ NBW,एडीजे दो कोर्ट ने जारी किया NBW,दारोगाओं पर कोर्ट में गवाही देने न आने का आरोप,25 जनवरी को मामले की होगी अगली सुनवाई

लखनऊ-धूमधाम के साथ मनाया गया यूपी का स्थापना दिवस,गवर्नर राम नाईक रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,बड़े पैमाने पर स्थापना दिवस मनाया जाना चाहिए-नाईक,मतदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए-नाईक,खुद मतदान करें,औरों को भी जागरूक करें-गवर्नर 

दिल्ली-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का ईटीवी पर बयान,कांग्रेस का यूपी में कोई वजूद नहीं-मनोज सिन्हा,अच्छे प्रत्याशियों को चुना है 
उनके पक्ष में करूँगा प्रचार-सिन्हा, दागी मंत्री आज स्टार हो गए-मनोज सिन्हा

इलाहाबाद-अपना दल नेता पल्लवी पटेल का बयान,अनुप्रिया और कृष्णा गुट में नहीं हुआ है कोई समझौता,समझौते के लिए सोशल मीडिया पर चलती रही  हैं खबरें,हम लोगों के पास कोई नहीं आया समझौता करने-पल्लवी,अपना दल कृष्णा गुट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं पल्लवी पटेल

नोएडा-बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन पहुँचे नोएडा,सेक्टर 39 में जनसभा को कर रहे संबोधित,नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन लोगों को कर रहे संबोधोत

कानपुर-फ्लैग मार्च के दौरान CRPF की 2 वैन आपस में टकराईं,टक्कर में एक जवान घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,बिधनू थाना क्षेत्र के सम्भुआ इलाके में हुआ हादसा

हमीरपुर-राठ पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया,कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे चारों युवक,मदरसे के नाम पर लोगों से मांग रहे थे चंदा,राठ कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने हिरासत में लिया

मथुरा-जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर का वीडियो हुआ वायरल,वीडियो में BJP प्रत्याशी पूरन प्रकाश की गर्दन उड़ाने की बात,वीडियों में गोली मारने की भी पीयूष धनगर ने दी धमकी,बलदेव से RLD प्रत्याशी निरंजन सिंह धनगर का बेटा है पीयूष

प्रतापगढ़-घरेलू कलह में युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ,अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत,संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय निर्भय की घटना

कौशाम्बी-मिट्टी की ढांग गिरने से 3 महिलाएं दबीं,2 महिलाओं की हालत गंभीर,अस्पताल रेफर,करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की घटना

उन्नाव-स्कूल वैन से कुचलकर छात्रा की मौत,स्कूल वैन से उतरते समय हुआ हादसा,परिजनों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा,शिवराज सिंह इंटर कॉलेज ऊगू की घटना

रामपुर-सपा के चारों घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन किया,मंत्री आजम खान,अब्दुल्ला आजम ने किया नामांकन

कासगंज-पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3.74 लाख रुपए पकड़े,वाराणसी से कासगंज पैसे लेकर जा रहा था व्यापारी,शहर कोतवाली के नगरईपुल पर चल रही थे चेकिंग

कुशीनगर-चेकिंग के दौरान बाइक से 2.6 लाख की करेंसी बरामद,कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा मार्ग से हुई बरामदगी

जालौन-डकोर पुलिस ने असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा,आधा दर्जन बने और अधबने असलहे,उपकरण बरामद,एक व्यक्ति गिरफ्तार,डकोर के सीएचसी के पास का मामला 

झांसी-बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो व्यापारियों को लूटा,असलहे के बल पर 90 हजार रुपए की लूट की,पूंछ थाना क्षेत्र के ऐरच पुल के पास का मामला

वाराणसी-दो कारों में लगी भीषण आग,गैस किट में गैस भरने के दौरान लगी आग,लंका के रविदास मन्दिर के पास की घटना

अयोध्या-संतरा लदा ट्रक पलटा,ड्राइवर-क्लीनगर घायल,ट्रक पलटने से सड़क पर फैले संतरे,अयोध्या के बालू घाट हाईवे का मामला

कन्नौज-व्यय प्रेक्षक गौरव कुमार पहुंचे कन्नौज,कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों का किया निरीक्षण,पहले दिन 27 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री,3 सीटों पर 14 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

उन्नाव-तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत,तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए,हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड की घटना

बाराबंकी-गन्ना तौल कराने आये किसान की मौत,मामले की जांच कराने की बात कर रहा प्रशासन,हैदरगढ़ चीनी मिल गेट का मामला

गाजियाबाद-इंदिरापुरम इलाके में नहर वाली रोड पर हादसा,तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से हुआ हादसा,हादसे में 1 युवक की मौत, 2 लोग घायल

कानपुर-ड्राईविंग सीखते समय कार मालगाड़ी से टकराई,2 लोग घायल,इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती,जूही थाना क्षेत्र के जूही रेलवे यार्ड का मामला

ब्रेकिंग न्यूज़


जौनपुर जौनपुर से बीजेपी के प्रत्याशियो की सूची हुई जारी
जिसमे
1 -सदर विधानसभा से गिरीश यादव
2 -मल्हनी विधान सभा से  सतीश  सिंह
3 -जाफराबाद विधान सभा से डॉ हरेंद्र सिंह
4 -केराकत विधान सभा से दिनेश चौधरी
5- बदलापुर विधान सभा से रमेश  मिश्रा

सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से भंडारी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया

गणतंत्र दिवस पर किसी अनहोनी से बचने के लिए सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से भंडारी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस यात्रियों के सामनों की सघन तलाशी ली।

अभियान के तहत टीम ने स्टेशन के प्लेट फार्म, मुसाफिर खाना, यात्री प्रतिक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, सब-वे की सघन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध दिखे यात्रियों से पूछताछ और उनके सामानों की तलाशी ली गई।

एक साथ पुलिस फोर्स की तलाशी लेते देख यात्रियों में खलबली मच गई। जब पता चला कि यह गणतंत्र दिवस के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

चेकिंग अभियान टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर अवतार सिंह, एसआई सुग्रीम सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, पंकज मिश्रा, सुजीत यादव, बृजबिहारी सिंह और जीआरपी से एसआई संतोष श्रीवास्तव, बलवंता, प्रवेश दुबे, इंद्रदेव सिंह, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

उधर, गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों व समय आदि का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों की तैनात करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सभी ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर पर प्रभातफेरियां, सामयिक भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला व निबन्ध आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 25 व 26 जनवरी को समस्त शहीद स्मारक व स्तम्भ की साफ-सफाई व माल्यार्पण करने का कार्य किया जायगा।

25 जनवरी की शाम तक स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से नगर के प्रमुख स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनवाने और 26 जनवरी को 9:30 बजे पुरस्कृत भी कराने, 25, 26 व27 जनवरी की रात में समस्त सरकारी कार्यालयों, भवनों, शाहीपुल व अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों को प्रकाशमान करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने बताया कि 26 जनवरी को प्रात: सात बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, 7:30 बजे से आठ बजे तक मंदिरों, मस्जिदों व गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना होगी। 8:30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत गायन व संविधान में उल्लिखित प्रतिज्ञा एवं संकल्प का सामूहिक रूप से स्मरण किया जाएगा।

सोमवार, 23 जनवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

बदायूं-अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत,ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौक,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत,बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की घटना 

उन्नाव-प्राचीन कुशहरी देवी मंदिर में लाखों की चोरी,देवी का सोने का छत्र, दानपात्र ले गए चोर,राधा-कृष्ण की सोने की बांसुरी भी हुई चोरी,लगभग 10 लाख की चोरी को दिया अंजाम,अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज का मामला

गाजियाबाद-बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार,हिंडन राजनगर कट के पास हुआ हादसा

बिजनौर-4 दिन से लापता बच्चे का शव जंगल में मिला,बच्चे की मां के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप,पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया,चांदपुर थानाक्षेत्र के हीमपुर गांव का मामला

वाराणसी-कार से चेकिंग के दौरान 4 लाख कैश बरामद,3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,आदमपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुए रुपए 

जौनपुर-हत्या और उत्पीड़न के विरोध में वकीलों का कार्यबहिष्कार,दीवानी कोर्ट,कलेक्ट्रेट के वकील मनाएंगे विरोध दिवस,बार कौंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर कार्यबहिष्कार

लखनऊ-सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर राज्यपाल करेंगे माल्यार्पण,सुभाष चौक पर 10.30 बजे राम नाईक करेंगे माल्यार्पण

लखीमपुर-25 जनवरी को सीएम अखिलेश यादव का खीरी दौरा,लखीमपुर में 3 जनसभाएं से करेंगे चुनावी समर की शुरुआत,सिसैया,निघासन और कस्ता में होंगी सीएम की जनसभाएं

गोंडा-ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,मनकापुर चीनी मिल के पास हुआ हादसा

मथुरा-जिले में आज 18 प्रत्याशी करेंगे नामांकन,कलेक्ट्रेट में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

औरैया-अनियंत्रित बाइक फिसलने से बाइक सवार की मौत,दिबियापुर थाना क्षेत्र के साहयल रोड की घटना

रायबरेली-अनियंत्रित कार गंगा नदी में गिरी,युवक की मौत,गंगा नदी से कार निकालने का किया जा रहा प्रयास,डलमऊ थाना क्षेत्र की घटना

ग्रेटर नोएडा-छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या,कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था मृतक छात्र,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके की घटना

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव 5 केडी पहुंचे,5 केडी सीएम आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा,सपा से टिकट कटने वाले कई प्रत्याशी भी पहुंचे

गाजियाबाद-5 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा,कई मामलों में फरार चल रहा था इनामी बदमाश,निवाड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया अरेस्ट

सुल्तानपुर-सीएम अखिलेश यादव का सुल्तानपुर दौरा कल,सुल्तानपुर में 2 रैलियों को सम्बोधित करेंगे अखिलेश

इलाहाबाद-प्रदेशभर के अधिवक्ता आज मनाएंगे विरोध दिवस,हाईकोर्ट,जिला अदालतों के वकील न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत,वकीलों की हत्याओं के विरोध में नहीं करेंगे न्यायिक कार्य,यूपी बार काउंसिल ने किया है विरोध प्रदर्शन का आह्वान 

मेरठ- 3 वाहनों में टक्कर, 6 लोग घायल,सभी घायलो को असपताल में भर्ती कराया गया ,किठौर थाना क्षेत्र के माछरा की घटना 

शनिवार, 21 जनवरी 2017

.......सावधान! मृतक भी हुए पाबंद तो क्या मृतक भी कराएँगे जमानत?


सिंगरामऊ(जौनपुर)21जनवरी।  चुनावी बयार न जाने कौन -कौन सा दिन दिखा देगा ? यही सोचकर खामोश हैं उन मृतकों के परिजन जिन्हें विधान सभा में शांति भंग के अंदेशा में पाबंद किया गया है। उनके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर मरने के बाद वो कैसे आएंगे बदलापुर तहसील में जमानत कराने। उदाहरण के लिए खेत्र का दयालापुर गाँव जहाँ प्रधान अच्छेलाल उपाध्याय खुद जमानत के लिए जजूझ रहे थे, वहीँ गाँव के ही मृतक अमर नाथ तिवारी, लालता प्रसाद तिवारी, को पाबंद किया गया है। प्रधान ने बताया कि इन दोनों का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है। जबकि मुम्बई में रहकर अपनी आजीविका चला रहे रोहित तिवारी, पंकज तिवारी, भी पाबंद किये जा चुके हैं। अब यह कमी चाहे जिसकी हो लेकिन परेशानी झेल रहे हैं उनके परिजन। ये बेचारे अपनी समस्या को लेकर एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय से मिले तो उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

एटा हादसे में मृत बच्चो के प्रति  एकेडमी में शोक


सिंगरामऊ(जौनपुर)21 जनवरी।
कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के छात्र- छात्राओं ने सड़क दुर्घटना में मृत छात्र-छात्राओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। विद्दालय में उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में स्कूली बच्चों से भरी बस एवं ट्रक में हुई टक्कर से लगभग 13 स्कूली बच्चों की हुई दुःखद मृत्यु की हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करके श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्दालय की प्रबंध निदेशक डॉ.बबली सिंह, प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह के नेतृत्व में उक्त विद्दालय के बच्चों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उस दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहाँ सीमा मिश्रा, नेहा सिंह, आराधना मिश्रा, अरविन्द दुबे, प्रेम प्रकाश, राधा चरण तिवारी, राज कुमार, बिंदू विश्वकर्मा, काजल तिवारी, पारुल दुबे, सुनिधी दुबे मौजूद रहीँ।

प्रतापगढ़ युवती की संदिग्ध दशा में मौत


बाबागंज संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज बाजार निवासी अंजली देवी (18)पुत्री स्व. अमृतलाल निर्मल के माता पिता की मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहता है। एक माह पूर्व अंजली अपने दादी के घर आई थी। शुक्रवार की सुबह घर के भीतर फांसी पर झूलती मिली। आननफानन में घर के लोगो ने शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार के लिए ले कर चले गए। घर के लोग उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात कह रहे हैं। कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नही है। संग्रामगढ़ पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।