tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग सामचार

लखनऊ-यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 और रैलियां,आज बिजनौर में PM नरेंद्र मोदी करेंगे जनसभा,11 फरवरी को बदायूं में PM नरेंद्र मोदी करेंगे रैली 

बिजनौर-पीएम नरेंद्र मोदी की बिजनौर में जनसभा आज,11.45 बजे आईटीआई मैदान पहुंचेंगे पीएम मोदी,12 बजे डिग्री कॉलेज मैदान में रैली को करेंगे सम्बोधित,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगे मौजूद

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव की आज 5 जनसभाएं,पीलीभीत के अमरिया GIC मैदान में 11 बजे रैली करेंगे सीएम,12 बजे पीलीभीत के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में करेंगे रैली,शाहजहांपुर शहर में 1 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम,शाहजहांपुर के कटरा GIC मैदान में 2 बजे रैली करेंगे सीएम,3 बजे शाहजहांपुर में निगोही के नखासा बाजार में सीएम की रैली

उन्नाव-नवाबगंज टोल प्लाजा से 60 लाख रुपए कैश बरामद,अजगैन पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में,हिरासत में लिए गए लोगो से पूछताछ में जुटी आयकर टीम,ट्रैवेल की गाड़ी से कानपुर से लखनऊ लाया जा रहा था पैसा

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की आज 2 जनसभाएं,मुरादाबाद के मझोला में 12 बजे मायावती की जनसभा,लखीमपुर के GIC मैदान में 2 बजे रैली करेंगे मायावती

हरदोई-सांसद डिम्पल यादव और जया बच्चन की आज 3 जनसभाएं,हरदोई के कासिमपुर में 11 बजे करेंगी जनसभा,हरदोई के शाहाबाद में 2 बजे करेंगी जनसभा,हरदोई के पिहानी में 3 बजे डिंपल यादव की जनसभा

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज 4 जनसभाएं,11 बजे इटावा के रामलीला मैदान में अमित शाह की जनसभा,12 बजे फर्रूखाबाद में कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे शाह,2 बजे कानपुर देहात के पुखरायां में होगी अमित शाह की जनसभा,4 बजे उन्नाव के जीआईसी मैदान में रैली करेंगे अमित शाह

रायबरेली-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 फरवरी को रायबरेली में,रायबरेली में सोनिया गांधी करेंगी जनसभा,प्रियंका गांधी 2 दिन अमेठी, 2 दिन रायबरेली में करेगी प्रचार,14 और 15 फरवरी को रायबरेली में करेंगी चुनाव प्रचार,16 और 18 फरवरी को अमेठी में रहेंगी प्रियंका गांधी,राहुल गांधी 18 फरवरी को रायबरेली में करेंगे जनसभा 

पीलीभीत-केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जनसभा आज,रामा इंटर कॉलेज मैदान में 10 बजे करेंगी रैली

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज,बीजेपी पार्टी कार्यालय पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,10.30 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

शाहजहांपुर-बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ की रैली आज,पुवायां इंटर कॉलेज में 12 बजे रैली करेंगे योगी

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की जनसभा आज,12.30 बजे पीलीभीत के रामा इण्टर कालेज में करेंगी जनसभा,1.30 बजे सीतापुर के पिसावां माध्यमिक विद्यालय में जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की जनसभा आज,2 बजे सम्भल के बुखनाला मैदान में करेंगे जनसभा,3.30 बजे सम्भल के सिरसी टाउन एरिया मैदान में जनसभा

गाजीपुर-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा आज करेंगे चुनावी सभाएं,मोहम्मदाबाद,जमानिया विधानसभा में जनसभाएं,बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे सभाएं

सम्भल-कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबीं आजाद की जनसभा आज,1 बजे बहजोई के सादातवाड़ी में करेंगे जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री कृष्णाराज की पीलीभीत में जनसभा,दोपहर 12 बजे पूरनपुर में करेंगी जनसभा,दोपहर 3 बजे बीसलपुर सभा को करेंगी सम्बोधित 

लखनऊ-सांसद डा. सतपाल सिंह का बरेली दौरा,बहेड़ी व नबाबगंज सभाओं को सम्बोधित करेंगें

लखनऊ-बीजेपी मंत्री किसान मोर्चा आरपी सिंह करेंगे जनसम्पर्क,रामपुर जिले में बीजेपी के जनसम्पर्क कार्यक्रम में होंगे शामिल

लखनऊ-प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सतपाल यादव करेंगे जनसम्पर्क,बिलारी एवं मिलक विधानसभाओं में करेंगे जनसम्पर्क

पीलीभीत-सांसद योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज,1.10 बजे बरखेड़ा के आसाम चौराहे पर करेंगे जनसभा

वाराणसी-राहुल गांधी-अखिलेश यादव के रोड शो का कार्यक्रम निरस्त,11 फरवरी को प्रस्तावित था राहुल-अखिलेश का रोड शो,रविदास जंयती की भीड़ से चलते रोड शो कार्यक्रम निरस्त,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने ETV  को दी जानकारी,अब 16 फरवरी के बाद तय होगी रोड शो की नई तिथि

मेरठ-कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की दबंगई, पुलिस को धमकाया,कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की पुलिसकर्मियों से झड़प,किठौर को अपनी सैफई बता पुलिस वालों को धमकाया,रात में जुलूस की शिकायत पर पुलिस ने रोका था मंत्री को,किठौर विस से सपा प्रत्याशी हैं शाहिद मंजूर

मऊ-नर्स की नौकरी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,गांव के दो युवक फुलसाकर ले गए थे पुणे, एफआईआर दर्ज,घर पहुंचने पर पीड़िता की तहरीर पर घोसी थाने में केस दर्ज 

सुल्तानपुर-इलाज के लिए आई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को किया अरेस्ट,सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र का मामला

ग़ाज़ीपुर-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का बयान,सपा, बसपा ने यूपी को दुर्दशा के कगार पर खड़ा किया-सिन्हा,सरकारी नौकरियों में सरनेम देखकर भर्तियां हुई-मनोज सिन्हा,नौकरियों में सिर्फ इटावा, कन्नौज, मैनपुरी के लोग भरे गए-सिन्हा

वाराणसी-ड्यूटी के दौरान गुरूजी को शराब पीना पड़ा भारी,मतदान प्रशिक्षण के दौरान नशे में था प्रधानाध्यापक,निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर किए गए निलंबित

वाराणासी-वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी से 2 लाख रुपये पकड़े गये,आजमगढ की तरफ से आ रही गाड़ी से पकड़े गये रुपये,चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस कर रही थी चेकिंग

वाराणसी-कॉस्मेटिक्स की दुकान पर इनकम टैक्स का छापा,इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी,चौक थाना क्षेत्र के राजा दरवाजा की घटना

मुजफ्फरनगर-रालोद प्रत्याशी के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं,पुलिस जांच में जुटी, शाहनवाज राणा हैं रालोद प्रत्याशी

वाराणसी-अनुपस्थित 71 मतदान कार्मियों के विरूद्व एफआईआर,जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिवपुर थाने में दर्ज कराई FIR,अब तक 139 कार्मिकों के विरूद्व दर्ज हो चुकी है कार्यवाही 

लखनऊ-एक मार्च से होंगी लखनऊ यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं,मई अंत तक चलेंगी स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं,13 फरवरी को मिलेगा परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका,यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देख सकते हैं परीक्षा कार्यक्रम

प्रतापगढ़-बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की आज 2 जनसभाएं,सदर व पट्टी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे सतीश मिश्र

सहारनपुर-शराब पीने के बाद शोभायात्रा के दौरान भिड़े दो गुट,पथराव के बाद मची भगदड़, एक दर्जन लोग घायल,पुलिस मौजूद, नागल के फतेहपुर कलां का मामला

सहारनपुर-पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर,देवबंद थाना क्षेत्र के घलौली गांव का मामला

सिद्धार्थनगर-सपा के पूर्व घोषित प्रत्याशी मलिक कमाल युसूफ ने पार्टी छोड़ी,विधायक मलिक कमाल यूसुफ बीएसपी में हुए शामिल,2012 में पीस पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे कमाल यूसुफ,सपा से टिकट कटने पर बीएसपी में शामिल हुए कमाल यूसुफ,यूसुफ के साथ सलमान मलिक व इरफान भी बीएसपी में शामिल 

अलीगढ़-AMU छात्रसंघ ने बसपा को दिया समर्थन,दलितों,मुस्लिमों को बसपा के साथ के आना होगा-छात्रसंघ,छात्रसंघ के सचिव ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

बदायूं-सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला,युवक की मौत,3 लोगों की हालत गंभीर,जरीफनगर क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली हाईवे की घटना 

लखनऊ-चुनाव खर्च  का ब्यौरा न देने पर नोटिस,प्रशासन ने 13 प्रत्याशियों को भेजी नोटिस

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया।

जौनपुर।  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल, शांन्तिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए गुरूवार को टी.डी. इण्टर कालेज में प्रथम पाली में कोड संख्या 6001 से लेकर 7000 तक द्वितीय पाली में कोड संख्या 7001 से 8000 तक के पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने उपस्थित मतदान कार्मिको को मतदान कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि विधान सभा सदर, मल्हनी, शाहगंज की पोलिंग पार्टिया बीआरपी से, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर की पोलिंग पार्टिया टी.डी.पी.जी. कालेज से, केराकत, जफराबाद, मड़ियाहॅू की पोलिंग पार्टिया राजकीय पोलिटेक्निक जगदीशपुर से 7 मार्च को प्रस्थान करेंगी।

उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा निर्वाचन बूथ, मतदान केन्द्रों से 200 मीटर से अधिक की दूरी पर ही बनाया जा सकता है मतदान के दिन मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी के भीतर मतों के लिए प्रचार-प्रसार करना निषिद्ध है।

   सीडीओ ने बताया कि आज प्रशिक्षण में अनुपस्थित राजेश्वर सिंह सहायक अध्यापक प्रा.वि. चिटको विकास खण्ड डोभी को निलम्बित कर दिया गया है इसीप्रकार प्रशिक्षण में अनुपस्थित रमेश चन्द्र प्रजापति वरिष्ठ सहायक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के निलम्बन के लिए संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा वाराणसी को संस्तुती कर दी गयी है।

10 फरवरी 2017 को प्रथम पाली में कोड संख्या 8001 से लेकर 9048 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  इस अवसर पर तकनीकी प्रशिक्षण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, शिवबालक राम वर्मा, राकेश वर्मा, रोशन श्रीवास्तव सहित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

आज शाहगंज कोतवाली में आचार संहिता उलंघन करने का मामला दर्ज किया

जौनपुर। शाहगंज विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी व पूर्व सांसद उमाकांत के पुत्र दिनेशकांत के ऊपर आज शाहगंज कोतवाली में आचार संहिता उलंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। उनके ऊपर आरोप है कि आज उनके द्वारा निकाले गये जुलूस में परमिशन से अधिक वाहन शामिल किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल से शाहगंज विधान सभा प्रत्याशी दिनेश कान्त यादव उनके पिता पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उमाकान्त यादव के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को वाइक रैली निकाली गई थी।

विद्युत टावर कर्मी को गुरुवार की सुबह बोलेरो सवार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया

जलालपुर (जौनपुर )
स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में विद्युत टावर कर्मी को गुरुवार की सुबह बोलेरो सवार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया।

बताते है कि गोपी राम उम्र 45 वर्ष निवासी चूरु राजस्थान एक विद्युत टावर कंपनी में कार्य करता था वह दो दिन पूर्व अपने घर से कार्य करने हेतु साइड पर आया था। सुबह लगभग आठ बजे जब वह रिंच पाना खरीदने के लिए बाजार जा रहा था कि बोलेरो सवार युवकों ने उसे रास्ते मे उठा कर गाड़ी मे बैठा  लिया।

गोपी राम ने अपने मोबाइल से अपने भाई बलराम को फोन करके बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति मुझे उठा कर कही ले जा रहे है उसके भाई ने उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा परंतु उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया ।

बलराम ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

घटना के बारे मे पुलिस इंसपैक्टर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनो ठेकेदारों के बीच ठेकेदारी को लेकर विवाद हो सकता है।जाँच पड़ताल चल रही है शीघ्र ही सच्चाई का पता लग जायेगा।

तीखी आवाज़

जौनपुर आज़ नामांकन के पहले दिन भाजपा के दो प्रत्याशी मल्हनी से सतीश सिंह बदलापुर से रमेश मिश्रा , मुंगराबादशाहपुर से सपा और काँग्रेस गठबंधन से अजय दुबे ने किया नामांकन.

अस्पताल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान एकता मंच के कार्यकर्त्ता

जौनपुर-महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र महराजगंज अस्पताल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान एकता मंच के  कार्यकर्त्ता ने अस्पताल के बाहर धरना पर्रदर्शन  किया कृष्णा सिंह के नेतृत्य में विरोध  जताने वाले ने ये भी कहा की ब्यवस्था सुधार न होने पर हम सभी कार्यकर्त्ता पर्दर्शन करने के लिए बाध्य होंगे
इस दौरान ब्रह्मदेव रामसिंह लालजी सिंह शम्भू सिंह  धनन्जय राजकुमार आदि ब्यक्ति उपस्थित थे

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-श्रवण साहू मर्डर केस में पुलिस को मिले कई अहम सुराग,मर्डर में इस्तेमाल बाइक मालिक ने हिरासत में उगले कई राज,जिस्मफरोशी के धंधे से मिले थे अकील और शूटर,अकील ट्रांसगोमती में चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,शूटरों की तलाश में पूर्वांचल से लेकर दिल्ली-नोएडा तक छापेमारी,इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का कर्मी निकला शूटर,वारदात के बाद रेलवे स्टेशन पर बाइक छोड़ शूटर हुए थे फरार

लखनऊ-अपर्णा यादव और रीता जोशी के खिलाफ मामला दर्ज,सपा और बीजेपी प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप,अपर्णा पर बिना परमीशन गुरुनानक कॉलेज में प्रचार का आरोप,कैंट से शिवसेना प्रत्याशी गौरव उपाध्याय पर भी केस दर्ज,रिटर्निंग अफसर ने 2 दिन में अपर्णा और रीता से मांगा जवाब

नोएडा-ऑनलाइन 37 अरब की ठगी करने का मामला,एसआईटी ने अभिनव मित्तल से की पूछताछ,एसआईटी ने यस बैंक के अफसर को किया अरेस्ट,गाजियाबाद में बिजनेस रिलेशन मैनेजर अतुल अरेस्ट,यस बैंक में अब्लेज कम्पनी के दो खाते हैं,खाते में संदेहास्पद ट्रांजेक्शन कराने के आरोप में अरेस्ट

लखनऊ-अपना दल ( सोनेलाल ) ने 4 प्रत्याशी किए घोषित,वाराणसी के सेवापुरी से नील रतन सिंह पटेल प्रत्याशी,वाराणसी के रोहानियां से उदय सिंह पटेल प्रत्याशी,चुनार के मिर्जापुर से अनिल पटेल प्रत्याशी,मिर्जापुर के मड़िहान से शिवकुमार सिंह प्रत्याशी

लखनऊ-शिवसेना ने पूर्वांचल के 15 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की,वसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने घोषित की लिस्ट

अलीगढ़-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा आज,कोल विधानसभा क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में जनसभा,दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज 5 जनसभाएं,आगरा के समसाबाद में 11 बजे जनसभा करेंगे सीएम अखिलेश,मथुरा के छाता मंडी में 12 बजे सीएम अखिलेश की जनसभा,फिरोजाबाद के टूंडला में 1.15 बजे सीएम अखिलेश की जनसभा,फिरोजाबाद शहर में 2 बजे सीएम अखिलेश की जनसभा,हाथरस के सादाबाद में 12.30 बजे सीएम अखिलेश करेंगे जनसभा

कानपुर-सांसद डिम्पल यादव और जया बच्चन की जनसभा आज,दोपहर एक बजे नौबस्ता के रेस कोर्स ग्राउंड में जनसभा

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज चार जनसभाएं,मथुरा के गोवर्धन के जैत मैदान में 11 बजे जनसभा,हाथरस के कैरोला मैदान सिकंदराराऊ में 12.30 बजे रैली,नोएडा में रबुपुरा जेवर में 1.30 बजे राजनाथ सिंह की जनसभा,बागपत के टटीरी कस्बे में राजनाथ सिंह की जसनभा 3 बजे 

लखनऊ-मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी का लखनऊ दौरा,तीसरे और चौथे चरण से सम्बंधित अधिकारियों से मुलाकात,मंडलायुक्त,IG,DM,DIG,SSP,SP के साथ बैठक,शाम 5 बजे योजना भवन में होगी प्रेस कॉंफ्रेंस,PC के बाद दिल्ली रवाना हो जाएगी चुनाव आयोग की टीम

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की आज यूपी में 3 जनसभाएं,सुबह 11 बजे आगरा के कलाल खेरिया में उमा करेंगी जनसभा,मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में 1 बजे उमा करेंगी जनसभा,2 बजे फर्रूखाबाद में जहानगंज भोजपुर में उमा करेंगी जनसभा 

पीलीभीत-सांसद योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत दौरा आज,बीसलपुर के रामलीला मैदान में 10 बजे होगी जनसभा,पीलीभीत

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र आज देवरिया में रहेंगे मौजूद,12 बजे BJP प्रत्याशी की नामांकन सभा में रहेंगे मौजूद

बदायूं-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आज बदायूं में करेंगे 4 जनसभाएं,11.30 बजे सहसवान में केशव प्रसाद मौर्या करेंगे जनसभा,12.30 बजे बिसौली कस्बे में जनसभा को करेंगे संबोधित,आंवला और दातागंज में भी केशव मौर्या करेंगे जनसभा

लखनऊ-BJP सांसद योगी आदित्यनाथ आज 4 जिलों में करेंगे सभाएं,मैनपुरी,एटा,मथुरा,मुजफ्फरनगर में योगी करेंगे जनसभाएं,आज सुबह 10.30 बजे प्रदेश मुख्यालय पर करेंगे प्रेसवार्ता,12 बजे मैनपुरी के सिमरई के विछवा भोगांव में करेंगे जनसभा,एटा में दोपहर 1.30 बजे SGM इण्टर कॉलेज में करेंगे जनसभा,मथुरा में दोपहर 2.30 बजे बल्लभकुंज में भी योगी की जनसभा,शाम 4 बजे मुजफ्फरनगर टाउन हॉल में जनसभा करेंगे योगी 

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव की लखनऊ में जनसभा आज,सुबह 11.30 बजे मोहनलालगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित
 
लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की श्रावस्ती में जनसभा आज,12 बजे श्रावस्ती में प्रत्याशियों की नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगी 

लखनऊ-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद राजवीर सिंह आज बरेली में,सुबह 11.30 बजे जैचरा बाजार बरेली में करेंगे जनसभा,1 बजे बाहर कासगंज में पत्थर मैदान में करेंगे जनसभा,2 बजे एटा के कुतुकपुर बंथल मरहरा में भी करेंगे जनसभा,3.30 बजे आगरा के फतेहपुर सीकरी मैदान में भी जनसभा करेंगे

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज नोएडा में,सांसद वीरेन्द्र सिंह दोपहर 12 बजे नोएडा में करेंगे जनसभा को संबोधित,दोपहर 3 बजे दादरी विधानसभा में सभा को सम्बोधित करेंगे 

प्रतापगढ़-पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग,मारपीट में कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल,पट्टी कोतवाली क्षेत्र की घटना

मथुरा-आरएलडी महासचिव जयंत चौधरी की जनसभा आज,2 बजे माट के मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में होगी सभा

बाराबंकी-युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,प्रेमी की दूसरी जगह शादी का विरोध करने पर प्रेमिका की हत्या,प्रेमी ने खेत में बुलाकर रेप के बाद कर दी प्रेमिका की हत्या,बाराबंकी के बड्डूपुर इलाके में मिली थी युवती की लाश

वाराणसी-हैवान चाचा ने मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,टाफी देने के बहाने घर बुलाकर किया हैवानियत,परिजनों के तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार,सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर की घटना

हाथरस-फायरिंग में बसपा नेता की मौत के मामले में पुलिस की कार्यवाही,युवक गिरफ्तार, 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश,

सहपऊ थाना क्षेत्र के मानिकपुर में हुई थी हत्या की वारदात

आगरा-अपहरण के दोषी पुलिस कर्मी व उसके बेटे को 8 वर्ष की सजा,अपर जिला जज ने दोषियों पर 50 हजार का लगाया जुर्माना,किशोरी के अपहरण के मामले में अपर जिला जज ने सुनाई सजा,

2008 में हरिपर्वत के विजय नगर कालोनी से हुआ था अपहरण

बुधवार, 8 फ़रवरी 2017

अखिलेश ने उप्र का विनाश कर दिया -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गाजियाबाद। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गाज़ियाबाद में भी चुनाव होना है और यहां पर 5 सीटो में से एक भी बीजेपी के पास नही हैं। वैसे तो गाज़ियाबाद बीजेपी का गढ़ माना जाता है, जिसमे एमपी और महापौर बीजेपी के है। यदि बीजेपी को 265 प्लस करना है तो गाज़ियाबाद जीतना जरुरी है और इसी वजह से देश के प्रधानमंत्री ने यहां पर चुनावी रैली को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने सबसे पहले गाज़ियाबाद में आगमन पर सभी को नमस्कार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बुधवार को जोरदार प्रहार किया और कहा कि अखिलेश ने उप्र का विनाश कर दिया है। उन्होने अपने संबोधन के दौरान उप्र में सत्तासीन समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

मोदी ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "अखिलेशजी आपने पिता का क्या किया, चाचाजी का क्या किया? बहु-बेटियों और भाइयों का क्या किया? यह सब जनता जानती है।"

मोदी ने कहा, "अखिलेश आया तो सोचा नौजवान है। पढ़ा-लिखा है और कुछ अच्छा करने की कोशिश करेगा पर निराश कर दिया और उप्र का विनाश कर दिया।"

उन्होंने कहा, "आजकल मैं भाषण सुन रहा हूं। 10 मिनट दिल्ली सरकार को गाली देते हैं, लेकिन पांच मिनट अपना हिसाब भी तो देख लो। अगर सही सरकार बने तो उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का उत्तम प्रदेश बन सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव आएंगे तो सामने से आकर अपने कामों का हिसाब दूंगा।"

मोदी ने कहा, "जो विकास का वनवास 14 साल से खत्म है, उस विकास को वापस लाना है। बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं, समाजवादी पार्टी ने गुंडों को पाल रखा है और उप्र का यह हाल कर रखा है।" इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा की बात की जाए तो सभी को मालूम है कि मायावती दौलत की बेटी बन गई है वहीं कांग्रेस ने तो सालों साल देश को लूटा है।

क्या खास है कांग्रेस के घोषणा पत्र में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने आज लखनऊ में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, गुलाम नबी आजाद, प्रमोदी तिवारी, शीला दीक्षि ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश की जनता से राहुल गांधी की जो बातचीत हुई है उसमे किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमने घोषणा प्र को बनाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इन समस्याओं पर विचार किया और घोषणा पत्र में इसे शामिल किया।

देश में फिर से भाईचारा कायम करेंगे

वहीं इस मौके पर यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है कि कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह दोनों पार्टियां मिलकर देश में जो माहौल पिछले ढाई साल में बना है उसे बदलने का काम करेगी। दोनों पार्टियां मिलकर उन ताकतों से लड़ने का काम करेंगी जो देश को बांटने का काम कर रही है। हम एक साथ मिलकर देश की एकता, भाईचारे को ना सिर्फ कायम रखेंगे बल्कि उसे सहेज कर रखेंगे और आगे बढ़ाएंगे। 

पारदर्शी और जवाबदेय सरकार बनाएंगे 
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम समाज के हर एक वर्ग को बराबर का अवसर दिलाएंगे, जिसमे विशेष रुप से किसानों, मजदूरों और असंगठित लोगों के लिए योजना बनाई जाएगी। लोगों में वैसा ही जोश बनाया जाएगा जो देश की आजादी के वक्त बनाया गया था। हम भाजपा की ढाई साल की कमियों और नाकामियों को लोगों के सामने रखेंगे, भाजपा की सरकार देश को चलाने में पूरी तरह से असफल रही है। किसान, व्यापारी, छोटे उद्योगपति निराश हैं। हमारा इस घोषणा पत्र के द्वारा यूपी की जनता से वायदा है कि हम ऐसी सरकार देंगे जो संवेदनशील होगी, उसमें पारदर्शिता होगी और नौजवानों के लिए जवाबदेय होगी। 

दो व तीन रुपए में हर परिवार को 35 किलो अनाज देने का वायदा किया था उसका पूरी तरह से पालन होगा।रोजगार गारंटी स्कीम, जिसमें हर परिवार के एक व्यक्ति को हम 150 दिन का रोजगार देने काम करेंगे।स्किल डेवेलपमेंट के लिए सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि नौजवानों, लड़के लड़कियों के लिए रोजगार पैदा किए जाएंगे।ऐसा वातावरण बनाया जाएगा जहां सभी धर्म के लोग मिलकर रहेंगे और सबको रोजगार के अवसर मिलेंगे।जिनका व्यापार ठप्प हो गया उनके लिए काम करेंगेलड़कियों की सुरक्षा के लिए ज्यादातर सुविधाएं दी जाएंगी।9वीं से से 12 तक की छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जाएगी।यूपी में स्किल डेवेलपमेंट सेंटर खोला जाएगा, जहां नौजवानों को स्किल बनाया जाएगा।हम पांच साल के दौरान 50 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगेसुगर इंडस्ट्री जो बिल्कुल खत्म हो गई है, उसे पटरी पर लाने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे हम वह कदम उठाएंगे।लॉ एंड ऑर्डर के लिए हर जिले में तकरीबन तीन ऐसे थाने बनाएं जाएंगे जिसमें सिर्फ महिला पुलिस होंजेलों में सुधार किया जाएगा, दलितो, पिछड़ों, ओबीसी को मुफ्त कानूनी मदद की जाएगी।लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए शादी के समय 1 लाख रुपए की मदद की जाएगी।महिलाओं के लिए पंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण होगा।किसानों के लोन और बिजली बिल को कम करने का राज्य स्तर पर मदद की जाएगी।स्माल इंडस्ट्री को सस्ती बिजली देने का काम करेंगेमछुआरों, लेबर, कारखानों के लिए अलग-अलग स्कीम बनेगी।दरियाओं को साफ करने के लिए स्कीम शुरु की जाएगी, यहां रहने वालों के लिए काम किया जाएगा।

बीजेपी में नोट दो टिकट लो चल रहा - एसपी सिंह

लखनऊ: बीजेपी नेता एसपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मैंने बीजेपी छोड़ दी है, क्योंकि बीजेपी में नोट दो टिकट लो चल रहा है. उनहोंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. एसपी सिंह ने हाल ही में बीजेपी ज्वॉइन किया था और टिकट के दावेदार थे ओम माथुर और साक्षी महाराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी के मुंह रिश्वत खाने के लिए खुले हैं. मोदी जी के बारे में कह नहीं सकता. एसपी सिंह की पत्नी एमएलसी हैं.

आजतक के अनुसार, एसपी सिंह ने कहा कि मैंने बांगरमऊ से टिकट देने को कहा था, वंहा के सांसद साक्षी महाराज के पीए ने भी मुझसे कहा की आपसे बड़ी रकम की उम्मीद थी. मुझसे लाखों की रकम की मांगी गई.

कुलदीप सेंगर ने वहां से 2 करोड़ रुपये देकर टिकट हासिल किया है.

सूत्रों के मुताबिक, कांति सिंह पटेल और उन्हीं के साथ डॉक्टर एसपी सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर लिया है,वहीँ विशाल वर्मा, धर्मराज सिंह और मंजू वर्मा भी बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर रहे हैं.

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017

Prashant mishra


जौनपुर में नौ फरवरी शुरू होगा नामांकन , 09 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना

जौनपुर ,  जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए नामांकन कलेक्टेªट स्थित विभिन्न न्यायालयों में किया जायेगा।
                                निर्वाचन की अधिसूचना 9 फरवरी बृहस्पतिवार को, नाम निर्देशनों हेतु अंतिम दिनांक 16 फरवरी बृहस्पतिवार, नाम निर्देशनों की जॉच हेतु 17 फरवरी  शुक्रवार, नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 20 फरवरी सोमवार, मतदान 8 मार्च बुधवार को 7 बजे से 5 बजे तक, मतगणना 11 मार्च  शनिवार 8 बजे से शुरू होकर अपरान्ह तक समसप्त हो जायेगी । उन्होंने कहा कि 15 मार्च के पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएंगी ।
                   उन्होंने कहा कि जिले में नामांकन हेतु अधिसूचना नौ फरवरी को जारी की जायेगी ,उसके पश्चात विधान सभा की संख्या व नाम 364-बदलापुर प्रस्तावित नामांकन स्थल का नाम व पता न्यायालय उप संचालक चकबन्दी प्रशासन, 365-शाहगंज का न्यायालय उप जिलाधिकारी द्वितीय, 366-जौनपुर का न्यायालय नगर मजिस्टेªट, 367-मल्हनी का न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर, 368-मुंगराबादशाहपुर का न्यायालय उप संचालक चकबन्दी, 369-मछलीशहर का न्यायालय अपर जिलाधिकारी वि.एवं रा., 370-मड़ियाहॅू का न्यायालय सहायक आयुक्त स्टैम्प, 371-जफराबाद का न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर, 372-केराकत का न्यायालय उप जिलाधिकारी प्रथम पर होगा।

दुष्कर्म के आरोपी डाक्टर  की जमानत खारिज


जौनपुर, मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पेशे से डाक्टर की जमानत याचिका अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बुद्धीराम यादव ने खारिज कर दिया। 
पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में मामला पंजीकृत करवाया कि उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर मनोज कुमार पुत्र काशीनाथ निवासी ग्राम चौकीखुर्द थाना मीरगंज ने अपना दवाखाना खोला हुआ है। वहाँ दिनांक २३ अक्टूबर २०१६ को उसकी १५ वर्षीया पुत्री जो कक्षा ८ की छात्रा है , दवा लेने के लिए गयी थी। डाक्टर मनोज उसे एक बगीचे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। बाद में अपने घर में भी उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए और जंघई स्टेशन पर ले जाकर इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
न्यायालय में आरोपी ने अपने को निर्दोष बताते हुए  , पत्नी व बाल बच्चे का हवाला देते हुए जमानत प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अपराध की गम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने जमानत याचिका रद्द करने का आदेश दिया।