tikhiawaz24.in

शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

जीत गया 'रोटी की जंग' छेड़ने वाला जवान तेज बहादुर, सच निकला दावा

एक जवान की जीत हुई है। देर से सही, मगर जीत तो हुई है। 'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर यादव ने एक दावा किया था, जो सच साबित हुआ है। खुद बीएसएफ के डीजी ने जवान की बात को सही बताया है।
दरअसल, तेजबहादुर ने दावा किया था कि उसके पास करोड़ों के घोटाले के सबूत हैं। अगर उसे मीडिया के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया जाए तो वह इनका खुलासा कर सकता है। इसे बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। बता दें कि बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने मान लिया है कि बीएसएफ जवानों के मेस फंड में गड़बड़ियां हो रही हैं। यह सब ठीक नहीं है और वे इस मामले की जांच कराएंगे, ताकि सच की तह तक पहुंचा जा सके।

दूसरी ओर, तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने वीरवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उनके पति को सामने लाने की मांग की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि उन्हें पता ही नहीं है कि तेज बहादुर कहां हैं? आखिरी बार सात फरवरी को बात हुई थी। हम उनके मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। कार्यालय के नंबर पर संपर्क किया तो किसी ने हमें नहीं बताया कि वह कहां हैं या तो कोई जवाब ही नहीं दे रहे हैं।

तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और वह वर्तमान में लापता है।
बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने नौ जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने जवानों को कथित तौर पर दिए जाने वाले खाने को दिखाया था। यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था। उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती है। वीडियो के �

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ- अखिलेश यादव और राहुल गांधी की प्रेस वार्ता कल, लखनऊ के होटल ताज में होगी संयुक्त प्रेस वार्ता, न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी जारी करेगा गठबंधन, अखिलेश और राहुल कल एक बार फिर होंगे साथ में, गठबंधन आगे के कार्यक्रमों का ब्योरा भी जारी करेगा

बदायूं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदायूं में जनसभा कल, शहर के हरप्रसाद मैदान में होगी पीएम की जनसभा, दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे जनसभा स्थल, भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी नेताओं ने झोंकी ताकत

लखनऊ- मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बड़ा बयान- मुसलमान बहकावे में न आएं, अपनी समझ से वोट दें, अखिलेश सरकार ने किसी मुस्लिम को कोई धोखा नहीं दिया, 160 मदरसों को ग्रांट दी, 12 हजार उर्दू टीचर भर्ती किए, दंगा पीड़ितों को मुआवजा, अजमेर शरीफ यात्रा का बंदोबस्त किया, मोइनुद्दीन चिश्ती उर्स पर सरकारी छुट्टी भी पहली बार की

⏺ लखनऊ- बीजेपी पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती का पलटवार- गरीबों को आधार कार्ड की अनिवार्यता जनविरोधी, सस्ते अनाज के लिए आधार कार्ड जनविरोधी फैसला, कैश लेनदेन पर अतिरिक्त भार से भी लोगों को परेशानी, कैशलेस में रोज नए नियमों से जनता परेशान, देश में बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,रिश्वतखोरी बढ़ रही, सपा सरकार की खामियां गिनाते हैं पीएम मोदी, लेकिन पीएम मोदी ने इनपर कोई कार्रवाई नहीं की, जनता के विश्वास का कायम रखेगी बीएसपी-मायावती 

लखनऊ- कल होगा पहले चरण का मतदान, 15 जिलों में 73 विधानसभा सीटों की वोटिंग, 2.6 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, शामली,मुजफ्फरनगर,बागपत में वोटिंग कल, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर,मेरठ,अलीगढ़ में चुनाव, गौतमबुद्धनगर,मथुरा,हाथरस में कल डाले जाएंगे वोट, आगरा,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज में चुनाव कल, विधानसभा के पहले चरण का मतदान कल, कुल 2,60,17081 मतदाता करेंगे वोट, 14276128 पुरुष, 11776308 महिला मतदाता, 1508 थर्ड जेंडर,
14, 514 मतदान केंद्र बनाए गए, पहले चरण में कुल 839 प्रत्याशी मैदान में, 77 महिला प्रत्याशी भी पहले चरण में मैदान में, मतदान केन्द्रों पर 2362 डिजिटल कैमरे लगाए गए, 1526 वीडियो कैमरा, 2857 वेब कास्टिंग से निगरानी, 3910 मैक्रो ऑब्ज़र्वर, 8011 एसआई तैनात,4823 मुख्य आरक्षी, 60,289 आरक्षी भी तैनात

लखनऊ- कल यूपी में होगी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग, 826 कंपनी CPMF,15 जिलों की 73 विधानसभाओं में तैनात, CPMF के अलावा अन्य जनपदों से भी भारी संख्या में फोर्स बुलाया, 79 हजार पुलिसकर्मियों की निगरानी में होगी वोटिंग, CPMF के हथियारबंद जवान करेंगे मतदान केंद्रों की सुरक्षा, ADG एलओ दलजीत चौधरी ने जिला कप्तानों को दिए निर्देश, बलवा करने वालों से सख्ती से निपटने के दिए आदेश, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सीधे भेजा जाएगा जेल

बदायूं- श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां पलटीं, गंगा स्नान के बाद लौटने के दौरान हादसा, हादसे में एक मासूम की मौत,ड़ेढ़ दर्जन लोग घायल, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसहैत थाना क्षेत्र के बदायूं-उसहैत रोड पर हादसा

सीतापुर- युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव,दो दिन से लापता था युवक, दोस्तों पर ही हत्या का शक,पुलिस जांच में जुटी, रामकोट के अमीरनगर स्थित खेत में मिला शव

मेरठ- मेरठ में दो लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, पैसों के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसो की लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में हुआ पथराव, पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायल, खरखोंदा थाना क्षेत्र के घोसीपुर गांव की घटना

बाराबंकी- चीनीमिल में सदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, मजदूर का शव CHC में छोड़कर भागे चीनीमिल अधिकारी, हैदरगढ़ के बलरामपुर चीनीमिल का मामला

वाराणसी- सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, जौनपुर का रहने वाला था युवक, फूलपुर थाना क्षेत्र कुआर बाजार का मामला 

लखनऊ- बिना परमीशन जनसभा पर अपर्णा को नोटिस, रेलवे लोको संगठन हॉल में अपर्णा ने मांगे वोट, रिटर्निग अफसर ने 2 दिन के अंदर अपर्णा से मांगा जवाब, 2 दिन पहले भी अपर्णा बिना परमीशन कॉलेज में मांग चुकी है वोट, लखनऊ कैंट से सपा की उम्मीदवार है अपर्णा यादव

लखनऊ- प्रदेश की 12 जेलों में मोबाइल जैमर लगाए गए, प्रदेश की 46 जेलों में सीसीटीवी लगाया गया, चुनावों को देखते हुए जेल विभाग ने की सख्ती

प्रतापगढ़- तमंचे के बल पर व्यापारी से 50 हजार की लूट, बाइक सवार बदमाश वारदात कर मौके से फरार, फतनपुर थाना क्षेत्र के बिछूर गांव के पास की घटना

बाराबंकी- 3 युवकों ने गैंगरेप कर युवती का बनाया MMS, प्रेमी ने सोशल मीडिया पर MMS किया वायरल, MMS देखने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ पहुंची थाने, 2 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सुबेहा इलाके का मामला

मेरठ- इमाम अहमद बुखारी के बयान का मेरठ में विरोध, मुस्लिम समाज के लोगों ने बुखारी के बयान का किया विरोध

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ- चुनाव आयोग ने पहले चरण की वोटिंग से पहले कई अफसरों को हटाया, आबकारी आयुक्त भवनाथ को हटाया गया, मृत्युंजय कुमार नारायण नए आबकारी आयुक्त बने, असीम अरुण वाराणसी के नए आईजी बनाए गए, IG सुरेंद्र कुमार भगत को वाराणसी से हटे, SP अरविंद सेन को गाजीपुर से आयोग ने हटाया, सुभाष चंद्र दुबे गाजीपुर के नए SP बनाए गए, DIG आजमगढ़ धर्मवीर को भी आयोग ने हटाया, सोनभद्र,बहराइच,कन्नौज,देवरिया के DM भी हटाए गए, हरदोई के एसपी को भी चुनाव आयोग ने हटाया, DIG गोरखपुर रेंज शिवसागर सिंह को हटाया गया, नीलाब्जा चौधरी को चुनाव आयोग ने सौंपी कमान, आजमगढ़ के डीआईजी धर्मवीर को भी हटाया गया, उदयशंकर जायसवाल को बनाया गया DIG आजमगढ़, DM बहराइच अभय की जगह अजयदीप सिंह को तैनाती, डीएम कन्नौज अशोक चंद्रा को भी आयोग ने हटाया, जयप्रकाश सागर होंगे कन्नौज के नए जिलाधिकारी, डीएम देवरिया अनीता श्रीवास्तव को भी हटाया गया, अबरार अहमद को आयोग ने डीएम देवरिया बनाया, डीएम सोनभद्र सीबी सिंह को भी आयोग ने हटाया, प्रमोद कुमार उपाध्याय होंगे सोनभद्र के नए DM,एसपी फतेहपुर बालकरन यादव पर भी गिरी गाज, उमेश कुमार सिंह होंगे फतेहपुर के नए एसपी, एसपी जालौन राकेश सिंह को भी हटाया गया, स्वपनिल ममगैन एसपी जालौन बनाए गए, एसपी पीलीभीत सभाराज को भी आयोग ने हटाया, देवरंजन वर्मा होंगे पीलीभीत के नए एसपी, एसपी बहराइच सालिग राम वर्मा को भी हटाया गया, डॉ.मनोज कुमार होंगे बहराइच के नए एसपी, IG बरेली विजय सिंह मीणा को भी हटाया गया, विजय प्रकाश होंगे बरेली के नए आईजी

लखनऊ- कल होगा पहले चरण का मतदान, 15 जिलों में 73 विधानसभाओं की वोटिंग, 2.6 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

लखनऊ-विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह की पहली रैली कल,शिवपाल के समर्थन में प्रचार करेंगे मुलायम सिंह यादव,जसवंतनगर क्षेत्र के ताखा में जनसभा करेंगे मुलायम,कल सुबह 10 बजे मुलायम सिंह की करेंगे रैली,शिवपाल यादव के साथ मुलायम की संयुक्त रैली

लखीमपुर खीरी-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जनसभा में बयान-उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता सपा बीजेपी से नाराज-मायावती,समाजवादी पार्टी ने बसपा की योजना ओं के नाम बदले-माया,सरकारी अफसरों को बदलती रही सपा सरकार-मायावती,सपा नेता मुलायम सिंह ने पुत्रमोह में शिवपाल को अपमानित किया,समाजवादी पार्टी के दोनों खेमे एक-दूसरे को हराएंगे-मायावती,सपा का वोट बैंक बंट रहा है-मायावती,अल्पसंख्यकों का वोट भी बेकार जाएगा सपा को देने पर-माया,दलित-मुस्लिम एकजुट होकर बीजेपी को नुक्सान पहुंचेगा-माया,बीजेपी की केंद्र में नरेंद्र मोदी की गलत नीतियां-मायावती,बीजेपी ने प्रलोभन दिया था,कालेधन को वापस लाने का-माया,गरीबों के खातों में एक रुपया आया क्या?-मायावती,किसानों का कर्ज माफ हुआ क्या?-मायावती,नोटबन्दी से 90 प्रतिशत गरीब,किसान,मजदूर उबर नहीं पाए-माया,नोटबंदी से लाखों लोग बेरोजगार हो गए-मायावती,PM ने नोटबन्दी के पहले ही अपने लोगों का पैसा ठिकाने लगवाया-मायावती

लखनऊ-पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह 6 वर्ष के लिए बीजेपी से निष्कासित,अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाले गए इंद्रदेव सिंह,बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं इंद्रदेव सिंह,बिजनौर की बढापुरा विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं चुनाव,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने जारी किया निष्कासन का आदेश

मिर्जापुर-तालाब में मिली सरकारी दवाईयां,DM ने दिया CMO को जांच के आदेश,सिटी ब्लॉक के अमोई गांव का मामला

मेरठ-फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या,प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका,मेडिकल थाने के कालियागढ़ी कॉलोनी का मामला

गोरखपुर-रुपए के लेन-देन में दो पक्षों में जमकर मारपीट,दंबगों ने सीओ गोला की गाड़ी पर किया पथराव,गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र की घटना

आजमगढ़-मुबारकपुर से शाह आलम ने किया नामांकन,बसपा विधायक शाह आलम का बयान,हम विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव-शाह आलम,क्षेत्र में बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कराएंगे-शाह,सपा ने मुसलमानों के साथ धोखा किया-शाह आलम
 
लखनऊ-कल होगा पहले चरण का मतदान,15 जिलों में 73 विधानसभाओं की वोटिंग,2.6 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

कुशीनगर-जीके टेस्ट में फेल हुए सपा विधायक पूर्णमासी देहाती,एमएलए का फुल फार्म नही बता पाए पूर्णमासी,राष्ट्रपति के चुनाव पर दिया गोलमोल जवाब,ट्वीट का मतलब भी नही बता पाए सपा विधायक,राष्ट्रगीत के रचायिता का नाम तक नही पता पूर्णमासी को,सर्विस टैक्स-चार्ज का अंतर भी नही बता पाए विधायक जी,राष्ट्रगान कितने सेकेंड में खत्म होता है नही पता,रामकोला विधानसभा क्षेत्र पूर्णमासी देहाती हैं प्रत्याशी

लखनऊ- मौलाना कल्बे जव्वाद का बयान-सपा मुजफ्फरनगर दंगे की जिम्मेदार है-कल्बे जव्वाद,सपा-कांग्रेस को जो हराएगा उसे हम समर्थन देंगे-जव्वाद,हमने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की है-कल्बे जव्वाद,बसपा फिर सत्ता में वापस आ रही है- कल्बे जव्वाद,बीजेपी ने किसी मुसलमान को टिकट नहीं दिया- जव्वाद,सबका साथ सबका विकास बीजेपी का नारा है-जव्वाद,मगर बीजेपी ने मुसलमानों को धोखा दिया है- जव्वाद,प्रेस कांफ्रेंस में कई शिया धर्म गुरू रहे मौजूद

बांदा-किशोरी ने नदी में लगाई छलांग,स्कूटी को पुल पर खड़ा कर कूदी नदी में,गोताखोर कर रहे किशोरी की तलाश,शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी का मामला       
      
झांसी-1 करोड़ से अधिक की अवैध शराब पकड़ी गई,शराब के साथ 2 तस्करों को पुलिस ने पकड़ा,कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहरका मामला

16 फरवरी को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी


बाराबंकी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को जिले में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ¨सह ने की है मगर कार्यक्रम स्थल का चयन अभी नहीं हो सका है। भाजपा के स्थानीय नेताओं से वार्ता कर प्रधानमंत्री के सुरक्षा मानकों के ²ष्टिगत कार्यक्रम स्थल का चयन किया जाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें भी प्रधानमंत्री के जिले में कार्यक्रम की जानकारी मिली है। कार्यक्रम के ²ष्टिगत लखनऊ में पार्टी नेताओं की बैठक हो रही है। समय व स्थान के बारे में अभी कुछ तय नहीं है।

केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान की लाल बत्ती भी खतरे में

*मुजफ्फरनगर* हाल ही में चल रहे चुनाव में जाट मतदाताओं का भाजपा से मोह भंग होने को लेकर जहां भाजपा नेतृत्व बेचैन और परेशान है वही इसी मामले में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान की लाल बत्ती भी खतरे में है मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व और स्थानीय जाट नेता अब तक मान रहे थे की जाट मतदाता रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं लेकिन हाल ही में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के अकेले चुनाव लड़ने के कारण जाटों ने चुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया है और दिलों जान से भाजपा को हराने का संकल्प लेते हुए रालोद को जिताने में एकजुट हो गए हैं इसको लेकर भाजपा नेतृत्व ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के जाट नेताओं को बुलाकर जाट समुदाय को अपने पक्ष में लेने के लिए रणनीति बनाई थी परंतु उन की रणनीति कार्य कार्य सिद्ध नहीं हो रही है यदि जाट बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने जीतते अथवा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते तो मना जा रहा है केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान की लाल बत्ती का जाना तय है उल्लेखनीय है कि चुनाव से कुछ पहले कुछ जाट नेताओं ने रालोद एवं भाजपा के गठबंधन में यह कहकर टांग अड़ाई थी कि रालोद के पास कुछ नहीं है साउथ का परंपरागत वोट बैंक भाजपा के पक्ष में है रालोद से गठबंधन करने का कोई लाभ नहीं हैl
अब देखना यह है कि केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान भाजपा के चुनाव में जान फूंक कर अपनी लाल बत्ती बचा पाते हैं या नहीं?

मथुरा, बुलंदशहर घटनाओं का अखिलेश को देना है जबाव

- सबसे बड़ा राज्य गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा व असुरक्षा से पीड़ित : उमा
मैनपुरी। (विकास बाथम)केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि देश की सबसे बडी आबादी वाले राज्य के लोग गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा व असुरक्षा से पीड़ित है। अखिलेश सरकार को अब मथुरा, बुलंदशहर आदि घटनाओं पर जनता को जबाव देना है। यूपी के चुनाव पर रूस के पुतिन, अमेरिका के ट्रम्प की नजर है। मीडिया का सर्वे, अखिलेश-राहुल का साथ और मोदी की नोटबंदी इस बात का सबूत है कि विधानसभा चुनाव में अब भाजपा की सरकार बन रही है।
भाजपा नेता साध्वी उमा भारती नगर के क्रिश्चियन ग्राउंड में आयोजित भाजपा के चारों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यूपी में 14 वर्ष का वनवास खत्म होने जा रहा है। देश का संकट अमीर और गरीब के  बीच का भेदभाव है। इस खाई को पाटने के लिए मोदी ने फैसला लिया और कालाधन इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में हजारों साल बाद ऐसा हुआ है कि 130 करोड़ लोग एक व्यक्ति के साथ खडेÞ हों। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिस अपराधियों के विरूद्ध काम करना चाहती है लेकिन सपा के एमएलए , मंत्री व कार्यकर्ता उसके काम में बाधक बनते है। उन्होंने बताया कि 1991 में जब कल्याण सिंह की सरकार बनी थी तो मात्र एक सप्ताह में अपराधों पर अंकुश लगा था।
केन्द्रीय मंत्री भारती ने कहा कि राहुल-कांशीराम व अखिलेश-मुलायम नहीं हो सकते। कांशीराम व मुलायम ने जीवन में बहुत तपस्या व संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब बेटा बाप को पार्टी से निकालकर गद्दी पर बिठाने वाले बाप का नही हो पाया तो आप का क्या होगा? उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा धर्म के नाम पर कराया। नक्सलवाद, आतंकवाद व भ्रष्टाचार को जन्म कांग्रेस ने दिया। मनमोहन सिंह हर घोटाले के बारे जानकारी न होने की बात करते रहे। उन्होंने कहा अब पीएम व मंत्रियो को गाली देने वालों को ईंट का जबाव पत्थर से दिया जायेगा।
उन्होंने डिम्पल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आज वो अपने पति के लिए वोट मांग रही है लेकिन गैंगरेप की शिकार बुलन्दशहर की पीड़ितों से मिलने का उन्हें ध्यान नही आया। उन्होंने कहा कि डूब मरने की बात है कि बुलंदशहर की घटना के आरोपियों की जमानत तक हो गई और राज्य सरकार ने इसका विरोध तक नहीं किया। मानव अधिकार मानव का होता है दानव का नहीं। भाजपा की सरकार बनने पर एक सप्ताह के अन्दर यूपी में अपराध पर अंकुश लगाकर दिखायेगे। उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी अब 30 सीट से नीचे ही रहेगी। सभा में उन्होंने भाजपा के चारों प्रत्याशियो को भारी बहमुत से विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान प्रधान नीरजा कश्यप व देवेन्द्र कश्यप अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। जनसभा को प्रत्याशी सदर अशोक सिंह चौहान, भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, किशनी (अजा) इं. सुनील जाटव के अलावा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, हरनाथ सिंह, शिवओंकार पचौरी, इं. प्रेमसिंह शाक्य, राहुल राठौर, राहुल चतुर्वेदी, सुधीर गुप्ता, अनूप मिश्रा, अजयपाल सिंह चौहान, मंजूषा चौहान, कलक्टर सिंह राजपूत, डा. प्रियरंजन आशू, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, अमित गुप्ता, अरविंद राजपूत, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप चौहान, दिनेश शर्मा, शरद भदौरिया आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लालू वर्मा, संजय चौहान, मनोरमा सिंह, अभिलाख सिंह, सोम गुप्ता आदि मौजूद रहै। संचालन विनोद शर्मा ने व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने की।

इनर बॉक्स
चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे उमा की सभा में
मैनपुरी। निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए दो गाड़ियों में प्रेक्षक केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की सभा का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए फोटोग्राफर भी थे।

फर्जी आईडी पर खरीदे गए मोबाइल नंबर होंगे बंद, कहीं आपका नंबर तो नहीं

नई दिल्ली। देश में जल्द ही प्रीपेड मोबाइल नंबरों का वेरिफिकेशन शुरू होगा। कंज्यूमर के सही पाए जाने पर ही नंबर जारी रखने दिया जाएगा।सिम कार्ड का मिसयूज रोकने के लिए जल्द ही सरकार इसे लेकर पॉलिसी बना सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को इस बारे में निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस काम को एक साल में पूरा किया जाए। असल में फेक आई कार्ड के जरिए मोबाइल नंबर लेना और उससे फ्रॉड करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीब दो करोड़ ऐसे नंबर्स हैं। मोबाइल फोन से बैंकिंग भी होने लगा है तो फ्रॉड का डर और बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह एक साल में ऐसे नियम बनाए, जिससे सिम कार्ड का गलत इस्‍तेमाल न हो सके। कोर्ट ने केंद्र को यह भी निर्देश दिया कि वह ऐसा सिस्टम बनाए, जिसमें प्री-पेड सिम लेने वाला हर शख्स रिचार्ज के वक्त एक फॉर्म भरकर जमा कराए। कोर्ट ने कहा कि इसे फेज में लागू किया जा सकता है या सब्‍सक्राइबर्स को वेरिफिकेशन के लिए 6 महीने का वक्त दिया जा सकता है। अगर सब्‍सक्राइबर्स वेरिफिकेशन न कराएं, तो उनकी रिचार्ज फैसिलिटी रोक देनी चाहिए।
कैसे होगी पुराने यूजर्स की जांच : रिचार्ज के समय कस्टमर्स को एक ई-केवाईसी फॉर्म भरने को दिया जाएगा। कंज्यूमर की पहचान के लिए आधार नंबर या दूसरे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाएगा। एक बार फॉर्म मिलने के बाद अगले 2-3 रिचार्ज तक उसे भरकर देना होगा। देश में इस समय 111 करोड़ से ज्यादा लोगों का आधार बन चुका है। इसे देखते हुए ट्राई ने डिपॉर्टमेंट ऑफ टेलिकॉम को कहा था कि वह आधार बेस्ड ई-केवाईसी कराएं। जैसा कि कई टेलिकॉम कंपनियां नए यूजर्स के लिए कर रही हैं।

सामूहिक दुराचार के तीन आरोपी दबोचे

पट्टी, प्रतापगढ़ : कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव में शौच को गई किशोरी को गांव का ही एक युवक उस समय सुनसान स्थान पर घसीट ले गया जब वह शौच को गई थी। बाद में हल्ला गुहार पर लोग पहुंचे तो आरोपी युवक भाग निकला। गांव के निवासी युवक की पत्नी का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शाम को शौच को गई थी। इस दौरान उसे अकेला देख गांव का युवक राजन पाल वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर घसीट ले गया। तहरीर में तमाम तरह का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने राजन पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

पट्टी, प्रतापगढ़ : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों को दबोचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव के निवासी युवक की पुत्री 30 जनवरी सोमवार की शाम बकरी चराने गई हुई थी। इस दौरान सूनसान स्थान पर चार युवक गांजा पी रहे थे। युवती को जब उन्होंने देखा तो उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। वह अचेत हुई तो आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में पीड़िता ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी तो मौके पर पुलिस पहुंची और जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो वे सकते में आ गए। देर शाम पीड़िता को लेकर पुलिस कोतवाली आई और उसके परिजनों के साथ ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य भी यहां पर आए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया था और मुख्य आरोपी अशोक को दबोचकर जेल भेज दिया था। जबकि तीन अन्य आरोपी दिनेश कुमार, राजिश व रबी फरार हो गए थे। सीओ कुलभूषण ओझा ने बताया कि तीनों आरोपियों को उस समय दबोच लिया गया जब वह कहीं भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।