tikhiawaz24.in

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

जौनपुर-हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा,कोर्ट ने दोषी पर 11 हजार का जुर्माना भी लगाया,एडीजे-4 कोर्ट ने हत्या के दोषी को सुनाई सजा,मछली शहर के कटाहितखास गांव में हुई थी हत्या

वाराणसी-प्रमोद निगम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,अपमान का बदला लेने को गोली से मारकर हुई थी हत्या,दो हत्यारे एक पिस्टल और बाइक के साथ किया गिरफ्तार,सिगरा इलाके में पिछले महीने हुई थी हत्या,सीसीटीवी फुटेज से हुआ हत्या का खुलासा 

फैज़ाबाद-नाम वापसी के बाद 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में,6 निर्दल प्रत्यशियों ने पर्चा लिया वापस,सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित,अयोध्या से 14, बीकापुर से 10,गोसाईगंज से 9 मिल्कीपुर से 7,रुदौली से 14 प्रत्याशी मैदान में 

गोण्डा-पांचवें चरण के लिये नामांकन की प्रक्रिया आज हुई समाप्त,2354336 मतदाता 87 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला,1276343 पुरुष, 1077916 महिला, 77 अन्य मतदाता,27 फरवरी को जिले की 7 विधानसभाओं में होगा मतदान

लखनऊ-विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार थमा,दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर होगा मतदान,11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को होगी वोटिंग,मुरादाबाद,संभल,अमरोहा,पीलीभीत,खीरी,रामपुर में मतदान,बरेली,शाहजहांपुर,सहारनपुर,बदायूं और बिजनौर में मतदान,सहारनपुर,मुरादाबाद,रामपुर संवेदनशील इलाके घोषित,प्रचार के अंतिम दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत,लखीमपुर में मोदी तो बरेली,संभल में अमित शाह गरजे,बदायूं और मुरादाबाद में सीएम अखिलेश ने संभाली कमान,राहुल लखीमपुर में तो मायवती इटावा और उन्नाव में बरसीं

बरेली-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान,देश के सामने रोजगार सबसे बड़ी चुनौती-राहुल,केंद्र का रोजगार देने का वादा नहीं हुआ पूरा- राहुल,मनमोहन सिंह के समय 10 लाख लोगों को मिला रोजगार,7 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी जी के हिंदुस्तान में है,किसानों के कर्ज माफ पर खामोश हैं मोदी- राहुल गांधी,हमारी सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा-राहुल,चीन का मांझा आपके मांझे से कम्पटीशन करता है- राहुल,मैं चीन जाऊंगा और कहूंगा कि बरेली का नाम सुना है,मांझा, जरदोजी का काम करने वालों को बैंक लोन दे-राहुल,उत्तर प्रदेश के पास सब कुछ है- राहुल गांधी,लखनऊ में दुनिया का सबसे अच्छा आम मिलता है- राहुल,कानपुर में चमड़े का काम भी होता है-राहुल गांधी,मोदी जी सिर्फ 50 परिवारों का पैसा देते हैं-राहुल गांधी

प्रतापगढ़-जमीनी विवाद में दबंग ने पड़ोसी के घर में की फायरिंग,गोली लगने से महिला समेत 3 लोग घायल,तीनों गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया,लालगंज थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप का बयान,यूपी को बताया क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया,मायावती कही नजर नहीं आ रही चुनाव में,राहुल-अखिलेश की जवानी की दोस्ती है कुछ नहीं कर पाएंगे

बलरामपुर-तुलसीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस-सपा आमने सामने,गठबन्धन के बावजूद दोनों दलो के प्रत्याशी मैदान में,सपा विधायक मशहूद खां सपा के प्रत्याशी,पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान कांग्रेस की है उम्मीदवार

लखनऊ-लापरवाही में एसओ आशियाना शुजाउद्दीन लाइन हाजिर,सतेंद्र राय को बनाया गया एसओ आशियाना,SSP ने लापरवाही बरतने पर शुजाउद्दीन को हटाया

वाराणसी-वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 19 लाख,बड़ागांव थाना पुलिस ने युवक के पास बरामद किए रुपए,बरामद कैश के बारे में युवक नहीं दे पाया सही जानकारी

वाराणसी-वाराणसी दक्षिण से BJP टिकट पर हो सकता है बदलाव,लखनऊ में अमित शाह से मिले श्यामदेव चौधरी,अमित शाह से मिल श्यामदेव चौधरी ने रखा अपना पक्ष

प्रतापगढ़-जमीनी विवाद में दबंग ने घर में घुसकर मारी गोली,गोली मारकर आरोपी फरार, तीन लोग घायल,पुलिस मौके पर, लालगंज के खरगपुर का मामला

मेरठ-घर के सामने कूड़ा फेंकने पर हुआ हंगामा,महिला सफाईकर्मी का सांसद के रिश्तेदार पर आरोप,जाति सूचक शब्द, पीटने का आरोप, दंपति हिरासत में,सिविल लाइन थाना इलाके के मोहनपुरी का मामला

मेरठ-महिला से पर्स लूट रहे दो लुटेरों को पब्लिक ने पकड़ा,लुटेरों की धुनाई कर पब्लिक ने पुलिस को सौंपा,नौचन्दी थाना इलाके के शास्त्रीनगर का मामला

मेरठ-पतंजलि मेगा स्टोर में हजारों की चोरी,पीड़ित स्टोर मालिक ने थाने में दी तहरीर,गंगानगर थाना इलाके का मामला

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-लोगों की परखी ,आजमाई हुई पार्टी है बीएसपी-माया,BSP सबसे ज्यादा सुरक्षा व रोजगार देने वाली पार्टी-माया,बीजेपी,सपा,कांग्रेस विश्वासघाती सरकारों की पार्टियां-माया,बीजेपी,सपा,कांग्रेस ने वादाखिलाफी की-मायावती,बीएसपी अपने वादों पर अटल रहने वाली पार्टी-माया,गरीबों,मजदूरों,दलितों,अल्पसंख्यकों की है बीएसपी-माया,सपा-बीजेपी ने विकास के केवल दावे किए-मायावती,सपा ने अधूरे कार्यों से आंखों में धूल झोंकी-माया 

सीतापुर-लहरपुर विस के BJP प्रत्याशी सुनील वर्मा, समर्थकों पर केस,हिंदुत्व के नाम पर BJP को वोट करने की अपील का आरोप,लहरपुर थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

कानपुर-बीजेपी नेताओं ने शुरू किया नया पैतरा,शुरूआत की कानपुर से,सीएम से रोज पूछेंगे एक सवाल,17 फरवरी तक कानपुर में स्टार प्रचारक पूछेंगे सवाल,आज का सवाल,घोटालेबाजों पर कब होगी कार्रवाई,रोज नए स्टार प्रचारक पूछेंगे रोज नए सवाल,बीजेपी महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने पूछा सवाल,सातों चरण तक सवालों का दौर रहेगा जारी,सवाल का जवाब लेकर रहेंगे-विजय बहादुर पाठक 

महराजगंज-आभूषण बेच लौट रही महिला से 55 हजार की लूट,सिर पर प्रहार कर दिया घटना को अंजाम,पनियरा थाना क्षेत्र का मामला

आगरा- ताजमहल के बगीचे में नहीं खिलेंगे गुलाब,ताजमहल के बगीचे में खिलने वाले गुलाब का अस्तित्व समाप्त,गुलाब के पौधे पुरातत्व विभाग ने लगाने किए बंद,सैकड़ों साल से ताजमहल के बगीचे में खिलते थे गुलाब,यमुना में गंदे पानी और खारे पाने से पौधे हो रहे खराब 

बलिया-प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव,कलेक्ट्रेट के पास समर्थकों को हटाने पर किया पथराव,सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास का मामला

लखनऊ-15 को बाराबंकी और इलाहाबाद में राहुल की जनसभाएं,16 को सीतापुर,हरदोई और उन्नाव में राहुल की जनसभाएं 

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अपर्णा यादव के लिए मांगे वोट,सदर में लखनऊ कैंट प्रत्याशी अपर्णा यादव की जनसभा में हुए शामिल,चुनावी जनसभा में पीएम मोदी पर राजब्बबर ने साधा निशाना 

लखनऊ- सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश दास ने की अपील,बीबीडी के छात्रों-शिक्षकों से अखिलेश दास ने अपील की,अनुराग भदौरिया लखनऊ पूर्वी से हैं सपा प्रत्याशी

अक्सर बरईपार बाजार मे थाना सिकरारा और मछलीशहर के अंतर्गत चोरी



जौनपुर  जिले के थाना सिकरारा के अंतर्गत बरईपार बाजार के मछलीशहर रोड पर मनोज कुमार सिंह और सालिक राम पटेल की मोबाइल कि दुकान से चोरो ने रात को सेंध डालकर लाखो रुपए के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया।

बताया गया कि मनोज कुमार की दुकान से 1 लैपटॉप, डिस्क सैमसंग का, 15 मोबाइल, रिचार्ज कूपन, पैनल 8, फैन4, प्रेस4, वही सालिक राम की दुकान से रिपेरिंग मे आये 6 मोबाइल बड़े ही साफाई से चोर सामान उठा ले गये । बताया जाता है कि अक्सर बरईपार बाजार मे थाना सिकरारा और मछलीशहर के अंतर्गत चोरी और लूट की घटनाएं होती रहती है लेकीन पुलिस प्रशासन् मूक बधिर बना बैठा है|

इसका क्या अनुमान लागाया जाय कि आज तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया क्या यह चोर पुलिस वालो की पनाह मे पल बढ़ रहे है| अगर नहीं तो अब तक की घटना का खुलासा क्यो नहीं हो सका। उक्त घटना से भुक्त भोगियो का रो रो कर बुरा हाल है वही पूरे बज़ार के दुकानदारो मे भय और अपनी रोजी रोटी की सुरक्षा की चिंता का डर सता रहा है। 100 नं० पर फ़ोन करने पर पुलिस के लोग आये तो जरुर लेकिन सिर्फ कोरम पूरा कर चले गये जिससे लोगो मे आक्रोश के साथ ही डर बना हुआ है।

जौनपुर 13 फरवरी 2017 (सू0वि0)- विधानसभा

सामान्य निर्वाचन 2017 में आज नामांकन के तीसरे दिन बदलापुर विधानसभा से ओम प्रकाश दुबे सपा, सदर में रईस अहमद महाकान्ति दल, मड़ियाहॅू से सतीश कुमार निर्दल, श्रद्धा यादव सपा, भोलानाथ बसपा, शाहगंज से शैलेन्द्र यादव ’’ललई’’ सपा, केराकत से संजय कुमार सरोज सपा, मुंगराबादशाहपुर से मुस्ताक अहमद मानवतावादी कांन्तिदल, जफराबाद से संजीव कुमार उपाध्याय बसपा, हरेन्द्र सिंह भाजपा, राजेन्द्र, रामलखन निर्दल प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया। 

प्रिंट मीडिया की इस सबसे बड़े डील के बाद शोभना भरतिया

शोभना भरतिया के स्वामित्व वाले हिंदुस्तान टाइम्स के बारे में चर्चा है कि हिंदुस्तान टाइम्स की मालकिन शोभना भरतिया ने इस अखबार को पांच हजार करोड़ रुपये में देश के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस के मुकेश अंबानी को बेच दिया है।

चर्चा है कि प्रिंट मीडिया की इस सबसे बड़े डील के बाद शोभना भरतिया 31 मार्च को अपना मालिकाना हक रिलायंस को सौंप देंगी और एक अप्रैल 2017 से हिंदुस्तान टाइम्स रिलायंस का अखबार हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो एक अप्रैल 2017 से रिलायंस प्रिंट मीडिया पर अपना कब्जा जमाने के लिए मुफ्त में ग्राहकों को हिंदुस्तान टाइम्स बांटेगा।

ये मुफ्त की स्कीम कहां कहाँ चलेगी, इसका पता नहीं चल पाया है और इस पांच हजार करोड़ की डील में कौन कौन से हिंदुस्तान टाइम्स के एडिशन है और क्या हिंदुस्तान हिंदी अखबार भी शामिल है, इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन ये हिंदुस्तान टाइम्स में चर्चा तेजी से उभरी है कि हिंदुस्तान टाइम्स को रिलायंस ने पांच हजार करोड़ रुपये में ख़रीदा है। अगर ये खबर सच है तो हिंदुस्तान टाइम्स के कर्मचारी 1 अप्रैल से रिलायंस के कर्मचारी हो जाएंगे।

फिलहाल रिलायंस द्वारा प्रिंट मीडिया में उतरने और हिंदुस्तान टाइम्स को खरीदने तथा मुफ्त में अखबार बाटने की खबर से देश भर के अखबार मॉलिकों में हड़कंप का माहौल है। सबसे ज्यादा टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रबंधन में हड़कंप का माहौल है। शोभना भरतिया और रिलायंस के बीच यह डील कोलकाता में कुछ हुयी।

कर्णप्रयाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया


देहरादून: कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह कानवासी की कार दुर्घटना में मौत हो गई. रविवार की शाम को कानवासी की कार उत्तराखंड के चमोली जिले में एक खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सुमन ने बताया कि तीनों को कर्णप्रयाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुलदीप सिंह कानवासी की मौत हो गई. सुमन ने बताया कि दुर्घटना रिषिकेष बद्रीनाथ राजमार्ग पर पतुवा तीतल नामक जगह पर हुई.

कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अस्पताल में ही कानवासी की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों का उपचार किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है.

चाकू मारकर   हत्या करने के आरोपी को दोषी करार


जौनपुर।मछली शहर थाना क्षेत्र में 5 वर्ष पूर्व चाकू मारकर   हत्या करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए सोमवार को ए डीजे चतुर्थ एमपी सिंह ने खुले न्यायालय में आजीवन कारावास व् 11 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
अभियोजन कथानक के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के कटाहित खास निवासी दूधनाथ राम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे पिता राम सनेही दिनाँक 10 अगस्त 012 सुबह 8 बजे पाही के पास जानवरो को चारा खिलाने गए थे उसी समय आरोपी कटाहित खास सगेर निवासी रमेश पुत्र वंशी आकर जानवरो को मारने पीटने लगा।मेरे पिता ने मना किया तो उसने चाकू से पिता जी को मारने लगा।जिससे पेट पीठ पर गम्भीर चोटे आई।चिल्लाने पर मैं चचेरा भाई अमरनाथ आदि आ गए तो आरोपी भाग गया।इलाज के दौरान पिता जी की मौत उसी दिन सरकारी  अस्पताल मछली शहर में हो गई।पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया ।अभियोजन पक्ष से एडीजीसी प्रकाश मिश्र ने 6 गवाहों को कोर्ट में पेश किया।न्यायाधीश ने दोनों पक्षो की बहस व् तर्को को सुनने के पश्चात आरोपी रमेश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व् 11 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में आज एक जनसभा को संबोधित करेंग


लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 15 फरवरी को मतदान होने हैं. जिसके लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में कोई भी पार्टी जनता को अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. आज यूपी में कई नेताओं की रैलियां होनी हैं. जिसमें मुलायम सिंह यादव, मायवती और सीएम अखिलेश अलग-अलग रैलियों को संबोधित करने वाले हैं.

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मुलायम सिंह आज दोपहर 12 बजे के करीब जसवंतनगर के रामलीला मैदान पर लोगों को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि मुलायम की शिवपाल के समर्थन में यह दूसरी जनसभा है. इससे पहले मुलायम ने 11 फरवरी को ताखा ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित किया था.
मायावती करेंगी दो जनसभाओं को संबोधित

बसपा प्रमुख मायावती आज दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. उनकी पहली रैली मुलायम सिंह यादव के गढ़ माने जाने वाले इटावा जिले में होगी. उनकी यह रैली दोपहर 12 बजे से शुरु होगी. जबकि दूसरी रैली उन्नाव जिले में दोपहर 2 बजे होगी.

अखिलेश यादव करेंगे छह जनसभाओं को संबोधित

सपा प्रमुख और यूपी के सीएम अखिलेश यादव आज मुरादाबाद में एक और बदायूं में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. अखिलेश आज मुरादाबाद में विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद नगर और देहात के प्रत्याशियों यूसुफ अंसारी और हाजी इकराम कुरैशी के लिए एक संयुक्त सभा करेंगे.
इसके अवाबा अखिलेश बदायूं जिले में विसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आशुतोष मौर्य, सहसवान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विमल कृष्ण अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के प्रत्याशी आशीष यादव के बाद बदायूं और दातागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों आबिद रज़ा और प्रेमपाल सिंह यादव के लिए एक संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस से गठबंधन करने से सपा को करीब 120 सीटों का नुकसान हुआ है शिवपाल

शिवपाल सिंह ने एक चर्चा मे बताया कि मेरा और नेताजी का अभिमत एक है। प्रदेश की कई सीटों पर हमने चुनाव से कई महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जो जी जान से अपने क्षेत्रों मे तैयारी कर रहे थे, गठबंधन से उनका टिकट कट गया। अब आप बताइये जिसने अपनी सारी पूजी लगा दी हो, उसका टिकट काट दिया जाएगा, तो क्या वह आपका हितैषी रहेगा। इसलिए 105 सीटों का यह सीधे-सीधे नुकसान है। इसके कारण करीब 15 अपने लोगों को
, वाकई योग्य थे, उनका टिकट काट कर शीर्ष नेतृत्व ने ठीक नहीं किया। इस वजह से करीब 120 सीटें हमने लड़ने के पहले ही गंवा दी। बाकी सीटों पर हमें बड़ी बहादुरी से लड़ना है। यदि हम इसमें भी ढीले पड़ गए, तो निश्चित रूप से मेरा नुकसान हो सकता है।

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-पीएम नरेंद्र मोदी की आज लखीमपुर में जनसभा,11.50 बजे GIC मैदान में पीएम जनसभा को करेंगे सम्बोधित

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश आज 6 जनसभाओं को करेंगे संबोधित,मुरादाबाद में 1, बदायूं में 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम,11 बजे मुरादाबाद में GIC मैदान में जनसभा को करेंगे सम्बोधित,12.05 बजे बदायूं के बिसौली दूनपुर बाजार मैदान में सीएम की जनसभा,12.45 बजे बदायूं के नाधा कस्बे के मैदान में CM अखिलेश की जनसभा,1.30 बजे बदायूं के बिल्सी मैदान में मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा,2.15 बजे बदायूं के बुर्रा अहिरवारा मंदिर मैदान में सीएम की जनसभा,3 बजे बदायूं के बिनावर में मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लखनऊ में जनसभा,शाम 6 बजे टेढ़ी पुलिया,विकासनगर में करेंगे जनसभा,प्रत्याशी अनुराग भदौरिया,अभिषेक मिश्रा के समर्थन में जनसभा 

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज 3 जनसभाएं,12 बजे लखीमपुर के पलियाकला कॉलेज मैदान में जनसभा,2 बजे बिजनौर के बड़ापुर आदर्श कॉलेज मैदान में करेंगे जनसभा,3.45 बजे बरेली में बिसप मंडल मैदान में करेंगे जनसभा

लखनऊ-मुलायम सिंह यादव इटावा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित,आज 11 बजे जसवंतनगर में मुलायम सिंह यादव की जनसभा 

लखनऊ-BSP सुप्रीमो मायावती की आज 2 जनसभाएं,इटावा, उन्नाव में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी मायावती,11 बजे इटावा के बकेवर में मायावती की जनसभा,11.30 बजे उन्नाव के राजकीय कॉलेज मैदान में जनसभा 

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज 4 जनसभाएं,12 बजे बरेली के रामलीला मैदान फरीदपुर में करेंगे जनसभा,1 बजे सम्भल में बहजोई के ग्लास फैक्ट्री ग्राउण्ड में जनसभा,2.25 बजे सहारनपुर में डीसी जैन इण्टर कॉलेज मैदान में जनसभा

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ में जनसभा आज,लखनऊ के अमीनाबाद चौराहे पर शाम 7 बजे जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र की आज 3 जनसभाएं,11.30 बजे फर्रूखाबाद के अमृतपुर बाजार में करेंगे जनसभा,12.40 बजे औरैया के दिबियापुर कृषि मण्डी मैदान में जनसभा,2.45 बजे कानपुर देहात के डेरापुर सिकन्दरा में करेंगे जनसभा

लखनऊएमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज 4 जनसभाएं,11.50 बजे इटावा के भरथना में हनुमंतपुरा चौराहे पर जनसभा,1 बजे औरैया के कृषि मण्डी समिति मैदान में करेंगे जनसभा,2 बजे कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां बाजार में जनसभा,3.15 बजे कानपुर के सीसामऊ संगीत टॉकीज चौराहे पर जनसभा 

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा,11 बजे लखीमपुर के GIC मैदान में होगी जनसभा 

सम्भल-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का रोड-शो,11 बजे चंदौसी में रोड-शो करेंगे राजबब्बर

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री संजीव बलियान की आज 3 जनसभाएं,11.50 बजे सहारनपुर के सिकन्दपुर में करेंगे जनसभा,1 बजे बिजनौर के नहटौर में रोड-शो के बाद करेंगे जनसभा,2.30 बजे अमरोहा के रजबपुर नेहरू कॉलेज मैदान में जनसभा

लखनऊ-सांसद योगी आदित्यनाथ की आज 5 जनसभाएं,12 बजे बरेली के मनोहर भूषण कॉलेज मैदान में जनसभा,1 बजे शाहजहांपुर के ददरौल रामलीला मैदान में जनसभा,2.25 बजे बाराबंकी के टिकैतनगर में करेंगे जनसभा,4.15 बजे लखनऊ के बंथरा बाजार में करेंगे जनसभा,5.40 बजे लखनऊ के लालकुंआ में करेंगे जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की आज 2 जनसभाएं,1 बजे कन्नौज के ताहपुर कॉलेज मैदान में करेंगी जनसभा,3 बजे प्रतापगढ़ के पारा हमीरपुर में जनसभा को करेंगी सम्बोधित

मेरठ- 50 हजार के इनामी बदमाश इकराम को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार,हत्या लूट सहित कई संगीन मामलों में था वांछित,सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़- तेज रफ्तार कार शारदा सहायक नहर में गिरी,3 लोग घायल,बाघराय थाना क्षेत्र के नेवादा की घटना

इलाहाबाद-11 दिसम्बर 2016 को राजेश सिंह की हत्या का मामला,कांट्रेक्ट किलर दीपू ओझा और उसका भाई दीपक गिरफ्तार,कमासिन बाजार में बम और गोली मारकर की गयी थी हत्या,कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,कैबिनेट मंत्री राजा भैया के करीबी थे राजेश सिंह

आगरा-अज्ञात हमलावरो ने व्यक्ति को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, अछनेरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर का मामला

नोएडा-डबल डेकर बस में आग लगने से मचा हड़कम्प,आग लगने से बस जलकर खाक,कोई घायल नहीं,नोएडा के सेक्टर-137 के पास एक्सप्रेस-वे की घटना

 
हरदोई-दुकानदार से बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूटे,रुपए लूटकर कार सवार बदमाश मौके से फरार,संडीला कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ रोड की घटना

लखनऊ- आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर आयोग की सख्ती,अबतक कुल 107.05 करोड़ सीज,बैनर्स पोस्टर लगाने वाले 814 लोगों पर मुकदमा दर्ज,लाल-नीली बत्ती और लाउडस्पीकर लगाने वालों पर भी चला डंडा,अबतक 36604 मामलों में 1617 लोगों पर एफआईआर,अबतक 44.71 करोड़ की शराब हुई ज़ब्त,अबतक 8.55 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा,अबतक 904 असलहों के लाइसेन्स निरस्त,अबतक IPC की धारा 107,116 में 34.36 लाख लोग पाबन्द,अबतक 20496 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट जारी,अबतक 19709 को कराया गया तामील

रविवार, 12 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरे

लखनऊ- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस,पश्चिमी यूपी में बीजेपी के पक्ष में मतदान हुआ-अमित शाह,पहले चरण में बीजेपी को 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी-शाह,पहले औऱ दूसरे चरण में 90 से ज्यादा सीटें पाएगी बीजेपी,बीजेपी ने सभी को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र जारी किया,नौकरी में इंटरव्यू समाप्त कर मेरिट पर भर्ती करेंगे-अमित शाह,मतदाताओं का झुकाव स्पष्ट रुप से बीजेपी के साथ है-अमित,सपा-कांग्रेस का गठबंधन वैचारिक रुप से अपवित्र गठबंधन,भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टियों का यूपी में गठबंधन हुआ-अमित शाह,यूपी भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है-अमित शाह,पांच साल में सबसे ज्यादा दंगे यूपी में हुए-अमित शाह,यूपी में सरकारी तंत्र तुष्टिकरण में लगा है-अमित शाह,यूपी में लगातार अपराध की वारदातें हो रही हैं-अमित शाह,चुनाव की घोषणा के बाद भी यूपी में हत्याएं हो रही-शाह,शिवपाल और गायत्री समाजवादी पार्टी से लड़ रहे-शाह,भ्रष्टाचारी सपा की लिस्ट में शामिल-अमित शाह,सरकारी भर्तियों और बहाली में लगातार भ्रष्टाचार हुआ-शाह,बीजेपी के ढाई साल के शासन से जनता संतुष्ट-शाह,मोदी सरकार के काम से पीएम की लोकप्रियता बरकरार-शाह,5 साल सरकार चलाने के बाद भी अखिलेश अच्छे दिन पूछते हैं-शाह,अखिलेश को अपने काम पर भरोसा होता तो गठबंधन न करते-शाह,अखिलेश को भऱोसा होता तो 100 विधायकों के टिकट न काटते-शाह,100 विधायकों के टिकट काटकर सपा ने कांग्रेस को दिया-शाह,बीएसपी पर सवाल न करें मुझसे, अखिलेश के बारे में पूछे-शाह,नीतीश कुमार की पार्टी का यूपी में कोई कैडर नहीं-अमित शाह,सपा-बीएसपी एक दूसरे की जांच कराने की सिर्फ बात करते हैं-शाह,हराने वाले हम पर ध्रुवीकरण का आरोप लगा रहे-अमित शाह,घोटालों की जांच कराएंगे,दोषियों को जेल नहीं भेजेंगे तो क्या करेंगे-शाह,पहले और दूसरे चरण में हमारा बीएसपी से मुकाबला-अमित शाह,आगे के चरणों में सपा से मुकाबला होगा-अमित शाह,वह चुनाव भटकाना चाहते हैं,हमारा मुद्दा गवर्नेंस और विकास है-शाह,कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी तबतक शिक्षा में सुधार कैसे होगा-शाह,यूपी सरकार ने भारत सरकार जरा भी सहयोग नहीं किया-शाह,ढाई साल में ढाई लाख करोड़ रुपया ज्यादा दिया-अमित शाह,कानून व्यवस्था ठीक न होने से रोजगार औऱ व्यापार प्रभावित होगा,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की एजेंसी नहीं तय हो पाई-शाह,यूपी सरकार ने योजना की एजेंसी तय नहीं की-अमित शाह,पश्चिमी यूपी में बीएसपी का बेस रहा है,इसलिए उससे लड़ाई-शाह

वाराणसी- माफिया डॉन की पत्नी सीमा सिंह को अपना दल से टिकट,मुन्ना बजरंगी की पत्नी को जौनपुर की मड़ियाहूं से टिकट,वाराणसी की सेवापुरी से विभूति नारायण को मिला टिकट,अजगरा से सौरभ कनौजिया को अपना दल ने दिया टिकट

लखनऊ- बीजेपी ने 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए,आजमगढ़ की सगड़ी सीट से देवेंद्र सिंह BJP प्रत्याशी घोषित,बलिया के सिकन्दरपुर सीट से संजय यादव बीजेपी प्रत्याशी,वाराणसी से पिंडरा सीट से डॉ. अवधेश सिंह को BJP से टिकट,सोनभद्र के ओबरा सीट से संजय गौड़ को बीजेपी से टिकट

रायबरेली- चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,बछरावां के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी बीजेपी में होंगे शामिल,कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश कुरील भी होंगे शामिल,केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने पार्टी में होंगे शामिल

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान,सपा के संरक्षण में गुन्डाराज है-स्मृति ईरानी,जिन्दा रहने के लिये गुंडा टैक्स भरना पड़ता है-स्मृति,सत्ता की लालच में बेटे ने पिता को त्यागा-स्मृति ईरानी,आज भी उत्तर प्रदेश के घरों में अंधेरा है-स्मृति ईरानी 

कन्नौज- सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बयान,फर्स्ट फेज में 60 सीटों पर गठबंधन जीतेगा- नरेश उत्तम,बीजेपी के सभी दावे खोखले हैं- नरेश उत्तम,यूपी के सभी उपचुनावों में बीजेपी ने मुंह की खाई- नरेश उत्तम,अजित सिंह को किसानों ने नकारा है- नरेश उत्तम,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह प्रचार पर निकल चुके हैं- उत्तम,'साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए राहुल से हाथ मिलाया'

ललितपुर- महरौनी में बीएसपी महासचिव सतीश मिश्रा का बयान,बीजेपी ने जनता से झूठे वादे किये-सतीश चंद्र मिश्रा,'कलाधन नहीं आया,नोटबन्दी को लेकर गुमराह किया',नोटबन्दी से गरीब,किसान, बुजुर्ग सभी परेशान-मिश्रा,पैसा निकलने आए लोग लाइनों में मर गए-मिश्रा,सपा सरकार लुटेरों की सरकार है-मिश्रा

बदायूं- सीएम अखिलेश यादव की बदायूं में कल कई जनसभाएं,दूनपुर के बिसौली में 12.05 बजे जनसभा को करेंगे सम्बोधित,नाधा के सहसवान में 12.45 बजे सीएम करेंगे जनसभा,बिल्सी में 1.30 बजे, शेखूपुर 2.15, बिनाबर 3.05 बजे जनसभा

औरैया- मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान की जनसभा कल,शहर के मंडी समिति में 1 बजे करेंगे जनसभा को सम्बोधित

औरैया- केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की दिबियापुर में जनसभा कल,दिबियापुर में 12.40 बजे करेंगे जनसभा को सम्बोधित  

लखनऊ- मंत्री रामूवालिया ने सपा के प्रचार के लिए बनाई ब्रिगेड,सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए सिक्ख ब्रिगेड करेगी प्रचार,अखिलेश सरकार ने सिक्खों को सम्मान दिया-रामूवालिया,सिक्ख, सिंधी और पंजाबी समाज से गठबंधन का साथ देने की अपील

लखनऊ- लखनऊ पुलिस का वॉन्टेड सब इंस्पेक्टर आया फेसबुक पर,फेसबुक के जरिए खुद को बेगुनाह बता रहा बर्खास्त SI,धरी रह गई लखनऊ पुलिस की साइबर सेल, सर्विलांस टीमें,जिसकी लखनऊ पुलिस को तलाश वो फेसबुक पर मौजूद,फरार SI ने फेसबुक पर 15 घंटे पहले जारी की बेगुनाही की पोस्ट,लखनऊ में तैनात कई खाकीधारी धीरेंद्र को बता रहे बेगुनाह,पारा फर्जी गुडवर्क में दो सिपाहियों के साथ बर्खास्त है SI धीरेंद्र शुक्ला,श्रवण साहू की हत्या से पहले पारा गुडवर्क अकील की थी साजिश,फर्जी गुडवर्क का एक भी पुलिसकर्मी नहीं पकड़ा गया,तीनों फरार 

हापुड़- पालतू कुत्ता खोने से परेशान एडीएम ने लगवाए पोस्टर,पोस्टर के सहारे कुत्ता खोजने के प्रयास में जुटे एडीएम,कुत्ता ढूंढकर देने वाले को ईनाम का भी ऐलान,शहर कोतवाली के गोंदी गांव में लगवाए पोस्टर

बुलंदशहर- वाहन की टक्कर से 2 लोगों की मौके पर मौत,7 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,खुर्जा देहात इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा

बांदा- जेठरोफा का फल खाने से 6 छात्राएं बीमार,छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,गिरवा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल का मामला

चित्रकूट- घर में आग लगने से लाखों का सामान जला,दमकल ने पहुंचकर आग पर पाया काबू,शहर कोतवाली इलाके की घटना

सहारनपुर- टक्कर मारकर भाग रहे कारसवारों को लोगों ने पकड़ा,पकड़ने के बाद लोगों ने कार सवार 2 लोगों को पीटा,जनकपुरी इलाके में बाइक को कार ने मारी थी टक्कर

बलिया- गेहूं के खेत में किसान का शव मिलने से हड़कम्प,परिजनो ने लगाया हत्याकर शव फेंकने का आरोप,सदर कोतवाली के जमुआ गोपालपुर गांव की घटना

लखनऊ- बाइक सवार को बचाने में टैक्टर-ट्रॉली पलटी,डेढ़ दर्जन लोग घायल, पूजा का भंडारा कर लौट रहे थे घायल,ट्रॉमा सेंटर में भर्ती,माल क्षेत्र के बाजार गांव की घटना

फिरोजाबाद- अनियंत्रित ट्रक ने मारी कार को टक्कर,कार सवार महिला की मौत,3 लोग गम्भीर रूप से घायल,सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहलरोड की घटना

कानपुर- गंगा बैराज के पास युवक का शव मिलने से हड़कम्प,कुल्हाड़ी के साथ हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अवैध सम्बंधो को लेकर की थी युवक की हत्या