tikhiawaz24.in

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

हापुड़-सड़क हादसे में कांस्टेबल प्रवीन की मौत,क्राइम ब्रांच में तैनात थे कांस्टेबल प्रवीन,रेलिंग से टकराया बाइक सवार कांस्टेबल,हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ हादसा

लखनऊ-संभल में संभल में रेलवे ट्रैक काटने के मामले में FIR दर्ज,सम्भल के बानियाठेर थाने में मुकदमा दर्ज,पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ मिलकर करेगी जांच

लखनऊ-संभल में रेल पलटाने की साजिश का मामला,यूपी जीआरपी डीजी गोपाल गुप्ता का बयान,रेलवे ट्रेन को डिरेल करने की बड़ी साजिश नाकाम-गुप्ता,एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी घटना आई सामने-गुप्ता,जीआरपी डीआईजी दलवीर चौधरी करेगें जांच-गुप्ता,आरपीएफ IG संजय किशोर ने दिल्ली से भेजी जांच टीम,संभल जिले की पुलिस से भी मांगी गई है मदद,9 फरवरी को रेलवे ट्रैक काटने का अब तक खुलासा नहीं

हमीरपुर-BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा 15 फरवरी को,बीएनवी महाविद्यालय के मैदान राठ में हागी चुनावी जनसभा

सुल्तानपुर-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने दहेज़ हत्या का लगाया आरोप,लम्भुआ कोतवाली के शंकरपुर का मामला

मेरठ-50 हज़ार के ईनामी जुनेद समेत दो बदमाश गिरफ्तार,मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र से STF ने की गिरफ्तारी,देशी पिस्टल और कारतूस भी हुए बरामद 

सहारनपुर-पोलिंग पार्टी रेमिउंट डिपो मैदान से रवाना,जनपद को 19 जोन,179 सेक्टर में बांटा गया,64 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल के साथ बीएसएफ तैनात,इंटर स्टेट बॉर्डर को सील कर 22 प्वाइंट बनाए गए

सीतापुर-अभिनेता राजपाल यादव की पिसावां में जनसभा कल,लोकदल प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

बांदा-गुटखा खाने से मना करने पर विवाहिता ने लगाई आग,विवाहिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पति से गुटखा खाने को लेकर हुआ था विवाद,गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गाँव की घटना 

बदायूं-लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प,परिजनों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,उघैती थाना क्षेत्र के नेवली गांव की घटना

मुरादाबाद-सपा प्रत्याशी के बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,कार से शराब,आधा दर्जन कारतूस मिलने पर कार्रवाई,भारी मात्रा में प्रचार सामग्री भी कार से हुई बरामद,कुंदरकी से सपा विधायक और प्रत्याशी हैं हाजी रिजवान,हाजी रिजवान के बेटे कल्लन के खिलाफ कुंदरकी में केस

सीतापुर-सोशल मीडिया में प्रचार करने के आरोप में केस,मिश्रिख में सपा प्रत्याशी के पक्ष में था प्रचार,मिश्रिख कोतवाली में दर्ज कराया गया केस

लखनऊ-15 को बाराबंकी और इलाहाबाद में राहुल की जनसभाएं,16 को सीतापुर,हरदोई और उन्नाव में राहुल की जनसभाएं 

लखनऊ-कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी अपर्णा के पक्ष में करेंगे जनसभा,एवरेडी चौराहे पर 5.30 बजे जनसभा को करेंगे सम्बोधित,अपर्णा यादव के लिए प्रमोद तिवारी मांगेंगे वोट

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कपूरथला में जनसभा आज,शाम 5.30 बजे कपूरथला के अलीगंज रोड पर होगी जनसभा,प्रो.अभिषेक मिश्रा समेत सपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट 

फिरोजाबाद-ट्रेन के चपेट में आकर 20 मवेशियों की गई जान,सिरसागंज थाना क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक की घटना 

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की 7 जनसभाएं आज,भोगनीपुर,उन्नाव,गोविंदनगर,किदवईनगर में जनसभा,कानपुर कैंट में भी जनसभा को संबोधित करेंगे राज बब्बर

लखनऊ-सलमान खुर्शीद,दीपेंद्र सिंह हुड्डा की जनसभा आज,प्रतापगढ़,जौनपुर में दोनो कांग्रेस नेता करेंगे जनसभा,कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी आज कानपुर में 

बाराबंकी-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बाराबंकी दौरा कल,बाराबंकी विधानसभा में मायावती की बड़ी जनसभा,बीएसपी प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगी लोगों को संबोधित

बरेली-9 विधानसभाओं में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना,कल होने वाले मतदान के लिए 160 रोडवेज बसें अधिग्रहित,मतदान के लिए बनाए गए 100 मॉडल बूथ,आज रात 12 बजे से 10 स्टेट बॉर्डर,18 जिले के बॉर्डर होंगे सील

बाराबंकी-पीएल पुनिया के बेटे तनुज का प्रचार करेंगे राहुल गांधी,तनुज पुनिया के लिए जैदपुर में राहुल गांधी की जनसभा

लखनऊ-वामपंथी नेता सीताराम येच्युरी की जनसभा आज,इटौंजा कस्बे के दशहरा मैदान में होगी जनसभा,2 बजे CPI (M) प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा 

ग्रेटर नोएडा-पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क का शिलान्यास आज,455 एकड़ में स्थापित होगा पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क,यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शिलान्यास,आचार्य बालकृष्ण फूड एवं हर्बल पार्क का करेंगे शिलान्यास 

बाराबंकी-16 फरवरी को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा,चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

मुजफ्फरनगर-बच्चे की गला दबाकर हत्या से हड़कम्प,घर के पास बच्चे की हत्या कर फेंका गया शव,भोपा थाना क्षेत्र के बिहारीगढ़ इलाके की घटना

अमेठी-चुनाव प्रचार कर रहे वाहन को पुलिस ने किया सीज,गाड़ी के पेपर न होने पर पुलिस ने वाहन किया सीज,अमेठी कोतवाली क्षेत्र में कर रहा था चुनाव प्रचार

लखनऊ-मौलाना आमिर रशादी की प्रेस कॉंफ्रेंस आज,2 बजे हुसैनगंज में करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस,उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष हैं आमिर रशादी

हाथरस-बाइक सवार बदमाशों ने वकील को मारी गोली,वकील की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया,कोर्ट परिसर से चंद कदमों पर हुई वारदात,कोतवाली सदर इलाके के लाल डिग्गी का मामला

लखनऊ-मौलाना तस्लीम रज़ा कादरी ने BSP को समर्थन का ऐलान किया,मौलाना जरताब रज़ा खान ने भी BSP के समर्थन का किया ऐलान,विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को वोट देने की अपील,बरेली और पीलीभीत के मौलानाओं ने प्रेस कांफ्रेंस में किया ऐलान

शामली-खनन माफियाओं में संघर्ष,एक घायल,अवैध रेत खनन को लेकर हुआ विवाद,झिंझाना थाना क्षेत्र के बल्हेड़ा गाँव का मामला 

गोरखपुर-लकड़ी माफिया के घर 63 बोटा लकड़ी बरामद, केस दर्ज,वन विभाग की छापेमारी में मिली लाखों की लकड़ी,कैम्पियरगंज के लक्ष्मीपुर गांव का मामला

अलीगढ़-AMU का बाबा सैय्यद गेट बंद कर छात्र कर रहे रोड पर प्रदर्शन,एमटेक छात्रों को 6 महीने से नहीं मिली GATE स्कॉलरशिप,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के AMU कैम्पस का मामला

रायबरेली-कांग्रेस एमएलसी विनीत सिंह ने प्रेस कॉंफ्रेस में की अभद्रता,पत्रकारों के सवाल पूछने पर प्रेस कॉंफेंस में भड़के विनीत सिंह,शहर कोतवाली के तिलक भवन में हो रही थी प्रेस कॉंफ्रेस 

वाराणसी-यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा,पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज ,2016 में ट्रेन रोकने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस

शामली-मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष,25 नामजद, 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,भवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे का मामला

लखीमपुर-प्रेम प्रसंग में युवक पर धारदार हथियार से हमला,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,मैलानी थाना क्षेत्र के सलावतनगर की घटना

गाज़ियाबाद-पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा,दो हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मुरादनगर में दोस्तों ने की थी गोली मारकर हत्या 

गाजियाबाद-दो गुट आपस में भिड़े,एक दूसरे पर ताने तमंचे,मामूली बात को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद,कोतवाली घंटाघर इलाके का मामला

कौशाम्बी-कलयुगी पिता ने 2 माह के बच्चे की पटक कर की हत्या,गृह कलह में मासूम बच्चे को पिता ने पलंग पर पटका,थाना पश्चिम शरीरा के मन्दरी गांव की घटना

लखनऊ-लखनऊ में वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान-पहले चरण के मतदान से साफ हुआ बीजेपी आएगी-जेटली,यूपी में बीजेपी ने एमएलसी चुनाव जीते-अरुण जेटली,उड़ीसा के पंचायत चुनाव में बीजेपी की लहर दिखी-जेटली,यूपी में त्रिकोणीय मुकाबला है-अरुण जेटली,सपा कांग्रेस का मजबूरी का गठबंधन है-अरुण जेटली,समाजवादी आंदोलन करने वाले कांग्रेस विरोधी रहे-जेटली,लोहिया ने नारा दिया था कांग्रेस हटाओ देश बचाओ-जेटली,वैचारिक आधार छोड़ पारिवारिक आधार को माना-जेटली,कालाधन मौजूद रहे इसकी कोशिश दोनों ने की-जेटली,दोनों का सुशासन से कोई लेना देना नहीं-अरुण जेटली,सपा सरकार में अराजकता रही-अरुण जेटली,बीजेपी का टार्गेट 10 हजार किमी सड़क बनाएंगे-जेटली,सपा आधी अधूरी योजनाओं पर वोट मांग रही-जेटली,बिजली,पानी,गरीबों को पक्के घर बीजेपी की प्राथमिकता,हाउसिंग सेक्टर में क्रांति आएगी-अरुण जेटली,इनडायरेक्ट टैक्स को हमने छुआ तक नहीं-जेटली,डायरेक्ट टैक्स में लोगों को सुविधा दी-अरुण जेटली,नोटबंदी से लोगों को फायदा होगा-अरुण जेटली,भविष्य में जीएसटी का भी लाभ मिलेगा-अरुण जेटली,यूपी में विकास के लिए बीजेपी की सरकार जरूरी-जेटली,ट्रिपल तलाक और कॉमन सिविल कोड में अंतर-जेटली,राहुल का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं-अरुण जेटली,हमने किसी उद्योग पति का कर्ज माफ नहीं किया-जेटली

फर्रुखाबाद-जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद-CM,मुझे भरोसा है सपा प्रत्याशियों को आप जिताएंगे-मुख्य़मंत्री,ये चुनाव सरकार बनाने का है,साइकिल की मदद करना-CM,एक फिर समाजवादियों की सरकार बनाएं-अखिलेश,समाजवादी लोग जो करते हैं,वह करते हैं-अखिलेश,समाजवादियों ने जनता को एंबुलेंस सेवा दी है-अखिलेश,समाजवादी एंबुलेंस सेवा गाँव-गाँव पहुंच रही-अखिलेश,डायल 100 सेवा को और बेहतर बनाने का काम किया-CM,100 नंबर पर फोन करने पर 15 मिनट में पुलिस पहुंच रही-CM,लैपटॉप बांटे,किसानों के सिंचाई का पैसा माफ किया-अखिलेश,बीजेपी के लोग अपना काम दिखाएं,जमीन पर क्या हुआ-CM,मन की बात बहुत सुन लिया,जनता नहीं जान पायी मन की बात,मन की बात सुनाते रहेंगे,काम की बात कब करोगे-अखिलेश,मेहनत का कमाया हुआ पैसा लोगों को नहीं मिल पा रहा-अखिलेश,मंच टूटना शुभ होता है यह समझ लेना-अखिलेश यादव,अच्छे दिन वालों ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया-अखिलेश,गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपये कब आयेंगे-अखिलेश,गरीबों के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा-अखिलेश,लाइन में लगे लोगों की जान चली गई-अखिलेश यादव,लाइन में लगी महिला को बच्चा हो गया-अखिलेश यादव,बैंक वालों ने बच्चे का नाम खजांची रख दिया-अखिलेश,लाइन में लगे मरने वालों के परिजनों को मदद दी-अखिलेश,बीजेपी के लोगों ने केवल जनता को गुमराह किया-अखिलेश,काला पैसा नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता-अखिलेश,मुनाफा कमाया,टैक्स नहीं दिया तो वह काला पैसा हो गया-CM,जबतक हम और आप नहीं चाहेंगे तबतक भ्रष्टाचार नहीं खत्म होगा,नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशान किसानों को हुई-अखिलेश,समाजवादी लोग जो वादा करते हैं जमीन पर उतारते हैं-अखिलेश,बड़े-बड़े पुल समाजवादियों ने बनाकर दिखा दिये-अखिलेश,बीजेपी के लोगों ने एक पुलिया भी नहीं बनायी-अखिलेश,हाथ का साथ मिलने पर साइकिल और तेज़ चलेगी-अखिलेश,लोकतंत्र में आधी आबादी को भी अधिकार मिले-अखिलेश,गरीबों को 100 प्रतिशत राशन बांटने का इंतजाम किया-अखिलेश,आने वाले समय में सभी गरीब महिलाओं को पेंशन देंगे-अखिलेश,स्कूली बच्चों को बर्तन,बैग और फल-दूध की व्यवस्था की-अखिलेश,स्कूली बच्चों को 1 किलो घी देने का काम करेंगे-अखिलेश,बस में महिलाओं को आधा किराया देना पड़ेगा-अखिलेश,पुलिस भर्ती और आसान बनाने का काम किया है-अखिलेश,स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाया-अखिलेश,पहले चरण में समाजवादी पार्टी आगे है-अखिलेश,दूसरे चरण में भी समाजवादी पार्टी आगे है-अखिलेश,लखनऊ में मेट्रो की टेस्टिंग चल रही है-अखिलेश यादव,लखनऊ,नोएडा,गाजियाबाद में मेट्रो चलाएंगे-अखिलेश,पहले चरण के बाद ही BJP वाले ब्लड प्रेशर के चक्कर में पड़ गये-CM,एक्सप्रेस-वे पर जो चल लेगा,समाजवादी पार्टी का बटन जरुर दबाएगा,प्रधानमंत्री 10 किमी खुद चलें एक्सप्रेस-वे पर-अखिलेश यादव,शहरों में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं-अखिलेश,हमारी बुआ से सावधान रहना,पत्थरवाली सरकार से सावधान-CM,जो हाथी बैठे थे वह बैठे हैं जो खड़े थे वह हाथी खड़े हैं-अखिलेश 

महराजगंज(जौनपुर)-महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गाव के निवासी रामराज सुपुत्र रामसुमेर निषाद उम्र 70 वर्ष जो दो साल से लंबी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।परिवार की आर्थिक स्थित परिस्थित ठीक न होने के कारण आज रात को घर से 100 मीटर दूर एक गहरे कुँए में छलांग लगाकर अपनी जिंदगी की इह लीला समाप्त कर लिया ।

एग्जिट पोल छापने पर जागरण.कॉम के संपादक गिरफ्तार


राष्ट्रीय | 14 फ़रवरी 2017 नई दिल्ली ,  उत्तर प्रदेश में मतदान के पहले चरण से जुड़ा एग्जिट पोल प्रकाशित करने पर हिन्दी समाचारपत्र दैनिक जागरण की वेबसाइट के संपादक शेखर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। चुनाव आयोग की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आयोग के कदम का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि आयोग का स्वत: संज्ञान लेते हुए उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ``चुनाव आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है और कार्रवाई एवं मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह स्वागतयोग्य है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया के मालिक किसके भय के तहत हैं, यह बुनियादी सवाल है जिसके कारण उन्हें ऐसा काम करना पड़ रहा है। तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ एग्जिट पोल का सवाल नहीं है बल्कि चिंता का विषय है कि कानून और आयोग के नियम के बावजूद समाचारपत्र ने एग्जिट पोल प्रकाशित किया।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने उसके नियमों का उल्लंघन कर एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) प्रकाशित करने को लेकर एक हिंदी दैनिक अखबार और एक एजेंसी के विरूद्ध उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में प्राथमिकी दर्ज करने का सोमवार को आदेश दिया। अपने निर्देशों का उल्लंघन किये जाने को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखा और उन्हें स्मरण दिलाया है कि धारा 126 ए के तहत के अपराध की सजा दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों है।

आयोग ने कहा कि उसके संज्ञान में लाया गया है कि दैनिक जागरण ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मौके पर रिसोर्स डेवलपमेंट इंटरनेशनल (आई) प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा कराए गए एक्जिट पोल के नतीजे अपनी वेबसाइट में प्रकाशित किए थे।

उधर, दैनिक जागरण अखबार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल के बारे में खबर अनजाने में उसकी अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित हो गई थी और समूह के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही फौरन इसे हटा दिया गया था। एक बयान में अखबार ने कहा, ‘‘ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सिवाय अंग्रेजी डिजिटल माध्यम के एग्जिट पोल से जुड़ी कोई भी खबर दैनिक जागरण अखबार में प्रकाशित नहीं हुई।’’ अखबार ने कहा, ``अंग्रेजी वेबसाइट पर एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए अनजाने में एक खबर प्रकाशित हो गई। हालांकि, जैसे ही समूह के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में ये खबर आई, गलती का खुद ही सुधार करते हुए इसे फौरन हटा दिया गया।

इसमें कहा गया, ‘‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करते हैं और चुनाव आयोग के सामने अपनी स्थिति साफ करने के लिए हम तथ्य आधारित विस्तृत जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया में हैं।’’ इससे पहले चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण और एक एजेंसी के खिलाफ उसके दिशा निर्देश के उल्लंघन में ‘‘एग्जिट पोल’’ का प्रकाशन करने पर उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

लंबी बीमारी के चलते 70 वर्षीय बृद्ध ने कुँए में कूद कर दी जान

महराजगंज(जौनपुर)-महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गाव के निवासी रामराज सुपुत्र रामसुमेर निषाद उम्र 70 वर्ष जो दो साल से लंबी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।परिवार की आर्थिक स्थित परिस्थित ठीक न होने के कारण आज रात को घर से 100 मीटर दूर एक गहरे कुँए में छलांग लगाकर अपनी जिंदगी की इह लीला समाप्त कर लिया ।परिवार वालो में कमाई का कोई प्रमुख स्रोत न होने के कारण काफी परेशांन थे।परिवार का रोजी रोटी का  भी कोई प्रमुख स्रोत न था।परिवार के भी लोग किसी भी प्रकार से अपना जीवन का पालन पोषण कर रहे है। परिजनों ने इसकी सुचना थाना महराजगंज को दिया।मौके पर पहुचे थानाध्यछ अरविन्द कुमार यादव ने शव को कुँए में से निकलवा कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

रिपोर्टर-अमित यादव महराजगंज

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा,बेकाबू एम्बुलेंस ट्रक में घुसी,8 लोगों की मौके पर मौत,गोरखपुर से लखनऊ मरीज ला रही थी एम्बुलेंस,शहर कोतवाली के एनएच-28 पर हुआ दर्दनाक हादसा

लखनऊ-चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ब्रिज के पास फिर काटी गई रेल लाइन,यूपी में 15011/15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस पलटाने की साज़िश,मुरादाबाद के डीआरएम ने दिए मामले की जांच के आदेश,उत्तर रेलवे के डीआरएम ने रेल मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट,9 फरवरी को चंदौसी-अलीगढ़ रुट ट्रैक काटने का हुआ था प्रयास

मथुरा-चिप्स के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कम्प,दमकल की गाड़ी गोदाम में लगी आग पर पाया काबू,आग लगने से गोदाम में रखे लाखों के चिप्स राख,नगर कोतवाली के ज्योतिनगर इलाके की घटना

बलिया-अलग-अलग विधानसभाओं के 3 प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज,आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा,सिकन्दरपुर के भाजपा प्रत्याशी संजय यादव पर केस,बांसडीह के 2 निर्दलीय प्रत्याशी नीरज सिंह,केतकी सिंह पर भी केस

गोंडा-गौरा सीट पर सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने,गठबंधन के बावजूद भी दोनों दलों के प्रत्याशी मैदान में,सपा से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह मैदान में,कांग्रेस से तरुण पटेल ने भी ठोंकी ताल

गाजियाबाद-दैनिक जागरण के ऑन लाइन एडिटर गिरफ्तार,एडिटर शशांक शेखर त्रिपाठी पुलिस ने किया गिरफ्तार,एग्जिट पोल सर्वे कराने के आरोप में शशांक शेखर गिरफ्तार,गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी 

बागपत-वोट ने देने पर दबंगों ने परिवार को जमकर पीटा,5 लोग घायल,3 लोगों की हालत गंभीर,भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव की घटना 

जौनपुर-कुएं में वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कम्प,हत्या कर शव को कुएं में फेके जाने की आशंका,महराजगंज थाना क्षेत्र केवटली गांव की घटना

आगरा-इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा जवाहरबागकांड की सुनवाई,चीफ़ जस्टिस कोर्ट में आज 2 बजे से शुरू होगी सुनवाई

जौनपुर-कक्षा 8 की छात्रा के गायब होने का मामला,परिजनों ने 4 के खिलाफ दी तहरीर,सराय ख्वाजा के असलेपुर गांव का मामला

बरेली-नवाबगंज के भाजपा-सपा प्रत्याशी के बीच मारपीट,BJP के केसर सिंह और SP के भगवत शरण में हुई मारपीट,BJP प्रत्याशी पर भगवत शरण को बंधक बनाने का आरोप,BJP प्रत्याशी के 5 समर्थक हिरासत में, मुकदमा दर्ज,हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सुंदरी का मामला

मेरठ-विद्युत विभाग के अवर अभियंता सस्पेंड,भ्रष्टाचार के आरोप में अवर अभियंता पर कार्रवाई,अधीक्षण अभियंता ने दी मामले की जानकारी

वाराणसी-ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत,रेलवे लाइन पार करते वक्त आया ट्रेन की चपेट में,शिवपुर रेलवे स्टेशन के सामने की घटना

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव की आज 7 जनसभाएं,फर्रुखाबाद,कन्नौज और हरदोई में होंगी जनसभाएं,फर्रुखाबाद के अमृतपुर में 10.45 बजे करेंगे जनसभा,कायमगंज में दूसरी जनसभा 11 बजे संबोधित करेंगे सीएम,12.15 बजे फर्रुखाबाद में तीसरी जनसभा करेंगे अखिलेश,1 बजे चौथी जनसभा भोजपुर में संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ-कन्नौज में सीएम अखिलेश यादव की दो जनसभाएं,1.45 बजे छिबरामऊ में सीएम करेंगे जनसभा,2.35 बजे केके हास्टल मैदान में करेंगे दूसरी जनसभा 

लखनऊ-हरदोई में सीएम अखिलेश यादव की एक जनसभा,3.30 बजे आई.टी.आई ग्राउण्ड में सीएम की जनसभा 

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की आज जनसभाएं,कानपुर और लखनऊ में होगी मायावती की जनसभा,कानपुर के शिवराजपुर में 12 बजे मायावती की रैली,लखनऊ के आम्रपाली योजना में 2 बजे होगी जनसभा 

बांदा-बांदा में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत,अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,5 महिलाओं की हालत गंभीर,ट्रॉमा सेंटर रेफर,शादी समारोह से वापस जा रहे थे कार सवार,गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास हादसा 

लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज की जनसभाएं,मैनपुरी के बेवर में इटावा रोड चुंगी पर 11.30 बजे रैली,मैनपुरी में भोगांव के पतारा मैदान पर 12.15 बजे रैली,औरैया शहर के तहसील मैदान में 1 बजे गृहमंत्री की रैली,कानपुर देहात के रसूलाबाद में 2.15 बजे जनसभा,लखनऊ में शाम 6.30 बजे आलमबाग में जनसभा

बलिया-तेज रफ्तार बाइक सवार खाई में गिरे,2 युवकों की मौत,पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव की घटना 

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री उमा भारती की आज 4 जनसभाएं,उन्नाव के सिकंदरपुर में 12 बजे उमा भारती की जनसभा,लखनऊ के सरोजनीनगर में 1.30 बजे करेंगी जनसभा,लखनऊ के गोसाईगंज में 2.30 बजे उमा भारती की जनसभा,लखनऊ के इंटौजा में 3.40 बजे उमा भारती की जनसभा

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की आज जनसभाएं,प्रतापगढ़ के बाबागंज में 12 बजे जनसभा करेंगे संबोधित,1.30 बजे प्रतापगढ़ के पट्टी में कलराज मिश्र की जनसभा,2.30 बजे इलाहाबाद के मेजा में जनसभा करेंगे कलराज,5 बजे इलाहाबाद शहर के चौक में कलराज मिश्र की जनसभा

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की आज 10 जनसभाएं,हरदोई के गोपामऊ में 11 बजे केशव मौर्या की जनसभा,हरदोई के शाहाबाद के चठिया में 11.50 बजे होगी जनसभा,हरदोई के सवायजपुर में 12.40 बजे केशव की जनसभा,हरदोई के मल्लावां बिलग्राम में 1.30 बजे होगी जनसभा,हरदोई के सांडी लखपेड़ा बाजार में 2.20 बजे जनसभा,हरदोई के गीतादेवी इंटर कॉलेज कछौना में 3 बजे जनसभा,4 बजे संडीला के भरावन में केशव मोर्या की जनसभा,बाराबंकी के टिकैतगंज के कुर्सी कस्बे में 5 बजे जनसभा,लखनऊ के बालागंज चौराहे पर 6.30 बजे जनसभा,7.30 बजे लखनऊ के रकाबगंज में केशव की जनसभा

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की आज जनसभाएं,बाराबंकी के रामनगर के त्रिलोकपुर में 12 बजे जनसभा,जैदपुर के उधवापुर में 1 बजे अनुप्रिया पटेल की जनसभा,2.30 बजे सुल्तानपुर के लम्भुआ में जनसभा करेंगी अनुप्रिया

लखनऊ- 15 फरवरी को बाराबंकी और इलाहाबाद में राहुल की जनसभाएं,16 को सीतापुर,हरदोई और उन्नाव में राहुल गांधी की जनसभाएं 

मेरठ-सरधना में आपत्तिजनक फोटो शेयर करने का मामला,आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव,आरोपी अरेस्ट,सरधना थाना क्षेत्र के बूढा बाबू गांव की घटना

लखनऊ-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मकान मालिक पर लगा था यौन शोषण का आरोप,ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके की घटना

लखनऊ-आचार संहिता उलंघन करने वालों पर आयोग की सख्ती,70.20 लाख समेत अब तक 107.76 करोड़ रुपए सीज,बैनर्स पोस्टर लगाने वाले 814 लोगों पर FIR,लाल, नीली बत्ती,लाउडस्पीकर लगाने वालों पर भी चला डंडा,अबतक  36729 मामलों में 1623 लोगों पर FIR,अब तक 45.70 करोड़ की शराब हुई ज़ब्त,अब तक 8.56 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा,अबतक 916 असलहों के लाइसेन्स निरस्त,अबतक IPC धारा 107, 116 में 34.43 लाख लोग पाबन्द,अबतक 20536 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट जारी,अबतक 19749 को कराया गया तामील

मिर्जापुर-वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर धू-धूकर जला ट्रक,टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटने से हादसा,सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू,अदलहाट के फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास की घटना

कानपुर-शादी समारोह से बैग चोरी करने पर युवक को लोगों ने पीटा,लोगों ने युवक को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा,कानपुर के कर्लनगंज थाना क्षेत्र का मामला

रायबरेली-पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था युवक,हरचंदपुर थाना छेत्र के पूरे पंडित के पास की घटना

इलाहाबाद-एडीसी के ABVP छात्र संघ अध्यक्ष की गाड़ी फेंका बम,हमले में कोई हताहत नहीं,छात्र पहुंचे जार्ज टाउन थाने,जॉर्ज टाउन के चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास की घटना 

लखनऊ-पान विक्रेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया,पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके की घटना 

कानपुर देहात-दूल्हे का रंग सांवला देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार,द्वार पूजा के बाद बिना दुल्हन के लौटी बारात,कन्नौज से आयी थी बारात,बिना दुल्हन के वापस,रसूलाबाद क्षेत्र के बरई झाल गाँव का मामला

आगरा-ट्राला से कुचलकर दो छात्रों की मौत,10 और 12वीं की छात्रों की मौके पर हुई मौत,फतेहपुर सीकरी के चेयरमैन का बेटा था छात्र,राजस्थान के चिकसा थाने में हुई है दुर्घटना

कासगंज-तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत,अपनी शादी का कार्ड बांटकर घर जा रहा था बाइक सवार,कासगंज बरेली मार्ग पर सोरांव कोतवाली की घटना

डिप्टी एसपी के निर्देशन में कोतवाल ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया अभियोग

   कल जली थी घनी बस्ती में मारुति वैन

कालपी (जालौन) नगर के मोहल्ला राम चबूतरा की घनी बस्ती में मारुती वैन जलने की घटना का मामला ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है।। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह के द्वारा मारुति वैन के मालिक मंटू बिश्नोई, मनोज तिवारी तथा मनोज के भाई बबलू पर आरोप लगाते हुए कहां कि मारुति वैन में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान में आग लग गयी। आग की लपटों से बिजली विभाग की सरकारी केबिल जलकर नष्ट हो गयी। तथा सरकारी संम्पत्ति को भारी नुकसान हुआ है। कोतवाली में धारा 285/ 427 ipc तथा 3:/ 4: लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मालूम हो कल मारूति वैन में भीषण आग लगने से टंकी फट गई थी। और कार पूरी तरीके से चलकर नस्ट हो गई थी