tikhiawaz24.in

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें

कन्नौज-नाराज ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार,अभी तक एक भी मतदाता नहीं पहुंचा मतदान केन्द्र,पक्षी विहार के लिए भूमि अधिगृहण से हैं नाराज,इन्दरगढ़ के लाख बहोसी गांव का मामला,तिर्वा विधानसभा के बूथ नम्वर 223 का मामला

अमेठी-गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप की FIR का मामला,मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं-गायत्री प्रजापति,जो कोर्ट कहेगा,मै वो करुंगा-गायत्री प्रजापति,आरोप लगाने से कोई अपराधी नहीं होता-गायत्री,बीजेपी के कई नेताओं पर भी आरोप लगे-गायत्री

देवरिया-पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल का निधन,बरहज से बीएसपी के विधायक थे राम प्रसाद जायसवाल

उन्नाव-मतदाता सूची में जिंदा वोटर को मृत दिखाया गया,पहचानपत्र लेकर मतदान केंद्र के काट रहा चक्कर,वोटर लिस्ट में प्रमोद कुमार को मृत दर्शाया गया,कब्बाखेड़ा के बूथ नंबर 257 का मामला 

फर्रूखाबाद-लेखपाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया सस्पेंड,चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई,फतेहगढ़ के गुरूद्वारा मतदान केंद्र का मामला

कानपुर-तेज रफ्तार कार और अज्ञात वाहन की टक्कर,कार पलटने से एक की मौत, 8 लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,सचेंडी थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुआ हादसा

वाराणसी-2 ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत,दोनों ड्राइवर की हालत गंभीर,फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में ट्रक में टक्कर

हाथरस-बारातियों से भरी अनियंत्रित बस पलटी,एक व्यक्ति की मौत,दर्जन भर बाराती घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,हाथरस गेट थाने के लहरा बाईपास की घटना

सीतापुर-ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार,विकास कार्य न होने से नाराज है ग्रामीण,सिधौली विधानसभा के बनौगा का मामला

कानपुर देहात-आक्रोशित मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार,गोगूमऊ के बूथ संख्या 344,345,346 पर नहीं पड़ा वोट,अकबरपुर रनिया क्षेत्र के रसूलपुर गोगूमऊ का मामला

बाराबंकी-नई नवेली दुल्हन मीनाक्षी ने शादी के जोड़े में डाला वोट,बाबुल के घर से विदा होने के बाद सीधे पहुंची मतदान केंद्र,शादी के बाद दुल्हन ने लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा,शहर के नेबलेट स्कूल में दुल्हन ने डाला वोट 

कुशीनगर-पिकप के 15 लोगों को रौंदने का मामला,अब तक 6 बारातियों की मौके पर हुई मौत,हादसे में 9 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कल निबुआ नौरंगिया इलाके में हुआ था हादसा 

जौनपुर-ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत,अनियंत्रित ट्रक जाकर पोल से टकराया,बदलापुर के एमएच-56 की घटना

कन्नौज-जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या,छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीट कर मार डाला,पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार,गुरसहायगंज क्षेत्र के अशोक नगर का मामला

फतेहपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फतेहपुर में जनसभा आज,दोपहर 12.30 बजे राधानगर में होगी PM की जनसभा,आदर्श मंडी स्थल के पास मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा

सीतापुर-हरगाँव के बूथ नंबर-232 पर मतदान का बहिष्कार,विकास कार्य न होने से नाराज लोगों ने किया बहिष्कार 

मैनपुरी-करहल के बैजनाथपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार,विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

गोंडा-सरकारी बियर की दुकान में SDM तरबगंज के नेतृत्व में छापा,94 शीशी देशी शराब फ्लाइंग स्क्वॉयड ने की बरामद,कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह के भाई महेश की दुकान में मारा छापा,बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत पर उड़नदस्ते ने की छापेमारी 

इटावा-जसवंतनगर में बूथ के बाहर पत्थरबाजी,कटियापुर इलाके में बूथ के  बाहर पत्थरबाजी,जसवंतनगर से प्रत्याशई है शिवपाल यादव

सीतापुर-सपा प्रत्याशी राधेश्याम जायसवाल के बेटे ने डाला वोट,सचिन जायसवाल ने वोट डालकर फेसबुक पर डाला फोटो,EVM की फोटो खींचकर फेसबुक पर किया अपलोड,मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला                        

इटावा-धनुआखेड़ा पोलिंग बूथ के बाहर दो गुटों में पथराव,बीजेपी का एजेंट बनने के लेकर दो पक्षों में पथराव,बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ पथराव

कानपुर देहात-रसूलाबाद की मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर,लिस्ट में पुरुष वोटर की जगह महिला की फोटो,सुनील को मतदान करने में हो रही परेशानी,बूथ नंबर-139 मकरंदपुर कहिंजरी का मामला 

सीतापुर-सड़क ख़राब होने से मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार,लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय गंगुवा बेहड़ का मामला,गंगुवा बेहड़ मतदान केंद्र पर हैं कुल 515 मतदाता,मतदाताओं से बातचीत के लिए तहसीलदार मौके पर 

हरदोई-बूथ नंबर-78 पर लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार,गांव का विकास न होने पर लोगों ने किया बहिष्कार,प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाने में जुटे,संडीला विधानसभा क्षेत्र में है बेहगाँव 

इटावा-वोटिंग के बाद सीएम अखिलेश यादव का बयान-यूपी की खुशहाली और विकास के लिए दिया वोट-अखिलेश,विकास के लिए साइकिल को आगे बढ़ाना है-अखिलेश,हाथ के साथ साइकिल तेज चलेगी-सीएम अखिलेश,चुनाव में भितरघात की कोई गुंजाइश नहीं-अखिलेश,नेता जी ने साइकिल के लिए वोट मांगा-अखिलेश,अधिक-अधिक चुनाव जनसभाएं कर रहे-अखिलेश,सपा-कांग्रेस की यूपी में सरकार बनेगी-अखिलेश,यूपी के चुनाव में गठबंधन की जीत होगी-अखिलेश

लखनऊ-वोट डालने के बाद BSP सुप्रीमो मायावती का बयान-यूपी में तीसरे चरण का वोट पड़ रहा है-मायावती,सभी मतदाताओं से अपील करती हूँ-मायावती,अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाएं वोट डाले-मायावती,सभी चरणों के मतदान में बीएसपी नंबर वन पर रहेगी-माया,BSP अपने बलबूते पर सरकार बनाने जा रही है-मायावती,अकेले दम पर बीएसपी सरकार बनाएगी-मायावती,जनसभाओं में भीड़ को देखते हुए BSP की सरकार बनने जा रही,बीएसपी 300 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी-मायावती,यूपी की जनता सपा सरकार से तंग आ चुकी है-मायावती,3 वर्षों तक बीजेपी को जनता अजमा चुकी है-मायावती,बीजेपी ने वादे पूरे नहीं किये,जनता अजमा चुकी है-माया,यूपी की जनता BSP की सरकार बनाने वाली है-मायावती,BSP सरकार बनाने के लिए जनता ने पक्का मन बना लिया है-माया  

लखनऊ-विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी,12 जिलों में 69 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान,फर्रुखाबाद,हरदोई,कन्नौज,इटावा,लखनऊ,बाराबंकी,सीतापुर,उन्नाव,कानपुर नगर,औरैया,मैनपुरी,कानपुर देहात में वोटिंग,शाम 5 बजे तक होगा मतदान,2 करोड़ 41 लाख मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग,तीसरे चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में,826 में 105 महिला प्रत्याशी भी मैदान में,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान,सबसे ज़्यादा मतदाता 4,98573 सरोजनीनगर में,सबसे कम मतदाता 2,72,294 सीसामऊ,16671 मतदान केंद्रों पर आज चल रहा मतदान,मतदेय स्थलों की कुल संख्या 25607,तीसरे चरण में 3123 डिजिटल कैमरे लगाए गए,1411 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं,2200 मतदान केंद्रों पर हो रही वेब कास्टिंग,तीसरे चरण में 4609 माइक्रो ऑब्ज़र्वर,837 केंद्रीय बल, 9119 पुलिस बल तैनात,3357 एसआई,58789 आरक्षी,58025 होमगार्ड तैनात,1707 सेक्टर मजिस्ट्रेट,200 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए,तीसरे चरण में 271 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए,28167 मतदान केंद्रों पर VVPAT लगाई गईं है

यूपी में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मतदान

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें दिख रही हैं। तीसरे चरण में यूपी के 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फेज में जिन जिलों में मतदान है, उनके नाम हैं....कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर देहात, कानपुर, फर्रखाबाद, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव।

तीसरे चरण के चुनाव को लेकर यूपी के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि 2.41 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरु हो जाएगा और शाम को पांच बजे तक चलेगा। टी.वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण के दौरान सबसे ज्‍यादा मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां पर 4,98,573 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वहीं सबसे कम मतदाता सीसामऊ में हैं। सीसामऊ में 2, 72, 294 लाख लोग वोट डालेंगे। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि इस दौरान 16671 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। कुल मतदेय स्‍थलों की संख्‍या 25607 है। तीसरे चरण में कुल 826 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 106 महिला प्रत्‍याशी हैं। तीसरे चरण में कुल युवा मतदाताओं की संख्‍या 410117 हैं। तीसरे चरण के दौरान के दौरान 3123 डिजिटल और 1411 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान 2200 मतदान केंद्रों पर वेब कॉस्टिंग होगी।

तीसरे चरण के मतदान को सही तरीके से कराने के लिए 4609 माइक्रो ऑब्‍जर्वर, 837 केंद्रीय बल, 9119 पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा 3357 एसआई, 58025 होमगार्ड तैनात होंगे। इसके अलावा 1707 सेक्‍टर मजिस्‍ट्रेट, 200 जोनल मजिस्‍ट्रेट ड्यूटी पर होंगे। वहीं कुल 1,18,883 कर्मचारियों को सही तरीके से मतदान करवाने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। तीसरे चरण के चुनाव में जिन बड़े उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद होगी उनमें लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव, जसवंतनगर लखनऊ कैंट से बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी, सीट से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव, नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल, बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए बृजेश पाठक, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया शामिल हैं। 

शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

राघवेंद्र यादव को समाजवादी युवजन सभा का राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश उपाध्यछ बनाने पर समर्थको में ख़ुशी का माहोल



महराजगंज(जौनपुर)-महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के सीड  गाँव के निवासी श्री राघवेंद्र यादव को समाजवादी युवजन सभा का राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश उपाध्यछ बनाये जाने पर कार्यकर्ताओ में ख़ुशी का माहौल छा गया है।श्री राघवेंद्र यादव वर्तमान में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट अध्यछ एव उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्री राघवेंद्र द्वारा ईमानदारी एवं छात्रहित में किये गए कार्य से काफी प्रवाहित थे।मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश अध्यछ श्री नरेश उत्तम पटेल जी के अनुमति पर समाजवादी उत्तर प्रदेश के युवजन सभा के प्रदेश अध्यछ श्री बृजेश कुमार यादव ने श्री राघवेंद्र यादव को समाजवादी युवजन सभा राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश उपाध्यछ घोषित किया गया

रिपोर्टर-अमित यादव महराजगंज

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


   
नोएडा-लाइक के नाम पर 200 करोड़ की ठगी करने का मामला,कंपनी डायरेक्टरों से पुलिस को मिले 6 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट,70 हजार आईडी फार्म धारकों के फार्म भी पुलिस ने किए बरामद,80 लाख कीमत की मर्सडीज कार भी पुलिस ने बरामद की,कंपनी के बैंक खातों में जमा 27 करोड़ रुपए भी सीज किए गए,सेक्टर 2 स्थित वेब वर्क वकंपनी का कार्यालय भी सीज

लखनऊ-37 अरब के ऑनलाइन फ्रॉड का मामला,प्रोडक्शन रिमांड पर पेश किये गए तीनों आरोपी,ED ने दी कोर्ट में 3 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी,ED की स्पेशल कोर्ट में हो रही तीनों आरोपियों की सुनवाई

लखनऊ-लखनऊ की सड़कों पर जारी लूट और टप्पेबाजी की घटनाएं,मिर्चा झोंककर कार से उड़ा ले गए अटैची,लाइसेंसी रिवाल्वर,लूट, टप्पेबाजी की वारदातों पर सो रही लखनऊ पुलिस,विकासनगर में दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने दिया वारदात को अंजाम

आगरा-पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल,ट्रकों से अवैध वसूली करते है पुलिसकर्मी,ट्रक चालकों से वसूली की तस्वीरें हुई कैमरें में कैद,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के अम्बेडकरपुल का मामला 

कानपुर-डीएम कौशल राज शर्मा ने उठाए कठोर कदम,450 कर्मचारियों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई,चुनाव की ट्रेनिंग से गायब रहने पर की कार्रवाई,संबंधित विभागों को जिलाधिकारी ने भेजा नोटिस,एक महीने का वेतन और इंक्रीमेंट रोका जाएगा,डीएम के आदेश से कर्मचारियों में मचा हड़कंप,ट्रेनिंग में गायब कर्मचारी अचानक पहुंचे ड्यूटी पर 

इलाहाबाद-दोस्त के साथ मदरसे जा रही छात्रा पर चाकू से हमला,हमले में छात्रा और दोस्त घायल,SRN अस्पताल में भर्ती,नैनी पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,नैनी थाना क्षेत्र के महेवा इलाके की घटना

मुरादाबाद-4 वाहन आपस में  भिड़े,आधा दर्जन लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,मैनाठेर थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में हुआ हादसा

फतेहपुर-ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,ट्रक मौके पर छोड़कर चालक हुआ फरार,कल्याणपुर के पालीखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा

कानपुर-करंट की चपेट में आने से पिता की मौत,2 बेटे घायल,घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव का मामला

बरेली-युवती ने डॉक्टर और दोस्त पर लगाया गैंगरेप का आरोप,नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने का लगाया आरोप,युवती की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर,दोस्त पर केस दर्ज,पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और दोस्त को किया गिरफ्तार,सुभाष नगर थाने में आरोपी डॉक्टर,दोस्त पर मुकदमा दर्ज

उन्नाव-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर 7 किमी का लगा लम्बा जाम,सुबह से लगे जाम से मार्ग पर आवागमन ठप,पोलिंग पार्टियों के रवाना होने में भी हो रही देरी,पुलिस प्रशासन की लापरवाही से लगा लम्बा जाम

ललितपुर-अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद,बाइक सवार दो युवकों ने किया था अपहरण,महिला समेत 4 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट,तालबहेट कोतवाली के सिविल लाइन का मामला

नोएडा-200 करोड़ का घोटाला करने वाले 2 कंपनी डायरेक्टर अरेस्ट,सूरजपुर में एसएसपी से मिलने पहुंचे थे शातिर जालसाज,जालसाज अनुराग गर्ग,संदेश वर्मा को पुलिस ने किया अरेस्ट,लाइक और क्लिक का झांसा देकर हड़पे थे लोगों के पैसे,सेक्टर 20 थाने में दर्ज हुआ था एडबुक कंपनी पर मुकदमा

गोरखपुर-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कॉफ्रेंस,पूरे प्रदेश में भाजपा की सुनामी आने वाली है-अमित शाह,यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है-अमित शाह,सपा-कांग्रेस गठबंधन अपवित्र तरीके का गठबंधन है-शाह,ये दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन है-अमित शाह,गठबंधन के सहारे जनता की आंखों में धूल झोंक रहे CM-शाह,जल्दबाजी में अखिलेश यादव ने किया मेट्रो का उद्घाटन-शाह,विकास के नाम पर यूपी में 5 साल में कुछ नहीं किया-शाह,अखिलेश ने खनन माफिया को फिर से टिकट दिया-शाह,बुलंदशहर की शर्मनाक घटना लोगों के जहन में बसी-शाह,जमीन कब्जा पूरे यूपी में बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ-शाह,मथुरा का रामवृक्ष कांड भी नहीं भूली यूपी की जनता-शाह,हर साल यूपी को केंद्र ने 1 लाख करोड़ रुपए भेजा-शाह,यूपी सरकार क्यों नहीं देती पैसों का हिसाब-अमित शाह,बीजेपी सरकार में कन्याओं को मुफ्त शिक्षा मिलेगी-शाह,हर राज्य में बीजेपी ने विकास की शुरूआत की-शाह,इस चुनाव में परिवारवाद की राजनीति खत्म होना निश्चित-शाह,मेरे मन में यूपी के विकास को लेकर बहुत दर्द है-शाह,तीन तलाक समाप्त करने का समय आ गया है-अमित शाह,कांग्रेस में जन्म के साथ ही अध्यक्ष तय हो जाते हैं-शाह,कांग्रेस परिवार के लोग प्रधानमंत्री बनते रहे-अमित शाह,चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा-शाह,जिसे जन्म से ही सब कुछ मिलता वो शहजादा है-शाह,दिमागी बुखार पर योगी ने बड़ी लड़ाई लड़ी है-शाह,कहीं सपा है,कहीं बसपा है,हम सब जगह हैं-शाह,बीजेपी हर सीट पर रेस में आगे है-अमित शाह,किसानों का कर्ज माफ करना प्रदेश सरकार का अधिकार-शाह,मेरा दल दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है-अमित शाह,बसपा और सपा दोनों पार्टियां बिखर रही हैं-अमित शाह,मोदी जी की लहर नहीं सुनामी है-बीजेपी अध्यक्ष,महिलाओं को सबसे अधिक टिकट बीजेपी ने दिए-शाह

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

रायबरेली-रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,बाइक सवार दो युवकों की मौके पर हुई मौत,गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा गांव के पास  

गाजियाबाद-इंदिरापुरम अभयखंड नहर के किनारे वॉक करते समय युवक से 3 बदमाशो ने हथियारो के बल पर चेन अंगूठी और पर्स लूटा विरोध करने पर की पिटाई

गाजियाबाद-3 बदमाशों ने हथियारों के बल पर चेन,अंगूठी लूटी,विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा,गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की घटना 

सोनभद्र-शार्ट-सर्किट से इलेक्ट्रिक शॉप में लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,पिपरी थाना क्षेत्र के रेनूकूट बाजार की घटना

औरैया-जिले में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त,जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान,837 मतदान केंद्र,2 जोनल,114 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात,जिले को चुनाव के मद्देनजर 12 जोन में बांटा गया,195 संवदनशील बूथों का किया गया चयन,वोटिंग की रिकॉर्डिंग के लिए 227 वीडियो कैमरे लगाए,डीएम के आदेश पर जिले में धारा 144 लागू,19 फरवरी को औरैया सदर,दिबियापुर,बिधूना में होगा मतदान

मथुरा-चौकी इंचार्ज के बीजेपी कार्यकर्त्ता को पीटने का मामला,एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर,नगर कोतवाली के मंडी चौराहा पर की थी कार्यकर्ता की पिटाई

कन्नौज-सपा के समर्थन में जुलूस निकाल रहे 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा,प्रचार का वक्त खत्म होने के बाद निकाल रहे थे जुलूस,100 नम्बर पर शिकायत के बाद एसपी ने की गिरफ्तारी,सदर कोतवाली क्षेत्र के शिखाना मोहल्ले से हुई गिरफ़्तारी

पीलीभीत-घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिये भेजा,रियाकला थाना क्षेत्र के पैतबोझी की घटना

पीलीभीत-संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी युवती की मौत,जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बिलई की घटना

बदायूं-अलग अलग सड़क हादसों में बाप बेटी सहित 4 की मौत,दातागंज थाना क्षेत्र में ट्रक पलटने से बाइक सवार की मौत,उझानी समेत अलग-अलग इलाकों में हुए हादसे

कानपुर देहात-भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस,भोगनीपुर से प्रत्याशी विनोद कटियार ने बिना अनुमति निकाला जुलूस,सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराया केस

जौनपुर-ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या,दिमागी रूप से परेशान चल रहा था युवक,केराकत थाना क्षेत्र के सुरहूपुर की घटना

अमेठी-एमपी के सीएम शिवराज सिंह का दौरा आज,गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे जनसभा,मुसाफिरखाना में सागर कस्बे में करेंगे जनसभा

कानपुर देहात-मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत,मंगलपुर के झींझट रेलवे स्टेशन के पास की घटना

फतेहपुर-वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल,गंभीर हातल में जिला अस्पताल में भर्ती,बिंदकी के घोरहा गांव के पास हुआ हादसा

तीखी आवाज़

तीखी आवाज़: http://youtu.be/qb5Z_2J--i8

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


लखनऊ- सीएम अखिलेश यादव की आज 5 जिलों में जनसभाएं,जालौन,महोबा,हमीरपुर,बांदा,चित्रकूट में सीएम की जनसभाएं,जालौन के उरई के टाउन हॉल मैदान में 10.15 बजे जनसभा,महोबा के चरखारी में 11.55 बजे पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा,हमीरपुर के कमेला ग्राउंड में सीएम की 12.55 बजे जनसभा,बांदा के बबेरू में विनोबा भावे इंटर कॉलेज में 2 बजे जनसभा,चित्रकूट के खोह में 2.50 बजे सीएम की जनसभा 

लखनऊ- BSP सुप्रीमो मायावती की झांसी,बांदा में आज जनसभाएं,माया की पहली जनसभा झांसी के प्रदर्शनी मैदान में 12 बजे,बांदा के अतर्रा में हिन्दू इंटर कॉलेज में 2 बजे दूसरी जनसभा करेंगी माया  

लखनऊ- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की आज कई जनसभाएं,गुलाम नबी,दिग्विजय सिंह,राजबब्बर,प्रमोद तिवारी की जनसभाएं,गुलाम नबी आजाद की जौनपुर,प्रतापगढ़,रामपुर खास में जनसभा,11.30 बजे सुजानगंज में गुलाम नबी आजाद की जनसभा,1.30 बजे प्रतापगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे आजाद,4 बजे में रामपुर खास में जनसभा करेंगे गुलाम नबी आजाद,दिग्विजय सिंह 3 बजे रामपुर खास में करेंगे जनसभा,राजबब्बर,प्रमोद तिवारी रायबरेली में 4 जनसभाएं करेंगे,सलोन,हरचंदपुर में जनसभा करेंगे राजबब्बर,प्रमोद तिवारी

गोरखपुर- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस आज गोरखपुर में,सुबह 10.30 बजे होटल क्लार्क इन ग्रैंड में होगी प्रेस कांफ्रेंस 

लखनऊ- BJP अध्यक्ष अमित शाह की आज बलरामपुर में जनसभा,12 बजे एमएलकेपीजी मैदान में होगी शाह की जनसभा,1 बजे श्रावस्ती के इकौना में अमित शाह की जनसभा,2.15 बजे बहराइच के देवलखा चौराहे पर शाह की जनसभा,3.20 बजे फैजाबाद के झखराताल में शाह की जनसभा 

लखनऊ- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज की जनसभाएं,जालौन के मसमरिया में 11.20 बजे राजनाथ की जनसभा,12.30 बजे काल्पी में राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा,2 बजे झांसी के भानी देवी में राजनाथ सिंह की जनसभा 

लखनऊ- केशव प्रसाद मौर्या की इलाहाबाद में जनसभाएं आज,11.20 बजे इलाहाबाद के कोरांव में करेंगे जनसभा,12.20 बजे मेजा में केशव प्रसाद मौर्या की जनसभा,1.20 बजे सरतेज पटेल का बगीचा करेहा करछना में जनसभा,2.20 बजे ईश्वरदीन छेदी लाल इण्टर कॉलेज जसरा बारा में जनसभा,3.20 बजे कौशाम्बी के सराय अकिल चायल में मौर्या की जनसभा,4.20 बजे कौशाम्बी के करारी मंझनपुर में केशव मौर्या की जनसभा  

लखनऊ- ओम माथुर का लखनऊ दौरा आज,सुबह 11.15 बजे लखनऊ पहुंचेंगे ओम माथुर,12.30 बजे अंसल सिटी अपने आवास पहुंचने का कार्यक्रम 

लखनऊ- एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान का यूपी का दौरा आज,2.18 बजे अमेठी के मुसाफिरखाना में जनसभा करेंगे शिवराज,3.20 बजे जौनपुर के शम्भूगंज में शिवराज सिंह की जनसभा,4.10 बजे वाराणसी के जफराबाद में शिवराज की जनसभा 

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री उमा भारती की आज की जनसभाएं,उमा भारती आज हमीरपुर,बांदा,महोबा में करेंगी जनसभाएं,हमीरपुर के राठ में 12 बजे उमा भारती करेंगी जनसभा,बांदा के नरैनी में 1.10 बजे उमा भारती की जनसभा,2.20 बजे महोबा के श्रीनगर में जनसभा करेंगी उमा भारती,3.30 बजे महोबा के चरखारी में होगी उमा भारती की जनसभा 

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की इलाहाबाद में 3 जनसभाएं आज,11.30 बजे मनकपुर में स्मृति ईरानी की जनसभा,12.40 बजे कटरा बाजार में स्मृति की जनसभा,1.50 बजे घंटाघर चौक पर स्मृति की जनसभा 

लखनऊ- अनुप्रिया पटेल का इलाहाबाद दौरा आज,11.30 बजे फाफामऊ में अनुप्रिया करेंगी जनसभा,12.20 बजे हंडिया में अनुप्रिया पटेल करेंगी जनसभा,1.15 बजे सकरामऊ में होगी अनुप्रिया की जनसभा,प्रतापगढ़ के रानीगंज में 2.05 बजे होगी जनसभा,3 बजे प्रतापगढ़ के पट्टी में अनुप्रिया की जनसभा 

लखनऊ- राज्यपाल राम नाईक शिवाजी की प्रतिमा का आज करेंगे माल्यार्पण,लखनऊ विवि में राज्यपाल 10 बजे प्रतिमा का करेंगे माल्यार्पण

मेरठ- मशहूर उपन्यासकार वेदप्रकाश का निधन,कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे वेदप्रकाश,शास्त्रीनगर स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

मेरठ- मामूली कहासुनी में बीजेपी नेता ने पत्नी को मारी गोली,गंभीर हालत में पत्नी अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार,मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके की घटना

सोनभद्र- नाले में मिला स्कूल के गार्ड का शव,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,शक्तिनगर क्षेत्र के PWD मोड़ के पास की घटना

मिर्जापुर- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,एक युवक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर,मडिहान थाना क्षेत्र के भांवा गांव की घटना 

ग़ाज़ियाबाद- डासना जेल में ब्रेन हैमरेज से कैदी की मौत,इलाज के दौरान अस्पताल में कैदी की हुई मौत,2003 से हत्या के मामले में बंद था कैदी,ग़ाज़ीपुर जिले का रहने वाला था कैदी 

लखनऊ- मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहे दो भाइयो को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत,दूसरा गंभीर हालत में ट्रॉमा में भर्ती,ठाकुरगंज के रिंग रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा

आगरा- अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को रौंदा,बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल,थाना अछनेरा के किरावली की घटना

सहारनपुर- शुगर मिल में तैनात कर्मचारी की मौत,शुगर मिल में परिजनों ने किया हंगामा,देवबंद थाना क्षेत्र में स्थित है शुगर मिल 

ग़ाज़ियाबाद- होमगार्ड पर बदमाशों ने किया हमला,गंभीर घायल होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती,विजयनगर के राहुल विहार की घटना

मुरादाबाद- चचेरी बहन के साथ युवक ने किया रेप,आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का मामला

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश सरकार से पुरस्कृत प्राची दुबे ने बाँधी समाँ


विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से रातों दिन वाहनों की सघन जॉच की जा रही

 
सिंगरामऊं - विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के आदेश पर रिटर्निंग आफिसर डॉ० विश्राम यादव के निर्देशन में शुक्रवार को रतासी चौराहे पर प्रथम पाली में स्टैटिक मजिष्ट्रेट गणेशमणि तिवारी कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र, विपिन होमगार्ड हरगेन पटेल तथा फोटोग्राफर चक्रधारी यादव के साथ सुबह छ: बजे से चार पहिया वाहनों की जॉच एंव वीडियोग्राफी कर रहे थे।दूसरी पाली में स्टैटिक मजिष्ट्रेट डा० जयनारायण गुप्ता, एस आई रमाशंकर पांडेय, कांस्टेबल आशीश गौतम, सूर्य प्रकाश सरोज व होमगार्ड सुबाश मौर्य, राम दयाल राजाराम तथा फोटोग्राफर बिरेन्द्र कुमार यादव की टीम रात्रि तक वाहनों की जॉच एंव वीड्योग्राफी करते रहे।  डॉ० विश्राम यादव ने बताया कि  चुनाव आयोग के आदेश पर विधान सभा क्षेत्र में चिन्हित कई स्थानों पर टीम सहित स्टैटिक मजिष्ट्रेटों की ड्युटी लगायी गयी है जो कि सुबह छ: से दोपहर दो बजे फिर दो बजे से रात्रि दस बजे और दस से सुबह छ: बजे तक, इसी तरह तीन पालियों में ड्युटी लगाकर रातों दिन वाहनों की सघन जॉच की जा रही है।