tikhiawaz24.in

बुधवार, 1 मार्च 2017

उत्तर की बड़ी खबरें

पीलीभीत-बरखेड़ा पुलिस की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल,2 पुलिसकर्मी पीड़ित से मांग रहे 500 रुपए रिश्वत,पुलिस के रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल,पीलीभीत के बरखेडा थाने के पुलिस कर्मियों पर आरोप

बिजनौर-सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत,परीक्षा देने के लिए दोनों निकले थे घर से,धामपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 की घटना 
 
भदोही-भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी समेत 12 प्रत्याशियों को नोटिस,आय-व्यय का विवरण न देने पर व्यय प्रेक्षक के आदेश पर नोटिस,व्यय का विवरण न देने पर वाहनों के संचालन हो जाएंगे रद्द

आगरा-माँ-बेटी की मौत में सामने आया चौंकाने वाला सच,माँ के कंकाल के संक्रमण से हुई बेटी की मौत,करोड़पति परिवार की माँ-बेटी कंगाली में मरी,बेटी के बाद अब होगा माँ के कंकाल का पोस्टमार्टम,शाहगंज के अर्जुनगर में मिला था माँ-बेटी का शव 

बुलंदशहर-सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत का मामला,सैनिक सम्मान के साथ जवान करतार का हुआ अंतिम संस्कार,अनूपशहर के मस्तराम घाट पर हुआ अंतिम संस्कार,अनूपशहर के भेलई गाँव के निवासी जवान करतार
 
कानपुर-रावतपुर के हृदय रोग संस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल,डॉक्टर और तिमारदारों में कल हुई थी मारपीट,मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया था हंगामा,मारपीट से नाराज डॉक्टरों ने की हड़ताल,डॉक्टरों की हड़ताल से अबतक दो मरीजों की मौत,डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल

हरदोई-सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,मल्लावां क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर रोड की घटना 

लखनऊ-लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरु,39 केंद्रों पर LU और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में हो रही परीक्षाएं,विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम,छात्र-छात्राओं के लिए बनाये गये अलग-अलग एंट्री गेट 

मुरादाबाद-केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला,अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के चल रही थी फर्म,आवासीय क्षेत्र में बिना दमकल की NOC के खुली फर्म,पॉश कॉलोनी में हो सकता है बड़ा हादसा,जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल 

वाराणसी-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान-यूपी में खून की नहीं दूध और घी की नदियां बहेंगी-मौर्या,'भाजपा गरीबों को गोधन योजना में मुफ्त गाय,भैंस देंगी',3 तलाक महिलाओं के प्रति मुस्लिम समाज में अन्याय-मौर्या,हर पीड़ित महिला की बीजेपी मदद करेगी-केशव मौर्या,अखिलेश सरकार ने मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की-मौर्या,हिन्दू बहुल्य क्षेत्र में श्मशानों के लिए नहीं दिया पैसा-मौर्या,कब्रिस्तानों के लिए सपा सरकार ने खजाना खोला-मौर्या

बदायूं-गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी,लोगों ने जताई हत्याकर शव खेत में फेंकने की आशंका,बिल्सी थाना क्षेत्र के बुदनी गांव के पास मिला शव

मथुरा -वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत,पुलिस ने दोनो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे,नौहझील थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की घटना  

हाथरस-तेज़ रफ़्तार कार-ट्रैक्टर से टकराई,युवक की मौत,4 लोग घायल, जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर,शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे कार सवार,थाना चंदपा में केवलगढ़ी गांव के पास की घटना

वाराणसी-केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का प्रदेश सरकार पर निशाना,पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है-मनोज सिन्हा,मनोज सिन्हा ने गायत्री की गिरफ्तारी को लेकर उठाये सवाल,यूपी के सीएम चाहें तो आज हो सकती है गिरफ्तारी-सिन्हा,गायत्री सीएम के दिल में गायत्री मंत्री की तरह बसते हैं-सिन्हा,'दुनिया की पहली अदृश्य मेट्रो का श्रेय यूपी के मुख्यमंत्री को'

कन्नौज-प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षा अधिकारी की छापेमारी,सदर,उमर्दा ब्लॉक के 8 स्कूलों में गैरहाजिर मिले शिक्षक,2 हेड मास्टर समेत 5 टीचर्स का वेतन रोकने के दिए आदेश

अलीगढ़-पेट में कीड़े मारने वाली दवा खाने 4 बच्चे बीमार,चारों बच्चों का मेडिकल कॉलेज में कराया गया इलाज,नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा,स्कूल में छुट्टी की गई,सिविल लाइन के जमालपुर प्राथमिक विद्यालय की घटना 

रायबरेली-संदिग्ध हालत में लोडर में लगी आग,लोडर में लगी आग पर पाया गया काबू,शहर कोतवाली के गोरा बाजार की घटना

गाजियाबाद-शराबी पति ने पत्नी और खुद पर चाकू से किए कई वार,पत्नी की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया,गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके की घटना

अमेठी-निजी कंपनी के कैशियर की हत्याकर 11.54 लाख लूट का खुलासा,दो अभियुक्त गिरफ्तार,4.3 लाख कैश और 2 असलहे बरामद,कमरौली थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई थी घटना

वाराणसी-ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे,युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र की घटना

शामली-कार चालक की गला दबाकर हत्या,बदमाशों ने हत्याकर शव जंगल में फेंका,कैराना के तितरवाड़ा का निवासी था मृतक युवक

लखनऊ-सपा नेता नरेश अग्रवाल की प्रेस कॉंफ्रेंस आज,कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला भी होंगे शामिल,शाम 4 बजे नरेश के आवास पर होगी प्रेस कॉंफ्रेंस

वाराणसी-पुलिस को सूचना देने वाले को ही शांतिभंग में भेजा जेल,अवैध अतिक्रमण की सूचना देने वाले को पकड़ने का आरोप,रोहनियां थाना क्षेत्र के गंगापुर का मामला

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 मार्च को मिर्ज़ापुर में रैली,4 मार्च को जौनपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 

मैनपुरी-ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत,1 युवक गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के कुरावली की घटना 

बागपत-महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सिपाही ने किया रेप,चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का आरोप,बड़ौत थाने में तैनात है आरोपी सिपाही राकेश यादव,पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा,पीड़िता काट रही चक्कर 

इटावा-दो युवक गिरफ्तार,दो तमंचे,4 कारतूस बरामद,नशीला पाउडर भी पुलिस ने  किया बरामद,चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 

औरैया-ऑटो से भाई के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़,विरोध करने पर दबंगों ने युवती के भाई को जमकर पीटा ,सदर कोतवाली के नारायण चुंगी के पास की घटना 

देवरिया-देवरिया में सीएम अखिलेश का बयान-रुपया काला सफेद नहीं,लेनदेन काला सफेद होता है,जनता दुख देने वालों से हिसाब लेना जानती है-सीएम,नोटबंदी से लोगों को बहुत परेशानी हुई-सीएम,लैपटॉप,कन्याविद्याधन बांटकर दिखाया-सीएम,गरीबों को लोहिया आवास देंगे-अखिलेश यादव,गरीबों को समाजवादी पेंशन देंगे-सीएम,आने वाले समय में 1000 रुपए पेंशन देंगे-सीएम,सपा ने बिजली की व्यवस्था सुधारी-अखिलेश,गांवों-शहरों में 24-24 घंटे बिजली देंगे-अखिलेश,108, 102 एम्बुलेंस से गरीबों की मदद-सीएम,गंभीर बीमारियों का इलाज सरकार कराएगी-सीएम,बीएसपी-बीजेपी वालों ने क्या कोई एम्बुलेंस चलाई-सीएम,पीएम मोदी को पता नहीं पुलिस 100 नम्बर से चलती है-सीएम,100 नम्बर किसी भी समय मिलाकर देख लेना-अखिलेश,किसानों की पूरी मदद करने का काम करेंगे-अखिलेश,एक्सप्रेस वे को समय के अंदर बनाकर दिखाया-सीएम,हाथी वाली पार्टी भी अब विकास की बात कर रही-सीएम,अब बोल रहे हैं कि मूर्तियां और स्मारक नहीं बनवाएंगे-सीएम,क्या कोई इन लोगों पर भरोसा कर सकता है-अखिलेश,इस बार और मदद करके सपा की सरकार बनाओ-सीएम,हम यूपी को विकास के रास्ते पर लेकर जाएंगे-अखिलेश,काम करने वालों को जिताओ,वादा करने वालों को नहीं-अखिलेश,इस गठबंधन से कई लोगों को परेशानी है-अखिलेश,बीजेपी वालों बताओं क्या आपका कोई युवा नेता है-सीएम,बीजेपी वालों और बाबाओं से सावधान रहना-सीएम,बाबा बिजली के तार पर कपड़े नहीं डालना-सीएम,अगर बिजली नहीं आ रही तो तार पकड़कर दिखाओ-सीएम,बीजेपी वाले लड़ाई हार चुके हैं-अखिलेश यादव,बीजेपी वालों को हारने का पता चल गया है-अखिलेश,बीजेपी के नेता कालेधन से खा पी रहे हैं-अखिलेश यादव 

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


 
लखनऊ-समाजवादी पार्टी में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई,पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता,भदोही के ज्ञानपुर से विधायक श्री विजय मिश्रा निष्कासित,बलिया के बांसडीह के नीरज सिंह ‘गुड्डू‘ पार्टी से निष्कासित,पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिन्द 6 वर्ष के लिए निष्कासित,बदायूं के जिला सचिव नूरउद्दीन 6 वर्ष के लिए निष्कासित,बलिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा जमाल आलम पार्टी से निष्कासित,भीम यादव,शशिकांत, राजकुमार पांडेय, उमाशंकर चौधरी निष्कासित,शमीम उर्फ भोला अनुशासनहीनता पर 6 वर्ष के लिए निष्कासित,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हुआ निष्कासन

लखनऊ-पीएम नरेंद्र मोदी की कल दो जिलों में जनसभाएं,महराजगंज और देवरिया में पीएम करेंगे जनसभा,1 बजे महराजगंज में विद्यालय ग्राउंड में करेंगे जनसभा,2 बजे देवरिया शहर के मंडी ग्राउंड में करेंगे जनसभा

इलाहाबाद-पीएम मोदी 2 अप्रैल को आएंगे इलाहाबाद,हाईकोर्ट की 150वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में करेंगे शिरकत,मार्च 2016 से मनाई जा रही है हाईकोर्ट की 150वीं वर्षगांठ

आगरा-पानी को लेकर आगरा-मथुरा के बीच जंग,मथुरा से कम पानी छोड़े जाने से आगरा में संकट,अधिशासी अभियंता ने पानी देने में जताई असमर्थता,128 किमी लम्बे कैनाल से आगरा आता है पानी,कमिश्नर आगरा ने दी कार्रवाई की चेतावनी

आगरा-चोरों ने नाले में गिराकर की किशोर की हत्या,किशोर ने बकरी चुराते देख मचाया था शोर,गोताखोरों ने नाले से निकाला किशोर का शव,सिकंदरा थाना क्षेत्र के लखनपुर जंगल का मामला

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कल दो जनसभाएं,1.30 बजे कुशीनगर के तमकुही रोड में करेंगे जनसभा,3 बजे कुशीनगर के पडरौना में करेंगे जनसभा

शाहजहांपुर-फर्जी बोर्ड बनाकर मार्कशीट बनाने वालों पर मुकदमा,अध्यक्ष समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज,हाईस्कूल,इन्टर की बनाई जाती थी फर्जी मार्कशीट,आरोपियों पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया,काट थाने के मां शारदे शिक्षानिकेतन स्कूल का मामला

एटा-नकली दूध पाउडर बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़,35 बोरी ग्लूकोज पाउडर,1 ड्रम सरबिटोल पाउडर बरामद,फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नगर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव में चल रही थी फैक्ट्री

सोनभद्र-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा कल,11 बजे राबर्ट्सगंज मंडी समिति मैदान में करेंगी जनसभा

लखनऊ-कब्रिस्तान में प्लाट काटने पर जेई समेत बाबू नपा,LDA वीसी ने जेई एपी द्विवेदी को किया सस्पेंड,पत्नी के नाम धोखाधड़ी कर प्लाट लेने वाले बाबू भी नपा

मथुरा-आगरा से लाकर मथुरा में बेची गई किशोरी बरामद,युवकों पर किशोरी को 25000 में बेचने का आरोप,पुलिस ने किशोरी को मकान से किया बरामद,नगर कोतवाली क्षेत्र के सोंख रोड से की बरामदगी

लखनऊ-परिवहन निगम एमडी ने की सख्त कार्रवाई,घोटाले के 2 आरोपियों को किया सेवा से बर्खास्त,सहायक विधि अधिकारी आरके चौधरी बर्खास्त,प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक फैजाबाद रामजीत वर्मा बर्खास्त,1200 संविदा कंडक्टर भर्ती में घोटाला करने का आरोप,प्रभारी सहा. क्षेत्रीय प्रबंधक सुल्तानपुर एसएन शुक्ला का डिमोशन,परिवहन निगम के एमडी के रवीन्द्रनायक का सख्त एक्शन

आगरा-बैंक हड़ताल से आगरा-अलीगढ़ मंडल में लोग रहे परेशान,एक दिन की हड़ताल में 1400 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित

आगरा-आगरा में बैंक हड़ताल से 300 करोड़ का लेनदेन अटका,बैंक की एक दिन की हड़ताल में शाम तक एटीएम हुए खाली

लखनऊ-नाले में गिरकर 2 साल के मासूम की मौत,5 फिट गहरे नाले में गिरकर मासूम की मौत,परिजनों ने अधिकारियों पर लगाया आरोप,अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप,माल थाने के कुरैशी गांव का मामला

मेरठ-दुल्हन ने शराबी दूल्हे से किया शादी से इनकार,शादी का खर्च वसूलने के लिए बारात को बनाया बंधक,थाने में पंचायत के बाद खर्च देने का हुआ फैसला,सरधना थाना क्षेत्र का मामला

रायबरेली-डायट प्रिंसिपल नियमों को ताक पर रख कर रही मनमानी,बीटीसी छात्रों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़,प्राइमरी के मास्टरों से बीटीसी छात्रों को दिलवा रही प्रक्षिक्षण

महोबा-पूर्व विधायक कप्तान सिंह पर मुकदमा,4 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज,स्योंड़ी के पूर्व प्रधान को धमकाने का आरोप,वर्तमान चरखारी विधायक उर्मिला के हैं पति

कन्नौज-घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव,मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के समधन का मामला

लखनऊ-राजबब्बर और प्रमोद तिवारी कल गोरखपुर में करेंगे जनसभा,कैम्पियरगंज में रोड-शो करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर,3.30 बजे कैम्पियरगंज में करेंगे रोड-शो

पीलीभीत-अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर हुई बाइक सवार की मौत,बरखेड़ा के नारायणपुर गांव की घटना

कुशीनगर-केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का रोड-शो,बीजेपी नेता रविकिशन भी रोड-शो में होंगे शामिल,11 बजे तमकुहीराज से शुरू होगा बीजेपी का रोड-शो

ललितपुर-जहरीली चाय पीने से एक महिला की मौत,पांच की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,तालबहेट कोतवाली के खांदी गांव की घटना

जौनपुर-पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पति को 7 साल कैद,एफटीसी प्रथम कोर्ट ने 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया,पवारा थाना क्षेत्र में 13 वर्ष पूर्व विवाहिता ने की थी आत्महत्या

लखनऊ-स्वस्थ्य भवन के पास बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,दो लोग गंभीर रूप से घायल,100 नम्बर भी नहीं कर रहा काम

वाराणसी-केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की कल वाराणसी में,व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे अरुण जेटली,शाम 6 बजे विनायक प्लाजा में होगा कार्यक्रम 

वाराणसी-स्मृति ईरानी कल वाराणसी में,12 बजे महिला सम्मेलन में शामिल होंगी स्मृति ईरानी,वाराणसी के रास रंग हाल में होगा महिला सम्मलेन 

शाहजहांपुर-सर्राफा कारोबारी से हजारों के जेवरातों की लूट,बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,सदर बाजार थाना क्षेत्र के शाहबाजनगर रोड की घटना

जौनपुर-पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी से 2.41 लाख रुपए बरामद,जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास से बरामदगी

हापुड़-अचानक कार में लगी भीषण आग,पिलखुवा के धौलाना मार्ग की घटना,ड्राईवर ने कार से कूदकर बचाई जान

गोरखपुर-स्टैटिक सर्विलांस टीम के 4 सिपाहियों पर केस,लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई,चेकिंग के दौरान गैर हाजिर मिले थे सिपाही

लखनऊ-बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव कल बलिया में,तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे लालू यादव,12.25 बजे बलिया नगर विस में लालू की जनसभा,1.30 बजे बलिया के बेल्थरा रोड विस में करेंगे जनसभा,2.30 बजे बलिया की सिकंदरपुर विस में करेंगे जनसभा,तेज प्रताप सिंह भी लालू प्रसाद के साथ रहेंगे मौजूद

लखनऊ-सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कल वाराणसी में,सेवापुरी, रोहनिया, वाराणसी दक्षिणी विस में करेंगे जनसभा 

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री आजम खां कल चंदौली में,चंदौली में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे आजम

अमेठी-दो बाइक की आमने सामने टक्कर, एक की मौत,दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया,मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के लालगंज चौराहे का मामला

लखनऊ-पीएम नरेंद्र मोदी की आज दो जिलों में जनसभाएं,महराजगंज और देवरिया में पीएम करेंगे जनसभा,1 बजे महराजगंज में विद्यालय ग्राउंड में करेंगे जनसभा,2 बजे देवरिया शहर के मंडी ग्राउंड में करेंगे जनसभा

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव की आज की जनसभाएं,देवरिया में 5, मऊ में 2 जनसभाएं करेंगे सीएम,11.20 बजे देवरिया के भटनी बाजार में सीएम की जनसभा,12.15 बजे देवरिया के पथरदेवा में सीएम की जनसभा,1 बजे देवरिया के भाटपारानी में सीएम करेंगे जनसभा,1.30 बजे देवरिया के सलेमपुर में सीएम की जनसभा,2.30 बजे देवरिया के बरहज में सीएम करेंगे जनसभा,3.30 बजे मऊ के घोसी में सीएम अखिलेश की जनसभा,4.15 बजे मऊ सदर के ढेपुलिया घाट में सीएम की जनसभा 

लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज की जनसभाएं,सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया में राजनाथ की जनसभाएं,11 बजे सोनभद्र के अनपरा में राजनाथ की जनसभा,1 बजे आजमगढ़ के जहानागंज में राजनाथ करेंगे जनसभा,2.10 बजे मऊ के घोसी में राजनाथ की होगी जनसभा,3 बजे बलिया के सदर विस में राजनाथ करेंगे जनसभा,4.10 बजे बलिया के फेफना में राजनाथ सिंह की जनसभा

सोनभद्र-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा आज,11 बजे राबर्ट्सगंज मंडी समिति मैदान में करेंगी जनसभा

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज दो जनसभाएं,1.30 बजे कुशीनगर के तमकुही रोड में करेंगे जनसभा,3 बजे कुशीनगर के पडरौना में करेंगे जनसभा

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की आज की जनसभाएं,मनोज सिन्हा के साथ ओमप्रकाश राजभर भी रहेंगे मौजूद,12 बजे आजमगढ़ के दीदारगंज में मनोज सिन्हा की जनसभा,1 बजे आजमगढ़ के निजामाबाद में मनोज सिन्हा की जनसभा,2.20 बजे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मनोज सिन्हा की जनसभा,3.25 बजे गाजीपुर के जमनियां विस के पलिया में जनसभा

लखनऊ-BJP प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की आज की जनसभाएं,चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर में जनसभाएं करेंगे केशव मौर्या,11.30 बजे चंदौली के मुगलसराय में केशव की जनसभा,12 बजे चंदौली के सैयदराजा में केशव की जनसभा,1 बजे गाजीपुर में छावनी में जनसभा करेंगे केशव मौर्या,1.55 बजे गाजीपुर के जखनियां में केशव मौर्या करेंगे जनसभा,2.40 बजे गाजीपुर के सैदपुर में केशव की होगी जनसभा,3.30 बजे जौनपुर के मछलीशहर में केशव मौर्या की जनसभा,4 बजे जौनपुर के मडियाहूं में केशव मौर्या करेंगे जनसभा

लखनऊ-बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव आज बलिया में,2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे लालू यादव,तेज प्रताप सिंह भी लालू प्रसाद के साथ रहेंगे मौजूद

वाराणसी-केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज वाराणसी में,व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे अरुण जेटली,शाम 6 बजे विनायक प्लाजा में होगा कार्यक्रम 

वाराणसी-स्मृति ईरानी आज वाराणसी में,12 बजे महिला सम्मेलन में शामिल होंगी स्मृति ईरानी,वाराणसी के रास रंग हाल में होगा महिला सम्मलेन 

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री आजम खां आज चंदौली में,चंदौली में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे आजम

लखनऊ-बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की आज की जनसभाएं,महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया में जनसभा,12 बजे महराजगंज के फरेंदा में मनोज तिवारी की जनसभा,1 बजे कुशीनगर के हाटा में मनोज तिवारी की जनसभा,2 बजे गोरखपुर के चौरीचौरा में मनोज तिवारी की जनसभा,3 बजे बलिया के छपरा में मनोज तिवारी की जनसभा

लखनऊ-कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा की वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज,1.30 बजे कांग्रेस मीडिया सेंटर में करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस,प्रतिमा सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहेंगी मौजूद

लखनऊ-राजबब्बर और प्रमोद तिवारी आज गोरखपुर में करेंगे जनसभा,कैम्पियरगंज में रोड-शो करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर,3.30 बजे कैम्पियरगंज में करेंगे रोड-शो

लखनऊ-गुलाम नबी आजाद आज गोरखपुर में करेंगे जनसभा,4 बजे पीपीगंज जनसभा को करेंगे सम्बोधित

लखनऊ-कांग्रेस नेता आनंद शर्मा आज पहुंचेंगे गोरखपुर,12.30 गोरखपुर के एक होटल में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

गोरखपुर-सलमान खुर्शीद की प्रेस कॉन्फेंस आज,शाम 4.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कुशीनगर-केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का रोड-शो,बीजेपी नेता रविकिशन भी रोड-शो में होंगे शामिल,11 बजे तमकुहीराज से शुरू होगा बीजेपी का रोड-शो

गोरखपुर-खाना खाने के लेकर जवानों में मारपीट,फायरिंग की सूचना,CRPF और राजस्थान आर्म्स फोर्स के जवानों में मारपीट,4 जवान घायल,सीएचसी में कराया गया भर्ती,सहजनवा थाना क्षेत्र के लिटिल फ्लावर स्कूल का मामला

अमेठी-प्रसव के तुरंत बाद मतदान करने का मामला,गौरीगंज एसडीएम ने महिला को किया सम्मानित,महिला और बच्ची को दिए कपड़े और मिठाईयां,महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद किया था मतदान

बलिया-नसीमुद्दीन सिद्दीकी कल 3 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे,बेलथरा रोड, सिकंदरपुर और रसड़ा में करेंगे जनसभा

लखनऊ-राजा बिल्डर इंडिया के दफ्तर पर सेल्स टैक्स का छापा,हजरतगंज में बिल्डर के दफ्तर पर छापेमारी,छापेमारी में 10 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई

लखनऊ-वाणिज्य कर विभाग ने की छापेमारी,हजरतगंज के सतगुरू जनरल स्टोर पर की छापेमारी,छापेमारी में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई

लखनऊ-अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जमा हो सकेगा बिजली बिल,राजधानी से डेबिट-क्रेडिट कार्ड सुविधा की हुई शुरूआत,ई-सुविधा के काउंटरों पर लगाई गई स्वैप मशीन

लखनऊ-होली के त्यौहार को देखते रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें,यात्रियों की संख्या को देखते हुए चलाएगा स्पेशल ट्रेनें,20, 21, 27, 28 मार्च को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

मिर्जापुर-ट्रक और बोलेरो में टक्कर,युवक की मौत,6 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,देहात कोतवाली के कोटवा मोड की घटना 

लखनऊ-बेटे ने फावड़े से मां पर किया हमला,गम्भीर हालत में मां ट्रामा में भर्ती,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,काकोरी क्षेत्र के जेहटॉ गांव की घटना

इलाहाबाद-कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को जमकर पीटा,पिटाई के बाद व्यापारी को सड़क पर फेंककर बदमाश फरार,गंभीर हालत में व्यापारी नैनी थाने पहुंचा

जालौन-रंजिश में दबंगों ने महिला को मारी गोली,गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती,4 लोगों पर गोली मारने का आरोप,उरई कोतवाली के राजेंद्रनगर की घटना 

जालौन-वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,कुठौंद क्षेत्र के हरसिंगपुर पुलिया के पास हादसा

मुरादाबाद-सीबीआई ने रेलवे कर्मचारी को किया गिरफ्तार,30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार,भुलेखा विभाग में तैनात कर्मी हेमचन्द्र गिरफ्तार,आरोपी को लेकर सीबीआई टीम गाजियाबाद रवाना

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

गरीबी, कुपोषण, भ्रस्टाचार, जैसे मुद्दों की किसी दल को फ़िक्र नहीं - जयंत चौधरी

महाराजगंज(जौनपुर) महराजगंज क्षेत्र के कडेरेपुर गांव मे आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहाकि बदलापुर विधानसभा को मजबूत करने व सवारने की जरुरत है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, व् मायावती को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहाकि भजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ जुमले बजी से कम चला रहे हैं। ये सभी लोग जाति-धर्म की राजनीति करते हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। गरीबी, कुपोषण, भ्रस्टाचार, जैसे मुद्दों की किसी दल को फ़िक्र नहीं है उन्होंने कहा जब किसान खुशाल होगा सभी गांव और प्रदेश में सारी होगी आज किसान बेहाल है उसे अपना हक नहीं मिल पा रहा है नोट बंदी से किसान ही सबसे ज्यादा परेशान हुआ है लोगों में बदलाव की इच्छा है नौजवानों की बात करते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आज भी गांव में बसता है 75 फीसद लोग गांव में रहते हैं जब किसान की जेब में पैसा आएगा सभी व्यापारियों की दुकानें चलेंगी तब मजदूर की मजदूरी मिलेगी किसान की जेब में पैसा नहीं आएगा तो विकास होने वाला नहीं है हमें तरक्की तभी मिलेगी निजाम खुशहाल होगा रालोद प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाइए हम किसानों की लड़ाई गरीब मजलूमों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार है इस विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध होंगे चुनाव अन्य पार्टियों के लिए परीक्षा है तो हम लोगों के लिए एक मुद्दा प्रदेश में संपूर्ण विकास तभी होगा जब सुशासन के नाम पर लोग किसान गरीब मजदूर की बात करें सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलने वाला जनता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं बड़े नेताओं को बड़ी बारीकी से देख रही है। 8 मार्च को मौका आने पर इसका बदला जरूर लेंगे सत्ता पर काबिज होने के लिए समाज को बांटने में जुटी है सपा भाजपा बसपा इनका कोई मुद्दा नहीं है यह वही पुराना राग अलापते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं एक से एक रंगीन सपने दिखाकर लोगों से वोट लेने की फिराक में जुटे हुए हैं। जनता तमाम बातों को ठीक तरह से समझ रही है और वह फैसला देते समय सब पर विचार करके कदम उठाएगी। किसानों की आवाज बुलंद करने वाले रालोद प्रत्याशी मृगेंद्र सिंह, शिवबाबा को विजयी बनाकर कर विधानसभा भेज दीजिए। तो ये विधान सभा में बदलापुर का नाम रोशन करेंगे।  इसके पूर्व निर्धारित समय से वे हेलीकॉप्टर से कडेरेपुर गांव में उतरे तो समर्थकों ने जमकर नारेबाजी किया। जनसभा को कुँवर जय सिंह जय बाबा, प्रत्याशी कुंवर मृगेंद्र सिंह, शिव बाबा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मसूद अहमद, विधान परिषद सदस्य मुस्ताक अहमद, पूर्व एमएलसी त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ.सतेंद्र सिंह, ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम लखन पाल, संचालन राय अविंद्र प्रताप सिंह ने किया। वहाँ भारी संख्या में समर्थक व् कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें




मतदान प्रतिशत-पांचवे चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान संपन्न,शाम पांच बजे तक लगभग 57.36 फीसदी मतदान हुआ,लाइन में खड़े लोग अभी भी डाल रहे हैं अपना वोट

मतदान प्रतिशत-पांचवे चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान खत्म,फैजाबाद में 63 फीसदी, सुल्तानपुर में 60 फीसदी मतदान,श्रावस्ती में 64 फीसदी, बहराइच में 60 फीसदी मतदान,बलरामपुर में 53 फीसदी,अम्बेडकरनगर में 64.71 फीसदी,गोंडा में 58.14 फीसदी,सिद्धार्थनगर में 52.4 फीसदी मतदान,बस्ती में 58.07 फीसदी, अमेठी में 56.5 फीसदी मतदान,संतकबीरनगर में शाम 5 बजे तक 52.5 फीसदी मतदान हुआ

लखनऊ-विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतादन समाप्त,11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म,बलरामपुर,गोंडा,फैजाबाद,बहराइच में मतदान समाप्त,अंबेडकरनगर,श्रावस्ती,सिद्धार्थनगर में भी मतदान खत्म,बस्ती, संतकबीरनगर,अमेठी,सुल्तानपुर में मतदान खत्म,बाराबंकी में रुदौली सीट के 19 बूथों पर पर भी मतदान खत्म,अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर 9 मार्च को होगा मतदान,प्रत्याशी की मौत के चलते बदली गई मतदान की तिथि,607 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में हुआ कैद,11 मार्च को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना,लाइन में लगे लोग 5 बजे के बाद भी डाल सकेंगे वोट

 लखनऊ-28 फरवरी को CM अखिलेश 7 जनसभाओं करेंगे संबोधित,11 बजे माहुल बाजार में मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे जनसभा,11.45 बजे दीदारगंज में CM अखिलेश जनसभा को करेंगे संबोधित,12.30 बजे कमरिया हाइडिल बाजार में मुख्यमंत्री की जनसभा,1.15 बजे छतवारा में मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे जनसभा,2 बजे बैरमपुर कॉलेज में मुख्यमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित,2.45 बजे किसान बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया में जनसभा,3.30 बजे बघैला में मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा

 ललितपुर-बड़ा रेल हादसा टला,बम्होरीकलां रेलवे क्रासिंग के पास स्कूली बस फंसी,बस फंसने से कई घण्टे प्रभावित रही गाड़ियां,जेसीबी की मदद से निकाली गई स्कूली बस,रेलवे मामले पर पर्दा डालने में जुटा

 आगरा-महानायक अमिताभ के नाम पर ठगी करने वाले की तलाश,महानायक संग डिनर के नाम पर लाखों लेकर भागा हैरी भट्ट,ठग हैरी भट्ट दंपति के खिलाफ हरियाणा में 23 शिकायतें,आगरा में पाई गई महाठग की अंतिम लोकेशन,चंडीगढ़ के कालेजों में बिग बी के कार्यक्रम के नाम पर की वसूली

रामपुर-जिला पंचायत सदस्य से 50 लाख की फिरौती मांगी,फिरौती न देने पर जान से मारने की दी धमकी,पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,स्वार थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 7 का मामला

गोंडा-सदर बीजेपी प्रत्याशी समर्थकों का शिवसेना प्रत्याशी पर हमला,प्रत्याशी महेश तिवारी समेत कई घायल, गाड़ियाँ भी टूटी,सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण हैं बीजेपी प्रत्याशी,संघर्ष के बाद कोतवाली में जमावड़ा, डीएम-एसपी मौके पर

हापुड़-बस की खिड़की से सिर बाहर निकालने पर गर्दन कटी,बस में बैठे यात्री ने खिड़की से बाहर निकाला था सिर,टोल टैक्स के पोल से टकराकर गर्दन कटने से यात्री की मौत,गढ़ कोतवाली क्षेत्र के टोल टैक्स की घटना

एटा-कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा में ट्रक में लगी आग,स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू,काफी देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

मथुरा-किडनी फेलियर सिपाही कर रहा अतिसंवेदनशील क्षेत्र में ड्यूटी,श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में तैनात है सिपाही हरनारायण,हरनारायण की दोनों किडनी हो चुकी हैं ख़राब,हफ्ते में तीन दिन कराता है डायलेसिस,लाखों रूपये इलाज पर हो चुके है खर्च,विभाग ने न तो लाखों के बिल पास किये और न ही दी है छुट्टी

बलरामपुर-पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी की मौत,हार्ट फेल होने से मालिक राम की हुई मौत,सदर के बूथ सं.175 के थे पीठासीन अधिकारी,मतदान के बाद ईवीएम पैक करते समय हुआ हार्ट फेल

इलाहाबाद-बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की लगातार बढ़ रही मुश्किलें,जमानत खारिज करने को लेकर कोर्ट में दाखिल हुई अर्जी,अशरफ हत्याकाण्ड में अतीक को मिली है जमानत,एडीजे थर्ड कोर्ट में दाखिल हुई है अर्जी

 इलाहाबाद-सपा MLA देवेन्द्र अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवेचना अधिकारी से मांगा दिशा निर्देश,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा, क्या हुई अब तक कार्रवाई,हाईकोर्ट में 8 मार्च को होगी अगली सुनवाई,पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने दाखिल की है याचिका,सपा विधायक पर हमला कराने का आरोप,हमले में रामवीर के समर्थक की हुई थी मौत,देवेन्द्र अग्रवाल सादाबाद हाथरस से हैं सपा विधायक

 बागपत-बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली,गम्भीर हालत में व्यापारी मेरठ रेफर,बदमाश फरार,बड़ौत कोतवाली के कोताना की घटना

 प्रतापगढ़-छात्र की बेरहमी से पिटाई,पेंसिल कटर मांगने पर शिक्षक ने पीटा,संग्रामगढ़ के कीधौली का है छात्र,कुण्डा के सेंट जेवियर्स स्कूल का मामला

 लखनऊ-सपा के झूठे प्रचार की बीजेपी ने की शिकायत,चुनाव आयोग से बीजेपी ने सपा की शिकायत की,प्रचार में चलती मेट्रो दिखाए जाने की शिकायत की

 प्रतापगढ़-रंजिश में युवक को दबंगों ने मारी गोली,गंभीर हालत में युवक इलाहाबाद रेफर,नगर कोतवाली धनीपुर गांव की घटना

लखनऊ-गाजीपुर कासिमाबाद एसडीएम की शिकायत,बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत,बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने की शिकायत

कानपुर-मॉडल पोलिंग बूथ के मतदाताओं का निकाला लकी ड्रा,लकी ड्रा में 21 मतदाताओं को दिए गए ईनाम,इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की मदद से बने थे मॉडल बूथ

कानपुर देहात-विवाहिता की गला रेतकर हत्या,ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप,डेरापुर थाना क्षेत्र के लादुआपुर की घटना

इलाहाबाद-बदमाशों ने सर्राफा की दुकान से लाखों के जेवर लूटे,नकाबपोश बदमाश ने 3 लाख के जेवर लूटकर फरार,धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर की घटना

गोरखपुर-महिला ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को लगाई आग,महिला को बचाने में पति भी गंभीररुप से झुलसा,दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,सहजनवा थाना क्षेत्र के साथीपार गांव की घटना

 उन्नाव-बीड़ी की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग,आग में झुलसकर वृद्ध व्यक्ति की मौत,10 मवेशियों की भी झुलसकर हुई मौत,पुरवा कोतवाली के कटहर गांव की घटना

कानपुर-कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी,शोहदे को भीड़ ने पीटकर पुलिस के किया हवाले,जूही थाना क्षेत्र के मिलेट्री कैम्प चौकी इलाके का मामला

लखनऊ-पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी की मौत का मामला,बलरामपुर में हार्ट फेल होने से मालिकराम की हुई मौत,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए जांच के आदेश,जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद परिवार को दिया जाएगा मुआवज़ा,परिवार को 10 लाख का दिया जाएगा मुआवज़ा,एडीएम या डीएम को 5 लाख तत्काल सहायता देने के निर्देश

इलाहाबाद-गलत इलाज से मरीज की मौत का मामला,एसीजेएम फोर्थ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश,छह डॉक्टरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश,ईसी क्लीनिक और मोहक अस्पताल के डॉक्टरों पर है आरोप


बरेली-कपड़ा व्यापारी से ढाई लाख रुपये बदमाशों ने लूटे,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुप्ता चौराहे की घटना

 लखीमपुर खीरी-प्राइवेट बस ने बाइक सवार परिवार को कुचला,बाइक पर सवार दो बच्चियों की मौके पर मौत,पति-पत्नी गंभीर घायल,जिला अस्पताल भेजा गया,फूलबेहड़ इलाके के सुन्दरवल के पास की घटना

महराजगंज-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान,मोदी सरकार ने विजय माल्या का कर्ज माफ किया-राहुल,12 हजार करोड़ जनता को देते तो विकास होता-राहुल,महराजगंज केले की खेती में नम्बर वन-राहुल,हमारी सरकार बनी तो हर जिले में फैक्ट्री लगाएंगे-राहुल,यूपी का किसान केंद्र सरकार से त्रस्त है-राहुल,कर्जा माफ़,बिजली बिल हाफ करेंगे-राहुल,50 परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए की नोट बन्दी-राहुल

वाराणसी-बाइक सवार लुटेरे महिला की चेन लूटकर फरार,सीसीटीवी में कैद हुई लुटेरों की वारदात,चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज रोड की घटना

रायबरेली-ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे ट्रैकमैन की मौत,हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली की घटना

बुलंदशहर-2014 के हत्या के मामले में 8 लोगों को उम्रकैद,एडीजे कोर्ट ने 31-31 हजार का जुर्माना भी लगाया,अनूपशहर के मलकपुर में हुई थी युवक की हत्या

भदोही-अभोली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान,हाथी को पत्ता की जगह मायावती ने पैसा खिला दिया-राजनाथ,सपा की हालत पतली,इसलिए काग्रेस से गठबंधन किया-राजनाथ,खटिया सोने के लिए होती राहुल उस पर सभा करने लगे-राजनाथ,यूपी में प्राकृतिक आपदा के लिए सबसे ज्यादा रुपया दिया-राजनाथ,केंद्र की दी हुई मदद किसानों तक नहीं पहुंची-राजनाथ सिंह,यूपी में सरकार बनी तो किसानों को 0 % ब्याज पर ऋण-राजनाथ

वाराणसी-केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल का अखिलेश सरकार पर आरोप,धर्म,जाति के आधार पर यूपी में बांटे गए बिजली कनेक्शन-गोयल,सांसद की शिकायत पर मुरादाबाद पहुंची उच्च स्तरीय टीम,जांच में सही पाए गए आरोप,चार घर को कनेक्शन फिर दो घर छोड़कर बंटे कनेक्शन,जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद भी अखिलेश ने नहीं की कार्रवाई,यूपी के अन्य सांसदों ने भी की शिकायत,'दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बजट को किया गया डायवर्ट',धर्म और जाति के आधार पर रोका गया विकास-पीयूष

 लखनऊ-कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की प्रेस कांफ्रेंस,सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बहुमत में आएगी-तिवारी,राजनाथ सिंह के बयान पर प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया,आजाद भारत में ऐसा पीएम नहीं हुआ है-प्रमोद तिवारी,जिसने चुनाव में अपनी भाषा को गिराया हो-प्रमोद तिवारी,पद पर रहते अपने पद का अपमान कर रहे मोदी-प्रमोद,मोदी ने पीएम पद की मर्यादा को गिराया है-प्रमोद तिवारी,कब्रिस्थान और श्मशान पर राजनीति कर रहे मोदी-प्रमोद

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की प्रेस कांफ्रेंस,पूरे प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है यूपी में-साध्वी,पूर्वांचल में बुंदेलखंड से ज्यादा गरीबी है-साध्वी,अखिलेश यादव से साध्वी निरंजन ज्योति ने साधा निशाना,'अखिलेश पिछड़ों की राजनीति करते हैं,गरीबों का दर्द नहीं जानते',अखिलेश आप गरीबी का दर्द नहीं समझ सकते हो-निरंजन ज्योति,आप तो चांदी का चम्मच लेके पैदा हुए हो-निरंजन ज्योति,पूर्वांचल में गन्ना किसानों की हालत खराब,चीनी मिले बंद-साध्वी,'जो व्यक्ति अपने घर को नहीं संभाल सकता वो प्रदेश को क्या संभालेगा',अखिलेश में हिम्मत हो तो मुझसे खुली बहस कर ले-साध्वी,हम गरीबों, किसानों के साथ भेदभाव नहीं करते-निरंजन ज्योति,अखिलेश अमेठी में जमीन दें तो मैं फूड पार्क बनवाऊंगी-साध्वी,लोक सेवा आयोग की भेदभाव पूर्ण भर्ती पे भी उठाये सवाल

ग़ाज़ीपुर-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का बयान,बीजेपी के पास यूपी में सीएम के लिए चेहरा नही-बब्बर,BJP अमित शाह को यूपी का सीएम बनाना चाहती है-बब्बर,'PM कैबिनेट की बैठक में किसानों का कर्ज क्यों नही माफ़ करते','PM जनता को झांसा दे रहे हैं,'PM का सीना छप्पन इंच का नही',मोदी का पेट छप्पन इंच का है,जंगीपुर विधानसभा में चुनावी सभा में बोले राजबब्बर

गोरखपुर-सीएम अखिलेश और राहुल गांधी की संयुक्त जनसभा,ये गठबंधन देश की दिशा बदलने का काम करेगा-सीएम,अच्छे दिन वालों ने हमे और आपको सबकों लाइन में खड़ा किया,हमारे और आपके सबके पैसे जमा करा लिया-अखिलेश,वोट देने में इनको सबक सिखाने का काम करना-अखिलेश,बहुत सुनी हमने मन की बात-सीएम अखिलेश यादव,रेडियो के बात अब टीवी पर आ गई मन की बात-अखिलेश,पीएम से पूछना चाहते हैं कब करोगे काम की बात-अखिलेश,हमने तो एक विज्ञापन की बात कही तो बहुत नाराज हुए-सीएम,बताओ कोई गधो की विशेषता भी जानना चाहेगा क्या ?-सीएम,गठबंधन से इतना घबरा गए कि ब्लेड प्रेशर नपवाना चाहते हैं-सीएम,एक बाबा हैं उनको बड़ी चिंता है शमशान और कब्रिस्तान की-सीएम,सुना है वह बाबा बिजली की बात कह रहे थे-सीएम अखिलेश,बाबा जी आश्रम के बगल वाला बिजली का तार पकड़ लीजिए-सीएम,बिजली का तार पकड़े पता चल जाएगा बिजली आ रही की नहीं-सीएम,एम्स के लिए सबसे कीमती जमीन हमने देने का काम किया-सीएम,हमने 23 महीनों में कहा और एक्सप्रेस-वे बना दिया-अखिलेश,अब एम्स कितने दिनों में बनेगा ये पीएम मोदी जी बता दें-अखिलेश,पहली बार हम एक साथ चुनाव लड़ रहे,अच्छा नतीजा आएगा-राहुल,मेरी और अखिलेश की दोस्ती के बाद कई लोगों को डर लगा-राहुल,डर लगने के बाद नफरत फैलाने की बातें शुरू कर देते हैं-राहुल,नफरत फैलाना उनके डीएनए में है-राहुल गांधी,हमारी दोस्ती उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए हुई है-राहुल गांधी,मोदी जी ने युवाओं का टाइम बरबाद किया है-राहुल गांधी,2 करोड़ युवाओं को मोदी जी ने रोजगार का वादा किया था-राहुल,मोदी जी ने युवाओं को धोखा दिया,रोजगार नहीं दिया-राहुल,पीएम मोदी जी जागते हुए सपना देखते है-राहुल गांधी,मोदी की पिक्चर में डायरेक्टर,एक्टर,कैमरा सब कुछ मोदी जी-राहुल

 मथुरा-किडनी फेलियर सिपाही कर रहा अतिसंवेदनशील क्षेत्र में ड्यूटी,श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में तैनात है सिपाही हरनारायण,हरनारायण की दोनों किडनी हो चुकी हैं ख़राब,हफ्ते में तीन दिन कराता है डायलेसिस,लाखों रूपये इलाज पर हो चुके है खर्च,विभाग ने न तो लाखों के बिल पास किये और न ही दी है छुट्टी


मतदान प्रतिशत-मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने दी जानकारी,पांचवे चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान संपन्न,शाम पांच बजे तक लगभग 57.36 फीसदी मतदान हुआ,लाइन में खड़े लोग अभी भी डाल रहे हैं अपना वोट,सबसे ज़्यादा अम्बेडकरनगर में 64.88 फीसदी मतदान,सबसे कम सिद्धार्थनगर में 51.82 फीसदी मतदान,अब तक 71.67 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है,अमेठी के पारसौली में मतदाताओं ने मतदान बहिष्कार किया,विकास के नाम पर बहिष्कार,नहीं पड़ा एक भी वोट,गोण्डा में जिलाधिकारी से बात की जा रही है,लंभुआ में सपा के प्रत्याशी संतोष पांडेय, पड़ोसी से झगड़ा हुआ

मतदान प्रतिशत-पांचवे चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर 57.36 फीसदी वोटिंग,फैजाबाद में 60.14 फीसदी, सुल्तानपुर में 56.53 फीसदी मतदान,श्रावस्ती में 61.51 फीसदी, बहराइच में 59.5 फीसदी मतदान,बलरामपुर में 54.25 फीसदी,अम्बेडकरनगर में 64.88 फीसदी,गोंडा में 56.73 फीसदी,सिद्धार्थनगर में 51.8 फीसदी मतदान,बस्ती में 57.61 फीसदी, अमेठी में 56.25 फीसदी मतदान,संतकबीरनगर में शाम 5 बजे तक 50.31 फीसदी मतदान

 लखनऊ-सपा के झूठे प्रचार की भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत,सपा के चुनाव प्रचार में चलती मेट्रो को दिखाए जाने की शिकायत,प्रदेश उपाध्यक्ष JPS राठौर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा पत्र,अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पाण्डेय ने कहा,बीजेपी ने अपना शिकायती पत्र दिल्ली भेजा है- पीके पाण्डेय,दिल्ली से शिकायती पत्र का जवाब आने पर होगी कार्रवाई-पाण्डेय

सुल्तानपुर-सपा प्रत्याशी विधायक संतोष पांडेय की गाड़ी पर पथराव,पथराव में विधायक की गाड़ी का टूटा शीशा,विधायक संतोष पांडेय समर्थकों के साथ पहुंचे लम्भुआ थाने,थाने में पुलिस और समर्थकों में भी हुई झड़प,मतदान के बाद घर जाते समय भदैयां के पास का मामला

गाजियाबाद-यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश,कोर्ट में पेशी पर हाजिर न होने पर सीबीआई कोर्ट ने दिया आदेश,एक कम्पनी के डायरेक्टर पंकज जैन की भी कुर्की करने का आदेश

महोबा-लड़की की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी,साइकिल सवार पिता की नाली में गिरने से हुई मौत,आज होनी थी लड़की की शादी,खरेला थाना क्षेत्र के मंगली बादार की घटना

लखनऊ-सपा नेता बुक्कल नवाब के मुआवजा लिए जाने का मामला,HC का राजस्व सचिव को 7 मार्च तक रिपोर्ट देने का आदेश,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रिपोर्ट देने का दिया आदेश,गोमती किनारे रीवर फ्रंट की जमीन बुक्कल ने लिया था मुआवजा

बलिया-महावीर पाठक ने बीजेपी ज्वाइन की,अमित शाह की रैली के दौरान हुए शामिल,पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के भतीजे हैं महावीर पाठक,कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महावीर पाठक

 कन्नौज-महिला ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास,गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर,पति की हत्या के सदमे में महिला ने लगाई आग,तालग्राम थाना क्षेत्र के शकरहनी गांव की घटना

 फिरोजाबाद-मकान पर कब्जे के सदमे में मजदूर की मौत,साहूकार पर मकान कब्जाने का आरोप,शिकोहाबाद क्षेत्र के मढई गांव की घटना

 सोनभद्र-बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्यैा की कल 3 जनसभाएं,ओबरा के कुरहुल में,राबर्ट्सगंज के रामगढ़ में,घोरावल के मधुपुर में करेंगे जनसभा

कौशाम्बी-पानी भरे गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत,खेलते समय पानी में गिरने से हादसा,पुरामुफ्ती क्षेत्र के मनौरी बाजार की घटना

 गोरखपुर-कांग्रेस नेता नेता अखिलेश दास ने भाजपा पर बोला हमला,अखिलेश दास ने बीजेपी को बताया बिजनेस जलाओ पार्टी,देश को कैशलेस कर पूरी तरह से बेसलेस हो गयी भाजपा-दास,नोटबंदी के रूप में कारोबार बंदी का बीजेपी ने दिया जख्म-दास

बुलंदशहर-युवक की हत्या के 8 दोषियों को आजीवन कारावास,कोर्ट ने 31-31 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया,मलकपुर में 2014 में युवक की हुई थी हत्या,अनूपशहर क्षेत्र के मलकपुर गांव की घटना

 वाराणसी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान,''2014 के लोक सभा चुनाव में यूपी की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया'',लोक सभा में बहुमत के लिए यूपी की जनता का धन्यवाद-राजनाथ,पड़ोसी देश से अच्छे सम्बन्ध रखना चाहिए-गृहमंत्री राजनाथ,दोस्त बदल सकता है,लेकिन पड़ोसी नहीं-गृहमंत्री राजनाथ,हाथी की सेहत बिगड़ चुकी है, यह रहस्य है-राजनाथ,यूपी में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है-गृहमंत्री,विकास बोलता नहीं है, बल्कि दिखता है-राजनाथ,सरकार बनने पर बेटियों को मुफ्त पढ़ाई की व्यवस्था-गृहमंत्री,बेटी परिवार पर बोझ नहीं बल्कि सहारा बनेगी-राजनाथ,सपा, बसपा, कांग्रेस ने प्रदेश को कीचड़ बना दिया-गृहमंत्री,कीचड़ में केवल कमल ही खिलेगा-गृहमंत्री राजनाथ