tikhiawaz24.in

शनिवार, 4 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का सीएम अखिलेश यादव पर आरोप,सीएम बताएं कहां छुपा बैठा है गायत्री प्रजापति- केशव मौर्या,गायत्री अगर विदेश भागा तो सीएम जिम्मेदार होंगे- केशव,केशव मौर्या ने ट्वीट कर सीएम अखिलेश पर लगाए आरोप    

बागपत-4 माह पहले युवक की हत्या का मामला,पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन,पुलिस पर हत्या का फर्जी खुलासा करने का आरोप,पुलिस ने मृतक के चाचा को ही भेज दिया जेल,रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर गाँव में हुई थी हत्या

भदोही-सीएम की जनसभा खत्म होते ही सभा स्थल की बाउंड्री गिरी,अखिलेश के जाने के बाद भीड़ के दबाव से गिरी बाउंड्री,कोई हताहत नहीं,बाउंड्री के अंदर कई दो पहिया वाहन दबे 

इलाहाबाद-बाहुबली अतीक अहमद की लगातार बढ़ रही मुश्किलें,एक और मामले में जमानत निरस्त कराने की दी गई अर्जी,जिला कोर्ट ने अर्जी की प्रतिलिपि अतीक को भेजने का दिया आदेश,4 अप्रैल को मामले में जिला कोर्ट में होगी सुनवाई,राजूपाल हत्याकाण्ड के गवाह महेन्द्र पटेल के अपहरण का है मामला,अबतक अतीक के 8 मामलों में जमानत निरस्त करने की दी गई है अर्जी,शियाट्स मामले में 11 फरवरी से नैनी जेल में बन्द है अतीक अहमद 

इलाहाबाद-चैत्र नवरात्र से इलाहाबाद से जम्मू चलेगी स्पेशल ट्रेन,29 मार्च से 28 जून तक हर बुधवार चलेगी स्पेशल ट्रेन,30 मार्च से हर गुरुवार जम्मू से आयेगी ट्रेन इलाहाबाद,ट्रेन में चार जनरल, 12 स्लीपर, दो एसी टू टियर कोच होंगे

गोरखपुर-चौरी चौरा इलाके में कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब,मतदाता आईडी प्रूफ लेकर मतदान केंद्र के लगा रहे चक्कर
  
देवरिया-रुद्रपुर के बीजेपी प्रत्याशी का वाहन सीज,जय प्रकाश निषाद के वाहन को सीज किया गया,गाड़ी पर था बीजेपी का झंडा,प्रचार सामाग्री भी बरामद,चेकिंग में गाड़ी के कागज भी नही मिले 

फिरोजाबाद-मकान का जर्जर छज्जा गिरा,तीन लोग घायल,घायलों में माँ और उसके बेटा, बेटी शामिल,सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मधे का मामला

गाजियाबाद-बाइक सवार युवकों ने महिला से चेन छीनी,चेन छीनने के दौरान महिला गिरकर हुई घायल,कानों से कुन्डल खींचकर महिला को बाल पकड़कर घसीटा,कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके की घटना

मेरठ-फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया,सरधना थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ले की घटना

आजमगढ़-दुर्गा प्रसाद यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज,पार्टी का सिंबल लगाकर मतदान करने पर दर्ज हुआ केस

एटा-शातिर बदमाश सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार,8 माह पूर्व कंपनी के मुनीम से की थी पौने 8 लाख की लूट,सोनून पर एटा,मैनपुरी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज,बागवाला पुलिस ने निगोह हसनपुर से हुई गिरफ्तारी 

एटा-पुलिस ने असलहा फैक्ट्री पकड़ी,दो लोग गिरफ्तार,दो तमंचे और उपकरण भी पुलिस ने किये बरामद,जैथरा के परौली गाँव में चल रही थी असलहा फैक्ट्री 

लखनऊ-कल राहुल गांधी यूपी में 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित,12.30 बजे सोनभद्र के दुद्धि में जनसभा करेंगे राहुल गांधी,2 बजे मिर्ज़ापुर के मड़िहान में राहुल गांधी की जनसभा,3.45 बजे जौनपुर शहर में राहुल गांधी करेंगे जनसभा 

इटावा-दो ट्रकों से भारी मात्रा में शराब बरामद,2 लोग गिरफ्तार,95 लाख रुपये की बतायी जा रही बरामद शराब,चौबिया और बलरई पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 

गोरखपुर-चुनाव के दौरान एजेंटों के अपहरण का मामला,बीएसपी प्रत्याशी जीएम सिंह के बेटों पर मुकदमा दर्ज,4 नामजद,15 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस,एजेंटों की तहरीर पर सहजवा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी के तहत केस,गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र का मामला 

लखनऊ-एलयू के आर्ट कॉलेज में छात्रों का हंगामा,सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा,आर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटाने की कर रहे मांग

सीतापुर-बोरवेल में काम करते समय युवक की मौत,मिट्टी का ढेला गिरने से युवक की हुई मौत,नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मणनगर की घटना

जौनपुर-जौनपुर की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-जौनपुर के वीर सीमा पर सबसे आगे रहते हैं-पीएम,जौनपुर की कोख में पला इतिहास-पीएम मोदी,राजनीतिक स्वार्थ में डूबे लोग जवानों पर सवाल खड़ा कर रहे-मोदी,हमसे पूछ रहे थे कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था क्या-मोदी,देश की सुरक्षा भी इनके लिए राजनैतिक हथकंडा बन गया-पीएम,देवरिया में मैने सपा सरकार का चिट्ठा खोल दिया था-पीएम,काम बोलता है कि कारनामा बोलता है?-पीएम मोदी,वेबसाइट में सपा सरकार ने यूपी का बुरा हाल किया-PM,यूपी के 90 प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंच गई-पीएम मोदी,अबतक पौने 2 करोड़ गरीबों तक गैस का सिलेंडर पहुंचा-PM,BJP का मंत्र 'सबका साथ सबका विकास'-पीएम मोदी,कई नेताओं का मंत्र 'उसका साथ उसका ही विकास'-पीएम

वाराणसी-रोहनिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा,विपक्षी पार्टिया दूसरे,तीसरे नम्बर के लिए लड़ रहीं-माया,सपा,बीजेपी की रैलियों में तमाशबीनों की भीड़-मायावती,पीएम मोदी के रोड शो में स्थानीय भीड़ कम-मायावती,जिन जगहों पर चुनाव हुए वहां से रोड शो में लोग आए-माया,ऐसा करके मोदी थोड़ी देर के लिए वाहवाही लूट सकते हैं-माया,लेकिन इससे मोदी को वोट मिलने वाला नहीं है-मायावती,बीएसपी को इस भीड़ से अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है-मायावती,जनता बीएसपी प्रत्याशियों को जिताने का मन बना चुकी-माया,जनता बीजेपी और मोदी की कार्यशैली से बहुत परेशान-मायावती,मंदिरों में आराधना करने से भी बेहतर रिजल्ट नहीं मिलेगा-माया,बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही-मायावती,छठे चरण में भी बीएसपी को भारी वोट पड़ रहा-मायावती,7वें चरण में भी बीएसपी पीछे रहने वाली नहीं-मायावती,बीएसपी की सरकार बनने पर कांशीराम का सपना साकार होगा-माया,बीजेपी सिर्फ रोड शो करके सड़कें नाप रही-मायावती,बीजेपी यूपी में सीएम चेहरा पेश नहीं कर पा रही-मायावती,सपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल-मायावती,कांग्रेस सपा के दागियों के साथ चुनाव लड़ रही-मायावती,सपा सरकार यूपी में जंगलराज की प्रतीक मानी जाती है-माया,सपा विज्ञापनों पर सरकारी पैसा खर्च कर रही-मायावती,सपा बीएसपी योजनाओं को नाम बदलकर आगे बढ़ा रही-मायावती,मुस्लिम समाज सपा को वोट न देकर बीएसपी को वोट दें-मायावती

वाराणसी-रोहनिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा,बीएसपी का दलित वोट एक जुट है,मुस्लिम भी साथ आए-मायावती,'मोदी ने 100 दिनों में कालाधन विदेशों से लाने का झूठा वादा किया',रोजगार देने,किसानों के कर्ज माफी का भी झूठा वादा किया-मायावती,15 लाख खाते में आने का भी BJP ने झूठा वादा किया-मायावती,आज तक किसी के खाते में एक भी रुपया आया ?-मायावती,जनता का गोद लिए बाहरी बेटे को गुजरात भेजने का मन है-माया,लोग अपनी, बेटी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे-मायावती,काशी के मंदिर के पुजारी भी मोदी को आशीर्वाद नहीं देंगे-मायावती,अंदर ही अंदर पुजारी दुखी,हो सकता है बीजेपी को वोट न दें-माया,बीजेपी ने दागी और बागियों को टिकट दिया-मायावती,एक-एक सीट के टिकट के लिए पैसा लिया गया-मायावती,केंद्र की बीजेपी सरकार ने वादे का एक चौथाई कार्य भी नहीं किया-माया,मोदी के विकास न करने का वाराणसी शहर खुद गवाह है-मायावती,मोदी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को कोरा सपना दिखाया-माया,वाराणसी में गंदगी फैली रहती है,सफाई अभियान का असर भी नहीं-माया,'गंगा मैया के नाम पर बेवकूफ बनाया,गंगा सफाई के नाम पर धोखा दिया',इस बार गंगा मैया के नाम पर धोखा देने की सजा मिलेगी-मायावती,बीजेपी ने नोटबंदी का जनपीड़ादायी फैसला लिया-मायावती,'नोटबंदी से पहले ही अपने लोगों का मोदी ने कालाधन ठिकाने लगाया',नोटबंदी को लेकर खुलासा न होने से पूरी दाल काली लग रही-मायावती,राजनैतिक स्वार्थ के लिए मोदी ने नोटबंदी का फैसला लिया-मायावती

वाराणसी-रोहनिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा,मोदी सरकार में पिछड़ों,अल्पसंख्यकों का शोषण बढ़ा-मायावती,मोदी सरकार RSS के एजेंडे पर काम कर रही-मायावती,आरक्षण खत्म करने की बीजेपी साजिश रच रही-मायावती,मौका पाते ही बीजेपी आरक्षण को खत्म या प्रभावहीन बना देगी-माया,बाबा साहब ने पिछड़ों को आरक्षण देने की व्यवस्था की-मायावती,दलितों,आदिवासियों की तरह अन्य पिछड़ी जाति को भी आरक्षण की बात की,'मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी केंद्र की कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया', रिपोर्ट को लागू कराने के लिए कई महीनों तक दिल्ली में धरना दिया-माया,सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र में वीपी सिंह की सरकार बनी-मायावती,बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि की मांग की-मायावती,बीजेपी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट के खिलाफ धरना दिया-मायावती,इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने वीपी सिंह सरकार गिरा दी थी-मायावती,पिछड़े वर्ग के लोग बीजेपी के बहकावे में आने वाले नहीं-मायावती,बीजेपी ने बैकवर्ड क्लास का वोट लेने के लिए चालाकी की-मायावती,बैकवर्ड क्लास के आदमी को प्रदेश का प्रेसिडेंट बनाया था-मायावती,आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण देने के पक्ष में है बीएसपी-माया,अल्पसंख्यक समाज मजहब की सुरक्षा को लेकर चिंतित-मायावती,'आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों को शक की निगाह से देखा जा रहा',मोदी और अमित शाह ध्यान भटकाने के लिए नाटकबाजी कर रहे-माया

उत्तर प्रदेश-विधानसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान समाप्त,7 जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त,छठे चरण के 635 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद,गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ में मतदान हुआ खत्म,आजमगढ़, कुशीनगर, महराजगंज में वोटिंग हुई खत्म,लाइन में लगे लोग 5 बजे के बाद भी डाल सकेंगे वोट,11 मार्च को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना

लखनऊ-शाम 5 बजे तक कुल 57.07 प्रतिशत मतदान,7 जिलों की 49 सीटों पर हुआ मतदान  

लखनऊ-रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर कसा शिकंजा,4 हफ्ते के लिए गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट रद्द हुआ,गायत्री समेत 7 आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ NBW,विदेश जाने के सारे रास्ते बंद,जारी हुआ "लुक आउट सर्कुलर"

लखनऊ-पीएम मोदी कल भी वाराणसी में रहेंगे,कल 2 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे पीएम मोदी,कल भी वाराणसी की जनता के बीच रहेंगे पीएम मोदी,पुलिस लाइन से पांडेपुर चौराहा जाएंगे पीएम मोदी,हुकुलगंज, चौकाघाट,तेलियाबाग से जाएंगे पीएम,पटेल धर्मशाला से मेडिकल चौराहा भी जाएंगे पीएम 

वाराणसी-बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे राहुल-अखिलेश,सांसद डिंपल यादव भी साथ में दर्शन करने पहुंची,बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे राहुल-अखिलेश

फैज़ाबाद-फैजाबाद में राज्यपाल राम नाईक का बयान,प्रजापति को न्यायालय के सामने करना चाहिए आत्मसमर्पण-गवर्नर,जेएनयू पर भी बोले राज्यपाल राम नाईक,विश्वविद्यालय विचारों के आदान प्रदान का केंद्र-गवर्नर,विश्वविद्यालय राजनीति का ट्रेनिंग ग्राउंड-राज्यपाल नाईक,किसी को नहीं लांघनी चाहिए लक्ष्मण रेखा-राम नाईक,आने वाले दिनों में हिंदी में होगी कृषि क्षेत्र की पढ़ाई-राज्यपाल

लखनऊ-कल राहुल गांधी यूपी में 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित,12.30 बजे सोनभद्र के दुद्धि में जनसभा करेंगे राहुल गांधी,2 बजे मिर्ज़ापुर के मड़िहान में राहुल गांधी की जनसभा,3.45 बजे जौनपुर शहर में राहुल गांधी करेंगे जनसभा

जौनपुर-सपा सांसद डिम्पल यादव का बयान,किसान एवं गरीब विरोधी है केंद्र सरकार-डिम्पल,जातिवाद की राजनीति कर रहा है विपक्ष-डिम्पल,क़ानून व्यवस्था खराब होने की अफवाह फैला रहा विपक्ष,प्रदेश को नजर लगने से बचाने को काले रंग की चल रही डायल हैंड्रेड,केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार,बुआ जी पर कसा तंज,महिलाओं की सुरक्षा की चिंता न करे बुआ

बाराबंकी-पति ने महिला की हत्या कर कमरे में दफनाया शव,16 फरवरी को हत्या के बाद दफनाया गया था शव,मृतका के भाई की शिकायत पर जांच में हुआ खुलासा,मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव निकालने की तैयारी,हत्यारोपी पति,ससुरालीजन फरार,पुलिस तलाश में जुटी
असंधरा थाना क्षेत्र के बेलपुर गांव का मामला

मुरादाबाद-3 दिन से लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कम्प,हत्या के बाद शव को जंगल में फेंकने की आशंका,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मूढापांडे थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की घटना

लखीमपुर-कर्फ्यू में नौ बजे तक रहेगी ढील,खुल सकेंगी दुकानें,प्रशासन ने स्थिति के मद्देनजर लिया ढील का निर्णय,अब शहर में रात नौ बजे तक खुली रह सकेंगी दुकानें

बरेली-ट्रक ने चार बाइक सवारों को रौंदा,3 लोगों की मौत,एक युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,शाही थाना क्षेत्र के जुन्हाई मोड़ के पास हुआ हादसा

हाथरस-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत,मुरसान थाना क्षेत्र के करवन नदी के पुल की घटना

लखनऊ-बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट और वरूण धवन कल लखनऊ में,अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का करेंगे प्रमोशन,वेव मॉल में कल 11.45 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कानपुर-कार सवार व्यापारी पर दबंगों ने किया देशी बमों से हमला,कार चालक गंभीर रूप से घायल,पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद,विधनु थाना क्षेत्र के सागरपुर का मामला

मथुरा-पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार भाई-बहन घायल,गंभीर हालत में दोनों को आगरा रेफर किया गया,पुलिस के व्रज वाहन से बाइक में लगी थी टक्कर,मथुरा रोड स्थित जचोन्दा चौराहे की घटना

फर्रूखाबाद-शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को मारी गोली,गंभीर हालत में पत्नी लोहिया अस्पताल में भर्ती,कमालगंज क्षेत्र के पेरी नवादा गांव की घटना

बरेली-डम्पर की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत,भोजीपुरा थाने के ओवरब्रिज के पास की घटना

गोरखपुर-एजेंटों के अपहरण के मामले में पुलिस ने कसी नकेल,बीएसपी प्रत्याशी के 3 समर्थकों को किया अरेस्ट,BSP प्रत्याशी के बेटों के साथ मिलकर अपहरण का आरोप,सहजनवा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीलीभीत-जमीनी विवाद ने दबंगो ने युवक को जमकर पीटा,धारदार हथियार से किया घायल,
जिला अस्पताल में भर्ती,जहानाबाद क्षेत्र के सहगंवा नगरीय इलाके का मामला

भाषण के शुरुवात में कहा कि कलकत्ता और काशी के बीच में है हमारा जौनपुर - मोदी

जौनपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था क्या मोदी सबूत दो सबूत दो, लेकिन मैं उन विरोधियों से कहना चाहता हूं कि जरा जौनपुर जाइये और उनकी माँ से पूछिए, आपको सवाल पूछने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए चुनाव से कुछ महीनों पहले 500 रुपया लागू कर फौजियों का अपमान किया। चुनाव बाद वन रैंक, वन पेंशन लागू किया जिसमें साढ़े 6 हज़ार करोड़ रूपये की किश्त दे दी अभी हमारी सरकार को कुल 12000 करोड़ देना गई।
वह शनिवार को नगर के टीडी कॉलेज के मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशाल जनसैलाब उमड़ा हुआ था।
उन्होंने कहा कि सपा कहती है काम बोलता है लेकिन मैंने उनका कच्चा चिट्ठा खोल दिया यहाँ काम नहीं कारनामा बोलता है। सपा सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर एक कारनामा था जब वह सामने आया तो उनके होश उड़ गए उन्हें इसे हटा दिया।
कहा कि 11 मार्च को सपा, बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा और 13 मार्च को यूपी में भाजपा होली खेलेगी और सरकार बनने के बाद पहली मीटिंग में ही किसानों का कर्ज माफ हो जायेगा।
श्री मोदी ने कहा कि जिस प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए लेकिन यहां के 1500 गांव आज भी अँधेरे में है वहाँ बिजली नहीं पहुँची थी, लेकिन हमारी सरकार ने गांवों में बिजली पहुँचाने का काम किया।
कहा कि हमारी सरकार ने कई करोड़ परिवार को फ्री में गैस कनेक्शन दिया।
भाषण के शुरुवात में कहा कि कलकत्ता और काशी के बीच में है हमारा जौनपुर। उन्होंने यहाँ की धरती और वीरों को नमन किया। कहा कि यहां की धरती 100 साल तक देश की राजधानी रही है। देश के लिए शहीद होने वाले हमारे जौनपुर के जवान अग्रिम पंक्ति में होते है। जब चुनाव शुरू हुआ था तो ठंडी थी लेकिन जौनपुर पहुचते पहुचते गर्मी आ गयी लेकिन इस गर्मी में भी अपार जन सैलाब चारों तरफ देखने को मिला है मैं सभो को नमन करता हूँ। उन्होंने सर्जीकल स्ट्राइक का हवाला देते हुए कहा कि हमारी फौज ने उस पार जाकर आतंकियों के ठिकाने उड़ा दिए और सूरज उगने से पहले वापस लौट आये। वह अपार जनसैलाब देख गदगद नजर आये।
इसी दौरान जब फोटोग्राफर ने जनसैलाब की तरफ रुख किया तो लोग मोदी-मोदी कहने लगे।
इसके पूर्व उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। पूरा मैदान मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा।

अपने अंदाज में जनता से पूछे सवाल
पीएम ने जनता से पूछा कि क्या आपको जौनपुर में बिजली मिलती है क्या? जनता से जवाब आया नहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूपी को 24 घंटे बिजली देती है और सस्ती बिजली देती है लेकिन यहाँ के मुख्यमंत्री सिर्फ सैफई में बिजली देते है।

जौनपुर का जिक्र कर जनसैलाब को आकर्षित किया
पीएम मोदी ने कहा कि जौनपुर में सूरज ढलने के बाद हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती, यह सब मुख्यंमत्री की देन है।

बेटी न्याय के लिए तड़प रही है, और पुलिस भैंस खोज रही है
पीएम मोदी ने कहा कि सपा के लोग गायत्री प्रजापति मंत्र का जाप कर रही है। बेटी को न्याय दिलाने का काम मुख्यमंत्री नहीं कर रहे है, और उनकी पुलिस किसी की भैंस खोजती है।

बाहुबलियों पर साथ निशाना
पीएम ने कहा कि यहाँ के थाने सपा का दफ्तर हो गयी है। यहाँ के जेल बाहुबलियों के लिये महल हो गए है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने दीजिये ऐसे कड़े कानून बनाये है जमीन हड़पने वाले जेल में होंगे।

नोटबंदी पर भी बोले
पीएम ने कहा कि जब नोटबंदी हुई बुआ भतीजे और उनके नए यार को तकलीफ हो गयी।

भाषण में किया 'नये यार' का ज़िक्र
पीएम ने कहा कि अखिलेश यादव कहते है कि मोदी जी जरा आगरा एक्सप्रेसवे में जाइये तो आप भी सपा को वोट दे देंगे। मैं कहता हूं कि अखिलेश जी आप जरा खेतासराय से खुटहन तक साईकिल पर आने नए यार को बैठा कर तब पता चलेगा।

8 को पिण्डदान करिये, विकास का दरवाजा खोलिये
पीएम ने कहा कि 8 मार्च को आपको पिण्डदान करना है और सपा, बसपा और कांग्रेस को सबक सिखाना है तभी विकास का दरवाजा खुलेगा।

जब हँस उठे पीएम
बीच बीच में अपार जनसैलाब मोदी-मोदी कहने लगा तो वह भाषण रोक हँस पड़े। कई बार उन्हें भाषण रोकना पड़ा और भारत माता का जयकारा लगाकर लोगों को शांत करना पड़ा जिससे भाषण में रूकावट आयी।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


लखनऊ- 7 जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई वोटिंग,सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग,शाम 5 बजे तक होगा मतदान गोरखपुर,देवरिया,बलिया,मऊ,आजमगढ़,कुशीनगर,महाराजगंज जिलों में डाले जा रहे हैं वोट,छठे चरण में 635 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला,छठे चरण में 63 महिला प्रत्याशी भी मैदान में,सबसे अधिक 23 प्रत्याशी गोरखपुर शहर से मैदान में,सबसे कम 7 उम्मीदवार आज़मगढ़ शहर से मैदान में,छठे चरण में कुल 1,72,86,327 मतदाता,94,78,923 पुरुष मतदाता, 78,06,416 महिला मतदाता,सबसे ज़्यादा मतदाता मऊ सदर में 4,41,589 मतदाता,सबसे कम मतदाता बलिया के सिकंदरपुर में 2,85,968,युवा मतदाता 2,32,398, दिव्यांग मतदाता 85,717,667 डिजिटल कैमरे,1081 वीडियो कैमरे लगाए गए,1781 जगहों पर वेब कॉस्टिंग कराई जाएगी,2007 माइक्रो ऑब्ज़र्वर,1221 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए,123 जोनल मजिस्ट्रेट,139 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए,1186 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन,83286 मतदानकर्मी लगाए गए

लखनऊ- पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी और जौनपुर में,9.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी,9.55 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे पीएम मोदी,आज काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो,10 बजे सड़क मार्ग से विश्वनाथ मंदिर जाएंगे,12 बजे विश्वनाथ मंदिर में पूजन करेंगे पीएम,बीएचयू सिंह द्वार से निकलेगा पीएम का रोड शो,रविदास गेट लंका,अस्सीघाट,भदैनी जाएगा रोड शो,सोनारपुरा,मदनपुरा,गोदौलिया,बांसफाटक जाएगा रोड शो,चौक,नीचिबाग,मैदागिन,कोतवाली थाना तक रोड शो,विश्वेश्वरगंज से गुजरात विद्या मंदिर जाएगा रोड शो,पीएम के रोड-शो को लेकर वाराणसी में उत्साह,जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत करेंगे काशीवासी,1 बजे विश्वनाथ मंदिर से काल भैरव के लिए प्रस्थान,1.15 बजे काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे,2.10 बजे बीएचयू हेलीपैड से जौनपुर जाएंगे पीएम,2.45 बजे जौनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित,टीडी कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे पीएम मोदी,4.35 बजे बीएचयू गेस्ट हाउस पहुंचेंगे पीएम मोदी,7.15 बजे गेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से करेंगे प्रस्थान,7.30 बजे टाउनहाल मैदान में सभा को करेंगे संबोधित 

लखनऊ- सीएम अखिलेश की आज वाराणसी,भदोही में जनसभाएं,वाराणसी में राहुल गांधी और सीएम अखिलेश का रोड शो भी होगा,भदोही में 11 बजे ज्ञानपुर में सीएम अखिलेश की जनसभा,11.45 बजे वाराणसी के अजगरा में सीएम की जनसभा,12.30 बजे वाराणसी के अजगरा में सीएम की जनसभा,1.10 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे,शुरू होगा रोड शो,मुख्यमंत्री 5 घंटे तक वाराणसी में रोड शो करेंगे,अखिलेश-राहुल के रोड-शो में डिंपल यादव भी रहेंगी मौजूद,कचहरी अम्बेडकर चौराहे से शुरू होगा संयुक्त रोड शो,नदेसर से चौकाघाट पहुंचेगा राहुल-अखिलेश का रोड शो,अखिलेश-राहुल का रोड शो दोशीपुरा से गोलगड़्डा जाएगा,पीली कोठी,मैदागिन,चौक,गोदौलिया से गुजरेगा रोड शो,गिरजाघर चौराहे तक जाएगा अखिलेश-राहुल का रोड शो  

लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सोनभद्र,गाजीपुर में रहेंगे,12.30 बजे सोनभद्र के दुद्धी में राजनाथ की जनसभा,2.10 बजे गाजीपुर के मनपुर करंडा में राजनाथ की जनसभा 

लखनऊ- बीएसपी सुप्रीमो मायावती की आज वाराणसी में जनसभा,वाराणसी के रोहनिया में आज करीब 1 बजे करेंगी जनसभा  

जौनपुर- जौनपुर में सपा सांसद डिम्पल यादव करेंगी जनसभा,मड़ियाहूं के रामपुर धनुहा में 11:30 बजे करेंगी जनसभा,मछलीशहर के सिकरारा में 12:30 बजे करेंगी जनसभा,केराकत के रतनूपुर में 1:35 बजे डिम्पल करेंगी जनसभा

लखनऊ- BJP प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की आज जौनपुर में,जौनपुर में पीएम मोदी के साथ रहेंगे केशव प्रसाद मौर्या 

लखनऊ- स्वाति सिंह वाराणसी में आज दो जनसभाएं करेंगी,सेवापुरी और शिवपुर में स्वाति सिंह की जनसभाएं 

लखनऊ- बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की आज की जनसभाएं,मनोज तिवारी मिर्जापुर,सोनभद्र,गाजीपुर में करेंगे जनसभाएं,1 बजे मिर्जापुर,2.10 बजे सोनभद्र में करेंगे जनसभा,3.30 बजे गाजीपुर के जंगीपुर में करेंगे जनसभा 

लखनऊ- प्रमोद तिवारी और राजबब्बर भी आज वाराणसी में,राहुल गांधी के रोड शो में शामिल होंगे दोनों नेता

लखनऊ- कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आज वाराणसी में,जनसभाओं एवं कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे खुर्शीद अहमद 

लखनऊ- कांग्रेस के पूर्व सांसद अजहरुद्दीन आज जौनपुर में,11.35 बजे मलहनी में जनसभा को करेंगे संबोधित 

लखनऊ- कांग्रेसी नेता महेन्द्र जोशी आज वाराणसी में,राहुल गांधी के रोड शो में जोशी होंगे शामिल

लखनऊ- बिहार के मंत्री अशोक चौधरी आज पहुंचेंगे वाराणसी,सपा और कांगेस गठबंधन के पक्ष में करेंगे 3 जनसभाएं

लखनऊ- निषाद नेता उम्मेद निषाद आज जौनपुर में,सपा कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में करेंगे प्रचार

महोबा- दबंग के छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान,दो माह से दबंग छात्रा को कर रहा था परेशान,गुरुवार को छात्रा को घर से उठा ले जाने की दी थी धमकी,दो माह से पीड़िता के परिजन पुलिस से लगा रहे थे गुहार,शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर की घटना

कानपुर- डकैती के आरोपी को वादी के घर लेकर पहुंचा चौकी इंचार्ज,3 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी वादी को सौंपा,वादी और चौकी इन्चार्ज पर डकैती के आरोपी को पीटने का आरोप,ग्रामीणों के पहुंचने पर चौकी इंचार्ज ने गड़ासा लेकर दौड़ाया,डकैती के आरोपी के पेट में लगा चाकू,गंभीर हालत में भर्ती,आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा,कई थानों की पुलिस ने हालात पर पाया काबू,सचेंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन गांव का मामला

मेरठ- साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा टीम का छापा,लिंग परीक्षण की जांच करते 3 गिरफ्तार,2 फरार,मौके से 16 हजार कैश बरामद,सील किया गया सेंटर,मवाना थाना इलाके के मेन मार्केट का मामला

प्रतापगढ़- बोलरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत,घटना के बाद ड्राइवर बोलरो सहित फरार,उदयपुर के रामपुर कसिहा का मामला

वाराणसी- लूट की नीयत से बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक निजी अस्पताल में भर्ती,कैंट थाना इलाके के लमही के पास की घटना

रामपुर- पूर्व विधायक वीना भारद्वाज सपा से 6 साल के लिए निष्कासित,पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हुई कार्रवाई,सपा जिलाध्यक्ष ने वीना भारद्वाज को किया निष्कासित

पीलीभीत- पत्थर मार रहे बच्चे की शिकायत महिला को पड़ी भारी,दबंगों ने की महिला की जमकर पिटाई,गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल रेफर,बीसलपुर थाना क्षेत्र के नीमाडाडी गांव की घटना

लखीमपुर- आज सुबह 6 बजे से कर्फ्यू में ढील,शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में रहेगी ढील,जिलेभर के सभी स्कूल कॉलेज आज भी रहेंगे बंद,बैंक और सरकारी दफ्तर रोजाना की तरह खुलेंगे,राशन की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई-डीएम,जिले में आज इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बहाल 

मेरठ- नर्स ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,भाजपाइयों ने अस्पताल पर किया हंगामा,नौचन्दी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट का मामला

जालौन- खड़े डंपर में ट्राला ने मारी टक्कर,2 की मौत,क्रेन मशीन से वाहनों को किया जा रहा अलग,एट थाना क्षेत्र के पिंडारी हाईवे का मामला

लखनऊ-यूपी के 7 जिलों में 49 सीटों पर मतदान जारी,सुबह 9 बजे तक 7 जिलों में 11 फीसदी मतदान,9 बजे तक सबसे अधिक 12.50 फीसदी मऊ में मतदान,9 बजे तक सबसे कम 9.1 फीसदी देवरिया में मतदान

बलिया-अंबिका चौधरी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह के घर में घुसकर मारपीट का आरोप,संग्राम सिंह के बेटे की तहरीर पर हुई कार्रवाई,सदर कोतवाली के जलालपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी 

लखनऊ-विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी,7 जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी,शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट,छठे चरण में 1,72,86,327 मतदाता डालेंगे वोट,635 प्रत्याशियों के भाग्य का हो रहा फैसला,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान 

लखनऊ-अमीनाबाद में कई दुकानों में लगी आग,दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं,अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क के पास का मामला,कई दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान,दुकानों में आग लगने से अमीनाबाद में अफरा-तफरी 

गोरखपुर-मतदान के बाद बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का बयान-भाजपा छठे चरण में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी- आदित्यानाथ,दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी- योगी,जनता का रुझान बीजेपी के पक्ष में- योगी आदित्यनाथ,11 मार्च को सपा-बसपा के कुशासन का अंत होगा- योगी

लखीमपुर-लखीमपुर शहर में लगे कर्फ्यू में ढील,सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में रहेगी ढील,गड़बड़ी फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर,कमिश्नर, आईजी, डीआईजी जिले में कर रहे कैम्प,व्यापारियों ने खोलीं दुकानें,लोग खरीददारी करने निकले

हापुड़-तेज रफ़्तार बाइक ट्रक से टकराई,एक युवक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल,थाना हाफिजपुर के हाईवे की घटना

कौशाम्बी-ट्रेन की चपेट में आकर दंपति की मौत,पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बे की घटना

गोरखपुर-कपड़ों के साथ दो सपा समर्थक गिरफ्तार,सूट बाटने के दौरान पुलिस किया गिरफ्तार,बेलीपार थाना क्षेत्र के ककरखोर गांव का मामला

वाराणसी-मैदागिन में बिना परमीशन लगे मंच को पुलिस ने हटाया,सपा नेताओं द्वारा लगाए गए मंच को पुलिस ने हटाया,पीएम मोदी के यात्रा रूट पर लग रहा मंच हटाया गया,मैदागिन के सप्तसागर मार्केट के पास का मामला 

वाराणसी-पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में कहासुनी,सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर,बैनर हटवाने पर कहासुनी,बुदौलिया चौराहे से हटाए गए बैनर और पोस्टर

रायबरेली-जिला जेल में बंद कैदी को पड़ा हार्ट अटैक,इलाज के दौरान अस्पताल में कैदी की मौत

मुरादाबाद-एनएच 24 पर ट्रक में लगी भीषण आग,ट्रक में आग के चलते ट्रैफिक रोका गया,पाकबाड़ा थाना क्षेत्र की घटना 

मेरठ-गुलाब रेस्टोरेंट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई,वाणिज्य कर की 15 सदस्यीय टीम ने मारा छापा,गोदाम से लेकर रेस्टोरेंट तक एक साथ कार्रवाई,सिविल लाइन के गुलाब रेस्टोरेंट का मामला 

हाथरस-रोड के किनारे युवक का मिला शव,हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका,सदर के तरफरा इलाके का मामला 

वाराणसी-तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा,चालक और क्लीनर गंभीर घायल,भर्ती,लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना