tikhiawaz24.in

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर दिन भर की बड़ी खबरें

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी के दफ्तर पहुंचीं रिवर फ्रंट की फाइलें,योजना पहले 600 करोड़ की थी बाद में पहुंची 1600 करोड़,700 करोड़ का ठेका दिल्ली,बिहार में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को,शिवपाल यादव थे सिंचाई मंत्री और दीपक सिंघल प्रमुख सचिव,अफसरों-नेताओं की मिलीभगत से ब्लैक लिस्टेड कंपनी को काम,घटिया काम के चलते गोमती पुल की सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा,धांधली के चलते गोमती बंधे वाली सड़क भी नदी में जा गिरी,सिंचाई विभाग का दफ्तर भी घटिया निर्माण से नदीं में गिर गया,2 महीने से बंद पड़ी है गोमती बंधे वाली सड़क,रोज ट्रैफिक जाम,धांधली को आंख मूंदकर देखने वाले कई इंजीनियरों की शिकायतें पहुंची,रूप सिंह,अरविंद कुमार,अनिल यादव,आशीष यादव,MP सिंह की शिकायतें,रिवर फ्रंट के नाम पर नदी में जमीन दिखाकर करोड़ों का फर्जी मुआवजा,मुआवजा लेने वालों में कई नामी नेता और बड़े अफसरान तक शामिल,रिवर फ्रंट के दौरे पर गए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बेहद नाराज,बढ़ी हुई लागत,घटिया काम,रिवाइज़ एस्टीमेट और सुस्त रफ्तार पर नाराज,फाइलों का एक-एक पन्ना खुद देख रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ-रिवरफ्रंट के प्रमुख अभियंता प्रदीप कुमार ने CM को दी जानकारी,CM ने रिवरफ्रंट को पूरा करने के लिए 1 साल समय दिया-अभियंता,अब तक मिले 1437 में से 1427 करोड़ योजना में खर्च हुए-अभियंता,योजना को पूरा करने के लिए 1 हजार करोड़ की और जरूरत-अभियंता,सीएम ने जरूरत पड़ने पर जांच कराने की भी बात कही-अभियंता

गोरखपुर-सीएम योगी के निर्देश पर शुरू हुई गेंहू खरीद,गोरखपुर के 19 ब्लाकों में क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू,पीसीएफ और खाद्य विभाग में 89 क्रय केंद्र खोले गए

लखनऊ-सपा के चारों प्रकोष्ठों की बैठक 7 अप्रैल को पार्टी ऑफिस में,सुबह 10 बजे से लोहिया सभागार में आयोजित होगी बैठक,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक को करेंगे संबोधित,युवजन सभा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद,यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के जिला,महानगर अध्यक्ष भी रहेंगे

लखनऊ-सपा के जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक 6 अप्रैल को,राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी बैठक में होंगे शामिल,सुबह 10 बजे से पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक को करेंगे संबोधित

चित्रकूट-डिप्टी सीएम केशव मौर्या का चित्रकूट में बयान,क्षेत्रीय विधायकों,बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बने-केशव मौर्या,किसानों का अनाज सीधे सरकार खरीद रही है- केशव मौर्या,खरीद केंद्रों और किसानों के बीच किसी को नहीं आने देंगे- मौर्या,बुंदलखंड विकास बोर्ड का जल्द ही गठन किया जाएगा-केशव 

अयोध्या-रामलला के दर्शन अवधि में 2 घंटे की बढ़ौत्तरी,रामनवमी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय बढ़ा,एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम का समय बढ़ा,5 अप्रैल पर तक लागू रहेगा दर्शन का बढ़ा समय,सुबह 7 से 12 बजे तक,दोपहर 1 से 6 बजे तक होंगे दर्शन

बरेली-एंटी रोमियों टीम की महिला सिपाही से छेड़छाड़,सिपाही के घर में घुसकर किया प्यार का इजहार,आरोपी शोहदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मीरगंज थाना परिसर के शोहदा हुआ गिरफ्तार

गाजियाबाद-यादव सिंह के करोड़ो के घोटाले को लेकर आज की गयी छापेमारी,गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गौर ग्रीन सिटी में भी छापेमारी,नॉएडा प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी है यादव सिंह

कानपुर-भौती स्थित गौशाला में गायों का बुरा हाल,गायों को नहीं मिल पा रहा भर पेट चारा,4 महीने में सौ से अधिक गायों की हुई मौत,गौशाला के प्रबंधन ने कहा गाएं मरी नहीं चोरी हो गईं,शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा हैं गौशाला सोसाइटी के अध्यक्ष

बदायूं-खेत पर काम कर रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात,आरोप फरार,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज,पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा,सहसवान कोतवाली क्षेत्र की घटना

बुलंदशहर-डिबाई मंडी परिसर में साजिश,कल से आज तक 14 गायों की मौत,50 बीमार,जहर देकर गायों की हत्या करने की साजिश,आलाधिकारियों ने वजह जानने की नहीं की कोशिश,डिबाई के मंडी परिसर में कल से अबतक 14 गायों की मौत,शिकायत सुनने के लिए फोन भी नहीं उठा रहे अधिकारी

सिद्धार्थनगर-कैबिनेट मन्त्री के समीक्षा बैठक में कई अधिकारी मिले सोते,कृषि अधिकारी,PWD के अधिषाशी अभियन्ता सोते मिले,कई अधिकारी पूरी बैठक के दौरान मोबाइल पर बात करते रहे,कैबिनेट मन्त्री ले रहे थे समीक्षा बैठक

फैजाबाद-एनडी कृषि विश्वविद्यालय का बैंक खाता सीज,वैट न जमा करने पर वाणिज्य कर विभाग ने किया सीज,3 वर्ष के 8 करोड़ के वैट बकाए पर बैंक खाता हुआ सीज,खाते में जमा 42 लाख रुपए की रकम को भी जब्त किया

हाथरस-शराब की दुकान का महिलाओं ने किया विरोध,गाड़ी से उतर रही शराब की पेटियों को रोड पर फेंका,मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया,शराब की दुकान न खुलने का दिया आश्वासन,सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला केसरी की घटना 

आगरा-व्यापारी पर गर्म चाय फेंककर पीटने वाले सिपाही सस्पेंड,ईटीवी की खबर के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई,दबंगई करने वाले चारों सिपाहियों को किया सस्पेंड,सिपाहियों की पिटाई से व्यापारी गंभीर रुप से हुआ था घायल,सिपाहियों की गर्म चाय से झुलसा व्यापारी अस्पताल में भर्ती

सम्भल-ट्यूबवेल की मरम्मत के दौरान बोरवेल में गिरा किसान,रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसान को निकाला गया,तहसील प्रशासन और ग्रामीणों ने सकुशल निकाला

इलाहाबाद-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान,भू-माफिया, अवैध खनन पर होगी कार्रवाई-स्वास्थ्य मंत्री,एंटी लैंड माफिया स्क्वायड का जल्द होगा गठन-सिद्धार्थनाथ,आजम खां के खिलाफ मिली शिकायत की होगी जांच-सिद्धार्थनाथ,दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई-सिद्धार्थनाथ सिंह,शुरूआती जांच में पता चल रही कुछ गड़बड़ियां

चित्रकूट-डिप्टी सीएम केशव मौर्या का
बयान,सपा,बसपा सरकार में सड़कों का मतलब गड्डा युक्त,बीजेपी सरकार में होंगी गड्डा मुक्त सड़कें,बसपा,सपा में हुए धांधली की होगी जाँच,दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही,किसानों के फसलों का दाम किसी बिचौलिये के पास न जाए,सीधे किसानों के खाते में आए उनका दाम,किसानों का कर्ज माफ होगा,बुंदेलखंड के विकास के लिए विकास बोर्ड का होगा गठन

मुजफ्फरनगर-झोलाछाप डाक्टरों का कारनामा,झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की हुई मौत,झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ओवरडोज़ देने का आरोप,पुलिस ने युवक के शव को भेजा पीएम के लिए,परिजनों ने दी आरोपी डॉक्टर के ख़िलाफ़ तहरीर,चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर का मामला

बदायूं में नकली दवाओं का बड़ा कारोबार,पेन किलर दवा का नमूना जांच में फेल,दवा कंपनी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज,नोएडा के इंड्रस्टियल एरिया में है फार्मा कंपनी,शहर के मीरा सराय मेडिकल स्टोर से लिया था सैम्पल,नमूने की जांच की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

कानपुर-सैफुल्लाह एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश का मामला,कानपुर में सैफुल्लाह के पिता ने सीएम को दिया धन्यवाद,कहा प्रशासन जो जांच कर रहा है उससे हमें कोई शिकायत नहीं है

गाजियाबाद-कविनगर में दलित की झोपड़ी पर नगर निगम का बुलडोज़र,मां-बाप-पति और तीन बच्चो सहित रहती थी महिला,नगर निगम ने झुग्गी सहित सामान भी तोड़ा,दलित महिला ने लगाए नगर निगम कर्मचारियों पर आरोप,कहा अकेले में मिलने बुलाता था कर्मचारी नहीं जाने पर उजाड़ा घर

वाराणसी-संतुष्टि हॉस्पिटल की डॉ. रीतू गर्ग के खिलाफ मोर्चा नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा,नगर निगम वाराणसी की "स्वच्छता दूत" से हटाने की मांग,नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी को दिया गया पत्र,डॉ. रितु गर्ग नगर निगम स्वच्छता कैंपन की हैं ब्रांड एंबेस्डर 

जौनपुर-घर से भागे प्रेमी युगल ने कोतवाली में रचाई शादी,दो पक्षों की सहमति से पुलिस ने रचवाई शादी,शाहगंज इलाके से भागे थे युवक-युवती,शाहगंज पुलिस ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

सोनभद्र-अंधविश्वास के चलते महिला चढ़ी नीम के पेड़ पर,देवी आने की बात कहकर किया जमकर हंगामा,पुलिस की मान- मनौव्वल के बाद पेड़ से उतरी महिला,शाहगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल की घटना

आगरा-भीषण गर्मी से ताजमहल पर पर्यटक परेशान,ताज पर पर्यटकों के पीने के पानी का नहीं कोई इन्तज़ाम,गर्मी से ताज का दीदार करने में पर्यटकों को हो रही परेशानी

अमेठी-प्रधान की हत्या करने जा रहे 1बदमाश को पुलिस ने पकड़ा,दूसरा साथी मौके से फरार,1 तमंचा मौके से बरामद,कुछ दिन पूर्व प्रधान के बेटे की हुई थी हत्या,बेटे के हत्या में मुख्य गवाह था प्रधान

लखनऊ-पक्के पुल से सीतापुर रोड तक चला नगर निगम का अभियान,नगर निगम ने रास्ते के अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर,पुलिस फोर्स के दस्ते ने कब्जेदारों को खदेड़ा                       

लखनऊ-नवीन गल्ला मंडी पर डीएम का छापा,गेंहू खरीद के इंतजाम देखने पहुंचे डीएम,अवव्यस्था देख अफसरों पर बिफरे डीएम

वाराणसी-केन्द्रीय कार्यालय पर छात्रों का अनशन दूसरे दिन जारी,रेजिडेंट डाक्टर से मारपीट के बाद छात्र गए थे धरने पर,कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

चंदौली-एनएचआई और जिला प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण,डेढ दर्जन से ज्यादा कच्चे मकानों को किया जमीदोज,गांव वालों का आरोप मनमाने तरीके से गिराए मकान,चंदौल कोतवाली के जगदीश सराय गांव का मामला,अतिक्रमण हटाने में गांव वालों से अधिकारियों की नोकझोंक

इलाहाबाद-प्राइवेट प्रैक्टिस वाले सरकारी डॉक्टरों को चेतावनी,20 दिन में सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस बंद करें,20 दिन बाद प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों पर होगी कार्रवाई,प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले 270 डॉक्टरों की लिस्ट तैयार,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दी डॉक्टरों को चेतावनी

लखनऊ-गर्मी बढ़ते ही राजधानी में शुरु हुई पानी की किल्लत,चौपटिया मोहल्ले में पानी न आने से लोग परेशान,हफ्तेभर से जलापूर्ति न होने से लोगों का बुरा हाल 

लखनऊ-सीएम के स्वच्छता अभियान का दफ्तरों में दिखने लगा असर,दफ्तर में गुटखा खाने वाले अफसर अब मुंह धोकर बैठते हैं,लखनऊ आरटीओ दफ्तर में दिख रहा साफ सफाई का असर

लखनऊ-CM के निर्देश के बाद खाद्य, रसद मंत्री छत्तीसगढ़ में ,मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री अतुल गर्ग छत्तीसगढ़ गए,कमिश्नर अजय चौहान भी छत्तीसगढ़ गए,पीडीएस सिस्टम और प्रोक्योरमेंट का निरीक्षण करेंगे 
 
लखनऊ-परिवहन मंत्री की सख्ती,डग्गामार गाड़ियों के खिलाफ अभियान,विभिन्न रूटों पर 55 डग्गामार बसों को किया सीज,35 गाड़ियों के परमिट रद्द करने के लिए लिखा पत्र

अम्बेडकरनगर-विवेचना करने गए एसआई को पूर्व प्रधान ने जड़ा थप्पड़,पूर्व प्रधान की गाड़ी से कुछ दिन पूर्व हुआ था एक्सीडेंट,थाना सम्मनपुर के मछली गांव की घटना

लखनऊ-स्कूल परिसर में कॉपी किताबें बेंचने का मामला,DIOS ने स्कूल के खिलाफ थाने में दी तहरीर,एक्जॉन मॉटेसरी हाई स्कूल में बेची जा रही थी कॉपी किताबें,अभिभावकों की शिकायत पर  DIOS ने कराई थी जांच,डीआईओएस ने मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की,सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया पत्र

अम्बेडकरनगर-विवेचना करने गए सब इन्स्पेक्टर को पूर्व प्रधान ने जड़ा थप्पड़,पूर्व प्रधान की गाड़ी से कुछ दिन पूर्व हुआ था एक्सीडेंट,सम्मनपुर थाने के मछली गांव की घटना

सुल्तानपुर-पुलिया के नीचे नवजात शिशु का शव मिला,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बखरा जलालपुर का मामला  

गोंडा-भाजपा विधायक के खाद्यान्न गोदाम निरीक्षण में मिली खामियां,स्टॉक और दस्तावेज में मिला कई कुंतल का अंतर,खाद्यान्न का पिछले काफी दिनों से चल रही थी कालाबाजारी

सीतापुर-डीएम ने विकास भवन किया औचक निरीक्षण,कई विभागों में अफसरों की मनमानी की खुली पोल,डीपीआरओ आफिस में सम्बद्ध 8 सफाईकर्मी रिलीव,सीडीपीओ कार्यालयों के बाबू भी मुख्यालय से मिले संबद्ध,डीएम ने रिलीव आदेश के साथ अफसरों का स्पष्टीकरण मांगा

मेरठ-मवाना में अवैध आतिशबाजी कारोबार का भंडाफोड़,5 ट्रक बनी हुई आतिशबाजी बरामद,एसडीएम की छापेमारी में हुआ खुलासा,4 मकानों में चल रहा था बिना लाइसेंस से अवैध कारोबार,मवाना थाना इलाके के मिल बाईपास का मामला

फैजाबाद-अवध विवि के B.S.c द्वितीय वर्ष का पेपर लीक होने का मामला,कल शाम को रसायन विज्ञान का पेपर हुआ था लीक,पेपर लीक होने के बाद भी वीवी ने कराई थी परीक्षा,फैजाबाद के अवध विश्वविद्यालय में आपात बैठक जारी

वाराणसी-बीएचयू में धरना दे रहे छात्रों के साथ मारपीट,20 अज्ञात छात्रों ने पहुंचकर की मारपीट,बीएचयू के सुरक्षाकर्मी बने रहे मूक दर्शक  

फैज़ाबाद-हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा समाप्त,मंडल में 18148 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा,परीक्षा में कुल पकड़े गए 16 नकलची,मंडल में 212994 परीक्षार्थी थे पंजीकृत

बाराबंकी-10 साल बाद शहर में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान,पुलिस और प्रशासन की टीम ने तोड़े सैकड़ों निर्माण,डीएम बंगले से सतरिख नाका तक हटा अतिक्रमण,बुल्डोजर ने सैकड़ों अवैध ऩिर्माणों को ढहाया

बरेली-सर्राफा कारोबारी और लुटेरों की साठगाठ का खुलासा,अंतरजनपदीय लुटेरे गैंग के 6 बदमाश अरेस्ट,6 फरार,लूट के जेवर खरीदने वाला सर्राफ कारोबारी भी गिरफ्तार,लूट के जेवर, 4 तमंचे और चोरी की 2 बाइकें बरामद,आंवला थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से हुई गिरफ़्तारी

वाराणसी-शार्ट शर्किट से टूटकर गिरा बिजली का तार,गेंहू के खेत में लगी आग, दो बीघा गेहूं जलकर राख,बड़ागांव थाना इलाके के सेहमलपुर गांव की घटना

पीलीभीत-अपहृत युवती को पुलिस ने कानपुर के किया बरामद,पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी किया गिरफ्तार,बीसलपुर के दुर्गा प्रसाद मोहल्ले का मामला

सीतापुर-आग लगने से करीब दस घर जलकर राख,तीन मवेशी भी जलकर मरे,लाखो का नुकसान,संदना थाना क्षेत्र के सोनारी गांव की घटना 

वाराणसी-नगर निगम की सदन बैठक में गाया गया वंदे मातरम,मेयर के हस्तक्षेप के बाद सभी ने गाया वंदे मातरम गीत,कांग्रेस, सपा पार्षदों ने पहले किया था गीत का विरोध,बीजेपी पार्षदों ने वंदे मातरम गीत गाने की मांग की थी

हरदोई- नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए दर्जनों बेरोजगार, 50-50 हजार रूपये लेकर दिए ब्लॉक समन्वयक के फर्जी नियुक्ति पत्र, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत, एसपी ने मामले में एफआईआर के दिए आदेश

जौनपुर-इंटर की परीक्षा के दौरान 3 मुन्नाभाई अरेस्ट,दूसरे के स्थान पर दे रहे थे इंटर की परीक्षा,मड़ियाहू के बीएनबी इंटर कॉलेज का मामला

इटावा-सपा नेता रामवीर सिंह के बेटे की हत्या का मामला,बिजली विभाग के क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज,क्लर्क श्याम सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप,भरथना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

हरदोई-मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद,कार सवार युवकों ने युवक को जमकर पीटा,युवक को अगवा करने का किया प्रयास,3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,डायल 100 की मुस्तैदी के बाद1 घण्टे में युवक बरामद,कोतवाली क्षेत्र के शहर इलाके की घटना

गाजियाबाद-पार्लियामेंट कर्मी हरीश चंद्र के घर में चोरो ने किया हाथ साफ,30 हजार नगद सहित लाखों के आभूषण की चोरी,गाजियाबाद के ब्रिज विहार में रहते है हरीश चंद्र

भदोही-विद्युत तार की चपेट में आकर बच्चे की मौत,बहन को बचाने के दौरान भाई की करंट लगने से मौत,औराई थाना के विक्रमपुर की घटना

इलाहाबाद-सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,बगल में खड़ी बाइक को लिया अपनी चपेट में,बाइक क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर से फरार,मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी के पास का मामला

महाराजगंज-जमीनी विवाद में मारपीट में 3 लोग घायल,2 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर,फरेंदा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की घटना

हापुड़-हाईवे किनारे शराब के ठेकों की मियाद हुई खत्म,कल से नहीं खुलेंगे हाईवे पर शराब के ठेके,हापुड़ में हाईवे से सटे 76 शराब के ठेके होंगे बंद

बरेली-बदायूं के बिसौली एसओ को DIG ने किया निलंबित,एसओ पर युवकी से अश्लील बातें करने का है आरोप,एसओ SP उपाध्याय के खिलाफ केस भी दर्ज करने के आदेश

जौनपुर-6 वर्ष पूर्व हुए हत्याकांड पर एडी़जे 4 ने सुनाई सजा,पति,सास को आजीवन कारावास,10-10 हजार रूपए का जुर्माना,मछली शहर के मुस्तफाबाद की घटना

वाराणसी-सीवर व सड़क निर्माण के कार्य पर लगी रोक,गुणवत्ता में कमी पाए जाने के चलते लगी रोक,बड़ा लालपुर चांदमारी का मामला

कानपुर-युवक का शव पेड़ से लटका मिला,कैंट थाने के गोलाघाट की घटना 

महोबा-हाईटेंशन तार से गेहूं की फसल में लगी आग,3 बीघा फसल जलकर हुई राख,कुलपहाड़ कोतवाली के सपारी गांव की घटना

रायबरेली-पेपर देकर लौट रहा था छात्र,बाइक सवार छात्र पोल से टकराया,मौत,डीह थाना क्षेत्र के टंटनापुर का मामला 

रायबरेली-बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत,3 घायल,गुरुबक्शगंज थाने के सहजौरा का मामला

लोग भारी डिस्काउंट के लालच में ऐसा सामान भी खरीद लेत

हमारे देश में लोग भारी डिस्काउंट के लालच में ऐसा सामान भी खरीद लेते हैं। जो लाखों लोगों की मौत की वजह बनता है। हम BS-3 तकनीक पर आधारित वाहनों की बात कर रहे हैं। BS-3 तकनीक पर आधारित वाहनों को वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन आज देश भर के लोगों ने भारी डिस्काउंट के लालच में लाखों ज़हरीले वाहन खरीद लिए हैं।
दरअसल, 29 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि पूरे भारत में 1 अप्रैल 2017 से BS-3 तकनीक पर आधारित कोई भी वाहन ना तो बेचा जाएगा और ना ही उसका रजिस्ट्रेशन होगा।
BS का मतलब होता है - भारत स्टेज. ये इमीशन का एक मानक है। जिससे तय होता है कि कोई वाहन कितना प्रदूषण फैलाता है। अभी तक भारत में दिल्ली-NCR के अलावा सिर्फ 13 शहर ऐसे हैं जहां BS 4 से नीचे के मानकों पर आधारित वाहन बेचना गैरकानूनी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 1 अप्रैल से देश के किसी भी शहर में BS 3 वाहनों की बिक्री बंद हो जाएगी। भारत में इमीशन के लिए भारत स्टेज मानकों की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी। और तब से लेकर अब तक BS-1, BS-2, BS-3 और BS 4 मानकों पर आधारित वाहन बाज़ार में आ चुके हैं। भारत स्टेज...इमीशन के यूरोपीयन रेगुलेशंस पर आधारित है। आपको बता दें कि अमेरिका और यूरोप के देशों में जो नए वाहन बेचे जा रहे हैं वो यूरो 6 तकनीक पर आधारित हैं। यानी भारत से दो कदम आगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूरोप में इमीशन के मानक के तौर पर यूरो 6 की शुरुआत वर्ष 2014 में ही हो गई थी। जबकि भारत में BS-6 वाहनों के लिए डेडलाइन वर्ष 2020 रखी गई है। यानी जब तक भारत BS-6 तक पहुंचेगा तब तक यूरोप में ऐसे वाहन आने लगेंगे जो नाम मात्र का प्रदूषण फैलाते हैं। 
यहां आपको ये जानकारी भी दे दें कि BS-6 से पहले BS -5 मानक लाए जाने की तैयारी थी लेकिन बढ़ते प्रदूषण के देखते हुए इसे स्किप कर दिया गया है। यानी BS-4 के बाद भारत में सीधे BS-6 लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि ऑटोमोबाइल कंपनियों को BS-3 वाहनों से जुड़ी 1 अप्रैल 2017 की डेडलाइन के बारे में पता था। जबकि कंपनियों का कहना है कि उन्हें सिर्फ इस बात की जानकारी थी 1 अप्रैल 2017 से उन्हें BS-3 वाहनों का उत्पादन नहीं करना है। 
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने से पहले कंपनियों के स्टॉक में BS-3 पर आधारित वाहनों की संख्या लगभग 9 लाख थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स के मुताबिक इन वाहनों की कुल कीमत करीब 12 हज़ार करोड़ रुपये है। ज़ाहिर है भारत में कंपनियां लोगों की जान की कीमत पर भी नुकसान नहीं उठाना चाहती हैं। इसलिए कंपनियों ने 31 मार्च की डेडलाइन खत्म होने से पहले इन वाहनों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया। इसके लिए इन कपंनियों ने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट का लालच दिया। आज भी देश के बड़े बड़े अखबारों में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पूरे पन्ने के विज्ञापन दिए। 
इन विज्ञापनों के ज़रिए लोगों को बताया गया कि अगर वो आज वाहन खरीदेंगे तो उन्हें 12 हज़ार 500 रुपये से लेकर 22 हज़ार रुपये तक की छूट दी जाएगी। लेकिन इन कंपनियों ने इन विज्ञापनों में ये कहीं नहीं लिखा कि ये छूट इसलिए दी जा रही है क्योंकि उनके वाहन BS-3 पर आधारित है। कंपनियां जानती थीं कि अगर ये वाहन नहीं बिके तो कल से इनकी कोई कीमत नहीं रह जाएगी।
कंपनियों ने नवरात्रि के डिस्काउंट के नाम पर ये ऑफर्स आम लोगों को दिए और लोगों ने भी सुबह से ही शोरूम्स के बाहर लाइनें लगाना शुरू कर दिया। हमारी टीम ने जब दिल्ली के एक शोरूम के मालिक से बात की तो उसनें हमें बताया कि उसके शोरूम में 40 दोपहिया वाहन थे और आज ये 40 वाहन सिर्फ 40 मिनट में बिक गए। ऐसा सिर्फ दिल्ली में नहीं, देश के कई छोटे-बड़े शहरों में बड़े पैमाने पर हुआ।
यानी कंपनियों के इस अनैतिक डिस्काउंट के चक्कर में लोगों ने वो वाहन खुशी-खुशी खरीद लिए जो मानकों से ज़्यादा प्रदूषण फैलाएंगे और आने वाले समय में भारत में लाखों लोगों की जान ले लेंगे।  
मशहूर जर्नल द लैंसेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वायु प्रदूषण से हर साल 10 लाख लोगों की मौत होती है। सबसे ज्यादा लोगों की जान प्रदूषण के PM 2.5 कणों की वजह से जाती है। IIT कानपुर की एक स्टडी के मुताबिक PM 2.5 कणों के प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। यानी सीधा गणित लगाया जाए तो भारत में 2 लाख लोग वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण की वजह से मारे जाते हैं। आज कंपनियों ने BS-3 तकनीक पर आधारित जिन 9 लाख वाहनों को बेचने की कोशिश की है। वो सिर्फ वाहन नहीं बल्कि दो और चार पहियों पर दौड़ने वाला ज़हर है। इन वाहनों में 96 हज़ार से ज्यादा कॉमर्शियल वाहन, 6 लाख 71 हज़ार से ज्यादा टू ह्वीलर्स और 40 हज़ार से ज्यादा पैसेंजर्स कार शामिल हैं। 
स्टॉक क्लियर करने के नाम पर वाहनों को भारी डिस्काउंट पर बेचना कोई अपराध नहीं है लेकिन हमें लगता है कि ये एक तरह का नैतिक भ्रष्टाचार है। इसी तरह भारी डिस्काउंट के लालच में वाहन खरीदने पर किसी को सज़ा नहीं दी जा सकती लेकिन ये एक तरह का लालच ज़रूर है। क्योंकि BS-3 तकनीक पर आधारित जिन वाहनों को खरीदा और बेचा गया है वो जब सड़कों पर चलेंगे तो प्रदूषण फैलाएंगे। प्रदूषण बढ़ेगा तो लोगों की जान जाएगी और प्रदूषण, वाहन खरीदने वालों की जान भी ले सकता है और वाहन बेचने वालों की भी।
ये हाल तब है जब सरकार खुद ये मानती है कि भारत में वायु प्रदूषण के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले सरकार ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि दिल्ली, फरीदाबाद, वाराणसी, लखनऊ और जयपुर देश के सबसे प्रदूषित शहर हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक 1 मई 2015 से लेकर मार्च 2017 के बीच दिल्ली वालों को एक दिन के लिए भी साफ हवा नसीब नहीं हुई। यानी 2 साल से लगातार दिल्ली वाले उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब उन्हें साफ हवा मिल पाएगी। 665 दिनों में से सिर्फ 47 दिन ऐसे थे जब दिल्ली की हवा कुछ बेहतर थी। हालांकि इन 47 दिनों की हवा को भी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता।
वाहन कंपनियों को अच्छी तरह पता था, कि उन्हें BS-3 तकनीक पर आधारित वाहन बेचना बंद कर देना चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वाहन कंपनियों का इंजन मुनाफे वाले पेट्रोल से चलता है और BS-4 जैसी तकनीक लाने के लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसी लालच की वजह से वाहन कंपनियों ने BS-4 तकनीक को एक तरह से वैचारिक हैंड ब्रेक लगाकर रोका हुआ था। ज्यादातर लोगों को शायद BS-3 या BS-4 तकनीक के बारे में नहीं पता होगा। कंपनियां, लोगों को लुभावने विज्ञापनों के ज़रिए लालच देती हैं और लोग ऐसे वाहन खरीद लेते हैं, जो सिर्फ ज़हर उगलते हैं। अखबार में नवरात्रि के शुभ आरंभ के नाम पर डिस्काउंट का ऑफर देना कोई अपराध नहीं है। लेकिन अगर कंपनियां साफ साफ बता देतीं कि वो ये डिस्काउंट इसलिए दे रही हैं क्योंकि 1 अप्रैल से उनके वाहन अवैध हो जाएंगे तो शायद ये एक अच्छी शुरुआत होती लेकिन कंपनियों ने हमेशा की तरह ऐसा नहीं किया। इसी तरह अगर वाहन खरीदने वाले आम लोग थोड़ी सी समझदारी दिखाते और लालच नहीं करते तो लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। 
उत्सर्जन मानकों को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी वॉक्सवैगन भी बहुत बदनाम रही है। 
जर्मनी के वॉक्सवैगन ग्रुप ने ये स्वीकार किया था कि उसने वर्ष 2008 से लेकर 2015 तक अमेरिका और यूरोप में 1 करोड़ 10 लाख ऐसी कारें बेची थीं, जिनमें खराबी थी। ये कारें चार गुना ज्यादा नाइट्रिक ऑक्साइड नाम का प्रदूषित धुंआ छोड़ रही थीं और कंपनी ने बड़ी ही चालाकी से इन कारों में एक ऐसा डिवाइस फिट किया हुआ था, जिससे ये कारें तमाम टेस्ट्स में पास हो जाती थीं। हालांकि, बाद में वॉक्सवैगन की इस चालाकी के बारे में दुनिया को पता चल गया। अमेरिका ने इस अपराध के लिए वॉक्सवैगन पर करीब 28 हज़ार करोड़ रुपये का ज़ुर्माना लगाया था। ज़रा सोचिए, क्या ऐसा भारत में हो सकता है। लेकिन इतने वर्षों में इन कारों ने जो प्रदूषण फैलाया, उससे हज़ारों लोगों की मौत होनी तय है। 
अमेरिका के MIT के वैज्ञानिकों ने इस बात पर बाकायदा रिसर्च किया गया कि वॉक्सवैगन कंपनी द्वारा उनके देश में बेची गईं करीब 4 लाख 80 हज़ार कारों से निकले प्रदूषण की वजह से कितने लोगों की मौत होगी? इस रिसर्च में पता चला कि इससे अमेरिका में कम से कम 60 लोगों की प्री-मेच्योर डेथ हो जाएगी यानी 60 लोग वक्त से पहले ही मर जाएंगे। लेकिन ये कारें अमेरिका के अलावा यूरोप में भी बेची गईं थीं। शोधकर्ताओं ने ये पाया कि इन वर्षों के दौरान पूरे यूरोप में वॉक्सवैगन की प्रदूषित कारों की वजह से 1200 लोगों की मौत वक्त से पहले ही हो जाएगी। 
इनमें से 500 लोगों की मौत तो अकेले जर्मनी में होने की आशंका जताई गई है। क्योंकि वॉक्सवैगन कंपनी जर्मनी की ही है और उसने अपने देश में करीब 26 लाख ऐसी कारें बेची थीं जो ज़्यादा प्रदूषण फैलाती थीं। लेकिन अभी भी वॉक्सवैगन ने बड़ी संख्या में कारें वापिस नहीं ली हैं। ऐसे में इस बात पर भी रिसर्च किया गया है कि अगर वॉक्सवैगन इस वर्ष के अंत तक पूरे यूरोप से अपनी कारें वापिस ले लेता है तो 2 हज़ार 600 लोगों को वक्त से पहले मरने से बचाया जा सकता है। 
यानी अमेरिका और यूरोप में कार बनाने वाली एक कंपनी ने गड़बड़ की और वहां के लोगों ने ये भी बता दिया कि इस कंपनी की गड़बड़ से कितने लोगों की मौत होगी। जबकि भारत में इन दो दिनों में लाखों ऐसी गाड़ियां बिक चुकी हैं जो ज़रूरत से ज़्यादा प्रदूषण फैलाएंगी, लेकिन हमारे पास ये जानने का कोई फॉर्मूला नहीं है कि इन प्रदूषित गाड़ियों से भारत में कितने लोगों की ज़िंदगी पर असर पड़ेगा। 
कुल मिलाकर आज जो कुछ भी हुआ वो निराशाजनक था आज भारत के लोगों ने ये बता दिया कि वो पर्यावरण को साफ करने की ज़िम्मेदारी कभी नहीं उठाना चाहते। भारत के लोगों को पर्यावरण से कोई लेना देना नहीं हैं। उनके लिए पांच, दस या बीस हज़ार रुपये बचाना ज़्यादा ज़रूरी है प्रदूषण फैले या ना फैले इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हंमारे देश के लोगों को लगता है कि पर्यावरण की रक्षा करना सिर्फ सरकार और सुप्रीम कोर्ट की ज़िम्मेदारी है.. 
यहां नोट करने वाली बात ये भी है कि जो लोग आज BS-3 वाहन खरीद रहे थे वो अति गरीब नहीं हैं, उन्हें तत्काल इन वाहनों को खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं थी। ये वो लोग हैं जिनके पास इतना पैसा था कि वो अचानक डिस्काउंट मिलने पर कोई वाहन खरीद सकें। ये मध्यम वर्ग के लोग थे और इन लोगों ने आज बता दिया कि उनकी सोच कितनी प्रदूषित है ये भारत के लोगों के चरित्र का एक DNA टेस्ट था जिसमें वो फेल हो गये हैं।