tikhiawaz24.in

गुरुवार, 30 मार्च 2017

दिनभर की बड़ी खबरें

लखनऊ-हृदय नारायण दीक्षित नए विधानसभा अध्यक्ष बनें,एचएन दीक्षित निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष,चुनाव के दौरान सीएम योगी भी रहे मौजूद,नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी भी रहे मौजूद

लखनऊ-सदन में सीएम योगी सभी विधायकों से मिले,नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी से गर्मजोशी से मिलाया हाथ,सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मांगा सहयोग,विपक्ष के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए सीएम ने दी बधाई 

लखनऊ-एचएन दीक्षित ने विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला,सीएम योगी ने एचएन दीक्षित को दी बधाई,सीएम योगी का सदन में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर बयान,एचएन दीक्षित के मार्गदर्शन में सदन की गरिमा बनी रहेगी,विधानसभा अध्यक्ष के अनुभव का फायदा मिलेगा-योगी,संवाद का सशक्त माध्यम है विधानसभा-सीएम योगी,253 नए विधायकों को प्रतिभा रखने का मिलेगा मौका-सीएम 

लखनऊ-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों पर भी रोक,सरकार के आदेश के बाद यूपीएसएससी ने भी जारी किये आदेश

हमीरपुर-खनन माफियाओं का किसानों पर कहर,खेती की जमीन को खनन माफियाओं ने किया बर्बाद,बेतवा नदीं के किनारे जमकर हुआ अवैध खनन,कनौटा, पतारा, बेरी, कलौलीतीर, शंकरीपीपर में खनन,नैठी, सहजना, पत्योंरा ,सौहरपुर में जमकर अवैध खनन,जिला प्रशासन और खनिज विभाग की मिलीभगत से खनन,रमेश मिश्रा,अशोक सचान,रज्जन सिंह ने कराया खनन,पंकज सचान,सत्यदेव दीक्षित,दिनेश मिश्रा खनन माफिया  

पीलीभीत-शराबी ने पत्नी और 2 बच्चों पर फेंका तेजाब,सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया ,शादी समारोह में पत्नी से विवाद के बाद फेंका तेजाब ,बिलसंडा थाना क्षेत्र के पिपरागहना गांव की घटना 

नोएडा-सिटी मेजिस्ट्रेट कार्यालय पर मीट कारोबारियों का प्रदर्शन,अवैध मीट की दुकानों के बंद करने के विरोध में प्रदर्शन,मेजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप सीएम से मिलने की मांग की
 
बागपत-युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,छपरौली थाना क्षेत्र के पुर्डी गांव की घटना

लखनऊ-अवैध वसूली रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन ,पब्लिक स्कूलों में अवैध वसूली का विरोध 

आगरा-प्रेमिका ने प्रेमी को बीच चौराहे जमकर पीटा,शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप,लोहामंडी थाना क्षेत्र राजामंडी का मामला

हापुड़-कार सवार बदमाशों ने युवक से 85 हजार रुपए लूटे,लिफ्ट देने के बहाने कार में युवक को बिठाया,युवक को सड़क किनारे फेंका,बदमाश फरार,बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के हाइवे की घटना 

लखनऊ-गोमती नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,माल थाना क्षेत्र के मंझी गांव की घटना 

जौनपुर-बोर्ड परीक्षा में 4 मुन्ना भाई धरे गए,दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा,गौराबादशाहपुर के  ग्रामोद्योग इन्टर कालेज का मामला 

कानपुर-चिकन दुकानदारों ने नगर निगम में किया हंगामा,कहा मुर्गा दुकानदारों को भी नगर निगम कर्मचारी कर रहे परेशान,अवैध मीट दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के शासन ने दिए है निर्देश

बुलंदशहर-मामूली विवाद में जमकर पथराव,आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव,हंगामे में डायल 100 की एक गाड़ी टूटी,एसओ व एक सिपाही भी पथराव में घायल,अरनिया थाने के लखन बाड़ा का मामला 

लखनऊ-विधानसभा में सीएम आदित्यनाथ का पहला भाषण,सदन को चर्चा का मंच बनाना चाहिए-मुख्यमंत्री,हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए-मुख्यमंत्री,जनता की समस्याओं के समाधान में विपक्ष सहयोग करे-CM,यूपी को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे-सीएम

मऊ-बीएचयू छात्रा का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल,शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,छात्रा ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के मूसरदा मोहल्ले का मामला 

लखनऊ-शकुंतला मिश्रा विवि में बनेगा नेशनल आर्ट म्यूजियम,सरकार को भेजी गई विस्तृत कार्य योजना,लगभग 19 करोड़ की लागत से बनेगा म्यूजियम,कुलपति प्रो. निशीथ राय ने दी जानकारी 

लखनऊ-24 अप्रैल को शकुंतला मिश्रा विवि का दीक्षांत समारोह,मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे मुख्य अतिथि,सीएम योगी आदित्यनाथ को भी भेजा जाएगा निमंत्रण,तीसरे दीक्षांत समारोह में 53 मेडल,436 डिग्रियां दी जाएंगी  

लखनऊ-शकुंतला मिश्रा विवि में शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी,नेपाल,बांग्लादेश के कलाविद हुए संगोष्ठी में शामिल,विश्वविद्यालय में दो दिन तक जारी रहेगा कार्यक्रम

मथुरा में नकल माफियाओं का नया कारनामा,नकल माफिया रस्सी के सहारे पहुंचा रहे नकल,ETV के कैमरे में कैद हुई EXCLUSIVE तस्वीरें,कोसीकला के भोला शंकर इटर कॉलेज का मामला

इलाहाबाद-पड़ोसी ने युवती के साथ की छेड़छाड़,युवती की तहरीर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव की घटना

मऊ-जिला अस्पताल में मुर्दे का इलाज,जिला अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही,मृत युवक को ड्रिप लगा कर किया जा रहा था इलाज,मीडिया के कैमरे में कैद होने के बाद आई शर्म ,नाटकीय ढंग से डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इलाहाबाद में धड़ल्ले से नकल,बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल की शिकायतें,हंडिया के दूधनाथ सिंह इंटर कालेज में नकल,अमर बहादुर भारतीय  कालेज में नकल की शिकायत ,दिलीप चन्दपुर भीटी महानारायण इंटर कालेज में नकल,सेठ गंगा राम जयसवाल इंटर कालेज बरौत में नकल,कई कॉलेजों में हो रही है धड़ल्ले से नकल 

इलाहाबाद-बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 1490 नकलची पकडे गए,बलिया में सबसे ज़्यादा 212 जबकि अलीगढ में 55,मथुरा में 124,इलाहाबाद में 151,जालौन में 44,आजमगढ़ में 14 नकलची परीक्षा में पकड़े गए ,हाईस्कूल में 3 लाख 20 हज़ार 176 ने छोड़ी परीक्षा,इंटरमीडिएट में 2 लाख 4 हज़ार 845 ने छोड़ी परीक्षा

इलाहाबाद-करछना थाना इलाके में शोहदे का आतंक,पड़ोस की युवती का घर से निकालना हुआ मुश्किल,आज ज़बरदस्ती घर में घुस कर उठा लाया युवती के कपड़े,परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दबंग शोहदे को उठाया,करछना के कटका गाँव का मामला

ग्रेटर नोएडा-नोएडा,ग्रेटर नोएडा के अधिकारियों में हड़कंप,आय और सम्पत्ति का ब्योरा मांगे जाने से हड़कंप,7 अप्रैल तक देना है सम्पत्ति का पूरा ब्योरा,सीएम के आदेश के बाद सीईओ ने मांगा ब्योरा,आय का ब्योरा देने में अधिकारियों के छूट रहे पसीने 

फैज़ाबाद-अवैध बालू खनन में सपाई प्रधान को जेल भेजने का मामला,पूर्व राज्यमंत्री पवन पाण्डेय मिले एसएसपी से,फ़र्ज़ी बालू खनन में जेल भेजा गया प्रधान को-पाण्डेय,बेगुनाह नही जाएंगे जेल-एसएसपी,जेल गए प्रधान के मामले में जांच जारी-एसएसपी,फैजाबाद में जमकर हो रहा है अवैध खनन,अवैध खनन के आरोपी को बचाने में जुटे पवन पांडे 

बागपत-जिला कोर्ट परिसर में पति ने पत्नी पर ताना तमंचा,मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाया,दहेज को लेकर दोनों के बीच चल रहा विवाद,कोर्ट में वकीलों ने आरोपी पति को जमकर पीटा

गोंडा-अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया खुलासा,चोरी की 15 बाईक के साथ 3 वाहन चोर अरेस्ट,अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा और 2 ज़िंदा कारतूस बरामद,कटराबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा

हापुड़-तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी,1 की मौत ,1 गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,बाबूगंज थाना क्षेत्र की घटना 

इलाहाबाद-मुख्य सचिव ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए ली जानकारी,पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर की गयी वीसी,मुख्य सचिव ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से ली जानकारी

बाराबंकी-जिला अस्पताल में जांच न होने से मरीज परेशान,4 माह से बेकार पड़ी हैं करोड़ों की अस्पताल में मशीने,अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीज परेशान,रीजेंट न उपलब्ध कराने से मशीने नहीं हो रही इस्तेमाल

संतकबीरनगर-मीट व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी,लाइसेंस की समस्या से 10 हजार व्यापारी प्रभावित,व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर लाइसेंस की मांग की

दिल्ली-तीन तलाक का मामला,सुप्रीम कोर्ट ने मामले को संविधान पीठ के पास भेजा,सुप्रीम कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए तारीख तय की,11 मई से सुप्रीम कोर्ट मामले में करेगा विस्तृत सुनवाई,3 तलाक, हलाला,बहुविवाह की संवैधानिकता पर होगी सुनवाई 

आगरा-रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने फौजी को जमकर पीटा,घायल फौजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,दो आरोपियों को अछनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर-प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर
,एक की मौत ,दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया,लहरपुर थाना क्षेत्र के तंबौर रोड की घटना

कानपुर देहात-बाइक की टक्कर से जैनपुर चौकी इंचार्ज घायल,चौकी इंचार्ज को अस्पताल में भर्ती कराया गया,अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
 
जौनपुर-बाइक में लगने वाले 100 प्लग के साथ 8 लोग हिरासत में,कम्पनी अफसरों ने क्राइम ब्रांच के साथ छापा मारकर पकड़ा,बदलापुर बाजार में छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा

जौनपुर-राज्यमंत्री गिरीश यादव पर कब्जा करने का आरोप,जौनपुर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता मामले में एसपी से मिले,ख्वाजगी टोला में स्टे के बावजूद मकान कब्जाने का आरोप

प्रतापगढ़-दो बाइकों की टक्कर में 1 छात्र की मौत,2 गंभीर रुप से घायल,इलाहाबाद रेफर,जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर का मामला

बाराबंकी-रेलवे क्रॉसिंग पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,मानवरहित क्रॉसिंग का रास्ता बंद करने का विरोध,रामनगर थाने के नहरवल गांव के पास है क्रॉसिंग

आगरा पुलिस को कुत्तों से खतरा,थाना कोतवाली के कोतवाल ने लिखा पत्र,कुत्तों से बचाव के लिए नगर आयुक्त को लिखा पत्र,पत्र में पुलिस को कुत्तों से बताया भयभीत,कुत्तों से पुलिस को निजात दिलाने की लगाई गुहार 

आगरा-डीआईजी एनके मिश्रा ने हरिपर्वत थाने का किया औचक निरीक्षण,बैरक में मिली गंदगी,कोतवाल की लगाई क्लास,एक हफ्ते में सारी व्यवस्थाएं हो सहीं-डीआईजी,एसपी सिटी और सीओ आफिस का भी किया निरीक्षण 

मुज़फ्फरनगर-तलाक शुदा दामाद का ससुराल में खूनी तांडव,अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा था ससुराल,4 लोगों को धारदार हथियार से घायल कर हुआ फरार,सास और ससुर की हालत गंभीर मेरठ रेफर,नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला की घटना

लखनऊ-24 अप्रैल को शकुंतला मिश्रा विवि का दीक्षांत समारोह,मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे मुख्य अतिथि,सीएम योगी आदित्यनाथ को भी भेजा जाएगा निमंत्रण,तीसरे दीक्षांत समारोह में 53 मेडल,436 डिग्रियां दी जाएंगी,राज्यपाल राम नाईक करेंगे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता

आजमगढ़-पशु व्यापारी को फंसाया पशु तस्करी में,2 भैंस मिलने पर बताया पशु तस्करी,पुलिस ने 40.5 हजार रुपए भी छीने,जांच में सत्यता मिलने पर एसपी ने की कार्रवाई,एसओ कंधरापुर व सिपाही को किया सस्पेंड 
 

महोबा-महोबा में हुए ट्रेन हादसे का मामला,एटीएस के आईजी असीम अरुण मौके पर पहुंचे,टूटी पटरियों का निरीक्षण कर रहे असीम अरुण,एफएसएल की टीम के साथ कर रहे निरीक्षण,डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता भी मौके पर मौजूद 

मेरठ-सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने 60 हजार रुपए लूटे,बाइक सवार बदमाश वारदात कर फरार,मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र की घटना 

कानपुर देहात-सामूहिक नकल निलने पर पेपर रद्द करने की संस्तुति,3 कक्षनिरीक्षकों पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश,अकबरपुर तहसीलदार ने पेपर रद्द करने की संस्तुति की,अकबरपुर बालिका इंटर कॉलेज का मामला

लखनऊ-रेल हादसे के बाद रेल महकमा हुआ सतर्क,रेलवे डीआरएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश,यात्रियों की सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए 

बरेली-किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कर्ज में परेशान होकर उठाया कदम,नवाबगंज के मकरंदपुर की घटना

लखनऊ-एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्रवाई के खिलाफ याचिका,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच राज्य सरकार और डीजीपी पर सख्त,किसी की नैतिकता और मूल अधिकारों का हनन न हो-HC,बिना किसी शिकायत किसी पर कोई कार्रवाई न की जाए-HC,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और डीजीपी को गाइड लाइन जारी की

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस सुरक्षा,केंद्र सरकार ने योगी आदित्यनाथ को दी जेड प्लस सुरक्षा,NSG कमांडो सीएम योगी की सुरक्षा में होंगे तैनात,NSG और यूपी पुलिस के सुरक्षा घेरे में होंगे यूपी सीएम,पहले सीएम योगी को Y श्रेणी सुरक्षा केंद्र सरकार ने दी थी

लखनऊ-इंडिया जमीयतुल कुरैश के लोग सीएम से मिलने पहुंचे,5 कालीदास मार्ग पर समर्थकों के साथ पहुंचे सीएम से मिलने,राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी,प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी पहुंचे,मीटबंदी के विरोध में सीएम योगी से करेंगे मुलाकात,मीटबंदी के प्रदेशभर में लाखों लोग हुए बेरोजगार

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ 5 कालीदास मार्ग पहुंचे,मीट कारोबारियों का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलेगा,ऑल इंडिआ जमीतुल कुरैश का प्रतिनिधि मंडल मौजूद

लखनऊ-महोबा रेल हादसे में निरीक्षण के बाद आईजी ATS का बयान,एटीएस ने घटना स्थल से इकट्ठा किए सबूत,शुरुआती जांच में किसी भी साजिश का इनकार,रेलवे सुरक्षा शाखा ने शुरु की गहनता से जांच,पटरी का केमिकल परीक्षण और सूक्ष्म जांच की जाएगी,जांच रिपोर्ट आने पर ही घटना की वजह आएगी सामने-IG,प्रथम दृष्टया नहीं लग रहा आतंकियों का हाथ-असीम,यह घटना रूरा, पुखरायां की घटना से अलग है-असीम,अभी कई बिंदुओं पर जांच होनी बाकी है- असीम अरुण,बहुत जल्द जांच के बाद करेंगे खुलासा-असीम अरुण 

लखनऊ-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे,मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या,स्वतंत्रदेव भी सीएम आवास पहुंचे,मीट कारोबारियों से साथ होने वाली बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ-माफिया मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल से बांदा जेल रवाना,DGP मुख्यालय में तैनात CO की सुरक्षा में बांदा जेल भेजा गया,माफिया मुख्तार को लेकर बांदा जेल की सुरक्षा भी बढ़ाई गई,डेढ़ सेक्शन PAC और 2 डिप्टी जेलर की होगी अतिरिक्त तैनाती

लखनऊ-बांदा में मुख्तार अंसारी को लेकर पत्र का मामला,शासन ने आईजी जेल से मांगी बांदा जेल सुरक्षा की रिपोर्ट,बांदा जेल अधीक्षक ने सुरक्षा कारणों से मुख्तार को रखने से किया था मना,बांदा जेल में पहले से बंद है मुख्तार के दो करीबी शूटर

गाजियाबाद-ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,गंभीर हालत में प्रधान वीरेश्वर त्यागी दिल्ली में भर्ती,गाजीपुर के नन्नू नरोसपुर के ग्राम प्रधान हैं वीरेश्वर,बदमाश ग्राम प्रधान पर फायरिंग कर हुए फरार

लखनऊ-यूपी एसटीएफ ने की अबतक की बड़ी बरामदगी,153 किलो चरस के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार,महराजगंज से मुजफ्फरनगर के मीरापुर जा रही थी चरस,बोलेरो की छत में कैविटी बनाकर ले जाई जा रही थी चरस,यूपी एसटीएफ ने बरेली की फतेहगंज पश्चिमी से की बरामदगी,पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े चरस माफिया अमित ढाड़ी का माल

आगरा-महोबा में डिरेल हुई महाकौशल एक्सप्रेस पहुंची आगरा कैंट,यात्रियों के लिए चाय और खाने का इंतज़ाम,रेलवे ने एक हज़ार से अधिक यात्रियों के लिए किया इंतज़ाम

लखनऊ-मीट कारोबारी सीएम योगी से लगाएंगे गुहार,शाम 6 बजे सीएम योगी से मिलेंगे मीट कारोबारी,कारोबार शुरू कराने के लिए सीएम से करेंगे अपील

सहारनपुर-तीन तलाक का एक और मामला आया सामने,रेशमा ने तीन तलाक के खिलाफ उठाई आवाज,शादी के दो माह बाद पति ने फोन पर दिया था तलाक,अवैध संबंधों का विरोध करने पर रेशमा को दिया तलाक,रेशमा ने सीएम से तीन तलाक को खत्म करने की लगाई गुहार

लखनऊ-पुराने नोट बदलवाने गए लोगों का हंगामा,RBI के लखनऊ ऑफिस में लोगों का हंगामा,नोट न बदल पाने पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन,31 मार्च RBI से नोट बदलवाने की है अंतिम तारीख,गोमतीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया

जौनपुर-शिकायत का निस्तारण करने पहुंची पुलिस से मारपीट,दबंग युवक ने पुलिस कर्मी को कमरे में किया बंद,दबंग युवक ने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ी,मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स में दबंग को पकड़ा,मछलीशहर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की घटना

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी आई हरकत में,ग्रेनो अथॉरिटी ने अंसल प्लाजा मॉल की कराई जांच,अफ्रीकी छात्र के साथ अंसल मॉल में हुई थी मारपीट,अंसल प्लाजा मॉल के भीतर किया गया था अतिक्रमण,निरीक्षण के बाद जांच के आधार पर हो सकती है कार्रवाई

मेरठ-वंदे मातरम को लेकर नगर निगम की सियासत तेज,हंगामा करने वाले पार्षदों पर होगी कार्रवाई-मेयर,सरकार बनते ही बीजेपी कर रही अधिकारों का हनन-शाहिद अब्बासी

झांसी-झांसी में शरई अदालत खोलने की हुई घोषणा,ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की घोषणा,मुफ्ती सिद्दीकी नदवी झांसी अदालत के काजी बनाए गए,सप्ताह में 6 दिन तलाक से संबंधित मामलों की होगी सुनवाई

कन्नौज-भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला,शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने किया हमला,दबंगों ने दुकान में घुसकर की  मारपीट,तोड़फोड़,कोतवाली गुरसहायगंज के रामगंज का मामला 

कानपुर-सरकारी देशी शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर और बोतलें बरामद,पुलिस की शह पर धड़ल्ले से पैक हो रही थी नकली शराब,क्राइम ब्रांच ने बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में मारा छापा,क्राइम ब्रांच ने मौके से 4 लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली-हाइवे पर शराब बंदी का मामला,शराब बंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा,अर्जी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बदलाव की मांग,SC ने हाईवे से 500 मीटर दायरे से शराब दुकानों को हटाने का दिया था आदेश,राज्यों और शराब संघों की अर्जी पर आदेश सुरक्षित

लखनऊ-नगर निगम ने 2211 करोड के बजट को दी मंजूरी,स्वच्छ भारत मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान,मानसून से 50 करोड़ से साफ होंगे नाले,ट्रैफिक सुधार के लिए 5 करोड़ का प्रावधान,सड़कों की मरम्मत पर 90 करोड़ के बजट का प्रावधान,डेंगू,चिकनगुनिया से निपटने के लिए डेढ़ करोड़ का बंदोबस्त

सहारनपुर-एबार्शन न कराने पर पति ने पत्नी को दिया तलाक,गंभीर हालत में शगूफ्ता जिला अस्पताल में भर्ती,पीड़िता को देखने पहुंची दो तलाक शुदा महिलाएं,पीड़िता को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

मिर्जापुर-विंध्यवासिनी मंदिर में पुलिस वालों की दबंगई,लाइन में लगे श्रध्दालुओं को पुलिस वालों ने पिटा,सीसीटीवी में कैद हुई पुलिस वालों की दबंगई

सुतलानपुर-अज्ञात बदमाशों ने युवती को मारी गोली,युवती की हालत गंभीर,लखनऊ रेफर,चांदा थाना क्षेत्र के कोयरीपुर का मामला

इलाहाबाद-गर्मी से बेहाल इलाहाबाद,पारा पहुंचा 42 डिग्री,सुबह से चल रही है ज़बरदस्त लू,मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

इलाहाबाद-सोरांव के गददोपुर में ट्रक-बाइक की टक्कर,एक युवक की मौके पर ही हुई मौत, हाईकोर्ट में तैनात सिपाही गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़-संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव,गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की घटना

गाजियाबाद-युवक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल रेफर,लोनी थाने के ट्रोनिका सिटी का मामला

पीलीभीत-पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट,प्रधान पति व भाई की जमकर पिटाई,जहानाबाद के मीरपुर गांव का मामला

जौनपुर-उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में मूल्यांकन शूरू,5 केन्द्रों पर 5.36 लाख पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 

महराजगंज-एसडीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण,एसडीएम ने निरीक्षण में 6 मुन्नाभाई को पकड़ा,दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे मुन्नाभाई,सुभागी देवी विद्यालय,बनिरा का मामला

वाराणसी-मकान से 7 लाख रुपए के जेवरात चोरी,सिगरा के अन्नपूर्णा नगर का मामला

हापुड़-20 बीघा जमीन के लिए बेटे ने दी धमकी,जमीन के लिए पिता को जान से मारने की धमकी,दहशत के चलते पिता ने छोड़ा घर

सहारनपुर-दिन दहाड़े पेट्रोल पंप पर 20 हजार रुपए की लूट,असलहा दिखाकर बदमाशों ने की वारदात,पुलिस ने 1 बदमाश को किया गिरफ्तार,1 फरार,देवबंद क्षेत्र के धनेड़ाखास गांव के पास की घटना

बदायूं-अचानक लगी आग से 7 घर जलकर राख,जरीफनगर थाने के सोवनपुरा का मामला

आजमगढ़-गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाश वारदात कर फरार,दीदारगंज थाना क्षेत्र के हबीबगंज का मामला 

पीलीभीत-तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा,गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती,पूरनपुर के मौजा बालामनी के पास की घटना

सहारनपुर-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सराहनी पहल,जम्मू कश्मीर में तैनात जवानों का नि:शुल्क करेंगे इलाज,IMA अध्यक्ष डॉक्टर रवीन्द्र राणा ने किया एलान

गाजियाबाद-मकान की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी,चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद,लोनी थाने के तिला शाहबाजपुर गांव का मामला

वाराणसी-गेहूं के खेत में लगी आग,फसल जलकर राख,फूलपुर थाने के करखियांव गांव का मामला 

कानपुर देहात-संदिग्ध हालत में खेत पर किसान की मौत,रूरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर का मामला

जौनपुर-पेड़ से फांसी लगाकर किशोरी ने दी
जान,मड़ियाहूं के ताजूद्दिनपुर में सई नदी के किनारे का मामला 

जौनपुर-शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग,50 बिस्सा फसल जलकर हुई राख,शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

गाजियाबाद-पीएनबी एटीएम से निकला 2 हजार का मिसप्रिंट नोट,गाजियाबाद के कविनगर के पीएनबी एटीएम से निकला नोट 

गोंडा-अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिरी,1 युवक की मौत,1 घायल,घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,धानेपुर थाना क्षेत्र के गुमड़ी घाट के पास हुआ हादसा

गोंडा-शार्ट सर्किट से लगी आग में 20 घर जले,बिजली के खम्भे से हुये शार्ट सर्किट से भीषण आग,कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के याकूबपुर की घटना

कन्नौज-महिला से दुष्कर्म,लूटपाट का मामला,कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज,तालग्राम थाना क्षेत्र के मवइया गांव की घटना