सुल्तानपुर: नगर पंचायत कोइरीपुर में आज भव्य रामनवमी का आयोजन किया गया । विशाल शोभायात्रा के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगाते हुए भगवान् राम की भव्य स्वागत किया आज रामनवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाला गया बताते चलें कि इस मौके पर स्थानीय विधायक देवमणि और हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल प्रभारी आशीष जी मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए नगर प्रभारी नीरज सनातन ने बताया कि राम जन्म पर हर वर्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वयँ हिन्दू युवा वाहिनी के नगर मिडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता भी मौके पर काफी जोश में नजर आये उन्होंने बताया कि इस बार ख़ुशी दुगनी हुई है बाबा योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने है , इसलिए कार्यकर्ताओ में जोश की कमी नही है । जय श्री राम के नारों के साथ भव्य यात्रा सम्पन्न हुई इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव जी, नगर अध्यक्ष शुभम जी,नगर संयोजक अमित जायसवाल,शुभम कौशल,आशीष,अखिलेश,रामराज,राजेश,चंद्रकांत, संदीप ,रामू, प्रदीप,आदर्श, पवन,विकास, चन्दन,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवम नगरवासी मौजूद रहे !
tikhiawaz24.in
बुधवार, 5 अप्रैल 2017
तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें
दिल्ली: उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत का बयान- चार धाम यात्रा को लेकर 3 हजार करोड़ की किस्त जारी, एनएचआर ने ऑल weather रोड के लिए जारी की राशि।
दिल्ली: BJP ने राज्य सभा सांसदों को व्हिप जारी किया, 2 दिनों तक सदन में उपस्थित होने का व्हिप जारी।
दिल्ली: सीबीआई ने घूस लेते BSNL माइक्रोवेव प्रोजेक्ट के AGM को किया गिरफ्तार,एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप।
लखनऊ: सीएम योगी वाराणसी की योजनाओं पर गंभीर, वाराणसी की परियोजनाओं को जल्दी पूरा करें, नगर विकास मंत्री परियोजनाओं का निरीक्षण करें, 15 मार्च को निरीक्षण करें योजनाओं का, 3 माह विकास परियोजनाओँ काम काम दिखे, शिवपुर-लहरतारा फोर लेन मंजूर, कुनिया घाट पर पुल बनना भी मंजूर, वाराणसी में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के निर्देश, वाराणसी में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास अच्छा वातावरण हो, सीएम ने वाराणसी से संचालित योजनाओं की समीक्षा की, वाराणसी में भी गौशाला की स्थापना की जाए-सीएम।
लखनऊ: लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ का बयान- नवमी पर सरकार ने नौ निर्णय लिए, किसान बॉन्ड का भी एलान, 5630 करोड़ का कर्ज पूरी तरह माफ, 30729 करोड़ किसान का कर्ज माफ, किसानों को मुख्यधारा में लाने पर जोर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा।
लखनऊ: नवमी के दिन सीएम योगी के 9 बड़े फैसले, 1- किसानों को मिलेगी बिचौलियों से मुक्ति, 2- 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होगी, 3- फसल के समर्थन मूल्य का पैसा किसानों के खाते में दिया जाएगा, 4- आलू की खरीद के लिए तीन लोगों की कमेटी का गठन किया जाएगा, 5- गाजीपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने का ऐलान, 6- किसानों कर्ज 30729 करोड़ रुपए माफ किए गए, 7- 5630 करोड़ रुपए का कर्ज पूरी तरह माफ, 8- किसान राहत बॉन्ड का भी ऐलान, 9- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा।
लखनऊ: यूपी पंजीरी माफिया पर अबतक एक्शन नहीं, पंजीरी माफिया ने लखनऊ में डेरा डाला, मंत्री और अफसरों से मिल रहे पंजीरी माफिया, बाल विकास, पुष्टाहार में अरबों का घोटाला, नेशनल वॉयस पर पंजीरी घोटाले का खुलासा हुआ था, गैरकानूनी तरीके से 800 करोड़ का भुगतान हुआ, विभाग के निदेशक और पंजीरी माफिया का सिंडिकेट, अवैध ठेका घटिया पंजीरी,अरबों का गोलमाल।
लखनऊ: सीएम योगी कल शाम 4 बजे जाएंगे केजीएमयू, नव स्थापित 56 वेंटीलेटरों का करेंगे लोकार्पण।
लखनऊ: कैबिनेट के फैसले पर सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव का ट्वीट कर कहा- वादा कर्ज माफी का था,किसी सीमा का नहीं, कर्जमाफी की सीमा किसानों के साथ धोखा, 1 लाख की कर्जमाफी से किसान ठगा महसूस कर रहा।
लखनऊ: बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का बयान- कर्जमाफी से आर्थिक मजबूत होगा किसान, बीजेपी ने चुनावी वादा पूरा किया, बीजेपी अपने सारे वादे पूरे करेगी, योगी ने पहली कैबिनेट में ऋण माफ किया-पाठक
लखीमपुर खीरी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने एसडीओ को पीटा, बिजली कैंप में समर्थकों ने भी की मारपीट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 5 लोगों पर केस, नीमगांव पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, सिकन्दराबाद में लगा था बिजली कैम्प।
मथुरा: सरकारी अस्पतालों में सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ी, प्रसव पीड़िता चीखती रही, डॉ. पैसे मांगती रही, पैसे के आभाव में पीड़ित की नही की डिलीवरी, वृन्दावन के सौ सैया अस्पताल की घटना।
हापुड़: एक चैनल के गौ हत्या पर स्टिंग का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी वकील को किया अरेस्ट, मेरठ पुलिस ने 3 लोगों पर किया था केस दर्ज, सिटी कोतवाली के रामपुर रोड पर हुआ था स्टिंग।
मुज़फ्फरनगर: बच्ची को उठाकर ले जा रहा था युवक, युवक को क्षेत्रवासियों ने रंगे हाथ पकड़ा, स्थानीय लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला।
मिर्जापुर: चुनार के नुनौटी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत,एक दर्जन घायल, घायलों को C.H.C चुनार में भर्ती कराया गया।
बागपत: पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला, पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, खेकड़ा के घिटोरा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़।
वाराणसी: बाबतपुर के होटल के पास से अपराधी वीर कुंवर सिंह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 13 वर्षो से सुनील सिंह की हत्या में फरार चल रहा था अपराधी।
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017
उत्तरप्रदेश में एंटी रोमियो दस्ता के गठन की आलोचना करते हुए भूषण ने हिंदुओं के भगवान का जिक्र किय
नयी दिल्ली, वकील..नेता प्रशांत भूषण ने भगवान कृष्ण के बारे में अपने विवादास्पद ट्वीट के लिए आज माफी मांगी और स्वीकार किया कि इसे ‘‘अनुपयुक्त’’ तरीके से पेश किया गया।
उत्तरप्रदेश में एंटी रोमियो दस्ता के गठन की आलोचना करते हुए भूषण ने हिंदुओं के भगवान का जिक्र किया था जिससे लोगों में रोष फैल गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए लखनउ पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया है।
भूषण ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘मुझे लगता है कि रोमियो दस्ता और कृष्ण के बारे में मेरे ट्वीट को अनुपयुक्त तरीके से पेश किया गया और इससे अनजाने में कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। माफी मांगता हूं और इसको हटाता हूं।’’ भूषण के बयान की काफी आलोचना हुई और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय ने उन्हें ‘‘नक्सलवादी’’ बताया।
उपाध्याय ने ट्वीट किया, ‘‘मूर्ख प्रशांत भूषण को हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने के बाद बचने नहीं दिया जाना चाहिए। समय आ गया है कि उनके जैसे नक्सलवादी को सबक सिखाया जाए।’’
तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत-पाक कड़वाहड़ पर चिंतित, राष्ट्रपति कड़वाहट कम करना चाहते हैं, अमेरिका की स्थाई प्रतिनिधि निकी हैली ने कहा-शांति प्रक्रिया में शामिल होकर सुलझाना चाहते हैं।
लखनऊ: कैबिनेट मीटिंग का पहला फैसला,अवैध स्लॉटर हाउस को बंद करने पर मुहर, गाजीपुर में स्टेडियम निर्माण पर भी लगी मुहर, 36 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ, लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ, 86 लाख किसानों को योगी सरकार का तोहफा।
लखनऊ: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयान- आज कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जाएंगे, पूरे परिवहन विभाग को वाई-फाई से जोड़ा जाएगा,दलाली खत्म होगी, विभाग में न काम करने वाले अधिकारी बाहर होंगे, अपराधी,गुंडे,बदमाश जेल जाएंगे,बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र पूरा होगा, 8 अप्रैल को विभाग का सीएम के सामने प्रजेंटेशन, जनता के हितों में सरकार काम करेगी।
लखनऊ:इटौजा के छितवापुर गांव में नशे में धुत गाड़ी चालक ने10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ किया रेप,रेप के बाद आरोपी बच्ची को फेंककर हुआ फरार,जबरन गाड़ी में बिठा गाड़ी के अंदर किया रेप, परिजनों ने 100 नम्बर पर पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक को किया अरेस्ट।
लखनऊ: बीजेपी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी का बयान- शिक्षा व्यवस्था को संवारने के लिए शानदार पहल, शिक्षा व्यवस्था में आएगा ऐतिहासिक परिणाम, शिक्षा व्यवस्था में 100 दिनों के भीतर परिणाम आएंगे, यूपी सरकार ने अगले 100 दिनों को रोड मैप तैयार कर दिया है, मीड-डे मील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, प्राइमरी में बच्चों को किताबें तक नहीं मिलती थी।
लखनऊ: हजरतगंज चौराहे पर वकील की कार उठाना निगम को पड़ा महंगा, सड़क पर अवैध तरह से खड़ी थी वकील की कार, वकीलों ने किया हंगामा ।
लखनऊ: सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान- आरएसएस अफवाह औऱ दुष्प्रचार फैलाती है, बीजेपी भी आरएसएस के रास्ते पर चल रही, सपा सरकार के हर काम को पूर्वाग्रह से देख रहे-चौधरी।
लखनऊ: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्यनारायण सचान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया, पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
संतकबीरनगर: नेशनल वॉयस की खबर का असर, केंद्र पर नकल के लिए लेन-देन का मामला, एक परीक्षा केंद्र का वीडियो हुआ था वायरल, चेता,बखिरा थाने में दो लोगों पर केस दर्ज।
इलाहाबाद: विवि के छात्रावासों को अवैध कब्जे लेकर याचिका,HC ने अवैध कब्जे से मुक्त कराने का दिए निर्देश, डीएम और एसएसपी मुहैया कराए पुलिस बल,कुलसचिव को इलाहाबाद HC ने दिया निर्देश, 30 अप्रैल के बाद सभी छात्रावास कराएं रंगाई, 30 जून से नए सिरे से आवंटन, 17 अप्रैल को अगली सुनवाई।
ग्रेटर नोएडा:शारदा यूनिवर्सिटी ने 112 विदेशी छात्रों की सूची सौंपी,2016 में फेल होने बाद से गायब है ये छात्र, सूची पर पुलिस ने शुरू की जांच, विदेशी छात्रों का डाटा भी इकट्ठा कर रही पुलिस, विदेशी छात्रा के साथ मारपीट की घटना झूठी, पुलिस ने रिपोर्ट दूतावास को भेजी।
मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के रहमतनगर में पड़ोसी युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा युवक, युवती की दूसरी जगह शादी तय होने पर दी धमकी, पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों पर दर्ज किया केस।
नोएडा: टी- साईकिल कंपनी कर्मचारियों को बिना बताए हुई फरार, वेतन-भत्ता को लेकर 100 से अधिक कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन, बिना वेतन दिए कंपनी चंडीगढ़ हुईं शिफ्ट,कर्मचारियों ने आत्मदाह करने की दी धमकी,होज़री कॉम्प्लेक्स- 82 में थी टी- साइकिल कंपनी।
उत्तराखंड: रामनगर में बढ़ती चोरी,अपराधियों पर अंकुश पाने में नाकाम पुलिस, SSP नैनीताल ने हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 को किया सस्पेंड।
औरैया:राम मंदिर पर संवैधानिक पद पर बैठे जिला विकास अधिकारी का बयान,किसी भी तरह का मंदिर ना होने का दावा किया, अयोध्या में राम मंदिर ना होने की बात कही, जिला विकास अधिकारी है शकील अहमद।
कानपुर: प्रोजेक्ट इंजीनियर पवन कुमार रेड्डी की चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मौत, केडीए की योजना सिग्नेचर सिटी में थे तैनात।
योगी सरकार ने दिया किसानों को खुशखबरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज पहली कैबिनेट की बैठक हो रही है। कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसमें भी सिर्फ फसली ऋण को ही माफ किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 2.15 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी बैठक में शामिल हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में उन्हीं किसानों को फायदा होगा जिन्होंने राष्ट्रीय और सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज माफ किए होंगे।
एक लाख तक के कर्जमाफी का सीधा फायदा छोटे किसानों को होगा।
यूपी कैबिनेट के इस फैसले तकरीबन 2.15 करोड़ किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी के फैसले से कुल 36 हजार करोड़ का भार सरकार पर आएगा। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा है कि लखनऊ में कोचिंग पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग
जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में आग लगने से कई किसानों की खेत में खडी गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गयी।
पुलिस के अनुसार जफराबाद इलाके में नयेपुरा गाँव में दोपहर के समय अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गयी। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास के कई किसानों की खून पसीने की कमाई को राख कर दिया।
सीताराम चौरसिया के आकस्मिक निधन से बदलापुर बाजार बंद
बदलापुर, जौनपुर समाजसेवी सीताराम चौरसिया के आकस्मिक निधन से बदलापुर बाजार बंद रही। ज्ञात हो कि मंगलवार को सुबह छह बजे सीताराम अपनी पान की दुकान बडे़ पुत्र के साथ पहुंच कर खोले थे ही कि उन्हें सीने में दर्द उठी। बगल के पड़ोसी कामता सिंह एवं यदुवंश सिंह तुरंत अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब हो कि सीताराम मूलत: केराकत तहसील के मुरारा गांव के निवासी रहे लम्बे समय से वे बदलापुर में आकर समाजसेवा से जुटे थे। क्षेत्र में सामाजिक रूप से अच्छी पकड़ बनाये रखने में सीताराम लगातार लोगों के बीच समरसता के साथ अपना जीवन जिया। इनके निधन पर बदलापुर चौक की सभी दुकानें बंद रही। वर्तमान समय में सीताराम बरोली गांव में आवास बनाकर अपने बच्चों के साथ 40 वर्षों से रह रहे थे। इनके निधन से क्षेत्र में शोक देखा गया।
तीखी आवाज़ की खबरें
लखनऊ: कान्हा उपवन का एग्रीमेंट 30 साल बढ़ाने की तैयारी, नगर विकास विभाग ने नगर निगम से मांगी रिपोर्ट, मुलायम के पुत्र प्रतीक यादव चलाते हैं कान्हा उपवन, एग्रीमेंट बढ़ाने के लिए सपा सरकार में किया था आवेदन, नगर निगम 1 सप्ताह में रिपोर्ट नगर विकास को देगा, सीएम के कान्हा उपवन दौरे से पहले ही शुरू हुई तैयारी, सीएम योगी ने प्रतीक, अपर्णा के साथ किया था दौरा।
लखनऊ: फार्च्यूना बिल्डर के मालिक अरुण अग्रवाल पर अफसरों की बड़ी मेहरबानी, जेपी सेंटर चलाने के लिए कौड़ियों के दाम में दिया, सेंटर का संचालन बिल्डर को 15 साल के लिए दिया, 3.15 करोड़ रुपए सालाना पर सेंटर बिल्डर को सौंपा, 864 करोड़ की लागत से बना है अंतरराष्ट्रीय जेपी सेंटर, बिल्डर को सपा सरकार के नेताओं का संरक्षण मिला था, नेताओं के कहने पर अरबों की सम्पत्ति कौड़ियों में दे दी, बड़े अफसरों ने जेपी सेंटर की आजीवन सदस्यता ली।
उन्नाव: इंटर लॉकिंग के नाम पर 23 लाख का घोटाला , जिलाधाकारी ने 6 लोगों पर FIR के दिए आदेश , पूर्व ब्लॉक प्रमुख,बीडीओ पर भी FIR के आदेश , जांच के बाद सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज, नवाबगंज ब्लॉक का मामला ।
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पहुंचे 5 कालीदास मार्ग, मुख्यमंत्री योगी से महेश शर्मा की मुलाकात शुरू।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश, बेसिक शिक्षा में 100 दिन में बदलाव दिखाई दे, जुलाई माह में 1 से 10 तारीख तक किट बांटी जाए, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर कार्रवाई, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित,विज्ञान लैब बने , बेसिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन पर विचार - सीएम
सीएम आवास के बाहर लगा जनता का जमावड़ा, सरकार से उम्मीद लगाए फरियादी , योगी से मिलने का कर रहे है इंतजार।
दिल्ली : उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली में मौजूद, उत्तराखंड सदन में ठहरे रहे हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत, मलेशिया के मंत्री के साथ होगी त्रिवेंद्र की मुलाकात।
बांदा- ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा रेल हादसा, बेतवा एक्सप्रेस के बी-1 कोच के ब्रेक-शू टूटे,असेम्बलिंग टूटने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक, मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन में आये इंजीनियर, ट्रैक को समय पर किया गया दुरुस्त, कानपुर से दुर्ग जा रही थी बेतवा एक्सप्रेस।
अमेठी: रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिना क्रॉसिंग को बंद किए ट्रेन पास कराई गई, चालक के हॉर्न बजाने पर क्रॉसिंग से भागे लोग, अमेठी के ककवा रोड की क्रॉसिंग का मामला, हरिद्वार से इलाहाबाद जा रही थी मेला स्पेशल।
बुलंदशहर- गुलावठी थाना क्षेत्र में मुर्गे का मीट काटते हुए लाइव वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने थाना प्रभारी को दिए कार्रवाई के निर्देश, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की शुरू।
बागपत– बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छपरौली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ किया गया रेफर।
प्रतापगढ़- जेठवारा थाना क्षेत्र में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान इलाहाबाद में हुई मौत, 23 मार्च को पत्नी ने जहर खा कर की थी आत्महत्या।
बागपत- बदमाशों ने तीन घरों में की लाखों की चोरी, युवक को गोली मारकर किया घायल, बागपत कोतवाली के निनान गांव की घटना।
ललितपुर : महिला के साथ गैंगरेप की वारदात , गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती , महिला थाने के पास हुई वारदात, शहर कोतवाली के फूटा बंगला की घटना।
मेरठ: फिर होगी 35 बीटीसी कॉलेजों की जांच, मानकों को ताक पर रखकर ली थी मान्यता , डिप्लोमा इन एल्टिमेट्री एजुकेशन की ली मान्यता, सत्र 2016-17 में कॉलेजों ने ली मान्यता , मानक पूरा करने वाले कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता, शिकायतकर्ता की अपील पर हाईकोर्ट ने दिए आदेश।
दलित महिला को मारने पीटने के आरोपी को तीन वर्ष के कारावास एवं 3500 रूपये जुर्माने से दंडित
जौनपुर,यूपी के जौनपुर जिले में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एम पी सिंह की अदालत ने केराकत थाना क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्व दलित महिला को मारने पीटने के आरोपी को तीन वर्ष के कारावास एवं 3500 रूपये जुर्माने से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी सोलई पासी ने स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया कि दिनांक 10 जून 1992 को उसके ही गाँव के रहने वाले अरुण कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह आए और उसे चलकर बगीचे से आम तोड़ने के लिए कहने लगे , हवा तेज चलने की वजह से उसने मना कर दिया जिससे नाराज होकर आरोपी ने गाली देना शुरू कर दिया मना करने पर मारने लगे , बीच बचाव करने उसकी पत्नी सज्जो आयी तो उसे बुरी तरह से मारा जिससे उसके पसली की हड्डी टूट गयी।
अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता प्रकाश मिश्र द्वारा परीक्षित गवाहों के बयिन साक्ष्यों के अवलोकन के पश्चात न्यायालय ने आरोपी को भादवि की धारा 325 के तहत उक्त सजा से दंडित किया।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता महसूस करते हुए आज चेतावनी दी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता महसूस करते हुए आज चेतावनी दी कि नकल माफिया से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कोचिंग चलाने वाले शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिये।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री महसूस करते हैं कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता है। राज्य सरकार इसे सुधारने के लिए हरसम्भव प्रयास करेगी। ‘‘जहां एक तरफ यह प्रयास किया जाएगा कि सभी परीक्षाएं समय पर हों, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार यह भी कोशिश करेगी कि नकल पर पूरी तरह से लगाम लगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार नकल करवाने वालों तथा ऐसे केन्द्रों पर सख्त कार्रवाई करेगी। नकल पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी। दागी केन्द्रों को चिह्नित कर उन्हें ब्लैक लिस्ट करने के साथ-साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।’’ योगी ने कल देर रात शास्त्री भवन में शिक्षा को लेकर हुए प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधारने के लिए नकल माफिया से निपटना आवश्यक है। इसके लिए सरकार सभी प्रभावी कदम उठाएगी।
उन्होंने सरकारी शिक्षकों द्वारा कोचिंग चलाने पर सख्त रवैया अपनाते हुए ऐसे शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ‘‘हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में अधिकतम 200 दिन के अन्दर कोर्स पूरा कराया जाए। विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की लगातार मॉनीटरिंग की जाए। सभी विद्यालयों में शिक्षकों तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति बायोमीट्रिक्स के माध्यम से मॉनीटर की जाए। साथ ही विद्यालयों में नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए।’’ जारी
महिला को मारने पीटने के आरोपी को तीन वर्ष के कारावास एवं 3500 रूपये जुर्माने से दंडित किया
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एम पी सिंह की अदालत ने केराकत थाना क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्व दलित महिला को मारने पीटने के आरोपी को तीन वर्ष के कारावास एवं 3500 रूपये जुर्माने से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी सोलई पासी ने स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया कि दिनांक 10 जून 1992 को उसके ही गाँव के रहने वाले अरुण कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह आए और उसे चलकर बगीचे से आम तोड़ने के लिए कहने लगे , हवा तेज चलने की वजह से उसने मना कर दिया जिससे नाराज होकर आरोपी ने गाली देना शुरू कर दिया मना करने पर मारने लगे , बीच बचाव करने उसकी पत्नी सज्जो आयी तो उसे बुरी तरह से मारा जिससे उसके पसली की हड्डी टूट गयी।
अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता प्रकाश मिश्र द्वारा परीक्षित गवाहों के बयिन साक्ष्यों के अवलोकन के पश्चात न्यायालय ने आरोपी को भादवि की धारा 325 के तहत उक्त सजा से दंडित किया।
बिजली विभाग की कार्रवाई
सिंगरामऊ(जौनपुर) 3 अप्रैल। स्थानीय बाजार में विद्युत विभाग ने एक कैम्प आयोजित करके पैतालीस कनेक्शन काटे, एक लाख रुपये की वसूली की। विद्युत विभाग के जेई राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में विद्युत कर्मियों ने बाजार स्थित बैंक के पास एक विशेष शिविर लगाकर वसूली की। पूरी बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाकर छः लोगो का विद्युत भर बढ़ाया गया। पैतालीस बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। जबकि एक लाख रुपये वसूली किया गया। वहाँ कैम्प में धीरज मौर्य, पवन कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।