tikhiawaz24.in

मंगलवार, 2 मई 2017

17 वें  कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो राजाराम यादव ने आज पूर्वाहन 17 वें  कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में बतौर प्रोफ़ेसर कार्य कर रहे थे.प्रो यादव अल्ट्रासोनिक के जाने माने विशेषज्ञ हैं।उन्हें नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी आप्टिकल आौर थर्मल प्रापर्टीज में भी विशेषज्ञता हासिल है । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने   परिसर के शिक्षकों के साथ कुलपति सभागार में बैठक की.बैठक में कुलपति प्रो यादव ने शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।
                       कुलपति प्रो0 यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।आने वाले समय में  विश्वविद्यालय परिसर में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जिससे  शोध को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि छात्र मेरे लिए भगवान है और उनकी हर समस्याओं को व्यक्तिगत स्तर पर दूर करने का काम करूंगा।कहा कि जो शिक्षक गुणवत्तायुक्त शोध पत्र लिखेंगे उनके लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी जिससे उनका उत्साहवर्धन होगा। विश्वविद्यालय के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की एक समिति बनाकर शोध व शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा।

निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल एवं कुलसचिव डॉ देवराज ने प्रोफेसर राजाराम यादव को कुलपति की कुर्सी पर बैठाया।कुलपति प्रो यादव को शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों में माला पहना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर  स्वागत किया।  इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, प्रोफेसर बीबी  तिवारी, डॉ दीनानाथ सिंह, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ मानस पांडे, डॉ अविनाश पर्थिडेकर, डॉ मनोज मिश्र,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ सुनील कुमार, डॉ सुरजीत यादव, डॉ संतोष कुमार, अमित वत्स,डॉ आशुतोष सिंह,डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ के एस तोमर,डॉ वंदना राय,डॉ विजय तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, क्षेत्रीय निदेशक मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान डॉ आलोक गुप्त समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-घटतौली करने वालों पर अब तेल कम्पनियों की भी नकेल,घटतौली में पकड़े गए पेट्रोल पंपों की डीलरशिप होगी कैंसिल,यूपीएसटीएफ ने लखनऊ के 13 पेट्रोल पंपों को किया है सीज,इंडियन ऑयल ने डिलरशिप कैंसिल करने का लिया फैसला,मशीन देने वाली कम्पनी के साथ IOC के अफसरों की होगी बैठक,मशीन में चिप लगाने के मैकेनिज्म पर नकेल के लिए योजना,डीलर्स की कम तेल आपूर्ति के आरोप को किया गया खारिज,कभी किसी डीलर ने कम तेल देने की शिकायत नहीं की-IOC,इंडियन ऑयल ने लखनऊ के सेल्स अफसर रवि सिंह को हटाया

लखनऊ-नीलकंठ मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी,सेल्स टैक्स विभाग की कई प्रतिष्ठानों पर छापे,गोमतीनगर, एयरपोर्ट और सप्रू मार्ग पर छापेमारी

चित्रकूट-जिला अस्पताल के 28 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त,बिना नोटिस दिए CMS ने संविदा कर्मियों की सेवा की समाप्त की,महानिदेशक के आदेश का हवाला देकर कर्मियों को हटाया,तीन महीने से संविदा कर्मियो को बिना वेतन दिए गए करवाया गया काम

वाराणसी-एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा,छात्र-छात्राओं ने चैयरमैन पर लगाया धांधली का आरोप,गलत रजिस्ट्रेशन बताकर छात्र-छात्राओं से की थी ठगी,प्रभारी JM कोर्ट में FIR दर्ज कराने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,कोर्ट ने 8 तारीख तक पुलिस से मामले पर रिपोर्ट तलब की  

बस्ती-अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक की मौत 3 घायल,तीनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव की घटना

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन,महामंत्री अशोक कटारिया ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा,5,6,7 मई को जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी

बाराबंकी-नगर के सतरिख नाका के पेट्रोल पंप पर छापेमारी,प्रशासन,बाटमाप, तेल कंपनी के अधिकारियों का छापा,जांच के लिए डीजल और पेट्रोल के सेंपल लिए गए,मशीनों के कई पुर्जों को अधिकारियों ने कब्जे में लिया,मिलावट और घटतौली की सूचना पर छापेमारी

बागपत-प्राइमरी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू,पढ़ाने के बजाए झाड़ू लगाना सिखा रहे टीचर,सिताना के प्राथमिक विद्यालय-2 का मामला,बच्चों के झाड़ू लगाते वीजुअल ईटीवी के कैमरे में कैद

शामली-बदमाशों ने व्यापारी से की 6 लाख रुपए की लूट,व्यापारी को बदमाशों ने पीटकर जंगल में फेंका,बाइक सवार बदमाश लूटकर मौके से हुए फरार,थाना भवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव में व्यापारी से लूट

मेरठ-रिटायर्ड कर्नल के घर छापेमारी में हथियार,खाल मिलने का मामला,मांस का सैम्पल लेने WII के तीन वैज्ञानिक पहुंचे मेरठ
,वैज्ञानिकों की टीम वन विभाग के साथ कर रही मीट सैम्पलिंग

लखनऊ-मलिहाबाद ब्लाक प्रमुख की गलत नीतियों का विरोध,क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव,दो तिहाई से अधिक बहुमत सौंपे

आगरा-झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई बच्चे की मौत,डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,परिजनों का डॉक्टर के क्लीनिक पर किया हंगामा,हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला झिद्दा इलाके की घटना

आजमगढ़-इंडिया मार्का हैंडपंप से निकल रहे अशुद्ध तेल,जहानागंज के सेमरोल गांव का मामला,सूचना के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे मौके पर

एटा-आईपीएल सट्टे के 4 बुकीज गिरफ्तार,सट्टे के 58 हजार कैश और पर्चियां बरामद,कोतवाली नगर के महाराणा प्रताप नगर का मामला

लखनऊ-खेल निदेशक आरपी सिंह को ध्यानचंद पुरस्कार देने की संस्तुति,हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न की संस्तुति,हाकी इण्डिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की संस्तुति की

वाराणसी से उठी ग्रामीण दिवस की मांग,पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा युवाओ का दल,250 गावों के प्रधानों से हस्ताक्षर कराकर सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़-सैकड़ों फर्जी व्यवसायिक लाइसेन्स का मामला,इंडिया ट्रेनिंग मोटर स्कूल ऑफिस बंद कर फरार,विभाग के नोटिस जारी करने पर हुआ फरार,नारायण मोटर ट्रेनिंग स्कूल को भी नोटिस,अग्रिम आदेश तक मोटर ड्राइविंग पत्र जारी करने पर भी रोक

चित्रकूट-25 अप्रैल को 5 लोगों की हत्या का मामला,पुलिस ने मां और 4 बच्चों की हत्या का किया खुलासा,प्रेमी ने की थी महिला और 4 बच्चों की हत्या,पुलिस ने आरोपी समेत 2 को किया गिरफ्तार,राजापुर थाना क्षेत्र के अमान गांव में हुई थी हत्याएं

दिल्ली-मेनका गांधी ने लिखा दिल्ली मेट्रो के एमडी को पत्र ,मंगू सिंह को मेनका गांधी ने लिखा पत्र ,गरीब बच्चों को रैपिड मेट्रों में नहीं चढ़ने देने का मामला,
फेसबुक के जरिये मामला मेनका गांधी के समक्ष आया,मेनका ने मामले पर कार्रवाई करने को कहा

कानपुर-पेशी पर गैंगेस्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास,कोर्ट परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास,गले पर ब्लेड मारकर खुद को किया घायल,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

कानपुर-हैलट हॉस्पिटल में एक बार फिर मानवता शर्मसार,ट्रेन एक्सीडेंट में घायल युवक की 3 दिन बाद मौत,अस्पतालों के रेफर के खेल में मरीज ने तोड़ा दम,कानपुर हैलट और लखनऊ के बीच भागते रहे परिजन

शामली-लोहा व्यापारी से दिनदहाड़े 6.52 लाख की लूट,बाइक सवार 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,वारदात के बाद व्यापारी को गन्ने के खेत में बांधकर फेंका,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,भवन थाना क्षेत्र के खेयवड़ी गांव की घटना

गोरखपुर-स्वास्थ्य विभाग के दिव्यांग हेल्थ शिविर में लापरवाही का मामला,लापरवाही पर एडी हेल्थ ने CMO का एक माह का वेतन रोका,मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ था दिव्यांगों के लिए शिविर

इलाहाबाद-प्रयाग में उल्लास से मनाया जा रहा गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस,संगम तट पर गंगा की सफाई से शुरू हुआ कार्यक्रम,इलाहाबाद में गंगा विचार मंच आयोजित कर रहा कार्यक्रम

गोरखपुर-विकलांग सार्टिफिकेट शिविर में लापरवाही का मामला,लापरवाही पर एडी हेस्थ ने सीएमओ का रोका वेतन,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुथा था शिविर का आयोजन

लखनऊ-बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कल,16 शहरों के 905 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
,905 केंद्रों पर 464676 अभ्यर्थी पंजीकृत,पहली बार परीक्षा केंद्र पर भी विषय बदलवा सकेंगे अभ्यर्थी

इलाहाबाद-मज़ाक बना करछना तहसील दिवस,तहसील दिवस में देर से पहुंचे अधिकारी,थोड़ी ही देर में ही व्यस्त हो गए व्हाट्स एप पर,और समय हुआ तो कई अधिकारी लेने लगे खर्राटे

फतेहपुर-पुलिस ने 3 IPL सटोरियों को किया गिरफ्तार,मौके से 8 मोबाइल,नगदी और टीवी बरामद,सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर से अरेस्टिंग

मुरादाबाद-प्लास्टिक फैक्ट्री के रिसाइकिल गोदाम में लगी आग,खुले में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक,दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की घटना 

मुरादाबाद-स्कूली बच्चों ने प्रधानमन्त्री को चिट्ठी लिखी,पाकिस्तान को करारा जबाब देने का किया आग्रह,देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा करने का आहवान किया,आरएसडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पीएम को लिखा पत्र

अम्बेडकरनगर-आपसी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली,जिला अस्पताल में युवक का चल रहा इलाज,बेवाना क्षेत्र के सिवरा नाली के पास का मामला

आगरा-फ़र्ज़ी ज़मीन पर भूमाफ़िया ने खड़ा किया विद्यालय,डीआईओएस ने जगदीशपुरा थाने में दर्ज कराई एफ़आईआर,डीआईओएस ने मान्यता वापस लेने को लिखा शासन को पत्र,डीएम के आदेश पर भूमाफ़िया पर दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

लखनऊ-पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर आज अहम बैठक,भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशुतोष जिंदल लखनऊ में,तेल कम्पनी और शासन के अफसरों के साथ होगी बैठक,मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति, डीजीपी होंगे शामिल

अमरोहा-तहसील दिवस में व्हाट्सप पर मशगूल रहे अधिकारी,कैमरे में कैद हुई सोते हुए अधिकारी की तस्वीरे,अमरोहा ब्लाक में लगा एसडीएम के नेतृत्व में दिवस

बरेली-एक दर्जन पेट्रोल पंप पर प्रशासन की छापेमारी,सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बांट-माप विभाग की छापेमारी,अब तक किसी पेट्रोल पंप पर नहीं मिली गड़बड़ी

हापुड़-गंगनहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हत्या की आशंका,सिंभावली थाना क्षेत्र के रजापुर गंगनहर इलाके की घटना

सहारनपुर-पुलिस मुठभेड़ में 5 हजार का ईनामी गिरफ्तार,महताब समेत चार शातिर लूटेरे गिरफ्तार,दो तमंचा,लूट की बोलेरो गाड़ी हुई बरामद,जनकपुरी के देहरादून हाइवे से हुई गिरफ्तारी

कानपुर-पेशी पर आए बंदी ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहर,गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में कराया गया भर्ती,3 साल से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था कैदी

मैनपुरी-प्रसव कराने गई महिला को अस्पताल में नहीं मिला कर्मी,अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया,भोगांव के अर्बन उपस्वास्थ्य केंद्र का मामला

कानपुर-पुलिस उत्पीड़न से परेशान परिवार बैठा धरने पर,जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार,रेप के झुठे केस में फंसाकर युवक जेल भेजने का आरोप,दो माह से जेल में बंद है पीड़ित परिवार का युवक,पुलिस पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप

मथुरा-पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान,लड़कियां रास्ते में किसी से फोन पर न करें बात,लड़कियों ने फोन से बात की तो 21 हजार जुर्माना,शराब पीकर घूमने वालों पर 31 हजार का जुर्माना,गोकशी करने वाले पर 2 लाख रुपए का जुर्माना,गोवर्धन के मंडोरा गांव में पंचायत का फरमान

कानपुर-सदर तहसील में तहसील दिवस का हुआ आयोजन,तहसील दिवस में आए 3 दर्जन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण,जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ तहसील दिवस,पुलिस,नगर निगम, पेशन विभाग के मामलों का निस्तारण

देवरिया-पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी कर पुतला फूंका,देवरिया जिला के रहने वाले प्रेम सागर हुए हैं शहीद,भाटपाररानी तहसील के टीकमपार गांव के थे निवासी

बाराबंकी-भारत पेट्रोलियम से पेट्रोल पंप सीज होने से व्यापारी नाराज,पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने बैठक कर हड़ताल की धमकी दी,सतरिख नाके पर सीज किया गया है नंदलाल पेट्रोल पंप

इलाहाबाद-अवैध असलहों की तस्करी का खुलासा,1 पिस्टल,11 तमंचों के साथ 2 तस्कर अरेस्ट,सिविल लाइंस इलाके से की गई गिरफ्तारी

अयोध्या-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बयान-कर्जमाफी से 86 लाख किसानों को लाभ-सूर्य प्रताप,'तीर्थ स्थलों को प्राथमिकता से किया जाएगा विकसित','प्रधानमंत्री बीमा फसली योजना में बीमा कंपनियां हो रही शामिल',ज्यादा से ज्यादा किसान कराएं अपनी फसल का बीमा-सूर्य प्रताप

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

दिल्ली-चुनाव आयोग जल्द ही बुलाएगा ऑल पार्टी मीटिंग,ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर बुलाई जायेगी बैठक,आने वाले चुनावों में वीवीपैट का होगा प्रयोग

लखनऊ-गोंडा के कर्नलगंज विधायक ने सीएम से की शिकायत,एलगिन चरसड़ी बांध के टेंडर में धांधली की शिकायत की

सीतापुर-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का सीतापुर दौरा आज,नैमिषारण्य में अफसरों के साथ मौर्या करेंगे बैठक,संगठन के एक मिशन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

पीलीभीत-हथियारबंद 10 बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट,विरोध करने पर परिवार को बदमाशों ने जमकर पीटा,गंभीर हालत में परिवार के दो लोग सीएचसी में भर्ती,80 हजार नगदी,5 तोला सोना सहित लाखों की लूट,मौके पर पहुची डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी,बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर इलाके की घटना

मुरादाबाद-कलियुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटका,अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत,पति से झगड़े के बाद 3 माह की बच्ची को पटकने का आरोप,पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया,मूढापांडे थाना क्षेत्र के रायपुर डिलारा गांव की घटना

हमीरपुर-शादी समारोह से लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली,गंभीर हालत में युवक का सीएचसी में चल रहा इलाज,3 लोगों पर केस दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,राठ कोतवाली कस्बे के शंकर धाम पैलेस के पास की घटना

लखनऊ-अब सूबे के सभी जिलों में खुलेंगे आशा ज्योति केंद्र,यौन उत्पीड़न,एसिड अटैक,घरेलू हिंसा से पीड़ितों को मिलेगी मदद,3 तलाक पीड़ित महिलाओं को भी मिलेगी कानूनी,चिकित्सीय मदद,पिछली सरकार ने सूबे के 11 जिलों में बनाए थे आशा ज्योति केंद्र,आशा ज्योति केंद्रों में पीड़िताओं को दी जाएगी रोजगार परक ट्रेनिंग

लखनऊ-परिवहन विभाग ने 1 जून से बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस,परिवहन आयुक्त ने डिवाइस सिस्टम के लिए NIC को लिखा पत्र,संभागीय, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों में लगेगी डिवाइस 

लखनऊ-औद्योगिक सेवा गारंटी अधिनियम लाएंगी यूपी सरकार,औद्योगिक विभागों को न्यायालय से पहले सुलझाने के लिए बनेगा ट्रिब्यूनल,3 मई को औद्योगिक निवेश के लिए बनी समिति में लगेगी मुहर,उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हैं समिति के अध्यक्ष

पीलीभीत-केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के दौरे का दूसरा दिन,सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करेंगी मेनका गांधी,सामूहिक विवाह में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे,चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज होगा सामूहिक विवाह

हमीरपुर-घर के बाहर सो रहे वृद्ध की नाले में गिरने से मौत,तेज आंधी की चपेट में आने से हुआ हादसा,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,राठ कोतवाली कस्बे के चरखारी रोड का मामला

इलाहाबाद-अर्धकुम्भ 2019 को लेकर अखाड़ा परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आज,मौजगिरि आश्रम जूना अखाड़ा में शाम 4 बजे आयोजित होगी बैठक,परिषद् अध्यक्ष नरेंद्र गिरी समेत सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

फर्रुखाबाद-अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 2 लोगों की मौत,सड़क के किनारे खड़ा व्यक्ति गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,घटना से आक्रोशित लोगों ने बरेली हाइवे पर लगाया जाम,मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र मुरहाद गांव की घटना

लखीमपुर-तेज आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर युवक की मौत,पलिया से लौट रहा था बिजुआ निवासी युवक,भीरा थाने के बरमबाबा के पास की घटना

वाराणसी-आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत,घर में सो रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली,चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढाब इलाके की घटना

प्रतापगढ़-तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल,कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेदुपुर की घटना 

जालौन-पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा,हिस्ट्रीशीटर अनिल दोहरे समेत 5 लोग अरेस्ट,दो हजार नकली शराब की बोतलें की बरामद,नकली शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की,गोहन थाना क्षेत्र के बड़ीसुरावली गांव से अरेस्टिंग

अंग्रेजी शराब की दूकान बन्द करने लिए हिन्दूवाहिनी के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर माँग किया

अंग्रेजी शराब की दूकान बंद करने की माँग
केराकत(जौनपुर)अंग्रेजी शराब की दूकान बन्द करने लिए हिन्दूवाहिनी के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर माँग किया है।
हिन्दूवाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्कान्त यादव(के के)के नेतृत्व में एसडीएम केराकत अयोध्या प्रसाद को अंग्रेज़ी शराब की दूकान बन्द करने के लिए ज्ञापन देते हुए ज्ञापन में लिखा है कि स्थानीय सरायबीरु ग्राम में आदर्श जूनियर हाईस्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय के सामने व आबादी के बीच में अंग्रेजी शराब की दूकान खुली हुई है।दूकान खुलने से स्कूल में आने जाने वाले बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है।और स्कूली समय में पठन पाठन में बच्चों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है।और बच्चों पर इसका बूरा असर भी पड़ रहा है।अगर जल्द ही अंग्रेजी शराब की दूकान बन्द नहीं किया गया तो हिन्दूवाहिनी के कार्यकर्त्ता अग्रिम कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर के के यादव,मनोज कुमार,संदीप यादव,शैलेश कुमार,सुभम गुप्ता, मो0 रमजान, रोहित सोनकर, राजेश कुमार,अजय सोनकर,संदीप विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोमवार, 1 मई 2017

प्रधानपुत्र का शव कुए में मिलने से हड़कंप

प्रतापगढ़। गायब प्रधानपुत्र का शव कुए में मिलने से हड़कंप।चार दिन पूर्व गायब हुआ था प्रधानपुत्र।परिजनों ने गांव के ही दबंगो पर लगाया था अपरहण करने का आरोप।नाराज परिजनों ने शव को कुएँ से बाहर निकलने से रोका।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी।आरोपी की गिरफ्तारी।डीएम एसपी की मौके पर बुलाने की कर रहे मांग।कुंडा कोतवाली के ढिकुही ताजपुर गांव की घटना।*

योगी सरकार मे प्रशासनिक व्यवस्था मे काफी बदलाव हुआ

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामनरेश अग्रवाल ने योगी सरकार की तरीफे पढते हुए अखिलेश सरकार पर निशाना साधने का काम किया है। रामनरेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने अधिकारी मंन्त्रियो की सुनते तक नही थे। जनता को बाहर से ही भगा देते थे। लेकिन योगी सरकार मे प्रशासनिक व्यवस्था मे काफी बदलाव हुआ है। इसी के साथ उन्होने कहा कि अखिलेश को मन साफ करना चाहिए। उलझन के चलते वह ऐसी बाते बोल रहे है। 2012 मे उसी ईवीएम से सपा की जीत हुई थी औऱ इवीएम खराब नही हो सकती है।
रामनरेश अग्रवाल ने योगी आदित्यनाथ के अलावा पीएम मोदी की भी तारीफ की। पीएम की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि किसी को पीएम का सुशासन नही दिख रहा तो यह मेरी समस्या नही है। लेकिन मुझे पीएम का सुशासन दिखायी पड़ रहा है। काम के बारे मे आगे कहते हुए उन्होने कहा कि अब कही भी जाओ अधिकारी काम करते हुए दिखायी देते है। रामनरेश अग्रवाल ने कहा कि मै किसी के खिलाफ नही हूँ। लेकिन मुझे जो काम दिया जाता है मै उसे बखूबी निभाता हूं। उनका कहना था कि अखिलेश यादव की सोच गड़बड़ा गयी है। वो एक अच्छे इंसान है। इवीएम कभी गड़बड़ा नही सकती है। इसी इवीएम ने 2007 मे मायावती और 2012 मे सपा की जीत करवायी थी।

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर हमला,  8 से 10 लोगों ने किया था हमला,सुरक्षाकर्मियों और नौकरों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने चार हमलावरों को किया गिरफ्तार, 159 नार्थ एवन्यू में आवास पर हुआ हमला।

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस आज, आज ही के दिन साल 1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरूआत चेन्नई से हुई।

दिल्ली: वीवीआईपी वाहनों से लाल बत्ती ख़त्म करने की व्यवस्था आज से लागू, पीएम मोदी ने मन की बात में कहा- वीआईपी संस्कृति से हटकर ईपीआई की ओर बढ़ें।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी की, 2 दिन तक चलेगा सत्र विधानसभा सत्र, विधानसभा में पारित किया जाएगा जीएसटी बिल।

लखीमपुर खीरी: धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड ने किया घोटाला, निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर हुआ फरार, स्वदेशी प्रोजेक्टों पर काम करने की कही थी बात, गौ मूत्र गोबर और गौशाला पर काम में की ठगी, निवेशकों में रोष, कंपनी के एजेंटो की हालत खराब, निवेशकों से छुप-छुप भाग बच रहे एजेंट, कानपुर कंपनी के मुख्यालय पर भी लगा ताला।

फैजाबाद: दबिश देने पहुंची पुलिस की पिटाई, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, हत्या के मामले में दबिश देने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाया, कैंट के गद्दोपुर अहिरन की घटना।

मथुरा: भूमाफियाओं ने आश्रम पर बोला धावा, साध्वी को जबरन खीच कर ले जाने का किया प्रयास, धमकी देकर, फायरिंग कर भागे आरोपी, सूचना पर भी नही पहुंची पुलिस, पहले भी कर चुके है वारदात, आश्रम पर कब्जा करने की कर रहे हैं कोशिश, पिछले सप्ताह सीएम योगी से मिली थी पीड़िता, सीएम से मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं मदद, मथुरा के गोवर्धन थाने के राधाकुंड रोड की घटना।

मेरठ: हुंडई के शोरूम में अचानक लगी आग, टॉप फ्लोर पर खड़ी गाडियों ने लगी आग, करीब आधा दर्जन गाड़ियां जली, दमकल की गाडियों ने आग पर पाया काबू, नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड को घटना।

उन्नाव: वर्चस्व को लेकर युवक के घर दबंगों ने की फायरिंग, फायरिंग से घंटो घरों में दुबके रहे लोग, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पंहुची, सदर कोतवाली क्षेत्र के पीताम्बर नगर का मामला।

सुल्तानपुर: जयसिहपुर कोतवाली क्षेत्र के खन्दुशपुर गाँव मे तलाब की भूमि पर किया कब्जा,  लेखपाल की भूमिका संदिग्ध शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही।

सोनभद्र: वृद्ध महिला का पेड़ से लटकता मिला शव, अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली थी वृद्धा, ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को दी सूचना, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, बीजपुर थाना क्षेत्र के सभा पिंडारी का मामला।

लखनऊ : STF ने चौक कोनेश्वर चौराहे पर स्थित बाबा अय्यूब फारुकी के पेट्रोल पंप पर मारा छापा, तमाम अधिकारी और फ़ोर्स के साथ मारा छापा।

सोनभद्र- ओबरा थाना क्षेत्र में संधिग्ध परिस्थिति में 500 से ज्यादा मुर्गियों ने दम तोड़ा, लोगों ने बर्ड फ्लू की जताई आशंका.