tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 12 मई 2017

गैंगरेप में गायत्री प्रजापति के दो साथियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

लखनऊ-गैंगरेप में गायत्री प्रजापति के दो साथियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी,आरोपी पिंटू सिंह,विकास वर्मा के लिए जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट,25 अप्रैल को दोनों को कोर्ट से मिली थी जमानत,28 अप्रैल को HC ने जमानत पर रोक लगाकर दिया था अरेस्टिंग का आदेश,गिरफ्तारी के आदेश के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपी,18 मई तक दोनों आरोपियों को पेश न करने पर जमानत नामे जब्त होंगे 

लखनऊ-स्लाटर हाउस बंद करने के मामले में आज आ आएगा फैसला,स्लाटर हाउस बंद करने के मामले में हाईकोर्ट में बहस पूरी,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले पर फैसला किया सुरक्षित,आज दोपहर 2 बजे तक हाईकोर्ट सुनाएगा मामले पर फैसला,पुराने लाइसेंस रिन्यू न करने और नए जारी न करने पर थी याचिका,स्लाटर हाउस के लाइसेंस रिनीव न करने पर हुई थी कई याचिकाएं 

फैजाबाद-पति ने ईंट से कूच-कूचकर की पत्नी की हत्या,पति ने घरेलु कलह से परेशान होकर की हत्या,पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया,कोतवाली नगर के जनौरा गांव की घटना

चित्रकूट-दोस्तों के साथ घूमने गया वन दारोगा का बेटा लापता,परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा,6 दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था  

झांसी-मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह का झांसी दौरा,आज सरकारी योजनाओं की करेंगे समीक्षा,मंत्री राजेन्द्र अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक 

गोरखपुर-नगर निकाय चुनाव को लेकर GDA सभागार में बैठक,राज्य निर्वाचन आयुक्त S.K. अग्रवाल ले रहे बैठक,ADG LO,गोरखपुर जोन के सभी अधिकारी मौजूद,बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हो रहा मंथन 

लखनऊ-सोशल मीडिया पर योगी-योगी,सोशल मीडिया पर सीएम योगी की लोकप्रियता में बड़ा इजाफा,19 मार्च को थे 15259 अब फालोअर्स की संख्या 4.41 लाख पहुंची ,शपथ ग्रहण के बाद सीएम योगी का सोशल मीडिया पर जलवा,ट्विटर पर भी सीएम के फालोअर्स की संख्या में बड़ा इजाफा,19 मार्च को थे 2644 फालोअसर्स अब 4.60 लाख फालोअर्स हुए,वेबसाइट पर भी रोजाना 10 हजार विजिटर्स करते हैं विजिट

सिद्धार्थनगर-2 किलो चरस बरामद,तस्कर गिरफ्तार,SSB ने चेकिंग के दौरान की गिरफ्तारी,ढेबरुआ थाना क्षबेत्र के दुधवनिया का मामला 

कौशाम्बी-कौशाम्बी में डकैती के बाद युवती की हत्या से सनसनी,चाकू से गोदकर डकैतों ने की युवती की हत्या,दुष्कर्म की आशंका,पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी,सिघवल थाना क्षेत्र के पूरा गांव में घटना से सनसनी

बाराबंकी -वर्ल्ड नर्सिंग डे पर हुआ कार्यक्रम,मंत्री स्वाति सिंह कार्यक्रम में हुईं शामिल,मेयो मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन  

सिद्धार्थनगर-कार पलटने से दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया ,उसका थाना क्षेत्र के मधवापुर की घटना 

इलाहाबाद-राज्यपाल का इलाहाबाद दौरा,राज्यपाल राम नाईक पहुंचे मोतीलाल नेहरू इण्टर कालेज,मोती लाल नेहरू इण्टर कॉलेज के कार्यक्रम में की शिरकत,पुरातन छात्रों को करेंगे सम्मानित करेंगे गवर्नर राम नाईक,फूलपुर के जमुनीपुर स्थित कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन
                     
हमीरपुर-घरेलू कलह में महिला ने खाया ज़हरीला पदार्थ,अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत,मझिगवां थाना क्षेत्र के गोहानी गाँव की घटना 

महोबा-दुल्हन को चर्मरोग बताकर बैरंग लौटी बारात,बारात वापस होने से कन्या पक्ष के लोग परेशान,पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा,अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया जैतपुर की घटना 

बरेली-बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,गाँव के बाहर गौशाला में सो रहा था बुजुर्ग,लंबे समय से रिश्तेदार के घर रह रहा था,शाही थाना क्षेत्र के हैदरगंज का मामला 

बदायूं-तेज रफ्तार कार पलटने से 4 यात्री घायल,जयपुर से बरेली आला हज़रत दरगाह जा रहे थे यात्री,उझानी क्षेत्र के बदायूं-मथुरा हाइवे पर हुआ हादसा 

बदायूं-नविवाहिता का शव मिलने से हड़कम्प,दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका,इस्लामनगर थाना क्षेत्र के अलैहपुर की घटना

बुलंदशहर-खेत में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी,गला काटकर हत्याकर खेत में फेंका गया युवक का शव,सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में खेत में मिला युवक का शव

कुशीनगर-खेत में वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प,हत्या कर शव फेंकने की आशंका,कसयां थाना क्षेत्र के कुरमौता की घटना

लखनऊ -स्लाटर हाउस बंद किये जाने का मामला,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच 2 बजे सुनाएगी फैसला,दायर याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला 

जौनपुर-हर्ष फायरिंग में युवक की गोली लगने से मौत का मामला,रायफल के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की घटना 

गाजियाबाद-ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत,कूड़ा फेंकते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा,लिंक रोड के बृजबिहार इलाके की घटना  

बदायूं-अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्या कर शव फेंकने की आशंका,कादर चौक थाना क्षेत्र के ब्लॉक की घटना

बदायूं-रोडवेड बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत,मुजरिया थाना क्षेत्र के सहसवान रोड पर हुआ हादसा

दिल्ली-सपा की तरफ से रवि प्रकाश वर्मा होंगे चुनाव आयोग की बैठक में शामिल,आयोग की 
ऑल पार्टी बैठक में शामिल होंगे सपा के अधिकृत रवि वर्मा,महासचिव रामगोपाल यादव ने रवि वर्मा को किया अधिकृत

वाराणसी-बदमाशों की पिटाई से पार्षद के नौकर की हुई मौत,पार्षद पर हमला करने आए बदमाशों ने की पिटाई,लक्सा थाना क्षेत्र के मजदा टॉकीज के पास की घटना

कन्नौज-लावारिस नवजात बच्ची की मेडिकल कालेज में हुई मौत,मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से हुई मौत,इलाज के अभाव में घंटों तड़पती रही थी लावारिस नवजात,ICU स्टाफ न होने के चलते नहीं हो पा रहा था इलाज,इंदरगढ़ के हरौलपुरवा गांव के पास मिली थी नवजात बच्ची

अलीगढ़़-20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट,पुलिस ने हिस्ट्रीशटर शिवा उर्फ 'अखिलेश' को किया अरेस्ट,अलीगढ़,हाथरस और बुलंदशहर में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे,जवां थाना क्षेत्र के CDF चौकी के पास से की गिरफ्तारी

गोरखपुर-कारोबारी सीपी टिबरेवाल की लूट के बाद हत्या का मामला,आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया,बीती रात लाखों की लूट के बाद हुई थी व्यापारी की हत्या,व्यापारी की हत्या के विरोध में साहबगंज मंडी रहेगी बंद,शहर कोतवाली क्षेत्र के दीवान बाजार में हुई थी हत्या

लखनऊ-सीएम योगी से मुलाकात करेंगे कृषि मंत्री राधामोहन सिंह,सुबह 9 बजे 5 कालिदास मार्ग पर सीएम से करेंगे मुलाकात,लोकभवन में केंद्रीय कृषि मंत्रालय और UP सरकार की बैठक,11.30 बजे से 3.30 बजे तक लोकभवन में होगी बैठक 

लखनऊ-आज शाम CM योगी गोरखपुर,बस्ती, देवरिया के दौरे पर जाएंगे,देवरिया में शहीद के परिवार से मुलाकात करेंगे सीएम योगी,कल बस्ती मंडल में कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे CM 

बुलंदशहर-अनियंत्रित ट्रक ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा,एक की मौत,एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,कानबाई में चेकिंग करने के दौरान हुआ हादसा ,देहात कोतवाली क्षेत्र के ठंडी प्याउ पर तैनात थे पुलिसकर्मी

आजमगढ़-शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग,दुकान में आग लगने के लाखों का सामान जलकर राख,अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार का मामला 

आजमगढ़-कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग और बच्चे की मौत,पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बरदह थाना क्षेत्र के ज्योली मोड़ के पास हुआ हादसा

बस्ती-बस-ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर मौत,बस सवार 10 यात्री गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,मुंडेरवा थाना क्षेत्र के वरवाड़ा इलाके में हुआ हादसा

सम्भल-भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरेन्द यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित,चंदौसी के पूर्व नगर अध्यक्ष को भी किया निष्कासित,अनुशासन हीनता के आरोप में किया गया निष्कासित 

इलाहाबाद-ठेकेदार के साथ गए दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा,खनन मामले में हस्तक्षेप करने गए थे दारोगा ,औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन टिकुरि गांव का मामला 

इलाहाबाद-बैंक रोड पर ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो में आग लगने का मामला,शहरी इलाके में नो एंट्री खुलने से पूर्व ट्रेलर के आने पर सिपाही निलंबित,रामबाग नो एंट्री पॉइंट पर तैनात था सिपाही 

इलाहाबाद-प्राथमिक विद्यालय के आठ शिक्षकों का वेतन रोका,निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोका ,बीएसए ने कहा आगे भी जारी रहेगा अभियान

इलाहाबाद-भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग,फायरिंग में दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती ,धूमनगंज क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव की घटना

लखनऊ-नगर निगम की जमीन पर अवैध खनन,पाई फर्म ने कराया अवैध खनन,32 लाख की रायल्टी जमा करने के आदेश ,1 लाख घन मीटर मिट्टी का कराया अवैध खनन 

मथुरा-20 दिन पूर्व नाबालिग लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार,किशोरी को भगाकर ले जाने,दुराचार करने का है आरोप,वृन्दावन कोतवाली के चैतन्य विहार का मामला 

मिर्जापुर-संदिग्ध परिस्थितियो में डूब कर युवक की मौत,गोताखोरो ने डूबे युवक के शव को निकाला,हत्या कर बंधे मे शव को फेके जाने की आशंका,चुनार थाना क्षेत्र के जर्गो बंधा की घटना

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के कार्यक्रम,अपरान्ह 4 बजे 5 केडी से अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे,अपरान्ह 4.25 बजे अमौसी से गोरखपुर जाएंगे,शाम 5.05 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी ,शाम 5.25 बजे देवरिया के भाटपाररानी पहुंचेंगे सीएम योगी ,शाम 5.30 बजे शहीद के गांव टीकमपार जाएंगे सीएम योगी ,शहीद प्रेम सागर के परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी ,शाम 6.10 बजे टीकमपार हैलीपैड से गोरखपुर जाएंगे सीएम ,शाम 6.30 बजे एमपी पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे सीएम ,शाम 6.40 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी ,गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री योगी 

लखनऊ -विधान परिषद में नेता सदन होंगे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,सीएम योगी ने दिनेश शर्मा को परिषद में नेता सदन नियुक्त किया

उन्नाव -जयमाल के बाद दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,दुल्हन की मौत के बाद शादी समारोह में मचा हड़कम्प,दूल्हे पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप ,गंगाघाट थाना क्षेत्र के जुराखनखेड़ा गांव का मामला 

हमीरपुर-तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा,दुकान में घुसा,एक युवक की मौके पर मौत,दूसरे की हालत गंभीर ,घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,मुस्करा थाना क्षेत्र के राठ रोड का मामला 

गोरखपुर-पति ने संतरी की राइफल लेकर पत्नी को दौड़ाया,पुलिस कर्मियों ने पति को हिरासत में लिया,दहेज के मामले में थाने में हो रही थी पंचायत,पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,गुलरिया थाना क्षेत्र के झुगिंया बाजार का मामला 

गोरखपुर-पैसेंजर ट्रेन में गार्ड की ड्यूटी न लगने से हड़कम्प,हड़कम्प के बाद रिजर्व गार्ड की ड्यूटी लगाकर ट्रेन रवाना,गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 8 का मामला

सहारनपुर-मंगलवार को हुई हिंसा का मामला,पुलिस ने अबतक 34 लोगों को किया गिरफ्तार,खूफिया विभाग के इंनपुट के बाद ATS,एसटीएफ ने डाला डेरा,पूर्व विधायक समेत 30 नामजद,300 अज्ञात पर केस दर्ज,भीम आर्मी पर बवाल कराने का आरोप 

लखनऊ-डिप्टी सीएम केशव मौर्या लेंगे खनन की बैठक,खनन समिति के चेयरमैन है डिप्टी सीएम केशव मौर्य,PWD  मुख्यालय में आज शाम 4 बजे होगी बैठक,मीटिंग में विस्तार से खनन नीति पर होगी चर्चा,ओवरलोडिंग,गैर प्रान्तों से आने वाली खनन सामग्री को मिल सकती है छूट,बैठक में डिप्टी सीएम,मंत्री सुरेश खन्ना,दारा सिंह चौहान होंगे मौजूद,अपर मुख्य सचिव खनन आरपी सिंह,खनन से जुड़े अधिकारी होंगे मौजूद

लखनऊ-प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के बाधित कार्यों,नए निर्माण को लेकर आज बैठक,PWD मुख्यालय पर होगी बैठक केंद्र से NHI के अधिकारी बैठक में होंगे शामिल,लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव समेत कई अधिकारी भी होंगे शामिल,दर्जन भर राष्ट्रीय राजमार्गों के मुआवजे,निर्माण को लेकर होगी चर्च,पजेसन को लेकर भी होगी चर्चा,कई जिलों के डीएम होंगे शामिल

उन्नाव-तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर,टक्कर के बाद ट्रक मकान में घुसा,4 लोग घायल,घर में सो रहे लोगों ने भागकर बचाई जान,नगर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके की घटना 

छात्राओं के लिए बस सेवा का हुआ शुभारम्भ


जौनपुर सिंगरामऊ स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज मे पीजी क्लास से लेकर कक्षा 12 तक की बच्चियो के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ विद्यालय के एम. डी. ज्ञानंजय सिंह ने किया। विद्वान ब्राह्मण दयाशंकर दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरस्वती सिंह के हाथों पूजन-अर्चन कराया। विद्यालय परिसर से एम.डी.ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। वहाँ जय सिंह, अजय सिंह, संजय कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, अजय कुमार दुबे, विनय कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश, अरविन्द दुबे, उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक

मध्‍यप्रदेश में 10वीं क्‍लास की बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च 2017 से शुरू होकर 27 मार्च तक और 12वीं क्‍लास की परीक्षाएं 3 मार्च 2017 से शुरू होकर 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं. मध्‍यप्रदेश एजुकेशन बोर्ड के 2017 के एग्‍जाम में इस बार करीब 2 मिलियन स्‍टूडेंट्स ने हिस्‍सा लिया था.

परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक -
 मध्‍यप्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट -mpresults.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनते ही पद का दुरूपयोग व दलाली तथा लूटपाट के खेल कर मालामाल

जौनपुर। पिछली सरकारो मे सत्ताधारी दल के नेताओ पर दलाली व लूट पाट का आरोप लगाने वाले प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनते ही पद का दुरूपयोग व दलाली तथा लूटपाट के खेल कर मालामाल हो रहे है क्या इनके भी सम्पत्तियों की जां प्रदेश व  देश के पार्टी मुखिया जांच करा सकेगे यदि हां तो जांच जल्द कराये अन्यथा देर होने पर सब खत्म नजर आ सकता है ।
जी हां मै बात कर रहा हूं भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी की जो पूरे जिले के अधिकारियों सहित ठेके दारो से धनोपार्जन मे जुटे हुए है ।
बता दे भाजपा के जिलाध्यक्ष को ही लेले तो जब वे जिलाध्यक्ष बनाये गये उस समय वे दूसरो की मोटर सायकिल से यात्रा करते थे चुनाव मे भी उनके पास खुद का वाहन नही था जैसे ही भाजपा की सरकार बनी जिलाध्यक्ष के पास दस लाख से अधिक धनराशि का वाहन निजी हो गया । अचानक धन कहां से आया जांच का बिषय है । इसके अलावां उनका रहन सहन तो अभी करोण पतियों जैसा हो गया है आगे क्या होगा भविष्य के गर्भ मे है । यही नही कई और पदाधिकारी है जो दलाली के माहिर है सत्ता न रहने पर दलाली कर लेते रहे अब तो सरकार है । इसीक्रम मे गेरूआ पगड़ी धारी आफिसो मे पहुंच कर सीधे चन्दे का धन्धा शुरू किये है न देने पर मार पीट कर ले रहे है ।
इस तरह भाजपा के जिलाध्यक्ष से लेकर उनकी कमेटी के 70 प्रति० लोग सुबह से शाम तक धनवसूली मे लगे है खबर है कि इस खेल मे पार्टी अध्यक्ष का पूरा सहयोग भी लोगो को प्राप्त है ।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मृत्य

उत्तर प्रदेश में रामपुर के शहजादनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मृत्यु हो गयी।
मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने आज यहां बताया की कल रात राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मंसूरपुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी।

चुनाव आयोग से ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों पर गौर करने के लिए आयोग की अगुवाई

आम आदमी पार्टी ने आज चुनाव आयोग को चुनौती दी है कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में से कोई एक मशीन अगर मुहैया करा दी जाए तो पार्टी के विशेषज्ञ उसे हैक करने के अपने आरोपों को सही साबित करके दिखा देंगे.

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग से ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों पर गौर करने के लिए आयोग की अगुवाई में सर्वदलीय समिति बनाने की मांग करते हुये आयोग को यह चुनौती दी. भारद्वाज ने दो दिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रोटोटाइप ईवीएम को हैक करने का सजीव प्रदर्शन करते हुये आयोग की मशीनों में भी गड़बड़ी करने का दावा किया था. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि कल आयोग द्वारा इस मुद्दे पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में प्रयुक्त ईवीएम देने की मांग करेंगे.

नौ मई को दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसे एक उपकरण में छेड़छाड़ हो सकने का प्रदर्शन करने वाले आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समिति में चुनाव आयोग के अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होने चाहिए. समिति के समक्ष आप के प्रतिनिधि आयोग द्वारा मुहैया कराई जाने वाली ईवीएम में गड़बड़ी के दावे को सच साबित कर दिखायेंगे.

चुनाव आयोग ने यहां अपने मुख्यालय में कल इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

आप ने पंजाब और गोवा विधानसभा तथा हालिया एमसीडी चुनावों में उसके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाया है। आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज यहां चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आगामी चुनावों में वीवीपीएटी युक्त ईवीएम इस्तेमाल करने की मांग की.

चुनाव आयोग आज 55 पार्टियों के साथ करेगा सर्वदलीय बैठक
ईवीएम की विश्वसनीयता पर बहस के बीच चुनाव आयोग इस मुद्दे पर अपना रूख बताने के लिए आज 55 राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मिलेगा. .

आयोग ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर चर्चा करने के लिए सात राष्ट्रीय पार्टियों और 48 राज्य स्तरीय पार्टियों की बैठक बुलाई है. गौरतलब है कि ईवीएम में लोगों का विश्वास खत्म हो जाने का दावा करते हुए 16 पार्टियों ने आयोग से मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की व्यवस्था की ओर लौटने का अनुरोध किया था.

आयोग के ईवीएम हैकिंग चुनौती की अपनी योजना के बारे में पार्टियों को जानकारी देने की संभावना है.

प्रस्तावित बैठक से कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में एक वोटिंग मशीन की हैकिंग को प्रदर्शित किया था. पार्टी ने इस प्रदर्शन के लिए ईवीएम के एक प्रारूप का इस्तेमाल किया था.

हालांकि, चुनाव आयोग ने आप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह ईवीएम जैसा दिखता है लेकिन वह चुनाव आयोग का ईवीएम नहीं है. सर्वदलीय बैठक के बाद प्रस्तावित चुनौती की तारीख के बारे में फैसला किया जाएगा. कुछ पार्टियों ने मांग की है कि उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई मशीनों को परखने की इजाजत दी जाए.

मतदाताओं को रिश्वत देने को लेकर आरोप पत्र में नामजद उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित करने, चुनावी भ्रष्टाचार को गैर जमानती अपराध बनाने और ‘पेपर ट्रेल’ के जरिए मतगणना के आदेश के लिए नियमों को आसान करने जैसे मुद्दों पर कल राजनीतिक पार्टियों के साथ होने वाली बैठक में चुनाव आयोग चर्चा करेगा.

आयोग ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा था, ‘ईवीएम और वीवीपीएटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए चुनाव आयोग ने 12 मई को नयी दिल्ली में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों की एक बैठक बुलाई है.’

इंटर कालेज के पास मोटरसाइकिल को नैनो कार ने टक्कर मारी

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार के पास स्थित एक इंटर कालेज के पास मोटरसाइकिल को नैनो कर ने टक्कर मार दिया। जिसमें मोटर साईकिल सवार पति-पत्नी व एक 3 वर्ष का बच्ची गम्भी रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो के मदद से घायलों को थर्रापर स्वाथ्य केंद्र पर पहुचाया गया जहाँ हालात गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार विद्यासागर पुत्र देवीशरण अपने पत्नी रिंकू व एक बच्ची के साथ पाली गांव में रिस्तेदारी में आये थे और किसी कार्यवश वह घघसरा बाजार में खरीददारी कर वापस पाली लौट रहे थे कि सहजनवा के तरफ से आरही नैनो कार ने ठोकर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोग को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे विद्यासागर का दाहिना पैर टूट गया और बच्ची का भी एक पैर टूट गया। पत्नी रिंकू को भी चोट लगी है यह लोग देवरिया के गौरीबाजार के निवासी है। घायल अवस्था मे थर्रापर स्वस्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वही कार चालक मौके से गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया ।
सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

लेदुका बाज़ार के समीप विश्वकर्मा बस्ती में लगी भयंकर आग 

जौनपुर,
11/12 की रात्रि को लेदुका बाज़ार के समीप विश्वकर्मा बस्ती में लगी भयंकर आग जिसमें कई छप्पर हुये जलकर राख!

हर्ष फायरिंग में के बाद पिटाई में घायल दादी की इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवारिया गांव में आज पांच दिन पूर्व हुई हत्या थी। जिससे कुछ लोगो ने संजय सिंह के माता चन्दवती को मारपीट कर किया था घायल।गुरुवार की रात दस बजे बीएचू में हुई मौत। देवारियां गांव में फिर तनाव

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत का मामला,मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी संजय सिंह के दादी की जमकर की थी पिटाई,पिटाई में घायल दादी की इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत,8 मई को हर्ष फायरिंग के दौरान युवक गब्बर यादव की हुई थी मौत।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से गुरुवार रात मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से गुरुवार रात मुलाकात की और माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के स्तर की समीक्षा की। 
श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति मैत्रीपाला से कोलंबो में मुलाकात के लिए उत्साहित हूं। मोदी की इस यात्रा का मकसद ऐसे वक्त में दोनों देशों के बीच पारंपरिक संपर्क को दोबारा मजबूत करना है जब चीन इस देश में अपनी पैठ बढ़ाने की जुगत में है।
सिरीसेना ने ट्वीट किया, कोलंबो में दोबारा इस महान इंसान नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करना बेहद सुखद है। अंतरराष्ट्रीय वैसाख दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए शुक्रिया। दो वर्षों में मोदी की श्रीलंका के लिए यह दूसरी यात्रा है। वह बौद्ध धर्म के सबसे बड़े पर्व इंटरनेशनल विसाक डे में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। वह भारत के 150 करोड़ रुपये की सहायता से निर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भारतीय मूल के तमिलों को भी संबोधित करेंगे।