tikhiawaz24.in

सोमवार, 15 मई 2017

पुलिस ने कालाबाजारी का 40 लीटर केरोसीन पकड़ा

लखनऊ-विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही हुआ हंगामा,राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा,विपक्ष के सदस्यों का सदन में जोरदार हंगामा,काननू व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष लामबंद,राज्यपाल के ऊपर विपक्ष के सदस्यों ने कागज के टुकड़े फेंके,हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायक वेल में घुसे,हाथो में पोस्टर-बैनर लेकर किया हंगामा,मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में रहे मौजूद,सदन में हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण,सपा,बसपा के विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर किया हंगामा,कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने किया हंगामा,सदन में विधायकों के व्यवहार से राज्यपाल हुए नाराज.....समूचा उत्तर प्रदेश आपको देख रहा है-राज्यपाल,विधायकों का सदन में यह व्यवहार उचित नहीं-राज्यपाल......सदन में हंगामें के बीच राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण,राज्यपाल राम नाईक ने अभिभाषण पूरा किया,विपक्ष के विधायकों के व्यवहार पर जतायी नाराजगी 

लखनऊ-विधानसभा में हंगामे पर रामगोविंद चौधरी का बयान-क़ानून व्यवस्था ध्वस्त होने,दंगो का मांग रहे थे जवाब-चौधरी,किसानों के परेशान होने का नहीं मिला जवाब-राम गोविंद चौधरी,'जवाब न मिलने पर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया',सपा,बसपा,कांग्रेस के आज एक साथ आने पर बोले चौधरी,आगे आने वाले समय में सब साथ हों तो अच्छा है-चौधरी
                       
लखनऊ-कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू का बयान-प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की हालत खराब-अजय कुमार लल्लू 

लखनऊ-बीएसपी विधायक दल नेता लालजी वर्मा का बयान-राज्यपाल के अभिभाषण में अहम मुद्दों को दरकिनार किया-वर्मा,इस लिए राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया-वर्मा,सरकार ने प्रदेश में जातीय संघर्ष कराया-लालजी वर्मा,प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तहर ध्वस्त-लालजी वर्मा,भगवा धारी चला रहे हैं पुलिस थानों को-लालजी वर्मा,पुलिस कर्मी और उसका परिवार भी सुरक्षित नहीं-वर्मा,हमने सदन में कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की-वर्मा,'मांगें न माने जाने राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया'

लखनऊ-विधान परिषद में कार्रवाही शुरू होते ही फिर हुआ हंगामा,वपक्षी पार्टियों ने विधान परिषद में किया हंगामा,सपा के विधायक हंगामा करते हुए वेल में घुसे

लखनऊ-विधानसभा की दोबारा कार्यवाही में विधानसभा अध्यक्ष ने पढ़ा राज्यपाल का अभिभाषण,विधानसभा में GST प्रस्ताव पेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 

लखनऊ-कल सुबह 11 बजे तक दोनों सदन स्थगित,कल राज्यपाल के अभिभाषण,GST प्रस्ताव पर होगी चर्चा,विधानसभा में पहले दिन विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

लखनऊ-सीएम योगी ने GST प्रस्ताव विधानसभा में रखा,विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को बुलाया,लोकभवन में 4 बजे होने वाली बैठक में बुलाया,लोकभवन में शाम 4 बजे GST पर होगी चर्चा

लखनऊ-हंगामे के बाद विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित,कल सुबह 11 बजे शुरु होगी विधान परिषद की कार्यवाही,राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष ने चर्चा नहीं करने दी,6 मिनट के अंदर ही विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित,विधान परिषद कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष ने किया हंगामा,कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा,सपा,बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने किया हंगामा 

लखनऊ-बसपा से निष्कासित MLC नसीमुद्दीन सिद्दीकी अलग थलग दिखे,बसपा के विधान परिषद सदस्यों के साथ नहीं बैठे नसीमुद्दीन सिद्दीकी,सदन में निर्दलीय MLC की सीट पर बैठे दिखे नसीमुद्दीन सिद्दीकी 

गाजियाबाद-मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से 1 लाख की लूट,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली,बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार,सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नंदग्राम इलाके की घटना 

गाजियाबाद-नंदग्राम में युवक को गोली मारकर 1 लाख रुपए लूटे,घायल युवक को एमएमजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर युवक को मारी गोली

वाराणसी-जोन के एडीजी बी महापात्रा ने संभाला कार्यभार,पुलिस की अच्छी छवि बनाना पहली प्राथमिकता-एडीजी,थानों पर शत प्रतिशत एफआईआर होगी-एडीजी,शिकायत पर थानेदार नही कर रहे FIR तो होगी कार्यवाही-एडीजी

शामली-फीस वृद्धि के विरोध में ग्रामीणों ने की पंचायत,90 छात्राओं के परिजनों ने स्कूल जाने से रोका,आर्थिक स्थिति खराब होने का दिया हवाला,कांधला थाना क्षेत्र के हुरमंजपुर गांव का मामला

दिल्ली-यूपी और निति आयोग के ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप का गठन,राज्य के विकास को लेकर वर्किंग ग्रुप का गठन,निति आयोग और यूपी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल,वर्किंग ग्रुप का 15 दिन के अंदर रोडमैप बनाने का है लक्ष्य,नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त ने दी जानकारी

ललितपुर-नाबालिग लड़की से देहव्यापार कराने का मामला,पुलिस ने 1 युवती समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार,पीड़िता की तहरीर पर एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज,सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

लखनऊ-बड़े मंगल पर रात 12 बजे से खुल जाएंगे हनुमान मंदिर,हनुमान सेतु मंदिर में 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद,56 CCTV कैमरों से होगी हनुमान मंदिर की निगरानी,श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम,हनुमान मंदिर में मौजूद रहेंगी एंबुलेंस और डॉक्टर,पुलिस-प्रशासन हनुमान मंदिरों की सुरक्षा के लिए सतर्क,हनुमान सेतु,अलीगंज के हनुमान मंदिर में विशेष इंतजाम,ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल कल 

गोंडा-कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 82 बोरी गेहूं जब्त,एसडीएम ने छापा मारकर पड़ा 82 बोरी सरकारी गेहूं,मनकापुर थाना क्षेत्र के मंझीपुर कस्बे से हुई बरामदगी

मेरठ-सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,घर पर छापेमारी में भारी मात्रा में अश्लील वस्तु बरामद,पुलिस को देख मौके से युवक,युवतियां फरार,पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका को हिरासत में लिया,देहली गेट क्षेत्र के लाला के बाजार का मामला            

मेरठ-महिला से बाइक सवार बदमाशों मोबाइल लूटा,कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार,नौचंदी पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र से किया अरेस्ट

मिर्जापुर-तालाब में नहाते वक्त दो भाई-बहन डूबे,लोग नदी में दोनों की कर रहे हैं तलाश,लालगंज थाना क्षेत्र की घटना

इलाहाबाद-हाईवे पर कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलटा,ड्राइवर और खलासी गंभीर घायल,उतरांव के नौबाजार इलाके में हुआ हादसा 

देवरिया-देवरिया में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात,पति और पत्नी के सिर काटकर बेरहमी से हत्या,बदमाशों ने दोनों की हत्याकर खेत में फेंका शव,तरकुलवां थाना क्षेत्र के बघरा गांव की घटना

इलाहाबाद-स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत,नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम,मेजा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा 

चंदौली-भाजपा स्वच्छता अभियान में पं.दीनदयाल का अपमान,कूड़ेदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की लगाई तस्वीर,प्रशासनिक अधिकारी भी अभियान में मौजूद रहे,मुगलसराय में चल रहा था स्वच्छता अभियान

कुशीनगर-महिला एवं क्षय रोग अस्पताल में SDM सदर का निरीक्षण,क्षय रोग अधिकारी समेत 3 स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद,SDM सदर ने कार्रवाई के लिए CMO को भेजा नोटिस 

जौनपुर-शादी के 1 दिन पूर्व किशोरी के गायब होने से हड़कम्प,बाजार जाने को कहकर घर से निकली थी किशोरी,लोगों ने जताई प्रेमी के साथ फरार होने की आशंका,सराय बाजा थाना क्षेत्र की घटना
      
जौनपुर-शादी से 1 दिन पहले युवती प्रेमी के साथ हुई फरार,आज युवती की आने वाली थी बारात,सरायख्याजा थाना क्षेत्र की घटना 

लखनऊ-सदन शुरू होने से पहले सपा विधायकों की बैठक,अखिलेश यादव ले रहे सपा MLA और MLC की बैठक,सदन में समाजवादी पार्टी की रणनीति पर हो रही चर्चा,विधानसभा में स्थित अपने कक्ष में बैठक कर रहे अखिलेश,राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा कर सकती है विरोध

बरेली-करंट की चपेट में आकर मासूम बच्चे की मौत,बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा,4 दिन से टूटकर गिरे खंभे में दौड़ रहा था करंट,खेलते समय मासूम बच्चा आया चपेट में ,मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव की घटना 

हरदोई-पुलिस ने कालाबाजारी का 40 लीटर केरोसीन पकड़ा,हरपालपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर तिराहा का मामला

कानपुर देहात -दबंगो ने जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या,युवक की हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार,मृतक युवक ने पुलिस को दबंगो के खिलाफ दी थी तहरीर,गजनेर थाना क्षेत्र के मनेठू गांव की घटना 

प्रतापगढ़-मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम,दुष्कर्म के बाद बच्ची को सूखे कुंए में फेंका,कोंहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर की घटना

बाराबंकी-सड़क किनारे गंभीर घायल मिला रोडवेज कंडक्टर,लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत,दोस्त के साथ घर से निकला था रोडवेज कंडक्टर,साथी फरार,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ में मिला था घायल

आगरा-पानी की किल्लत का लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन,महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,शमसाबाद में पानी की किल्लत पर लोगों का फूटा गुस्सा

आगरा-पानी की किल्लत को लेकर किया मटका फोड़ प्रदर्शन
,महिलाओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन,शमसाबाद में पानी की किल्लत लेकर लोगों का फूटा गुस्सा                    

आगरा-शराब बन्दी की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
,सामाजिक संग़ठन,धर्म गुरु और छात्रों ने किया प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ प्रदर्शन,डीएम को दिया ज्ञापन

मथुरा-बस ने स्कूटी को मारी टक्कर,महिला की मौत,दूसरी महिला गंभीर घायल,अस्पताल भेजा गया ,हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड की घटना 

आगरा-शराब बन्दी को लेकर जमकर हुआ प्रदर्शन,कई सामाजिक संगठन,धर्मगुरु,छात्रों ने लिया हिस्सा,आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ प्रदर्शन 

पीलीभीत-हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दर्जनभर लोग झुलसे,सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,बीसलपुर थाना क्षेत्र के जसौली गाँव की घटना 

बरेली-दबंगों ने युवक की हत्याकर शव को फेंका,मृतक के शरीर पर चाकू से मारने के कई निशान,शहर कोतवाली के अक्षर विहार तालाब की घटना 

दिल्ली -रेलवे 900 से अधिक स्टेशनों पर लगाएगा सीसीटीवी सविलांस,निर्भया फंड से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी,500 करोड़ की लागत से लगेंगे 19000 सीसीटीवी कैमरे  

सुल्तानपुर-विवाहिता का तालाब में शव मिलने से सनसनी,हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पलिया गाँव की घटना 

इलाहाबाद-हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की डॉक्टरी डिग्रियों की वैधता को चुनौती,इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई आज,शेबी हैदर और राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दाखिल की है याचिका,चीफ जस्टिस डी बी भोसले,जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ में होगी सुनवाई 
      
लखनऊ-भारतीय सेना के जवान जेपी यादव पहुंचे सीएम दरबार,अम्बेडकरनगर के जवान की जमीन पर दबंगो का कब्जा,दबंगों ने विरोध पर परिजनों को जमकर पीटा-जवान,दबंगों से पुलिस की है मिलीभगत,नहीं मिली मदद-जवान

फैजाबाद-अनियंत्रित कार पलटने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत,3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,पटरंगा क्षेत्र के रौजा गांव के पास हाइवे की घटना 

आगरा-चलती ट्रेन में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा,नशीले पदार्थ,कैश के साथ 
4 बदमाश गिरफ्तार,जीआरपी और RPF ने चोर गैंग को किया अरेस्ट

मथुरा-बस की टक्कर से स्कूटी सवार 2 महिलाओं की मौत,आरोपी बस चालक मौके से फरार,हाइवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव की घटना

आगरा-प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान,घरवालों के विरोध के चलते दोनों ने की आत्महत्या,लड़के की जबरन दूसरी लड़की से कराई गई थी सगाई,सईया थाना क्षेत्र के सिकंदर की घटना

इलाहाबाद-सांसदों,विधायकों पर आपराधिक मामलों की सुनवाई को लेकर याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई आज,याचिकाकर्ता आशुतोष गुप्ता ने दाखिल की है याचिका

मिर्जापुर-पेड़ गिरने से 4 लोग गंभीर रुप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,मड़िहान थाना क्षेत्र के कदौरा गांव की घटना

शाहजहांपुर-मामूली विवाद में महिला धारदार हथियार से हमला,दो महिलाओं पर हमला करने का आरोप,निगोही थाना क्षेत्र के दोखना गांव की घटना

इलाहाबाद-हार्ट के मरीजों के लिए कैथ लैब की मानीटरिंग को लेकर याचिका,हाईकोर्ट ने कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इण्डिया से मांगा जबाव,आईएमए,एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर को नोटिस जारी ,याचिका में बगैर जरुरत के हार्ट मरीजों में इंस्टंट डालने का है आरोप

लखनऊ-ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल कल,हनुमान मंदिरों में बड़े मंगल की विशेष तैयारी,हनुमान सेतु,अलीगंज के हनुमान मंदिर में लगेगा मेला,बड़े मंगल पर लखनऊ में लगेंगे सैकड़ों भंडारे,हनुमान मंदिरों की सुरक्षा और साफ सफाई के निर्देश,इस बार ज्येष्ठ मास में 4 बड़े मंगल पड़ेंगे 

आगरा-गर्मी की मार से ताजमहल के पर्यटक बेहाल,45 डिग्री तापमान ने पर्यटकों की बढ़ाई बेचैनी,गर्म मौसम में ताजमहल पर्यटकों की संख्या पर पड़ रहा असर           

लखनऊ-नीलगाय का शिकार कर रहे 3 लोगों को ग्रामीणों ने दबोचा,नीलगाय को गोली मारकर किया था शिकार ,इटौंजा थाना क्षेत्र के शाहपुर राजा गांव की घटना

लखनऊ-किसान कर्ज माफी मामले पर सीएम ने बुलाई बैठक,कर्ज माफी की मुश्किलों को दूर करने को लेकर बैठक,बैठक में अहम विभागों के प्रमुख सचिव होंगे शामिल,एनेक्सी में आज शाम 6.30 बजे होगी बैठक

लखनऊ-नगर निकाय चुनावों से पहले हुई कानून व्यवस्था की समीक्षा

,पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की बैठक ,लखनऊ जोन की समीक्षा बैठक में आला अधिकारी रहे मौजूद,राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक,2 बजे प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त 

अलीगढ़-रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा युवक गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,खैर थाना क्षेत्र के जटारी रोड की घटना 

जौनपुर-दबंगों ने वकील को मारी गोली,वकील गंभीर हालत में अस्पताल रेफर,3 नामजद,2 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज,शाहगंज क्षेत्र के भरौली गाँव की घटना 

फतेहपुर-सर्राफा व्यवसाई से बदमाशों ने की लाखों की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने लूटा जेवर से भरा बैग,विरोध करने पर व्यवसाई को पीटकर किया घायल,थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव की घटना

सुलतानपुर-तालाब में युवती का शव मिलने से हड़कम्प,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पलिया गांव की घटना

कानपुर-पॉलीटेक्निक में मेट्रो यार्ड का विरोध ,विरोध में छात्रों ने जीटी रोड पर निकाला जुलूस,यार्ड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग

लखनऊ-विधानसभा के पहले सत्र में विधानसभा का रंग बिरंगा नज़ारा,तरह तरह के रँग बिरँगे लिबास में सदन में नज़र आये विधायक ,रोचक बना 17वीं विधानसभा सत्र का पहला दिन,कोई आया बैलगाड़ी से तो किसी ने किया पैदल मार्च

प्रतापगढ़-ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर का मामला,1 और मजदूर की इलाज के दौरान मौत,कुंडा कोतवाली के शेखपुर की घटना 

इलाहाबाद-भूमि विवाद की जांच करने वाले सिपाही की करतूत,पीड़िता को दिया मौज मस्ती करने का ऑफर,महिला के विरोध पर सिपाही ने बदनाम करने की दी धमकी,उतराव थाना क्षेत्र के सौरा गांव का मामला

गाजियाबाद-9 महीने के बच्चे की चोरी का मामला,आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया अरेस्ट,सिहानीगेट पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मऊ-जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा,सिविल जज सीनियर डिवीजन,सीडीओ की मौजूदगी में वार्ता,कुल 34 जिला पंचायत सदस्य में 23 लोगों ने किया विरोध,जिलाधिकारी को सदस्यों ने अध्यक्ष के विरोध में दिया था पत्र,जिला पंचायत भवन में चल रही है बैठक 

लखनऊ -पेट्रोल पंपों पर घटतौली का मामला,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने राज्य और केंद्र सरकार पूछा,'घटतौली करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों पर क्या कार्रवाई हुई',कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया-हाईकोर्ट ,22 मई को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जवाब तलब किया 

कन्नौज-अज्ञात युवक सड़क किनारे बेहोश हालत में मिला,युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव का मामला

अम्बेडकरनगर-जमीनी विवाद में दबंगों ने फौजी के घर पर हमला किया,दबंगों ने घर में घुसकर जमकर की तोड़फोड़,न्याय के लिए पीड़ित फौजी पहुंचा सीएम दरबार,जलालपुर थाना क्षेत्र के मधाईपुर की घटना 

भदोही-शहीद शुलभ उपाध्याय का शव आज पहुंचेगा पैतृक गाँव,बैरागाँव आज पहुंचेगा शहीद शुलभ उपाध्याय का शव,छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए थे शुलभ उपाध्याय
 
मैनपुरी-दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत,दो लोग गंभीर घायल,अस्पताल भेजे गये ,भोगांव थाना क्षेत्र के महोली खेड़ा की घटना 

रायबरेली-मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अरविंद राजवेदी रायबरेली में,विद्युत विभाग के कार्यों की बचत भवन में करेंगे समीक्षा बैठक 

मऊ-जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा,सिविल जज और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता,34 जिला पंचायत सदस्यों में 23 लोगों ने किया था विरोध,एक माह पहले जिलाधिकारी को दिया था अविश्वास प्रस्ताव

सीतापुर -डायल 100 के सिपाही की सड़क हादसे में मौत,अज्ञात वाहन ने सिपाही को मारी टक्कर,लहरपुर के नेवादा के पास की घटना

इटावा-नगरपालिका की टेंडर प्रकिया को डीएम ने निरस्त किया,इटावा नगरपालिका में अब ई-टेंडर में होंगे नए टेंडर पास 

लखनऊ-BJP विधायक को बैलगाड़ी पर लेकर आने वाला व्यक्ति परेशान,बैलगाड़ी वाले को बिना पैसा दिये विधायक जी चले गए सदन में,बैल और बैलगाड़ी चलाने वाला धूप और भूख से परेशान,गरौठा से BJP विधायक हैं जवाहर लाल राजपूत,1 हफ्ते पहले झांसी से बैलगाड़ी लेकर आया था,BJP विधायक जवाहर लाल के समर्थक भी हुए गायब   

लखनऊ-नंदी को भूखा छोड़कर चले गए BJP विधायक,विधायक ने फोटो सेशन तक ही रखा नंदी का साथ,फोटो खिंचवाने के लिए विधायक जी आये थे बैलगाड़ी पर 

ललितपुर-नाबालिग छात्रा से जबरन देह व्यापार कराने का मामला,अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार,पीड़िता ने 1 युवती समेत दर्जनभर लोगों पर केस दर्ज कराया,सदर कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना 

अमरोहा-नॉनवेज न मिलने पर दूल्हा नहीं लाया अपनी बारात,लड़की पक्ष ने लड़केवालों पर दर्ज कराया मुकदमा,डिडौली कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव का मामला

लखनऊ-यूपी में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन का आयोजन,लघु,सूक्ष्म और माध्यम उद्यमियों को लेकर होगा सम्मेलन,कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी होंगे शामिल

दिल्ली-900 स्टेशनों पर सीसीटीवी सर्विलांस लगाएगा रेलवे,निर्भया फण्ड से लगाया जायेगा सीसीटीवी ,500 करोड़ से सुरक्षा को पुख्ता करने का इंतजाम,19,000 सीसीटीवी कैमरो से  होगी निगरानी

इटावा-कबाड़ी की दूकान में आग लगने से लाखों का नुकसान,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,सदर कोतवाली के गाडीपूरा की घटना

राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू


यूपी विधानसभा की कार्यवाही आज हंगामे के साथ शुरू हुई। राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल पर विपक्ष ने कागज के टुकड़े फेंके और सीटियां बजाईं ताकि उनके एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए जा सके। लेकिन राज्यपाल ने हंगामे के बीच अपना भाषण जारी रखा और पूरा किया। उनके सुरक्षा कर्मियों ने उनका बचाव किया। इस बीच विपक्ष ने प्लेकार्ड भी दिखाए और नारेबाजी की।
सभी सपा नेता लाल टोपी पहनकर आए हैं और हाथों में सीटी भी है। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लामबंद है। आपको बता दें कि यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद ये पहली बार सत्र शुरू हुआ है। ये सत्र 22 मई तक चलेगा।
विपक्ष के हंगामे पर यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हम आशा करते हैं कि विपक्ष अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। सिद्धार्थ नाथ ने कहाc कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

बिजली न आने से नाराज दबंगों ने की तोड़फोड़, बिजली सबस्टेशन पर की तोड़फोड़

लखनऊ- : विधानसभा सत्र की सुरक्षा में लगे पुलिस बल, 2 एएसपी, 7 सीओ, 40 एसआई, 300 कांस्टेबल, 4 कंपनी पीएसी, 1 कंपनी आरआरएफ।

लखनऊ: विधान सभा अध्यक्ष ने 15 मई, 2017 से शुरू हो रहे सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने में सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित कराया जायेगा: सीएम योगी ।

पीएम का एमपी दौरा , आज 2 बजे अमरकंटक पहुँचेगें पीएम मोदी.।

नोएडा: बिजली न आने से नाराज दबंगों ने की तोड़फोड़, बिजली सबस्टेशन पर की तोड़फोड़, विरोध करने पर कर्मचारियों से की मारपीट, दादरी थाने के लुहारली सब स्टेशन का मामला।

आगरा:  एसएससी का पेपर हुआ आउट, पेपर की हल कॉपी वॉट्स अप पर डाली गई, पांच लाख में हुआ था सौदा, 2 आरोपियों को एसटीएफ ने पकड़ा।

कानपुर: दो सर्राफा कारोबारियों से 20 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार, सचेंडी थाने के कैंध बाजार की घटना।

सीतापुर- सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिपाही की मौके पर हुई मौत, लहरपुर से सीतापुर जा रहा था सिपाही, लहरपुर कोतवाली के नेवादा की घटना

हापुड़: ट्रक ने आर्मी के सिपाही को कुचला, स्कूटी से जा रहा था सिपाही , सिपाही की मौके पर हुई मौत , हाफिजपुर थाने के हाईवे का मामला।

जम्मू/कश्मीर:  हन्डवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी ढेर, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी।

झारखण्ड: कुख्यात नक्सली कुंदन पहन ने रांची में किया आत्मसर्पण, कुंदन पर 15 लाख का था इनाम।

दिल्ली: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली : टैंकर घोटाले में एसीबी ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को समन भेजा।

मुम्बई : 26 पाकिस्तानी लापता , सी - फॉर्म भरते समय पुलिस को मिली जानकारी।

रविवार, 14 मई 2017

उत्तर प्रदेश में 31 आईपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में 31 आईपीएस अफसरों के तबादले,कानपुर, रामपुर, बरेली, देवरिया, आजमगढ़ एसपी हटे,बिजनौर,गोंडा. अमेठी के एसपी हटाए गए,कानपुर के आईजी जकी अहमद का भी तबादला,सोनिया सिंह-एसएसपी कानपुर शहर बनाई गई,आकाश कुलहरि-एसएसपी बरेली बनाए गए,सुधीर कुमार एसपी अम्बेडकरनगर बनाए गए,अनिल कुमार सिंह-एसपी बाराबंकी बनाए गए,वैभव कृष्ण एसएसपी इटावा बनाए गए,उमेश कुमार सिंह-एसपी गोंडा बनाए गए,जोगेंद्र सिंह-एसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद,अजय कुमार साहनी-एसपी आजमगढ़ बनाए गए,अतुल शर्मा-एसपी बिजनौर बनाए गए,विनोद कुमार मिश्र-एसएसपी मथुरा बनाए गए,विपिन टांडा-एसपी रामपुर बने रहेंगे,केके तिवारी-एसपी रेलवे मुरादाबाद बनाए गए,शिवहरि मीना-एसपी रेलवे आगरा बनाए गए,दीपक कुमार भट्ट-एसपी रेलवे इलाहाबाद बनाए गए,संजीव त्यागी-एसपी औरैया बनाए गए,राजीव मल्होत्रा-एसपी देवरिया बनाए गए,श्रीपर्णा गांगुली-एसपी प्रशासन डीजीपी कार्यालय बनी रहेंगे,पीयूष श्रीवास्तव-सेनानायक पीएसी वाराणसी बनाए गए,पूनम -एसपी अमेठी बनाई गई,अनीस अहमद अंसारी-एसपी महोबा बनाए गए,संतोष कुमार सिंह-एसपी चंदौली बनाए गए,दीपिका तिवारी-सेनानायक पीएसी वाराणसी,विक्रमादित्य सचान-एसपी अभिसूचना लखनऊ,अविनाश चंद्र-एडीजी कानपुर जोन बनाए गए,जकी अहमद-आईजी भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ,अमित चंद्रा-आईजी पीएसपी मुरादाबाद बनाए गए,सुनील कुमार गुप्ता-आईजी अपराध लखनऊ,दीपक रतन-आईजी वाराणसी बनाए गए,जवाहर-डीआईजी झांसी बने रहेंगे,शरद सचान-डीआईजी प्रशिक्षण लखनऊ,जेके शाही-डीआईजी फायर सर्विस लखनऊ

लखनऊ के सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच आज हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आगामी 21 जून काे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

श्री योगी और श्री सिंह के बीच 21 जून को आयोजित कार्यक्रम के लिये रमाबाई मैदान और स्मृति उपवन स्थल पर चर्चा हुई, लेकिन श्री सिंह ने रमाबाई अम्बेडकर मैदान को कार्यक्रम के लिये सही ठहराया है।

सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ में ही योग करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रम में भाग लेने वालों को योगामैट, टीशर्ट और नाश्ते की भी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वालों का पंजीयन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने सहयोग का वायदा किया है।
लखनऊ के सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जायेगा ताकि दूसरे स्थलों पर भी लोग योग कर सकें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को 28 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

15 करोड़ रुपए अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे : सपा एमएलसी बुक्कल नवाब

अवैध निर्माण व फर्जी तरीके से आठ करोड़ मुआवजा लेने के आरोपों में घिरे सपा एमएलसी बुक्कल नवाब अब भगवान श्री राम के शरण में आ गए हैं। बुक्कल नवाब ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा है की जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपए अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे। इसी के साथ सपा एमएलसी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर हर हाल में अयोध्या में बनना चाहिए।

बुक्कल ने कहा कि अभी उन्हें सरकार से करीब 30 करोड़ का मुआवजा मिलना है। इस जमीन का इस्तेमाल सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट के डेवलपमेंट में किया है। लेकिन अभी तक सरकार ने जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। बुक्कल नवाब ने कहा जैसे ही सरकार से जमीन का मुआवजा मिलता है वह इस रकम में से 50% धनराशि राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे। कुल 15 करोड़ रुपए वह मंदिर के निर्माण के लिए देंगे। सपा एमएलसी ने कहा अयोध्या में राम का मंदिर हर हाल में बनना चाहिए। उन्होंने कहा भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे ऐसे में उनका मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं भगवान राम का मंदिर बनने के बाद वह उनका मुकुट पहनाएंगे। साथ ही 10 लाख रुपए भी देंगे। यह 10 लाख रुपए और मुकुट 15 करोड़ रुपए से अलग होगा। बताते चलें कि सपा एमएलसी बुक्कल नवाब फर्जी तरीके से आठ करोड़ रुपए मुआवजा लेने के आरोपों से घिरे हैं।

उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह मुआवजा लिया है। अब यह रकम वापस करने के लिए उन्हें नोटिस जारी की गई है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा

श्रीनगर, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता जा रहा है। आज सुबह भी पाकिस्तान की ओर से रजौरी के मनकोट और चिटी बाकरी सेक्टरों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। हालांकि भारतीय सेना भी लगातार इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उधर पाकिस्तान की फायरिंग से मनकोट क्षेत्र में 7 ग्रामीण घायल हो गए, जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही फायरिंग और मोर्टार छोड़े जाने की वजह से नियंत्रण रेखा के पास के सभी इलाकों को खाली कराया गया है। यहां से करीब 1000 लोगों को हटाया गया है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने गत चार दिनों में आज चौथी बार नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलाबारी की। शनिवार को रजौरी के नौशेरा में की गई फायरिंग में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसके कारण वहां से सैकड़ों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए। 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से शनिवार सुबह शुरू हुई गोलाबारी रात में तेज हो गई। गोलाबारी से राजौरी जिले के नौशेरा और मांजाकोटे सेक्टरों में 42 गांवों और कई रक्षा चौकियों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों तथा 82 एमएम एवं 120 एमएम के मोटार्र से गोलाबारी की गई जिसका वह जोरदार एवं प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी सुबह सवा सात बजे शुरू हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा स्थित जनगढ़, भवानी और लाम क्षेत्रों को निशाना बनाया। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी एवं गोलाबारी में दो लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान 51 वर्षीये तुफैल हुसैन और उनकी 13 वर्षिये रिश्तेदार आसिया बी के तौर पर पर हुई है।  तुफैल की पत्नी जैतून बेगम गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जम्मू स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि भारतीय सेना जोरदार और प्रभावी रूप से जवाब दे रही है। गत तीन दिनों में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है और अबतक तीन व्यक्तियों की मौत हुई है और छह अन्य जख्मी हुए हैं।

मोहल्ले के एक आतिशबाज के घर में पटाखे बनाने का अवैध काम

जौनपुर नगर कोतवाली के कटघरा मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर एक युवती की मौत हो गई। किसी ने फोन किया तो यूपी-100 टीम मौके पर पहुंची।काफी देर तक झुलसी युवती की तलाश की गई लेकिन नहीं मिली।उक्त
मोहल्ले के एक आतिशबाज के घर में पटाखे बनाने का अवैध काम होता है।देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अचानक उसके घर मे पटाखा दगने से आग लग गई।शोर मचा तो परिवार और पड़ोसी एकट्ठा हो गए।जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक युवती बुरी तरह से झुलस चुकी थी।खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।किसी ने सौ नंबर पर फोन कर सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में वहां पुलिस की टीम पहुंची।भीड़ से बात की जानकारी हासिल करने के बाद हादसे वाले घर में झुलसी युवती  की तलाश करने लगी।भीतर आग लगने के संकेत थे लेकिन शव का कहीं पता नहीं चल रहा था।तब आज शाम को जौनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना के आधार पर एक मारूती वेन से जला हुआ शव कटघरा के ताड़ी के पेड़ के पास से बरामद हुआ।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।समय रहते अगर युवती को इलाज मिलता तो युवती बच सकती थी  कोतवाली थाना क्षेत्र मे धडल्ले से ।अवैध पटाखे बनाने के काले कारनामे  सुविधा शुल्क के दम फल फूल रहे है इसको छुपाने के लिए नही किए घर वाले युवती का इलाज।अन्दर से बंद कमरे मे तड़पती रही युवती,बाद मे परिजन लाश को ठिकाने लगाने के लिए गुप्त रूप से यहाँ वहाँ ले  कर भागते रहे। औऱ कोतवाली पुलिस लकीर पीटती रही

शनिवार, 13 मई 2017

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में छह लोग घायल

जौनपुर थाना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में आज दो मोटरसाइकिल की टक्कर में छह लोग घायल हो गए, जिसमे चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार इलाहाबाद जिले के फूलपुर क्षेत्र के पिरावना गांव निवासी विनोद, रोहित,श्वेता और तीन वर्षीय अंश के साथ एक मोटरसाइकिल से सुबह कहीं जा रहे थे। वहीं दूसरी गोपीगंज भदोही निवासी सुरेश गुप्त और खुशी दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तिलोरा गांव के पास दोनों की मोटरसायकिल आमने सामने टकरा गयीं।

कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिख रहा : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिख रहा है और छिटपुट अापराधिक घटनाओं पर भी अगले कुछ महीनों में अंकुश लग जायेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पत्रकारों से कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों का मनोबल बढा हुआ था और माहौल बदलने में थोडा समय लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है और जो कुछ छिट पुट अपराधिक घटनायें हो रही हैं उन पर भी कुछ महीनों में अंकुश लग जायेगा।` योगी ने उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था हर हाल में सुधारें। अपराधों पर नियंत्रण करें और अपराधियों के खिलाफ हर स्तर पर कठोर कार्रवाई करें।

100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया की मेरे पुत्री को गाव का ही एक युवक अपरहण कर घर में बंधक बना लिया

गोरखपुर -: सहजनवा थाना क्षेत्र के  एक गाव के रहने वाले व्यक्ति ने दिन के शाम को करीब चार बजे के आस पास 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया की मेरे पुत्री को गाव का ही एक युवक अपरहण कर घर में बंधक बना लिया है। सुचना मिलते ही पुलिस के हाथ पाँव फुल गये । मौके पर पहुची पुलिस ने लड़की को एक घर से बरामद कर थाने पर लेकर आई । तो पुलिस को पता चला की उक्त लड़की उस युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है।
शनिवार को शाम को पुलिस को जैसे ही अपरहण की सुचना मिली की मौके पर पहुची पुलिस ने लड़की को युवक के चंगुल से तो निकल लिया मगर जब पुलिस युवक और युवती को लेकर थाने पर पहुची तो मामला प्रेम प्रपंच का निकला । युवती का आरोप था की मेरे परिजन मारते पिटते है और जिसके चलते मै अपनी इच्छा से इसके घर चली गयी थी और हम एक दुसरे से प्यार करते है। वही परिजनों का कहना है की गाव का ही युवक मेरी पुत्री का अपरहण कर लिया था। हलाकि युवती घर से निकलते समय अपने कपडे और कुछ रुपये के साथ गहने भी लेकर आई है। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रमोद तिवारी का कहना है की दोनों बलिक है और मामला प्रेम-प्रपंच का है जाँच करा कर कार्यवाही करायी जायेगी।