tikhiawaz24.in

बुधवार, 12 जुलाई 2017

हाउसिंग डिपार्टमेंट में इंजीनियरों के तबादले

दिल्ली- केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग जारी ,पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही कैबिनेट मीटिंग ,साउथ ब्लॉक में चल रही है कैबिनेट मीटिंग।

दिल्ली- पीएम मोदी के ऊपर लिखी किताब का विमोचन,संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे विमोचन में,बिंदेश्वरी पाठक ने पीएम पर लिखी हैं किताब,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे

दिल्ली- GST के विरोध में 18 जुलाई को कांग्रेस पार्टी करेगी संसद का घेराव।

दिल्ली- लालू के दामाद शैलेश कुमार की पेशी ईडी के सामने पेशी,बेनामी संपत्ति मामले में होगी पूछताछ।

लखनऊ- पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा एसी का कॉपर चोरी करने का मामला,वजीरगंज के पुराने हाईकोर्ट से हुई थी चोरी,सलमान और बबलू नाम के चोर गिरफ्तार,15 से 20 किलो चोरी का कॉपर बरामद।

लखनऊ- विधानसभा में कांग्रेस ने किया वॉकआउट,अजय कुमार लल्लू ने बाढ़ पर पूछा था सवाल,सीएम योगी ने सदन में दिया जवाब,बाढ़ कोई पहली बार नहीं आई है, इस बार सरकार ने बेहतर उपाय किए ,अजय कुमार लल्लू का बयान,बाढ़ जैसे मुद्दे पर सरकार असंवेदनशील,बाढ़ पर सरकारी उपाय नाकाफी – लल्लू ।

लखनऊ- हाउसिंग डिपार्टमेंट में इंजीनियरों के तबादले ,ओपी मिश्रा इलाहाबाद प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर,शिवराज सिंह आवास बंधु में लाइन हाजिर,अजय सिंह आगरा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर ,सुशील द्विवेदी गाजियाबाद से हटाए गए ,सुशील द्विवेदी मुरादाबाद में चीफ इंजीनियर,इंदु शेखर सिंह केडीए में चीफ इंजीनियर,संजीव सिन्हा एमवीडीए में चीफ इंजीनियर बने,विवेकानंद सिंह बरेली प्राधिकरण में भेजे गए
7 अधीक्षण अभियंताओं का भी तबादला, दुर्गेश श्रीवास्तव-मेरठ, डीसी श्रीवास्तव-मुरादाबाद,बीरी सिंह-आगरा, योगेश पाठक-मेरठ,शबीर हैदर लखनऊ प्राधिकरण भेजे गए ,आरके जायसवाल-इलाहाबाद, बसंत-केडीए।

लखनऊ- विदेश मंत्रालय के कार्यक्रम में पार्टनर बनेगा यूपी,भारत को जानो कार्यक्रम में यूपी पार्टनर,40 एनआरआई यूपी भ्रमण पर जल्द आएंगे,विशेष सचिव मोनिका रानी नोडल अफसर बनीं।

लखनऊ- यूपी के वन विभाग से आज की बड़ी खबर, इस बार रिकार्ड वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा,वन विभाग 5 करोड़ पेड़ इस वर्ष लगाएगा।

लखनऊ- आरटीआई से विजिलेंस जांचों पर खुलासा,7 वर्षों में विजिलेंस की 48% जांचें ही पूरी हुईं ,52 फीसदी मामले अभी भी लम्बित पड़े,RTI एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने मांगी थी सूचना।

लखनऊ- CMO का मलेरिया कार्यालय में छापा,अफसर, कर्मचारी, चपरासी ड्यूटी से लापता,CMO जीएस बाजपेयी ने दिए जांच के आदेश।

लखनऊ- शवों का डम्पिंग जोन बना रिवर फ्रंट,गोमती रिवर फ्रंट में युवक का मिला शव,कुछ दिन पहले सिपाही का मिला था शव।

लखनऊ- एयरपोर्ट से 3 किलो 100 ग्राम गोल्ड पकड़ा गया,अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा,ट्रॉली बैग के पाइप में छिपा कर लाया गया सोना,92 लाख के सोने के साथ दो यात्री गिरफ्तार,दुबई से सोना लेकर आया उन्नाव निवासी रेहान।

लखनऊ- ब्यूरोक्रेसी के अफसरों में जमकर तकरार,आरके तिवारी, दिग्विजय सिंह में तकरार, आरके तिवारी ने विशेष सचिव की गाड़ी छिनवाई,कुमार कमलेश और उमेश प्रताप में शीत युद्ध,विशेष सचिव से बात नहीं करते कमलेश,PCS अफसरों को नीचा दिखा रहे प्रमुख सचिव।

बिजनौर- दरोगा शहजोर हत्याकांड का मामला,खुलासा न होने पर थाना प्रभारी, CO हटाए गए,एसपी अतुल शर्मा ने की कार्रवाई30 जून को चौकी प्रभारी की हुई थी हत्या।

संभल- मिशन इंद्रधनुष को लेकर प्रेस वार्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर रहीं हैँ पीसी,21 जुलाई तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष पखवाड़ा,7000 गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण,बच्चों में होने वाली बीमारियों का लगेगा टीका।

भदोही- 22,170 किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ,99 करोड़ 44 लाख रुपया होगा माफ़,DM की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय टीम गठित।

मेरठ- याकूब के परिजनों का गुंडागर्दी का मामलाबीएसपी हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट,बसपा सुप्रीमो मायावती मामले पर गंभीर, याकूब को पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है,पहले भी याकूब बीएसपी से हुए थे बाहर,सिखसमाज पर टिप्पणी करने पर हुए थे बाहर।

आगरा- टीवी कलाकार स्पर्श श्रीवास्तव का बड़ा बयान,‘मां को न्याय दिलाने के लिए आगरा में ही रहूंगा’,‘जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक मानूंगा नहीं’,मां से बड़ा नहीं है कैरीयर-स्पर्श श्रीवास्तव,न्याय दिलाना प्राथमिकता, कैरियर बाद में-स्पर्श।

फर्रुखाबाद-  डीएम के खिलाफ वकीलों ने की नारेबाजी,30 मिनट तक DM ने अपने कमरे को करवाया बंद,डीएम कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, भारी फोर्स के साथ पहुंचे डीएम कार्यालय।

मंगलवार, 11 जुलाई 2017

दबंगई से किसान के घर पर बुल्डोजर चलाने का मामला

लखनऊ-योगी सरकार का पहला बजट,यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही हुआ हंगामा,विधानसभा वेल में आकर विपक्षी दलो ने किया हंगामा.....सरकार डंके की चोट पर चल रही-संसदीय कार्य मंत्री....सदन की कार्यवाही को स्थगित करना चाहते हैं-विधानसभा अध्यक्ष....विधानसभा में सपा के विधायक विधानसभा में धरने पर बैठे,बीएसपी ने स्वामी प्रसाद की बर्खास्तगी की मांग की

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमले को कायराना घटना बताया,सीएम योगी ने आतंकवादी हमले की घटना की निंदा की,प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया-सीएम योगी,सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए गए-सीएम,कावंड़ यात्रा पर श्रद्धालुओं को भी कुछ निर्देश दिए हैं-सीएम,पश्चिमी यूपी में डीजीपी और पीएस होम ने बैठक की-सीएम,किसी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने को सख्त निर्देश दिए-सीएम,कावड़ यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं-सीएम,संबंधित जिलाधिकारी से अनुमति लेकर ही करें लाउडस्पीकर इस्तेमाल,कांवड़ यात्री अपने साथ पहचान पत्र अवश्य रखें-सीएम योगी,अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर कायराना हमले की निंदा करता हूं-सीएम,आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में सभी को सहयोग करना चाहिए-सीएम,आतंकी घटना के शिकार परिवारों के प्रति संवेदना है-सीएम योगी,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम साथ खड़ें हैं-सीएम योगी

लखनऊ-नेता विपक्ष विधानमंडल दल रामगोविंद चौधरी का बयान,आतंकवाद की घटना की हम सभी निंदा करते हैं-रामगोविंद,आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट होकर सबक सिखाएं-रामगोविंद,आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाएं की उन्हे याद रहे-रामगोविंद,पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है-रामगोविंद चौधरी

लखनऊ-बोले BSP के नेता सदन,बीएसपी के नेता सदन लालजी वर्मा का बयान,प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त-वर्मा,सरकार का लेख जोखा अपराध से भरा पड़ा है-लालजी,यूपी में मंत्रियों के संरक्षण में अपराध फल फूल रहा-वर्मा,'रायबरेली में कुछ लोगों को पीट पीटकर मार डाला गया',मुख्यमंत्री अनुदान दे रहे,मंत्री अपराधियों को सरंक्षण-वर्मा,हमारी मांग है कि की मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए,हम लोग नियम 311 के तहत मामला उठाना चाह रहे थे-वर्मा,बलात्कार के आंकड़े उत्तर प्रदेश में बढ़े हैं-लालजी वर्मा,स्वामी प्रसाद मौर्य को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए-वर्मा,हम सदन में क़ानून व्यवस्था पर चर्चा चाहते हैं-लालजी वर्मा

लखनऊ-सदन में मौन,विधानसभा में दो मिनट का मौन रखकर आतंकवाद की घटना के प्रति व्यक्त किया शोक 

लखनऊ-संसदीय कार्य मंत्री सदन में पढ़ रहे बजट,वित्तमंत्री के बैठ जाने पर संसदीय कार्यमंत्री पढ़ रहे बजट,वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल नहीं पढ़ पाए पूरा बजट,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पढ़ा बजट

लखनऊ-विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामा,सपा, कांग्रेस और बीएसपी के सदस्यो ने कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर किया हंगामा,विधान परिषद में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा को नहीं बोलने दिया,हंगामे के चलते विधान परिषद में प्रश्नकाल नहीं हो सका

लखनऊ-विधान परिषद कल तक के लिए स्थगित,हंगामे के चलते विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित,हंगामे के बीच डॉ. दिनेश शर्मा ने विधान परिषद में पेश किया बजट

दिल्ली-UPA  का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार,गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर बनी विपक्षी दलों की बनी सहमति,उपराष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमति,जल्द हो सकता है गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का औपचारिक ऐलान,सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक जारी

मिर्जापुर-पिकनिक मनाने गए 5 लोगों के डूबने का मामला,अब तक गोताखोरों ने 4 लोगों के निकाले शव,एक युवक की खड़ंजा फॉल में की जा रही तलाश,दो दिन पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र में डूबे थे लोग

लखनऊ-पीजीआई थाना क्षेत्र के साउथ सिटी में डकैती,एचएएल कर्मी के घर पड़ी डकैती,दंपति को बंधक बनाकर लूटे जेवर और नगदी,पत्नी एचएएल में करती है काम ,हथियारबंद दर्जन भर बदमाशों ने डाली डकैती 

लखनऊ-नवनियुक्त अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता ने पद से दिया इस्तीफा,रंजना अग्निहोत्री ने अपने पद से दिया त्याग पत्र,राज्य सरकार ने रंजना अग्निहोत्री को पैरवी के लिए किया था नियुक्त,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राज्य सरकार ने किया था नियुक्त

कौशाम्बी-पेट्रोल पम्प पर दबंगों ने की मारपीट और तोड़फोड़,देर रात पेट्रोल पंप पर दबंगों ने कर्मचारियों से की मारपीट,कोखराज थाना क्षेत्र में फिलिंग स्टेशन का मामला

शाहजहांपुर-दबंगई से किसान के घर पर बुल्डोजर चलाने का मामला,रसूखदार फैक्ट्री मालिक पर लगाया घर गिराने का आरोप,पीड़ित महिला ने परिवार के साथ आत्महत्या की दी धमकी,पीएम और सीएम से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार,रोजा थाना क्षेत्र के नेकनामपुर इलाके की घटना 

महराजगंज-भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ाई गई,कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बढ़ी,एसएसपी और पुलिस के जवान सीमा पर कर रहे गश्त

बदायूं-मां-बेटी की मौत,मकान की छत गिरने से दबकर मां-बेटी की मौत,एक बच्ची घायल, बारिश में गिरी मकान की छत,बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव की घटना

बांदा-शव को रिक्शे में लादकर ले जाने का मामला,शव को रिक्शे पर ले जाने में जीआरपी दोषी,डीएम ने एसडीएम सदर को सौंपी थी मामले की जांच,डीएम ने एसपी जीआरपी को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

लखनऊ-राजधानी में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,बारिश से शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव,जलभराव से शहर के कई इलाकों में लगा भीषण जाम

लखनऊ-नया सत्र शुरू, शिक्षकों का पता नहीं,अधर में लटकी बीटेक छात्रों की पढ़ाई,BBAU के इंजीनियरिंग कोर्सेज में अब तक शिक्षक नहीं,कुछ समय पहले ही हटा दिए गए थे सभी संविदा शिक्षक,प्रो. विपिन सक्सेना को CBI द्वारा पकड़े जाने पर हुई थी कार्रवाई

लखनऊ-अपर प्राइमरी स्कूल के बच्चे रेडियो पर सीखेंगे इंग्लिश,17 जुलाई से ऑल इंडिया रेडियो पर शुरू होगा प्रोग्राम,सुबह 10.45 से 11 बजे तक आएगा प्रोग्राम,KGBV और कक्षा 6 के बच्चों को सिखाई जाएगी इंग्लिश

बलरामपुर-राप्ती नदी चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंची,2 दर्जन गांवों में राप्ती नदी की कटान जारी,टिंगनहिया मानकोट,नरायणपुर से लोगों का पलायन,कोड़री घाट पुल के एप्रोच मार्ग में दरार से बढ़ा खतरा

लखीमपुर-पहाड़ों पर बारिश से उफनाई शारदा और घाघरा नदियां,शारदा में बनबसा बैराज से 1.16 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज,घाघरा में गिरिजा बैराज से 1.11 लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज जारी,शारदा बैराज से 25353 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज जारी,बढ़ सकता है बहराइच,सीतापुर बाराबंकी में बाढ़ का खतरा

उन्नाव-विधायक की कार टकराई,BJP विधायक निर्मला शंखवार की कार में ट्रक ने मारी टक्कर,लखनऊ जाने के दौरान हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर ,ट्रक चालक मौके से फरार,हादसे में बाल-बाल बचीं विधायक,कानपुर देहात के रसूलाबाद से बीजेपी विधायक हैं निर्मला,सदर कोतवाली के गदनखेड़ा के पास हाईवे पर हुआ हादसा

गोंडा-24 घण्टे से हो रही बारिश से हाईवे पर पुलिया धंसी,पुलिया धंसने से गोंडा- लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित,कर्नलगंज क्षेत्र के गोनवा सालपुर के पास धंसी पुलिया

अयोध्या-अमरनाथ यात्रियों पर हमले की महंत नृत्यगोपालदास ने की निंदा,महंत ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्त इंतजाम हों-नृत्यगोपालदास

लखनऊ-राजबब्बर का दौरा निरस्त,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का दौरा निरस्त,कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर होनी थी बैठक,रिटर्निंग ऑफीसर के सहारे होगी कांग्रेस की बैठक

इलाहाबाद में कल से हो रही लगातार बारिश,बारिश के चलते शहर भर में ज़बरदस्त जलभराव,कई मोहल्लों का जलभराव से संपर्क कटा

अमरोहा-ईटीवी की खबर का असर,टोल प्लाजा पर मारपीट फायरिंग का मामला,रजबपुर थाने में 4 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा,मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में हुआ था कैद

 

वाराणसी-सीवर ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में जलभराव,11 करोड़ का सालाना बजट फिर भी बेहतर सफाई नहीं,जलकल विभाग की लचर व्यवस्था के कारण समस्याएं

इटावा-भट्ठा व्यावसाई के अपहरण के विरोध में थाने पर धरना,बाजार बंद कर व्यापारी जसवंत नगर थाने में कर रहे धरना,15 दिन से लापता व्यावसाई की बरमादगी की कर रहे मांग

वाराणसी-बैंक में चोरी का प्रयास,बैंक मे सेंध लगाकर चोरों ने किया चोरी का प्रयास,

दानगंज चौकी के बगल में स्थित बैंक में चोरी का प्रयास,चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज इलाके की घटना

बरेली-पंचायत घर के चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव,शरीर पर चोट के निशान,हत्या कर फेंकने की आशंका,इज्जतनगर क्षेत्र के धरौरा माफी गांव की घटना

लखनऊ-राष्ट्रीय लोकदल का किसानों की कर्जमाफी पर प्रदर्शन,RLD के राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चौधरी के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन,दोपहर 1 बजे हजारों कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर देंगे धरना           

लखनऊ-लखनऊ से जयपुर जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा,21 जुलाई से मरुधर एक्सप्रेस में लगेंगी सेकेंड सीटिंग की बोगी,महज 185 रुपए में लखनऊ से जयपुर का कर सकेंगे सफर

गाजियाबाद-बाबा अमरनाथ के श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमले के विरोध,कलेक्ट्रेट के बाहर लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका,पाकिस्तान को करारा जवाब देने की उठाई मांग

आगरा-प्लेटफार्म पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप,जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच,कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म -1 पर मिला अज्ञात शव

मेरठ-भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या,जमीनी विवाद में युवक की हत्या से हड़कम्प,एटा जिले के अलीगंज इलाके में हुई वारदात,शव लेकर मेरठ पहुंचे परिजन,हो रहा पोस्टमार्टम ,परतापुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

लखनऊ-यूपी में मानसून की जोरदार बारिश जारी,,रुक रुक लगातार पूरे प्रदेश में हो रही है बारिश,,पूर्वांचल में भारी बारिश का 48 घण्टों का अलर्ट जारी,,मौसम विभाग ने 

10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जारी किया,लखनऊ और आसपास कल ज़ोरदार हुई बारिश,सबसे ज़्यादा कुंडा में 190 mm रिकार्ड की गई बारिश

लखनऊ-यूपी में बड़े शहरों का तापमान,लखनऊ में अधिकतम पारा 26 डिसे.और न्यूनतम 25 डिसे.,वाराणसी में अधिकतम पारा 27 डिसे.और न्यूनतम 25 डिसे.,आगरा में अधिकतम पारा 39 डिसे.और न्यूनतम 24 डिसे.,कानपुर में अधिकतम पारा 28 डिसे.और न्यूनतम 24 डिसे.,इलाहाबाद में अधिकतम पारा 28 डिसे.और न्यूनतम 24 डिसे.,गोरखपुर में अधिकतम पारा 27 डिसे.और न्यूनतम 24 डिसे.,मेरठ में अधिकतम पारा 36 डिसे. और न्यूनतम 25 डिसे.,झांसी में अधिकतम 30 डिसे. और न्यूनतम 25 डिसे.

सिगरामऊ पुलिस ने दो चोरी की बाइक सहित एक वाहन चोरी के आरोपी को दबोचा


जौनपुर सिगरामऊ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिंगरामऊ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी । दिनांक 10/7/2017 की शाम थानाध्यक्ष सिंगरामऊ योगेन्द्र सिंह  व यस आई संजय सिंह मय टीम  के द्वारा पहतिया पार्क के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अंचल कुमार यादव उर्फ शेरु यादव ग्राम शराय अहमद डिथुआ कला थाना बदलापुर को दो अदद चोरी के  मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । मौके से उसका साथी नन्हे यादव भागने में सफल रहा । पुछने पर अनचल ने बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जो मोटरसाइकिल चुराकर साथी पंडित यादव जोRTO में दलाल है के माध्यम से दुसरों के नाम ट्रान्सफर कर अच्छे दाम पर बेचते है आज भी चोरी की पैसन प्रो0 को सिंगरामऊ के एक लडके के नाम ट्रान्सफर कराकर बेचने आया था कि पकडा गया । RTO के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच हो रही है, संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी 

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने यूपी का 3,84,659.71 करोड़ का बजट पेश

दिल्ली- रामनाथ कोविंद का गुजरात दौरा टला,अमित शाह का भी गुजरात दौरा टला,राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं कोविंद।

दिल्ली- पुलिस की स्पेशल सेल ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद जारी की एडवाइजरी,भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बरतने के निर्देश, हर कांवड़ बेस प्वाइंट पर जांच दल रहने के निर्देश।

दिल्ली- संसद भवन में विपक्ष की विपक्ष की बैठक में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

दिल्ली- गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान,आतंकी हमले को लेकर बोले गृहमंत्री,आतंकवादियों का हमला हुआ-गृहमंत्री ,‘सभी के निंदा करने पर गर्व महसूस हुआ’कश्मीर की आवाम को धन्यवाद-राजनाथ‘कश्मीर की जनता ने आतंकी हमले की निंदा की’।

जम्मू-कश्मीर- कश्मीर सीएम ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई,आतंकी हमले के मद्देनजर बुलाई बैठक।

लखनऊ- लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हुई, गोमतीनगर से लेकर पूरा हजरतगंज जाम,यातायात कू प्रबंधन का शिकार लखनऊ,लखनऊ में ट्रैफिक गलत हाथों में है,सदन के सत्र के बाद भी तैयारी नहीं की ,हजारों लोग भयानक ट्रैफिक जाम में फंसे।

लखनऊ- 12 सरकारी वकीलों की नियुक्ति अटकी,हाइकोर्ट की एओआर लिस्ट में नाम नहीं,201 सरकारी वकीलों की नियुक्ति हुई थी,2 दिन पहले 201 वकीलों की हुई थीं नियुक्ति।

लखनऊ- सदन की कार्यवाही शुरु होते ही हंगामा,रायबरेली हत्याकांड के विरोध में तख्तियां,कांग्रेस सदस्यों ने हत्याकांड का विरोध किया,कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने घेरा,  सदन में विपक्षियों ने दिखाए पोस्टर,विधान परिषद में भी हंगामा।

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान ,‘अमरनाथ यात्रियों पर हमले की निंदा करता हूं’,आतंकियों ने कायराना हमला किया,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें,आतंकी हमले में 7 श्रद्धालु मारे गए,आतंकियों के खिलाफ पूरे देश की लड़ाई हैृ,देश से आतंकवाद को मिटाना है,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ दें,कल रात में ही अफसरों के साथ मीटिंग की,कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया,कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाई,यात्रा में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे’।

लखनऊ- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने यूपी का 3,84,659.71 करोड़ का बजट पेश किया,भगवान को राम को वित्त मंत्री ने किया याद,विरासत में साम्प्रदायिकता, अपराध मिला,योगी सर्वांगीण विकास कर रहे हैं,यूपी के लिए विकास एकमात्र मंत्र,यूपी के विकास दर को 10 फीसदी करना है,5 वर्षों में 10 फीसदी विकास दर करना है,3 लाख 84 हजार करोड़ का यूपी का बजट,बजट में 43 हजार करोड़ का घाटा दिखाया,स्टेट जीडीपी का 2.95 फीसदी घाटा दिखाया,पिछले बजट से 10.9 फीसदी बजट अधिक,बजट में कर्जमाफी को 36 हजार करोड़,अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के लिए 791.83 करोड़,मान्यता प्राप्त मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ मॉडर्न एजुकेशन के लिए 394 करोड़,अखिलेश सरकार की कब्रिस्तान की 4 दीवारी के योजना रद्द,कानून व्यवस्था दुरुस्त के लिए सरकार करेगी बंपर भर्तियां,33200 पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती,30 हजार कांस्टेबल,3200 दारोगा की होगी भर्ती,अगले 5 साल का बनाया गया प्लान,डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती,2017-18 खाद्यान उत्पादन का लक्ष्य,567 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य,तिलहन उत्पादन का 11 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य। चंद्रशेखर आजाद ग्रामीण सचिवालय बनेगा,मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना लागू,सेतु पुल के लिए 1.85 करोड़ रुपये का बजट,सड़क चौड़ीकरण के लिए 5.98 करोड़ रुपये,एनएचआई के लिए 8 हजार करोड़ का बजट, सड़क मार्ग से नेपाल को जोड़ने के लिए 2.51 करोड़,बिजली के लिए 75 जिलों में थाने बनेंगे,यूपी में रेरा की स्थापना होगी,आगरा पेयजल योजना को 200 करोड़,अमृत योजना को 2000 करोड़,स्मार्ट सिटी को 1 हजार 500 करोड़,प्रदेश के 13 शहर स्मार्ट सिटी बनेंगे, स्वच्छ भारत मिशन को 1 हजार करोड़,नमामि गंगे को 2.40 करोड़ का बजट,बाढ़ नियंत्रण के लिए 6.47 करोड़ का बजट,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का तेजी से काम शुरु होगा, बरेली-मुरादाबाद में 300 बेड का हॉस्पिटल।

लखनऊ- छात्रों को जूता,मोजा,स्वेटर देगी सरकार,निशुल्क यूनीफार्म के लिए 123 करोड़,अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना की शुरुआत,विवि,डिग्री कॉलेजों में वाई-फाई सुविधा,किसान बीमा योजना को 692 करोड़,नई फेरी नीति की शुरुआत की जाएगी।

लखनऊ- स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहा नगर निगम,शहर को अगले साल जून तक ओडीएफ बनाने का था लक्ष्य था,8 हजार में से 1300 का निर्माण करा पाया निगम,
फटकार लगाते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश।

लखनऊ- नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी का बयान,श्रद्धालुओं पर कायराना हमला हुआ,आतंकी हमले की रामगोविंद ने की निंदा,आतंकियों को करारा जवाब देना चाहिए-सपा।

➡लखनऊ- विश्व दीपक यूपी आरएनएन में एमडी बने,राजन मित्तल ब्रिज कार्पोरेशन में एमडी बने,PWD मंत्री केशव मौर्या ने तैनाती के आदेश दिए,विश्व दीपक प्रतिनियुक्ति पर आरएनएन आए हैं।

मेरठ- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर,स्कूल में याकूब की बेटी की गुंडई पर FIR,धारा 147, 323, 504, 506 में FIR दर्ज,सदर बाजार थाने में दर्ज हुई एफआईआर, बीएसपी नेता याकूब कुरैश की बेटी की गुंडई,गुंडी बेटी ने स्कूल में बच्चों को हंटर से पीटा, कब होगी गुंडई करने वाली बेटी की गिरफ्तारी?,मेरठ में कुरैशी फैमिली से डर लगता है!
याकूब की बेटी, बहू समेत गार्डों पर FIR।

बहराइच- HC ने पूर्व डीएम सुभाष चंद्र शर्मा पर 50 हजार का जुर्माना,जमीन को बंजर घोषित करने का मामला, कब्रिस्तान की जमीन को बंजर दिखाया था,गांव के एक शख्स ने ही दायर की याचिका,कैसरगंज क्षेत्र के प्यारेपूर्व गांव का मामला।

इटावा- लापता सभासद भोले यादव का नहीं लगा सुराग,2 हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली,परिजनों,स्थानीय लोगों ने थाने का किया घेराव,लोगों ने जसवंतनगर थाना का किया घेराव,पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन,थाने का कामकाज ठप,परिजनों ने अपहरण की जताई थी आशंका,मामले में शिवपाल यादव ने पुलिस से की थी मुलाकात।

मथुरा- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर ,अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमले के बाद हाईअलर्ट,श्रीकृष्ण जन्म स्थान समेत धार्मिल स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा,मथुरा जंक्शन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।