tikhiawaz24.in

शनिवार, 15 जुलाई 2017

3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

लखनऊ-विधानसभा में विस्फोटक,विधानसभा के मंडप में कुल 6 कैमरे विधानसभा के,विधानसभा के मंडप में 3 कैमरे दूरदर्शन के लगे हैं,11 जुलाई के बाद की सभी फुटेज एटीएस ने कब्जे में ली,दो विधायकों से एटीएस ने की पूछताछ,मनोज पांडेय से दिलकुशा स्थित आवास पर पूछताछ,अशोक दोहरे से मोबाइल फ़ोन पर ली प्राथमिक जानकारी,सीट नंबर 80 के नीचे मिला था विस्फोटक,विस्फोटक किसी पुड़िया,पैकेट या प्लास्टिक पैक में नही था,सीट की कुशन के अंदर मिला था विस्फोटक,जोगिंदर सिंह पुंडीर,अशोक यादव ने देखा था विस्फोटक,सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले विस्फोटक को कुशन में देखा था,ATS भेजेगी CFSL को सैम्पल

लखनऊ-NIA की पूछताछ,विस्फोटक बरामदगी में एटीएस की जांच से जुड़ी खबर,ATS ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए,असिस्टेंट मार्शल,4इंजीनियर और 2 सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ,एक एसी ऑपरेटर और 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पूछताछ,विधानसभा के 23सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही,भवन मंडल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के रास्ते पर 2 कैमरे लगे हैं,कल यूपी एटीएस करेगी विधानसभा में मॉकड्रिल,यूपी एटीएस के साथ तमाम अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी रहेंगी

  लखनऊ-त्रिस्तरीय होगी विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था,ऑब्जर्वेशन,आइडेन्टिटी और चेकिंग इन की व्यवस्था

लखनऊ-विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था,डीजीपी और एडीजी आगरा जोन साथ में पहुंचे,आगरा जोन एडीजी अजय आनंद ने पूरी सुरक्षा का जायजा लिया,एडीजी ने विधानभवन की छोटी बॉउंड्री पर जताया एतराज,संसद भवन की तर्ज पर यूपी विधानसभा में हो सुरक्षा व्यवस्था,विधायकों के साथ आने वाली गाड़ियों का भी हो बायोमेट्रिक चेक,सभी कर्मचारी की गाड़ियों का भी हो बायोमेट्रिक चेक

लखनऊ-कल सुबह 11 बजे सुरक्षा की महामॉकड्रिल,विधानभवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल,कल सभी सुरक्षा व अभिसूचना एजेंसियां करेंगी मॉकड्रिल,ATS, NIA , FSL, IBमॉकड्रिल में होंगे शामिल,अलग-अलग संबंधित प्वाइंट्स पर करेंगे मॉकड्रिल,17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से पहले तैयारी

 लखनऊ-सपा विधायक मनोज पाण्डेय से पूछताछ खत्म,20 मिनट तक पूछताछ की यूपी एटीएस ने,मनोज पाण्डेय ने कहा मै उस कुर्सी पर नहीं बैठा था,विधायक की कोई निर्धारित कुर्सी नहीं होती-मनोज,PETN की बरामदगी की जानकारी से किया इनकार,कन्नौज से विधायक से भी ATS करेगी पूछताछ,ATS के सीओ दिनेश पुरी करेंगे दोनों विधायकों से पूछताछ,मनोज पांडेय को फोन पर यूपी ATS ने किया तलब,डिप्टी एसपी रैंक के अफसर करेंगें मनोज पांडेय से पूछताछ,विधानसभा में सपा विधायक की सीट के नीचे मिला था विस्फोटक,सोमवार को कन्नौज विधायक से भी होगी पूछताछ

  लखनऊ-पास न होने से ADGजोन लखनऊ को बैरंग लौटाया गया,विधानसभा सुरक्षा का जायजा लेने ADG लखनऊ जोन पहुंचे थे,ADG लखनऊ जोन अभय कुमार प्रसाद आये थे बिना पास

लखनऊ-पास न होने परADG को रोकने वाले सिपाही की प्रशंसा,एडीजी लखनऊ जोन ने सिपाही की तारीफ की,सुरक्षा को लेकर पहली परीक्षा में ही सफल हुए सिपाही,सचिवालय सुरक्षा कर्मी योगेन्द्र कुमार ने रोका थाADG को

 लखनऊ-सपा विधायकों से होगी पूछताछ,मनोज पांडेय से पूछताछ के बाद ATS की जांच का दायरा बढ़ा,12 जुलाई को सीट बदलने वाले सपा विधायकों से होगी पूछताछ,एक दिन में 3बार सीट बदलकर बैठने की मनोज पांडेय ने कही थी बात,अब सीट और उसके आस-पास बैठने वाले विधायकों से होगी पूछताछ

कन्नौज-अनिल दोहरे का बयान,विधानसभा में विस्फोटक मिलने का मामला,सपा विधायक अनिल दोहरे का बयान,विस्फोटक मिलने की जानकरी कल हुई-अनिल,सुबह आईजी से फ़ोन पर बात हुई-अनिल दोहरे,जांच में पूरा सहयोग दूंगा- अनिल दोहरे,इस तरह की घटना का विरोध करता हूँ-अनिल दोहरे

लखनऊ-राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू,स्वाइन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी,दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई,निरालानगर के रहने वाले दोनों मरीज,दोनों मरीजों को उनके घरों में आईसोलेट किया गया,राजधानी लखनऊ में अबतक 11 स्वाइन फ्लू के मरीज,पुणे से आए एक मरीज की स्वाइन फ्लू से हो चुकी है मौत

लखनऊ-4 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि,लखनऊ में अबतक24 मरीजों में डेंगू मिला,डेंगू से अबतक दो मरीजों की हो चुकी है मौत,राजधानी में चिकनगुनिया ने भी अपने पैर पसारे,चिकन गुनिया के मरीजों की संख्या 52पहुंची 

लखनऊ-एडीजी अजय आंनद कल सीएम योगी से मिलेंगे,मुलाक़ात से पहले विधानसभा की सुरक्षा का लेंगे जायज़ा,विधानसभा की सुरक्षा तंत्र का नया खाका होगा तैयार,एडीजी अजय आनंद के निर्देशन में खाका होगा तैयार,अजय आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें

लखनऊ-विधानसभा में बैठक,विधानसभा सचिवालय और गृह विभाग के अफसरों की बैठक,विधानसभा में चल रही अफसरों की अहम बैठक

लखनऊ-DGP विधानसभा पहुंचे,डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे विधानसभा,सिक्योरिटी एक्सपर्ट एडीजी जोन आगरा भी साथ में,विधानसभा की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी

 लखनऊ-सुरक्षा का जायजा,आईजी और एडीजी जोन पहुंचे विधानसभा,DGP सुलखान सिंह भी थोड़ी देर में पहुचेंगे विधानसभा,विधानसभा की सुरक्षा का अफसर लेंगे जायजा

लखनऊ-लोहिया पथ पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने बीमारी से मौत की जताई आशंका,हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में लोहिया पथ की घटना

लखनऊ-समय सारिणी जारी,20 अगस्त तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का जमा होगा परीक्षा शुल्क,20 सितम्बर तक प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर अपलोड करनी है जानकारी,माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की आवेदन पत्र अपलोड करने की सारिणी

अम्बेडकरनगर-समाधान दिवस में हंगामा,समाधान दिवस में सपा नेता ने समर्थकों समेत किया हंगामा,पुलिस-प्रशासन टीम पर पैमाइश न करने का बनाया दबाव,सरकारी भूमि की पैमाईश करने जा रही थी टीम,सपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव समेत दो लोग पुलिस हिरासत में,अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली का मामला

पीलीभीत-संदिग्ध को टाइगर रिजर्व टीम ने हिरासत में लिया,बरही वन रेंज में घूम रहा था संदिग्ध व्यक्ति,छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है संदिग्ध कैलाश,नक्सली कनेक्शन की आशंका पर हो रही पूछताछ,टाइगर रिज़र्व प्रशासन,LIU,STF कर रही पूछताछ

 वाराणसी-अवैध कॉलोनियों पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई,NH-2 पर 14 अवैध कालोनियों पर चला बुल्डोजर,भू-माफियों पर मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी,जिम्मेदार जेई और एई के खिलाफ शासन को पत्र

 आगरा-मॉडल स्कूल के 800छात्रों का भविष्य अधर में लटका,दाखिले के बाद स्कूल प्रशासन ने 800 छात्रों को बेदखल किया,स्टाफ की कमी बता प्रधानाचार्य ने कक्षा 6 और9 के छात्रों को निकाला,साधन गांव के पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल का मामला

लखनऊ-BJP विधायकों,विधान परिषद सदस्यों, सांसदों की बैठक कल,कल शाम 5 बजे कालिदास मार्ग पर बैठक के बाद होगा भोज,राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग की पूर्वसंध्या पर कल होगी बैठक

 मुरादाबाद-एमडीए वीसी ने इंजीनियरों के खिलाफ की कार्रवाई,प्रवर्तन से जुड़े आठ इंजीनियरों को हटाया गया,अवैध निर्माण की शिकायतों पर हुई कार्रवाई,एमडीए वीसी की कार्रवाई से इंजीनियरों में हड़कम्प

लखनऊ-शक्ति भवन स्थितSBI बैंक में मिला लावारिस बैग,बैग की चेकिंग के लिए BDSटीम को बुलाया गया,झलकारी बाई अस्पताल के बाद अब बैंक में लावारिस बैग,अस्पताल में मिले बैग में मिले थे लावारिस कपड़े

बुलंदशहर-ओला कैब कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार,लूटी गई कैब,तमंचा-कारतूस बरामद,दिल्ली से बुक कराकर जहांगीराबाद लाई गई थी कार

 औरैया-पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सपा नेता स्नेल यादव की गुंडई,डायल 100 गाड़ी से जबरन आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश,तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,थाना एरवाकटरा के सराय कस्बा का मामला

 हाथरस-3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,7 बाइकें बरामद,2तमंचे भी पुलिस ने किये बरामद,सदर क्षेत्र के आगरा रोड चौकी के पास से पकड़ा

वाराणसी-मंडल की 250हेक्टयर जमीन भू-माफियाओं के कब्जे में,,कमिश्नर की समीक्षा बैठक में जमीन कब्जे का खुलासा,वाराणसी में 24,चंदौली,गाजीपुर में 5.जौनपुर में25 भू-माफिया चिन्हित,गाजीपुर में अब तक कोई जमीन खाली नहीं हुई,कमिश्नर ने गाजीपुर डीएम से कार्रवाई कर एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

सुल्तानपुर-पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या का मामला,पीड़ित परिवार से डीएम और एसपी ने की मुलाकात,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन,पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान हुई थी मौत,जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुरवा की घटना

इलाहाबाद-BJPकार्यकर्ताओं ने मंत्री नंद गोपाल नंदी का फूंका पुतला,मंत्री पर सपा समर्थित उम्मीद्वार के समर्थन का लगाया आरोप,चाका ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव का था मामला,एक तिहाई से कम सदस्यों की उपस्थिति से स्थगित हुआ प्रस्ताव,सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख वंदना यादव के खिलाफ था प्रस्ताव

इलाहाबाद-जलभराव वाले इलाकों में पटरी पर लौटने लगी जिन्दगी,पानी निकलने के बाद घरों की साफ सफाई में जुटे लोग,मीरा पट्टी में जलभराव से गंदा पानी आने से फैली दुर्गन्ध,लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा,DM ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को दिया निर्देश,प्रभावित इलाकों में दवाइयों के छिड़काव का दिया निर्देश

 झांसी-व्यापारी के अपहरण का मामला,3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,प्रोफेशनल अपहरणकर्ताओं ने किया अपहरण-एडीजी,बड़े गैंग ने किया है अपहरण-एडीजी कानपुर जोन,राजू कमरिया और साथी का हुआ है अपहरण,एमपी के ग्वालियर में मिल रही लोकेशन-ADG

मैनपुरी-राष्ट्रीय SC/STआयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का बयान,विधानसभा में विस्फोटक चिंता का विषय,जांच हो रही है-कठेरिया,जांच में जल्द स्पष्ट होगा-रामशंकर कठेरिया,बिहार में लालू के खिलाफ जांच मामले पर बोले रामशंकर कठेरिया,जांच हो रही है लालू का पूरा परिवार जेल जाएगा-कठेरिया

मैनपुरी-राशंकर कठेरिया का दौरा,गैंगरेप पीड़िता के गाँव पहुंचे रामशंकर कठेरिया,पीड़ित परिवार से रामशंकर कठेरिया ने की मुलाकात,9 जुलाई को 12वीं की छात्रा से हुआ था गैंगरेप,कुरावली थाना क्षेत्र के खिचौली गांव का मामला,राष्ट्रीयSC/ST आयोग के अध्यक्ष हैं कठेरिया

मेरठ-कोतवाली क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का मामला,नामजद और वांछित अभियुक्त तारिक गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद,9 जुलाई को पार्षद समेत दो लोगों की हुई थी हत्या

प्रतापगढ़-इंटर कॉलेज के प्रबंधक से 50 हजार की लूट,कॉलेज में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,कुंडा कोतवाली के चौसा गांव की घटना

 प्रतापगढ़-घर में अधेड़ का शव मिलने से हडकंप,संदिग्ध दशा में गला कटा मिला अधेड़ के शव का,ग्रामीण जता  रहे हैं खुदकुशी का मामला,जेठवारा थाना क्षेत्र धयतेना गांव की घटना

गोरखपुर-कच्ची शराब के अड्डे पर युवक की मौत से हड़कंप,आक्रोशित महिलाओं ने शराब के अड्डे पर किया प्रदर्शन, गुस्साये ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जामकर कर रहे प्रदर्शन,कच्ची शराब के पीने से युवक की मौत की जताई आशंका,पुलिस के इशारे पर इलाके में बिक रही कच्ची शराब,पुलिस के खिलाफ ग्रामीण कर रहे नारेबाजी, तेलीपार थाना नौसड़ चौराहे पर ग्रमीण कर रहे प्रदर्शन,प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

फैजाबाद-पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार,फैजाबाद की 6 लूट की घटनाओं का खुलासा,लुटेरों के पास से 1.11 लाख रुपए भी बरामद

लखनऊ-राष्ट्रपति चुनाव के बाद BJP का निकाय चुनाव पर फोकस,जुलाई के अंतिम सप्ताह में अमित शाह आएंगे लखनऊ,निकाय चुनाव की रणनीति पर होगी विस्तार से चर्चा,बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रवास करेंगे अमित शाह

हापुड़-पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा बृजघाट का बढ़ा जलस्तर,दर्जनों गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा,सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न,गढ़ खादर क्षेत्र में लगातार घुस रहा गंगा का पानी

कानपुर-शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण,2 साल तक युवक करता रहा युवती के साथ शोषण,पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,कानपुर के विधनु थाना क्षेत्र का मामला

सीतापुर-सगा भाई ही निकला अपनी बहन का कातिल,प्रेम प्रसंग के चलते बहन की गला दबाकर की थी हत्या,पुलिस की तफ्तीश में हुआ सनसनी खेज खुलासा,प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई गई थी नामजद रिपोर्ट,12 जुलाई को गन्ने के खेत मे बरामद हुआ था शव,बिसवां के सरैयां मिर्ज़ापुर गांव का मामला

स्कूल चलो अभियान व ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया


पत्रकार: पवन उपाध्याय


बदलापुर जौनपुर!अभिनव आर्दश प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान व ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विधालय के छात्र- छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व एकाकी नाटक प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। बच्चो द्वारा तख्ती पर लिखकर मिड- डे मिल खायेगें, स्कूल में पढाने जायेगें। का नारा लगाते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पति महराजगंज विनय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजना बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। नि:शुल्क ड्रेस से बच्चों के अंदर एकरूपता पैदा होती है। बच्चों को विद्यालय जाने मे ललक पैदा होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजे, क्योंकि शिक्षा से ही सामाजिक बुराईयों का समूल नाश किया जा सकता है। और उन्होनें कहा कि नि:शुल्क ड्रेस योजना बच्चों में एकरूपता बनाने का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण अंचल के गरीब और असहाय परिवार के बच्चों के लिए गणवेश वरदान के समान है।कुल 205 बच्चों को ड्रेस वितरण किया।इस अवसर पर खंण्ड शिक्षा अधिकारी गुलाबचन्द, उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह "शाक्ति" राजेश उपाध्याय, राजेंद्र यादव, उपेंद्र मिश्र, तेगा सिंह,विनोद पाल,चन्दप्रकाश सिंह, साविता आदि लोग उपास्थित रहे। अध्यक्षता रामजीत उपाध्याय व संचालन प्रधानाध्यपक केशव सिंह ने किया।

आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को इन्दिरा चौक पर हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रर्दशन किया

पत्रकार : पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर 15 जुलाई!  अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को इन्दिरा चौक पर हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रर्दशन किया।तथा आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाये। ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीते दस जुलाई की रात बाबा बर्फानी का दर्शन करके लौट रहे गुजरात के श्रध्दालुओ से भरी बस को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था। इस वारदात के बाद से हिन्दुओ में खासा गुस्सा है।और उन्होनें कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला नहीं, बल्कि यह देश के सम्मान पर हमला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चाहिये कि अब सेना को खुली छूट प्रदान कर दें जिससे आतंकवाद जड से खत्म हो सके।लोगों ने चौक पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान कुलदीप सिंह, दिवस शुक्ला, अंखण्ड सिंह,अमृतेष शर्मा,वृजामोहन गुप्ता, महेन्द्र सेठ, रवि आदि लोग मौजूद रहें।

विद्यालय पर पर्यावरण संरक्षण के तहत  पौधे लगाये गये

जौनपुर सिकरारा पंचायत स्थित श्री राम प्रसाद संस्कृत म. वि. गोपालपुर सिकरारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण के तहत  पौधे लगाये गये। प्रधानाचार्य डॉ जय प्रकाश मिश्र द्वारा विद्यालय को वृक्षारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस तरह के अभियान में समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। सहायक अध्यापक संदीप मिश्र,जनार्दन मिश्र ,विशाल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

विद्यालय गोपालपुर सिकरारा जौनपुर  पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

जौनपुर सिकरारा पंचायत मे स्थित  क्षेमकरण उ.मा. वि.गोपालपुर सिकरारा जौनपुर
 वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक समेत शिक्षको ने विद्यालय के परिसर में पौधे लगाये। विद्यालय स्थित प्रबन्धक अभयराज उपाध्याय वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। विद्यालय में करीब आधा दर्जन पौधे लगाये गये। विद्यालय के प्रबंधक अभयराज उपाध्याय ने कहा कि वृक्षो की कटान होने की वजह से पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होने कहा कि हमे सिर्फ वृक्ष लगाकर ही अपने कर्तव्यो की इतिश्री नही करनी चाहिए बल्कि उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वरी कुमार मिश्र ने कहा कि वृक्षो से हमे फल फूल व छाया मिलती है। इसीलिए सभी की जिम्मेदारी है कि वह एक-एक पौधा अवश्य लगाये और उसकी देखभाल करें। इस मौके प्रबन्धक पुत्र अविनाश उपाध्याय और शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रही।

शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

सामान दिखाने के बहाने बदमाशों ने की उचक्कागिरी गल्ले से लुटे 18000 रूपये


जौनपुर/
जलालपुर,   थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर स्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज की दुकान सेआज  शुक्रवार को दिन में उचक्कों ने झांसा देकर 18 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बताते हैं कि आदित्य नारायण सिंह निवासी रेहटी की चौराहे पर दुकान है। लगभग 3 बजे दिन में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे और सामान दिखाने की बात करने लगे। जब दुकानदार अपनी दुकान के बगल में स्थित गोदाम से सामान लेने गया तो लॉक काउन्टर का ताला चाड़कर उसमें रखा 18 हजार रुपए लेकर फरार हो गये जब दुकानदार सामान लेकर आया तो अपने काउंटर में लगे गल्ले का दरवाजा बाहर की तरफ खींचा देखा तो उसके होश उड़ गये। गल्ले में रखा सारा पैसा गायब था। वह इधर उधर तलाश किया लेकिन उचक्को का पता नहीं चला। दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

कानून- व्यवस्था का हाल जानने के लिए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को क्राइम मी¨टग में थानेदारों को जम कर फटकार लगाई

जौनपुर: कानून- व्यवस्था का हाल जानने के लिए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को क्राइम मी¨टग में थानेदारों को जम कर फटकार लगाई। पुलिस लाइन में एक-एक थानेदार और क्षेत्र अधिकारियों से ¨बदुवार बात की। सभी को क्षेत्र में अपराध रोकने की नसीहत दी। हालांकि एसओ सिकरारा और खेतासराय बेहतर पुलि¨सग के कारण डांट से बच गए। सबसे अधिक सवालमछलीशहर, केराकत, शाहगंज प्रभारी की कार्यशैली पर उठे।

मनोरंज कक्ष में सुबह करीब 9 बजे मी¨टग शुरू हुई तो एसपी ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए। माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई, वाहन चे¨कग, गश्त, सौ नंबर की कार्य प्रणाली के बारे समीक्षा शुरू हुई तो थानेदारों के चेहरे से हवाइयां उड़ने लगीं। मछलीशहर से लेकर मड़ियाहूं, केराकत, शाहगंज, बदलापुर के थानेदारों को बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए डांट पड़नी शुरू हो गई। एसपी ने साफ कर दिया कि थाना क्षेत्र में अपराध निरोधात्मक कार्रवाई में शिथिलता बरती गई तो किसी की खैर नहीं। माफियाओं को सक्रिय होने से पहले उन पर शिकंजा कस दिया जाए। वाहनों की चे¨कग सख्ती से की जाए। रात में होने वाली गश्त में लापवाही क्षम्य नहीं होगी। जो अपराध हो रहे हैं उनके जल्द खुलासे की कोशिश करें। किसी दबाव में काम न करें। फरियादियों को प्राथमिकता से सुनें। संबंधित क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षकों को भी थानेदारों की कार्यपणाली सुधारने संबंधी निर्देश दिए। एक बजे तक चली इस मैराथन क्राइम मी¨टग में सभी ने पसीने छोड़ दिए।

सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी,मुख्यमंत्री सचिवालय एनेक्सी की सुरक्षा बढ़ाई गई

लखनऊ-सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी,मुख्यमंत्री सचिवालय एनेक्सी की सुरक्षा बढ़ाई गई,देर रात सुरक्षा कर्मियों की प्रमुख सचिव ने ली बैठक,बिना सचिवालय पास किसी गाड़ी,व्यक्ति के प्रवेश पर रोक ,लखनऊ-विधानसभा सुरक्षा में चूक,विधानसभा सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक का मामला,सपा विधायक मनोज पाण्डेय की टेबल के नीचे मिला था विस्फोटक,12 जुलाई को विधानसभा में टेबल के नीचे मिला था PETN विस्फोटक,सुरक्षा में चूक को लेकर सीएम योगी ने अफसरों की बुलाई बैठक,डॉग स्क्वॉयड भी नहीं सूंघ सका PETN विस्फोटक पदार्थ को ,आतंकी संगठनों ने ट्रेन धमाकों के लिए प्रयोग किया था PETN,ईटीवी ने कल शाम ही सबसे पहले गिरफ्तारी की दिखाई थी खबर,एडीजी जोन लखनऊ को धमकी देने वाला कल गिरफ्तार हुआ था,एडीजी जोन के सरकारी फोन पर विस्फोट करने की दी धमकी,देवरिया पुलिस की गिरफ्तारी की खबर ETV ने सबसे पहले दिखाई थी,'रामपुर कारखाना के कवला छापर गांव का रहने वाला है आरोपी','तरकुलवा पुलिस ने तवक्कलपुर इलाके से किया गिरफ्तार',ETV पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी सबसे बड़ी खबर

लखनऊ-विधानसभा सुरक्षा का ब्योरा,विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था जांच का ब्योरा,गेट पर पहुंचते ही पहचान पत्र से मिलती है एंट्री,बिना पहचान पत्र के सदन में किसी को एंट्री नहीं,वाहन अंदर ले जाने के लिए भी पास होना जरूरी,सचिवालय पास लगी गाड़ियों में सवार सभी की नहीं होती चेकिंग,पिछले साल विधानसभा के फर्जी पास बनाने के हुआ था खुलासा,मुख्य भवन में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से होती जांच,डिटेक्टर से जांच के बाद सुरक्षा कर्मी खुद भी लेते तलाशी,विधानसभा में प्रवेश करने के बाद सदन के गेट पर भी होती जांच,स्पेशल पास धारकों को ही सत्र में एंट्री पाने का होता है प्रावधान,विधानसभा के हर कक्ष और परिसर में सीसीटीवी से होती निगरानी,सदन में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास भी होते अत्याधुनिक हथियार,गेट पर तैनात कर्मी भी आधुनिक हथियारों से रहते लैस,विधानसभा की कड़ी सुरक्षा के बाद भी कैसे अंदर पहुंचा विस्फोटक?

सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी,मुख्यमंत्री सचिवालय एनेक्सी की सुरक्षा बढ़ाई गई,देर रात सुरक्षा कर्मियों की प्रमुख सचिव ने ली बैठक,बिना सचिवालय पास किसी गाड़ी,व्यक्ति के प्रवेश पर रोक,सिफारिशी पर्चियों पर सचिवालय प्रवेश पर भी लगी रोक 

लखनऊ- सुरक्षा की मॉनिटरिंग,विधासनभा की सुरक्षा में चूक के बाद बड़े फैसले की तैयारी,सीआईएसएफ करेगी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग,सुरक्षा को लेकर दो स्पेशल बटालियन का होगा यूपी में गठन,विधानसभा, मुख्यमंत्री और सभी प्रमुखों की सुरक्षा की जांच

लखनऊ-विधानसभा की सुरक्षा पर बोले सीएम योगी,सुरक्षा के संबंध में कई बार अफसरों को अवगत कराया-CM,पूरे सदन की सहमति से सुरक्षा को लेकर रणनीति बने-CM,सफाई के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद हुई-मुख्यमंत्री,जांच के लिए भेजी गई सामग्री विस्फोटक निकली-CM,150 ग्राम की मात्रा में बरामद हुआ PETN विस्फोटक-CM,बाहर की सुरक्षा को लेकर हम पहले से ही चिंतित थे-सीएम,विधान भवन के कर्मियों का पुलिस वैरिफिकेशन जरूरी-CM,'किसी को भी विधायकों,मंत्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ की छूट नहीं',डॉग स्क्वॉयड भी विस्फोटक को सूंघ नहीं पाया-सीएम,साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी है-मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,सदन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का भी वैरिफिकेशन हो-CM,ऐसी शरारत करने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए-सीएम,सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं,सामूहिक है-CM,एयरपोर्ट पर भी हम सुरक्षा जांच से कभी नहीं कतराते-CM,आज हम खुद की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए मजबूर-CM,सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी हो-मुख्यमंत्री,पूरे मामले की जांच NIA से कराई जाएग-मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,'विधानसभा में सभी का मोबाइल-बैग बाहर रखने की व्यवस्था हो',सचिवालय में अबतक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है-CM,सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई समनवय नहीं है-सीएम,हमले होने पर कोई सुरक्षा को लेकर रिस्पॉस टीम नहीं-CM,सदन सुरक्षा को लेकर पहले से कोई गंभीर नहीं-सीएम,पहले से ही सदन सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए थी,बिना पास की गाड़ियों की सदन में एंट्री बैन हो-मुख्यमंत्री,अनावश्यक लोगों की एंट्री पर बैन लगाया जाना चाहिए-CM

लखनऊ-सदन में उठा सवाल,नई खनन नीति का सवाल विधानसभा में उठाया,नई खनन नीति के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी का जवाब,पिछली सरकार ने खनन पर इतना काम किया-योगी,खनन को एनजीटी को बैन करना पड़ा था-योगी,जितना सरकार को खनन से राजस्व नहीं मिलता था-CM,उससे ज्यादा पिछले खनन मंत्री की आय थी-योगी,अब हम ई-टेंडरिंग से खनन के पट्टे दे रहे हैं-योगी,पिछले सरकार के कारनामों से खनिज के दाम बढ़े-CM,हमने अवैध खनन को रोका और राजस्व भी बढ़ा-CM,हम सेटेलाइट मैपिंग से खनन पर नज़र रखेंगे-योगी,प्रदेश से खनन माफिया का सफाया हो जाएगा-योगी,इस सरकार ने खनन में पारदर्शी व्यवस्था अपनाई है-CM,प्रदेश में आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी-योगी,'बार बार कोर्ट, NGT को दखल न देना पड़े ऐसा इंतजाम कर रहे हैं',कोई बालू,मौरंग,गिट्टी के दाम लेकर मनमानी न करे-योगी,जो मनमानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे-CM

लखनऊ-सदन में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी का बयान,बालू का ठेका मछुआ समुदाय,समिति को दिया जाए-चौधरी,मिट्टी का ठेका प्रजापति समुदाय को दिया जाए-रामगोविंद  

लखनऊ-सुरक्षा को लेकर सदन में बोले रामगोविंद चौधरी,सदन में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक है-रामगोविंद ,सुरक्षा को बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए-रामगोविंद,सदन में सुरक्षा बहुत ही संवेदनशील मामला है-चौधरी 

लखनऊ-विधानसभा अध्यक्ष का बयान,सभी गाड़ियों का पास बनाया जाना जरूरी-अध्यक्ष,चालकों का भी वैरिफिकेशन जरूरी-हृदयनारायण,पूर्व विधायकों के वाहनों के पास भी निरस्त हों-दीक्षित,'एटीएस टीम को विधान भवन में अनुमति दिया जाना है','सीएम के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं','फॉरेंसिक जांच अधिकारियों ने विस्फोटक की क्षमता बताई','पूरी घटना के पीछे देश औऱ प्रदेश को बदनाम करने के साजिश'

लखनऊ- विधानसभा में विस्फोटक मिलने का मामला,कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान,हर पार्टी की सुरक्षा को लेकर बैठक हो रही है-सिद्धार्थनाथ,सिक्योरिटी शोर मचा कर काम नहीं करती-सिद्धार्थनाथ 

दिल्ली-विस्फोटक पर रिपोर्ट तलब,विधानभवन में विस्फोटक पदार्थ मिलने का मामला,गृह मंत्रालय ने मामले पर UP पुलिस से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली-संसद भवन की तलाशी,यूपी विधानभवन में विस्फोटक पदार्थ मिलने का मामला,दिल्ली में संसद भवन की भी ली जा रही तलाशी,

UP विधान सभा में विस्फोटक मिलने के बाद चेकिंग अभियान,कई महत्वपूर्ण VVIP की सीटों के नीचे तलाशी अभियान

देवरिया-यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही,फोन से धमकी मिली लखनऊ में,केस दर्ज हुआ देवरिया में,एलआईयू, आईबी, विशेष प्रकोष्ठ जांच करने में जुटा,अभियुक्त फरहान अहमद से पुलिस कर रही पूछताछ,फरहान ने यूपी विधानसभा को उड़ाने की दी थी धमकी,एडीजी लखनऊ जोन को मोबाइल पर दी थी धमकी

देवरिया-बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट,15 अगस्त को यूपी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट,'एडीजी जोन लखनऊ के सरकारी नम्बर पर दी थी धमकी','रामपुर कारखाना के कवला छापर गांव का रहने वाला है युवक','तरकुलवा पुलिस ने तवक्लपुर इलाके से किया गिरफ्तार'

लखनऊ- मुख्तार अंसारी का बयान,विधानसभा में विस्फोटक पाए जाने पर बोले मुख्तार अंसारी,विधानसभा की सुरक्षा में चूक बहुत बड़ी लापरवाही-मुख्तार,मुझे निशाना बनाने के लिए लाया गया था विस्फोटक-मुख्तार,'पहले भी अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार को लिख चुका हूं पत्र'

लखनऊ- शिवपाल यादव का बयान,ईटीवी से खास बातचीत में बोले शिवपाल सिंह यादव ,राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर फैसला तय-शिवपाल,रामनाथ कोविंद को होगा मेरा समर्थन- शिवपाल यादव,,'साथी विधायकों से भी कोविंद को वोट करने की अपील करूंगा'नेताजी के आदेशानुसार राष्ट्रपति चुनाव में लिया फैसला-शिवपाल,,शिवपाल के बयान के बाद सपा में क्रास वोटिंग की संभावना बढ़ीसपा राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार को कर रही है समर्थन

वाराणसी-ETV पर बोले शिवपाल,शिवपाल यादव से ईटीवी की एक्सक्लूसिव बातचीत,छह महीने बाद योगी सरकार पर बात करूंगा-शिवपाल,CM के नाते योगी से शिष्टाचार भेंट के लिए गया था-शिवपाल,अभी तक केवल रामनाथ कोविंद ने हमसे बात की है-शिवपाल,लालू यादव पर सीबीआई कार्रवाई को शिवपाल ने बताया गलत,अखिलेश यादव पर बोले शिवपाल-भगवान उनको सदबुद्धि दे​

लखनऊ- मायावती से मिलीं मीरा कुमार,मायावती से मिलने पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार,मायावती ने मीरा कुमार का गुलदस्ता देकर किया स्वागत,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर,प्रमोद तिवारी भी मौजूद

लखनऊ-यूपीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार की प्रेस कांफ्रेंस आज,कांग्रेस दफ्तर में शाम 4 बजे करेंगी प्रेस कान्फ्रेंस,कांग्रेस विधायकों, सांसदों से भी मिलेंगी मीरा कुमार,आरएलडी के नेताओं से भी मिलेंगी मीरा कुमार

लखनऊ-बढ़ रहा जलस्तर,केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की बाढ़ पर रिर्पोट,शारदा नदी पलिया कला,खीरी में खतरे के निशान के ऊपर,पलिया कला,खीरी में लगातार बढ़़ रहा शारदा का जलस्तर ,एल्गिन चरसड़ी तटबंध पर खतरे के निशान के ऊपर पानी,एल्गिन चरसड़ी तटबंध बाराबंकी-गोडा में बढ़ रहा जलस्तर,घाघरा नदी अयोध्या फैजाबाद में खतरे के निशान के करीब,अयोध्या-फैजाबाद में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना जारी,घाघरा नदी तुर्तीपार बलिया में खतरे के निशान के करीब पहुंची,तुर्तीपार बलिया में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना जारी  

बहराइच-घाघरा का जलस्तर बढ़ने से दो दर्जन गांव प्रभावित,बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग पलायन को हुए मजबूर,गिरजापुरी,शारदा बैराज से छोड़ा दो लाख क्यूसेक पानी,एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से 14 सेमी ऊपर

कानपुर-गंगा किनारे अवैध निर्माणों पर NGT के आदेश का मामला,गंगा किनारे अवैध रूप से बसे हजारों परिवारों पर मंडराया संकट,आदेश के बाद टेनरी मालिकों और उद्यमियों में भी मचा हड़कंप,6 हफ्तों में अतिक्रमण हटवाना अफसरों के लिए बनी मुसीबत

चित्रकूट-पाठा के जंगलों में डकैतों की दहशत,डकैतों की दहशत से दिन में घरों में लटक जाते हैं ताले,डकैतों के खौफ के चलते ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर,तीन इनामिया डकैतों की दहशत से खौफ में ग्रामीण,इनामी डकैत ललित पटेल, गोप्पा,बबली कोल का आतंक 

चित्रकूट-मंदाकनी नदी में जलस्तर बढ़ने से बढ़ा खतरा,जान जोखिम में डाल बच्चे पत्थर वाली नदी में लगा रहे छलांग,बच्चों के छलांग लगाने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मथुरा-जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल,वृंदावन कोतवाली के गांव नगला बिहारी का मामला

आगरा-युवती से छेड़छाड़ के बाद भाई से मारपीट का मामला,आरोपी चोरों शोहदों ने कोर्ट में किया सरेंडर,युवती ने सीएम से लगाई थी न्याय की गुहार,ताजगंज थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

हापुड़-खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने किया हमला,मादा तेंदुए के साथ खेत में दो शावक भी देखे गए,वन विभाग ने खानापूर्ति के लिए लगाया एक पिंजरा,गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हसुपुर गांव का मामला

संभल-2 किशोरों की हत्या मामला,दो किशोरों की गोली मारकर हत्या का मामला,पुलिस ने मामले में 3 लोगों पर दर्ज किया केस,जमीनी रंजिश के चलते की थी गोली मारकर हत्या

हाथरस-ट्यूबेल पर सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्त्या,धारदार हथियार से की गई बुजुर्ग की हत्त्या,मुरसान क्षेत्र के गांव नगला मनीं की घटना 

मेरठ-सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,खरखौदा थाना क्षेत्र के चिदौड़ी गांव का मामला

जौनपुर-सऊदी अरब में आग लगने से युवक की मौत का मामला,जौनपुर के रहने वाले युवक तबरेज की गई जान,मौत की सुचना पर गांव में पसरा मातम का माहौल,सरपतहां के पूराअसालत खां गांव का रहने वाला था

फर्रुखाबाद-करोड़ों की सरकारी जमीन पर हुआ अवैध कब्जा,नगर पालिका कर्मियों,ईओ की मिलीभगत से कब्जा,सरकारी जमीन पर आधा दर्जन दुकानों का निर्माण,अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध दुकानों को छोड़ा गया,कादरीगेट के सरकारी स्कूल,ट्यूबवेल जमीन पर कब्जा,सदर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट तिराहे का मामला

गोंडा-पंचायत अध्यक्ष इस्तीफा मंजूर,शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफा किया मंजूर,राज्यपाल ने डीएम को बनाया कार्यवाहक पंचायत अध्यक्ष

रायबरेली-डीएल बनाने वाला सर्वर 4 दिनों से खराब,ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे लोग परेशान,मेंटीनेन्स के अभाव में खराब हुआ सर्वर,अधिकारी समस्या पर नहीं दे रहे ध्यान

गाजियाबाद-खून से लथपथ नाबालिग पहुंचा थाने,चेहरे पर लगा था चाकू के कई गंभीर निशान,कागजी कार्रवाई में लगी पुलिस ने नहीं कराया इलाज,विजयनगर थाने में पहुंचा था घायल नाबालिग

इलाहाबाद-बारिश थमने के बाद गंगा और यमुना नदियों का लगातार घट रहा जलस्तर,फाफामऊ में गंगा नदी का जलस्तर पहुंचा 77.93 मीटर,छतनाग में गंगा नदी का जलस्तर पहुंचा 74.29 मीटर,नैनी में यमुना नदी का जलस्तर पहुंचा 74.760 मीटर,बाढ़ कन्ट्रोल रूम ने जारी किए जलस्तर के आंकडे

दिल्ली-गृहमंत्री के आवास पर बैठक,चीन के मामले पर सरकार स्पष्ट करेगी अपना पक्ष,गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शाम को बैठक,मुलायम सिंह यादव ,मलिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल,शरद पंवार जैसे कई विपक्षी दिग्गज रहेंगे मौजूद,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी बैठक में रहेंगे मौजूद

गाजियाबाद-किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 2 पक्षों में पथराव,फायरिंग,2 लोगों को लगी गोली, पुलिस मौके पर पहुंची,लोनी इलाके की मुस्तफाबाद कॉलोनी की घटना

वाराणसी-आत्मदाह का प्रयास,तिब्बती संस्थान में छात्र ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया,हाईस्कूल में फेल होने से परेशान छात्र ने उठाया कदम,सहपाठियों ने आग पर काबू पाकर छात्र को बचाया,झुलसे छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती,सारनाथ क्षेत्र के तिब्बती यूनिवर्सिटी का मामला

सोनभद्र-तेंदुआ दिखने से इलाके में दहशत,तेंदुए ने हमलाकर एक व्यक्ति को किया घायल,तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,पन्नूगंज क्षेत्र के पुरना गांव में दिखा तेंदुआ 

मेरठ-सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,जलाने का हुआ प्रयास,  पुलिस जांच में जुटी,खरखोदा क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव का मामला।

आगरा-नगर पालिका के अध्यक्ष समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,2013 में टेंडर में हुए घोटाले के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा,5 लाख के टेंडर को बढ़ाकर किया गया था 30 लाख रुपए,जिलाधिकारी के आदेश के बाद मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा-आगरा के चांदी कारोबारी से नोएडा में लूट,190 किलो चांदी व कार लूटकर बदमाश फरार,नोएडा पुलिस ने अब तक नहीं लिखा मुकदमा,कारोबारी का ड्राइवर भी लूट के बाद से लापता

बरेली-शौहर के उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं ने उठाई आवाज,दो महिलाओं ने मांगा अपने अपने शौहर से तलाक,दहेज के लालच में पति तलाक देने को तैयार नहीं,ससुरालियों पर मारपीट और भूखा प्यासा रखने का आरोप,पुलिस से शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

बदायूं- रंजिश में युवक का अपहरण,बहन की ससुरालियों पर अपहरण का आरोप,बीती रात घर में घुसकर किया गया था अपहरण,बिल्सी थाना क्षेत्र के परौर गांव की घटना

झांसी-एडीजी का दौरा,व्यापारी अपहरण कांड का मामला,एडीजी कानपुर जोन पहुंचे झांसी,ADG ने घटना स्थल का किया मुआयना,SSP और DIG के साथ बैठक कर रहे ADG

मथुरा-BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह पहुंचे मथुरा,RSS कार्यालय केशव धाम में किया वृक्षारोपण,बीजेपी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी भी रहे मौजूद 

लखनऊ-यूपी में बड़े शहरों का तापमान,लखनऊ में अधिकतम पारा 32 डिसे.और न्यूनतम 26 डिसे.,वाराणसी में अधिकतम पारा 34 डिसे.और न्यूनतम 27 डिसे.,आगरा में अधिकतम पारा 35 डिसे.और न्यूनतम 27 डिसे.,कानपुर में अधिकतम पारा 32 डिसे.और न्यूनतम 26 डिसे.,इलाहाबाद में अधिकतम पारा 32 डिसे.और न्यूनतम 27 डिसे.,गोरखपुर में अधिकतम पारा 34 डिसे.और न्यूनतम 26 डिसे.,मेरठ में अधिकतम पारा 33 डिसे. और न्यूनतम 26 डिसे.,झांसी में अधिकतम 29 डिसे. और न्यूनतम 26 डिसे. 

जौनपुर में दिनदहाड़े सेवा निर्वत अध्यापक से पचास हजार की लुट


जौनपुर जिले  के मीरगंज थाना क्षेत्र मे एक स्कूल के सेवानिवृत्त अध्यापक जंघई के एक बैंक से आज सुबह अपने पेंशन का पैसा निकाल कर घर जा रहे थे की तभी अचानक रास्ते में एक मोटरसाइकल पर सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे।रास्ते में एक बदमाश ने पान खा कर अध्यापक के कुर्ते पर थूक दिया फिर पोछने के बहाने उनके हाथ से पैसो का ।झोला लेकर असलहा लहराते हुए फरार हो गये।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन मे जूट गई ।