tikhiawaz24.in

बुधवार, 16 अगस्त 2017

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे पीलीभीत,बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देंगे सीएम योगी

लखनऊ-CM ने दिए सख्त निर्देश,सीएम ने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम से की बात,बाढ़ राहत को लेकर जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर करें त्वरित कार्रवाई,जिलाधिकारी को बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित गांवों को सुरक्षा देने के निर्देश,महराजगंज,बलरामपुर, कुशीनगर डीएम से सीएम ने की बात,गोरखपुर,सिद्धार्थनगर जिलों के डीएम से की सीएम ने की बात,सीएम योगी ने अफसरों से बात कर दी हिदायत

 

पीलीभीत-मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे पीलीभीत,बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देंगे सीएम योगी,अफसरों के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक,गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम,आदमखोर बाघ के मामले पर भी सीएम करेंगे चर्चा,बाघ के शिकार लोगों के परिजनों को भी सीएम देंगे मदद,मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की देंगे आर्थिक मदद

 
कानपुर-हैलट इमरजेंसी के शौचालय में मिला नवजात का शव,अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से सनसनी,आलाधिकारी मौके पर पहुंचे,मीडिया के घुसने पर लगाई रोक,मौके पर पुलिस और चिकित्सक मामले की जांच में जुटे

 

लखनऊ-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,सभी जिलों के सीएमओ के साथ कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद,स्वास्थ्य मंत्री ने कई जिलों के CMO को जमकर लगाई फटकार,जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश.....बकाया भुगतान फ़ौरन किया जाए,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं,सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे,किसी प्रकार की दवाइयों की कमी पर तुरंत बताएं,क्लोरीन और ओआरएस उपलब्धता रखी जाए-सिद्धार्थनाथ,मेजर दवाइयों की जिला अस्पताल में उपलब्धता रहे,अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की सूची लगाई जाए,400 से अधिक प्रकार की जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराएं,कई जिलों के सीएमओ से बात कर निर्देश दिए गए,स्वाइन फ्लू से पीड़ित परिवारों को तत्काल दवाइयां दे,स्वाइन फ्लू पीड़ितों को मास्क भी उपलब्ध कराएं,कल से एक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,AES और JE का टीकाकरण 108 फीसद हुआ है-सिद्धार्थनाथ,दवाओं की कमी होने पर सीएमओ पर कार्यवाई की जाएगी,अस्पतालों में दवाओं की आपूति में पारदर्शिता होनी चाहिए,पता होना चाहिए कि कौन से दवा अस्पताल से नहीं मिल पाएगी,आज VC में एक CMO पान खा के आ गए-सिद्धार्थनाथ,हम वर्क कल्चर भी बदल रहे हैं-सिद्धार्थनाथ सिंह,वर्क कल्चर में जो बाधा डालेंगे उन पर कार्यवाही होगी

 
 लखनऊ-सूर्य प्रताप शाही की पीसी,मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेस कॉन्फ्रेंस,CM योगी कल 7 हजार किसानों को देंगे सर्टिफिकेट,गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,कल शाम 3 बजे से कर्ज माफी का सार्टिफिकेट का होगा वितरण,कल से कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरण की होगी शुरुआत,लखनऊ जिले के किसानों को बांटे जाएंगे ऋण मोचन पत्र,26 लाख किसानों में से चयन किया जा रहा है-सूर्य प्रताप शाही,5 सितंबर से मंत्री जिलो में कर्ज माफी का प्रमाणपत्र बाटेंगे,तीन चरण में कर्ज माफी की प्रक्रिया पूरी होगी-सूर्य प्रताप शाही,बचे किसानों के आधार से बैंक खाता लिंक कर योजना का लाभ मिलेगा,66.50 लाख किसानों की सूचना NIC ने दिया है-सूर्य प्रताप शाही,45 से 50 करोड़ की कर्ज माफी कल होगी-सूर्य प्रताप शाही,3220469 नमूने मिट्टी के टेस्ट किये गए है-सूर्य़ प्रताप शाही,मिट्टी नमूने जांच को 43 जिलों में डबल एस मशीन लगाई गई है,10 हजार सोलर पंप प्रदेश में लगाए जाएंगे-सूर्य प्रताप शाही,6 कंपनियां फसल बीमा के लिए प्रदेश में आई हैं-सूर्य प्रताप शाही,6 लाख क्विंटल उन्नतशील गेंहू का बीज का वितरित किया जाएगा

 

मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी बदमाश की मौत का मामला,50 हजार का इनामी नितिन हुआ मुठभेड़ में ढेर,गोली लगने दारोगा,2 सिपाही घायल,अस्पताल में भर्ती,किसान की हत्या करने आए बदमाशों से हुई थी मुठभेड़,तमंचा पिस्टल और एक बाइक मिली,एक साथी फरार,मीरापुरा थाना क्षेत्र के नगला गांव के जंगल में मुठभेड़

 सीतापुर-सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा आज,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे सीएम योगी,बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत सामग्री बांटेंगे,रेउसा ब्लॉक के मारुबेहड़ में सीएम का कार्यक्रम

 

लखनऊ-मांगी नौकरी,मिली लाठी,नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर जमकर लाठीचार्ज,करीब 35 हजार पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी अटकी,विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां,अदालत में नियुक्ति को लेकर लम्बित चल रहा है मामला

 

 लखनऊ-सिंचाई विभाग की लापरवाही से करोंडों की बर्बादी,बाढ़ नियंत्रण के लिए 48 करोड़ के बजट की बर्बादी,गलत परियोजना बनाने के चलते पैसों की हुई बर्बादी,बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई गईं परियोजनाएं पानी में बहीं,करोड़ों खर्च के बावजूद भी बाढ़ से नहीं बचा पाए गांव,कई बाढ़ परियोजनाओं में करोड़ों का बंदरबांट भी हुआ,बाढ़ नियंत्रण,तटबंधों के 70% निर्माण कार्य नदी में बहे,हर साल बाढ़ नियंत्रण के नाम पर करोड़ों की होती बर्बादी,बाढ़ प्रभावित जिलों में खर्च किए गए करोड़ों रुपए बर्बाद,प्रदेश में हजारों गांव के ग्रामीण सड़कों में रहने को मजबूर,अफसरों की लापरवाही से पानी में बह गए करोंडों के निर्माण

 

 बलरामपुर-ट्रेन से पहुंचाई जा रही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री,प्रशासन,जन प्रतिनिधि मोटर बोट से इलाकों में पहुंचे रहे हैं,गेजहवा रेलवे स्टेशन पर उतारी जा रही राहत सामग्री

 

 अयोध्या-खतरे के पार सरयू,खतरे के निशान से 81 सेमी ऊपर पहुंची सरयू नदी,नदी से लगे सभी गांवों में पानी पहुंचा,प्रशासन सतर्क

 
  औरैया-प्रशासन की सख्ती,जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती,सपा प्रत्याशी ने नामांकन में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप,सुरक्षा के नाम पर औरैया जिले की सीमाएं भी सील की गईं,मीडिया समेत आम लोगों के भी परिसर में जाने से रोक लगाई,भाजपा से दीपू सिंह,सपा से सुधीर सिंह को करना है नामांकन,एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को भी आज करना है नामांकन,बेला पुलिस ने MLC राजपाल कश्यप को हिरासत में लिया,MLC पुष्पराज जैन समेत कई सपा नेताओं को हिरासत में लिया,एमएलसी उदयवीर और सपा नेता गौरव दुबे को रोका गया

 

 दिल्ली- मुश्किल में पूर्व MLC,पूर्व BSP MLCमो.इकबाल की बढ़ सकती है मुश्किलें,इकबाल पर एसएफआईओ का भी चलेगा मुकदमा,एक कारोबारी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका,केन्द्र सरकार ने कोर्ट में कहा कि इकबाल पर चलेगा मुकदमा,सीरियस फ्राड इनवेस्टिगेशन आफिस का मुकदमा

 

 लखनऊ-राज बब्बर का धरना,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर धरने पर बैठे,जीपीओ गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे राज बब्बर,सैकड़ों समर्थकों के साथ राज बब्बर दे रहे धरना,गोरखपुर मामले को लेकर राज बब्बर का धरना

 

  बलरामपुर-राप्ती नदी से बाढ़ की तबाही जारी,NDRF, जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी,टीमों के लिए गांवो में पहुंच पाना हो रहा मुश्किल

 
औरैया-कलेक्ट्रेट के बाहर सपाइयों को प्रशासन ने रोका,सपाइयों की गाड़ी से दो असलहे बरामद,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन का मामला,नामांकन के दौरान चेकिंग में मिले असलहे,गाड़ियों की चेकिंग में दो असलहे बरामद,चेकिंग के कारण लगा जाम

 
बुलंदशहर-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात कर्मचारी की हत्या,बदमाशों ने हत्याकर पेड़ पर लटकाया शव,चार दिन से लापता चल रहा था मृतक युवक,शरीर पर चोट के गंभीर निशान,बीबीनगर में मिला शव

 

  लखनऊ-चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत,DRM NR सतीश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की,स्टेशन और ट्रेनों की साफ सफाई को लेकर अभियान,16 से 31 अगस्त तक देश में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन,रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों को स्वच्छ रखने की अपील की,चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा है स्वच्छता कार्यक्रम

 

शामली-बदमाश गिरफ्तार,मुकीम काला गैंग का सदस्य गिरफ्तार,कांधला पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार,लूट और डकैती के कई मामलों में फरार चल रहा था,कांधला इलाके में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार

 

शामली-4 सिपाही सस्पेंड,एसपी ने बिडौली चौकी के 4 सिपाही सस्पेंड किए,अवैध वसूली और लापरवाही की मिली थी शिकायत,झिंझाना थाना क्षेत्र के हरियाणा बार्डर पर है चौकी

 

 गाजियाबाद-आत्मदाह का प्रयास,रेप पीड़ित युवती ने खुद को लगाई आग,गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती,पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर उठाया कदम,मसूरी थाना क्षेत्र के कूड़ागढ़ी इलाके की घटना

 

 पीलीभीत-शिक्षामित्रों का प्रदर्शन,सीएम से बात न हो पाने पर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन,नाराज शिक्षामित्रों ने रोड पर लगाया जाम,कलेक्ट्रेट के पास जाम लगाकर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन

 
  हमीरपुर-CBI पहुंची हमीरपुर,सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम पहुंची हमीरपुर,अवैध खनन से जुड़े दस्तावेजों की करेगी जांच,पूर्व में करोड़ों के अवैध खनन की CBI कर रही जांच,सदर कोतवाली क्षेत्र के मौदाहा डैम में रुकी है टीम

 
महोबा-महिला चोरों का आतंक,सर्राफ की दुकान से 6 लाख की चोरी से हड़कम्प,5 महिलाओं ने 6 लाख के जेवर दुकान से किए पार,ग्राहक बनकर महिलाओं ने किया हाथ साफ,कुलपहाड़ कोतवाली के सर्राफ की दुकान की घटना

 
हरदोई-चाचा पर किया हमला,भतीजों ने चाचा पर किया जानलेवा हमला,गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल में भर्ती,दुकान पर कब्जेदारी को लेकर हुआ था विवाद,नगर कोतवाली के मंडी इलाके का मामला

 

हरदोई-बुखार से मौत,झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्चे की मौत,बुखार से पीड़ित बच्चे का झोलाछाप कर रहा था इलाज,सण्डीला में वायरल बुखार से हुई बच्चे की मौत

 

हरदोई-हादसे में मौत,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

 

 बांदा-सड़क हादसा,वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,नाराज लोगों ने रोड पर लगाया जाम,पलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की घटना

 

कानपुर-पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने पर पत्नी का हंगामा,पति-पत्नी और प्रेमिका का बीच सड़क पर हंगामा,किदवइनगर पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में

 
कन्नौज-पुलिस ने रोका,औरैया जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका,जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन में होने जा रहे थे शामिल,पुलिस के रोकने से नाराज सपाई धरने पर बैठे,इंदरगढ़ क्षेत्र के कन्नौज-औरैया बार्डर का मामला

  सहारनपुर-मजबूरी की छलांग,परेशान बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग,राहगीरो ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर से निकाला,बेटे और बहु ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला था,बेहट थाना क्षेत्र के बेलका गांव का मामला

 

 
जौनपुर-लूट के इरादे से बदमाशों ने बैंक के सामने की फायरिंग,बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल, भर्ती,मड़ियाहू थाना क्षेत्र के शीतलगंज बाजार की घटना

 गोरखपुर-राप्ती नदी के तटबंध से हो रहे रिसाव को रोका गया,बाढ़ प्रभावित इलाको में एनडीआरएफ की टीम तैनात,35 सदस्यीय टीम तीन नावों से रख रही निगरानी,राहीबाग समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित

देवरिया-जिला अस्पताल में ऑक्सीजन ऑपरेटर परेशान,6 माह से ऑक्सीजन ऑपरेटरों को नहीं मिला मानदेय,ऑपरेटरों को 13 हजार में से सिर्फ 5 हजार मिल रहा मानदेय,पुष्पा सेल्स कम्पनी ने ऑक्सीजन ऑपरेटरों की नियुक्ति की थी,पुष्पा सेल्स कम्पनी का मार्च 2017 में खत्म हो चुका है टेंडर,टेंडर खत्म हो जाने के बाद भी ऑपरेटर कर रहे हैं काम

 
हाथरस-रोड किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव को फेंके जाने की आशंका,युवक के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान,सिकंदराराऊ क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ पर मिला शव

 गोरखपुर-कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा गोरखपुर,मेडिकल कॉलेज का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल,मृत बच्चों के परिजनों से मिलेंगे कांग्रेसी,3 बजे होटल शिवाय में होगी प्रेस कॉंफ्रेंस

 मथुरा-ब्रज में छाया नंदोत्सव का आनंद,जगह-जगह मंदिरों में मनाया जा रहा नंदोत्सव,वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,नंदगांव के नंदभवन में भव्य कार्यक्रम

 
रायबरेली-बच्चे समेत 4 महिलाओं की चोटी कटी,रात में महिलाओं की कटी चोटी,लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कटी चोटी

 
औरैया-जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती,सपा प्रत्याशी ने नामांकन में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप,सुरक्षा के नाम पर औरैया जिले की सीमाएं भी सील की गईं,मीडिया समेत आम लोगों के भी परिसर में जाने से रोक लगाई,भाजपा से दीपू सिंह,सपा से सुधीर सिंह को करना है नामांकन,एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को भी आज करना है नामांकन

 
 बागपत-एसएसबी जवान अजय का किया गया अंतिम संस्कार,आर्मी कैंप पर शेड गिरने से हुई थी सिपाही अजय की मौत,एसएसबी के जवानों ने जवान अजय को दी श्रद्धांजलि,नेपाल बार्डर पर तैनात था जवान अजय,खेकड़ा थाना क्षेत्र के मवीकला इलाके का मामला

 
 इलाहाबाद-कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद,पश्चिम नारा और पूरब नारा गांव के बीच विवाद,अपनी सीमा में महिला का शव दफनाने पर विवाद,होलागढ़ एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद

 
गोरखपुर-अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जमकर हंगामा,डॉक्टरों पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,गुल्हरिया के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हंगामा

 
 सहारनपुर-बच्चा चुराने वाली महिला को लोगों ने पकड़ा,4 माह का बच्चा चुराकर भाग रही थी महिला,लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौपा,मंडी थाना क्षेत्र के तोता चौक का मामला

 
  इलाहाबाद-ट्रेन समय पालन में सुधार,एनसीआर में ट्रेनो के समय पालन में सुधार,पिछले वर्ष जुलाई में ट्रेनों का समय पालन रेट 44 फीसदी था,इस वर्ष जुलाई तक ट्रेनों का समय पालन रेट 62 फीसदी हुआ,NCR की लाइन यूटिलाइजेशन कैपसिटी 150 फीसदी से अधिक,सीपीआरओ गौरव कृष्ण ने दी मामले की जानकारी

 कौशाम्बी-अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडाफोड़,सैनी क्षेत्र के करनवाल जंगल में चल रही थी फैक्ट्री,6 तमंचे,उपकरण समेत एक युवक हुआ गिरफ्तार

रायबेरली-बिजली कटौती से परेशान लोगों का हंगामा,विद्युत उपकेंद्र पर जेई को बनाया बंधक,विद्युत उपकेंद्र पर बाहर से जड़ दिया ताला,हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

  ग्रेटर नोएडा नाबालिग छात्रा से अपहरण केबाद दुष्कर्म का मामला,मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बादलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने की अरेस्टिंग

गोरखपुर-नेपाल जा रहे ट्रक से बदमाशों ने की लूट,चालक से नगदी लूटकर बाइक सवार फरार,गुलरिया थाना क्षेत्र सरैया इलाके की घटना

बीजेपी का नया भारत मंथन कार्यक्रम आज

गोरखपुर-शहर के बाहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी,हरवर्ट बांध का रेगुलेटर डैमेज होने से घुसा पानी,पानी के बहाव की वजह से लोग पलायन कर बंधे पर जमे,प्रशासन,सिंचाई विभाग रेगुलेटर को ठीक करने में जुटा,पड़ोसी देश नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से बिगड़े हालात,तिवारीपुर क्षेत्र के जफर कॉलोनी के सैकड़ों घर प्रभावित 

लखनऊ-बीजेपी का नया भारत मंथन कार्यक्रम आज,आज से 30 अगस्त तक प्रदेश भर में चलेगा कार्यक्रम,PM के नए भारत संकल्प सिद्धि पर गोष्ठी होगी आयोजित,PM के नए नारे 'करेंगे और करके ही रहेंगे' को करेंगे साकार,केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री होंगे शामिल,सभी क्षेत्रीय संगठन अध्यक्षों,जिला अध्यक्षों को भी दिए निर्देश

बलिया-नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद उफनाई घाघरा,4 तहसीलों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा,हजारों बीघा जमीन नदी में समाई,बैरिया तहसील के कई तटवर्ती गांव में बने डेंजर जोन

लखीमपुर-बाढ़ कटान पीड़ितों को राहत किट बांटेंगे सीएम,सुनेंगे समस्याएं,अफसरों से भी लेंगे फीड बैक,जिला प्रशासन ने की 500 से ज्यादा राहत किटों की व्यवस्था,सिसैया चौराहे पर सीएम की सभा होगी

लखीमपुर-खीरी में गांव के गांव समा जाते हैं नदियों में,शारदा में बिजुआ का अकालगढ़ समा रहा नदी में,धौरहरा में हटवा,रुद्रपुर समेत 4 गांव कटने की कगार पर,थारू इलाके में प्रसिद्ध कौडियाला घाट गुरुद्वारा भी खतरे में,मोहाना थारू गांवों में इंडो नेपाल बॉर्डर पर कर रही तबाही,साल भर में ही सिंचाई विभाग 100 करोड़ से ज्यादा कर चुका खर्च

कानपुर-शोहदे की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई,थाने पहुंची छात्रा को पुलिस ने 2 दिन बाद आने को कहा,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 5 का मामला

कानपुर-स्कूल वैन में आग लगी,स्कूल वैन में आग लगने से हड़कंप,वैन में सवार 6 छात्रों में से 2 झुलसे,किदवईनगर के साइड नंबर 1 की घटना 

मेरठ-अपहरण का केस दर्ज,जिला पंचायत चुनाव को लेकर घमासान जारी,अध्यक्ष पद प्रत्याशी सपना हुड्डा पर अपहरण का केस दर्ज,वार्ड 29 से जिला पंचायत सदस्य का था आरोप,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज होने हैं नामांकन,किठौर थाने में सपना हुड्डा औऱ साथियों पर अपहरण का केस

सिद्धार्थनगर-अपहरण का केस दर्ज,सपा नेता रामकुमार सहित 7 पर अपहरण का मुकदमा दर्ज,बीडीसी के बेटे के अपहरण के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा,पहले भी नेता पर भवानीगंज थाने में है अपहरण का केस

गोरखपुर-बाढ़ का कहर,गोरखपुर शहर में घुस रहा बाढ़ का पानी,डोमिनगढ़ रेगुलेटर से तेजी से हो रहा पानी का रिसाव,शहर की 15 हजार की आबादी बाढ़ के पानी से प्रभावित,रेगुलेटर से रिसाव ठीक करने का युद्ध स्तर पर कार्य जारी

लखनऊ-विधानसभा पर प्रदर्शन,नियुक्ति की मांग को लेकर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन,विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे पुलिस भर्ती के कैंडिडेट,पुलिस भर्ती के नतीजे पर हाईकोर्ट ने लगा रखी हैं रोक,करीब 35 हज़ार सिपाहियों की होनी थी यूपी पुलिस में भर्ती,पुलिस ने अभ्यर्थियों को विधानसभा के बाहर से खदेड़ा

मुजफ्फरनगर-पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में 50 हजार के बदमाश की गोली लगने से मौत,मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस-बदमाशों में हुई मुठभेड़

उन्नाव-धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर,ट्रांसफार्मर में आग से हसनगंज कस्बे की बिजली गुल,3 घंटे धू-धू कर जलता रहा ट्रांसफार्मर,विभाग ने नहीं ली सुध,ट्रांसफार्मर में ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की

पीलीभीत-दो बच्चों की मौत,घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत,घर की जर्जर दीवार गिरने से हुआ हादसा,जमुनिया खास इलाके में गिरी दीवार

अमेठी-घर में लगी आग,घर में आग लगने से लाखों का सामान जला,मशक्कत के बाद लोगों ने पाया आग पर काबू,संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोलवा गांव की घटना

रायबरेली-सर्पदंश से मौत,सांप काटने से मासूम बच्चे की मौके पर हुई मौत,शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरों गांव की घटना

जौनपुर -सिंगरामऊ हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर एक सत्तर वर्षीय बृद्ध की मौत हो गयी।  अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी है।

सोमवार, 14 अगस्त 2017

भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का सोमवार को रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में महाविद्यालय परिवार एंव क्षेत्रीय ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


सिंगरामऊं - -क्षेत्र के महमूदपुर गॉव में स्वागत समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बदलापुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का सोमवार को रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में महाविद्यालय परिवार एंव क्षेत्रीय ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।  कार्यक्रम की शुरूआत में विधायक जी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया और लोगो को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इलाके की जनता ने अपना कीमती वोट देकर रिकार्ड मतों से जिताया है उसके लिए मैं सदा उनका कर्जदार रहूँगा, ये वो कर्ज जो कभी चुकाया नही जा सकता। हमने बदलापुर विधानसभा में चुनाव से पहले जो एजेंडा जनता के सामने रखा था उसका पूरा करने का एक मात्र मेरा संकल्प नही है बल्कि और भी जितना ज्यादा लोगो के काम आ सकूँ और सेवा करु यही एक नेता का कर्तव्य होता है। विधायक ने लोगो से आग्रह किया कि इलाके में किसी के साथ कुछ गलत हो रहा हो तो इसकी शिकायत भाजपा के छोटे कार्यकर्त्ता से भी कर सकता है और उसके समाधान के लिए मेरी सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के किनारे के सुदूरवर्ती इलाके में महाविद्यालय की स्थापना करने वाले का क्षेत्र की जनता पर एहसान है कि अब बच्चों खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा, इसके विधायक ने संस्थापक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह एंव मंच संचालन संजय सिंह ने किया। अंत में प्रबंधक ध्रुव प्रताप सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा ( जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) महराजगंज के ब्लाकप्रमुखपति विनय सिंह, बदलापुर ब्लाकप्रमुख राम सेवक , रविन्द्र गिरी, लालदेव यादव, कृष्ण कुमार हलवाई, संतलाल गुप्ता, शिव प्रताप सिंह "नाटे", बबलू सिंह, उदय प्रताप सिंह, जयनारायण उपाध्याय, लक्ष्मीकांत मिश्र , प्रयास उपाध्याय प्रधान, भारत सिंह (प्रबंधक सराय भिखारी )नरसिंह बहादुर सिंह, लालचंद तिवारी, सूर्यप्रकास मिश्र (बड़कउ)आदि रहे।

युवक को चाकू से घायल कर अधमरा किया

जौनपुर
सिंगरामऊं - - थाना क्षेत्र के बहरीपुर गॉव निवासी युवक को सीमा से सटे प्रतापगढ़ के गॉव सरायभिखारी में युवक को चाकू से घायल कर अधमरा कर दिया जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बहरी पुर गॉव निवासी बालकिशन २० वर्ष पुत्र गिरिजा शंकर मौर्य को रविवार की शाम सात बजे किसी ने फोन किया, और वह घरवालों से बताया कि किसी का फोन आया है वह मिलकर थोड़ी देर मे आ रहा हूं। उसके एक घंटे बाद उसे लहुलुहान होकर सरायभिखारी गॉव में एक स्कूल के पास किसी ने देखा तो शोर मचाया, ग्रामीण इकट्ठा हुए लोगो ने इसकी सूचना थाना आसपुर देवसरा पुलिस को दी तथा उसे बेहोशी की हालत मे लहुलुहान देख परिजन शहर के ओक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती किए जहां उसका इलाज चल रहा है समाचार लिखे जाने तक वह होश मे नही आया था। देवसरा पुलि्स परिजनो की तहरीर पर एक संदिगध युवक को ले जाकर पूंछतांछ कर रही है।

रविवार, 13 अगस्त 2017

किसी सरकारी अस्पताल में नहीं है वेंटीलेटर, वाराणसी के सरकार अस्पताल का बुराहाल

लखनऊः सीएम योगी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया , इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ हूं-सीएम, हम सब को असीम पीड़ा दे गई ये घटना-सीएम।

सीतापुरः ऑक्सीजन न मिलने से बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, लहरपुर इलाके के सीएचसी का मामला।

वाराणसीः किसी सरकारी अस्पताल में नहीं है वेंटीलेटर, वाराणसी के सरकार अस्पताल का बुराहाल, मार्डन हेल्थ डिस्ट्रिक्ट बनाने की तैयारी की है असलियत, हाईटेक बनाने के लिए हर दिन बन रही योजनाएं, हाईटेक की योजना पर लाइफ सेविंग नहीं
वेंटीलेटर रखे-रखे हो गए अस्पतालों में खराब , वाराणसी के किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं, मंडलीय,जिला अस्पताल,जिला महिला अस्पताल, वारामसी के रामनगर अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं, सीएमओ के अधीन किसी भी अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं।

लखनऊः टेंडरों में करोंड़ों के घोटाले पर प्रेस कांफ्रेंस, लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता का घोटाला, यूपी प्रेस क्लब में आज 12 से 2 बजे प्रेस क्लब।

लखनऊः दारुल उलूम फरंगीमहल में कार्यक्रम आयोजित, स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित, मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति पेंटिंग प्रतियोगिता की, पेंटिंग्स के विजेता छात्रों को किया गया पुरुस्कृत।

बरेलीः नवाबगंज में दो बहनों को जलाने का मामला, इलाज के दौरान बड़ी बहन गुलशन की मौत, 2 दिन पहले हमलावरों ने पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, दोनों बहनों को लखनऊ किया गया था रेफर, लखनऊ में इलाज के दौरान बड़ी बहन की मौत
बड़ी बहन की मौत से सदमे में छोटी बहन,हालत गंभीर।

लखनऊः पुलिस ने 4 युवकों को किया अरेस्ट, 10 से ज्यादा लूट की घटनाओं में रहे शामिल, 100 नंबर की सूचना पर पकडे गए बदमाश, पकड़े गए बदमाशों से थाने में पूछताछ जारी, 2 नाबालिक किशोर भी शामिल, गुडम्बा पुलिस ने की गिरफ्तारी।

लखनऊः बीजेपी नेता सोनू चतुर्वेदी को पुलिस ने पीटा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष हैं सोनू चतुर्वेदी , सैकड़ों भाजपाईयों ने चिनहट कोतवाली घेरी, चिनहट थाने पर बीजेपी नेताओं का धरना प्रदर्शन।

लखनऊः गोरखपुर में बच्चों की मौत पर दी गई श्रद्धांजलि, दारुल उलूम फरंगी महल में दी गई श्रद्धांजलि, मदरसे के बच्चों ने दी श्रद्धांजलि।

गोरखपुरः बीआरडी मेडिकल कालेज का मामला , आक्सीजन संकट के दौरान 10 और 11 अगस्त मौतें, 34 बच्चों और 18 वयस्कों की हुई मौत, अगले 24 घंटे में फिर 11 बच्चों की हुई मौत, इलके अलावा वार्ड संख्या 14 में भर्ती 5 वयस्क की भी मौत
पिछले तीन दिनों में 45 बच्चों सहित 68 लोगों की मौत।

गाजियाबादः मेरठ कमिश्नर ने जीडीए से फाइल की तलब, केबल खरीद की सभी फाइलें की गईं तलब, बिजली के केबल की फ़ाइल की होगी जांच, 2 जेई के निम्लम्बन की हो चुकी कार्रवाई, इंदिरापुरम में अंडरग्राउंड केबल अंडरगेज डालने का मामला

लखनऊः केजीएमयू में आक्सीजन सप्लाई का मामला, सप्लाई करने वाली कंपनी पर दर्ज है चोरी का केस, सिलेंडर चोरी का केस दर्ज है आक्सीजन सप्लाई कंपनी पर, चोरी का आरोपी ही दे रहा केजीएमयू में आक्सीजन, 2012 में कंपनी पर 151 सिलेंडर की चोरी का आरोप, वही कंपनी ऑक्सीजन प्लांट का संचालन कर रही है , आरोपी कंपनी को ही दो साल का एक्सटेंशन दिया , क्या केजीएमयू में भी आक्सीजन सप्लाई में खेल हो रहा।

इलाहाबादः शिक्षा मित्रों को 25 जुलाई तक का मिलेगा वेतन, सहायक अध्यापक पद का 25 जुलाई तक का मिलेगा वेतन, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने दिए आदेश, सजिलों के BSA और वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देश , SC के फैसले से 1.33 लाख शिक्षा मित्रों का समायोजन हुआ है रद्द, गोरखपुर के 5 गुनहगार, बाढ़ की विनाश लीला।

गोरखपुरः डीएम ने सरकार को रिपोर्ट भेजी, डीएम की रिपोर्ट में आक्सीजन की कमी का जिक्र, सरकार के दावे के विपरीत डीएम की रिपोर्ट, सरकार ने आक्सीजन कमी की बात नकारी थी, गोरखपुर डीएम ने सरकार को रिपोर्ट भेजी ,डीएम की रिपोर्ट में ,आक्सीजन की कमी का जिक्र, सरकार के दावे के विपरीत डीएम की रिपोर्ट ,सरकार ने आक्सीजन कमी की बात नकारी थी ,लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का मामला।

अमरोहाः जमीयत उलेमा हिन्द ने निकाला अमन मार्च, हाथों में तिरंगा लेकर दिया अमन शांति का पैगाम, हिन्दू समाज के लोगों ने भी मार्च में लिया , अमरोहा की जामा मस्जिद से शुरू हुआ मार्च, क्या चिकित्सा शिक्षा विभाग ने लापरवाही की ? ,9 अगस्त को चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा था, आशुतोष टंडन को सप्लायर ने पत्र भेजा था  ,बकाए के भुगतान के लिए चिट्ठी लिखी थी , आशुतोष टंडन ने चिट्ठी नहीं मिलने का दावा किया  ,सप्लायर ने 9 अगस्त का पत्र दिखाया , क्या आशुतोष टंडन ने चिट्ठी का संज्ञान नहीं लिया ।

गाजियाबादः सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ रेसिडेंट्स का प्रदर्शन, बिना अनुमती के 33 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया मेंटिनेंस चार्ज, अंडरकंस्ट्रक्शन सोसाइटी में दिया पजेशन ,पॉवर कार्पोरेशन की दर से ज्यादा वसूल रहे हैं चार्ज, अब तक RWA को हैंडओवर नही की हैं सोसाइटी ,क्रॉसिंग रिपब्लिक में हैं सुपरटेक का ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट।

गोरखपुरः कांड पर एक और बड़ी खबर, डॉ. पीके सिंह गोरखपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल, पीके सिंह को नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया  ,यूपी सरकार ने पीके सिंह की तैनाती के आदेश दिए।

लखनऊः नकारा स्वास्थ्य विभाग की राजधानी में मनमानी , सीएमओ के निर्देश के बाद भी ओपीडी बंद,  सिविल अस्पताल की ओपीडी आज बंद है , स्वाईन फ्लू ,डेंगू ,चिकन गुनिया के बढ़ते मरीजों की संख्या , रविवार को भी सभी अस्पतालों की ओपीडी खोलने के दिये थे निर्देश , सिविल अस्पताल नहीं मानता सीएमओ के निर्देश  ,सिविल अस्पताल में नये सीएमएस भी नदारद , सिविल अस्पताल केवल इमरजेंसी के भरोसे   ,केवल एक डाक्टर के सहारे चल रही सिविल की सेवायें

गोरखपुरः आक्सीजन की कमी से मौतों का मामला, पुष्पा सेल्स ने एक नहीं 20 पत्र भेजे थे , प्रिंसिपल से लेकर सीएम आफिस तक चिट्ठी भेजी थी  ,स्वास्थ्य मंत्री और डीजीएमई को भी पत्र भेजा था  ,प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को भी पत्र भेजा था
जून में गोरखपुर डीएम को भी पत्र लिखा था , 30 जुलाई को फाइनल नोटिस तक भेजी थी  ,सबको पता था,लेकिन सबके आंख,कान बंद थे !, सीएम योगी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे  ,केंद्रीय मेत्री जेपी नड्डा भी सीएम के साथ ,इंसेफ्लाइटिस वार्ड का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी।

गोरखपुरः सीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कर रहे निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी सीएम के साथ निरीक्षण कर रहे  ,इंसेफ्लाइटिस वार्ड में सीएम और जेपी नड्डा मौजूद ,20 चिट्ठियों से भी नहीं टूटी थी सबकी नींद ,अकेले प्रिंसिपल राजीव मिश्रा की गुनहगार नहीं ,बाकी जिम्मेदार क्या निर्दोष हैं ? ,फरवरी से अगस्त तक कंपनी ने 20 पत्र भेजे थे।

गोरखपुरः योगी के साथ भारत समाचार की टीम, वार्ड के भीतर पहुंच सीएम भावुक हुए, अफसरों के गुमराह किए जाने पर बहुत नाराज योगी, सीएम का गुस्सा देख कांप गए डीएम रौतेला।

शनिवार, 12 अगस्त 2017

बहरीपुर में बोलबम का सामूहिक भंडारा

सिंगरामऊं - - क्षेत्र के बहरीपुर में बोलबम का सामूहिक भंडारा किया  गया। इस दौरान सामूहिक भंडारे में बोलबम कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर सैफाबाद से जागरण ग्रुप के कलाकारों की तरफ से शिव तांडव ,कान्हा तुम कहा मिलोगे आदि के धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम को देखकर लोग भाव विभोर हो गए ।इसमें प्रधान -कृष्ण कुमार हलवाई , अरुण जयसवाल, श्रीचंद,जयप्रकाश,राहुल,संदीप,
रवी,सचिन मौर्य,बबलू पांडेय,मनोज हलवाई बदलापुर,अजय जयसवाल जागरण ग्रुप के ऑर्गनाइजर आदि ने सहयोग किया।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक डाॅ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती ‘‘राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस’’ के रूप में शनिवार 12 अगस्त को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय,

 सिंगरामऊ, जौनपुर के केंद्रीय पुस्तकालय में मनाई गई एवं उनके कार्यों को याद किया गया । गोष्ठी में वक्ताओं ने रंगनाथन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनको नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्तम्भ बताया | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे पी एन सिंह ने समस्त उपस्थित अतिथियों को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस की बधाई दी एवं कहा कि भारत हमेशा महान विभूतियों की कर्मस्थली रहा है  जिन्होंने अपनी विलक्षण एवं मौलिक प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में अनन्य योगदान दिया है, डॉ एस आर रंगनाथन भी ऐसी ही विभूति थे उन्होंनेे बताया कि पुस्तकों का स्थान इन्टरनेट कभी नहीं ले सकता ।                          महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री प्रमोद यादव ने कहा कि पुस्तकें जिन्दा लाशें नहीं हैं, हमें पाठको मे पढने की प्रवृत्ति को जगाये रखना है | उप पुस्तकालयाध्यक्ष मनीष कुुमार सिंह ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।                                              इस अवसर पर डॉ शम्भू राम, डॉ अनुराग सिंह, डॉ गिरीश मणि त्रिपाठी, डॉ आनंद सिंह,  सिंह ,संजय कुमार मिश्र, राम सिंह, अनवर, सूर्य कुमार सिंह, रणविजय ,सोनी जायसवाल, विजयसेन सिंह एवं उमेश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे |

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाईअलर्ट घोषित किया गया

 दिल्ली- इंडिपेंडेंस डे लाल किला सिक्योरिटी,दिल्ली पुलिस प्रवक्ता  दीपेंद्र पाठक का बयान,स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाईअलर्ट घोषित किया गया,लाल किले के पास पूरी सुरक्षा सख्त कर दी गई है,24 गाड़ियां दिल्ली भर में संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहेंगी, लाल किला की सुरक्षा का जिम्मा DCP नार्थ को दिया गया,जतिन नरवाल को सौंपा गया सुरक्षा का जिम्मा।                      

  लखनऊ- रुपईडीहा ‘DYNAMITE’ प्रकरण,एडीजी एलओ,एटीएस के निर्देश पर जांच,AdSP ATS  दिनेश यादव रुपईडीहा एटीएस टीम के साथ गए,बरामद छड़ों में विस्फोट होना संभव नहीं है-,BDDS टीम के सहयोग से गहराई से परीक्षण किया गया,बरामद वस्तुएं मोमबत्तियां हैं-परीक्षण,यह किसी की शरारत पूर्ण घटना है-एडीएस।

  लखनऊ- TCS का डेलिगेशन सीएम से मिलने एनेक्सी पहुंचा,TCS के सीईओ  राजेश गोपीनाथन सीएम से मिलने पहुंचे,TCS का दफ्तर लखनऊ से नोएडा में शिफ्ट होने की तैयारी,आफिस शिफ्ट होने से 2000 कर्मचारी होंगे प्रभावित,दूसरी बार सरकार से TCS के CEO से बात करने पहुंचे।

लखनऊ- TCS के सीईओ राजेश गोपीनाथन की सीएम से मुलाकात,टीसीएस का लखनऊ सेंटर लखनऊ से नहीं जाएगा,प्रमुख सचिव आईटी संजीव सरन का बयान ,टीसीएस का नोएडा सेंटर अभी तैयार नहीं है,जब नोएडा सेंटर तैयार होगा,तब ऑप्शन मांगा जाएगा,टीसीएस के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर।

लखनऊ- यूपी में बिजली बिल न चुकाने वालों के कनेक्शन कटे,60 हजार 500 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए,विभाग ने 1 अरब 83 करोड़ रुपये की वसूली की गई, यूपी पॉवर कार्पोरेशन ने की कार्रवाई ,बिजली के घाटे को दूर करने के लिये सरकार के निर्देश,बिजली विभाग चला रहा बकाया वसूली अभियान।

  लखनऊ- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में तेजी,19 जिलों में वसूली अभियान ने पकड़ी तेजी,15 अगस्त तक नहीं जमा हुआ बकाया तो कटेंगे कनेक्शन,50 हजार से ज्यादा के बकायेदारों पर होगी कार्रवाई।

  गोरखपुर- गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बड़ी घटना,आक्सीजन सप्लाई ठप होने से 30 मरीज मरे,इंसेफ्लाइटिस वार्ड में आक्सीजन सप्लाई ठप थी,रात में दो बार आक्सीजन सप्लाई ठप थी,आक्सीजन न मिलने से अस्पताल में 30 मरे,30 मरीजों की मौत से गोरखपुर में हाहाकार,बीआरडी मेडिकल कॉलेज घटना को छिपाने में जुटी,मासूम बच्चों के परिजन छाती पीट-पीटकर रो रहे।

  गोरखपुर- भारत समाचार पर गोरखपुर में हंगामा,गोरखपुर में 30 मौतों से हड़कम्प मचा,बीआरडी अस्पताल में आक्सीजन ठप,30 मरे ,आक्सीजन सप्लाई ठप होने से 30 मरीज मरे,रात से सुबह तक तीन बार सप्लाई ठप हुई,डीएम गोरखपुर ने खबर के बाद मीटिंग बुलाई,अस्पताल में इन 30 मौतों का गुनहगार कौन।

  गोरखपुर- गोरखपुर आक्सीजन कांड पर बड़ा खुलासा,निजी कंपनी ने रोक दी थी आक्सीजन सप्लाई,69 लाख बकाया नहीं दिया गया था,कंपनी के रिमांइडर के बाद भी पेंमेंट नहीं दिया ,बीआरडी प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही।

मेरठ- कमिश्नर मेरठ ने की टैक्स घोटाले में बड़ी कार्रवाई,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निलम्बित किया,बाबू विनोद शर्मा और सुनील सैनी भी निलम्बित,हाउस टैक्स में खेल करके लाखों रुपए कमाए थे,कमिश्नर ने जांच के बाद तीनों को निलम्बित किया,कमिश्नर ने एफआईआर कराने के आदेश दिए।

बरेली- पेट्रोल से 2 सगी बहनों को जलाने का मामला,गंभीर झुलसी छोटी बहन ने किया बड़ा खुलास,पड़ोसी गांव का युवक कर रहा था परेशान-पीड़िता,स्कूल जाते समय करता था परेशान – पीड़िता,नवाबगंज थाना क्षेत्र के देवरनिया जागीर का मामला।

आजमगढ़-  IGL डिस्टिलरी का यूपी में अवैध शराब का धंधा,नकली होलोग्राम के जरिए अवैध दारू की सप्लाई,आजमगढ़ एसएसपी अजय साहनी का बड़ा खुलासा,आबकारी विभाग डिस्टिलरी,शराब माफिया सक्रिय डिस्टिलरी से एक दिन पहले ही आई थी खेप,आजमगढ़ में करोड़ों की अवैध शराब बरामद, अवैध शराब के धंधे में 4 लोग अरेस्ट हैं-एसपी,पूर्वी यूपी में दारू का अवैध धंधा करती है IGL,आबकारी विभाग आईजीएल अफसरों का सिंडिकेट।

आजमगढ़- करोड़ों रुपए की बरामद शराब का मामला,IGL डिस्टलरी से एक दिन पूर्व आई थी शराब-एसपी,शराब की सप्लाई सरकारी दुकानों पर होती थी-SP,डिस्टलरी के अफसर भी संदेह के घेरे में – एसपी,खुटहन से बरामद हुई थी सवा लाख लीटर शराब,4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया -एसपी,IGL  गोरखपुर डिस्टलरी से आई थी शराब।


गुरुवार, 10 अगस्त 2017

जिले की समीक्षा बैठक में सीएम योगी के सख्त तेवर 11 अफसरों को निलंबित और 7 का तबादला


जिले की समीक्षा बैठक में सीएम योगी के सख्त तेवर
11 अफसरों को निलंबित और 7 का तबादला किया
एसओ पुरंदपुर विनोद कुमार राय निलंबित किए गए
एसओ फरेंदा चंद्रेश यादव भी निलंबित किए गए
एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव निलंबित किए गए
एसडीएम नौतनवा निलंबित किए गए
बीडीओ संजय श्रीवास्तव निलंबित किए गए
एएओ बेसिक रवि सिंह निलंबित किए गए
जिला कृषि अधिकार मोहम्मद मुजम्मिल निलंबित
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएन ओझा निलंबित किए गए
डॉक्टर अरशद कमाल,डॉ. वाजपेयी भी निलंबित किए गए
डॉक्टर ठाकुर शैलेश कुमार सिंह को भी निलंबित किया गया
मुख्यमंत्री योगी ने 7 अफसरों के तबादले किए
डीसीएनआरएनएम अशोक कुमार मौर्या का तबादला
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी गायत्री देवी का दबादला
एएमएएसओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का तबादला
डीएसओ अतिमत तिवारी का भी तबादला किया गया
एसओ पनियारा सुधीर कुमार सिंह का भी तबादला
एसओ श्याम देवरवा श्रीकांत राय का भी तबादला
एसओ कोठीभार रमाकांत यादव का भी तबादला

मछली शहर तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरे दीवानी के अधिवक्ता


जौनपुर- मछलीशहर तहसील के अधिवक्ता को पुलिस द्वारा मारने पीटने के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, नारेबाजी और प्रदर्शन ।अधिवक्ता का मेडिकल कराने एवं संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अधिवक्ताओं की मांग।

दो गुटों के विवाद में चली गोली

जौनपुर।थाना कोतवाली अंतर्गत आदर्श कॉलोनी,नई गंज डॉ अशोक यादव नर्सिंग  होम के पास  ग्रामीण बैंक के सामने दो गुटों के विवाद में चली गोली।पुलिस मौके पर।मुहल्ले के शानि यादव  के ऊपर बिल्लू सोनकर और उनके साथियों ने गोली चलाई ।शनि बाल बाल बचे।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दो गोली   चलाई गई।