लखनऊ-CM ने दिए सख्त निर्देश,सीएम ने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम से की बात,बाढ़ राहत को लेकर जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर करें त्वरित कार्रवाई,जिलाधिकारी को बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित गांवों को सुरक्षा देने के निर्देश,महराजगंज,बलरामपुर, कुशीनगर डीएम से सीएम ने की बात,गोरखपुर,सिद्धार्थनगर जिलों के डीएम से की सीएम ने की बात,सीएम योगी ने अफसरों से बात कर दी हिदायत
पीलीभीत-मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे पीलीभीत,बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देंगे सीएम योगी,अफसरों के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक,गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम,आदमखोर बाघ के मामले पर भी सीएम करेंगे चर्चा,बाघ के शिकार लोगों के परिजनों को भी सीएम देंगे मदद,मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की देंगे आर्थिक मदद
कानपुर-हैलट इमरजेंसी के शौचालय में मिला नवजात का शव,अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से सनसनी,आलाधिकारी मौके पर पहुंचे,मीडिया के घुसने पर लगाई रोक,मौके पर पुलिस और चिकित्सक मामले की जांच में जुटे
लखनऊ-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,सभी जिलों के सीएमओ के साथ कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद,स्वास्थ्य मंत्री ने कई जिलों के CMO को जमकर लगाई फटकार,जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश.....बकाया भुगतान फ़ौरन किया जाए,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं,सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे,किसी प्रकार की दवाइयों की कमी पर तुरंत बताएं,क्लोरीन और ओआरएस उपलब्धता रखी जाए-सिद्धार्थनाथ,मेजर दवाइयों की जिला अस्पताल में उपलब्धता रहे,अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की सूची लगाई जाए,400 से अधिक प्रकार की जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराएं,कई जिलों के सीएमओ से बात कर निर्देश दिए गए,स्वाइन फ्लू से पीड़ित परिवारों को तत्काल दवाइयां दे,स्वाइन फ्लू पीड़ितों को मास्क भी उपलब्ध कराएं,कल से एक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,AES और JE का टीकाकरण 108 फीसद हुआ है-सिद्धार्थनाथ,दवाओं की कमी होने पर सीएमओ पर कार्यवाई की जाएगी,अस्पतालों में दवाओं की आपूति में पारदर्शिता होनी चाहिए,पता होना चाहिए कि कौन से दवा अस्पताल से नहीं मिल पाएगी,आज VC में एक CMO पान खा के आ गए-सिद्धार्थनाथ,हम वर्क कल्चर भी बदल रहे हैं-सिद्धार्थनाथ सिंह,वर्क कल्चर में जो बाधा डालेंगे उन पर कार्यवाही होगी
लखनऊ-सूर्य प्रताप शाही की पीसी,मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेस कॉन्फ्रेंस,CM योगी कल 7 हजार किसानों को देंगे सर्टिफिकेट,गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,कल शाम 3 बजे से कर्ज माफी का सार्टिफिकेट का होगा वितरण,कल से कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरण की होगी शुरुआत,लखनऊ जिले के किसानों को बांटे जाएंगे ऋण मोचन पत्र,26 लाख किसानों में से चयन किया जा रहा है-सूर्य प्रताप शाही,5 सितंबर से मंत्री जिलो में कर्ज माफी का प्रमाणपत्र बाटेंगे,तीन चरण में कर्ज माफी की प्रक्रिया पूरी होगी-सूर्य प्रताप शाही,बचे किसानों के आधार से बैंक खाता लिंक कर योजना का लाभ मिलेगा,66.50 लाख किसानों की सूचना NIC ने दिया है-सूर्य प्रताप शाही,45 से 50 करोड़ की कर्ज माफी कल होगी-सूर्य प्रताप शाही,3220469 नमूने मिट्टी के टेस्ट किये गए है-सूर्य़ प्रताप शाही,मिट्टी नमूने जांच को 43 जिलों में डबल एस मशीन लगाई गई है,10 हजार सोलर पंप प्रदेश में लगाए जाएंगे-सूर्य प्रताप शाही,6 कंपनियां फसल बीमा के लिए प्रदेश में आई हैं-सूर्य प्रताप शाही,6 लाख क्विंटल उन्नतशील गेंहू का बीज का वितरित किया जाएगा
मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी बदमाश की मौत का मामला,50 हजार का इनामी नितिन हुआ मुठभेड़ में ढेर,गोली लगने दारोगा,2 सिपाही घायल,अस्पताल में भर्ती,किसान की हत्या करने आए बदमाशों से हुई थी मुठभेड़,तमंचा पिस्टल और एक बाइक मिली,एक साथी फरार,मीरापुरा थाना क्षेत्र के नगला गांव के जंगल में मुठभेड़
सीतापुर-सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा आज,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे सीएम योगी,बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत सामग्री बांटेंगे,रेउसा ब्लॉक के मारुबेहड़ में सीएम का कार्यक्रम
लखनऊ-मांगी नौकरी,मिली लाठी,नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर जमकर लाठीचार्ज,करीब 35 हजार पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी अटकी,विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां,अदालत में नियुक्ति को लेकर लम्बित चल रहा है मामला
लखनऊ-सिंचाई विभाग की लापरवाही से करोंडों की बर्बादी,बाढ़ नियंत्रण के लिए 48 करोड़ के बजट की बर्बादी,गलत परियोजना बनाने के चलते पैसों की हुई बर्बादी,बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई गईं परियोजनाएं पानी में बहीं,करोड़ों खर्च के बावजूद भी बाढ़ से नहीं बचा पाए गांव,कई बाढ़ परियोजनाओं में करोड़ों का बंदरबांट भी हुआ,बाढ़ नियंत्रण,तटबंधों के 70% निर्माण कार्य नदी में बहे,हर साल बाढ़ नियंत्रण के नाम पर करोड़ों की होती बर्बादी,बाढ़ प्रभावित जिलों में खर्च किए गए करोड़ों रुपए बर्बाद,प्रदेश में हजारों गांव के ग्रामीण सड़कों में रहने को मजबूर,अफसरों की लापरवाही से पानी में बह गए करोंडों के निर्माण
बलरामपुर-ट्रेन से पहुंचाई जा रही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री,प्रशासन,जन प्रतिनिधि मोटर बोट से इलाकों में पहुंचे रहे हैं,गेजहवा रेलवे स्टेशन पर उतारी जा रही राहत सामग्री
अयोध्या-खतरे के पार सरयू,खतरे के निशान से 81 सेमी ऊपर पहुंची सरयू नदी,नदी से लगे सभी गांवों में पानी पहुंचा,प्रशासन सतर्क
औरैया-प्रशासन की सख्ती,जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती,सपा प्रत्याशी ने नामांकन में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप,सुरक्षा के नाम पर औरैया जिले की सीमाएं भी सील की गईं,मीडिया समेत आम लोगों के भी परिसर में जाने से रोक लगाई,भाजपा से दीपू सिंह,सपा से सुधीर सिंह को करना है नामांकन,एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को भी आज करना है नामांकन,बेला पुलिस ने MLC राजपाल कश्यप को हिरासत में लिया,MLC पुष्पराज जैन समेत कई सपा नेताओं को हिरासत में लिया,एमएलसी उदयवीर और सपा नेता गौरव दुबे को रोका गया
दिल्ली- मुश्किल में पूर्व MLC,पूर्व BSP MLCमो.इकबाल की बढ़ सकती है मुश्किलें,इकबाल पर एसएफआईओ का भी चलेगा मुकदमा,एक कारोबारी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका,केन्द्र सरकार ने कोर्ट में कहा कि इकबाल पर चलेगा मुकदमा,सीरियस फ्राड इनवेस्टिगेशन आफिस का मुकदमा
लखनऊ-राज बब्बर का धरना,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर धरने पर बैठे,जीपीओ गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे राज बब्बर,सैकड़ों समर्थकों के साथ राज बब्बर दे रहे धरना,गोरखपुर मामले को लेकर राज बब्बर का धरना
बलरामपुर-राप्ती नदी से बाढ़ की तबाही जारी,NDRF, जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी,टीमों के लिए गांवो में पहुंच पाना हो रहा मुश्किल
औरैया-कलेक्ट्रेट के बाहर सपाइयों को प्रशासन ने रोका,सपाइयों की गाड़ी से दो असलहे बरामद,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन का मामला,नामांकन के दौरान चेकिंग में मिले असलहे,गाड़ियों की चेकिंग में दो असलहे बरामद,चेकिंग के कारण लगा जाम
बुलंदशहर-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात कर्मचारी की हत्या,बदमाशों ने हत्याकर पेड़ पर लटकाया शव,चार दिन से लापता चल रहा था मृतक युवक,शरीर पर चोट के गंभीर निशान,बीबीनगर में मिला शव
लखनऊ-चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत,DRM NR सतीश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की,स्टेशन और ट्रेनों की साफ सफाई को लेकर अभियान,16 से 31 अगस्त तक देश में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन,रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों को स्वच्छ रखने की अपील की,चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा है स्वच्छता कार्यक्रम
शामली-बदमाश गिरफ्तार,मुकीम काला गैंग का सदस्य गिरफ्तार,कांधला पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार,लूट और डकैती के कई मामलों में फरार चल रहा था,कांधला इलाके में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार
शामली-4 सिपाही सस्पेंड,एसपी ने बिडौली चौकी के 4 सिपाही सस्पेंड किए,अवैध वसूली और लापरवाही की मिली थी शिकायत,झिंझाना थाना क्षेत्र के हरियाणा बार्डर पर है चौकी
गाजियाबाद-आत्मदाह का प्रयास,रेप पीड़ित युवती ने खुद को लगाई आग,गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती,पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर उठाया कदम,मसूरी थाना क्षेत्र के कूड़ागढ़ी इलाके की घटना
पीलीभीत-शिक्षामित्रों का प्रदर्शन,सीएम से बात न हो पाने पर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन,नाराज शिक्षामित्रों ने रोड पर लगाया जाम,कलेक्ट्रेट के पास जाम लगाकर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन
हमीरपुर-CBI पहुंची हमीरपुर,सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम पहुंची हमीरपुर,अवैध खनन से जुड़े दस्तावेजों की करेगी जांच,पूर्व में करोड़ों के अवैध खनन की CBI कर रही जांच,सदर कोतवाली क्षेत्र के मौदाहा डैम में रुकी है टीम
महोबा-महिला चोरों का आतंक,सर्राफ की दुकान से 6 लाख की चोरी से हड़कम्प,5 महिलाओं ने 6 लाख के जेवर दुकान से किए पार,ग्राहक बनकर महिलाओं ने किया हाथ साफ,कुलपहाड़ कोतवाली के सर्राफ की दुकान की घटना
हरदोई-चाचा पर किया हमला,भतीजों ने चाचा पर किया जानलेवा हमला,गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल में भर्ती,दुकान पर कब्जेदारी को लेकर हुआ था विवाद,नगर कोतवाली के मंडी इलाके का मामला
हरदोई-बुखार से मौत,झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्चे की मौत,बुखार से पीड़ित बच्चे का झोलाछाप कर रहा था इलाज,सण्डीला में वायरल बुखार से हुई बच्चे की मौत
हरदोई-हादसे में मौत,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
बांदा-सड़क हादसा,वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,नाराज लोगों ने रोड पर लगाया जाम,पलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की घटना
कानपुर-पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने पर पत्नी का हंगामा,पति-पत्नी और प्रेमिका का बीच सड़क पर हंगामा,किदवइनगर पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में
कन्नौज-पुलिस ने रोका,औरैया जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका,जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन में होने जा रहे थे शामिल,पुलिस के रोकने से नाराज सपाई धरने पर बैठे,इंदरगढ़ क्षेत्र के कन्नौज-औरैया बार्डर का मामला
सहारनपुर-मजबूरी की छलांग,परेशान बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग,राहगीरो ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर से निकाला,बेटे और बहु ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला था,बेहट थाना क्षेत्र के बेलका गांव का मामला
जौनपुर-लूट के इरादे से बदमाशों ने बैंक के सामने की फायरिंग,बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल, भर्ती,मड़ियाहू थाना क्षेत्र के शीतलगंज बाजार की घटना
गोरखपुर-राप्ती नदी के तटबंध से हो रहे रिसाव को रोका गया,बाढ़ प्रभावित इलाको में एनडीआरएफ की टीम तैनात,35 सदस्यीय टीम तीन नावों से रख रही निगरानी,राहीबाग समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित
देवरिया-जिला अस्पताल में ऑक्सीजन ऑपरेटर परेशान,6 माह से ऑक्सीजन ऑपरेटरों को नहीं मिला मानदेय,ऑपरेटरों को 13 हजार में से सिर्फ 5 हजार मिल रहा मानदेय,पुष्पा सेल्स कम्पनी ने ऑक्सीजन ऑपरेटरों की नियुक्ति की थी,पुष्पा सेल्स कम्पनी का मार्च 2017 में खत्म हो चुका है टेंडर,टेंडर खत्म हो जाने के बाद भी ऑपरेटर कर रहे हैं काम
हाथरस-रोड किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव को फेंके जाने की आशंका,युवक के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान,सिकंदराराऊ क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ पर मिला शव
गोरखपुर-कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा गोरखपुर,मेडिकल कॉलेज का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल,मृत बच्चों के परिजनों से मिलेंगे कांग्रेसी,3 बजे होटल शिवाय में होगी प्रेस कॉंफ्रेंस
मथुरा-ब्रज में छाया नंदोत्सव का आनंद,जगह-जगह मंदिरों में मनाया जा रहा नंदोत्सव,वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,नंदगांव के नंदभवन में भव्य कार्यक्रम
रायबरेली-बच्चे समेत 4 महिलाओं की चोटी कटी,रात में महिलाओं की कटी चोटी,लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कटी चोटी
औरैया-जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती,सपा प्रत्याशी ने नामांकन में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप,सुरक्षा के नाम पर औरैया जिले की सीमाएं भी सील की गईं,मीडिया समेत आम लोगों के भी परिसर में जाने से रोक लगाई,भाजपा से दीपू सिंह,सपा से सुधीर सिंह को करना है नामांकन,एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को भी आज करना है नामांकन
बागपत-एसएसबी जवान अजय का किया गया अंतिम संस्कार,आर्मी कैंप पर शेड गिरने से हुई थी सिपाही अजय की मौत,एसएसबी के जवानों ने जवान अजय को दी श्रद्धांजलि,नेपाल बार्डर पर तैनात था जवान अजय,खेकड़ा थाना क्षेत्र के मवीकला इलाके का मामला
इलाहाबाद-कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद,पश्चिम नारा और पूरब नारा गांव के बीच विवाद,अपनी सीमा में महिला का शव दफनाने पर विवाद,होलागढ़ एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद
गोरखपुर-अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जमकर हंगामा,डॉक्टरों पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,गुल्हरिया के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हंगामा
सहारनपुर-बच्चा चुराने वाली महिला को लोगों ने पकड़ा,4 माह का बच्चा चुराकर भाग रही थी महिला,लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौपा,मंडी थाना क्षेत्र के तोता चौक का मामला
इलाहाबाद-ट्रेन समय पालन में सुधार,एनसीआर में ट्रेनो के समय पालन में सुधार,पिछले वर्ष जुलाई में ट्रेनों का समय पालन रेट 44 फीसदी था,इस वर्ष जुलाई तक ट्रेनों का समय पालन रेट 62 फीसदी हुआ,NCR की लाइन यूटिलाइजेशन कैपसिटी 150 फीसदी से अधिक,सीपीआरओ गौरव कृष्ण ने दी मामले की जानकारी
कौशाम्बी-अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडाफोड़,सैनी क्षेत्र के करनवाल जंगल में चल रही थी फैक्ट्री,6 तमंचे,उपकरण समेत एक युवक हुआ गिरफ्तार
रायबेरली-बिजली कटौती से परेशान लोगों का हंगामा,विद्युत उपकेंद्र पर जेई को बनाया बंधक,विद्युत उपकेंद्र पर बाहर से जड़ दिया ताला,हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
ग्रेटर नोएडा नाबालिग छात्रा से अपहरण केबाद दुष्कर्म का मामला,मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बादलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने की अरेस्टिंग
गोरखपुर-नेपाल जा रहे ट्रक से बदमाशों ने की लूट,चालक से नगदी लूटकर बाइक सवार फरार,गुलरिया थाना क्षेत्र सरैया इलाके की घटना



