tikhiawaz24.in

शनिवार, 19 अगस्त 2017

एनेक्सी में सीएम योगी की मनोज सिन्हा से मुलाकात

बलरामपुर-बाढ़ में डूबने से तीन और लोगों की मौत,आज ही बाढ़ में डूबने से 7 लोगों की मौत,अबतक बलरामपुर में 14 की बाढ़ से मौत,सदर,उतरौला और तुलसीपुर का मामला

लखनऊ-सीएम योगी के निर्देश,'सीएम ने बलरामपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया','बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन हर सम्भव मदद उपलब्ध कराए',‘बाढ़ग्रस्त इलाकों में खाद्यान्न मुहैया करया जाए','शुद्ध पेयजल, कैरोसिन,अन्य वस्तुएं मुहैया कराई जाएं','स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर दवाएं,छिड़काव कराए','संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सभी तैयारियां करें','राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई','अधिकारी,कर्मचारी को बाढ़ के दौरान अवकाश पर रोक','बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की सूची तैयार करने के निर्देश','फसलों के नुकसान का सर्वे कर सहायता राशि दें'

संतकबीरनगर-उफनाई राप्ती का तांडव,राप्ती नदी में नेपाल से छोड़ा गया 1.61 लाख क्यूसेक पानी,पहले से ही उफनाई राप्ती ने और विकराल रूप धारण किया,खतरे के निशान के 1.30 मीटर ऊपर बह रही राप्ती नदी,बांध के पास तराई क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,बंधे में जगह-जगह रिसाव के चलते टूटने का खतरा बढ़ा,बांध टूटने पर 500 से अधिक गांव हो जाएंगे जलमग्न,भयभीत लोगों ने शुरू किया पलायन, बंधे पर भी ली शरण,मेंहदावल तहसील क्षेत्र के करमैनी बेलौली बंधे का मामला

लखनऊ-6 सीएमओ के तबादले,डा. ब्रजेश राठौर सीएमओ हाथरस बने,डा. विनीत कुमार शुक्ला सीएमओ बरेली,डा. बाबू नन्दन सिंह सीएमओ बलिया बने,डा. रमेश चंद्र शर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता बरेली,डा. क्षमा शंकर पांडे सीएमओ महराजगंज बने,डा. अजय कुमार श्रीवास्तव परामर्शदाता वाराणसी

लखनऊ-एनेक्सी में सीएम योगी की मनोज सिन्हा से मुलाकात,करीब आधा घंटे चली सीएम योगी-मनोज सिन्हा की मुलाकात,सामान्य मुलाकात थी,क्षेत्र के मुद्दों पर की बात-मनोज सिन्हा,राज्यमंत्री निरंजन ज्योति का खनन FIR मामले पर बयान,हमे विश्वास है कि सीबीआई जांच में न्याय मिलेगा-निरंजन ज्योति,आरोपियों पर कार्रवाई होगी,मुझे कार्रवाई से खुशी-ज्योति,मैने हमीरपुर में अवैध खनन को लेकर प्रदर्शन किया था,एमएलए रहते मैने धरना प्रदर्शन किया था-निरंजन ज्योति,राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह सीएम से मिलने पहुंचे

लखनऊ- दर्ज कराना होगा डाटा,उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने लांच किया वेब पोर्टल,तय समय में सभी मदरसों को अपलोड करना होगा डाटा,15 सितंबर तक मदरसों को अपलोड करनी होगी जानकारी, 25 सितम्बर तक मदरसे दर्ज करा सकेंगे अपनी आपत्तियां,20 अक्टूबर फाइन लॉक कर दी जाएंगी सारी जानकारियां,madarsaboard.upsdc.gov.in पर दर्ज कराना होगा डाटा

लखनऊ-सीएम योगी के निर्देश परUPPCL कर रहा रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति,UPPCL ने इस वर्ष में हुई विधुत आपूर्ति का आंकड़ा पेश किया,प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार का बयान,यूपी के कई जिलों में कम बारिश से बिजली की बढ़ी मांग,मौजूदा समय में प्रतिदिन 18500 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग,18500 मेगावाट की मांग के कारण हो रही आपात कटौती,शिल्ट,कोयला भीगने से कई परियोजनाओं में बिजली उत्पादन प्रभावित 

मैनपुरी-संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे का मिला शव,8 दिनों से घर से लापता था बच्चा,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,एलाउ थाना क्षेत्र के सलेमपुर की घटना

महोबा-जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो की मौत,एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या, दूसरे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,चरखारी कोतवाली के रायनपुर गांव की घटना

लखनऊ-पं. श्रीलाल शुक्ल पर विशेष कवर जारी,पं. श्रीलाल शुक्ल पर विशेष कवर जारी किया, राज्यपाल राम नाईक,केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने की जारी,रागदरबारी पं. श्रीलाल शुक्ल की लोकप्रिय रचना है-राम नाईक,साहित्य लोक संस्कृति का वाहक है-मनोज सिन्हा,इफ्को के प्रबन्ध निदेशक यूएस अवस्थी रहे मौजूद,मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री वाईवी राय भी रहे मौजूद,स्वर्गीय श्रीलाल शुक्ल के पुत्र श्री आशुतोष शुक्ल भी रहे मौजूद

बाराबंकी-मामूली विवाद में दो गुटों में पथराव,एक दर्जन लोग घायल,2 की हालत गंभीर,मोहम्मदपुर खाला के गौरा सैलख का मामला

महराजगंज-261 गांव तबाह, 5 हजार लोगों को बाढ़ से निकाला गया,राप्ती और रोहिन नदी पर बना तटबंध टूटने हालात बिगड़े,जिले के पचास हजार से अधिक लोग बाढ़ से हैं प्रभावित

लखनऊ-प्राणी उद्यान में बब्बर शेर प्रिंस की बिगड़ी हालत,2 दिन से बीमार बब्बर शेर प्रिंस ने दिन भर कुछ भी नहीं खाया,बब्बर शेर प्रिंस के स्वास्थ्य में सुधार की कवायद में जुटे डॉक्टर,अपनी औसत आयु से 3 वर्ष बड़ा 21 वर्ष का है बब्बर शेर प्रिंस,डॉक्टरों के मुताबिक धीरे- धीरे प्रिंस की हालत में हो रहा सुधार

कानपुर देहात-एएसपी चंदौली वीरेन्द्र सिंह के नाम से NBW जारी,28 अगस्त को कोर्ट ने पेश करने का दिया आदेश,2012 में सीओ डेरापुर रहते दहेज हत्या की विवेचना की थी,1 साल से कोर्ट में पेश न होने पर जारी हुआ NBW,एडीजे-4 कोर्ट ने एएसपी चंदौली को जारी किए वारंट

बदायूं-आर्थिक तंगी के चलते युवक ने की आत्महत्या,गांव के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कादर चौक थाना क्षेत्र के चितौलिया का मामला

बदायूं-युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव को जलाने की आशंका,बिसौली थाना क्षेत्र के अरिल नदी के पास मिला शव

गोरखपुर- राहुल गांधी का दौरा आज,आज गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी,राहुल गांधी ने अपनी फ्लीट के साथ एंबुलेंस लेने से किया मना,मुझसे अधिक मरीजों को है एंबुलेंस की जरूरत- राहुल गांधी,दौरे पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाने से राहुल का इनकार,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी की जरुरत- राहुल गांधी,ऑक्सीजन कांड के पीड़ित परिजनों से कल मिलेंगे राहुल गांधी

लखनऊ-4लेखपाल सस्पेंड,कर्ज माफी योजना में घूस लेने के आरोप में कार्रवाई,गोंडा के चार लेखपाल निलंबित,एक कोटा भी निरस्त,लेखपाल और कोटेदार समेत 5 पर एफआईआर,लेखपाल और कोटेदारों के खिलाफ केस दर्ज,डीएम ने पाचों को जल्द गिरफ्तारी के दिए आदेश

लखनऊ-9 छात्रों पर FIR,BBAU की महिला प्रोफेसर पर फेसबुक पर टिप्पणी मामला,महिला प्रोफेसर की तहरीर पर 9 छात्रों पर नामजद FIR,फेसबुक पर महिला पर की जा रहीं थी अभद्र टिप्पणियां,आशियाना थाने में दर्ज हुआ 9 छात्रों पर मुकदमा

लखनऊ-युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स का आह्वान,22 को किया हड़ताल का आह्वान,56 ग्रामीण बैंकों की 17 हजार शाखाएं भी रहेंगी बंद,हड़ताल में 1 लाख ग्रामीण बैंक कर्मी भी शामिल होंगे,निजीकरण, श्रम सुधारों के नाम पर उत्पीड़न का विरोध,बड़े उद्योग घरानों द्वारा बैंक लोन पर रियायतों के खिलाफ हड़ताल

महोबा-जमीनी विवाद में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात,जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की धारदार हथियार से हत्या,वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार,सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना,आरोपियों पर NSA के तहत होगी कार्रवाई- एसपी,चरखारी कोतवाली के रायनपुर मोहल्ले की घटना

मुरादाबाद-दो अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव नदी में फेंके जाने की आशंका, मूड़ापाण्डेय,कुंदर्की क्षेत्र में मिले महिला का शव

आजमगढ़-दो पक्षों में चली गोली,आपसी विवाद दो पक्षों में चली गोली,गोली लगने से 1 युवक घायल,गंभीर घायल युवक को अस्पताल भेजा गया,सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर की घटना

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

केन्द्रीय मंत्री व प्रकाशक के प्रतिनिधिमण्डल की बुधवार व गुरूवार लगातार 2 दिन वार्ता हुई जिसमें उन्होने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना व समस्त कार्यप्रणाली को पारदर्शी व स्वच्छ बनाने का आश्वासन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने समाचार पत्र प्रकाशकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी व उनको राहत का आश्वासन दिया। जिन समाचार पत्रों ने अपनी प्रसार संख्या जांच घटाकर 45000 तक दर्शायी है उन्हे जल्द प्रोविजनल रेट अनुबंध पत्र जारी किये जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री व प्रकाशक के प्रतिनिधिमण्डल की बुधवार व गुरूवार लगातार 2 दिन वार्ता हुई जिसमें उन्होने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना व समस्त कार्यप्रणाली को पारदर्शी व स्वच्छ बनाने का आश्वासन दिया। गुरूवार को हुई वार्ता में केन्द्रीय मंत्री साहिबा के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव एन. के. सिन्हा, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं ऑल इंडिया स्माल एवं मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन के अध्यक्ष श्री गुरिंदर सिंह समेत आठ प्रकाशक मौजूद रहे। प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति 2016 को लेकर प्रकाशको की समस्या मैं आंशिक सुधार आने की संभावना अब हो गई है।

वार्ता के दौरान  श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग मीडिया को बदनाम कर रहे हैं या मीडिया के नाम पर घपले कर रहे हैं वह चाहे बड़े हो या छोटे किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में उन्होंने फेडरेशन के पूर्व में दिए पत्रों पर चर्चा करते हुए कहा कि बड़े अखबार यदि किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि या कानून को ताक पर रखकर प्रकाशन करते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमण्डल की मांगो को मंत्री साहिबा ने गंभीरता से सुना और बैठक में मौजूद सचिव श्री सिन्हा को आदेश दिए कि वह उन प्रकाशकों के हितों को ध्यान में रखकर कार्रवाई करें जो सही तरीके से अपना प्रकाशन कर रहे हैं । उन्होने प्रसार संख्या जांच घटाकर 45000 तक दर्शाने वाले समाचार पत्रों की दरें भी संशोधित करने के निर्देश दिए जो उसी दिन डीएवीपी द्वारा एडवाइजरी वैबसाइट पर डाल दी गई। इस एडवाइजरी के अनुसार उन सभी प्रकाशकों को जिनकी प्रसार संख्या 45 हजार से अधिक थी को प्रोविजनल विज्ञापन दर जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा डीएवीपी ने मंत्रालय के आदेश पर अमल करते हुए विज्ञापनों का भुगतान भी शुरू कर दिया है।

केन्द्रीय मंत्री जी ने डीएवीपी के अधिकारियों के कमरों में कैद होने व प्रकाशकों से मुलाकात नहीं करने के संबंध में भी कहा सरकार जल्दी ही एक सॉफ्टवेयर बना करके समस्याओं का निस्तारण 48 घंटे में कराने की कार्यवाही करेगी अगर किसी शिकायत का निस्तारण 48 घंटे में नहीं होता है तो वह 72 घंटे में मंत्रालय के पास कार्यवाही के लिए आ जाएगी। इसके अलावा डीएवीपी ने रोजमर्रा की समस्या को सुनने और उनका निस्तारण करने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी जो प्रतिदिन प्रकाशको से मुलाकात पर कार्यवाही करेगा। उन्होने यह भी आदेश दिया कि विज्ञापन में निर्धारित अनुपात का कड़ाई से पालन कराया जाए और आगे से ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि सरकार का पैसा सही तरीके से खर्च हो, इसके लिए क्षेत्रवार समाचार पत्रों की सूची बनाएं और सूची के मुताबिक विज्ञापन जारी करने की कार्रवाई करे।

उन्होने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो विज्ञापन नीति का रिव्यू भी किया जा सकता है। उन्होंने लघु एवं मध्यम प्रकाशकांे की समस्या को सुनने के बाद कहा कि बड़े मीडिया हाउसों और संस्थानों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी तक उनकी मनमानी संबंधी जानकारी मंत्रालय के पास नहीं थी, फेडरेशन के माध्यम से काफी बातें सरकार के सामने आई हैं जिनका अध्यन कराकर बड़े संस्थानों के खिलाफ की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अशोक नवरत्न, पवन सहयोगी, संजय शर्मा, मो. मुस्तकीम, अब्दुल माजिद, विजय शंकर चतुर्वेदी व योगेश भट्ट मौजूद रहे।

योगी और राहुल का गोरखपुर दौरा कल


गोरखपुर, 18 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल अपने-अपने दौरे पर गोरखपुर में होंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सतेन्द्र सिन्हा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री कल अपने एक दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान ‘स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान’ का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 20 से 25 अगस्त तक हर जिले में चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी शरुआत अंधियारी बाग मोहल्ले से करेंगें। योगी गोरखपुर के बाढ़ और इंसेफेलाइटिस प्रभावित इलाकों में भी भ्रमण करेंगें।

इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कल गोरखपुर जाएंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डाक्टर सैयद जमाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के प्रकरण को लेकर ही उनका यह दौरा हो रहा है।

हंकारपुर गांव में आयोजित  देबी जागरण कार्यक्रम में जुटी भीड़


पत्रकार :- पवन उपध्याय

बम बम बोल रहा है काशी, पर झूमे श्रोता गण

   बदलापुर (जौनपुर)18अगस्त कस्बे के सटे हंकारपुर गांव में गुरुवार की रात भव्य देबी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूर-दूर से आये गायक कलाकारो ने अपने कुशल व मधुर स्वर से श्रोताओं को अपनी कला व आवाज से  मंत्रमुग्ध करते हुए भोजपुरी गायक सुनील सिंह लहरी ने द्वारा बम बम बोल रहा है काशी,व अरजी इतने बाटै हमरो भाग जगाई देतू, फुलवे बनाई देतू, गाया तो लोग हाथ उठा कर मां के जयकारा लगाने लगे। इसके बाद विवेक सिंह ने जब मन भावे मैया के चुनारिया गोटेदार संईया ले ले अईहा व दुनिया चले ना श्री राम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना, गीत सुनाते ही कार्यक्रम को ऊचाईयां प्रदान की तो लोकप्रिय भजन गायक अंकित चौबे ने अपने मधुर स्वर में विंध्याचल मन्दिर में होला माई दर्शनवा गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जहाँ देर रात तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। इस अवसर पर अनिल सिंह शाक्ति, नरसिंह बहादुर सिंह, अरविंद मौर्य, माताप्रसाद उपाध्याय, उन्नत सिंह, दिनेश पाठक केशव सिंह, कैलाश तिवारी, आदि उपस्थित रहे। अंत मे आयोजक पवन उपाध्याय ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

साईंबाबा धाम में गुरूवार की शाम को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया

जौनपुर सिंगरामऊ (जौनपुर) 18 अगस्त। क्षेत्र के भूला गाँव में स्थित साईंबाबा धाम में गुरूवार की शाम को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के आयोजक मुनीश्वर दत्त संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य बद्री नारायण मिश्र शास्त्री ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ राजेश कुमार मिश्र, राम अनुज मिश्र,  रजनीश कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, सुरेंद्र प्रताप दूबे, मूलचंद्र मिश्र, गिरजा शंकर मिश्रा, सत्यवान दूबे वीरेंद्र प्रताप, संजय कुमार दुबे, उपस्थित रहे।

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं



गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी की जांच

देहरादून: गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी की जांच होगी जांच, सीएम रावत ने SIT जांच के दिए आदेश, गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी को लेकर दिए आदेश, डोईवाला चीनी मिल में मिली थी गड़बड़ी।

देहरादून: सीएम रावत अब आलाधिकारियों से करेंगे सीधा संवाद, जिले के डीएम, SSP से मिलकर करेंगे संवाद, अधिकारियों को जनता से संबंधित देनी होगी जानकारी, जनता की समस्याओं के निराकरण की देनी होगी जानकारी।

देहरादून: मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बनाए कार्य योजना, फसल का उत्पादन बढ़ाकर, खेती को बागवानी से जोड़े, उन्नतिशील बीजों को उपलब्ध कराया जाने के दिए निर्देश।

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सरकार पर कसा तंज, कैबिनेट सहयोगियों पर तंज कसते हुए साधा निशाना, सीएम त्रिवेंद्र से आगे निकल गए धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत काफी पीछे छूटे- हरीश रावत।

गोरखपुर: डॉ. राजीव शुक्ला की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई शुरू, पूर्वांचल की महिला ब्रिगेड ने की थी शिकायत, गैरहाजिर रहने पर हुई कार्रवाई, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से रहती थीं गैरहाजिर।

अमेठी: पुरानी रंजिश में युवक को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गम्भीर, ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, आरोपी फरार, मुंसीगंज थाने के भगनपुर गांव की घटना।

मथुरा: सड़क हादसे में अपर सांख्यिकी अधिकारी की मौत, अज्ञात वाहन ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर मारी टक्कर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हाईवे थाना के हनुमान नगर का रहने वाला था मृतक।

शामली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, दोनों युवकों की मौके पर हुई मौत, आरोपी ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लिया, भवन थाने के दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर हुआ हादसा।

लखनऊ: मायावती ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, गोरखपुर त्रासदी पर केंद्र, राज्य सरकार को कोसा, भाजपा अगले साल के अंत तक कराना चाहती है चुनाव, हिन्दी भाषी क्षेत्रों में कराना चाहती है चुनाव, केंद्र सरकार की कथनी करनी में अन्तर- माया।

चमोली: एक परिवार के चार सदस्य अलकनंदा नदी में फंसे, गोविंदघाट पर नदी किनारे जंगल में लकड़ी बीनने गए थे, पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बचाया।

गोरखपुर: शहर में पहुंचा बाढ़ का पानी, 5 की मौत, गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर भी भरा पानी, पानी की समस्या से आवागमन हुआ बंद, खतरे के निशान के पार पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर।

गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत का मामला, स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव के खिलाफ दी गई तहरीर, तहरीर पर भी गुलरिहा पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज करने को कहा।

लखनऊ: आधार से जुड़ेंगे मकान और संमत्तियां, आधार से जोड़ने की तैयारी शुरू, गुरूवार से ड्रोन कैमरे से होगा शहर का सर्वेक्षण।

लखनऊ: आवास विकास परिषद की नई वेबसाइट शुरू, आवास विकास आयुक्त ने किया लोकार्पण, वेबसाइट पर अपने मकान की ले सकेंगे जानकारी, प्लाट, मकान, फ्लैट से संबंधित जानकारी ले सकेंगे।

कानपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव हिरासत में लिए जा सकते हैं, लखनऊ से औरैया जाते समय हिरासत में लिए जा सकते हैं, कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, पुलिस अधिकारी मौके पर, कानपुर  चकेरी थाने के गंगापुल पर डटे सभी अधिकारी डटे, सपा विधायकों पर हुए दुर्व्यहार के विरोध में जा रहे थे औरैया।

वाराणसी: भू माफियाओं पर कसा शिकंजा, प्रमुख सचिव राजस्व ने कार्यवाई के दिए निर्देश, 16 भू माफियाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई।

बुधवार, 16 अगस्त 2017

"भक्ति जागरण" में कलाकारों ने बाँधी समां

भूला गाँव में पूरी रात चलता रहा संगीत का जादू

सिंगरामऊ(जौनपुर) 16 अगस्त। एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत भूला गाँव में मंगलवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तिगीत गायको ने एक से एक गीत सुनाकर लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत भक्ति गीत गायिका सुनिधि प्राची दुबे के गीतों का स्वर कौव्वाली के रूप में "बंशी बजा के श्याम ने दीवाना कर दिया" फिर सोहर के रूप में " कि हरे रामा श्याम बने गोदनहरी, गोदई चले गोदनवाँ ना" साईं बाबा के दरबार में अर्जी लगाते हुए साईं बाबा का भजन प्रस्तित किया। प्राची दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की आस्था से श्रद्धालुओं को सराबोर करते हुए "आज गोकुल में बाजे है बधाई, प्रभुजी घनश्याम आये हैं"। फिर "माई कान्हा के लोरिया सुनावन लागी, पलना झुलावन लगी ना" फिर सोहर "कृष्ण पैदा भइले कंस की जेहलिया में, राय अंधियारिया में ना" सुनकर भाव विभोर कर दिया। उसके बाद भोजपुरी गायिका पूनम, अनिल कुमार, पवन कुमार ने लोगो को अन्य कई गीत सुनाए।कार्यक्रम की शुरुआत में
मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ के  प्रबन्धक डॉ संजय सिंह, पत्रकार दैनिक जागरण ने सुनिधी प्राची दुबे, को "भक्ति जागरण कार्यक्रम" में माँ की चुनरी ओढा कर सम्मानित किया। इसके बाद अन्य भक्तिगीत गायको को भी  चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजक मुनीश्वर दत्त संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य  बद्री नारायण मिश्र शास्त्री ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। राजेश कुमार मिश्र ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ विनोद कुमार मिश्र, प्रवक्ता रजनीश कुमार मिश्र, सुरेंद्र प्रताप दुबे,  अजय कुमार दुबे, सत्यवान दुबे,  मूल चंद्र मिश्र, गिरजा शंकर मिश्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार मिश्र, सहित अन्य लोग उपास्थित रहे।

पूर्व जिला अध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय जी की तृतीय पुण्यतिथि श्रंद्धाजली

जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय जी की तृतीय पुण्यतिथि श्रंद्धाजली सभाआज उनके ग्राम भुईला शाहपुर में सम्पन हुआ जिसमें जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों व दलों के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि माता सेवक उपाध्याय जी जमीन से जुड़े एक संघर्ष शील कार्यकर्ता थे जिन्होंने अपने मेहनत के बल पर राजनीति में एक मुकाम हासिल किया वो हमेशा गरीबों के सुख दुःख के सेवा में तत्पर रहते थे उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए बहुत लड़ाई लड़ी ये उसी की देन हैं आज यहाँ भारी मात्रा में बीजेपी नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं।उनकी बेटी पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी आज उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को पूरा कर रही हैं सीमा जी भी एक संघर्ष शील नेता है।राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि स्व उपाध्याय जी समय के बड़े पाबंद थे उन्होंने ने पूरा जीवन भाजपा को मजबूत करने में दिया आज उन्हीं की देन हैं जिले में भाजपा का परचम लहरा रहा है माता सेवक उपाध्याय जी एक कुशल प्रशासक सीक्षक व काफी प्रतिभा के धनी थे। वे समाज को आगे ले जाने के लिए बहुत लड़ाई लड़े व त्याग किया।उनके त्याग को पार्टी भूल नहीं सकती।
प्रदेश महामंत्री भाजपा विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पंडित माता सेवक उपाध्याय ने हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ा व जनता व समाज के समस्या के लिए 24 घंटे तत्पर रहते थे उनकी सरलता के सभी कायल थे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने भी उनके जीवन के मूल्यों पर विचार प्रकट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया
पंडित माता सेवक उपाध्याय जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर संबोधित करने वाले में पूर्व एमएलसी कुँवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव विधायक गड रमेश मिश्रा डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह लीना तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रह्मदेव मिश्रा हरीश चंद्र सिंह ईश्वर देव सिंह अशोक श्रीवास्तव बब्बू सिंह मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह ,संदीप सिंह प्रमुख मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया सीमा द्विवेदी पूर्व विधायक अरविंद सिंह रविंद्र प्रताप सिंह राजू दादा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान संतोष मिश्रा  आदि लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।संचालन लल्लन उपाध्याय मास्टर ने किया व आभार स्व उपाध्याय जी के सुपत्र सुधाकर उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने किया

स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया


झंडारोहण कर लोगो ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्रके सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, सहित अन्य स्थानों में 70 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिंगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेन्ट्रल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसओ योगेंद्र सिंह, कैप्टन राम गुन मिश्र, तथा सरस्वती सिंह द्वारा झंडा फहराया गया।  विद्यालय के प्रबंधक डॉ.संजय सिंह कहा कि भारत का स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। 15 अगस्त का त्यौहार सभी भारतियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
दो सौ साल तक ब्रिटिश साम्राज्य की गुलामी के पश्चात आज के ही दिन 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले में प्रतिवर्ष ध्वजारोहण करते है। एसओ योगेंद्र सिंह ने बच्चों को एकता और अनुशास्न का पाठ पढ़ाया। उन्हें अनुशासन, स्वच्छता, ईमानदारी पर विशेष टिप्स दिए। उन्होंने कहाकि हालाँकि ब्रिटिश साम्राज्य से भारत को आजादी दिलाना बहुत कठिन था, लेकिन भारत में कई ऐसे महान लोग और स्वतंत्रता सेनानी थे जिसके कारण असम्भव कार्य संभव हो पाया। उन्होंने न अपना सुख देखा न आराम, बस भारत देश और भावी पीढ़ी को आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया।  सारे आन्दोलन करने और बलिदान देने के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत देश आजाद हुआ। आजादी के बाद ही पाकिस्तान अलग बँट गया जो कि हिंसात्मक दंगों को साथ लाया था। इस मौके पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहाँ डायरेक्टर डॉ.बबली सिंह, प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह, डॉ. सुमित बंगाली, विनय कुमार सिंह, सन्तोष मिश्र, संजय कुमार मिश्र, अजय कुमार दुबे, राम मिलन मिश्र, वीरेंद्र उपाध्याय, विनय कुमार मिश्र, विंध्यवासिनी पांडेय, उपस्थित रहे।

मदरसा इस्लामिया स्कूल बहरीपुर कलां जौनपुर में तिरंगा झंडा फहराया गया


 मदरसा इस्लामिया स्कूल बहरीपुर कलां जौनपुर में तिरंगा झंडा फहराया गया। बसपा के पूर्ब प्रत्यासी लालजी यादव की मौजूदगी व आतिथ्य में सुबह 7.30बजे ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापक गण और अभिभावक मौजूद रहें। मदरसा के प्रिंसपल महनिगार बानो ने बताया कि उनके मदरसे में मुस्लिम बच्चों के साथ सभी धर्म जाति के बच्चे भी शिक्षा हासिल करते हैं। इस मदरसे में दीनी तालीम के अलावा हिन्दी,अंग्रेजी,गणित, संस्कृत भाषा भी पढ़ाई जाती है। मदरसे में ड्रेस कोड लागू है। आम जन मदरसे मेंआता है तो  स्कूली वातावरण व स्कूली माहौल खुशनमा हो जाता है। यह मदरसा एक अलग पहचान बनाए हुए है।

संस्थापक/प्रबन्धक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व.पं.सूर्यनाथ उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।



क्षेत्रके सभी सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री राम प्रसाद संस्कृति म.वि.गोपालपुर सिकरारा जौनपुर  और क्षेमकरण उ. मा.वि.गोपालपुर सिकरारा जौनपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष लालमणि तिवारी द्वारा झंडा फहराया गया।  विद्यालय के प्राचार्य डॉ जय प्रकास मिश्र , विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वरी कुमार मिश्र, ने गणतंत्र दिवस  धूमधाम से मनाया गया।
संस्थापक/प्रबन्धक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व.पं.सूर्यनाथ उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस स्वतन्त्रता दिवस पर अध्यक्ष लालमणि तिवारी ने कहा प्रत्येक वर्ष भारत में 15 अगस्त को स्वन्त्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिये ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली। 15 अग्स्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिये पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रुप में इस दिन को घोषित किया गया है।
प्रबंधक अभयराज उपाध्याय का कहना है अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था; लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया। अपने सुख, आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी की आजादी के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया। पूर्ण स्वराज प्राप्त करने के लिये हिंसात्मक और अहिंसात्मक सहित इन्होंने कई सारे स्वतंत्रता आंदोलन को आयोजित किये तथा उस पर कार्य किया। आजादी के बाद भारत से पाकिस्तान अलग बँट गया जो कि हिंसात्मक दंगों को भी साथ लाया। अपने घरों से लोगों का विस्थापन (15 लाख लोगों से अधिक) और बड़ी संख्या में जनहानि का कारण ये डरावना दंगा था। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण और अभिभावक गण अवनीश उपाध्याय,अविनाश उपध्याय, संदीप मिश्र,जनार्दन मिश्र ,विशाल सिंह ,नन्द कुमार यादव आदि ।