tikhiawaz24.in

मंगलवार, 22 अगस्त 2017

निजीकरण और बैंक शुल्क बढ़ोत्तरी के विरोध में बैंकों की हड़ताल आज,

सीतापुर-बदमाशों ने दारोगा को मारी,चेकिंग के दौरान बदमाशों ने दारोगा पर की फायरिंग,दारोगा की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में कराया भर्ती,लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाने में तैनात है दारोगा

शाहजहांपुर-स्टंट देख रहे 4 बच्चे आग से झुलसे,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,मुंह से आग उगलने वाला स्टंट को देख रहे थे बच्चे,सदर बाजार के कर्बला में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हादसा

फिरोजाबाद-अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 लोगों की मौत,7 लोग घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,नारखी थाना क्षेत्र के एटा रोड की घटना

एटा-ट्रक और मैजिक की टक्कर में 3 लोगों की मौत,3 गंभीर रूप से घायल,सैफई किया गया रेफर,मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर के पास की घटना

बलिया-नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा उफान पर,घाघरा के बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में घुसा,बाढ़ पीड़ित अपनी रोजमर्रा का सामान लेकर बन्धे पर लिये शरण,तेज कटान के चलते मनियर के ककरघट्टा की सड़क कटी,बाढ़ विभाग के कर्मियों ने शुरु किया कटान और राहत कार्य

लखनऊ-CM के आदेश पर अब डायल 100 कर्मियों की भी करे 100 पर शिकायत,डायल 100 कर्मियों की लगातार शिकायत के बाद शुरू हुई सुविधा,घूस लेते,डग्गामारी करते दिखे डायल 100 कर्मी तो शिकायत करें,लागतार मिल रही शिकायतों के बाद डायल 100 की सुधार की पहल

मुज़फ्फरनगर-खतौली ट्रेन हादसा मामला,खतौली ट्रैक पर फिर दिखी रेलवे की लापरवाही,नौचन्दी एक्सप्रेस को स्थानीय लोगों ने रोका,काफी देर बाद रवाना की गई नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन,पटरी के निकले पड़े क्लिप देख स्थानीय लोगों ने ट्रेन को रोका,स्थानीय लोगों ने की रेल ट्रैक को पूरी तरह दुरुस्त करने की मांग

लखनऊ-ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान,बिजली चोरी राष्ट्रीय अपराध है-श्रीकांत शर्मा,'बिजली चोरी रोकने में बाधा बनने वालों पर रासुका',गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई- श्रीकांत,बिजली चोरी करने वालो पर लगेगा जुर्माना,जेल- श्रीकांत

लखनऊ- नहीं बंटी डाक,डाकघरों में हड़ताल से नहीं बंटी डाक,हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को नो वर्क, नो पे का आदेश जारी,उपडाकघर दिलकुशा से जुड़ी ब्रांचों में ब्रांच ऑफिसर हड़ताल पर 

लखनऊ-मेडिकल कॉलेजों की शिकायत,कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर धन उगाही का आरोप,नीट से एडमिशन के बाद भी मेडिकल कॉलेजों ले रहे मनमानी फीस,प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनीता भटनागर जैन से लिखित शिकायत,मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज के खिलाफ 5 शिकायते,जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़ के खिलाफ दो शिकायतें,कैरियर मेडिकल कॉलेज लखनऊ की भी दो शिकायते,टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज लखनऊ की 4 शिकायते,हिंद मेडिकल कॉलेज बाराबंकी के खिलाफ 13 शिकायते,मेव मेडिकल कॉलेज बाराबंकी की 3 शिकायते दर्ज,इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद की 4 शिकायते,अनीता भटनागर जैन ने जांच आख्या MCI को भेजी,राज्य सरकार की तरफ से भी कॉलेजों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ-सूबे के 3 PCS और 4 सहायक आबकारी आयुक्त की होगी छुट्टी,50 साल के ऊपर छटंनी के दायरे में 3 PCS,4 सहायक आबकारी आयुक्त,सेवा से जबरिया रिटायर करने की सिफारिश स्क्रीनिंग कमेटी ने की,स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को करना है

लखनऊ-यूपी के पांच आईएएस ट्रेनिंग पर जाएंगे लंदन,पंधारी यादव,अनुराग यादव,रंजन कुमार जाएंगे ट्रेनिंग पर,अमृता सोनी और कंचन यादव का भी नाम शामिल,ट्रेनिंग सितंबर 2017 से अगस्त 2018 तक चलेगी

लखनऊ-आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव,11 जिलों में होना है जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव,आज मतदान के बाद ही मतगणना भी होगी,औरैया,कौशाम्बी,गाजीपुर,फर्रुखाबाद,बुलंदशहर में उपचुनाव,मऊ,मेरठ,रामपुर,लखीमपुर,संतकबीरनगर में भी उपचुनाव,हाथरस में भी कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव,राज्य निर्वाचन आयुक्त ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के दिए आदेश

मुज़फ्फरनगर-मालगाड़ी पर टूट कर गिरा विद्युत OHC लाइन का तार,रेल के इंजन पर तार गिरने से उठी चिंगारी,स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन चालक ने रोकी ट्रेन,चालक और सहचालक ने कूदकर बचाई जान,अधिकारियों को सूचना देकर विद्युत बंद कराई,सीमेंट खाली कर मेन लाइन पर चढ़ी थी ट्रेन तब हुआ हादसा,मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन का मामला

लखनऊ-लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ने से मौत,मुम्बई से लखनऊ आ रहै थे 80 वर्षीय अब्दुल गनी,मुम्बई की गो-एयर की G8-397 से लखनऊ आ रहे थे गनी,उड़ान के दौरान ही बिगड़ी गनी की तबियत,पायलट ने दी एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी सूचना,लखनऊ एयरपोर्ट पर ही दिया गया प्राथमिक उपचार,डॉक्टर ने तत्काल ही किसी बड़े अस्पताल ले जाने को कहा,परिवार ने एम्बुलेन्स लेने से किया इनकार जिसके बाद हुई मौत

शाहजहांपुर-मिड डे मील के आटे में मिला जहरीला पदार्थ,अविभावकों ने 100 डायल कर बुलाई पुलिस,बीएसए ने आटे को जब्त कर जांच के दिए आदेश,पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट,कांट के किशुरिहाई प्राथमिक विद्यालय का मामला

लखनऊ-लखनऊ की साफ-सफाई को लेकर कमिश्नर गम्भीर,छावनी,नगर निगम,रेलवे,पीडब्ल्यूडी की बुलाई बैठक,आवारा छुट्टा पशुओं की धरपकड़ की जाये-कमिश्नर,शहर में डेयरी संचालकों को सूचीबद्ध किया जाये-कमिश्नर,सफाई न करें तो सफाईकर्मी पर लगे पेनाल्टी लगायी-कमिश्नर

लखनऊ-निजीकरण और बैंक शुल्क बढ़ोत्तरी के विरोध में बैंकों की हड़ताल आज,यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने किया हड़ताल का आह्वान,इलाहाबाद बैंक परिसर में कर्मचारी बैंकों में ताला डालकर करेंगे प्रदर्शन

इलाहाबाद-जीएसटी पर व्यापारियों की समस्याओं का मामला,हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से मांगी जानकारी,जीएसटी को लेकर हाईकोर्ट में आया पहला मामला,कोर्ट ने पूछा जीएसटी के रजिस्ट्रेशन आदि में क्यों आ रही समस्याएं,23 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई,मार्डन पाइप एंड इंडस्ट्रीज इलाहाबाद ने दाखिल की याचिका

आजमगढ़-युवक ने बच्ची के साथ की दुष्कर्म की वारदात,बच्ची की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार की घटना

इलाहाबाद-आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैन्ट इलाहाबाद की प्रिंसिपल तलब,हाईकोर्ट ने प्राचार्या को 22 अगस्त को किया तलब,11वीं के छात्र के पास होने के बावजूद पूरक परीक्षा में बैठाने का आरोप,छात्र विजय यादव ने दाखिल की थी याचिका 

इलाहाबाद-बगैर पद सृजित 20 लोगों की नियुक्ति का मामला,हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट,31 अगस्त तक मांगा जवाबी हलफनामा,जौनपुर जिले के नेवढ़िया इंटर कालेज का मामला,बिना पद सृजित हुए फर्जी आदेश पर क्लर्क व टीचर की नियुक्ति,कोर्ट ने सरकारी खजाने से वेतन देने पर FIR का दिया आदेश

इटावा-पति के साथ जा रही महिला के साथ गैंगरेप,पीड़िता ने थाने में दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी,इटावा के भरथना कोतवाली क्षेत्र की घटना

मऊ-2 पक्षों में रंजिश को लेकर पत्थरबाज़ी,हवाई फायरिंग,आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,गांव में तनाव के कारण पुलिस बल तैनात,चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव की घटना

आगरा-गैस एजेंसी का कर्मचारी से 1 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाश असलहा दिखाकर की लूट,शाहगंज थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी की घटना

जौनपुर-दोहरा के बाद आइसक्रीम फैक्ट्री पर चला प्रशासन का डंडा,बंद फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिला आइसक्रीम,आइसक्रीम को जब्त कर,सैम्पल लेकर भेजा जांच के लिए,सिटी मजिस्ट्रेट,खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया कार्रवाई,नगर कोतवाली के परमातपुर में चल रहा थी बंद आइसक्रीम फैक्ट्री

लखनऊ-ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत,1 महिला घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,बंथरा थाना क्षेत्र के पड़ियाना इलाके की घटना

आजमगढ़-बाढ़ राहत सामग्री ले जाते समय नाव पलटी,नाव में रखा राहत सामग्री पानी में बहा,नाव में बैठ 15 लोगों ने तैरकर बचाई जान,सगड़ी क्षेत्र के महुलागड़वल बांध का मामला 

गाजियाबाद- फांसी लगा दी जान,युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड,पिटाई से परेशान होकर उठाया कदम,सिहानीगेट के सेवानगर इलाके की घटना 

रायबरेली- सीट को लेकर मारपीट,सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट,ऊंचाहार स्टेशन पर रेलवे पुलिस जांच में जुटी,इलाहाबाद से मेरठ जा रही नौचंदी ट्रेन का मामला

सोमवार, 21 अगस्त 2017

शिक्षामित्रों के धरने से राजधानी में जाम,हजरतगंज,कैसरबाग,लोहिया पथ पर जाम

दिल्ली- दिनेश शर्मा का बयान,यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान,शिक्षा मित्रों के मामले में सभी विकल्प खुले-दिनेश शर्मा,सरकार शिक्षा मित्रों के साथ है- दिनेश शर्मा,सरकार जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकालेगी-शर्मा,लखनऊ में चल रहा है शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन

 लखनऊ-शिक्षामित्रों के धरने से राजधानी में जाम,हजरतगंज,कैसरबाग,लोहिया पथ पर जाम, डालीगंज, पुराने लखनऊ में जाम की स्थिति,सीतापुर रोड पर वाहनों की लगी लम्बी कतारें,स्थानीय और ट्रैफिक पुलिस के छूट रहे पसीने

लखनऊ-राजधानी में शिक्षा मित्रों के प्रदर्शन को लेकर फोर्स बढ़ी,डीजी मुख्यालय से 2 कम्पनी PAC, एक कम्पनीRAF रवाना,तीन दिनों तक होने वाले प्रदर्शन को लेकर बढ़ाई गई फोर्स,एडीजी एलओ आनंद कुमार ने दी लखनऊ को अतिरिक्त फोर्स

सहारनपुर-सीएम योगी के काफिले की सुरक्षा में चूक,महिला अधिवक्ता सीएम की कार के सामने आई, सुरक्षाकर्मियों ने महिला को गाड़ी के सामने से हटाया,सर्किट हाउस से निकलते समयCM की गाड़ी के सामने आई महिला,सीएम से मिलना चाहती थी महिला अधिवक्ता

लखनऊ-अखिलेश यादव का ट्वीट,शिक्षा मित्रों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का ट्वीट,लाखों शिक्षा मित्र परिवार के भरण-पोषण के लिए पहुंचे,आत्म सम्मान बचाने के लिए एकत्र हुए शिक्षामित्र-अखिलेश, पिकनिक के लिए लखनऊ नहीं आए हैं शिक्षा मित्र-अखिलेश

लखनऊ-शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के वीसी को मिला स्टे,हाईकोर्ट ने कहा वीसी निशीथ राय देखते रहेंगे काम,सामान्य परिषद ने वीसी के खिलाफ शुरू की थी जांच,जांच होने तक निशीथ राय को किया था कार्य विरत,वीसी ने मामले के खिलाफ हाईकोर्ट में की थी अपील,हाईकोर्ट के आदेश पर निशीथ राय कल से देखेंगे काम,वीसी के काम देखने के साथ ही जांच भी रहेगी जारी

कानपुर-सेंट्रल स्टेशन पर GRP ने पकड़े 2 संदिग्ध कश्मीरी,GRP पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ

हरदोई-इलाज के अभाव में 4 साल के बच्चे की मौत,सर्पदंश से पीड़ित बच्चे को नहीं मिला इलाज,पाली इलाके के बच्चे को अस्पताल ले गए थे परिजन,सीएमओ ने मामले में दिए जांच के आदेश,जिला अस्पताल में लापरवाही करने का आरोप

गोरखपुर-नहाने के दौरान राप्ती में डूबे दो युवक,तलाश में जुटे गोताखोर,बेलीपार थाने के बेला बंध की घटना

मैनपुरी-ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत का आरोप,परिजनों का आरोप,ऑक्सीजन की कमी से मौत,प्रभारी सीएमओ ने आक्सीजन की कमी से किया इंकार,किसनी के शमशेरगंज इलाके का मामला

कन्नौज-कल हुई नाबालिग की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,भाई की हत्या का बदला लेने के हुई थी नाबालिग की हत्या,गला दबाकर हुई थी हत्या, हत्या के बाद डाला गया तेजाब,दो आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल बाइक बरामद,गुरसहायगंज के राम आश्रम के पास मिला था शव

महोबा-40 साल के अज्ञात युवक का बरामद,ओपी पेट्रोल पंप से झाड़ियों में मिला शव,कवरई के झांसी-मिर्जापुर हाईवे का मामला

इलाहाबाद- एक और इस्तीफा,माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के एक और सदस्य का इस्तीफा,सदस्य रमेश शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा,शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अब बचे केवल 3 सदस्य,आशा लता, अनिता यादव,नरेंद्र सिंह यादव हैं सदस्य,चयन बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी जानकारी

लखनऊ-कोर्ट ने पर्चा लीक मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी,आबकारी सिपाही तथा समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामला,एसीजेएम कोर्ट ने CBCID से मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट,2 सितम्बर तक कोर्ट में देनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

लखनऊ-वसीम रिज़वी का बयान,शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी का बयान,मीर बाक़ी ने रामजन्म भूमि पर बनवाई मस्जिद-रिजवी,हिन्दुओं की भावनाओं के खिलाफ बनवाई मस्जिद-रिजवी,'बल प्रयोग कर मस्जिद बनवाना इस्लाम के खिलाफ',पुरातत्व विभाग को मिले थे मंदिर के अवशेष-रिजवी, पुरातत्व विभाग सही, तो नहीं है इबादत की जगह-रिजवी

वाराणसी-पीएम मोदी की सांसद निधि हुई ऑनलाइन,सांसद निधि से हुए सभी कार्य और जाँच का लेखा-जोखा,NIC की वेबसाइट पर कोई भी देख सकता है ब्यौरा,डिजिटल डायरी अपलोड होने का काम तेज,दो दिन से ऑनलाइन हो जायेगी डिजिटल डायरी

ग्रेटर नोएडा-अनुमति बिना हवाई यात्रा पर रोक,बिना अनुमति अधिकारियों की हवाई यात्रा पर रोक,ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO ने लगाई रोक,अब हवाई यात्रा से पहले CEO से लेनी होगी अनुमति

शामली-दो दिन से लापता युवक का पेड़ पर लटका मिला शव,परिजनों ने हत्याकर शव को लटकाने की जताई आशंका,झिंझाना थाना क्षेत्र के पीरखेड़ा गांव का मामला

लखनऊ-कृष्णानगर में सिर कूचकर युवक की हत्या,घर के अंदर युवक की हत्या,बेड के नीचे मिली लाश,पुलिस को करीबियों पर ही हत्या करने का शक,कृष्णानगर थाने के प्रेमनगर इलाके का मामला  

लखनऊ-रेलवे ठेकेदारों ने किया टूल डाउन,GST के विरोध में रेलवे ठेकेदारों ने किया टूल डाउन,GST की दरें 12 फीसदी से कम करने की कर रहे हैं मांग,30 जून से पहले के वर्क आर्डर पर GST कम करने की मांग,1 जुलाई से ठेकेदारों को नहीं हुआ है भुगतान,रेलवे में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं पर पड़ेगा असर,रेलवे इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन ने किया टूल डाउन

महराजगंज-बाढ़ के बाद जिले में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत,पेट्रोल पंप पर लग रही लम्बी कतार, बाढ़ प्रभावित 261 गांव से संपर्क टूटा,लोग परेशान

ग़ाज़ीपुर-प्राइवेट स्कूल के प्रबन्धक को युवक ने मारी गोली,प्रबन्धक को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया,बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुर्मुजपुर गांव की घटना

चित्रकूट-क्रेशर में दबकर एक मजदूर की हुई मौत,मानक के विपरीत चल रहे क्रेशर में हुई मजूदर की मौत,पुलिस और क्रेशर मालिक मिलकर मामले को दबाने में जुटे,भरकूप चौकी क्षेत्र स्थित क्रेसर में हुई मौत

लखनऊ-लक्ष्मण मेला ग्राउंड में शिक्षा मित्रों का आंदोलन जारी,प्रदर्शन कर रहे कई शिक्षामित्र हुए बेहोश, भीषण गर्मी के चलते बेहोश हुए शिक्षा मित्र

लखनऊ-बाढ़ का कहर,उत्तर प्रदेश में बाढ़ के आंकड़े जारी,24 जिलों में बाढ़ से नुकसान के आंकड़े,बाढ़ से 72 की मौत, 3 घायल,1 लापता,2 हजार कच्चे -पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए,1500 गांव पानी से घिरे, संपर्क मार्ग कटा

जौनपुर-चेन स्नेचरों ने ली महिला की जान,चेन स्नेचिंग के दौरान ऑटो से गिरी महिला,स्नेचिंग के दौरान ऑटो से गिरकर महिला की मौत,लूट में नाकाम बाइक सवार बदमाश मौके से फरार,जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद हाईवे की घटना

शामली-बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,कैराना के मन्ना माजरा गांव की घटना

बरेली-मेडिकल कालेज के मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा,चोरी की 14.5 लाख नगदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी व साले संग मिलकर की थी चोरी,भोजीपुरा थानाक्षेत्र के एसआरएमएस कालेज का मामला

महराजगंज-सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर,तटबंध का निर्माण अब तक नहीं हुआ शुरू,गांववाले दहशत के कारण कर रहे पलायन,पाँच दिन पहले टूटा था रोहिन नदी का तटबंध

हाथरस-तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रोड किनारे बैठे 5 लोगों को रौंदा,1 व्यक्ति की मौके पर मौंत,4 की हालत गंभीर,सीएचसी से अलीगढ़ रेफर,गुस्साये ग्रामीणों ने NH-91 पर शव रखकर लगाया जाम,थाना हसायन क्षेत्र के चमरौली गांव के पास की घटना

लखीमपुर-हाथी दांत के 3 तस्करों को 5-5 साल की सजा,सीजेएम कोर्ट ने 1.46 लाख का जुर्माना भी लगाया,दुधवा टाइगर रिजर्व के पास 2010 में वन विभाग ने पकड़ा था तस्करों को 

प्रतापगढ़-युवक के जिंदा रहते वसीयत,युवक के जिंदा रहते जमीन की हो गई वसीयत,पति को मृत दिखाकर बेटे और अपने नाम कराई जमीन,राजस्व विभाग के मिलीभगत से मां,बेटे ने किया खेल,पीड़ित को चर्म रोग के चलते घर से किया था बाहर,पीड़ित रमाशंकर ने अफसरों से लगाई न्याय की गुहार,कुण्डा क्षेत्र के छत्ता का पुरवा गांव का मामला

वाराणसी- अवार्ड खा गया दीमक,भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के अवार्ड को दीमक ने खाया,1980 में बिस्मिल्लाह खां को मिला था पद्म विभूषण अवार्ड,तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने दिया था अवार्ड,आज है बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि,सरकारी सिस्टम के दावे बेमानी

इलाहाबाद- शिक्षामित्रों के लिए जगी उम्मीद,शिक्षामित्रों के लिए उम्मीद की एक और राह,यूपी टीईटी 2017 का कार्यक्रम जारी,25 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,8 सितंबर तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म,ऑनलाइन फॉर्म में त्रुटियों का संशोधन 19 सितंबर तक,15 अक्टूबर को होगी यूपी टीईटी 2017 की परीक्षा,टीईटी पास करने के बाद फिर से शिक्षक बन सकते हैं शिक्षामित्र,http://upbasiceduboard.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन,सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सुत्ता सिंह ने जारी किया कार्यक्रम

कानपुर-पाक नागरिक इदरीस जेल से हुआ रिहा,फर्जी सिम से पाक बात करने पर हुआ था अरेस्ट,2013 में पाक में बात करने के आरोप में हुआ था अरेस्ट,बिना बीजा के भारत में रहने पर इदरीस जा चुका है जेल,2010 में पाक ने इदरीस को लेने से किया था इनकार

रामपुर- मदरसे ऑनलाइन करने पर मुख्तार अब्बास नक़वी का बयान,'मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कम्प्यूटर, साइंस,मैथ पढ़ाया जाए',केंद्र की मदद के लिए मदरसों को रजिस्टर्ड होना जरूरी- नकवी,मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की डिटेल जरूरी- मुख्तार अब्बास नकवी

गाजीपुर-दालमील मालिक से 15 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाश वारदात कर फरार,सैदपुर क्षेत्र ध्रुवार्जुन गांव के पास की घटना

इलाहाबाद-लूट का विरोध करने पर कलेक्शन एजेंट को मारी गोली,बाइक सवार बदमाश 2 लाख रुपए लूटकर हुए फरार,निजी कम्पनी का फाइनेंस एजेंट को बनाया शिकार,घायल एजेंट एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती,मऊ आईमा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग की घटना

गोरखपुर-बाढ़ का कहर,जिले में जारी है नदियों का कहर,रोहनी,राप्ती,घाघरा,गोर्रा,सरयू ने मचाई तबाही, जिले से आधा दर्जन से अधिक बंधे टूटे,लहसड़ी बंधे पर कई जगहों पर हो रहा रिसाव,नौसढ़ कलेसर बंधे को स्थानीय लोगों ने बचाया,युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है राहत कार्य,सेना के जवानों ने भी संभाला मोर्चा,मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की कर रहे हैं दवा,NDRF,पीएसी के जवानों ने हजारों लोगों को बचाया,बाढ़ से करीब दो लाख लोग हुए हैं प्रभावित,हजारों लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं

लखनऊ-तीन तलाक मामले पर कल आएगा फैसला,कल सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला,यूपी सरकार ने भी रखा था महिलाओं का पक्ष,सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महिला संगठनों की नजर,यूपी सरकार ने भी महिलाओं को दिलाया था भरोसा

लखनऊ-उप्र राज्य महिला आयोग में 5 सदस्य नामित,यूपी सरकार ने राज्य महिला आयोग में 5 सदस्यों को किया नामित,शामली से डा. प्रियवंदा तोमर,इलाहाबाद से अनीता सिंह नामित,लखनऊ से संयुक्ता भाटिया,फिरोजाबाद से सुमन चतुर्वेदी नामित,बस्ती से इन्द्रवास सिंह को सदस्य के रूप में की गईं नामित, 1 वर्ष के लिए की सभी पांचों नामित सदस्यों की हुई नियुक्ति

लखनऊ-यूपी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले किए निरस्त,राजेश कुमार गुप्ता का कानपुर नगर से हमीरपुर तबादला निरस्त,संतोष कुमार दुबे का जौनपुर से अम्बेडकर नगर तबादला निरस्त,योगेश कुमार राय का इलाहाबाद से बलिया स्थानान्तरण निरस्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आदेश जारी किया 

मेरठ-इन्वर्टर की बैटरी फटने से लगी आग,किराना स्टोर में लाखों का माल जलकर ख़ाक,थाना मवाना क्षेत्र के मुन्नालाल मार्केट का मामला

सरकार के खिलाफ आर-पार के मूड में शिक्षामित्र, ठुकराया वार्ता का प्रस्ताव


लखनऊ,21 अगस्त  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बवाल कर रहे प्रदेश के लाखों शिक्षा मित्र सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई न होने से अब एक बार आर या पार के मूड में हैं। सरकार के पंद्रह दिन का समय मांगने के बाद भी कोई निर्णय न होने पर आज लखनऊ में लाखों शिक्षा मित्र एकत्र हो गए हैं। फिलहाल करीब डेढ़ लाख शिक्षा मित्र लक्ष्मण मेला मैदान में जुटे हैं और काफी आक्रोशित लग रहे हैं।

शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की अगुआई में करीब 1.5 लाख शिक्षकों व शिक्षामित्रो का लक्षमण मेला मैदान में प्रदर्शन जारी  है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षामित्र नेता से वार्ता का भेजा प्रस्ताव, शिक्षा मित्रों ने ठुकराया ।

प्रदेश के हर जिले में तमाम बंदिश लगाने के बाद भी आज लाखों शिक्षा मित्र लखनऊ पहुंच गए। हजरतगंज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यह लक्ष्मण मेला मैदान में एकत्र हो गए हैं। हफ्ते का पहला दिन होने के कारण लाखों शिक्षा मित्रों की आमद से जिला प्रशासन की सभी तैयारियां धरी की धरीं रह गईं। शिक्षा मित्रों ने इससे पहले 17, 18 व 19 अगस्त को जिलों में बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन किया था। आज लखनऊ में एकत्र शिक्षा मित्रों का 25 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने की योजना है।

शिक्षामित्रों की मांग है कि सरकार संशोधित अध्यादेश लाकर उन्हें फिर से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करे। तब तक समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर उन्हें शिक्षकों के बराबर तनख्वाह दी जाए। इस आंदोलन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, भारतीय किसान यूनियन जैसे संगठनों ने समर्थन देने का एलान किया है।

शनिवार की रात कक्षा दस की एक छात्रा की मौत

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर (जौनपुर) 21 अगस्त। देनुआ गांव में शनिवार की रात कक्षा दस की एक छात्रा की मौत मस्तिष्क ज्वर से हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
उक्त गांव निवासिनी एवं श्री बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर में कक्षा दस की छात्रा प्रशंसा गुप्ता पुत्री देवी प्रसाद 14 अगस्त को बुखार से पीड़ित हो गयी। परिजन निजी चिकित्सक से दवा लिये। लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे उपचार हेतु लखनऊ ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर सोमवार को प्रशंसा की मौत की खबर लगते ही विद्यालय में प्रधानाचार्य विनोद तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रख कर शोक में एक दिन के पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया। सभी शिक्षक संवेदना व्यक्त करने उसके घर भी गये।