मथुरा-RSS की बैठक,वृंदावन के केशव धाम में RSS की बैठक,RSS प्रमुख मोहन भागवत ले रहे बैठक,संगठन मंत्री रामलाल,भैय्या जी जोशी मौजूद,CM योगी आदित्यनाथ बैठक में कर रहे शिरकत,डिप्टी CM केशव मौर्य,डॉ.दिनेश शर्मा भी मौजूद,विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया समेत कई दिग्गज मौजूद,देश की राजनीति में उठापटक को लेकर बैठक में चर्चा,उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर भी चर्चा
दिल्ली-कलराज का बयान,केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान,75 वर्ष पूरे होने पर मैंने इस्तीफा की खुद पेशकश की थी-मिश्रा,मेरी पेशकश पर PM और अध्यक्ष जी ने दी थी बधाई-कलराज,मुझे मंत्रालय में रहने की बात कही थी-केंद्रीय मंत्री कलराज,'इस बार फेरबदल पर मैंने फिर दिया प्रस्ताव,PM ने स्वीकार किया',भविष्य का फ़ैसला पार्टी करेगी-कलराज मिश्रा,महेंद्र नाथ पाण्डे को यूपी प्रदेश अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में करोड़ों का घोटाला,गाजीपुर जिले में 699 करोड़ का घोटाला,गाजीपुर जिले में
2013 से 2016 के मध्य हुए सभी काम,काम हुए ही नहीं और कागज़ पर दिखाई गई करोड़ों की योजना,राजकीय निर्माण निगम,सिंचाई विभाग ने किए करोड़ों के काम ,मंदिरों का सौंदर्यीकरण,तालाबों,पोखरों के सौंदर्यीकरण का काम,पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश ने अपने गांव में कराए करोड़ों के काम,पूर्व पर्यटन मंत्री सेवराई में कराए गए सैकड़ों करोड़ के काम,सुनीता सिंह MLA ने भ्रष्टाचार के मामले की थी शिकायत,सैकड़ों करोड़ के फर्जी कामों के मामले में FIR की तैयारी
इलाहाबाद-ट्रेन डिरेलमेंट की जांच,कैफियत एक्सप्रेस के डिरेलमेंट का मामला,4 और 5 सितम्बर को इलाहाबाद में होगी जांच,रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल करेंगे जांच,डीआरएम इलाहाबाद कार्यालय में करेंगे जांच,जांच में आम व्यक्तियों से लिए एकत्र किए जाएंगे साक्ष्य
गोंडा-बीजेपी नेता की दबंगई,भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई,परिवार को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप,गुर्गे भेज महिला-बच्चों को पीटकर घर से निकलवाने का आरोप,मौके पर पहुंची डायल 100 भी रसूख के आगे बेबस,पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,एसपी ने सीओ क्राइम को दिए जांच के आदेश,खरगूपुर थाना क्षेत्र के कस्बे इलाके का मामला
बागपत-गवाह पर फायरिंग,डबल मर्डर के गवाह पर फायरिंग,गवाह को बदमाशों ने मारी दो गोलियां,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पीड़ित के दो परिजनों की हो चुकी है हत्य़ा,शहर कोतवाली के सुरूरपुर गांव की घटना
बरेली-स्कूल में मिला शव,स्कूल के चपरासी की धारदार हथियार से हत्या,स्कूल परिसर में चपरासी का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बिशारतगंज के कांधरपुर प्राइमरी स्कूल की घटना
लखनऊ-शोहदों का आतंक,गाजीपुर में एसपीओ पिता के शोहदे बेटों का आतंक,एसपीओ पिता के बेटों ने घर में घुसकर छेड़खानी,रात 1 बजे पड़ोसी छात्राओं को पहुंच गए धमकाने,स्कूल ड्रेस खराब करने पर लड़की ने की थी शिकायत,आरोपियों की गाजीपुर पुलिस से शिकायत,कार्रवाई नहीं
बरेली-किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,प्रधान पति समेत 3 दबंगों पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,घर से किशोरी को अगवा करने के प्रयास का भी आरोप,पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा,मीरगंज थाना क्षेत्र के सिल्लापुर गांव का मामला
आजमगढ़-फर्ज़ी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 5 शिक्षकों पर केस दर्ज,अन्य शिक्षकों के दस्तावेजों की जिला प्रशासन करा रहा जांच,
कमिश्नर ने दोषी शिक्षकों पर केस दर्ज कर वेतन रिकवरी का दिया निर्देश,कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 5 शिक्षकों पर की कार्रवाई
हापुड़-स्वाइन फ्लू का कहर,हापुड़ में स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत,नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्वाइन फ्लू से हो चुकी मौत
पीलीभीत-भारी बारिश के कारण ईदगाह में नहीं हो सकी नमाज़,नमाज़ियों ने शाही जामा मस्जिद में पढ़ी बकरीद की नमाज़,बारिश के चलते देर से शुरू हुई बकरीद की नमाज़
जौनपुर-शोहदे पकड़े गए,महिला से छेड़छाड़ करने पर 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा,कार सवार शोहदों ने महिला से की थी छेड़छाड़,महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 कार सवारों को पकड़ा,खेतासराय थाना क्षेत्र के क़स्बा रोड की घटना
कानपुर-बुजुर्ग पर गुंडा एक्ट,बिल्हौर पुलिस का कारनामा,बुजुर्ग पर गुंडा एक्ट की भेजी रिपोर्ट,एडीएम फाईनेंस कोर्ट ने रिपोर्ट खारिज की,प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
लखनऊ-नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,शिवधाम बस्ती,जफरखेड़ा,चित्रगुप्त नगर वार्ड में सफाई का लिया जायजा,पानीगांव,इस्माईलगंज प्रथम,बल्डिखेड़ा में भी मंत्री ने किया निरीक्षण,सड़क पर दुकानों का सामान रखने पर होगी सख्त कार्रवाई-सुरेश खन्ना,'दुकानों के बाहर सामान रखने वालों को चिन्हित कर रहा नगर निगम',लखनऊ में जल्द बढ़ाई जाएगी कूड़ेदानों की संख्या-सुरेश खन्ना
लखनऊ-गवर्नर पहुंचे ईदगाह,ईदगाह पहुंचे राज्यपाल राम नाईक,गवर्नर ने लोगों के दी बकरीद की शुभकामनाएं,मो. साहब के आदर्शों पर चलना ही सच्ची कुर्बानी-नाईक,बाढ़ पीड़ितों की मदद करना बेहतरीन फैसला-राज्यपाल,लोगों से शांति से बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की,डीएम एसएसपी और आईजी ईदगाह प रहे मौजूद,ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने भी दी शुभकामनाएं
बरेली-अफीम तस्कर गिरफ्तार,ढाई किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,झारखंड से बरेली अफीम ला रहे 3 तस्कर अरेस्ट,स्थानीय तस्कर को होनी थी अफीम की सप्लाई,सौदेबाजी के दौरान ही क्राइम ब्रांच ने दबोचा,बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट बस अड्डे से हुई गिरफ्तारी
फैजाबाद-अस्पताल का बुरा हाल,जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल,जिला अस्पताल में कई दवाएं उपलब्ध नहीं,एंटी रैबीज इंजेक्शन और एक्सरे प्लेट भी नहीं
लखीमपुर-छात्रा की मौत,कोचिंग जा रही छात्रा की बस की टक्कर से मौत,सदर कोतवाली क्षेत्र के आगा साहब कोठी की घटना
लखीमपुर-अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरुकता दिवस आज,दुधवा नेशनल पार्क में जागरुकता पर वर्कशाप का आयोजन,विलुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए जुटे विशेषज्ञ
फतेहपुर-लाइनमैन की मौत,पोल में काम करने दौरान लाइनमैन की झुलसकर मौत,शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम,हथगांव चूल्हा रोड पर शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
लखीमपुर-नदी के दलदल में फंसे युवक को पुलिस ने किया रेस्क्यू,खीरी क्षेत्र के चकेथू गांव के पास 2 दिनों से फंसा था युवक,डायल 100 ने युवक को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया
कानपुर देहात-दो पशु तस्कर अरेस्ट,5 मवेशी समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया अरेस्ट,सिबली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर से हुई गिरफ्तारी
कन्नौज-गांव में फैली बीमारी,गांव में संक्रामक रोग फैलने के 30 लोग हुए बीमार,स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोई अफसर नहीं पहुंचा गांव,तालग्राम के मझोला गांव में फैली संक्रामक बीमारी
कानपुर-युवक का शव मिला,तालाब में मिला तापता युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,चकेरी थाना क्षेत्र की घटना
गाजीपुर-मलबे में दबकर मौत,दीवार गिरने से सास बहू की मौत,जंगीपुर थाना के देवकठिया गांव की घटना
शामली-मकान गिरने से 4 दबे,बारिश में मकान गिरने से 4 लोग दबे,चारों गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर,कांधला थाना क्षेत्र में जन्नत कॉलोनी की घटना
मिर्जापुर-ग्रामीणों का प्रदर्शन,सिंचाई की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन,बरौंदा रजवहा में पानी न छोड़ने पर किया प्रदर्शन,लालगंज क्षेत्र में हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
