टूंडला में काम के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली 45 ट्रेनें करीब डेढ़ महीने तक बदले रूट से चलेंगी। गोरखधाम सहित 12 ट्रेनें तो कानपुर आएंगी ही नहीं। ये लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते से चलेंगी। रेलवे टूंडला स्टेशन में दो नंबर ट्रैक को वाशेबल एपरॉन बनाने जा रहा है। चार सितंबर से 19 अक्तूबर तक काम चलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यदि वे इन ट्रेनों में सफर नहीं करना चाहते हैं तो टिकट नियमानुसार लौटा लें। उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। रूट परिवर्तन की वजह से ट्रेनें प्रारंभ से गंतव्य स्टेशनों तक तय समय से लगभग तीन से पांच घंटे तक लेट पहुंचाएंगी। डायवर्जन को आरक्षण कंप्यूटर में फीड करा दिया गया है।
कानपुर अनवरगंज, कासगंज, मथुरा
13237-13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस - इटावा, टूंडला के बजाय अनवरगंज, कासगंज, मथुरा से (5 सितंबर से 17 अक्तूबर तक)
13248-13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस - टूंडला के बजाय अछनेरा, मथुरा, कासगंज से कानपुर अनवरगंज (4 सितंबर से 18 अक्तूबर)
दूसरा रूट-- इटावा, उड़ी,भांडई-आगरा कैंट
19037-19039 बांद्रा - बयाना-आगरा फोर्ट के बजाय बयाना-आगरा कैंट, भांडई होते हुए (5 सितंबर से 18 अक्तूबर)
19038-19040-बांद्रा एक्सप्रेस- बयाना, आगरा फोर्ट के बजाय बयाना, आगरा कैंट, भांडई होते हुए (5 सितंबर से 17 अक्तूबर)
14853-14863-14865 मरुधर- कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट के बजाय कानपुर, इटावा, भांडई, आगरा कैंट होते हुए (4 सितंबर से 18 अक्तूबर)
14854-14864-14866 मरुधर- बांदीकुई, आगरा, टूंडला के बजाय बांदीकुई,आगरा कैंट भांडई, इटावा होते हुए (7 सितंबर से 18 अक्तूबर)
तीसरा रूट- लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद
12565 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12555 गोरखधाम एक्सप्रेस- लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12225 कैफियात एक्सप्रेस- लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12875 नीलांचल- लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12595 गोरखपुर-आनंदविहार-लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12571-गोरखपुर-आनंदविहार-लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
15025 मऊ एक्सप्रेस-लखनऊ, कानपुर, टूंडला के बजाय लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12566 संपर्क क्रांति- गाजियाबाद,कानपुर, लखनऊ के बजाय मुरादाबादा, लखनऊ (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस - गाजियाबाद,कानपुर, लखनऊ के बजाय मुरादाबादा,लखनऊ (4 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12596 आनंदविहार एक्सप्रेस-गाजियाबाद,कानपुर, लखनऊ के बजाय मुरादाबादा, लखनऊ (6 सितंबर से 18 अक्तूबर)
12572- आनंदविहार एक्सप्रेस- गाजियाबाद,कानपुर, लखनऊ के बजाय मुरादाबादा, लखनऊ (6 सितंबर से 17 अक्तूबर)
15026 मऊ एक्सप्रेस- गाजियाबाद,कानपुर, लखनऊ के बजाय मुरादाबादा, लखनऊ (6 सितंबर से 17 अक्तूबर)
चौथा रूट- मुगलसराय, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद
12367 जनसधारण- मुगलसराय, इलाहाबाद,कानपुर के बजाय मुगलसराय, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 18 अक्तूबर)
12819 संपर्क क्रांति- मुगलसराय, इलाहाबाद,कानपुर के बजाय मुगलसराय, लखनऊ, मुरादाबाद,गाजियाबाद (6 सितंबर से 18 अक्तूबर)
22805 दूरंतो एक्सप्रेस- मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर के बजाय मुगलसराय, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (10 सितंबर से 14 अक्तूबर)
12825 दूरंतो- मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर के बजाय मुगलसराय, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद (4 सितंबर से 16 अक्तूबर)
12368 जनसाधारण- गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद के बजाय गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, मुगलसराय (5 सितंबर से 19 अक्तूबर)
12820 संपर्क क्रांति- गाजियाबाद,कानपुर, इलाहाबाद के बजाय गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, मुगलसराय (5 सितंबर से 17 अक्तूबर)
12826 दुरंतो - गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद के बजाय गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, मुगलसराय (6 सितंबर से 18 अक्तूबर)
पांचवां रूट- कानपुर-झांसी-आगरा कैंट
15269 अहमदाबाद एक्सप्रेस-कानपुर, टूंडला आगरा फोर्ट के बजाय कानपुर, झांसी, आगरा कैंट, बांदीकुई (7 सितंबर से 12 अक्तूबर)
15632 बाड़मेर एक्सप्रेस-कानपुर, टूंडला आगरा फोर्ट के बजाय कानपुर, झांसी,आगरा कैंट, बांदीकुई (7 सितंबर से 12 अक्तूबर)
12496 कोलकाता एक्सप्रेस- कानपुर, टूंडला आगरा फोर्ट के बजाय कानपुर, झांसी, आगरा कैंट, बांदीकुई (7 सितंबर से 12 अक्तूबर)
12938 गांधीधाम एक्सप्रेस कानपुर, टूंडला आगरा फोर्ट के बजाय कानपुर, झांसी, आगरा कैंट, बांदीकुई (4 सितंबर से 16 अक्तूबर)
15270 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस-आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर के बजाय बांदीकुई, आगरा कैंट, झांसी, कानपुर (10 सितंबर से 15 अक्तूबर)
15631 बाड़मेर एक्सप्रेस- आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर के बजाय बांदीकुई, आगरा कैंट, झांसी, कानपुर (5 सितंबर से 17 अक्तूबर)
12495 आनंदविहार - आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर के बजाय बांदीकुई, आगरा कैंट, झांसी, कानपुर (10 सितंबर से 15 अक्तूबर)
12937 हावड़ा एक्सप्रेस- आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर के बजाय बांदीकुई, आगरा कैंट, झांसी, कानपुर (9 सितंबर से 14 अक्तूबर)
छठवां रूट- कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर
15045 ओखा एक्सप्रेस- कानपुर, टूंडला, आगरा कैंट के बजाय कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर, झांसी (5 सितंबर से 17 अक्तूबर)
19054 सूरत एक्सप्रेस-कानपुर, टूंडला, आगरा कैंट के बजाय कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर, झांसी (10 सितंबर से 15 अक्तूबर)
15046 ओखा - झांसी,आगरा कैंट, टूंडला के बजाय झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर (8 सितंबर से 13 अक्तूबर)
19053 मुजफ्फरपुर - झांसी, आगरा कैंट, टूंडला के बजाय झांसी, ग्वालियर,भिंड, इटावा, कानपुर (8 सितंबर से 13 अक्तूबर)
नोट- 64588 टूंडला-कानपुर मेमू 5 सितंबर से 19 अक्तूबर तक नहीं चलेगी
tikhiawaz24.in
रविवार, 3 सितंबर 2017
टूंडला में काम के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली 45 ट्रेनें करीब डेढ़ महीने तक बदले रूट से चलेंगी
मदद की गुहार,7 माह पहले सड़क हादसे में घायल युवक का मामला
गोरखपुर-CM योगी का बयान,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में बयान,धर्म एक साश्वत अवधारणा है-सीएम योगी,धर्म सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है-सीएम,सदाचार के चलते भगवान राम हमारे प्रेरणा श्रोत हैं-सीएम,रामायण की कथा हमारे लिए एक प्रेरणा है-मुख्यमंत्री,हमे चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है-सीएम,रामायण की कथा से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है-सीएम,पारिवारिक,राजनीतिक और धार्मिक ज्ञान मिलता है-सीएम,धैर्य के साथ चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है,राम लीलाओं के आयोजन से समानता का भाव उत्पन्न होता है
मथुरा-RSS समन्वय बैठक संपन्न,RSS की 3 दिवसीय समन्वय बैठक का हुआ समापन,संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ली समन्वय बैठक,RSS की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा,विहिप के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रहे मौजूद,राम माधव समेत कई दिग्गज नेताओं ने की शिरकत,वृंदावन के केशव धाम में 3 दिनों तक चला मंथन,बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री राममाधव का बयान,नए मंत्री मंडल की राममाधव ने तारीफ,'जिन लोगों को जिम्मेदारी मिली है निभाएंगे',बैठक में अर्थिक,राजनैतिक,सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा,,बैठक में केरल का मुद्दा भी रहा हाबी,प्रवीण तोगड़िया आगरा के लिए रवानामोहन भागवत कल जाएंगे दिल्ली
लखनऊ-4 IPS के तबादले,यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले,अनिल कुमार बलिया के नए एसपी बनाए गए,विजय भूषण आजमगढ़ के डीआईजी बनाए गए,प्रेम प्रकाश आईजी मिर्जापुर बनाए गए,सुजाता सिंह SP पीएसी कानपुर भेजी गईं
लखनऊ-महेंद्र नाथ पाण्डेय का आगमन कल,बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ आगमन कल,दोपहर 2 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय,शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय पर आयोजित होगा स्वागत समारोह,मुख्यमंत्री योगी और दोनो डिप्टी सीएम करेंगे अध्यक्ष का स्वागत
इटावा-सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव इटावा पहुंचे,सपा के पूर्व सांसद प्रदीप यादव को जेल में मिलने पहुंचे,सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल का बयान,'मुलायम सिंह की नई पार्टी की बात करना अफवाह',वो हमारे साथ है और साथ ही रहेंगे-रामगोपाल
औरैया-वीडियो वायरल,देवकली चौकी इंचार्ज का वीडियो हुआ वायरल,SI नीरजा त्यागी वाहनों से 2000 रुपये की कर रही मांग,वाहनों की एंट्री के नाम पर 2000 रुपये की कर रही मांग,महिला चौकी इंचार्ज पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही
इलाहाबाद-आत्मदाह की कोशिश,सुभाष चौराहे पर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश,पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया,मुकदमे के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित,भाजपा नेता पर दर्ज कराया था मारपीट का मुकदमा,यमुना पार के जिलाध्यक्ष पर लगाया है आरोप,खीरी थाना क्षेत्र के सिलौंधी गांव की है निवासी
हरदोई-मुख्य सेविका की मौत,दिव्यानंद स्प्रिचुअल संस्थान बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मेम्बर की मौत,संत कृपाल आश्रम की मुख्य सेविका दयारानी की संदिग्ध मौत,आश्रम के कमरे में मिला मुख्य सेविका का शव,संडीला स्थित संतकृपाल आश्रम की मुख्य सेविका दयारानी की मौत,स्वामी दिव्यानंद के निधन के बाद से कार्यभार संभाल रही थी दयारानी,स्वामी दिव्यानंद के देश समेत विदेशों में भी अनुयायी,आश्रम के कमरे में फर्श और बेड पर मिला खून
लखनऊ-कलराज मिश्र का ट्वीट,कलराज मिश्र ने अश्वनी चौबे को मंत्री बनने पर दी बधाई,सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय मिलने पर दी बधाई,विभाग के कर्मचारियों एवं सहयोगियों को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद,कलराज मिश्र ने ट्वीट कर दी बधाई
औरैया-फायरिंग में बच्चा घायल,युवक पर लोगों ने किया हमला,फायरिंग के दौरान एक बच्चे को लगे छर्रे,दर्जन भर लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर गांव की घटना
सहारनपुर-हादसा टला,टूटे रेलवे ट्रैक पर कई ट्रेनें गुजरी,बड़ा हादसा टला,रेलवे प्रशासन की लापरवाही फिर आई सामने,आनन-फानन में रेल पटरियों को दुरुस्त किया गया,सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला
लखनऊ-मृत्युंजय कुमार सीएम के सूचना सलाहकार बनाए गए,सूचना विभाग ने जारी किए आदेश
जौनपुर-ज़हरखुरानी का शिकार,ट्रेन में ज़हरखुरानी का शिकार हुआ युवक,50 हज़ार नकदी,सामान लूटकर ज़हरखुरान फरार,बेहोशी की हालत में सड़क किनारे युवक को फेंका,मुंबई से कमाकर लौट रहा था युवक,शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना
एटा-महिला को नहर में फेंका,पति ने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी को नहर में फेंका,गोताखोरों ने महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला,महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,देहात कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर का मामला
जौनपुर-ट्रेन की चपेट में आने से नवविहिता की मौत,रेलवे लाइन पार करते वक्त हुआ हादसा,बदलापुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की घटना
गाजीपुर-BCCI प्रशासन समिति अध्यक्ष विनोद राय पहुंचे गाजीपुर,पिता भोलानाथ राय की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल,मोहम्मदाबाद के परसा गांव के रहने वाले हैं विनोद राय
फर्रुखाबाद-सिंचाई मंत्री का बयान-सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोधी सम्मेलन में लिया भाग,कैबिनेट विस्तार से यूपी को बहुत लाभ होगा-धर्मपाल,सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा-धर्मपाल,भारत सरकार की 4 बड़ी परियोजनाएं जल्द पूरी होंगी-धर्मपाल,विलुप्त हो रही नदियों को जोड़कर बचाया जाएगा-धर्मपाल
लखनऊ-गैंगरेप का आरोप,उन्नाव की छात्रा के साथ मोहनलालगंज में गैंगरेप,युवती ने दो युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप,तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी,मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सिसेंडी की घटना
जौनपुर-घर में घुसकर रेप के प्रयास का मामला,सपा कार्यकर्ताओं ने SP आवास का किया घेराव,7 दिन बाद पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल को भेजा,चंदवक पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप,चंदवक थाना क्षेत्र के बोदरी हिसाम की घटना
पीलीभीत-भैंस बेचकर लौट रहे किसान से 33 हजार रुपये लूटे,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,बिलसंडा क्षेत्र के मानपुर तिराहे के पास की घटना
पीलीभीत पहुंची मेनका गांधी,केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंची पीलीभीत,बीलसपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों से मिलकर सुन रही हैं समस्याएं,कल पीलीभीत शहर के लोगों से मिलेंगी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी
फैजाबाद-जर्जर स्कूल की दीवार गिरी,3 बच्चे दबे,एक बच्चे की मौत,दो की हालत गंभीर,स्कूल में खेलते वक्त हुआ हादसा,शहर के लालबाग प्राइमरी पाठशाला की घटना
नोएडा-निवेशकों ने निकाली शव यात्रा,आम्रपाली बिल्डर के निवेशकों ने निकाली शव यात्रा,आम्रपाली दफ़्तर से नोएडा स्टेडियम तक निकाली जा रही यात्रा,सैकड़ों निवेशक मिलकर निकाल रहे यात्रा,फ़्लैट ना मिलने पर बड़ता जा निवेशकों का ग़ुस्सा,सड़कों पर उतर रहा निवेशकों का ग़ुस्सा
लखनऊ-पं.कमलापति त्रिपाठी जंयती,पंडित कमलापति त्रिपाठी की 112वीं जयंती आज मनाई गई,जयंती के अवसर पर 24 पत्रकारों को किया गया सम्मानित,मोहसिना किदवई समेत कई कांग्रेसी नेता और पत्रकार रहे मौजूद,कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने हिंदी संस्थान में किया आयोजित
गाजियाबाद-BJP नेता गजेंद्र भाटी की हत्या का मामला,आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने खुद को बताया बेकसूर,पूरे घटनाक्रम में बताया बीजेपी का हाथ,CBI जांच कराने को हूँ तैयार-अमरपाल शर्मा
आगरा-मदद की गुहार,7 माह पहले सड़क हादसे में घायल युवक का मामला,लाखों रुपये खर्च होने के बाद युवक की हालत गंभीर,पेट में बने सुराग से निकल रहा युवक का खाना-पानी,पीड़ित युवक ने सरकार से लगाई मदद की गुहार,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के राजनगर का है निवासी
लखीमपुर-बोरा गोदाम में लगी आग,मंडी के बोरा गोदाम में लगी भीषण आग,दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में जुटी,लखीमपुर के राजापुर मंडी समित की घटना
भदोही-हादसा,ट्रक की टक्कर से प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरी,3 महिलाएं घायल,अस्पताल भेजा गया,विद्यालय में लगे हैण्डपम्प पर स्नान कर रही थी महिलाएं,ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदीऊरा की घटना
औरैया-हमला,युवक पर बाइक सवार दबंगों ने की मारपीट,फायरिंग,गोली लगने से बच्चा घायल,स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती,पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज,दिबियापुर थाना के ककोर गांव का मामला
लखनऊ-स्वच्छता अभियान,जिला न्यायालय में स्वच्छता अभियान का तीसरा चरण,जिला जज R.K उपाध्याय की अगुवाई में चला अभियान,जिला न्यायालय की बहुखंडीय इमारत में हुई सफाई,सभी कमरों की सफाई के बाद धुलाई की गई,न्यायिक अधिकारी,कर्मचारी,बार के पदाधिकारी हुए शामिल,जिला जज ने कार्यालय को घर की तरह साफ रखने की अपील की
आगरा-4 पुलिस कर्मी घायल,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुलिस वाहन में मारी टक्कर,डायल 100 के 4 पुलिस कर्मी घायल,2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती कराए गए,डौकी थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे की घटना
इलाहाबाद-रेस्टोरेंट में मारपीट,रेस्टोरेंट में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,पुलिस के पहुंचने से पहले युवकों के दोनों पक्ष हुए फरार,रेस्टोरेंट में ताला लगाकर संचालक भी हुआ फरार,सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पैलेस चौराहे का मामला
कौशांबी-रोड एक्सीडेंट,डम्फर ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर,एक व्यक्ति की मौके,एक घायल,अस्पताल में भर्ती,नाराज़ ग्रामीणों ने इलाहाबाद रोड पर लगाया जाम,पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की घटना
प्रतापगढ़-मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,अधेड़ व्यक्ति की मौत,दो लोग गंभीर घायल,लालगंज कोतवाली के काजीपुर की घटना
कार नहर में गिरी : पांच युवकों की मौत
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर थानाक्षेत्र के भगौली तीर्थ गांव में आज एक तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से कार सवार पांच युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि पांच युवक कार द्वारा फतेहपुर से महमूदाबाद की ओर जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगडने से कार नहर में जा गिरी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह पाँचों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
पुलिस के अनुसार डाक्टरों ने सभी पांचों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाखत नहीं हो सकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया. 3 साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया गया. वहीं 4 मौजूदा मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री का बनाया गया है. नीचें देखें नए-पुराने मंत्रियों को मिलाकर किस दिग्गज के पास है कौन सा मंत्रालय...
मोदी मंत्रिमंडल के शामिल मंत्रियों के विभाग-
कैबिनेट मंत्री
1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय
2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय
3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय
4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय
5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय
6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
7. नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय
8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
राज्यमंत्री
1. शिव प्रताप शुक्ला - वित्त राज्यमंत्री
2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री
5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय
9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार
शनिवार, 2 सितंबर 2017
मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरी
शाहजहांपुर-इंसानियत हुई शर्मसार,बच्ची के शव को ठेली पर लेकर गया पिता,घर से पोस्टमार्टम हाउस ठेली पर लेकर गया शव,सांप काटने से बच्ची की हुई थी मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए ठेली पर भेजा शव,जलालाबाद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की घटना
ग्रेटर नोएडा-बिल्डरों पर शिकंजा कसा,बिल्डरों के खिलाफ अलग अलग थानों में 13 FIR दर्ज, आम्रपाली पर 8,सुपरटेक पर 1,टुडे होम बिल्डर पर 1 FIRदर्ज,अल्पाइनपर 1, GNC पर1 ,BRUY LTDपर 1 FIR दर्ज,सभी बिल्डर पर जांच कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू
वाराणसी-मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं,हरदत्तपुर स्टेशन के पास 3 बोगियां पटरी से उतरी,रोहनिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर
आगरा-SC आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का बयान,केरल सरकार शिथिल और असंवेदनशील-कठेरिया,जुलाई 2017 तक 8 दलितों की हत्याएं-कठेरिया,जुलाई 2017 कल बलात्कार के 103 मामले-कठेरिया,'हत्याओं में 54 लाख के सापेक्ष 8 लाख का मिला मुआवजा','रेप में 3 करोड़ की जगह 43 लाख रुपये का मिला मुआवजा','आयोग ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट',पश्चिम बंगाल के भी हालत ठीक नहीं-कठेरिया,जल्द जाएंगी आयोग की टीम-राम शंकर कठेरिया
बांदा-शहर से लगे कई गावों में नहीं है बिजली और शौचालय,आजादी के 70 साल बाद भी गांवों में नहीं पहुंची बिजली,शौचालय व अन्य सरकारी योजनाओं से भी हैं लोग वंचित,आज तक दूर नहीं हो पाईं लोगों की मूलभूत समस्याएं,कहला,बलुआ डेरा,बगहा डेरा,नई बस्ती आदि गांवों का मामला
कानपुर-रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही,यात्रियों की जिंदगी के खिलवाड़ करने की तैयारी,जर्जर ट्रैक से वीआईपी ट्रेन निकालने की तैयारी,शताब्दी एक्सप्रेस को जर्जर ट्रैक से गुजारने की तैयारी,सांसद को खुश करने में जुटे रेलवे के अधिकारी,कानपुर सेंट्रल स्टेशन का मामला
लखनऊ-ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण,9 से 11 सितम्बर के बीच बांटे जाएंगे किसानों को ऋण मोचन पत्र,5 सितम्बर की जगह 9-11 सितम्बर को होगा प्रमाण पत्रों का वितरण,8 सितम्बर का कार्यक्रम यथावत रहेगा,कोई बदलाव नहीं,मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अफसरों को जारी किया निर्देश
मेरठ-मेरठ के लाल ने विदेश धरती पर लहराया तिरंगा,एशियन कर्राटे चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते, मेरठ के सलोन दास ने जीता देशवासियों का दिल,मेरठ आगमन पर सलोन दास का हुआ जोरदार स्वागत,वियतनाम में हुआ था एशियन कर्राटे चैंपियनशिप का आयोजन,ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना सलोन का लक्ष्य
सहारनपुर-चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी,नहर के तेज बहाव में बहा ट्रैक्टर ड्राइवर,पुलिस, ग्रामीण लापता ड्राइवर की तलाश में जुटे,मिर्जापुर के खारा विद्युत परियोजना के पास है नहर
रामपुर-रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग,दो महिलाएं, एक बच्चे सहित पांच लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल कराया भर्ती,थाना क्षेत्र पटवाई के हाजी नगर का मामला
आगरा-गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सिंग खिलाड़ी चीनू परेशान,चेन्नई जाने के लिए खिलाड़ी के पास नहीं है पैसा,21 अगस्त से आगरा के आशा जोशी केन्द्र रह रही चीनू,चीनू का पासपोर्ट और पैसा लेकर साथी हुई गायब,अक्टूबर में अमेरिका में होने वाली बॉक्सिंग में चीनू लेंगी भाग,मणिपुर की रहने वाली है बॉक्सर खिालाड़ी चीनू
संभल-अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों का हमला,दबंगों ने कई दुकानदारों पर चाकुओं से किया हमला,दबंगों के हमले में 3 लोग घायल,एक की हालत गंभीर,नखासा कोतवाली के खग्गू सराय मोहल्ले का मामला
फिरोजाबाद-छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने चाकू से लड़की पर किया हमला,लड़की गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,सिरसागंज थाना क्षेत्र के कबीरनगर की घटना
प्रतापगढ़-लालगंज कोतवाली में बम की झूठी सूचना से हड़कंप,डायल 100 पर फोन करके बम की दी झूठी सूचना,मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस,वृद्ध समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया