tikhiawaz24.in

सोमवार, 4 सितंबर 2017

ब्लू व्हेल से एक और मौत

लखनऊ-बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुचेंगे। हवाई अड्डे पर पार्टी के पदाधिकारी, मंत्रीगण, सांसद व विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। हवाई अड्डे से लेकर पार्टी कार्यालय तक लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

लखनऊ- सीएम योगी लखनऊ की झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9 बजे सीएम योगी वीवीआईपी रोड स्थित शिव शांति आश्रम में आयोजित संत असूदाराम साहिब के 57वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल।

लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर अमौसी हवाईअड्डा पहुंचेंगे। कल लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

फर्रुखाबाद- यहां के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से 30 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में खुलासा होने पर डाॅक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गोरखपुर- बीआरडी कॉलेज में बच्चों की मौत मामले में गिरफ्तार डॉ कफील और राजीव मिश्रा को एक ही बैरक में रखा गया है। एक ही धारा में रिपोर्ट दर्ज होने और अब एक ही बैरक में रखने पर चर्चाएं तेज हो गई है।

डोईवाला- वकील व बीजेपी कार्यकर्ता विनीत लोधी और फूल सिंह लोधी के जॉइंट दफ्तर में आज सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

देहरादून- भाजपा कार्यालय में लगाए जा रहे कार्यकर्ता दरबार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं। नेता प्रतिपक्ष भाजपा कार्यालय में दरबार लगाने का विरोध कर रही है तो सीएम कांग्रेस भवन में भी बैठने की इजाजत मांग रहे हैं।

बागपत- एडीजी मेरठ जोन ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के पेंच कसे। क्राइम की घटनाएं बढ़ने पर एडीजी मेरठ जोन ने किया बागपता का दौरा और अधिकारियों के साथ बैठक ली।

हाथरस- दाऊजी महाराज के मंच को अब राजनीतिक रूप से छवि चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने ‘सेल्फी विद टॉयलेट’ का आयोजन किया है।

गाजियाबाद- भाजपा नेता के मामले में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज। कभी भी हो सकती है उनकी गिरफ्तारी।

चित्रकूट- पुलिस के साथ मुठभेड़ में 7 लाख के इनामी डकैत बबली कोल का साथ 12000 का इनामी शारदा कोल ढेर। पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। पिछले सप्ताह डकैतों के साथ मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया था।

मथुरा- थाना फरह के बिरौना कला गांव में महिला ने अपने 4 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी की आत्महत्या। गृह कलेश की वजह से घटना को अंजाम देने की आशंका।

लखनऊ- चोरी करने घुसे बदमाश को घर वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आशियाना व्यापारी के घर हुई घटना। बदमाश को थाने में छुड़ाने के लिए कई और उसके साथी पहुंचे।

कन्नौज-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अजगर एक्सप्रेस वे पर आ गया । करीब 10 फिट लम्बे अजगर एक पल के लिए एक्सप्रेस वे की रफ्तार थाम थी।

बुलंदशहर- दूध से जले बच्चे को जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिला। पीड़ित बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को पहले टंकी के पानी में धोकर लाने को कहा।

दमोह- यहां ब्लू व्हेल से एक और मौत हो गइ है। 11 वीं मे पढ़ने वाले सात्विक पांडे उर्फ राम पांडे ने देर रात ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

लखनऊ- कार सवार युवकों ने ग्रेजुएशन की छात्रा का अपहरण कर करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया। दरिंदो में एक ने युवती को फोन कर बुलाया था और जब युवती बताई जगह गई तो मुंह पर कपड़ा ढक कर उसका कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

अंबाला- डेरा सच्चा सौदा के एक समर्थक ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। डेरा समर्थक ने जेल के बाथरूम में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊ- पुलिस ने चोरांे के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जिसकी सरगना एक महिला है। गीता नाम की यह महिला अपने साथियों के साथ पहले बन्द पड़े मकानों की रेकी करती थी फिर मौका पर कर आपने गैंग के साथ उस मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देती थी।

लखनऊ- पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजनों ने सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि लापता 17 वर्षीय छात्र को तलाश करने में पुलिस ने कोई रूचि नहीं दिखाई। मौके पर पहुंची सीओ कैंट ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया।

हरदोई - दिव्यानन्द संस्था की एमडी और आश्रम की मुख्य सेवादार दयारानी अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव उनके कमरे में पड़ा मिला है। बिस्तर और फर्श पर खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।

रायबरेली- एक महीने में 7 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने मतदान बहिष्कार की धमकी दी है। गंदगी और दूषित पानी के कारण एक माह में 7 लोगों की मौत हुई है।

देहरदून- घाटी में बारिश का कहर जारी है। कैसे बचाई गयी देहरादून के नालापानी में बही कार में से जान। पूरे रेस्क्यू का वीडियो समाचार प्लस पर।
24-बाराबंकी - सिंचाई विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। सिरौली गौसपुर तहसील इलाके में घाघरा नदी की बाढ़ से सनावा गांव में कटान रोकने के लिए बिना ई टेंडरिंग के ही करोड़ो का कार्य  दे दिए गए। स्थानीय बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद के करीबी ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है।
25-आगरा- थाना एत्माउद्दौला के शाहदरा में मंदिर के पुजारी की गला दबा कर हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बजरंग पेटोल पंप के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी टुन्नू सिंह की हत्या कर दी गई।

फर्रूखाबाद-यहां के भाजपा समर्थक लोधी समाज बागी हो गया है। दरोगा के हाथों सांसद पुत्र की पिटाई और फिर सरकारी काम में बाधा का कथित फर्जी मुकदमा लिख जाने के बाद भी एसपी का तबादला न हो पाने से निराश सांसद ने लोधी स्वाभिमान सम्मेलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन कर डाला ।

बरेली- जिले में एक और एसिड अटैक से हड़कंप मच गया है।घर मे सोते समय परिवार के 7 लोगों पर हुआ तेजाब से हमला। बाल-बाल बचे सभी लोग। फरीदपुर थानक्षेत्र के करनपुर गांव की घटना।

मुरादाबाद- मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मसेवी रसूलपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव व फायरिंग हुई जिसमे महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोरखपुर- बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटों के दौरान 9 मासूमों ने दम तोड़ दिया है। एनआईसीयू विभाग में इस समय

नवजातों का इलाज चल रहा है। पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 24 घंटे के दौरान 25 मरीज भर्ती किये गए आईसीयू में 212 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उज्जवला योजना के बाद प्रधानमंत्री एलपीजी योजना

गोरखपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से की मुलाकात,मुख्यमंत्री योगी ने अपने कक्ष में सुनी लोगों की फरियाद 

गोरखपुर-संगोष्ठी में CM,दिग्विजय नाथ स्मृति हॉल में संगोष्ठी का आयोजन ,CM योगी आदित्यनाथ संगोष्ठी में मौजूद,जगद्गुरु रामानंदाचार्य संगोष्ठी के मुख्य अतिथि,स्वामी हंस और हरिनारायणा नंद मौजूद,ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेडकर मौजूद,पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद,साधु-संत और सैकड़ों छात्र-छात्राएं ले रहे हिस्सा 

फर्रुखाबाद-ETV की खबर का बड़ा असर,जिला अस्पताल में 49 बच्चों की मौत का मामला,जिला अस्पताल में एक माह में 49 बच्चों की हुई मौत,DM,CMO और CMS महिला को तत्काल हटाया गया,ETV दिखा रहा था DM और CMO के विवाद की खबर,मामले में FIR के बाद कार्रवाई का दौर जारी,जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ने दर्ज करवाया मुकदमा,सदर कोतवाली में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,जांच में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत की हुई पुष्टि,FIR में भी ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत,डीजी हेल्थ को सौंपी गई मामले की जांच,सरकार पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी करेगी,गोरखपुर के बाद फर्रुखाबाद में भी हुई कड़ी कार्रवाई,ईटीवी लगातार दिखा रहा थी बच्चों की मौत की खबर,ईट

आजमगढ़-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का आगमन 19 सितम्बर को,किसान पंचायम में भाग लेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह,सिधारी के बेलइसा सब्जी मंडी में होगी किसान सम्मेलन  

लखनऊ-बोले डिप्टी सीएम,डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान,हम शांति के पक्षधर हैं कोई कमजोर न समझे-मौर्या,पाकिस्तान गोलाबारी और आतंक को बढ़ावा दे रहा-मौर्या,pm ने कहा शुरुआत नहीं करेंगे,गोली जवाब जरूर देंगे-मौर्या,'डोकलाम मुद्दे पर भी हमने अपना जवाब देकर ताकत दिखाई','हम शांति पसंद हैं लेकिन अपने देश की रक्षा करना जानते हैं','पं. दीनदयाल के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं',शिक्षक दिवस पर सभी को बधाई-केशव मौर्या,'गंदगी हटा नहीं सकते तो कम करने का संकल्प ले सकते हैं',नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयार हैं-केशव मौर्या,2019 में 73 सीट को 80 करना है-केशव मौर्या,42% वोटों को 60% करने के लिए काम करना है-मौर्या,केंद्र में नयी टीम,PM व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई-मौर्या

लखनऊ-अस्पतालों का निरीक्षण,CMO लखनऊ ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण,सिल्वर जुबली हॉस्पिटल में नहीं मिले डॉक्टर,सिल्वर जुबली हॉस्पिटल में डॉ के पी सिंह मिले गायब,डाटा ऑपरेटर भी ड्यूटी पर नहीं मिला,गायब स्वास्थ्य कर्मियों की सैलरी काटने के निर्देश,नोटिस भी जारी,काकोरी हॉस्पिटल में साफ़ सफाई की कमी मिली

लखनऊ-चित्रकूट में डकैत से मिले असलहे,डकैत शारदा कोल के पास से मिली पुलिस रायफल,पुलिस से लूटी गई थ्री नाट थ्री की रायफल बरामद,10 दिन में चित्रकूट में बरामद किये 6 पुलिस के असलहे,2 थ्री नाट थ्री,एक स्प्रिंग फील्ड,315 बोर रायफल बरामद,बलखड़िया से लेकर ठोकिया गिरोह के साथ किया था काम ,बबली कोल गैंग का सबसे खूंखार डकैत था शारदा कोल,डकैतों के फायर पावर पर बीते 10 दिनों में पुलिस की कार्रवाई

इलाहाबाद-रेल हादसे का मामला,कैफियत एक्सप्रेस डीरेल होने का मामला,दूसरे चरण की आज होगी मामले की जांच,रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वत्तर परिमंडल कर रहे जांच,डीआरएम कार्यालय में 4,5 सितंबर को होगी जांच,रेलवे के अफसरों और कर्मियों से होगी पूछताछ

मऊ-किशोरी का अपहरण,बदमाशों ने घर से किशोरी का किया अपहरण,असलहे के बल पर अपहरण किया गया,बाइक सवार 4 बदमाशों ने आधी रात को अपहरण किया,आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,पूर्व में भी हुआ था अपहरण,ग्रामीणों ने सरसेना मऊ मार्ग को किया जाम,रानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बाजार की घटना

दिल्ली-गिरीश चंद्र यादव दिल्ली में,यूपी के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव दिल्ली में मौजूद,BJP कार्यालय पहुंचे यूपी के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र,पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे गिरीश चंद्र यादव 

लखनऊ-सीजेएम कोर्ट बहुखंडी भवन में गिरी लिफ्ट,लिफ्ट गिरने से 7 लोग गंभीर घायल,घायलों को बलरामपुर अस्पताल में कराया भर्ती,
जिला जज ने हादसे की जांच के दिए आदेश,जिला जज और सीजेएम मौके पर मौजूद

लखनऊ-यूपी BJP अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का आगमन आज,डिप्टी CM केशव मौर्य,दिनेश शर्मा एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का एयरपोर्ट पर जमावड़ा 

बरेली-पोस्टर लगे ,BJP जिलाध्यक्ष के लापता होने का मामला,खुद को सपा कार्यकर्ता बताने वाले युवकों ने लगाए पोस्टर,जिलाध्यक्ष के लापता पर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,कचहरी,SSP कार्यालय और पोस्ट ऑफिस के पास लगे पोस्टर,प्रेमनगर थाने में परिजनों ने दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट 

वाराणसी-ट्रेन की चपेट में आने से RPF सिपाही का पैर कटा,गंभीर हालत में RPF सिपाही BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती,ड्यूटी के दौरान RPF सिपाही दिनेश यादव हुआ घायल,कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-5 की घटना 

बाराबंकी-बच्चों में भय,उच्च माध्यमिक विद्यालय में शव जलाने का मामला,स्कूली के बच्चों में दशहत,पुलिस को नहीं है जानकारी,सतरिख क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय की घटना 

लखीमपुर खीरी-मनचलों की पिटाई,स्कूटी सवार लड़कियों से मनचलों ने की छेड़खानी,लड़कियों ने बाइक सवार मनचलों को जमकर पीटा,स्थानीय लोगों ने भी की पिटाई,पुलिस को सौंपा,शहर कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज की घटना

सहारनपुर-मंदिर में चोरी,मां काली मंदिर में चोरी से लोगों में रोष,कुंडल, दानपात्र समेत कीमती वस्तुएं चोरी,गागलहेडी क्षेत्र के खजूरी गांव की घटना 
 
इलाहाबाद-सहकारिता मंत्री उपेन्द्र तिवारी का दौरा,कोआपरेटिव बैंक का किया औचक निरीक्षण,विकास भवन का भी निरीक्षण किया,कर्मचारियों,अधिकारियों की उपस्थिति का लिया जायजा,दफ्तरों में साफ सफाई का किया निरीक्षण 

बहराइच-संदिग्ध हालत में युवक की मौत से हड़कम्प,साथियों के साथ नेपाल गया था मृतक युवक,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,नानपारा थाना क्षेत्र के हांडा बसेरी इलाके की घटना

मैनपुरी-मतगणना पर रोक,अविश्वास प्रस्ताव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,सुनवाई पूरी होने तक मतगणना पर रोक, वोटिंग जारी,घिरोर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला  

मेरठ-सिपाहियों के तबादले,जिले में 644 सिपाहियों के हुए तबादले,कानून व्यवस्था को लेकर किए गए तबादले,एसएसपी ने साल भर से जमे सिपाहियों का कार्य क्षेत्र बदला

लखीमपुर-300 रुपए के लिए युवक की हत्या,निघासन कोतवाली के दौलतापुर गांव की घटना,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,घास काटने के दौरान पीट-पीटकर हत्या का आरोप

मेरठ-मेरठ पुलिस की कार्यशैली से नाराज हुए आईजी जोन,एसएसपी को पत्र लिखकर आईजी ने जताई नाराजगी,दैनिक अपराध आख्या न मिलने से नाराज हैं आईजी

दिल्ली-रियल एस्‍टेट कंपनी पार्श्‍वनाथ डेवलपर्स के खिलाफ सुनवाई,मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को समय पर फ्लैट न देने का मामला,सुप्रीम कोर्ट आज करेगी मामले की सुनवाई,गुरुग्राम के पार्श्वनाथ एक्ज़ोटिका प्रोजेक्ट का मामला

ग्रेटर नोएडा-बच्चे की मौत,मिडडे मील वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत,गंभीर घायल बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत,दादरी के जीटी रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल की घटना

कौशाम्बी-कुएं में गिरे बछड़े को निकालने उतरे युवक की मौत,कुएं में जहरीली गैस से युवक की मौत होने की आशंका,पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव की घटना

कौशाम्बी-निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत,नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया तोडफ़ोड़,हंगामा,अस्पताल संचालक ने पुलिस से की शिकायत,सैनी इलाके क्षेत्र के सिराथू कस्बे के मामला

रायबरेली-छात्रों का प्रदर्शन,प्राइमरी स्कूल में टीचर न आने पर छात्रों का प्रदर्शन,रोड पर नाराज छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम,महराजगंज थाना क्षेत्र के मऊ प्राइमरी स्कूल का मामला

दिल्ली-रोहिंग्या मुस्लिम का मामला,माइग्रेटेड रोहिंग्या मुस्लिम का मामला सुप्रीम कोर्ट में ,म्यांमार भेजने को लेकर याचिका,केंद्र सरकार के फैसले के ख़िलाफ़ याचिका दायर,सुप्रीम कोर्ट आज करेगी याचिका पर सुनवाई,प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है याचिका

वाराणसी-अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रशांति का मंदिर से पर्स चोरी,हाल ही में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित की गई हैं प्रशांति,कैंट थाना क्षेत्र में स्थित महावीर मंदिर में पर्स हुआ चोरी

ग्रेटर नोएडा-डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित कार पलटी,दो लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,कासना थाना क्षेत्र के परी चौक गोल चक्कर की घटना

बस्ती-मौत से नाराजगी,ट्रक से दबकर छात्रा की मौत,नाराज छात्रों ने नेशनल हाईवे किया जाम,छात्र जमकर कर रहे हैं पथराव,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,बवाल जारी

कानपुर-लोडर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत,एक युवक घायल,लोडर चालक मौके से फरार,बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव की घटना 

मथुरा-फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार,तमंचा चोरी की बाइक बरामद,1 फरार,राया थाना क्षेत्र इलाके से हुई गिरफ्तारी

दिल्ली-उज्जवला योजना के बाद प्रधानमंत्री एलपीजी योजना,अब प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत योजना शुरु होगी,पंचायती फॉर्मूले के तहत शुरु किया जाएगा बड़ा अभियान,लखनऊ के आस-पास के गाँव से की जा सकती है शुरुआत

मेरठ-शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार,मेरठ के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार,शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कल करेंगे सम्मानित,ओमकार शर्मा और डॉ. रजनी रानी को राष्ट्रीय पुरस्कार,दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित  

ग्रेटर नोएडा-अफ्रीकी मूल का युवक गिरफ्तार,बिना बीजा के 3 साल से रह रहा था युवक,नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

ग्रेटर नोएडा-5 बदमाश गिरफ्तार,व्यापारी से 5 लाख रंगदारी मांगने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार,बदमाशों के पास से 2 पिस्टल, एक चाकू बरामद,कासना थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी-तेंदुए दिखा,तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप,तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग टीम,जहांगीराबाद क्षेत्र के बनवा गांव का मामला  

शौचालय निर्माण के लिए अभी अपेक्षित बजट नहीं आया

जौनपुर। स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के तहत गांवों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाने में शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को धनराशि नहीं दिया जाना बाधक सिद्ध हो रहा है। शौचालय निर्माण के लिए अभी अपेक्षित बजट नहीं आया है। इसकी धनराशि प्रधान और सचिव के खाते में भेजने के कारण जो धन आया उसे ग्राम प्रधान व सचिवों ने अपने चहेतों को उपलब्ध करा दिया। अभी तक 8268 लाभार्थियों को धनराशि मिली है जबकि 8832 लोग शौचालय की प्रोत्साहन राशि के लिए प्रधान, सेक्रेटरी व विभाग का चक्कर काट रहे हैं। स्थिति यह है कि जिले में 17 हजार शौचालय बनाए गए हैं। यही वजह है कि 437 गांवों को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य है लेकिन अभी तक महज 75 गांव ही ओडीएफ हो पाए हैं।

स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के तहत सरकार का उद्देश्य घर-घर शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच मुक्त बनाना है। इसके तहत शौचालय बनवाने वाले लोगों को प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है। यह धनराशि सीधे लाभार्थी को न देकर धनराशि ग्राम प्रधान व सचिव के संयुक्त खाते में दी जाती है। ग्राम प्रधान व सचिव ही यह धनराशि को लाभार्थी देते हैं। गांवोें से शिकायत मिल रही है कि कुछ गांवों के ग्राम प्रधान व सचिव अपने चहेते लाभार्थी को प्राथमिकता के आधार पर धनराशि दे देते हैं। जिनके संबंध इनसे नहीं हैं, उन लाभार्थियों को धनराशि के लिए भटकना पड़ रहा है। उधर, विभागीय स्तर पर गांवों में युवकों की टीम बनाई गई है। इस टीम को सीटी व टार्च दिया गया है। टीम के युवक खुले में शौच करने से लोगों को रोकते हैं और उन्हें शौचालय बनवाने के लिए जागरूक करते हैं। इसके एवज में उनको पारिश्रमिक भी दिया जाता है। दूसरी तरफ बजट की कमी के चलते सभी लाभार्थियों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा सकी है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल एक लाख शौचालय बनवाने का लक्ष्य है लेकिन 17 हजार शौचालय बन पाए हैं। इन बने शौचालयों में से मात्र 8268 लाभार्थियों को ही प्रोत्साहन राशि मिली है। सरकार प्रति शौचालय 12 हजार रुपये देती है। डीपीआरओ रामआशीष चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव के संयुक्त खाते में शौचालय की धनराशि भेजी जाती है। वे शौचालय बनवाने वालों को धनराशि देेते हैं। धनराशि देने में गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसा मामला आया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र के खरौना गाँव स्थित नाले के पास रविवार की सुबह करीब 50 वर्षीय मिला अज्ञात शव

बक्शा। थाना क्षेत्र के खरौना गाँव स्थित नाले के पास रविवार की सुबह करीब 50 वर्षीय अज्ञात शव मिला। इससे आसपास सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
रविवार की सुबह ग्रामीण नाले के पास शव देख प्रधान राजेश चौहान को सूचना दी। मौके पर पहुँचे प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव से चेहरे के नीचे गले के पास से खून का रिसाव हो रहा था। सम्भावना जतायी जा रही है कि मजदूर की हत्या की गई है।

चार दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा युवक 
सिंगरामऊ । क्षेत्र के बहरीपुर कला गांव का युवक कमाकर 31 अगस्त को पूना-पटना एक्सप्रेस से घर के लिए चला था लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं । 
प्रमोद कुमार (32) निवासी बहरीपुर कला थाना सिंगरामऊ रोजीरोटी के सिलसिले में पूना रहता था। 31अगस्त को पूना -पटना एक्सप्रेस से वह घर के लिए रवाना हुआ था। प्रमोद के चाचा शोभनाथ ने बताया शनिवार को डेढ़ बजे रात इलाहाबाद पहुंचने पर सिविल लाइन बस अड्डे से उसने घर पर फोन किया था। लेकिन इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ है। 

युवक को जहरखुरानों ने बनाया शिकार 
शाहगंज। मुम्बई से कमाकर लौटे युवक को जहरखुरानों अपना शिकार बना लिया। बेहोश होने पर ताखा गांव में सड़क किनारे उसे छोड़कर नगदी, मोबाइल व सामान लेकर फरार हो गये। युवक का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। 
अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थानान्तर्गत भदोही गांव निवासी अमर बहादुर यादव (22) मुम्बई से कमाकर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा था। शनिवार की शाम छह बजे वह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरा। जहां तीन की संख्या में बोलेरो सवार जहरखुरानों ने मालीपुर जाने की बात कहकर अपने साथ ही बैठा लिया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। ताखा पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे उसे छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। होश आने पर भुक्तभोगी ने बताया कि 30 हजार रुपए नगदी, 22 हजार का मोबाइल व कीमती सामानों से भरे दो बैग लूटकर फरार हुए हैं।