tikhiawaz24.in

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

पुलिस एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर दौरा आज,सुबह 10 बजे ला-मार्टीनियर कॉलेज ग्राउण्ड के करेंगे प्रस्थान,10.20 बजे हेलीपैड चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर पहुंचेंगे सीएम,10.25 बजे हेलीपैड चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि से सीएम करेंगे प्रस्थान,10.35 पं. दीन दयाल सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज पहुंचेंगे सीएम योगी,10.35 बजे हनुमान जी महाराज मंदिर का लोकार्पण एंव आयोजित कार्यक्रम,11.35 बजे पं. दीन दयाल सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज से करेंगे प्रस्थान,11.45 बजे नगर निगम परिसर, मोतीझील पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,11.45 बजे स्वामी विवेकानंद की स्मृतिका का लोकार्पण कार्यक्रम 

लखनऊ-सीएम योगी का बयान,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी अवार्ड देने के बाद बोले,पीएम महिलाओं की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर,महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी ली,मेरिट में आने वाले 147 बच्चों में 99 बालिकाएं थीं-CM,लड़कों की अपेक्षा लड़कियां पढ़ाई में ज्यादा गंभीर-CM,लड़कियों के स्कूलों में ज्यादा गंभीरता से पढ़ाई होती है-CM,नवरात्री में हम देवियों और कन्याओं की पूजा करते हैं-सीएम,वहीं दूसरी तरफ समाज में कन्या भ्रूणहत्या हो रही है-सीएम,समाज में कन्या भ्रूण हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- मुख्यमंत्री योगी,निर्माण सीतारमण को देश का रक्षा मंत्री बनाया गया-सीएम,आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेमिसाल काम कर रही हैं-सीएम,मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्वास बढ़ा-सीएम,डोकलाम में चीन को मोदी जी के आगे झुकना पड़ा-सीएम,देश को 60 साल नोचने वाले हमसे 5 माह का हिसाब मांगते हैं,हमने झाड़ू उठा ली है अब सफाई कर के ही मानेंगे-मुख्यमंत्री

लखनऊ-खाद्य प्रसंस्करण नीति पर सीएम कार्यालय में प्रजेंटेशन,बैठक में नई खाद्य प्रसंस्करण नीति 2017 पर हुई चर्चा,प्रजेंटेशन में खामियों को लेकर सीएम योगी नाराज़,सीएम ने दोबारा तैयारी के साथ प्रेजेंटेशन को कहा

लखनऊ-सीएम योगी ने की जरुरत मंदों की मदद,37 जरूरतमंदों को गम्भीर बीमारी केइलाज के लिए मदद,41 लाख 09 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की,किडनी,कैंसर,हृदय,ब्रेन ट्यूमर,लिवर,आंख,आदि रोगों से पीड़ितों को मदद

लखनऊ-नगर निगम जोन 8 के नए कार्यालय का लोकार्पण आज,नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शाम 5 बजे करेंगे लोकार्पण,आशियाना के सेक्टर N-1 में बना है नया कार्यालय भवन

लखनऊ-31688 लोगों ने किया सफर,मेट्रो में पहले दिन भारी संख्या में लोगों ने किया सफर,31688 लोगों ने पहले दिन लखनऊ मेट्रो में किया सफर

मेरठ-वाहन कटान की सूचना पर सोतीगंज में छापेमारी,भारी पुलिस बल के साथ एसपी सिटी ने सोतीगंज खंगाला,चैंकिग के दौरान 5 संदिग्ध मोटर साइकिल बरामद,सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज का मामला

प्रतापगढ़-ठेकेदारों को निविदा देने के नाम पर अधिकारियो द्वारा किया जा रहा खेल,टेंडर फॉर्म खरीदने पहुंचे आधा दर्जन ठेकेदारों को किया बैरंग वापस,आक्रोशित ठेकेदारों ने नगर पंचायत के बाहर किया प्रदर्शन,गुपचुप तरीके से  अधिकारी ने अपने चहेतों को दिया टेंडर फार्म,ठेकेदारों ने उच्च अधिकारियो से की मामले की शिकायत

नोएडा-सेक्टर 78 में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत,अंतरिक्ष बिल्डर के प्रोजेक्ट की दीवार गिरने से मौत,सेक्टर 49 कोतवाली के सेक्टर 78 की घटना 

एटा-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता को लगी गोली,गंभीर हालत में विवाहिता को आगरा भेजा गया,मायके वालों ने पति पर लगाया गोली मारने का आरोप,देहात कोतवाली के खुटियाना गांव का मामला 

शामली-बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,युवक की मौत, दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,शामली के भवन थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-12वीं के छात्र से 200 बार उठक बैठक लगवाने का मामला,कालेज प्रबंधन ने आरोपी वाइस प्रिंसिपल का किया तबादला,क्लास में जम्हाई लेने पर छात्र को पीटकर कराई थी उठक-बैठक,पीड़ित छात्र के अभिवावकों ने कालेज प्रबंधक से की थी शिकायत,लखनऊ पब्लिक स्कूल का मामला

लखनऊ-कब्जेदारी के विवाद में वकील की गोली मारकर हत्या,एक अन्य गोली लगने से घायल,इलाके में तनाव,घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती,कई थाने की फोर्स मौके पर,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,बाजार खाला थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-लोहिया संस्थान से वाहन चोर गिरफ्तार,कई गाड़ियों की चाबी और आरसी बरामद 

हरदोई-बदमाशों ने शिक्षक से 43,000 रुपए लूटे,बाइक सवार बदमाश रुपए लूटकर फरार,लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर की घटना

हरदोई-पत्नी की नाक काटने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,मामूली विवाद में पत्नी की नाक काट कर किया घायल,आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद,बेनीगंज इलाके की घटना

हरदोई-बाइक से लौट रहे युवक को बदमाशों ने लूटा,बाइक सवार बदमाश 20000 रुपए लूटकर फरार,हरदोई के हरपालपुर इलाके की घटना

लखनऊ-पहले दिन ट्रैक पर ही नहीं स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर भी फेल हो गई मेट्रो,मेट्रो स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर लगी घड़ियां वक्त बताने में फेल,सिर्फ खूबसूरती और स्टेशन की शोभा बढ़ा रही घड़ियां,डिस्प्ले बोर्ड पर मेट्रो के बजाय 'मेटरो' लिखा मिला,ट्रेन के अंदर भी इंफोरमेशन डिस्प्ले बोर्ड फेल,कृष्णानगर के बजाय टीपीनगर स्टेशन का एनाउंसमेंट किया गया 

लखनऊ-पुलिस एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच,सुनील शर्मा के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच,डीएम ने एसीएम अनिल कुमार मिश्र को सौंपी जांच

लखनऊ-कॉलोनी हैंडओवर के लिए कमिश्नर ने की बैठक,एलडीए की 6 कॉलोनियां नगर निगम को होगी हैंडओवर,गोमतीनगर योजना, विकल्प, विराज खण्ड, जानकीपुरम् योजना सेक्टर एच,शारदानगर योजना रतन खण्ड योजना होगी हैंडओवर,कानपुर रोड योजना के सेक्टर आई और जे होगी हैंडओवर,484 पार्को का ब्योरा एलडीए-नगर निगम की वेबसाइड पर अपलोड होगा

कासगंज-दिल्ली से गंगा स्नान करने आई युवती कछला गंगाघाट पर डूबी,युवती की तलाश को लगाए गोताखोर,सोरों क्षेत्र के कछला गंगाघाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा

कासगंज-अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सिकंद्रपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव लधौली गांव का मामला

गोरखपुर-अतिक्रमण हटाने के दौरान चौकी इंचार्ज को हड़काया,समर्थकों के साथ प्रधानपति की पुलिसकर्मियों से हुई झड़प,हाईवे पर प्रधानपति के खड़े ट्रक को हटाने को लेकर हुआ विवाद,SSP के आने की सूचना पर सड़क से हटाया जा रहा था अतिक्रमण,घटना की जानकारी होने पर एसएसपी ने कार्रवाई का दिया निर्देश,प्रधानपति समेत आधा दर्जन समर्थकों पर केस दर्ज, ट्रक जब्त,बड़हलगंज थाना के रोडवेज तिराहे की घटना 

रायबरेली-छत से गिरकर युवक की मौत,अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,भदोखर के पूरे दल सिंग गांव की घटना

जौनपुर-सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक घायल,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,बक्शा क्षेत्र के महिमापुर,शाहगंज इलाके की घटना

जौनपुर-पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय मजदूर की गिरने से मौत,अस्पताल में चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित किया,गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव की घटना

जौनपुर-झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किशोरी की गई जान,परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा,जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार की घटना

कानपुर देहात-युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,लम्बे समय से बीमारी के चलते दी जान,रसूलाबाद के सिठुऊ मताना गांव का मामला

कानपुर-बेकाबू कार की टक्कर से दो मवेशियों की मौत,स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर किया हंगामा,कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र की घटना

गाजियाबाद-प्लास्टिक और धागे के गोदाम में लगी भीषण आग,दमकल की 6 गाडियां मौके पर आग बुझाने में जुटी,शार्ट सर्किट से आग लगने से की आशंका,साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी की घटना 

बुधवार, 6 सितंबर 2017

पहले ही दिन खराब हो गई लखनऊ की मेट्रो

लखनऊ- पहले ही दिन खराब हो गई लखनऊ की मेट्रो, बताया गया कि टेक्निकल फाल्ट के कारण लगा है ब्रेक। यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया।

इलाहाबाद- संगम की धरती पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आगमन हो रहा है। करीब 510 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखेंगे। सीएम यहां किसानों को 73.35 करोड़ रूपये कर्जमाफी की सौगात देंगे।

लखनऊ- एमएलसी चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मंगलवार को नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इसके साथ ही यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मोहसिन रजा ने भी नॉमिनेशन फाइल किया है। .

दिल्ली-रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन आज कार्यभार संभालेंगी। अरूण जेटली के जापान से आने के बाद ही निर्मला सीतारामन को रक्षा मंत्रालय सौंपा जाएगा। सीतारमन को प्रमोशन देकर राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

देहरादून- त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट आज सुबह 10 बजे से होगी कैबिनेट की बैठक, सभा कक्ष 401 में होगी बैठक।

देहरादून- समाधान पोर्टल से जुड़ी नयी तकनीक का उद्घाटन आज किया जाएगा। सभी अपर सचिव से लेकर प्रमुख सचिव बुलाये गए, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने करेंगे लॉन्च।

देहरादून- सरकार के शिक्षकों को 6 सितम्बर यानी आज ड्रेस पहनाने के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है। तीनों शिक्षक संगठनों ने साथ मिल कर ड्रेस ना पहनने का दावा किया है। ऐसे मे सरकार जिद पर अड़े इन शिक्षकों ड्रेस कैसे पहनायेगी।

दिल्ली-लखनऊ-देहरादून - आज से पितृपक्ष आरंभ होने जा रहा है। पितृपक्ष के इन सोलह दिनों में पितृ-आराधना के लिए श्राद्ध व तर्पण इत्यादि किया जाता है।

चित्रकूट- मुठभेड़ का आज 14वां दिन है। मुठभेड़ में शारदा कोल को मार गिराने वाली टीम को चित्रकूट में इलाहाबाद जोन के एडीजी एसएन साबत ने हौसला अफजाई की।

गोरखपुर- बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, बीते 24 घंटे के दौरान 13 मरीज इंसेफ्लाइटिस के भर्ती किये गए, इलाजरत कुल 332 बच्चों में से 10 बच्चों की मृत्यु हो गयी है।

फर्रुखाबाद- मांग पूरी न होने पर हटा दिया गया सांसें गिन रहे नवजात का आक्सीजन मास्क। बच्चे की उचित देखरेख के लिए नर्सों ने रुपये और खून माँगा। मां ने जब इसके लिए असमर्थता दिखाई तो बच्चे का आक्सीजन मास्क निकाल दिया गया और बच्चे को रिफर कराने पर जोर दिया गया। नतीजतन बच्चे की मौत हो गयी।

मैनपुरी- शिवपाल यादव का बयान, नहीं करूँगा राज बब्बर का समर्थन। कांग्रेस पार्टी के नेता राजबब्बर द्वारा अखिलेश यादव को विकास पुरुष कहे जाने पर जब शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया- राजब्बर की बात का मैं समर्थन नहीं करता हूं।

संतकबीरनगर- संतकबीरनगर में सपा के सदस्य सम्मेलन में पूर्व सांसद भालचंद यादव ने कानून को हाथ मे लेने की बात कह डाली और कहा कि अगर कोई अधिकारी हमारे कार्यकर्ता की कॉलर छुएगा तो उसकी गर्दन तोड़ दूंगा।

डोईवाला- सुसवा नदी में बुलांवाला क्षेत्र में कैंप के पीछे दिनदिहाड़े हो रहा है अवैध खनन। ट्रैक्टर ट्राली से किया जा रहा है खनन। प्रशासन को जरा भी भनक नहीं।

करहल-मैनपुरी। किशोरी के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे। कई घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस, कस्बा करहल के मोहल्ला मनिहारान की घटना ।

गोरखपुर- प्रदेश के खनन मंत्री धर्मपाल के अधर्म से टूटी सड़कें। सूबे के सीएम का नाम खराब कर रहे हैं खनन मंत्री धर्मपाल।  बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क बनाने के नाम पर खूब हो रहा है खेल।

हल्द्वानी- उत्तराखण्ड में वन्य जीव प्रेमियों के लिये एक और खुशखबरी। बाघांे के बाद अब राज्य में हाथियों का कुनबा भी बढ़ गया है ।

लखनऊ- बदमाशों ने नौकर से करीब 74 किलो चांदी लूटी और फरार हो गए, थाना चैक की घटना।

कानपुर रू नशे में धुत युवती से घंटों पुलिस हुई परेशान। राजस्थान की रहने वाली हैं युवती ...कहा नौकरी का झांसा देकर शराब पीला दी।

देहरादून- पर्यटन विकास परिषद के फुल पेज विज्ञापन में सीएम की तस्वीर नहीं होने से कई सवाल उठ रहे है। क्या सतपाल महाराज खुद को सीएम से भी बड़ा समझने लगे है।

फर्रुखाबाद- बच्चों की मौत के लिए आखिर कौन है जिम्मेदार, एसएनसीयू में 49 बच्चों की मौत के मामले में डाक्टरों को क्लीन चिट देने के पीछे का रहस्य क्या है।

रायबरेली- भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित एम्स में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एम्स परिसर में निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर का कमरे के अंदर पंखे से लटकता शव मिला।

गोरखपुर- आवासीय कालोनी में प्लाट देने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रूपये हड़पने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह को उसके भाई के साथ धर दबोचा गया है। पुलिस ने आधुनिक हथियार व् लक्जरी गाड़िया बरामद की है।
24-गोरखपुर-केंद्र में मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के पैत्रिक गांव के सैकड़ों घरों में बिजली के मीटर तो लगे हैं मगर बिना बिजली के तार और खम्भे खड़े हैं। खजनी तहसील रुद्रपुर गांव में देखने को मिली है यही नहीं अभी दो दिन पूर्व केंद्रीय सरकार में वित्त राज्य मंत्री का पद पर शपथ लेने वाले शिव प्रताप शुक्ल का पैतृक गांव भी है।

कुशीनगर- एसपी आवास से 100 मीटर की दूरी पर चाकू मारकर युवक की हत्या। शराब के नशे में हुई हत्या। पडरौना कोतवाली के रविन्द्रनगर की घटना
26-बदायूं- नौकरी न मिलने पर युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। शिक्षक पिता की मृत्यु के सात साल बाद भी मृतक आश्रित के रूप में नौकरी न मिलने के कारण एक युवक ने आत्मदाह करने का उठाया कदम।
27-कानपुर देहात- कानपुर देहात में 4 विधान सभा में से तीन विधान सभा के प्रत्याशियों एक साथ मिल कर बीएसपी को एक और बड़ा झटका दे दिया। जनपद के तीन कद्दावर बड़े दिग्गज बीएसपी कार्यकर्ता व् 2017 के विधान सभाओ के प्रत्याशियों ने बीएसपी की नीतियों और धनउगाही के चलते आज पार्टी की सदस्ता और सारे पदों से इस्तीफा दे दिया।
28-वाराणसी- भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय आज वाराणसी आएंगे। दोपहर 2.30 बजे नागरी नाटक मण्डली में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।

इलाहाबाद- पुरखों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए एक पखवारे तक चलने वाला पितृ पक्ष आज से शुरू हो रहा है। पितृ पक्ष के पहले ही दिन तीर्थराज प्रयाग के संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया।

लखनऊ- विकासनगर स्थित एलडीए स्टेडियम बुकिंग का करोड़ांे रुपये बाबुओं ने जेब में रखा। 20 साल से स्टेडियम की कमाई का एक भी पैसा एलडीए को नहीं मिला।

सीएम योगी आदित्यनाथ का इलाहाबाद दौरा आज,किसानों को सौंपेंगे ऋण मोचन प्रमाण पत्र

इलाहाबाद-सीएम योगी आदित्यनाथ का इलाहाबाद दौरा आज,किसानों को सौंपेंगे ऋण मोचन प्रमाण पत्र,11 हजार से ज्यादा किसानों को दिया जायेगा प्रमाण पत्र,अर्ध कुम्भ के निर्माण कार्यों का भी करेंगे शिलान्यास,सरकार ने 2019 अर्ध कुम्भ के लिए 510 करोड़ का दिया है बजट,परेड ग्राउंड में सीएम के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारी,सुबह 10:55 बजे परेड ग्राउंड के हेलीपैड पर पहुंचेंगे सीएम योगी,11 बजे से 12:40 तक परेड ग्राउंड पर रहेंगे मौजूद,12:40 से 1:10 तक समय रहेगा आरक्षित,1:15 पर सीएम होंगे लखनऊ के लिए रवाना,सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के किए गए इंतजाम

लखनऊ-आज शाम 7 बजे सीएम योगी के समक्ष प्रजेंटेशन,खाद्य प्रसंस्करण का कल होगा प्रजेंटेशन,आईटी विभाग का परसो सीएम लेंगे प्रजेंटेशन

लखनऊ-लखनऊ मेट्रो की पहली यात्रा शुरू,ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के लिए पहली मेट्रो रवाना,चारबाग तक 8 स्टेशनों की दूरा तय करेगी मेट्रो,मेट्रो में सफर के लिए यात्रियों में भारी उत्साह,बुजुर्ग,नौजवान,महिलाएं और बच्चे भी कर रहे सफर,मेट्रो की हर खबर सिर्फ ईटीवी पर

लखनऊ-चारबाग से टीपीनगर के लिए पहली मेट्रो रवाना,पहले 5 यात्रियों को मेट्रो पेन ड्राइव देकर किया सम्मानित,छात्र,बुजुर्ग,मॉर्निंग वॉकर्स,महिलाओं ने की मेट्रो की यात्रा,मेट्रो में यात्रा करने को लेकर यात्रियों में उत्साह,सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी की मेट्रो की यात्रा

लखनऊ-कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों,अधिकारियों ने दिया ड्राफ्ट,CM को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिया 13.72 लाख का ड्राफ्ट,कोऑपरेटिव बैंक के कर्मियों ने 1 दिन का वेतन मदद के लिए दिया,सहकारिता मंत्री ने 13.72 लाख का ड्राफ्ट सीएम को सौंपा

लखनऊ-सीएम ने कई जिलों के 72 लोगों को दी 83.77 लाख की मदद,गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने दी मदद

बहराइच-दलदल में फंसा युवक,मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक दलदल में फंसा,दलदल में फंसे युवक को लोगों ने निकाला,युवक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गायघाट की घटना

नोएडा-एक्सप्रेस वे पर महिला की डिलीवरी,रात में सड़क के किनारे हुई महिला की डिलीवरी,पति के साथ घर जा रही थी गर्भवती महिला,सवारी न मिलने के चलते सड़क पर हुई डिलीवरी,पास से गुजर रही पीसीआर ने कराया निजी अस्पताल में भर्ती,कोतवाली 39 क्षेत्र का मामला 

कानपुर-नशे में धुत युवती का सड़क पर जमकर हंगामा,सड़क पर नशे में लोगों से भिड़ी नशेड़ी महिला,पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा,बर्रा क्षेत्र के यादव मार्किट इलाके का मामला

एटा-किशोरी से रेप,ननिहाल में रह रही किशोरी से युवक ने किया रेप,पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस किया दर्ज,मिरहची थाना क्षेत्र का मामला

बाराबंकी-शहीद एक्सप्रेस से सफर कर रही महिला को प्रसव पीड़ा,प्रसव होने पर स्टेशन मास्टर को दी गयी सूचना,पीड़ित महिला के लिए स्टेशन मास्टर ने 108 पर दी सूचना,मौके पर पहुंच 108 एम्बुलेंस ने महिला अस्पताल में कराया भर्ती

सीतापुर-विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रेमी से विवाद के बाद आहत होकर की खुदकुशी,अप्रैल माह में विवाहिता की हुयी थी शादी,पिछले तीन माह से मायके में ही रह रही थी,रामकोट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का मामला

देवरिया-5 हजार का इनामी बदमाश आबिद अली गिरफ्तार,सदर कोतवाली में दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे,सदर कोतवाली के चटनी गढ़ई के पास से गिरफ्तारी

नोएडा-3 गांजा तस्कर गिरफ्तार,120 किलो गांजे के साथ सेंट्रो कार भी बरामद,चेकिंग के दौरान सेक्टर 62 से गिरफ्तार,बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपये,नोएडा सेक्टर 58 पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी-मरीज ने मारा चाकू,डॉक्टर को मरीज ने मारा चाकू,फीस को लेकर दोनों में हुआ था विवाद,घायल डॉक्टर ने आरोपी पर केस दर्ज कराया,शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

कानपुर-युवक की मौत,विद्युत करंट लगने से युवक की मौत,हरदोई का रहने वाला था मृतक युवक,नवाबगंज थाना क्षेत्र के NRI सिटी की घटना

मुजफ्फरनगर-कोचिंग गई छात्रा से टीचर ने की रेप की कोशिश,छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने टीचर को किया अरेस्ट,नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड की घटना

सीतापुर-ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ मारपीट,तमंचे से फायर करने का भी आरोप,पीएम आवास योजना के लाभार्थी ने की मारपीट,रामपुर मथुरा के रमुवापुर का मामला

बाराबंकी-किसान कर्ज माफी को लेकर जिला प्रशासन देगा पत्र,9 सितंबर को किसानों को बांटे जाएंगे कर्ज माफी के प्रमाण पत्र

आगरा-आयुक्त राममोहन राव की चेतावनी,ताजगंज परियोजना में 141.89 करोड़ रूपए से बन रहा मुगल म्यूजियम,कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को चेतावनी,नगर निगम के बनाए गए शौचालयों के निर्माण की होगी जांच,अभियंता की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

इलाहाबाद-ग्रामीणों की पिटाई से रिटायर्ड फौजी की मौत,फौजी अपने चचेरे भतीजे से मिलने गया था कौंधियारा,लोगों ने चोर समझ पीट पीटकर मार डाला,कौंधियारा थाना क्षेत्र में हुई वारदात

लखनऊ-दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर रेलवे खोलेगा जरनल टिकट काउंटर,लखनऊ जंक्शन आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत,पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जरनल टिकट काउंटर खोलने की तैयारी की

कुशीनगर-युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी,हत्या कर बदमाश मौके से हुए फरार,पडरौना थाने के रविंद्रनगर की घटना

मेरठ-पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में पथराव,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लगाया लूट और छेड़छाड़ का आरोप,पुलिस ने मौके से 3 लोगों को लिया हिरासत में,कार्रवाई के बजाय पुलिस मामले दबाने में जुटी,खरखौदा थाना क्षेत्र के घोसीपुर गांव का मामला

मेरठ-7 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,लापरवाही बरतने वाले दो थानेदार लाइन हाजिर,शिकायत के बाद एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेन्द्र सिंह भी हटाये गए,एसएसपी मंजिल सैनी ने किए तबादलाव

मंगलवार, 5 सितंबर 2017

पुलिस ने शिक्षा प्रेरकों पर किया लाठीचार्ज


लखनऊ,  शिक्षक दिवस पर लखनऊ में बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे साक्षरता प्रेरकों पर मंगलवार को लाठियां भांजी गईं। वह विधानभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के कई जिलों से यह प्रेरक इकट्ठे हुए थे। इनकी मानें तो पिछले 30 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने इन लोगों को धरना स्थल तक खदेड़ दिया। फिलहाल धरनास्थल पर प्रेरकों का प्रदर्शन जारी है।
आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह का कहना है कि उन लोगों को ढाई साल से मानदेय नहीं दिया गया है। साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर प्रेरक को मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। ये मानदेय भी ढाई साल से नहीं मिलने से प्रेरकों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। अपनी इन्हीं 10 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग उन्होंने लखनऊ पहुंच कर उठाई है। उन्होंने कहा कि इन प्रेरकों से सरकार अन्य काम भी लेती है पर उन्हें समय से मानदेय का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है।

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर डॉ. एस राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

शियामेन: ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान; हम सबको एक साथ आगे बढ़ना होगा, भारत तेजी से बढ़ता हुआ एक मुल्क है, आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने होंगे, आतंकवाद के खिलाफ नया कदम जरुरी, साइबर सुरक्षा पर काम करने की जरुरत, ‘साथ मिलकर आतंकवाद से मुकाबले की जरुरत’।

दिल्ली: शिक्षक दिवस पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर डॉ. एस राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षक समुदाय को दी शुभकामनाएं।

दिल्ली: एनईडीए के दूसरे सम्मेलन का उद्घाटन आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे उद्घाटन, केजी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में कार्यक्रम। 

लखनऊ: लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन आज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिखाएंगे हरी झंडी , सीएम योगी मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे, सीएम योगी और मंत्रिमंडल भी रहेगा मौजूद, 12 बजे से मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी। SSB के जवान मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम।

लखनऊ: नगर विकास विभाग का आदेश, शहरों के लिए बनाई जाएंगी स्वच्छता समितियां, हर वार्ड में बनेंगी समिति, समिति में 15 सदस्य होंगे, सीएम ने स्वच्छता समिति बनाने का दिया था आदेश, वार्डों के काम पर नज़र रखने के लिए कॉल सेंटर, स्टेट लेवल कॉल सेंटर को मंजूरी।

लखनऊ: 12 दिन पूर्व युवती का हाथ कटाने का मामला, केजीएमयू के डॉक्टरों ने फिर से काटा हाथ, डॉक्टरों ने युवती के कटे हाथ को जोड़ा था, 12 दिन पूर्व लखीमपुर में दबंग शोहदे ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती का काटा था हाथ, ब्लड सर्कुलेशन सही से न होने से काटा गया , युवती के शरीर में संक्रमण फैलने का था खतरा , केजीएमयू के डॉक्टरों ने ही जोड़ा था हाथ।

लखनऊ: यूपी के हजयात्रियों की वापसी कल से शुरू, बुधवार को सऊदी अरब से वापस आएगा पहला जत्था। लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली एयरपोर्ट पर होगी वापसी, शाम 5.55 बजे अमौसी पहुंचेगा पहला जत्था।

लखनऊ: नंगलडैम स्पेशल ट्रेन आज रहेगी रद्द, कटिहार मंडल में बाढ़ के चलते ट्रेन रद्द, बाढ़ से ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है असर।

लखनऊ: मेट्रो स्टेशनों से चलेंगी सिटी बसें, यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के बाहर ही मिलेंगी बसें, सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने तैयार की रूपरेखा, फिलहाल चारबाग, श्रंगारनगर से चलेंगी सिटी बसें।
     
उन्नाव: अब ऑनलाइन लगेगी कर्मचारियों की हाजिरी, केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय में लगेगी हाजिरी, अब तक रोलर रजिस्टर में लगती थी हाजिरी, केंद्रीय जल आयोग कार्यालय में लगाई गई बायोमैट्रिक, बायोमैट्रिक मशीन में शुरू हुई कर्मचारियों की हाजिरी, रोलर रजिस्टर में कर्मचारी करते थे खेल, हाजिरी का डेटा सीधे जाएगा कानपुर हेड ऑफिस।

मिर्जापुर: CBI ने दस्तावेज समेत सीएमओ को किया तलब, फार्मासिस्टों को दवा क्रय ब्यौरे के साथ बुलाया, 2009-11 के दौरान खरीद, वितरण, स्टॉक बुक किए तलब, हजरतगंज के पुलिस अधीक्षक CBI कार्यालय पर किया तलब, अलग अलग केन्द्रों की फाइल प्रस्तुत करेंगे सीएमओ, NRHM के तहत हुए घोटाले की जांच कर रही CBI.

इलाहाबाद: बम्हरौली एयरफोर्स परिसर में घुसा संदिग्ध युवक, एयरफोर्स कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, धूमनगंज पुलिस ने युवक से की पूछताछ, हरियाणा का रहने वाला है पकड़ा गया युवक, एयरफोर्स परिसर में दूसरी बार घुसा बाहरी व्यक्ति।

गाजियाबाद: विजयनगर के सेक्टर 9 शिवपुरी गली में महिला का शव मिलने से सनसनी, बोरे में बंद मिला महिला का शव, हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज का मामला मासूम बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी, बालरोग विभाग में 24 घंटे में 15 की मौत, 4 इंसेफेलाइटिस के मरीजों की मौत हुई, 119 मरीजों का चल रहा है इलाज।

देहरादून: खुखरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग में जलकर लाखों का सामान राख, शार्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह।

सिद्धार्थनगर: थाना कपिलवस्तु के इण्डोनेपाल बार्डर का मामला, अवैध वसूली करते कई पुलिसकर्मी हुए कैमरे में कैद, सामान बार्डर पार करने के एवज में ले रहे है पैसा।

वाराणासी: केंद्र की योजनाओं की निगरानी अब वीडीए सचिव करेंगे, कमिश्नर ने दी नई जिम्मेदारी, प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर सौपेंगे कमिश्नर को।

वाराणासी: जमीन की गलत रिपोर्ट देने का मामला, लेखपाल हुआ निलंबित, आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज करने का आरोप।

आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र में पति का पत्नी को पीटते हुए वीडियो वायरल, 1 साल पहले हुई थी शादी, पीड़िता ने आरोपी पति पर नाजायज संबंध होने का आरोप।               

कौशाम्बी:कोखराज थाना इलाके में  डायल 100 टीम को मिली बड़ी सफलता, ट्रक में भरे 30 मवेशी किए बरामद, तस्कर निर्माणाधीन पुल पर ट्रक छोड़कर भागे।

झांसी: पूंछ थाना क्षेत्र के पनारी गांव में अवैध बालू खनन माफियाओं ने किया हंगामा, माफियाओं ने पत्रकार की कार का शीशा तोड़ा, खनन माफियाओं ने किया हंगामा और तोड़फोड़।

एटा: जिला अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप, पानी न मिलने के चलते तीमारदार परेशान, बाहर से लाना पड़ता है पीने का पानी