गोरखपुर-गोरखपुर विश्वविद्यालय में डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यक्रम,कमेटी कक्ष और RTGS सेवा का किया शुभारम्भ,संवाद भवन में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
लखनऊ-मैनेजर बर्खास्त,यूपीएसआईडीसी में तैनात डिप्टी मैनेजर बर्खास्त,गाजियाबाद रीजनल ऑफिस में तैनात प्रमोद कुमार बर्खास्त,फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पर रीजनल ऑफिस में पाई थी नौकरी,एमडी रणवीर प्रसाद ने जांच के बाद मैनेजर को किया बर्खास्त,2008-2009 बैकलॉग भर्तियों की हो रही है जांच,जल्द ही अन्य अधिकारी,कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
अयोध्या-बयान पर तीखी प्रतिक्रिया,वसीम रिजवी के बयान पर बाबरी मस्जिद के पक्षकारों का पलटवार,वसीम रिजवी का बयान बिल्कुल गलत-हाजी महमूद,भाजपा के कहने पर वसीम रिजवी दे रहे निराधार बयान,पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी बयान पर थी प्रतिक्रिया,हम हिंदुस्तान के लोग हैं,देश के प्रति वफादार हैं,हिंदू-मुस्लिम में दरार पैदा करने के लिए रिजवी दे रहे बयान
कानपुर-विक्षिप्त महिला को दारोगा ने बाल पकड़कर घसीटा,बिल्हौर कस्बे के नीरजा अस्पताल का मामला,मित्र पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने,अस्पताल पहुंची महिला को बाल पकड़कर घसीटा
अलीगढ़-सिलेंडर में ब्लास्ट,सिलेंडर में विस्फोट से मकान ढहा,दो की मौत,आसपास के मकानों में आई दरार,पांच लोग घायल,मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची,थाना बन्नादेवी के बीमानगर इलाके की घटना
महोबा-व्यक्ति का मिला शव,सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,हत्या की आशंका,पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैदों मोड की घटना
नोएडा-525 लैपटॉप चोरी,करीब 2.5 करोड़ कीमत के 525 लैपटॉप चोरी,सेक्टर-44 में आनलाईन कंपनी के स्टोर से चोरी,स्टोर से ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लैपटाप,सेक्टर-39 कोतवाली के सेक्टर -44 की घटना,पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
बरेली-99 पेंड्रोल किल्प गायब,20 किमी. के रेलवे ट्रैक में 99 पेंड्रोल किल्प मिली गायब,ट्रैक के निरीक्षण में 212 पेंड्रोल किल्प ढीली पाई गई,बरेली जंक्शन से पीताम्बरपुर स्टेशन के बीच हुआ निरीक्षण,पूर्व दो पेंड्रोल क्लिप चोरी की घटना आ चुकी है सामने
लखनऊ-मर्डर की जांच ATS को,कानपुर के प्रिंसिपल रमेश चंद्र शुक्ल हत्याकांड की जांच ATS को,एटीएस की कानपुर यूनिट करेगी प्रिंसिपल हत्याकांड की जांच,खुरासान माडयूल के सैफुल्लाह के साथियों ने की थी हत्या,असलहों की टेस्टिंग का टारगेट बन गये थे प्रिंसिपल,चकेरी के आत्म प्रकाश ब्रह्मचारी जूनियर हाईस्कूल के प्राचार्य थे शुक्ल,अक्टूबर 2016 को सरेराह गोली मारकर की गई थी हत्या,सैफुल्लाह से बरामद पिस्टल का खोखे से कराया जा रहा है मिलान,पिस्टल के साथ खोखे की होगी फारेंसिक जांच
लखनऊ-मंत्री की कार्रवाई,विद्यालय छात्रावास में छात्राओं के लापता होने का मामला,लापरवाही पर 4 कर्मचारियों पर समाज कल्याण मंत्री ने की कार्रवाई,छात्रावास अधीक्षिका,चतुर्थ श्रेणी कर्मी किए गए निलंबित,जिला समाज कल्याण अधिकारी को भी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि,छात्रावास सहायक के विरुद्ध प र भी अनुशासनात्मक कार्रवाई,समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने की कार्रवाई,मंगलवार रात को छात्रावास से गायब हुईं थीं 2 छात्राएं
लखनऊ-लौट आई हॉस्टल से गायब छात्राएं,खुद ही वापस लौट आई हॉस्टल से गायब दोनों छात्राएं,अपने घर गढ़ी कनौरा पहुंच गई थी दोनों छात्राएं,छात्रावास प्रशासन ने छात्राओं को वापस लिया हॉस्टल में,मंगलवार को पारा के मोहान रोड गर्ल्स हॉस्टल से गायब हुई थी,हॉस्टल वापस लौटी दोनों छात्राओं ने कहा-मर्जी से गए थे
मिर्जापुर-शव छोड़कर फरार,बेटी के शव को गंगाघाट पर छोड़कर पिता फरार,कछवा थाने के बरैनी घाट की घटना,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
रायबरेली-दो पक्षों में फायरिंग,पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग,फायरिंग में 3 लोगों को लगी गोली,अस्पताल में भर्ती,भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी गांव की घटना
देवरिया-युवक ने दी जान,युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा,सदर कोतवाली के बसियावा कस्बे का मामला
रामपुर-छेड़खानी में मुंह काला,छेड़छाड़ के आरोपी का मुंह काला कर गांव में घुमाया,महिला से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने मुंह काला किया,गांव में घुमाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा,शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के लश्करगंज गांव का मामला
कौशाम्बी-रेलवे लाइन पर शव,रेलवे लाइन पर मिला युवक और 5 साल के बच्चे का शव,ट्रेन की टक्कर से युवक और बच्चे की मौत की आशंका,मृतको की नहीं हुई शिनाख्त,पुलिस जांच में जुटी,कोखराज थाना क्षेत्र के रोही फाटक के पास मिले शव
महराजगंज-प्रभारी मंत्री दौरा,प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री का दौरा आज,किसानों को कर्ज माफी का देंगे प्रमाण पत्र,जिले के पांच हजार किसानों को देंगे प्रमाण पत्र
वाराणसी-भाई ने किया दुष्कर्म,जंसा थाना क्षेत्र में मौसेरे भाई ने रिश्ते को किया कलंकित,स्कुल से लौट रही छात्रा को अगवा कर किया रेप,आरोपी हुआ फरार,मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
कानपुर-डीपीएस स्कूल में तोड़फोड़ का मामला,शिक्षकों सहित 150 छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज,छात्र की बस से कुचलकर मौत पर हुआ था हंगामा,कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला
हमीरपुर-युवक ने जान दी,घरेलू विवाद के चलते युवक ने दी जान,फांसी लगाकर दी जान,पुलिस मौके पर,सदर कोतवाली के सुभाष बाजार का मामला
हमीरपुर-बाईक सवार की मौत,तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,बाइक सवार की मौके पर मौत,राजा जनक का किरदार निभा कर लौट रहा था घर,राठ कोतवाली के गहरा चौकी के पास की घटना
गाजियाबाद-कार से हादसा,ड्राईविंग सीख रहे नाबालिग बच्चे ने कई लोगों को कुचला,बेकाबू हुए वाहन से एक महिला सहित तीन लोग घायल,कई लोगों को कुचलने की घटना सीसीटीवी में कैद,लोनी थाना क्षेत्र के रूपनगर इलाके की घटना
बागपत-हाईवे पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव,हत्या के बाद बदमाश शव फेंककर फरार,बड़ौत कोतवाली के दिल्ली हाईवे की घटना
गोरखपुर-गोरखपुर विश्वविद्यालय में दिखा VIP कल्चर,डिप्टी सीएम के स्वागत में बिछाया गया रेड कार्पेट,सीएम योगी की रोक के बाद भी दिखा VIP कल्चर,VIP कल्चर से बाज़ नही आ रहे हैं अफसर,गोरखपुर विश्वविद्यालय में हो रहा है डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
लखीमपुर-एक-दूसरे पर केस,मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने केस दर्ज कराया,सौतेले भाई पर निधि ने केस दर्ज कराया,जानलेवा हमले का आरोप लगाया,भाई की पत्नी ने निधि के खिलाफ केस दर्ज कराया,निधि और बड़े भाई विजय के खिलाफ केस,दहेज प्रताड़ना और
जलाकर मारने का आरोप
रामपुर-डिप्टी सीएम का दौरा,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आएंगे रामपुर,रामपुर ज़िले के प्रभारी भी हैं डा दिनेश शर्मा,किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र करेगें प्रदान,गांधी स्टेडियम में होगा प्रमाण पत्र वितरण
बाराबंकी-प्रभारी मंत्री का दौरा,
जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का दौरा," ऋण मोचन योजना " के प्रमाणपत्र करेंगे प्रदान,दिन में 2 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम
बिजनौर-युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया,अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका,पत्नी फरार,मृतक युवक के परिजनों ने रोड पर लगाया जाम,मंडावली थाना क्षेत्र के मोहननगर का मामला
मेरठ-नगर निगम के पूर्व उपनगर आयुक्त समेत 3 पर होगी FIR,मकान के नामांत्रण में अधिकारी ने किया था खेल,कमिश्नर ने दिए एफआईआर कराने के निर्देश,11 सितम्बर तक कार्रवाई कराकर अवगत कराने के निर्देश
मेरठ-कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज मेरठ दौरे पर,किसानों के ऋण मुक्ति कार्यक्रम में लेंगे भाग,कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक,कई कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
गाजियाबाद-जिम में मारपीट,जिम में दो पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट ,जिम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने किया बीचबचाव,साहिबाबाद थाना क्षेत्र की घटना
जौनपुर-पशु तस्कर की पिकअप और डायल 100 के वाहन में टक्कर,तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव,फायरिंग की भी सूचना,
मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई पुलिस चौकी के पास की घटना