लखनऊ-प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह यादव का बयान,पेट्रोलियम को जीएसटी में लाना चाहिए था-मुलायम,नोटबंदी से लोगों की कमर टूट गई-मुलायम
बीएचयू में लड़कियों से छेड़खानी हुई-मुलायम,मेरे कार्यकाल में पर्याप्त बिजली आपूर्ति होती थी-मुलायम,आज लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं-मुलायम सिंह,किसानों का एक लाख का कर्ज माफ होना चाहिए था-मुलायम,कर्ज माफी में किसानों के साथ खिलवाड़ हो रहा-मुलायम,शिक्षा मित्रों के साथ ठीक नहीं हुआ-मुलायम सिंह यादव,लोगों को मुफ्त दवाई,पढ़ाई और सिंचाई मिलना चाहिए-मुलायम ,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है-मुलायम सिंह,समाजवादी विचारधारा के लोग सपा से जुड़ें-मुलायम,समाजवादी पार्टी गांव,मुहल्ले सभी जगह है-मुलायम सिंह,अखिलेश ने जो कहा सही कहा है-मुलायम सिंह ,मैं अखिलेश के निर्णय से सहमत नहीं हूं-मुलायम,अखिलेश को आशीर्वाद है -मुलायम सिंह यादव,आज कोई नई पार्टी नहीं बना रहा हूं-मुलायम,अखिलेश से ही पूछिए आस्तीन का सांप कौन है-मुलायम,पुत्र के नाते आशीर्वाद है पर फैसलों से सहमत नहीं-मुलायम,जो वादा निभाने वाला नहीं है वो कभी कामयाब नहीं -मुलायम,जनता से अपील है कि समाजवादी पार्टी का समर्थन करें-मुलायम,मुलायम की पीसी में नहीं पहुंचे शिवपाल यादव,मुलायम ने कहा शिवपाल किसी काम से इटावा में है,देश के बड़े नेता ने कहा जो बाप का नहीं वो किसी का नहीं-मुलायम,चीन ने हमेशा भारत को धोखा दिया है-मुलायम सिंह,तीसरे मोर्चे पर जो होगा आप को बाद में बताएंगे-मुलायम,हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं- मुलायम सिंह यादव,5 अक्टूबर को आगरा नहीं जाऊंगा- मुलायम सिंह
लखनऊ-अखिलेश का ट्वीट,मुलायम की पीसी के बाद अखिलेश यादव का ट्वीट,समाजवादी पार्टी जिंदाबाद,नेता जी जिंदाबाद-अखिलेश
वाराणसी-बीएचयू गेट बंद,सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया बीएचयू का मुख्य गेट,नेताओं के BHU पहुंचने की सूचना पर बंद किया गया गेट,बीएचयू परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास
वाराणसी-बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला,सपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे बीएचयू,बीएचयू गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे सपाई,सुरक्षा के चलते बीएचयू का मुख्य द्वार बंद किया गया
दिल्ली-HRD मिनिस्ट्री के सामने ABVP छात्रों का प्रदर्शन,BHU में छात्रा से छेड़खानी के विरोध में प्रदर्शन,ABVP छात्रों का शास्त्री भवन गेट पर प्रदर्शन,बैरीकेडिंग तोड़कर शास्त्री भवन गेट पहुंचे छात्र
वाराणसी-VC बर्खास्तगी की मांग ,BHU में बवाल के बाद उठी VC की बर्खास्तगी की मांग,बीएचयू कैम्पस में धरने पर बैठे छात्र,कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी को बर्खास्त करने की मांग
दिल्ली-राजीव महर्षि बने CAG,राजीव महर्षि देश के नए सीएजी बने,राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिलाई शपथ,राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह,3 साल का होगा राजीव महर्षि का कार्यकाल,उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू भी शपथ ग्रहण में रहे मौजूद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ भी रहे मौजूद
लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक का बयान,बीएचयू में हुए लाठीचार्ज के बाद बोले राज्यपाल राम नाईक,छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना बेहद गंभीर-गवर्नर,बीएचयू में हुई इस घटना का कारण क्या है ?- गवर्नर,इस पूरी घटना में पुलिस का व्यवहार कैसा था ? -गवर्नर,इस आंदोलन की अगुवाई कौन कर रहा था ? -गवर्नर,इन बिंदुओं की जांच के लिए जांच कमेटी बनाई गई है-गवर्नर,मुख्य सचिव की अध्यक्षता कमेटी करेगी घटना की जांच-गवर्नर,रिपोर्ट आने के बाद होगी योग्य कार्रवाई-गवर्नर राम नाईक
भदोही-CHC में बर्थ डे पार्टी ,CHC गोपीगंज में डॉक्टर की मनमानी से मरीज परेशान,डॉ.एस.एस. यादव ने अस्पताल में कराया रंगारंग कार्यक्रम,8 बड़े साउंड लगाकर अस्पताल में बेटे की कराई बर्थ डे पार्टी,साउंड की तेज आवाज से कई मरीज अस्पताल गेट से लौटे,बर्थ डे पार्टी की वजह से रात में अस्पताल का काम रहा ठप,अस्पताल में हुई बर्थ डे पार्टी में स्टाफ के लोग भी रहे मौजूद
अयोध्या-दीनदयाल जन्मोत्सव,पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम,भाजपाईयों ने दीनदयाल पार्क की सफाई की,पार्क की सफाई के बाद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बांदा- जमीन पर कब्जा,आयुर्वेद अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर निर्माण,बीजेपी नेता बलराम सिंह पर कब्जे का आरोप,शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार,नायब तहसीलदार ने रुकवाया जमीन पर हो रहा काम,अधिकारियों और नेता के बीच हुई नोंकझोंक,पैलानी थाने के खपटिहा कला गांव का मामला
एटा-ट्रक से छात्रा की मौत,तेज़ रफ़्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा,छात्रा की मौके पर मौत,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम,शव को रखकर एटा अलीगंज मार्ग पर जाम लगाया,बागवाला थाना के गोला कुआं का मामला
लखनऊ-100वीं जयंती पर आयोजन,पं.दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर गवर्नर ने किया माल्यार्पण,दीन दयाल स्मृति उपवन में जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,भारी संख्या में बीजेपी नेता और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
बदायूं-सटोरिए पकड़े गए,क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन पकड़े गये,पुलिस ने सटोरियों से कई मोबाइल बरामद किए,इंडिया- आस्ट्रेलिया मैच में लगवा रहे थे सट्टा,शहर कोतवाली के कामरान क्षेत्र का मामला
गाजियाबाद-इनामी बदमाश अरेस्ट,5 हजार के इनामी बदमाश अफसरुन गिरफ्तार,बदमाश के पास लूटी गई रिवाल्वर हुई बरामद,लूट और डकैती की दर्जनों घटनाओं में था फरार,साहिबाबाद पुलिस ने करणगेट इलाके से किया अरेस्ट
सहारनपुर-रिपोर्ट के निर्देश,वोटर लिस्ट में सहयोग ना करने पर कार्रवाई,डीएम ने दिए कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट के निर्देश,नगर निगम के 27 कर्मचारियों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
पीलीभीत-3 लेखपाल निलंबित,घूसखोरी के आरोप में 3 लेखपाल निलंबित किए गए,बीसलपुर एसडीएम ने तीनो लेखपालो को किया निलंबित
गोंडा-नेता के बिगड़े बोल,हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल,अध्यक्ष शरदाकान्त पांडेय ने कैमरे पर दी गाली,कैमरे पर बूचड़खाना चलाने वालों को दी गाली,स्वच्छता अभियान में शामिल हुये थे जिलाध्यक्ष
सहारनपुर-एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत,बाइक सवार 2 युवकों की ट्रक की टक्कर से मौत,घटना से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम,देवबंद थाना क्षेत्र के भायला गांव के पास की घटना
लखनऊ-कांग्रेस का प्रदर्शन,बीएचयू की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज,कांग्रेस मुख्यालय से दिन में ढाई बजे निकालेंगे विरोध मार्च
बाराबंकी-बेकाबू ट्रक से कुचलकर दो महिलाओं की मौत,सड़क किनारे पैदल जा रही थीं महिलाएं ,नगर कोतवाली क्षेत्र के चिनहट रोड की घटना
इटावा-रेलवे पटरी टूटी,रेलवे टीम की जांच में चटकी मिली रेल पटरी,जसवंतनगर-सराय भूपत के बीच में टूटी मिली पटरी,यातायात प्रभावित, ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरु
कानपुर देहात-हादसा,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा ,रुरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना
हमीरपुर-पावर हाउस सब स्टेशन में लगी आग,आग से हाईटेंशन लाइन हुई क्षतिग्रस्त,बिजली कर्मियों ने आग पर काबू पाया,शहर के विद्युत सब स्टेशन का मामला
मथुरा-पं.दीन दयाल जन्मशती कार्यक्रम का समापन आज,BJP सांसद हेमा मालिनी कार्यक्रम में मौजूद ,नगला चंद्रभान में चल रहा 7 दिवसीय कार्यक्रम
हरदोई-प्रेमिका का धरना,धोखेबाज प्रेमी के घर धरना दे रही प्रेमिका,प्रेमी के घर 4 दिनों से धरना दे रही प्रेमिका,प्रेमिका को धोखा देकर प्रेमी हुआ फरार,प्रेमी के घर की चौखट न छोड़ने की जिद,बघौली थाने के पत्ता पुरवा का मामला
पीलीभीत-धान की खरीद,आज से शुरू जिले में होगी धान खरीद,खरीद के लिए प्रशासन ने 106 धान क्रय केंद्र बनाए,अधिकारियों निगरानी में होगी धान खरीद
संभल-दो पक्षों में संघर्ष,दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे,4 लोग घायल,अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत,खेत की मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद,धनारी थाना क्षेत्र के बघढेर गांव की घटना
लखनऊ-अभ्यर्थियों का प्रदर्शन,अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन,6 हज़ार से अधिक बाबूओं की भर्ती पर लगी है रोक,सैकड़ों की तादात में अभ्यर्थियों का लक्ष्मण मेला मैदान पर प्रदर्शन
आगरा-सदर तहसील में अधिवक्ताओ ने निकाला मार्च,निबंधन कार्यालय के कार्य ऑनलाइन करने का विरोध,तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च,ऑनलाइन प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भागीदारी की मांग
महोबा-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या,पिता की डांट से परेशान होकर दी जान,झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव,महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र की घटना
लखनऊ-मुलायम सिंह की प्रेसवार्ता,बहुप्रतीक्षित मुलायम सिंह की प्रेसवार्ता सम्पन्न,मुलायम सिंह यादव नहीं बनाएंगे नई पार्टी,मुलायम ने बेटे अखिलेश को दिया आशीर्वाद,अखिलेश के कुछ फैसलों से सहमत नहीं-मुलायम,बेटे अखिलेश के साथ मेरा आशीर्वाद है-मुलायम,मुलायम ने समाजवादी पार्टी का साथ देने को कहा,समाजवादियों को पार्टी मजबूत करने का आह्वान किया,मुलायम की प्रेसवार्ता में नहीं आये शिवपाल यादव
लखनऊ-अखिलेश का ट्वीट,मुलायम की PC के बाद अखिलेश यादव ने किया ट्वीट,अखिलेश ने ट्वीट में मुलायम जिंदाबाद का नारा दिया,समाजवादी पार्टी जिंदाबाद का भी नारा किया बुलंद,अखिलेश के ट्वीट को मुलायम खेमे ने सराहा-सूत्र
लखनऊ-मायावती का बयान,डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा के अनादर पर बोलीं मायावती,अनादर से भड़के लोगों पर लाठीचार्ज निंदयनीय-माया,लोगों पर लाठीचार्ज के बाद जेल भेजना निंदनीय-माया,यूपी सरकार की गलती से BHU में हुई हिंसा-मायावती,BHU में छात्राएं असुरक्षित-मायावती,BHU के कुलपति का रवैया छात्र विरोधी-मायावती,मायावती नेBHU की घटना की निंदा की
लखनऊ-निकाय चुनाव आरक्षण,स्थानीय निकाय चुनाव के आरक्षण से जुड़ी खबर,निकाय चुनावों में लागू होगी चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था,लखनऊ की महापौर होगी महिला,16 महापौरों में 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित,नगर निकाय चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई होगी खत्म,दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित,8 सीटें सामान्य पुरूष के लिए आरक्षित होंगी,पिछली सरकार ने निकाय आरक्षण कर दिया था शून्य
मेरठ-हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह,योगी सरकार की पहल से हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह,मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बनेगा एस्ट्रोटर्फ मैदान,क्रिकेट के बाद हॉकी में भी आगे होगा मेरठ,5 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रोटर्फ मैदान
रायबरेली-बिहार की दवाएं,बिहार में बांटे जाने वाली दवाओं का यूपी में वितरण,जिला अस्पताल में बंट रही बिहार सरकार की सप्लाई की दवा,डीआई ने छापा मारकर दवा वितरण पर लगाई रोक,सीएमओ ने मामले की जांच के दिए आदेश,हुई गलती,अधिकारियों को नही बताया-चीफ फार्मासिस्ट,एडाइट कंपनी ने सप्लाई की थी पैरासिटामाल सिरप,कई लोगों की साजिश से बिहार की दवाएं बांटी गई,अभी तक दोषी अधिकारियों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
सहारनपुर-युवक ने की आत्महत्या,युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी,सूचना देने के बाद भी घंटों नहीं पहुंची पुलिस,रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव,गुजरती रहीं ट्रेन,देवबंद क्षेत्र के कासिमपुर क्रासिंग की घटना
लखनऊ-कांग्रेस का प्रदर्शन,कांग्रेस ने बीएचयू की घटना पर किया प्रदर्शन,बीएचयू की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस,कांग्रेस मुख्यालय से निकला जुलूस,रास्ते में पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका, BHU घटना को लेकर कांग्रेस लगातार कर रही प्रदर्शन
लखनऊ-रोजगार सेवकों पर लाठीचार्ज,लक्ष्मणमेला मैदान में रोजगार सेवकों पर लाठीचार्ज,9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे रोजगार सेवक,राज्य कर्मचारी का दर्जा औऱ खाली पदों पर समायोजन की मांग,बैरिकेटिंग तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मिर्जापुर-अमर सिंह ने मुलायम की प्रेसवार्ता पर किया कटाक्ष,मुलायम ने कांग्रेस की जमीन खराब की-अमर सिंह,बीजेपी को रोकने की मुलायम में क्षमता थी-अमर सिंह,अब मुलायम सिंह यादव हार रहे हैं-अमर सिंह
दिल्ली-कोर्ट में पेशी,ओडिसा हाईकोर्ट के पूर्व जज IM कुद्दुसी कोर्ट में हुए पेश,CBIने पूर्व जज IM कुद्दुसी को तीस हजारी कोर्ट में किया पेश,मेडिकल कॉलेज की मान्यता बहाली में फर्जीवाड़े का मामला, 5आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया,IM कुद्दुसी की ओर से दाखिल की गई है जमानत याचिका,27सितंबर को कोर्ट में होगी मामले पर अगली सुनवाई,भवानी पांडे,पूर्व जज समेत 5आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
शामली-9वीं के छात्र को अगवा कर हत्या का मामला,पुलिस ने प्रेमिका और 2युवकों को किया गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका ने कराई थी हत्या,आदर्शमंड़ी थाना क्षेत्र के बांसकस्बे का मामला
हमीरपुर-RTO का काला कारनामा,ओवरलोडिंग बना आरटीओ की काली कमाई का जरिया,ट्रकों से वसूली के दमपर ओवरलोडिंग का खुला खेल,मध्य प्रदेश के ओवरलोड ट्रकों का यूपी में कहर,एमपी से हजारों ओवरलोड ट्रकों का यूपी में बेखौफ संचालन,ट्रक मालिकों की आरटीओ से मिलीभगत से अवैध संचालन,राजधानी लखनऊ तक सैकड़ों ओवरलोड ट्रक रोज हैं पहुंचते,झांसी,महोबा, उरई, कानपुर देहात में ओवरलोडिंग,हमीरपुर, कानपुर नगर,उन्नाव, लखनऊ तक ओवरलोडिंग का खेल,हमीरपुर में ट्रक ने SDM की गाड़ी में मारी टक्कर
नोएडा-भू माफिया सक्रिय,प्राधिकरण के लैंड विभाग में अधिकारी नहीं,अधिकारी न होने से भू माफियाओं की चांदी,प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन पर हो रही प्लाटिंग,कार्रवाई न होने की वजह से सक्रिय हैं भू माफ़िया
लखनऊ-बीएचयू में प्रदर्शन और लाठीचार्ज का मामला,प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर दर्ज हुई 3 FIR, बीएचयू में प्रदर्शन के मामले में कुल 5 FIR,छात्राओं से छेड़खानी,पत्रकारों से मारपीट का मुकदमा दर्ज, डीजीपी मुख्यालय ने कार्रवाई की दी जानकारी
फर्रुखाबाद-दो मासूमों की मौत,खनन माफियाओं की भेंट चढ़े दो मासूम बच्चे,खनन से हुए गड्ढों में गिरकर दो बच्चों की मौत,गड्ढों में 20 फिट तक भरा हुआ है बारिश का पानी,परिजनों में मचा कोहराम,प्रशासन की लापरवाही,स्कूल के पास हुआ था सरकारी जमीन पर खनन,सदर कोतवाली क्षेत्र के बाग लकूला की घटना
पीलीभीत-निर्माणाधीन गोदाम का लिंटर गिरने से हादसा,मलबे में दबकर 14 मजदूर घायल,सीएचसी में भर्ती,2 मजदूरों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल भेजे गए,पूरनपुर थाना क्षेत्र के माधव टांडा रोड का मामला
देवरिया-बदमाशों ने डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या,हत्या के बाद बदमाश फरार,पुलिस मौके पर, बघौच सीएचसी में तैनात थे डॉक्टर खालिद,बघौच थाना क्षेत्र के सीएचसी के पास की घटना,सपा जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी के थे दामाद
लखनऊ-ब्लू व्हेल का खौफ,राजधानी में नहीं थम रहा ब्लू व्हेल का कहर,एक और स्कूल में चौथी की छात्रा के मोबाइल पर आया लिंक,सेंट जोसफ स्कूल की छात्रा के मोबाइल पर आया लिंक,उसी स्कूल की छात्रा ने भेजा ब्लू व्हेल का लिंक,स्कूल प्रबंधन ने की लिंक भेजने वाली छात्रा के अभिभावकों से बात,अभिभावक बोले छात्रा की माँ के व्हाट्स एप्प नंबर पर आया था लिंक,जिसे बच्ची ने गलती से अपनी सहेली को कर दिया फॉरवर्ड,स्कूल प्रबंधन ने सभी टीचर्स को दी सतर्कता बरतने की हिदायत, शनिवार को बाजारखाला थाने में दी गई थी तहरीर,स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों ने लगाया था लापरवाही का आरोप
शामली-छात्र की हत्या का खुलासा,पुलिस ने छात्र की हत्या का किया खुलासा,प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी छात्र की हत्या,प्रेमिका ने दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी हत्या,पुलिस ने प्रेमिका सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार,आदर्शमण्डी थाना क्षेत्र के बनत कस्बे की घटना