tikhiawaz24.in

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

विधानसभा में बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार,

लखनऊ: विधानसभा में बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, शाहजहांपुर निवासी नर्सिंग नाम का शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे, पेशे से मजदूर नर्सिंग ने शाहजहांपुर से पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर विधानभवन में बम रखने की दी थी सूचना, हज़रतगंज और सर्विलांस की टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार.

⏭कौशाम्बी: ट्रक ओवरटेक को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के भतीजे व साथियो ने ड्राइवर व खलासी को जमकर पीटा, थाने में पहुंच काटा हंगामा, दबाव में पुलिस ने उल्टा ट्रक ड्राइवर, खलासी को हिरासत में लिया, सैनी कोतवाली से चंद कदम दूर एनएच-2 का मामला.

⏭लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर पर हमले का मामला, गोमतीनगर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों अलोक द्विवेदी और अमित टंडन को किया गिरफ्तार.

⏭लखनऊ: यूपी में निवेश के लिए फिनलैंड और जापान के डेलिगेशन CM योगी से की मुलाक़ात, दोनों देशों के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ मिलकर यूपी में निवेश पर की चर्चा, उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर फिनलैंड के मंत्रियों का उच्चस्तरीय समूह पहुँचा पंचम तल, फ़िनलैंड इलेक्ट्रिक वेहीकल, अल्टरनेटिव फ्यूल, गैर परम्परगत ऊर्जा में करना चाहता है निवेश, जापान भी करेगा 10 हजार करोड़ का निवेश.

⏭अमेठी: राहुल गॉधी के 3 दिवसीय दौरे का पूरा कार्यक्रम, राहुल गॉधी अपने दौरे के पहले दिन 4 अक्टूबर के अपरान्ह 2 बजे जगदीशपुर के कठौरा गॉव मे चौपाल मे लेंगे भाग, उसके बाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुये मुंशीगंज गेस्ट हाउस मे रात्रि विश्राम करेंगे, दूसरे दिन 5 अक्टूबर को गेस्टहाउस मे लोगों से मुलाक़ात के बाद राजीव गॉधी डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ताओं से संवाद करेगे, इसके बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुये गेस्टहाउस रायबरेली मे विश्राम करेंगे,  तीसरे दिन 6 अक्टूबर को प्रात: भुयेमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली में लोगों से मुलाक़ात के बाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुये शाम को वापस दिल्ली होंगे रवाना.

⏭देहरादून: पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, 1 महिला संचालिका सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3 युवतियों को भी मौके से किया रेस्क्यू, ब्रह्मपुरी इलाके से ऑपरेट हो रहा था सैक्स रैकेट, पटेल नगर थाना क्षेत्र का मामला.

#HoneyPreet को हरियाणा पुलिस की SIT ने किया अरेस्ट, गिरफ़्तारी के बाद पंचकूला पुलिस को सौंपा.

⏭हरदोई: सपा नेता वंशीलाल का टड़ियावां ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा, एक-एक कर सपा ब्लॉक प्रमुखों की छिन रही कुर्सियां.

⏭देहरादून: सीएम आवास कूच के दौरान बेराकेटिंग लांघ रहे प्रधानों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक, प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरवीर परमार पुलिस की धक्का मुक्की में हुए बेहोश.

⏭चम्पावत: भाजपा पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भाजपा के राज में वसूली का लगाया आरोप.

⏭इलाहाबाद: BSP नेता राजेश यादव की हत्या के बाद बवाल, समर्थकों ने की आगजनी और पत्थरबाजी.

⏭बिलासपुर: PM नरेंद्र मोदी का बयान- हिमाचल प्रदेश से मेरा पुराना नाता रहा है, यहां से मुझे भरपूर प्यार मिला, सर्जिकल स्ट्राइक करके देश की सेना ने दिखा दिया कि हम भी किसी से कम नहीं, भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला कर दिया.

⏭आज़मगढ़: एकाउंट हैक कर करोड़ों रुपये के ऑनलाइन मनी ट्रांसफर व फर्जी आधार कार्ड तैयार कर दुरपयोग करने वाले अन्तर्राजिय गिरोह का पर्दाफाश, 3 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड, सामान डिलेवरी का बिल व 80 हजार नकदी बरामद.

⏭लखनऊ: मंत्री सुरेश राणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 24252 करोड़ किसानों का भुगतान किया जा चुका है ये आजादी के बाद का सबसे बड़ा भुगतान, गन्ना विभाग ने लिए है कुछ महत्वपूर्ण निर्णय, किसानों के हित में सट्टा नीति 2017-18  बनाई गई.

⏭अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनावों की औपचारिक अधिसूचना जारी, 7 अक्टूबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, डीएसडब्लू की ओर से जारी हुई अधिसूचना, कल होगें नामांकन, 6 को आमसभा का होगा आयोजन, 7 को मतदान, मतगणना व चुनाव परिणाम की होगी घोषणा.

⏭केरल: CPI(M) के खिलाफ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ.

⏭सहारनपुर: प्रभारी मंत्री द्वारा अवैध खनन पकड़े जाने के बाद SSP सहारनपुर ने हल्का इंस्पेक्टर, बीट सिपाही व SO बेहट को सस्पेंड किया.

⏭फ़िरोज़ाबाद: थाना नारखी के गांव सुनामई में किसान के खेत में 15 फुट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर भी नही पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों ने ही अजगर को पकड़कर बोरे में किया बंद, 5 घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम को किया सुपुर्द.

⏭मथुरा: गोविन्द नगर थाना इलाके में युवती से अश्लील हरकत के चलते सिपाही सहित 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिपाही को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, एसपी क्राइम करेंगे पूरे मामले की जाँच, चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सहित चौकी इंचार्ज पर भी लगाया है युवती ने अश्लील हरकत और गाली देने  का आरोप.

⏭हापुड़: तहसील दिवस के बाहर दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, धौलाना थाना के तहसील दिवस का मामला.

⏭इटावा: शहर में पुलिस का आतंक, दो दिन पहले पुलिस की पिटाई से हुई महिला होमगार्ड के बेटे की मौत पर सदर और भर्थना विधायिका अपने लव लश्कर के साथ पहुंची थाने, एसओ और विधायक के बीच हुई तीखी झड़प, आरोपी सिपाहियों पर मुकदमा न लिखे जाने से नाराज है विधायक और भाजपाई.

⏭मेरठ: डीएसओ ऑफिस में धरने पर बैठे लक्ष्मीकांत वाजपेई, खाद्यान्न घोटाले से जुड़े कागज एसआईटी को देने की मांग, डीएसओ कार्यालय से अधिकारी और कर्मचारी नदारद, कार्यालय पर भाजपाइयों का कब्जा.

⏭मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका, पदमावती फिल्म में अभद्र दृश्य के चलते फूंका पुतला.

⏭महोबा: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने दिया धरना, तहसील सभागार में धरने पर बैठे लेखपाल, वेतन वृद्धि सहित लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन जैसी 6 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सदर तहसील सभागार में धरने पर बैठे हैं लेखपाल.

⏭सहारनपुर: थाना रामपुर मनिहारन रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक का मिला शव, नहीं हुई कोई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी.

⏭हरिद्वार: आज शाम 13 अखाड़ों के सन्त हरिद्वार में जुटेंगे धरने पर, शाम 4 बजे हरकी पैड़ी पर सांकेतिक धरना देगा सन्त समाज, बड़ा अखाड़े से जुड़े सन्त मोहनदास और केलाशमुनि की गुमशुदगी से सन्तो में भारी आक्रोश, सन्तो की चेतावनी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप.

⏭कंनौज: दिनदहाड़े भीड़ भरे बाजार में बाइक सवार लुटेरों ने दुकान पर बैठे बच्चे को तमंचा अड़ा गोलक में रखे रुपये लूटे, पुलिस को नहीं मिला लुटेरोँ का सुराग, छिबरामऊ नगर मे बस स्टॉप के पास का मामला.

⏭बहराइच: थाना मोतीपुर के परवानी गौड़ी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 1 की मौत, 2 घायल.

⏭औरैया: संदिग्ध परिस्तिथियों में 12 वर्षीय छात्र की मौत, खेत की नाली पर पड़ा मिला छात्र का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फफूंद थाना क्षेत्र के बडुआ गांव की घटना.

⏭अलीगढ़: अनूपशहर रोड पर गांव सड़ियल में टेम्पो से युवक गिरा, मोके पर मौत, थाना जवां क्षेत्र की घटना.

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017

आदर्श शिक्षक केशव सिंह प्रधानाध्यापक को सांसद डा. केपी सिंह ने अपने कार्यालय पर ससम्मान एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।


 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट सेवा भाव, लगनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण, सत्यनिष्ठा के प्रतिमूर्ति आदर्श शिक्षक केशव सिंह प्रधानाध्यापक को सांसद डा. केपी सिंह ने अपने कार्यालय पर ससम्मान एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर डा. सिंह ने कहा कि देश का भविष्य जिनके हाथों में हो उन्हें सम्मानित करके हम स्वयं धन्य हुए मेरी शुभकामना है कि आप आदर्श शिक्षक के रूप में राष्ट्र में स्थान पाये। बताते चलें कि आदर्श शिक्षक केशव को अब तक बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार अन्य सामाजिक संगठनों, सांसद, मंत्री, विधायक सम्मानित कर चुके है। श्री सिंह मृदुभाषी, मिलनसार, समय की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते है। वर्तमान समय में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर महराजगंज के प्रधानाध्यापक है।

पूजा पंडालों के सदस्य अबीर गुलाल उड़ाते वहां से लालगंज बाजार के लिए प्रस्थान

सिगरामऊ  कस्बे के सभी दुर्गा पूजा समितियों के लोग गाजे बाजे के साथ धूमधाम से सर्वप्रथम मां दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली, पूरी बाजार में भ्रमण किया तथा पूजा पंडालों के सदस्य अबीर गुलाल उड़ाते वहां से लालगंज बाजार के लिए प्रस्थान किये। अंत में सभी प्रतिमाओं को खानपुर गांव में बनाए गए एक कुंड में ले जाकर विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान पूरी मुस्तैदी से फोर्स के साथ थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह,  राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को संचालित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जय सिंह, राकेश मिश्रा, राम सागर जायसवाल विनय कुमार सिंह सहित तमाम लोग मुस्तैदी से लगे रहे।

बीएचयू में आज से शुरू होगी क्लास

संभल-गृह कलह में विवाहिता ने खुद को लगाई आग,70%प्रतिशत से ज्यादा जली विवाहिता मुरादाबाद रेफर,ससुराल पक्ष के लोग मौके से हुए फरार,बनियाठेर थाना क्षेत्र का मामला

संभल-मामूली विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,गुन्नौर कोतवाली के लतीपुरधीर गांव का मामला

बागपत-चोर की पिटाई का वीडियो वायरल,चोरी करने आए चोर को दुकानदारों ने पकड़कर पीटा,चोर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल,बड़ौत कोतवाली के बड़े बाजार में बीती रात की घटना

वाराणसी-बीएचयू में आज से शुरू होगी क्लास,परिसर में शांति,बीएचयू परिसर में पहुंचने लगे हैं छात्र छात्राएं,परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,मुख्य द्वार पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे,अतिरिक्त महिला सुरक्षा गार्ड की होगी तैनाती

वाराणसी-BHU VC,बीएचयू वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी छुट्टी पर,29 सितम्बर से छुट्टी पर हैं वीसी गिरीश चंद्र,फिलहाल रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी के पास चार्ज,BHU प्रशासन ने नए VC के लिए विज्ञापन भी दिया है

इलाहाबाद-गोली मारकर हत्या,बसपा नेता की गोली मारकर हत्या से सनसनी,कर्नलगंज के टीसी हॉस्टल के बाहर की घटना

बरेली-बंदी ने जेल में पेड़ से फांसी लगाकर दी जान,हत्या के मामले में आजीवन कारावास में था बंद,कल्याण नाम के बंदी ने सेंट्रल जेल में दी जान,जेल अधीक्षक ने बंदी रक्षक को किया निलंबित,जेल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों की जांच के दिए आदेश

जौनपुर-ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत,शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड की घटना

कानपुर-अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी को लगाई आग,गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती,आरोपी पति फरार,बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा का मामला

सुल्तानपुर-युवक का शव मिलने से सनसनी,युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,कुड़वार थाना क्षेत्र के जुडू़पुर गांव की घटना

मेरठ-अश्लील फोटो बनाने वाला अरेस्ट,छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने वाला अरेस्ट
,छात्रा के साथ बीटेक की पढ़ाई कर चुके छात्र ने किया वायरल,आरोपी ने 
साफ्टवेयर से फोटो में बदलाव कर किया वायरल,साइबर सेल टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ-छात्रा से रेप,मेरठ 
शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म
,परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में दी तहरीर,लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला

ललितपुर-बैंक की एसी में लगी आग,पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर किया काबू,बैंक के एसी में शार्ट सर्किट से लगी थी आग,शहर कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड की घटना

आगरा-ओवरलोडिंग का खेल,टोल से ओवर लोड वाहनों के निकलने का मामला,एसडीएम ने टोल प्रबंधन को भेजा नोटिस,SDM ने छापा मारकर 6 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा,सैयां थाना क्षेत्र में यूपी राजस्थान सीमा पर बना है टोल प्लाजा,रात के समय धड़ल्ले से चल रहा ओवरलोडिंग का खेल,राजस्थान की सीमा में खुलेआम प्रवेश कर रहे ओवरलोड वाहन,कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति से यूपी में आ रहे ओवरलोड ट्रक,खैरागढ़ कस्बे में नही रुक रहा ओवरलोडिंग का कारोबार,टोल मैनेजर, पुलिस, प्रशासन, की मिलीभगत से ओवरलोडिंग,खैरागढ़ में नगला कमाल में ओवरलोड वाहनों का मुख्य केंद्र

अम्बेडकरनगर-अनियंत्रित होकर स्कूल वाहन पुलिया से टकराया,5 बच्चों को आई चोटें,अस्पताल में कराया गया भर्ती,अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फैज़ाबाद रोड का मामला

बरेली-महिला का शव मिला,खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव,महिला से रेप के बाद हत्या की आशंका,सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव की घटना

कानपुर-बवाल का मामला,रावतपुर और धरमपुरवा इलाकों में खुली दुकानें,दो दिन बाद दोनों इलाकों में खुली दुकानें,बवाल,तोड़फोड़ और आगजनी के बाद मार्केट हुई थी बंद,आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश का दौर जारी,डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ किया फ्लैगमार्च

गाजियाबाद-मौत पर हंगामा,ट्रक की टक्कर से युवक की मौत पर हंगामा,गुस्साई भीड़ ने ट्रक में जमकर की तोड़फोड़,लिंकरोड थाना क्षेत्र की घटना।

सम्भल-घूस लेते वीडियो वायरल,रेप पीड़िता के परिजनों ने घूस लेते वीडियो वायरल,बयान दर्ज करने के लिए महिला सिपाही ने ली घूस,हयातनगर थाने में सिपाही घूस लेते कैमरे में कैद

नोएडा-प्राधिकरण की बैठक,नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर्स के बीच बैठक,सरकार के 3 महीने में फ्लैट देने के वादे को लेकर बैठक,प्राधिकरण की बैठक में आवंटियों को फ्लैट देने पर बनेगी रणनीति,प्राधिकरण की बैठक में सभी बड़े बिल्डरों को बुलाया गया,3 बजे से नोएडा प्राधिकरण में अफसरों-बिल्डरों की बैठक

बाराबंकी-बच्ची से दुष्कर्म के आरोप का मामला,पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को किया अरेस्ट,सतरिख पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,ढोंगी बाबा ने बच्ची से किय़ा था दुष्कर्म

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

यूपी में 12.77 लाख लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस

जौनपुर-ड्राई डे पर भी जिले में जमकर बेची गई शराब,लाइन बाजार,जफराबाद,जलालपुर में बेची गई शराब,शटर डाउन कर दुकानों के पीछे से बेची गई शराब,शराब दुकानदारों ने धड़ल्ले से बेची शराब 

गोरखपुर-जिला जेल प्रशासन की सार्थक पहल,जेल में बंदियों को दिया जा रहा कम्प्यूटर प्रशिक्षण 
50 कैदियों को दी जाएगी कंप्यूटर की जानकारी,अनपढ़ बंदियों के लिए पौढ़ शिक्षा का प्रोग्राम 

आगरा-डायल 100 के सिपाहियों ने किया रेस्क्यू,कुए से सिपाहियों ने निकाला नील गाय के बच्चे को 20 फिट गहरे कुए से सिपाहियों ने निकाला बछड़ा,अछनेरा के नगला झारिया का मामला 

संभल-पानी के टब में डूबकर मासूम की मौत,गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

वाराणसी-विवाद के बाद कल खुलेगा बीएचयू,विरोध के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क,घटना के बाद से छात्रों में नाराजगी का माहौल,बीएचयू वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी हैं नदारद 

मैनपुरी-नशे में धुत दो मजदूर आपस में भिड़े,आपसी मारपीट में एक मजदूर की मौत,शहर कोतवाली के महमूदनगर का मामला

संभल-घर में किशोरी के साथ रेप की कोशिश,शोर मचाने पर भागा दबंग युवक,परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा,संभल के बहजोई कस्बे की घटना 

रामपुर-तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा,मौत,हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर चालक फरार,शाहबाद कोतवाली के बंदार गांव के पास की घटना 

शामली-पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को हिरासत में लिया,समर्थक को छुड़ाने गए चौहान पर पुलिस से बदसूलकी का आरोप,समाजवादी पार्टी एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं मनीष चौहान,कोतवाली में समर्थकों की भारी भीड़, बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती

गाजियाबाद-पूर्व सपा नेता के खिलाफ एफआईआर के निर्देश,एसएसपी ने दिए एफआईआर कराने के निर्देश,घर में हथियारों से फायरिंग करने का आरोप,कविनगर थाना क्षेत्र का मामला 

वाराणसी-बीएचयू में सीसीटीवी कैमरा लगने का काम शुरू,बीएचयू प्रॉक्टर के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग,सुरक्षा से समझौता किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा- डीएम,सीसीटीवी लगाने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी- कमिश्नर,तीन दर्जन CCTV कैमरे अब तक लगाए जा चुके हैं,मंगलवार को 4 दर्जन कैमरे और लगाए जाएंगे 

बागपत-ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने टक्कर,तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,बड़ौत कोतवाली के दिल्ली रोड की घटना  

अलीगढ़-गत्ता फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,बन्नादेवी के सारसौल इलाके की घटना  

लखनऊ-मेरिट पर पुलिस भर्ती के कैंडीडेट कल करेंगे प्रदर्शन,विधानसभा घेराव का अभ्यर्थियों ने किया ऐलान,35 हजार पदों पर होनी थी पुलिस की भर्ती,कोर्ट में ठोस पैरवी को लेकर कल करेंगे प्रदर्शन 

कानपुर-रावतपुर में बवाल का मामला,पुलिस ने हजारों लोगों के नंबर सर्विलांस पर लिये,पुलिस वॉटसअप, फेसबुक और ट्वीटर पर भी रख रही है नजर,आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर की जायेगी कार्यवाई

हरदोई-टाटा शोरूम की महिला कर्मी से गैंगरेप,टाटा की डेमो कार में अगवा कर गैंगरेप,सहकर्मियों पर गैंगरेप करने का आरोप,पचदेवरा इलाके में खेत में मिली युवती,पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज,जांच शुरू

हरदोई-दीवार गिरने से बच्चे की मौत,3 घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,टड़ियांवा के खेड़िया गांव का मामला,पड़ोसी ने रंजिश में दीवार की न्यू खोदी थी 

लखनऊ-लाइसेंसी बंदूक रखने वालों में उत्तर प्रदेश अव्वल,यूपी में 12.77 लाख लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस,ज्यादातर लोगों ने निजी सुरक्षा के नाम पर ले रखे हैं लाइसेंस,आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर लाइसेंस लेने में दूसरे नंबर पर,जम्मू-कश्मीर में 3.69 लाख लोगों के पास बंदूक रखने का लाइसेंस,1980-90 के दशक में आतंकवाद से पीड़ित पंजाब तीसरे नंबर पर,पंजाब में बंदूक के लाइसेंस की संख्या 3,59,349 हैं,देश में बंदूकों के जारी लाइसेंसों की कुल संख्या 33,69,444,गृह मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2016 तक जारी किए आंकड़ें 

अमेठी-मामूली बात पर दो युवकों में मारपीट,एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती,जगदीशपुर के मंगौली गांव का मामला

बाराबंकी-कल मूर्ति विसर्जन के बाद बवाल का मामला,लापरवाही पर अहमदपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड चौकी इंचार्ज रतन सिंह को सस्पेंड किया गया 

कानपुर-मंगलसूत्र चोरी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई,जूही थाना क्षेत्र के बारादेवी मंदिर का मामला

प्रतापगढ़-पिता की मौत से आहत बेटी ने लगाई आग,गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया,32 बटालियन पीएसी में तैनात थे पिता राकेश पांडे,लालगंज के गोविंदपुर गांव की घटना 

महाराजगंज-मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद,विवाद में दो समुदायों में हुई मारपीट, पांच लोग घायल,पुलिस ने 21 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SP ने गठित की 3 टीमें 

दिल्ली-फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए एमसीडी बांटेगी टिकट,एमसीडी 3000 मुफ्त टिकट बांटेगी तीनों नगर निगम में हजार-हजार टिकट बांटे जाएंगे,तीनों नगर निगम के पार्षदों को टिकट बांटने का काम,फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए दिल्ली BJP की पहल,दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की घोषणा,फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 6 अक्टूबर से होगा शुरू

मुरादाबाद-सड़क हादसे में बच्चे की मौत, एक दर्जन घायल,दो ट्रैक्टर ट्राली के आपस में टकराने से हुआ हादसा,बिलारी थाना क्षेत्र के थांबला रोड की घटना   

बहराइच-रास्ते के विवाद में उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई,11 पर नामजद,200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया,दरगाह शरीफ थाने के चांदपुरा का मामला 

लखनऊ-उप्र सरकार ने 370 करोड़ की परियोजनाएं की प्रस्तावित,प्रो-पुअर टूरिज्म योजना के तहत परियोजनाएं की प्रस्तावित,ताजमहल, क्षेत्र के विकास के लिए 156 करोड़ रु. शामिल,विश्व बैंक से विचार-विमर्श के बाद तैयार किए गए प्रस्ताव,उप्र सरकार ने स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजे प्रस्ताव 

लखनऊ-यूपी कैबिनेट की अहम बैठक कल,लोकभवन में सीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक 

ललितपुर-बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल नेशनल हाईवे- 26 के नदनवारा गांव की घटना

दिल्ली-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दु:ख,अमेरिका के लास वेगस में मारे गए लोगों के प्रति जताया दु:ख  

गाजियाबाद-घर से बाजार गई महिला की चेन लूटी,बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात,साहिबाबाद के शालीमार गार्डन इलाके की घटना,इलाहाबाद-कैन्डिल लाईट शो गांधी जयन्ती पर कैन्डिल लाईट शो मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में लोगों ने जलाया कैंडिल,कैन्डिल लाइट से दिया गया स्वच्छता का संदेश 

चित्रकूट-घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे शोहदे की पिटाई,किशोरी के भाई ने शोहदे पर किया कुल्हाड़ी से हमला,शोहदे के परिजनों ने किशोरी के घर किया पथराव,शोहदे के परिजनों ने किशोरी और उसकी मां को पीटा,शहर कोतवाली के रेहुतिया गांव का मामला

लखनऊ-भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिलेंगे सीएम से,10 अधिकारी कल सीएम योगी से करेंगे मुलाक़ात,कल शाम 7 बजे सीएम कार्यालय में मुलाक़ात होगी 

कासगंज-पड़ोसी ने महिला की गोली मारकर हत्या की,मकान के निर्माण का विरोध करने पर हत्या गंज डुंडवारा के सुदामापुरी का मामला 

वाराणसी-बीएचयू में सुरक्षा के मद्देनजर एलडी गेस्टहाउस में चली बैठक,बैटक में डीएम, एसएसपी और बीएचयू के प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य रहे मौजूद,बैठक में सुरक्षा के लिहाज से लिये गये कई निर्णय,महिला छात्रावास, बीएचयू गेट  सहित पूरे परिसर तैनात होंगे अतिरिक्त गार्ड,महिला छात्रावासों के बाद कल से होगी महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती,सेंसेटिव स्थानों पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे कल से बीएचयू खुल रहा है,सादे कपड़ो में तैनात होंगे पुलिस के जवान,रखेंगे संदिग्धों पर नजर