tikhiawaz24.in

शनिवार, 7 अक्टूबर 2017

हाईकोर्ट का सख्त निर्देश,पेट्रोल पंपों की घटतौली को लेकर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

बहराइच-नदी में पलटी नाव,मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी,सरयू नदी में नाव पलटने से 6 लोगों की हुई मौत,9 लोग नाव में थे सवार,3 लोगों ने तैर कर बचाई जान,देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहटाभया गांव की घटना
हाईकोर्ट का सख्त निर्देश,पेट्रोल पंपों की घटतौली को लेकर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

लखनऊ-हाईकोर्ट का सख्त निर्देश,पेट्रोल पंपों की घटतौली को लेकर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश,पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोके सरकार-हाईकोर्ट,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को दिया आदेश,पेट्रोल पम्पों में डिवाइस लगाकर रोकें घटतौली-हाईकोर्ट,तेल कंपनियों के सहयोग से 4 महीने में लगाएं डिवाइस,केस प्रॉपर्टी से छेड़छाड़ करने वालों की मांगी रिपोर्ट,तेल कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ 2 महीने में दें रिपोर्ट,दोषी सरकारी अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई-हाईकोर्ट

गाजियाबाद-बांट-माप विभाग ने हल्दीराम को भेजा नोटिस,50 ग्राम पैकेट की नमकीन में 27 ग्राम कम,50 ग्राम की पैकेट में मिली 23 ग्राम ही नमकीन मिली,घटतौली की ग्राहक ने विभाग में की थी शिकायत,जांच के बाद हल्दीराम कंपनी को नोटिस भेजा

ललितपुर-ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 5 लोगों की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,बिरधा थाना क्षेत्र के बमरौला हाईवे की घटना

सहारनपुर-दारूल उलूम का फतवा,दारूल उलूम देवबंद ने जारी किया फतवा,आईब्रो सेटिंग और बाल कटवाने को लेकर फतवा,मुस्लिम महिलाओं का आईब्रो बनवाना नाजायज-फतवा,बेवजह बाल कटवाने को भी बताया गया गैर शरीयती-फतवा

जौनपुर-दीवान पर हमला,पुलिस चौकी के बाहर बैठे दीवान पर युवक ने किया हमला,बाईक छुड़ाने के लिए रूपए मांगने पर नाराज़ था युवक,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सरायख्वाज़ा थाने की शिकारपुर पुलिस चौकी का मामला

गरा-ओवरलोडिंग का खेल,जिले में धड़ल्ले से हो रही ओवर लोडिंग का मामला,ओवर लोडिंग के मामले में आरटीओ ने झाड़ा पल्ला,ओवर लोडिंग के लिये सैयां टोल प्लाजा जिम्मेदार-RTO,टोल प्लाजा से ही यूपी में प्रवेश करते हैं ओवरलोड वाहन-RTO,प्रवर्तन अधिकारियों के कार्य बहिष्कार का बहाना बता रहे RTO,रास्ते बदलकर ओवरलोडिंग ट्रकों को निकालने का गोरखधंधा,RTO और पुलिस ट्रकों के ओवरलोडिंग खेल से अंजान बने

मेरठ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मेरठ,कुछ ही देर में RAF के 108 बटालियन पहुंचेंगे,RAF के सिल्वर जुबली समारोह के हैं मुख्य अतिथि

लखनऊ-हाईकोर्ट का निर्देश,बच्चे को गोद लेने के मामले में हाईकोर्ट का निर्देश,बच्चे को गोद देने के लिए जैविक पिता की अनुमति जरूरी नहीं-HC,दूसरे पति को बच्चा गोद देना चाहती थी याची महिला,निचली अदालत ने जैविक पिता की सहमति बताई थी जरूरी,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बदला निचली कोर्ट का फैसला,सिंगल मदर बच्चे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दे सकती है गोद

इलाहाबाद-गवाह के घर फायरिंग,बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह के घर पर फायरिंग,देररात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मचाया हड़कंप,राजू पाल हत्याकांड में चश्मदीद गवाह है रुखसाना और उसका पति,माफिया डॉन अतीक के करीबी प्रधान समेत 6 लोगों पर केस दर्ज,करैली थाना क्षेत्र के करेलाबाग इलाके का मामला

लखीमपुर-संरक्षण यात्रा,नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी आज पहुंचेंगे लखीमपुर,सुरक्षित हंसते हुए बचपन के लिए भारत यात्रा निकाल रहे हैं सत्यार्थी,कन्याकुमारी से दिल्ली तक की जाएगी बचपन संरक्षण यात्रा,बाल अधिकारों, यौन उत्पीड़न, हिंसा रोकने को हो रही यात्रा

लखनऊ-स्वच्छता कार्यक्रम,राज्यपाल राम नाईक पहुंचे चौक के घंटाघर,स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ,स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहा कार्यक्रम

हापुड़-ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी,हाईवे पर ट्रक के अंदर मिला गोली लगा शव,हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना

लखीमपुर-कठिना नदी में पलटा ट्रक,एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा,सैकड़ों सिलेंडर नदी में गिरे,कोई हताहत नहीं,अमीरनगर के पास आंवला पुल की घटना

हरदोई-झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु,ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती,देहात कोतवाली के पोखरी गांव का मामला

शाहजहांपुर-पुलिस की वसूली,पुलिसकर्मी का अवैध वसूला का वीडियो वायरल,रात में हाईवे पर सिपाही ट्रक से कर रहा था वसूली,रोजा थाने से लेकर कटरा थाने तक वसूली का खेल

एटा-विवाहिता ने दी जान,गृहकलेश से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी,मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप,पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला इमलिया गांव का मामला

उन्नाव-चौकीदार की हत्या,NHI के चौकीदार की डंडों से पीटकर हत्या,22 नम्बर पुलिया के पास मिला चौकीदार का शव,बंगरमऊ कोतवाली के आगरा एक्सप्रेस-वे की घटना

गाजियाबाद-लोनी पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह से सरगना को किया अरेस्ट,आरोपी शराफत और उसके साथी मुबारिक को किया अरेस्ट,स्थानीय लोगों से सरगना करवाता था अपहरण,लोनी थाना क्षेत्र के लोनी तिराहे इलाके से की गिरफ्तारी

इलाहाबाद-कार बनी आग का गोला,बीजेपी नेता की चलती कार में आग लगने से हड़कंप,कार सवार नेता और गनर बाल-बाल बचे,कार जलकर राख,लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पास हुआ हादसा 

फैजाबाद-ट्रांसफार्मर में चोरी करने गए चोर की करंट से मौत,मौके से लोगों को मिला प्लास और पेचकस,कैंट थाना क्षेत्र के नयापुरवा इलाके की घटना

कन्नौज-कृषि यंत्र से मौत,कृषि यंत्र की चपेट में आने से किशोर की मौत,खेत की जुताई के समय हुआ हादसा,ठठिया थाना का मामला 

बाराबंकी-वैन और बाइक की टक्कर,तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,2 बच्चों समेत युवक मामूली रुप से घायल,लोनी कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे की घटना

अमेठी-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का अमेठी दौरा,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय अमेठी दौरा,10 अक्टूबर को कई और मंत्री आएंगे अमेठी

मेरठ-गृहमंत्री ने किया सम्मानित,गृहमंत्री ने RAF के शहीद जवानों की पत्नियों को किया सम्मानित,राष्ट्रपति शौर्य पुरस्कार से राजनाथ सिंह ने किया सम्मनित,RAF में तैनात कई जवानों को राष्ट्रपति विरता से किया सम्मनित,RAF का डाक टिकट भी गृहमंत्री ने किया जारी

गाज़ियाबाद-19 लाख की लूट के आरोपी का SSP ऑफिस में रौब,बदमाश के सम्मान में गाजियाबाद पुलिस नतमस्तक,गाजियाबाद पुलिस के दोस्ताना माहौल में लुटेरे की पिकनिक,SPRA ऑफिस में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में झाड़ रहा रौब,SSP ऑफिस में पुलिस गिरफ्त में मूंछों पर ताव दे रहा बेखौफ आरोपी,SPRA की मेज पर दबंगई से बैठा 19 लाख की लूट का आरोपी,SSP ऑफिस की तस्वीरों में लुटेरा और उसके साथी कर रहे मस्ती,19 लाख की लूट के आरोपी को टेबल पर बैठा खुद नीचे बैठी पुलिस,19 लाख की लूट के अलावा कई अन्य वारदातों में भी शामिल है आरोपी,गरीब रिक्शा चालकों को पीटने वाली पुलिस बदमाश के साथ दोस्ताना

लखनऊ-स्वच्छकार सम्मान समारोह,सीएम योगी स्वच्छकार सम्मान समारोह में पहुंचे,बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी मौजूद,बीजेपी विधायक नीरज बोरा भी कार्यक्रम में मौजूद,नीरज बोरा के पिता डीपी बोरा की स्मृति में सम्मान समारोह

लखनऊ-मुलायम से मुलाकात,मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुलायम से मुलाकात,मुलायम के सरकारी आवास पर चल रही बातचीत,अखिलेश और मुलायम सिंह यादव में हो रही वार्ता 

लखनऊ-गवर्नर से मिला दल,सपा के 6 सदस्यीय दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,प्रदेश में हुए कई एनकाउंटर पर सपा ने उठाया सवाल,राज्यपाल राम नाईक को एनकाउंटर पर दिया ज्ञापन,एनकाउंटर के नाम पर फ़र्ज़ी एनकाउंटर भी हो रहे हैं-सपा,सपा के प्रतिनिधि मण्डल दल ने राज्यपाल से की मुलाकात,नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी,अहमद हसन रहे मौजूद,नरेश उत्तम,राजेंद्र चौधरी,अतुल प्रधान,राम सुंदर दास निषाद मिले

लखनऊ-CM से मिले सत्यार्थी,कैलाश सत्यार्थी ने CM योगी से की मुलाकात,कैलाश सत्यार्थी की पत्नी सुमेधा भी रहीं मौजूद,नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हैं कैलाश सत्यार्थी,5 कालीदास मार्ग सीएम आवास पर हुई मुलाकात 

लखनऊ-सीएम ने दी मदद,मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच में नाव दुर्घटना पर जताया शोक,6 बच्चों और नौजवानों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया,मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की,सीएम किसान एवं सर्वहित बीमा योजना से भी 5-5 लाख की मदद

वाराणसी-दीक्षांत समारोह,BHU आईआईटी का दीक्षांत समारोह संपन्न,47 मेधावी छात्र-छात्राओं को दिये गये 91 पदक,दीक्षांत समारोह में 1256 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,कार्यक्रम में वीसी की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय 

शामली-शामली का बेटा गौतम पवार अरूणाचल प्रदेश में शहीद,शहीद गौतम पवार का पार्थिव शरीर 2 बजे पहुंचेगा पैतृक गांव,कांदला के अल्लम के रहने वाले हैं शहीद गौतम पवार,अरूणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हुए थे शहीद,मंत्री सुरेश राणा भी दुखी परिवार से करेंगे मुलाकात

कानपुर-ब्लास्ट का मामला,सरसौल में 3 दिन पहले ब्लास्ट का मामला,पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन,पटाखे के पूर्व लाइसेंसधारियों के घर सर्च अभियान,संदिग्ध घरों की ली जा रही पुलिस तलाशी,कल तलाशी में भारी मात्रा में मिले थे बने-अधबने पटाखे

गाजीपुर-व्यापारी की गोली मारकर हत्या से सनसनी,सड़क किनारे मिला व्यापारी का गोली लगा शव,मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के फखराबाद की घटना

मेरठ-BIT कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा और तोड़फोड़,हादसे में छात्र की मौत के बाद कॉलेज में फूटा गुस्सा,आक्रोशित छात्रों ने फ्रैशर्स पार्टी में किया हंगामा,तोड़फोड़,परतापुर थाना क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज का मामला

मथुरा-2 बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत,1 घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे की घटना

हापुड़-हापुड़ में जानलेवा बुखार का कहर लगातार जारी,जानलेवा बुखार से ईंट भट्ठा मुनीम की मौत,डेढ़ दर्जन लोगों की हो चुकी है बुखार से मौत,जनपद के कई गांवों में जानलेवा बुखार का प्रकोप,गढ़ थाना क्षेत्र के अल्लाहबख्शपुर का मामला

शाहजहांपुर-15 अगस्त को रेयान स्कूल में झंडा न फहराने का मामला,DIOS की जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रशासन पाया गया दोषी,स्थानीय लोग स्कूल पर केस दर्ज करने के लिए धरने पर बैठे,आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेयान स्कूल का मामला

वाराणसी-महिला गंगा में कूदी,महिला ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश,दशास्वमेध थाना क्षेत्र के राजेन्द्र प्रसाद घाट की घटना,गोताखोरों ने महिला को निकालकर कराया भर्ती

बुलन्दशहर-अश्लील डांस,सांस्कृतिक प्रोग्राम के नाम पर अश्लील डांस,मंच पर बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके,बार-बालाओं के ठुमकों पर फिदा खुर्जा SHO ने दिया इनाम

गोरखपुर-3 शोहदे अरेस्ट,गोरखपुर विश्वविद्यालय कैम्पस में शोहदों का आंतक,चीफ प्रॉक्टर ने बाइक सवार 3 शोहदों को पकड़ा,कैम्पस में छात्राओं से शोहदे कर रहे थे छेड़छाड़,पकड़े गये तीनों शोहदों को कैंट पुलिस को सौंपा 

वाराणसी-CBI का नोटिस,काशी विद्यापीठ के 5 शिक्षकों को CBI का नोटिस ,झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में अनियमितता का मामला,हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई कर रही है मामले की जांच,आरोपी 5 शिक्षकों में से 4 शिक्षक हो चुके हैं रिटायर,सभी को पूछताछ के लिए CBI ने रांची तलब किया 

मेरठ-गृहमंत्री का बयान,गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान,RAF के जवानों को गृहमंत्री ने दी बधाई,हिंदुस्तान को आरएएफ पर नाज़ है-राजनाथ सिंह,RAF सिविलाइज्ड और रिस्पांशिबल एलर्ट फोर्स है-राजनाथ,कठोर बल के पहले विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए-राजनाथ,आज टेक्नोलॉजी का युग है-राजनाथ सिंह,मनोवैज्ञानिक तरीके से भी कंट्रोल करना चाहिए-राजनाथ,RAF की महिला बटालियन की भी गृहमंत्री ने प्रशंसा,35000 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल में प्रमोट किया,2022 तक नए भारत का निर्माण होगा-राजनाथ सिंह,1942 में हिंदुस्तानियों ने भारत छोड़ो आंदोलन किया था,रोहिंग्या मामले पर जो कहना था वो कह चुका हूँ-गृहमंत्री,गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने RAF के जवानों की तारीफ की,RAF जवानों पर हिन्दुस्तान को नाज है-राजनाथ सिंह,लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने में सक्षम है RAF-गृहमंत्री,कश्मीर में चोटी काटने की घटनाओं को गृहमंत्री ने अफवाह बताया 

ग्रेटर नोएडा,सुमित गुर्जर के एनकाउंटर का मामला,समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च,प्रदर्शन कर सपाई कर रहे CBI जांच की मांग

कानपुर-केशव और हेमा का दौरा,डिप्टी सीएम केशव मौर्या व सांसद हेमा मालिनी का दौरा आज,निजी इंजीनियरिंग कालेज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,सचेंडी के इंजीनियरिंग कालेज में है कार्यक्रम 

लखनऊ-मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान,स्ट्रीट चिल्ड्रेन को आधार से जोड़ेगी सरकार-रीता,राजधानी लखनऊ में है 40 हजार स्ट्रीट चिल्ड्रेन-रीता,सरकार बनने के बाद कराए गए सर्वे में हुआ खुलासा-रीता,कैलाश सत्यार्थी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात,सीएम योगी से मुलाकात कर दिए गई सुझाव-रीता,सरकार उन सुझावों पर करेगी सकारात्मक काम-रीता,बाल अपराध रोकने,बाल कल्याण के लिए सरकार कटिबद्ध

लखनऊ-नोबेल पुरस्कात विजेता कैलाश सत्यार्थी का बयान,आज अनैतिकता ने महामारी का रूप ले लिया है-कैलाश,मेरी लड़ाई अब इसी महामारी के खिलाफ है-कैलाश,बच्चों के साथ अपराध करने वालों का बहिष्कार होना चाहिए,न कि पीड़ित बच्चों या बच्चियों जिनके साथ अपराध हुआ है,हर जिले में एक विशेष अदालत गठित होनी चाहिए-कैलाश,बाल अपराध से जुड़े मामलों के समयबद्ध तरीके निपटारा हो सके,बच्चों के सुरक्षा के लिए हर धर्म के लोगों को साथ आने की जरूरत

लखनऊ-मंत्री रीता बहुगुणा जोशी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस,6 महीनों की उपलब्धियों को लेकर करेंगी पीसी,नेशनल हेल्थ मिशन के सभागार में करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखीमपुर-पुलिस ने 1 चरस तस्कर को किया गिरफ्तार,90 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर अरेस्ट,उत्तराखंड के युवक को बेचने आया था चरस,उत्तराखंड का युवक कार छोड़कर मौके से फरार,सम्पूर्णानगर के स्टेट फार्म के पास से की गिरफ्तारी

फैजाबाद-HT लाईन से हादसा,बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,निर्माणाधीन  घर में छत डालने के दौरान हुआ हादसा,लोहे की सरिया एचटी लाइन में छूने से हादसा,3 मजदूर छत से कूदने के कारण चोटिल,बीकापुर के मजरुद्दीनपुर गाँव की घटना 

बलिया-भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ बैठे धरने पर,वन विभाग के खिलाफ समर्थकों के साथ बैठे धरने पर,भ्रष्ट अधिकारियों की निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठे,अधिकारियों पर लाल बालू लटी ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप,कल वन विभाग के दारोगा की विधायक से हुई थी मारपीट,मारपीट में दारोगा ने विधायक पर टांग तोड़ने का लगाया था आरोप,घायल वन दारोगा का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,बैरिया थाने के वन विभाग के रेंज कार्यालय रक दे रहे धरना

देवरिया-सिलेंडर में विस्फोट,पटाखा व्यवसायी के घर में सिलेंडर से विस्फोट,चार लोग झुलसे ,दो की हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी,डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया,खामपार थाना क्षेत्र के रिंगारी बाजार का मामला 

वाराणसी-ससुरालियों ने विवाहिता का कराया गर्भपात,गर्भपात कर विवाहिता को घर से निकाला,7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज

सीतापुर-बाइक सवार अनियंत्रित होकर खेत की बैरीकेडिंग से टकराया,बैरिकेडिंग से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत,मिश्रिख थाना क्षेत्र में रूपपुर के पास हुआ हादसा

पीलीभीत-नशे में यूपी 100 की गाड़ी से ठेले को टक्कर मारने का मामला,एसपी ने आरोपी सिपाही रणवीर सिंह को किया सस्पेंड

इलाहाबाद-वन बार वन वोट को लेकर याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है फैसला,3 जजों की पूर्णपीठ ने सुनवाई का फैसला किया था सुरक्षित,बहस पूरी होने के बाद 6 अक्टूबर को फैसला किया था सुरक्षित

इलाहाबाद-हाईकोर्ट के बाहर पार्किंग की समस्या को लेकर याचिका,हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई,हाईकोर्ट ने डीएम,एडीए वीसी,नगर आयुक्त को किया तलब,एसपी ट्रैफिक को भी हाईकोर्ट ने किया तलब

इलाहाबाद-मुख्य सचिव राजीव कुमार पहुंचे इलाहाबाद,संगम में पेंट माई सिटी अभियान का किया शुभारम्भ,सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था,विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा,जनवरी 2019 अर्ध कुम्भ मेला की तैयारियों की भी करेंगे समीक्षा,साढ़े तीन बजे सर्किट हाउस में करेंगे प्रेस वार्ता

बागपत-व्यापारी की पिटाई,उधारी के पैसे मांगने पर कपड़ा व्यापारी की पिटाई,दबंगों ने धारदार हथियार मारकर किया घायल,भर्ती,बड़ौत कोतवाली के पट्टी चौधरान मोहल्ले की घटना

आगरा-हाईवे पर सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैले सेब की लूट की,मलपुरा थाना क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास हाईवे की घटना

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

10 DSP के तबादले,अरुण कुमार-सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा

लखनऊ-10 DSP के तबादले,अरुण कुमार-सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा, राहुल मिश्रा-पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र,धन प्रकाश त्यागी,पुलिस उपाधीक्षक, बुलंदशहर,सुधीर तोमर, पुलिस उपाधीक्षक,सहारनपुर,प्रवीण कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक, इलाहाबाद, रजनीश, पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली,रणधीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद,अर्चना सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर,रविचंद्र मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक, इलाहाबाद,रुपेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गाजियाबाद बने रहेंगे

लखनऊ-कोलकाता में मिली लाश,लखनऊ से लापता टैक्सी ड्राइवर की कोलकाता में हत्या, गुमशुदगी के मामलों में जारी है पुलिस का लापरवाह रवैया,कोलकाता में हुगली नदी में मिली अकील उर्फ मोनू की लाश,23 सितम्बर को बुकिंग पर कानपुर के लिए निकला था मोनू,हसनगंज थाने में परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा, कोलकाता में लाश मिलने से नाराज लोगों को थाने पर बवाल

अलीगढ़-चेकिंग के दौरान 2 युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार,अलीगढ़ मुस्लिम विवि के छात्र हों दोनो अरेस्ट युवक,छात्रों को छुड़ाने के लिए क्वार्सी थाने में जुटे छात्र,क्वार्सी के दोहर्रामाफी में चेकिंग के दौरान हुए अरेस्ट

लखनऊ-35वीं वाहिनी PAC और फॉरेंसिक लैब की बिजली कटी,35वीं वाहिनी पीएसी पर बकाया था 80 लाख रुपए,फॉरेंसिक लैब पर 38 लाख रुपये बिजली विभाग का बकाया

लखनऊ-मुख्य सचिव राजीव कुमार का बयान,'विभिन्न शहरों में 28 शेल्टर होमों का काम पूरा','26 शेल्टर होमों का निर्माण इस माह में हो जाएगा पूरा',बाकी 35 शेल्टर होमों के जल्द निर्माण के दिए निर्देश,'शेल्टर होम में रहने वाले लोगों को दी जाएं बुनियादी सुविधाएं'

लखनऊ-2007 कचहरी ब्लास्ट का मामला,2007 कचहरी ब्लास्ट मामले में अभियोजन की गवाही पूरी, 12 अक्टूबर को आरोपी अपने सबूत, गवाह पेश करेंगें,अभियोजन पक्ष ने कुल 44 लोगों की गवाही करवाई,विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में होगी गवाही,आरोपी तारिक काज़मी,मो. अख़्तर उर्फ तारिक़ कश्मीरी जेल में बंद हैं,लखनऊ,बनारस,फैज़ाबाद कचहरी में हुए थे सीरियल ब्लास्ट

मेरठ-25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,जानलेवा हमला और गैंगेस्टर में वांछित था,मेरठ की एसटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार,कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के STFकी टीम ने पकड़ा

भदोही- कब्र से निकला गया शव,26 जून को महिला की संदिग्ध मौत का मामला,कब्र से शव निकाल कर पुलिस ने पीएम को भेजा,मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,अदालत के आदेश पर 5 लोगों पर दर्ज है केस,औराई थाना क्षेत्र के घोसिया गांव का मामला

हरदोई-मलेशिया में फंसे युवक,कबूतरबाजों की ठगी का शिकार 3 युवक मलेशिया में फंसे,मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा मलेशिया,एजेंट की ठगी के शिकार युवक मलेशिया में बंधक बने,परिजनों ने एसपी से मिलकर लगाई मदद की गुहार,हरदोई के बिलग्राम इलाके के रहने वाले हैं तीनो युवक

बहराइच-शराब तस्करी का खुलासा,इंडो-नेपाल बार्डर पर शराब की तस्करी की खुलासा,500 बोतल नेपाली शराब बरामद,3 तस्कर अरेस्ट,नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही थी शराब,एसएसबी के जवानों ने रुपैडीहा से की बरामदगी

लखनऊ-ट्रेनें निरस्त,यात्री हलकान,काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान,गोमती एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर तक के लिए निरस्त,दिल्ली जाने वाली दोनो ट्रेनें के निरस्त होने से यात्री निराश,कोटा-पटना एक्सप्रेस 31 घंटे लेट पहुंची लखनऊ,नौचंदी एक्सप्रेस 6 घंटे,सरयू यमुना 5 घंटे लेट पहुंची लखनऊ

सीतापुर- 2 किलो चांदी लूटी,बदमाशों ने की सर्राफा व्यापारी से लूटपाट,कारोबारी से दो किलो चांदी और 1500 रुपए लूटे,विरोध पर कारोबारी की पिटाई, सीएचसी में भर्ती,रामपुर मथुरा के छतौनी गांव के निकट का मामला

बदायूं-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 50 हजार,विरोध पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,कादरचौक के बदायूं-कादर चौक रोड की घटना

लखनऊ-कचहरी की सुरक्षा बढ़ेगी,कचहरी के सभी गेटों पर लगेंगें बैगेज स्कैनर,कचहरी के गेटों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगेंगे,जिला जज,प्रशासन,बार की बैठक में हुआ फैसला,बार पदाधिकारियों ने स्थान चिन्हित किए

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

घनश्यामपुर चौक के पास गुरुवार की सुबह शाहगंज से आ रही महेंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक चाय की गुमटी में घुसी


जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर चौक के पास गुरुवार की सुबह शाहगंज से आ रही महेंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक चाय की गुमटी में घुस गयी। इस दौरान घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

जानकारी  के अनुसार गुरुवार की सुबह लोग चाय की गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे और अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान शाहगंज की ओर से आ रही महेंद्रा एक्सयूवी 500 कार जीजे 15 सीबी 8732 अनियंत्रित होकर घनश्यामपुर चौक पर स्थित एक चाय की गुमटी में जा घुसी। घटना में मौके पर ही खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (40) पुत्र मिट्ठू सिंह की मौत हो गयी जबकि पाँच लोग राममूरत यादव (65) पुत्र राम अवतार, रविकांत सिंह (24) पुत्र राम सिंह, संजय (23) पुत्र जगदीश,  रविंद्र कुमार यादव (32)  निवासीगण ग्राम वीरपालपुर थाना खुटहन, पंचम शर्मा (70) निवासी कम्मपुर थाना खुटहन, घायल हो गये। घटना के बाद आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गयी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच घटना के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके साथ-साथ कार में सवार दो लोगों की दैहिक समीक्षा कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शाहगंज-बदलापुर मार्ग जाम कर दिया। 
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को खेत से बाहर निकलवाया और उसे थाने ले जाया गया। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के चिकित्सकों ने राममूरत, रविकांत, संजय, पंचम की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान राममूरत की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।

आज यूपी सीएम योगी का हरियाणा दौरा

दिल्ली- रेलवे टेंडर घोटाले का मामला, लालू प्रसाद यादव की आज, सीबीआई के सामने होगी पेशी, तेजस्वी यादव की भी पेशी होगी।

दिल्ली- आज यूपी सीएम योगी का हरियाणा दौरा, 12.15 बजे अग्रोहा धाम के कार्यक्रम में जाएंगे, 2.20 बजे बाबा मस्तनाथ विवि जाएंगे सीएम, 2.50 बजे अस्थल बोहर रोहतक जाएंगे सीएम, 5.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, अशोक सिंघल वैदिक सम्मान समारोह में जाएंगे, 8 बजे यूपी सदन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, 8 बजे परणीत कौर से मिलेंगे सीएम योगी, परणीत कौर पंजाब सीएम की पत्नी हैं, यूपी सदन में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री, कल मथुरा के लिए रवाना होंगे CM योगी, 9.45 बजे वृंदावन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी 9.55 बजे स्वामी ज्ञानानंद आश्रम जाएंगे सीएम, 11.5 बजे विजय कौशल महाराज से मिलेंगे CM, 12.20 बजे मथुरा से आगरा रवाना होंगे सीएम, आगरा से खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ आएंगे,2 बजे 5 कालीदास मार्ग पहुंचेंगे मुख्यमंत्री।

नोएडा- नोएडा में लॉटरी से औद्योगिक प्लॉट मिलेंगे, प्राधिकरणों को एक करने की तैयारी शुरु हुई, विधानसभा के अगले सत्र में आएगा विधेयक, सिंगल विंडो कलीयरेंस व्यवस्था भी जल्द होगी, निवेश करने के लिए विदेश से पूछताछ-महाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम।

लखनऊ- 9 खनन माफियाओं पर 2 साल का प्रतिबंध, योगी सरकार की खनन माफियाओं पर कार्रवाई, 2 साल के लिए काम से डीबार हुए खनन माफिया, सहारनपुर के खनन माफियाओं पर बड़ा जुर्माना, योगी सरकार ने 50-50 करोड़ का जुर्माना लगाया, 6 खनन कम्पनियों के खिलाफ जांच चल रही है, मो. इकबाल, महमूद अली, दिलशाद पर कार्रवाई, पुनीत जैन, मुकेश जैन, मो. इनाम पर कार्रवाई, महबूब आलम, अमित जैन, नसीम काली सूची में।

लखनऊ- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे घोटाले में 2 IAS, गाजियाबाद के 2 पूर्व डीएम घोटाले में फंसे, एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण में घोटाला, अधिग्रहण के नाम पर दोनों डीएम ने घपला किया, तत्कालीन एडीएम,अमीन और लेखपाल भी फंसे, मेरठ कमिश्नर ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, तत्कालीन डीएम विमल शर्मा भी घेरे में हैं, एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीदी बाद में मुआवजा लिया, अफसरों को पता था किधर से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे, किसान को पता नहीं अफसरों ने खरीदवा ली जमीन, मुआवजे की करीब 28 करोड़ की रकम में गोलमाल, भारत समाचार ने पहले भी घपले का खुलासा किया था, गाजियाबाद डीएम और मेरठ कमिश्नर की जांच रिपोर्ट, भारत समाचार के खुलासे पर मुहर लगी,तत्कालीन ADM घनश्याम सिंह ने बेटे के नाम जमीन ली, अफसरों ने अपने रिश्तेदारों के नाम जमीन खरीद ली , अफसरों ने जमीन का मुआवजा 10 गुना बढ़वाया था, पूर्व IAS रणवीर सिंह की घोटाले में भूमिका, रणवीर सिंह के पूरे खानदान ने जमीन खरीद ली थी, बेईमानी, चोरी और लूट में यूपी अफसरों का रिकॉर्ड।

लखनऊ- अभिनेता प्रकाश राज के टिप्पणी का मामला, अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ याचिका, परिवंदर सिंह ने कोर्ट में दायर की याचिका, कोर्ट ने दायर परिवार को दर्ज करने का दिया आदेश, 7 अक्टूबर को वादी के बयान कोर्ट में होंगे दर्ज, पीएम और योगी सीएम को पर की थी टिप्पणी, वादी ने परिवाद दाखिल कर कार्रवाई की मांग की, लखनऊ के आलमबाग इलाके का मामला।

लखनऊ- राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रेस कॉफ्रेंस आज, बापू भवन के द्वितीय तल पर 2 बजे पीसी, विभाग की विगत 6 माह की उपलब्धियां रखेंगे।

लखनऊ- CPMS सॉफ्टवेयर लगाने में धांधली का मामला, KGMU के डॉक्टर पर सॉफ्टवेयर बेचने का आरोप, दूसरी कंपनी के नाम से सॉफ्टवेयर बेचने का आरोप, सॉफ्टवेयर बेचकर 2 करोड़ रूपए वसूले, मामले में राज्यपाल ने दिये थे जांच के आदेश, मरीजों की ऑनलाइन सुविधा के लिए बनना था सॉफ्टवेयर,  KGMU जांच कमेटी ने पूरी की जांच, कुलपति को सौंपी।

लखनऊ- लेसा की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी, लेसा टीम ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया, लेस टीम ने अलग-अलग खंडों में की रीडिंग चेक, 78 हजार से अधिक स्टोर रीडिंग पकड़ी, मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार ने दी जानकारी।

लखनऊ- गांवों में बिजली हर घर पंहुचाने का मामला, कार्यदाई कंपनी कागजों में कर रही गांवों को रोशन, लेसा में काम कर रही कार्यदाई कंपनी, आईए केवल कागजों में कर रही काम,  गांवों में नहीं पहुंची बिजली,जनता परेशान, अधिकारियों की मिलीभगत समय से हो रहा पेमेंट, मलेशेमऊ,मकदूमपुर जुराखनपुरवा गांव कागजों में रोशन, गुलहरिया भी गांव कागजों में हुआ रोशन,  पर गॉवो मे अभी तक नही पंहुची बिजली, पोल खड़े कर के कंपनी ने करा लिया भुगतान।

कानपुर- मेट्रो के लिए फिर से बनेगा मोबिलिटी प्लान, KDA ने राइट्स कंपनी को फिर से भेजा बुलावा, दुबारा बनेगा कानपुर मेट्रो का प्लान, केन्द्र ने पहले प्लान को वापस कर दिया था।

आगरा- सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम, सपा का 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज, 25 राज्यों के 15000 डेलीगेट्स शामिल होंगे, 9.45 बजे सपा मुखिया अखिलेश झंडारोहण करेंगे, सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरुआत होगी, शुरुआत स्वागत गीत,स्वागत भाषण के साथ होगा,10.45 बजे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा, 10.45 बजे ही कार्यकारिणी का चुनाव होगा, चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रो. रामगोपाल कराएंगे, 11 बजे संविधान संशोधन का अनुमोदन होगा, उसके बाद अखिलेश यादव का उद्घाटन भाषण होगा, 12.30 बजे राष्ट्रीय, आर्थिक प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण, प्रस्तावों पर चर्चा और प्रस्ताव पारित होंगे, 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच लंच का कार्यक्रम, 2.30 बजे से राजनीतिक,आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा, शाम 5 बजे सम्मेलन होगा समाप्त।

सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस फायरिंग में 2 बदमाशों को लगी गोली, पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया, बदमाशों की फायरिंग में सिपाही भी घायल, बिहारीगढ़ के कोठड़ी बहलोलपुर में मुठभेड़।

वाराणसी- स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 13 अक्टूबर से होगा, 2 दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, कई निगमों के आयुक्त कॉन्क्लेव में पहुंचेंगे, केंद्रीय शहरी मंत्रायल के अधिकारी भी जाएंगे।

बाराबंकी- देवा महोत्सव 6 से 15 अक्टूबर तक चलेगा, 10 दिन के लिए आयोजित होगा महोत्सव, हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर महोत्सव, लखनऊ से 10 बसों का संचालन होगा, 10 उपनगरीय बसों का होगा संचालन, महोत्सव में देश विदेश से आते हैं लाखों लोग।

बरेली- अगले साल से जिला अस्पताल में होगी पढ़ाई भी, चार विषयों में मेडिकल छात्रों को पढ़ाया जाएगा, पीजी डिग्री की तर्ज पर डीएनबी के तहत होगा कोर्स ,प्रदेश के मंडलीय जिला चिकित्सालयों में कोर्स होगा, सर्जरी, मेडिसिन, नेत्र,हड्डी रोग के तहत होंगे एडमिशन
3 साल का होगा डीएनबी कोर्स,एक-एक छात्र दाखिला।

बरेली- फतेहगंज पूर्वी इलाके में बाघ पर अलर्ट, जंगली सुअरों ने नहीं बाघ ने किया था शिकार, डीएफओ ने जांच के बाद कर दी पुष्टि, बाघ को लेकर ग्रामीणों को किया गया अलर्ट, बाघ को ट्रेस करने के लिए बनाई गईं दो टीमें, जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम खोला गया
बाघ दिखाई देने पर सूचना देने की अपील।

मुम्बई-फोर्ब्स की सालाना रिपोर्ट,RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप पर बरकरार,38 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ टॉप पर,फोर्ब्स ने जारी की है भारत के 100 अरबपतियों की लिस्ट,मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई,भारत के टॉप अरबपतियों के पास 479 बिलियन डॉलर की संपत्ति 

लखनऊ-अखिलेश यादव बने अध्यक्ष,अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने,निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने की आधिकारिक घोषणा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अखिलेश यादव के नाम को सुझाया था

मथुरा-सीएम योगी का दौरा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल पहुंचेंगे वृंदावन,सीएम योगी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी,वृंदावन में विजय कौशल महाराज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,RSS प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव होंगे शामिल

नोएडा-NCLT से मिली मंजूरी,आम्रपाली अल्ट्रा होम्स प्राइवेट लिमिटेड को NCLT से मिली मंजूरी,दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया को NCLT ने दी मंजूरी,आम्रपाली ग्रुप की पैरेंट कंपनी है आम्रपाली अल्ट्रा होम्स,इनसॉलवेंसी प्रोफैशनल्स 270 दिनों में बनाएंगे री कंस्ट्रक्शन प्लान,बैंक ऑफ बड़ौदा ने NCLT में दायर की थी याचिका,30 करोड़ है बकाया,निवेशकों का बिल्डर पर दिवालिया घोषित करने की साजिश का आरोप

गाजियाबाद-घोटाला,दिल्ली-मेरठ ईसटरन पैरीफेरल हाइवे के ज़मीन अधिग्रहण घोटाला,गाजियाबाद के 2 DM निधि केसरवानी,विमल शर्मा घोटाले में फंसे,एडीएम एल.ए. भी जमीन अधिग्रहण घोटाले में फंसे,20 करोड़ रुपए से ज्यादा जमीन अधिग्रहण घोटाले का आरोप,मेरठ मंडलायुक्त की जांच में हुआ खुलासा,CBI जांच की सिफारिश

अलीगढ़-व्यापारी से लूट,अलीगढ़ में मथुरा के गल्ला व्यापारी से दो लाख लूटे,बदमाशों ने रुमाल सुंघा अचेत कर व्यापारी से की लूट,पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी,किनमासा नहर पुल के पास व्यापारी से लूट की वारदात

आगरा-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित,राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसहमति से बनाया गया अध्यक्ष,आज अखिलेश यादव के नाम की होगी औपचारिक घोषणा

आगरा-टोल प्लाजा से ओवर लोड वाहनों की एंट्री बंद,ओवर लोड वाहनों को गुजारने के लिए बना नया रास्ता,बसई नवाब बॉर्डर के सैंया के लिए निकाले जा रहे वाहन,लाख सख्ती के बाद भी ओवर लोड वाहनों पर लगाम नहीं,एमपी और राजस्थान से यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे वाहन,प्रशानिक अधिकारियों और पुलिस पर मिली भगत का आरोप,खैरागढ़ तहसील बनी ओवर वाहनों के गुजरने का गढ़

गाजियाबाद-गिरफ्तारी के आदेश,मेडिकल कालेज को मान्यता घोटाले में गिरफ्तारी के आदेश,CBI विशेष अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज की,जल्द मामले की विवेचना पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश,60 दिनों में रिपोर्ट दाखिल न होने पर दे सकते हैं जमानत अर्जी

लखनऊ-शरद पूर्णिमा आज,शरद पूर्णिमा पर आज मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन,कोजागरी पूर्णिमा पर व्रत रखने की भी है परंपरा,मां लक्ष्मी की शरद पूर्णिमा पर होगी विशेष पूजा-अर्चना,शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणें होंगी फलदायी,रात्रि 12.09 बजे शरद पूर्णिमा का शुभ मूहुर्त,घरों में भी शरद पूर्णिमा पर पूजा का है विशेष प्रवाधान

एटा-पुलिस पर हमला,पुलिस पर शराब माफियाओं ने बोला हमला,दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को माफियाओं ने पीटा,पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाई अपनी जान,शराब माफिया शीलेंद्र समेत कई लोगों पर FIR दर्ज,मारहौरा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की घटना

अलीगढ़-पुलिस पर आरोप,पुलिस पर बंधक बना कर लूट का आरोप,रेलमंत्री से शिकायत पर हरकत में आई जीआरपी,3 घंटे तक बंधक बनाकर रखने का भी आरोप,तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी GRP

कन्नौज-खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी,गला रेतकर की गई युवक की हत्या,बरेली का रहने वाला है मृतक युवक,गुरसहायगंज के पश्चिमी बाईपास के पास मिला शव

जौनपुर-संदिग्ध हालत में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,घर में पंखे से लटकता मिला युवती का शव,मीरगंज थाने के चौकी खुर्द गांव की घटना

आगरा-मुलायम सिंह यादव सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में  हो सकते हैं शामिल,अखिलेश यादव को मुलायम सिंह दे सकते हैं आशीर्वाद,आगरा सम्मेलन में मुलायम सिंह के शिरकत की चर्चाएं जोरों पर 

आगरा-छापेमारी में अरेस्टिंग,लिंग परीक्षण करती झोलाछाप नर्स समेत 3 गिरफ्तार,सरगना समेत 2 लोग मौके से फरार होने में हुए कामयाब,मौके से टीम ने जब्त की पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन,यमुना पार इलाके से छापेमारी के दौरान हुई अरेस्टिंग

देवरिया-बरहज विधायक सुरेश तिवारी का एक और कारनामा,सैकड़ों समर्थकों के साथ मईल थाने में घुसकर किया हंगामा,समर्थकों के साथ पुलिस के खिलाफ जमकर कराई थाने में नारेबाजी,सीओ और एसओ को थाने में जमकर सुनायी खरी खोटी,मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को जमकर था पीटा

गाजियाबाद-कोली की अर्जी मंजूर,निठारी कांड के गुनहगार सुरेंद्र कोली की अर्जी मंजूर,CBI विशेष अदालत ने इलाज कराने की अर्जी मंजूर की,कोली ने इलाज कराने के लिए कोर्ट में दी थी अर्जी

वाराणसी-प्रबंधक से पूछताछ,स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत का मामला,ईटीवी पर खबर चलने के बाद हरकत में आई पुलिस,स्कूल प्रबंधक से पुलिस ने कई घंटे तक की पूछताछ,छात्र के परिजन मामले में CBI जांच की कर रहे मांग,सनबीम स्कूल की छत से गिरकर हुई थी छात्र की मौत,मामले में स्कूल प्रबंधक पर दर्ज हुआ था मुकदमा

फतेहपुर-जिले में आज होगा रावण दहन,दहन को लेकर ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश,ब्राह्मणों ने रावण दहन के विरोध में डीएम को दिया था ज्ञापन,दशहरे के बाद रावण दहन को लेकर संगठन कर रहे हैं विरोध,शहर के आईटीआई परिसर में होगा रावण दहन 

सीतापुर-बैंक की अमानवीयत,बैंक ने दो नाबालिगों को बनाया कर्जदार,पिता की मौत के बाद कर्ज अदायगी नोटिस थमाना,अनाथ बच्चों को बैंक ने थमाया कर्ज अदायगी नोटिस,सहकारी ग्रामीण विकास बैंक ने डाक से भेजा नोटिस

वृंदावन-शरद पूर्णिमा की धूम,ब्रज मंडल में आज रहेगी शरद पूर्णिमा की धूम,वृंदावन में आज उमड़ेगा भक्तों का जनसैलाब

रायबरेली-मौत पर हंगामा,तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत,आक्रोशित लोगों ने शव रख जाम किया फतेहपुर हाइवे,लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हादसे में मौत पर हंगामा

ललितपुर-छात्र का शव मिला,2 दिन से लापता छात्र का शव कुएं में मिलने से सनसनी,परिजनों ने दो दिन पहले दर्ज कराई थी गुमशुद्गगी रिपोर्ट,बानपुर थाना क्षेत्र के तरौनी गांव की घटना

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

एक सत्रह वर्षीय एक बालिका रोती हुई अवस्था में पाई गई


सिगरामऊ स्थानीय क्षेत्र के हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक सत्रह वर्षीय एक बालिका रोती हुई अवस्था में पाई गई।  कई घंटे तक उसे स्टेशन पर ही बैठे हुए देखा तो उसकी सूचना ग्रामीणों ने महिला हेल्पलाइन व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह  उसे थाने लाए। फिर आवश्यक पूछताछ के बाद महिला पुलिस के साथ उसको मेडिकल के लिए भेज दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पूजा तथा पिता का नाम लालचंद बताया। जबकि अपना घर और स्थान नहीं बता सकी। उक्त बालिका को पुलिस ने मेडिकल चेकअप के बाद नारी निकेतन के कार्यकर्ताओं को सौंप दिया।