tikhiawaz24.in

रविवार, 5 नवंबर 2017

ISIS संदिग्ध अरेस्ट,ISIS का संदिग्ध आतंकी अबु जाहिद गिरफ्तार

मैनपुरी-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,दन्नाहार थाना क्षेत्र के जवापुर गांव की घटना

एटा-लेंटर डालते समय 2 मजदूर छत से गिर,अस्पताल में इलाज के दौरान 1 मजदूर की मौत,गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया,मिरहची थाना के नयाबांस गांव का मामला

संभल-गंगा स्नान करने गए 3 लोग नदी में डूबे,गोताघोर युवकों की तलाशने में जुटे,गुन्नौर थाना क्षेत्र के साधुमणि घाट का मामला

लखनऊ-भासपा ने निकाय चुनाव के 7 प्रत्याशी घोषित किये,भदोही के सुरियावा से हंसराज सिंह गौतम प्रत्याशी,देवरिया के लार से रामचंद्र प्रसाद चौहान प्रत्याशी बलिया के सहतवार से नीतू सिंह भासपा प्रत्याशी,बलिया के मनियर से धर्मेंद्र मणि भासपा प्रत्याशी,गाजीपुर के सादात से यशवंत शर्मा भासपा प्रत्याशी,गाजीपुर के बहादुरगंज से अब्दुला रईनी प्रत्याशी,जौनपुर के शाहगंज से अन्नपूर्णा गुप्ता भासपा प्रत्याशी
 
मुज़फ्फरनगर-बीजेपी विधायक संगीत सोम मुज़फ्फरनगर कोर्ट में आज हुई पेशी,ACJM कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 2 में पेश हुए थे,धारा 144 उलंघन के मामले में कोर्ट में पेश हुए थे संगीत सोम

कन्नौज-सपा ने घोषित किए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम,3 नगर पालिका, 3 नगर पंचायतों पर प्रत्याशियों का ऐलान,सौरिख और समधन नगर पंचायतों पर फैसला बाद में होगा

हापुड़-महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप,पुलिस ने महिला को जेल भेजने की धमकी दी थी-परिजन,आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा,धौलाना थाना के समाना गांव का मामला

रायबरेली-गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत,गोताखोरों ने युवक के शव को निकाला,डलमऊ थाना क्षेत्र में गंगा घाट की घटना

बदायूं-मेला में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका
,कादरचौक के मेला ककोड़ा मेला की घटना

बागपत-घोड़े को शराब पिलाने का मामला,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आधा दर्जन लोगों पर केस,एसपी के आदेश पर बड़ौत कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा-टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए नेताजी,मंदिर में भगवान से लगाई टिकट की गुहार,बीजेपी से पार्षद का टिकट मांग रहे थे नेताजी

गोरखपुर-रूई के गोदाम में लगी आग से हड़कंप,दमकल की 1 गाड़ी ने आग पर पाया काबू,गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर इलाके की घटना

लखनऊ-चारबाग की पार्किंग बना चोरी की गाड़ियों का अड्डा,सालों से खड़ी गाड़ियों का नहीं कोई वारिस,जीआरपी भी नहीं खोजती गाड़ियों के मालिक

मेरठ-मेरठ में दौड़ रही है रोडवेज की नकली बसें,गुमराह करने के लिए सरकार बसों से मिलते जुलते स्लोगन लिखे हैं,कहीं उत्तरप्रदेश परिवहन की जगह युपी परिवार लिखा है,तो कहीं डग्गामार बसों में डिपो की जगह डापो लिखा है,रोडवेज अधिकारी और RTO डग्गामार बसों पर आंखे मूंदे हुए है,मेरठ के भैंसाली बस अड्डे से हो रहा है संचालन

मेरठ-यात्री सुविधा समिति सदस्यों ने किया निरीक्षण,सदस्यों ने मेरठ सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान सदस्यों को मिलीं स्टेशन पर खामियां 
स्टेशन पर बदबूदार टॉयलेट देख नाराज हुए समिति के सदस्य,समिति ने आउट सोर्सिंग टीम पर लगाया 51 हजार का जुर्माना,पीने के पानी की टोटियां टूटी होने पर अधिकारियों को खरी-खरी,पीएसी के सदस्यों ने अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाई फटकार 

कानपुर देहात-संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,लोगों ने हत्या कर शव फेंकने की जताई आशंका,रूरा थाना क्षेत्र के अतरा गांव के पास की घटना

महोबा-खाना बनाते समय महिला आग से झुलसी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,कवरई थाना क्षेत्र के गंज गांव की घटना

वाराणसी-गंगा घाट पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि,दीप जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि,गुजरात के पूर्व सीएम आनंदी बेन भी पहुंची

आगरा-डेढ़ महीने पहले लापता हुई महिला बरामद,फ़िरोज़ाबाद से लापता महिला रेड लाइट एरिया में मिली,छत्ता बाज़ार क्षेत्र के कश्मीरी बाज़ार का मामला

हापुड़-लापता युवक का नाले में शव मिलने से सनसनी,हत्या कर नाले में शव फेंके जाने की आशंका,सिंभावली थाना क्षेत्र के शुगर मिल के नाले में मिला शव

मऊ-3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,7 बाइकें बरामद,शहर कोतवाली पुलिस,स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार,शहर कोतवाली क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी 

लखनऊ-ISIS संदिग्ध अरेस्ट,ISIS का संदिग्ध आतंकी अबु जाहिद गिरफ्तार,सऊदी जाकर ISIS के सम्पर्क में आया था अबु जाहिद,UP के आजमगढ़ का रहने वाला मुम्बई में गिरफ्तार,UPATS और महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार,भारत लौटकर बड़ी साजिशों को देने वाला था अंजाम,पश्चिमी UP से पकड़े गए संदिग्धों के सम्पर्क में था अबु जाहिद,दुबई में बैठकर चला रहा था ISIS का आतंकी नेटवर्क

वाराणसी-आडवाणी ने टेका माथा,लाल कृष्ण आडवाणी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन,आडवाणी के साथ बेटी प्रतिभा आडवाणी भी थी मौजूद

हाथरस-लुटेरी दुल्हन,लुटेरी दुल्हन लाखों के जेवर लेकर फरार,ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ देकर हुई फरार,पड़ोसियों ने परिजनों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती,शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन जेवर लेकर फरार,हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेडू कस्बे की घटना

अयोध्या-शिव सेना ने उतारा प्रत्याशी,राजू दास बीजेपी छोड़ शिवसेना में हुए शामिल,राजू दास शिवसेना से लड़ेंगे अयोध्या मेयर का चुनाव,हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास शिवसेना से लड़ेंगे चुनाव,बीजेपी से टिकट न मिलने पर नाराज हुए राजू दास

कन्नौज-जिला प्रशासन का कारनामा,शौचालय निर्माण पर जिला प्रशासन का कारनामा,टॉयलेट किसी का बन रहा किसी के खेत में,दबंग प्रधान की शह पर खेत कब्जाने का प्रयास,पीड़ित की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई,टारगेट पूरा करने के नाम पर चल रहा गोरखधंधा,डीएम से लेकर बीडीओ तक शिकायत,नहीं हुई सुनवाई,कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के गांगेमऊ गांव का मामला

मेरठ-लापता युवक की हत्या,युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी,3 दिन से लापता युवक की गोली मारकर हत्या,परिजनों ने दो पड़ोसी युवकों पर दर्ज कराया केस,सदर बाजार क्षेत्र के रजवन इलाके का मामला

इटावा-वोटर लिस्ट से नाम गायब,1100 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब,CDO ने SDM सदर को दिये मामले की जांच के आदेश,राहतपुर कांशीराम कॉलोनी के मतदाताओं के नाम गायब 

लखनऊ-ठगी पर केस दर्ज,MBBS में एडमीशन के नाम पर लाखों की ठगी,कैरियर डेंटल के मालिक समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज,कैरियर डेंटल में दाखिले के नाम पर 5 लाख घूस लेने का आरोप,एडमीशन न होने पर मांगे पैसे तो दे रहे धमकी,मड़ियांव थाने में छात्र की मां ने दर्ज कराया 7 लोगों पर केस

लखनऊ-FIR का मामला,कैरियर डेंटल कॉलेज के मालिकान पर FIR का मामला,कॉलेज में प्रवेश के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया-चेयरमैन,'FIR में नामजद आरोपियों का संस्थान से कोई वास्ता नहीं',UPNEET की लिस्ट में प्रभात कुमार का नाम नहीं था-चेयरमैन,बिना UPNEET में नाम आए प्रवेश संभव नहीं-चेयरमैन,मड़ियांव थाने में दर्ज हुई थी 8 लोगों पर FIR

लखनऊ-युवक की मौत,पिटाई से घायल युवक की मौत,परिजनों ने रायबरेली रोड की जाम,आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर किया प्रदर्शन

सहारनपुर-ट्रक में लगी आग,हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,नानौता थाना क्षेत्र में देवबंद रोड की घटना

इलाहाबाद-मारपीट में मौत,जमीनी विवाद में मारपीट में एक की मौत,3 लोग घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,मेजा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की घटना

कुशीनगर-अवैध शराब पर कार्रवाई,चुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ अभियान,पुलिस ने 2 ईंट भट्ठों पर की छापेमारी,200 लीटर शराब,10 हजार लीटर लहन बरामद,2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पटहेरवा थाने के बसडीला गांव का मामला

लखनऊ-28 ट्रेनें रद्द,कानपुर जाना यात्रियों के लिए हुआ मुश्किल,लखनऊ-कानपुर के बीच अजगैन स्टेशन पर मरम्मत,अजगैन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का हो रहा है काम ,नॉन इंटरलॉकिंग के चलते आज 28 ट्रेने रद्द की गईं ,यात्रियों को परेशानी को लेकर चुना रविवार का दिन ,यात्रियों की सुविधा के लिए चलाए जा रहीं स्पेशल बसें

इलाहाबाद-शॉर्ट से लगी आग,शॉर्ट सर्किट से रिटायर्ड फौजी के घर में लगी आग,दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की घटना

अमरोहा-दो पक्षों में विवाद ,जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग ,गोली लगने से 3 लोग घायल,अस्पताल रेफर,डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मूंढा इम्मा की घटना

लखनऊ-लोगों का प्रदर्शन,2 बाइकों की टक्कर में युवक की मौत,घायल युवक के परिजनों की पिटाई से युवक की मौत,FIR दर्ज न होने पर मोहनलालगंज थाने में हंगामा,नाराज लोगों ने लखनऊ-रायबरेली किया जाम,उग्र प्रदर्शन

इटावा-SSP से मिले शिवपाल,शिवपाल यादव एसएसपी से मिलने पहुंचे,पीड़ित किसान की रिपोर्ट दर्ज न करने पर मिलने पहुंचे,जमीनी विवाद में नहीं दर्ज हो रही थी किसान की FIR

हरदोई-बीजेपी ने दिया टिकट,पारुल दीक्षित को BJP ने दिया नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट,नरेश अग्रवाल के छोटे भाई उमेश BJP से मांग रहे थे टिकट,भाजपा के बड़े नेता हैं उमेश अग्रवाल के रिश्तेदार

रामपुर-युवक ने खाया जहर,घरेलू कलह के चलते युवक ने खाया जहर,पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र में नाला पार की घटना

पीलीभीत-8 लोग घायल,ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 लोग घायल,3 की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,बीसलपुर थाने के जसौली दीवाली गांव की घटना

लखनऊ-BJP ने हायर किया हैलिकॉप्टर,निकाय चुनाव की जोरदार तैयारी में बीजेपी,बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए हैलीकॉप्टर हायर किया,सीएम समेत पार्टी के दिग्गज करेंगे निकाय चुनाव प्रचार

मेरठ-धमकाने वाला गिरफ्तार,डॉ.अमित चिकारा को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी हिमांशु ने डॉक्टर को चुनाव न लड़ने की दी थी धमकी,गंगा नगर पुलिस ने डॉ.अमित की तहरीर पर किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर-टिकट न मिलने से नाराज BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन ,बाहर व्यक्ति मुनेंद्र गुप्ता को टिकट देने का विरोध,नगर विकास मंत्री के कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,जलालाबाद नगर पालिका परिषद का मामला

फतेहपुर-रिटायर्ड फौजी ने भतीजे की हत्या की ,जमीनी विवाद के चलते भतीजे को मारी गोली ,पुलिस जांच में जुटी,चांदपुर के कस्बे की घटना

कानपुर-सपा में घमासान,टिकट बंटवारे को लेकर सपा में घमासान,पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम,नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता,कई महिलाएं टिकट कटने पर रोईं

वाराणसी-मुकदमा दर्ज,काशी विद्यापीठ मारपीट मामले में सिगरा थाने में केस दर्ज,9 ज्ञात और 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,धारा 147,149,323, 307 के तहत मामला दर्ज,एक छात्र हिरासत में चुनावी रंजिश में हुई थी मारपीट,काशी विद्यापीठ में एनडी हॉस्टल के पास हुई मारपीट,एक छात्र हुआ था घायल,अन्य छात्रों को भी आयी थीं चोटें

लखनऊ-सीएम योगी का बयान,सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,लोग गाय का दूध पीकर सड़कों पर छोड़ देते हैं-सीएम,गाय सड़कों पर पॉलीथीन और कचरा खाती है-सीएम,गौवंश का नस्ल सुधार कैसे हो, ये देखना होगा-सीएम,प्रचार प्रसार के अभाव में सुधार दबा हुआ है-सीएम योगी,पहले गौ माता हमारी समस्या को हरती थी-सीएम योगी,आज हम गौ माता को समस्या मानने लगे हैं-सीएम योगी,गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन दोनों का काम हमे करना है-सीएम,गौ नस्ल सुधार पर हमे शोध करना चाहिए था-सीएम योगी,भारतीय गौ की नस्ल धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही है-सीएम,गौचर भूमि पर अनेक प्रकार से कब्जे हैं,उन्हे हटाना चाहिए-सीएम,गाय को घर में बांधेंगे तो हमे और भी लाभ मिलेंगे-सीएम योगी,गाय माता दूध दे या न दे,पर गोबर और गौ-मूत्र तो देती है-सीएम,हर चीज को हम सरकार के भरोसे छोड़ देते हैं-सीएम योगी,भारत की आबादी 125 करोड़,गौ माता सिर्फ 3 से 4 करोड़ है-सीएम,हम सभी संकल्प ले,तो 30 से 40 करोड़ गौ का संवर्धन हो सकता है,सरकार को सिर्फ 7 माह हुए हैं,हमने बूचड़खानों को प्रतिबंधित किया,यूपी से गौ मांस निर्यात होता है ये झूठ है-सीएम योगी,यूपी के एक तिनका भी गौ का निर्यात नहीं होता है-सीएम योगी,मांस का निर्यात तो दूर जो गौ से क्रूरता करेगा,वह जेल में होगा-सीएम,सरकारी भूमि से सभी तरह के कब्जे हटाए जाएंगे-सीएम योगी,गौचर भूमि को संवर्धित और संरक्षित करेंगे-सीएम योगी,22 से 23 इकाईयों में हम गौ शाला खोलने जा रहे हैं-सीएम,गाय के चारे और गौशाला की व्यवस्था स्थानीय कमेटियां लें-सीएम,गौशाला में सरकार बुनियादी सुविधाएं देगी,पर जिम्मेदारी लेनी होगी,समस्या ये है कि हम अपने स्तर पर कितना कार्य कर रहे-सीएम योगी,पहले चरण में हमने 23 से 25 जनपद लिए हैं-सीएम योगी,75 हजार से लेकर 1 लाख तक गौ वंश का संरक्षण हम करेंगे-सीएम,स्थानीय स्तर पर कमेटियां सृजन,और लोगों की सहभागिता होगी-सीएम,कानून संरक्षण दे सकता है, लोगों को जागरूक होना पड़ेगा-सीएम,गो सेवा करनी है,तो हमे साल भर के चारे की व्यवस्था हमे करनी होगी,भारतीय संस्कृति को बचाना है,तो हमे गौ,तुलसी,गंगा को बचाना होगा

शनिवार, 4 नवंबर 2017

सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे,NTPC हादसे में घायलों से कर रहे मुलाकात

लखनऊ-CM पहुंचे ट्रामा सेंटर,सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे,NTPC हादसे में घायलों से कर रहे मुलाकात,मेडिसिन विभाग में भर्ती हैं 3 घायल,डॉक्टरों को सीएम ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

लखनऊ-NTPC हादसा मामला,NTPC हादसे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश,सीएम योगी ने NTPC के GM राजकुमार का दिया निर्देश

लखनऊ-सीएम का बयान,घायलों से मिलकर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ,राज्य सरकार सभी मरीजों का ध्यान रख रही-सीएम योगी,गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कराया गया-सीएम योगी,हादसे में घायल मरीजों के इलाज का खर्चा उठाएगी सरकार,केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भी मेरी बातचीत हुई-सीएम योगी

आगरा-कल हुई बस दुर्घटना का मामला,सीएम योगी ने ली घायल छात्रों की जानकारी,डीएम और एसएसपी पहुंचे मेडिकल कॉलेज,घायल छात्रों की हालत में हो रहा तेजी से सुधार,यमुना एक्सप्रेस-वे पर कल हुआ था सड़क हादसा

सोनभद्र-विदेशी पर्यटक से मारपीट,जर्मनी के पर्यटक के साथ युवक ने की मारपीट,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस दोनों के विवाद मामले की कर रही जांच,अघोरी किला घूमने आया था जर्मनी का नागरिक,राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास का मामला

फैजाबाद-अवैध खनन पर कार्रवाई,जिले के 3 थाना क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन पर छापा,4 डंफर,3 JCB,एक ट्रैक्टर ट्राली विभाग ने की सीज,तारुन थाना क्षेत्र के जैतपुर में हो रहा था अवैध खनन,निधियावां में अवैध मिट्टी खनन में 1 ट्रैक्टर ट्राली,JCB सीज,पूराकलंदर थाने के मधुपुर में 2 डंपर 1 जेसीबी मशीन सीज,इनायतनगर क्षेत्र के परुवा गांव में 2 डंफर एक JCB सीज

कानपुर- डांट से क्षुब्ध होकर दी जान,ट्रेन से कटकर दो युवतियों की आत्महत्या का मामला,चकेरी के मंगला विहार की रहने वाली थी दोनों युवतियां,सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर सगी बहनों ने दी जान,चकेरी थाना क्षेत्र के रामा देवी क्रॉसिंग की घटना

गोरखपुर- क्राइम कंट्रोल में पुलिस,जिले में क्राइम कंट्रोल की कवायद में जुटी पुलिस,सक्रिय 71 नए बदमाशों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट,77 चिह्नित बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई,फरार 16 कुख्यात बदमाशों पर SSP ने बढ़ाई इनाम की राशि,पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल 

सिद्धार्थनगर-पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार,30 मोबाइल और एक बाइक पुलिस ने की बरामद,थाना सदर के सनयी तिराहे से हुई गिरफ्तारी

गाजियाबाद-घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने की लूट,30 हजार कैश और जेवरात लूटकर फरार,घर में मौजूद बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर की वारदात,मोदीनगर के निवाड़ी रोड केशव कुंज इलाके की घटना

प्रतापगढ़-जान से मारने की धमकी,सदर विधायक को जान से मारने की मिली धमकी,आरोपियों ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी धमकी,विधायक ने सूचना देकर लगाई सुरक्षा की गुहार,लखनऊ के विभूतिखंड थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,अपना दल से सदर विधायक संगम लाल गुप्ता को मिली धमकी

नोएडा-अवैध हुक्का बार,फ़ूड फेस्टिवल में बिना परमिशन के चल रहा हुक्का बार,जानकारी के बाद पुलिस ने पहुंचकर बंद कराया हुक्का बार,जिले में बिना परमिशन के नहीं चला सकते हुक्का बार,नोएडा के सेक्टर 62 के एक्सपो सेंटर में चल रहा फ़ूड फेस्टिवल

पीलीभीत-कार की टक्कर से बीटेक के छात्र की मौके पर मौत,साथी की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर,बीसलपुर थाना क्षेत्र गैस गोदाम के पास की घटना

शामली-पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी,भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे,उपकरण बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार,दो मौके से फरार,कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती का मामला 

अलीगढ़-शौचालय विवाद को लेकर दो समुदायों में मारपीट-फायरिंग,मारपीट में युवक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,एक पक्ष के घर में घुसकर दबंगों ने की तोड़फोड़,विजयगढ़ थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव की घटना 

इटावा-8 ओवरलोड ट्रक सीज़,मौरंग लदे 8 ओवरलोड ट्रक पुलिस ने किये सीज,बड़पुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग में उदी मोड़ पर की कार्रवाई 

सीतापुर-कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े हज़ारों श्रद्धालु,चक्रतीर्थ में डुबकी लगाकर किया स्नान,नैमिषारण्य में स्नान का है विशेष महत्व

बलिया-मामूली विवाद में 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे,आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,गडवार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव की घटना

वाराणसी-BHU ट्रामा सेंटर में फिर भिड़े दो छात्र गुट,एक गुट घायल छात्र को लेकर पहुंचा था ट्रामा सेंटर,ट्रामा सेंटर में मौजूद दूसरे गुट के छात्र को पीटा,चुनावी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े थे छात्र 

बदायूं-अज्ञात युवक का सिरकटा शव जंगल में मिला,युवक के हाथ पर लिखा 'पूनम' नाम,शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस,मुजरिया थाना क्षेत्र के पालपुर की घटना 

लखनऊ-होम्योपैथिक के छठे नेशनल सेमिनार का आयोजन,सूबे के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे मौजूद,बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए होम्योपैथिक चिकित्सकों का सम्मान,आगरा के डॉ.केसी सारस्वत को एक्सीलेंट सेवा सम्मान मिला 

झांसी-विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी,पति से नानवेज खाने को लेकर हुआ था विवाद,बबीना थाना क्षेत्र के देवरयाना मोहल्ले की घटना 

संभल-छात्रा को अगवाकर गैंग रेप का मामला,पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला,जॉगिंग करने गई छात्रा से हुआ था गैंग रेप,सदर कोतवाली इलाके में हुई थी वारदात 

इलाहाबाद-TET की आंसर की,यूपी टीईटी 2017 की परीक्षा मामला,6 नवम्बर को जारी होगी संशोधित आंसर की,30 नवम्बर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी आंसर की,पहले 18 अक्टूबर को जारी हुई थी चारों सेटों की आंसर की,23 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों से मांगी गई थी आपत्तियां,विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर जारी होगी आंसर की,सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ सुत्ता सिंह ने दी जानकारी

लखनऊ-भासपा लड़ेगी चुनाव,निकाय चुनाव में भासपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची,देवरिया, बलिया, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर में भासपा लड़ेगी चुनाव,आजमगढ़,बनारस,मऊ, गोरखपुर से भासपा लड़ेगी चुनाव,नगर पंचायत चुनाव में भासपा के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा,लार से रामचन्द्र प्रशाद मौर्य,सहतवार से नीतू सिंह ने पर्चा भरा,मनियर से धर्मेंद्र माड़ी,सादात से यशवंत वर्मा ने भरा पर्चा,बहादुरगंज से अब्दुल राईनी,शाहजंग से अन्नपूर्णा गुप्ता ने पर्चा भरा,पूर्वांचल की 17 सभासद सीटों पर भासपा ने प्रत्याशी उतारे,वाराणसी में 10, मऊ में 4,गोरखपुर से 3 भासपा प्रत्याशी मैदान में

महराजगंज-बनार्सिंहा कला में पुरातत्व विभाग ने शुरू किया सर्वेक्षण,88 एकड़ भूमि का होना है सर्वेक्षण,भगवान गौतम बुद्ध का ननिहाल है बनार्सिंहा कला,लखनऊ से आई पुरातत्व टीम ने किया सर्वेक्षण

पीलीभीत-तेजरफ्तार कार ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचला,एक की मौके पर मौत,साथी की हालत में भर्ती,बीसलपुर थाना क्षेत्र गैस गोदाम के पास की घटना

आजमगढ़-इलाज में लापरवाही पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा,

परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का लगाया आरोप,शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी के रहमान हॉस्पिटल का मामला

हाथरस-मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी,6 तमंचे,1 बंदूक, असलहा बनाने का सामान बरामद,पुलिस ने एक तस्कर को मौके से किया गिरफ्तार,हसायन क्षेत्र के सीतापुर गांव से की गिरफ्तारी

वाराणसी-ADJ अदालत में एमएलसी बृजेश सिंह की हुई पेशी,सिकरौरा नरसंहार मामले में 8 नवम्बर को होगी अगली सुनवाई,भारी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल से कोर्ट में कराई गई पेशी

लखनऊ- मेले की नहीं मिली मंजूरी,कार्तिक पूर्णिमा पर मेले को नहीं मिली मंजूरी,नाराज दुकानदारों ने किया डीएम आवास का घेराव,जिले में निकाय चुनाव के मद्देनजर धारा-144 लागू,जिला प्रशासन ने नहीं दी कार्तिक पूर्णिमा पर मेले की मंजूरी 

रामपुर-नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूट,एक लाख से अधिक का ज्वैलरी, कैश लूटा,सिविल लाइन के राम रहीम पुल के पास मामला

वाराणसी-कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज,कमल हसन के विवदित लेख का मामला,कोर्ट के आदेश पर कमल हसन पर मुकदमा दर्ज,वकील कमलेश चन्द्र त्रिपाठी की अपील पर केस दर्ज,पत्रिका में हिन्दू धर्म पर विवादित लेख पर केस दर्ज,ACJM-6 कोर्ट ने मुकदमा लिखने का दिया आदेश

वाराणसी-हवालात में बंद आरोपी को सांप ने काटा,गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल भेजा गया,वाराणसी के चोलापुर थाने का मामला

सीतापुर-निजी बस और मैजिक की आमने-सामने की भिड़ंत,मैजिक सवार 8 लोग घायल,दो की हालत गंभीर,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,रामकोट थाना क्षेत्र में ककरहा गांव के पास हुआ हादसा

लखनऊ-डालीगंज कार्तिक मेले का स्थान बदला,मनकामेश्वर मंदिर घाट पर लगेगा कार्तिक मेला,डालीगंज चौराहे पर ट्रैफिक जाम के चलते नहीं मिली परमिशन

निवेदिता मिसिंग केस बना पहेली,नामजद आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ-बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के लिए सूची जारी की,नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए BJP प्रत्याशी घोषित,बीजेपी ने अध्यक्ष पद के 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की,उन्नाव के हैदराबाद से सुनील कुमार को BJP का टिकट,उन्नाव के मोहान से सोनू सिंह को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के रसूलाबाद से छेदी लाल को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के बीघापुर से गोविंद नारायण को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के न्योतिनी से मनीष कुमार राठौर को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के औरास से रामबाबू त्रिपाठी को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के ऊंगू से विकास पटेल बीजेपी उम्मीदवार होंगे,उन्नाव के नवाबगंज से दिलीप कुमार होंगे बीजेपी प्रत्याशी,उन्नाव के गंज-मुरादाबाद से रामनरेश को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के मौरावां से सुधा मिश्रा को बीजेपी ने दिया टिकट,उन्नाव के सफीपुर से सौरभ बाजपेयी को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के पुरवा से सतीश कुमार होंगे बीजेपी उम्मीदवार,उन्नाव के भगवंतनगर कृष्ण कुमार को बीजेपी का टिकट,उन्नाव के कुरसठ से अब्दुल गफूर खान को बीजेपी का टिकट 

मथुरा-स्टेशन मास्टर निलंबित,ईटीवी खबर का बड़ा असर,हेमा मालिनी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला,स्टेशन मास्टर केएल मेड़ा को निलंबित किया गया,२ दिन पूर्व मथुरा स्टेशन का हेमा मालिनी ने किया था निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान आवारा सांड से बची थी हेमा मालिनी,रेल मंत्रालय ने स्टेशन मास्टर पर की कार्रवाई

लखनऊ- नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर धारा-144 लागू,१० दिसम्बर तक प्रभावी रहेंगे धारा-144 के प्रतिबंध,उम्मीदवारों और समर्थकों पर रहेंगी प्रशासन की नजर,समूह में इकट्ठे होने के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी,प्रचार में स्पीकर के इस्तेमाल के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी,मंजूरी के बाद सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हो सकेगा इस्तेमाल,सरकारी भवनों पर नारे लिखने पोस्टर और बैनर लगाने पर रोक,होर्डिंग, बैनर जनसभा के 2 घंटा पहले ही कार्यक्रम स्थल पर लगेगा,पब्लिक मीटिंग और जलूस रात 10.00 बजे के बाद नहीं आयोजित होंगे,मतदान केंद्र के 100 मी. की परिधि में किसी भी प्रकार का टेंट नहीं लगेगा,राइफल, बंदूक, चाकू, लाठी-डंडा, रिवॉल्वर असलहों के प्रदर्शन पर रोक

वाराणसी-लालकृष्ण आडवाणी का वाराणसी दौरा आज,रीता बहुगुड़ा जोशी का भी आज वाराणसी दौरा

लखनऊ--13 घायलों ने अब तक तोड़ा दम,लखनऊ में इलाज के दौरान 13 घायलों ने अब तक तोड़ा दम,NTPC हादसे में जिन्दगी के लिए मौत से लड़ रहे 18 मरीज,कगमु में 4, पीजीआई में 5 और सिविल अस्पताल में 9 मरीज भर्ती,NTPC हादसे में घायल 12 मरीजों की हालत गंभीर

गाज़ियाबाद-पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में अबरार बदमाश को लगी गोली,५ हजार का इनामी है घायल बदमाश,दिल्ली,NCR में दर्जनों वारदात को दे चुका है अंजाम,साथी बदमाश मौके से हुआ फरार,मुखबिर की सूचना पर की गई थी घेराबंदी,सिहानी गेट थाना इलाके का मामला

नोएडा-भूमाफिया के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज,ईटीवी ने किए थे जेई और भूमाफिया के खुलासे ,करीब 1 हजार करोड़ की जमीन का मामला,बीजेपी विधायक संगीत सोम के नाम का हुआ था खुलासा, प्राधिकरण ने भूमाफिया ब्रह्मसिंह चौहान पर कराया मुकदमा  

इलाहाबाद-संगम नगरी में आज मनायी जायेगी देव दीपावली,संगम तट पर जलाये जाएंगे लाखों दीये, संगम तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन,डीएम सुहास एल. वाई. ने लोगों से की अपील,देव दीपावली में दीपदान कार्यक्रम में करें शिरकत,आज देव दीपावली पर दिखेगा आतिशबाजी का नजारा

रामपुर-चुनाव आयुक्त को आज़म खां ने लिखा पत्र,डीएम पर सपा प्रत्याशियों को हराने की साजिश का आरोप,पार्टी विशेष के लिए काम करने का लगाया आरोप,निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीएम को हटाने की की मांग

लखनऊ- सुल्तानपुर का निवेदिता मिसिंग केस बना पहेली,नामजद आरोपी गिरफ्तार लेकिन निवेदिता लापता,बीएससी की छात्रा निवेदिता 24 अगस्त को हुई थी लापता,गोमती किनारे निवेदिता का मोबाइल, चप्पल मिले थे,२ महीने से निवेदिता के परिजन लगा रहे हर तरफ गुहार,सुल्तानपुर के शहर कोतवाली इलाके से हुई थी लापता

लखनऊ-लोकायुक्त पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,लोकायुक्त को RTI से बाहर रखने का आदेश ख़ारिज,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने नूतन ठाकुर की याचिका पर दिया फैसला,अखिलेश सरकार ने लोकायुक्त कार्यालय को RTI से बाहर किया था,सुरक्षा,अभिसूचना से जुड़ी संस्था बताकर आरटीआई से बाहर किया था,लोकायुक्त सुरक्षा,अभिसूचना से जुड़ी संस्था नहीं-कोर्ट,लोकायुक्त को आरटीआई से बाहर करना गलत था-कोर्ट,सरकार वादी नूतन ठाकुर को 25 हज़ार रुपये दे-कोर्ट

सोनभद्र- पुलिस हिरासत में अधिशासी अधिकारी,नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी पुलिस हिरासत में,आज़मगढ़ से आई पुलिस टीम टीएन चौबे को साथ ले गई,आज़मगढ़ के फूलपुर थाने में दर्ज है चौबे पर गबन का मुकदमा,२०१३ में दर्ज हुआ था टीएन चौबे पर गबन का मुकदमा

सीतापुर-एई पर FIR दर्ज करने के निर्देश,डीएम ने एई के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिये निर्देश,नगर निकाय चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने का आरोप,निर्वाचन ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर सामग्री नहीं प्राप्त की,शारदा नहर सिंचाई के सहायक अभियन्ता है निखिल प्रसाद

बदायूँ - लाखों श्रद्धालु पहुंचे गंगा घाट,मिनी कुंभ से प्रशिद्ध ककोड़ा मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे गंगा घाट,कार्तिक पूर्णिमा पर 5 लाख से ज्यादा लोग करेंगे गंगा नहान,कदरचौक थाना क्षेत्र में बदायूँ- कासगंज सीमा पर लगता है मेला,आसपास के जनपदों से मंगाई गई भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा 

लखनऊ-दिन में 3 बार बना ग्रीन कॉरीडोर,9 मरीज भेजे गये दिल्ली, keतपक हादसे में घायल 9 मरीजों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया,सिविल अस्पताल के 6 और KGMU के 3 मरीजों को दिल्ली भेजा गया

 कन्नौज-कार सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर का किया अपहरण,घटना स्थल से कैशियर का फोन व बाईक पुलिस ने किया बरामद,एसबीआई बैंक तालग्राम से घर जा रहा था कैशियर,ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड की घटना 

लखनऊ -सार्वजनिक अवकाश के दिन भी मिलेंगे नामांकन फॉर्म,उम्मीदवारों को रविवार को भी मिलेंगे नामांकन पत्र,राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

लखीमपुर- मां-बेटे की मौत,रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला,दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत,मितौली क्षेत्र के सेनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

रायबरेली -डीएम,SP ने NTPC हादसे के 8 मृतकों के परिजनों को सौंपे 2 लाख के चेक,यूपी सरकार ने परिजनों को आर्थिक मदद का किया था वादा,एनटीपीसी प्रशासन को अनुग्रह राशि जल्दी देने के दिये निर्देश

बहराइच- १५०० हजार का ईनामी बदमाश हबीब को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बदमाश के पास से कट्टा कारतूस पुलिस ने किया बरामद,हत्या के प्रयास सहित कई अपराधिक घटनाओं में था वांछित,थाना फखरपुर पुलिस ने चीनी मिल के पास से किया गिरफ्तार

लखनऊ -अवकाश न देने पर विरोध,आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगें लखनऊ के वकील,कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती पर अवकाश न देने पर विरोध,लखनऊ बार एसोसिएशन ने पारित किया प्रस्ताव

लखनऊ- चुनाव बाद होगा चयन,कान्हा उपवन के संचालन के लिए नई संस्था का चयन चुनाव बाद, कान्हा उपवन के लिए रिपोर्ट फार प्रपोजल तैयार की गई,अधिसूचना समाप्त होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी बनाया गया

लखनऊ- प्रदेश भर के 22 हजार गांव रोडवेज बस से जुड़ेंगे,प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला,अगले साल मार्च तक 22 हजार गांवों तक पहुंचेगा बस

आजमगढ़-होटल के कमरे में पति ने की आत्महत्या,पुलिसिया पूछताछ में पत्नी ने बताई अनबन की बात,बरदह क्षेत्र के अवांवा गांव का रहने वाला था मृतक 

लखनऊ- अवैध खनन पर नकेल, 14 ट्रक मौरंग मिट्टी पकड़ी गई,सद्म ने एसओ सरोजनीनगर की मदद से पकड़े ट्रक,लखनऊ से हमीरपुर और झांसी जा रहे थे पकड़े गए ट्रक 

लखनऊ- द ग्लोब पार्क इन होटल LDA ने कराया सील,निराला नगर में अवैध तरीके से बना था होटल,LDA ने होटल में शादी समारोह पर लगाई रोक 

वाराणसी-बीएचयू में 4 लोग शराब पीते पकड़े गए,मौके से शराब की बोतल बरामद,प्राक्टोरियल बोर्ड का एग्रीकल्चर मैदान में छापा,पिछले कई दिनों से शराब पीने वालों के खिलाफ चला रहा अभियान

रायबरेली-नाबालिग बच्ची के साथ 2 युवकों ने किया गैंगरेप,गंभीर हालत में बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने 1 आरोपी को लिया हिरासत में,शहर कोतवाली के आचार्य द्विवेदी नगर की घटना 

मेरठ - रिटायर्ड टीचर से बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपये,बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिव चौक की घटना

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

नवोदय विद्यालय में सत्र 2018-19 में चयन  के लिए होनेवाली चयन परीक्षा   के लिए आवेदन पत्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भरा जाना है

इस साल से जवाहर  नवोदय विद्यालय में सत्र 2018-19 में चयन  के लिए होनेवाली चयन परीक्षा   के लिए आवेदन पत्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भरा जाना है जिसकी आखरी तिथि  25 नवम्बर 2017  तक है I  इसके लिए  अभ्यर्थी को 35 रुपया सीएससी(अटल सेवा केंद्र)/ ई मित्र वाले को  देना होगा I  पहले छात्र को एक प्रमाणपत्र भरकर अपने अभिभावक से तथा अपने प्रधानाध्यापक से दस्तखत कराकर अपना फोटो लेकर अपने अभिभावक के साथ सीएससी जाना है और पैसे देकर फार्म भरना है I इस साल नवोदय से कोई फार्म नहीं दिया जाएगा I
अभ्यर्थी फार्म भरवाकर एक पावती लेलें तथा दिनांक 15-01-2018 के बाद 10  रुपये देकर अपना *प्रवेश पत्र* उसी कॉमन सर्विस सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं  I 
पात्र  अभ्यर्थी का जन्म 01-05-2005 से 30-04-2009 तक होना चाहिए जिसका जिले के किसी सरकारी , अर्द्ध सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा तीसरी , चौथी तथा पांचवीं क्रमशः 2016,2017 एवं 2018 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है I
जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी , प्रधानाध्यापकों ,अभिभावकों , कर्मचारियों एवं समस्त जिम्मेदार नागरिकों से निवेदन है कि यह सूचना जन -जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक आवेदन भरवाने का कष्ट करें ताकि जिले के  सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार के  इस सर्व श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का लाभ मिल सके I

दो दिवसीय पुरूष अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माँ शारदा पीजी कालेज खुर्रमपुर आजमगढ़ ने जीता

जौनपुर सिंगरामऊ क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय परिसर में बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालयीय द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुरूष अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माँ शारदा पीजी कालेज खुर्रमपुर आजमगढ़ ने जीत लिया। उसने प्रतिद्वंदी टीम बी.एल.डी. लालघाट आजमगढ़ को 45/13 के मुकाबले हराया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जयबाबा) व प्राचार्य डॉ.जे.पी.एन. सिंह ने  खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
 प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें सेमीफाइनल प्रथम मैच गांधी पीजी कॉलेज आजमगढ़ और पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच हुआ। जिसमें माँ शारदा  पीजी कॉलेज खुर्रमपुर आजमगढ़ बिजयी रहा।
दूसरा सेमीफाइनल  बीएलडी महाविद्यालय लाटघाट व राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ, के बीच हुआ। जबकि फाइनल मुकाबला के माँ शारदा पीजी कालेज आजमगढ़ व् बीएलडी महाविद्यालय लालघाट के बीच हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माँ शारदा पीजी कालेज खुर्रमपुर आजमगढ़ ने खि ताबी जीत हासिल की।
आयोजन सचिव कैप्टन एस.पी.सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।वहाँ डॉ राकेश सिंह, डॉ जय कुमार मिश्र, प्रमोद यादव, डॉ रबीन्द्र कुमार सिंह डॉ सुधीर सिंह, डॉ धात्री सिंह, डॉ एनके सिंह, डॉ सीमा सिंह डॉ कल्पना सिंह सारिका सिंह योगेश शर्मा,के के सिह, उपस्थित रहे।