tikhiawaz24.in

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

HCL ने प्रदेश के हजारों लोगों के लिए रोजगार विकसित किया

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,एचसीएल के इस कार्यक्रम से मिली दोहरी प्रसन्नता,HCL ने प्रदेश के हजारों लोगों के लिए रोजगार विकसित किया,HCL ने ग्रामीण क्षेत्र का विकास कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य और बाजार है-सीएम योगी,यूपी में निवेश का सकारात्मक वातावरण बनाना सबकी जिम्मेदारी,2 वर्षों में HCL ने UP में 1500 करोड़ का निवेश कर किया सराहनीय कार्य,एचसीएल जल्द ही यूपी के युवाओं को देगा रोजगार-सीएम योगी,लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए शिव नादर को धन्यवाद,शासन की योजनाओं के प्रति भी लोगों को करना होगा जागरूक,यूपी में 60 हजार ग्राम पंचायत और 1 लाख 71 हजार मजरे हैं-सीएम,यूपी के 1 लाख मजरों में नही थी बिजली-सीएम योगी आदित्यनाथ,केंद्र,राज्य सरकार के प्रयास से 1529 गावों के विधुतीकरण का लक्ष्य पूरा,पिछले 7 माह में 45 हजार मंजरों में पहुचाई बिजली-सीएम,जनपदों को खुले में शौच से मुक्त कर चुका है-सीएम,अक्टूबर 2018 तक UP के सभी जिलों को ODF घोषित करना है,सीएम ने HCL से की ODF के लक्ष्य को में सहयोग की अपील,एचसीएल ने की विद्याज्ञान की सर्वोत्तम व्यवस्था-सीएम,एचसीएल यूपी में शिक्षा का स्तर बढ़ाने का कर रहा कार्य-सीएम,1625 गांवों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का करेंगे कार्य,सीएम ने शिव नाडर से की ऐसे गांवो को भी गोद लेने की अपील,HCL ने व्यवसाय के साथ अपनी सामाजिक दायित्वों का किया निर्वाहन,CM ने शिव नादर फाउंडेशन का सहयोग करने का दिया आश्वासन

दिल्ली-SC ने दी हरी झंडी,यूपी में बालू खनन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को हरी झंडी,NGT का इस मामले में जो भी अंतिम आदेश होगा,बालू खनन के लिए ई-टेंडरिंग का भविष्य तय करेगा-SC,ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत नीलामी तो होगी-सुप्रीम कोर्ट,लेकिन इसका भविष्य NGT के आदेश पर निर्भर होगा-SC,योगी सरकार ने SC में याचिका दाखिल कर दी थी चुनौती,बालू खनन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पारदर्शी और उचित है,योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी,22 सितंबर को NGT ने ई-टेंडरिंग पर लगा दी थी रोक 

हापुड़-बड़ा रेल हादसा टला,ट्रेन ने गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर,ट्रैक्टर सवार गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,रेलवे लाइन पर ट्रैक्टर आने से हुआ हादसा,ट्रेन गुजरते वक्त खुला था रेलवे फाटक,गेटमैन की लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा,आधा घंटे देरी से रवाना हुई लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट,रेलवे अधिकारी मौके पर,चमरी रेल फाटक की घटना 

लखनऊ-संयुक्ता भाटिया का नामांकन,बीजेपी प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया आज करेंगी नामांकन,मंत्री रीता जोशी नामांकन में शामिल होने पहुंची कार्यालय,संयुक्ता भाटिया भी बीजेपी कार्यालय में मौजूद,मंत्री स्वाती सिंह भी नामांकन में शामिल होने पहुंची,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे

आजमगढ़-मुकदमे दर्ज,आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज,राजनैतिक दलों, कई निर्दलीय प्रत्याशियों पर मुकदमा,बीजेपी के अजय सिंह , बसपा के सुधीर सिंह पर केस,सपा के पदमाकर लाल वर्मा ,कांग्रेस के रमेश चंद्र शर्मा,निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक जायसवाल पर भी केस,पूर्व चेयरमैन शीला श्रीवास्तव के खिलाफ भी मुकदमा

लखीमपुर-मैगलगंज पुलिस ने पकड़ा असलहों का जखीरा,2 गिरफ्तार,एक दर्जन बने अधबने तमंचे बरामद,मैगलगंज पुलिस ने छापा मार की गिरफ्तारी

बाराबंकी-बदमाशों ने बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या,जानवरों के बाड़े की रखवाली करने वाले बुजुर्ग की हत्या,कोठी थाना क्षेत्र के नूरापुर गांव की घटना

कानपुर देहात-देहात क्षेत्र की 2 रेलवे क्रॉसिंग होंगी बंद,अधिकारियों ने गेट-220,221 बंद करने की मांगी अनुमति,झांसी रेलवे रूट के तिलौची और पामा के बीच की क्रॉसिंग होंगी बंद

बदायूं-ड्यूटी से गायब होने का मामला,उपक्रीडा अधिकारी देवकांत त्यागी ड्यूटी से गायब होने का मामला,चुनाव ड्यूटी से गायब रहकर मुरादाबाद चुनाव प्रचार में पहुंचे थे,डीएम ने उपक्रीडा अधिकारी को नोटिस देकर 3 दिन में मांगा जवाब

गोरखपुर-सर्राफा व्यापारी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर चोर फरार,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात,खजनी थाना क्षेत्र के खजनी कस्बे की घटना

लखनऊ-ऊर्दू एकेडमी भंग किए जाने के मामले में सुनवाई आज,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जनहित याचिका पर आज सुनवाई,राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी को भंग  किए जाने का मामला

नोएडा-प्राधिकरण को PF का 84 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश,ईपीएफओ ने प्रधिकरण को दिया PF चुकाने का आदेश,PF की मांग को लेकर 12 वर्षों से लड़ाई लड़ रहे थे संविदाकर्मी,4571 संविदा कर्मियों को 2011 से 2017 तक का मिलेगा PF

मेरठ-अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी,हत्या के बाद जलाकर पहचान छुपाने का प्रयास,कंकरखेड़ा थाने के शोभापुर चौकी के पास मिला शव

लखनऊ-गायत्री प्रजापति के निजी सचिव रूपेश की जमानत अर्जी खारिज,हाईकोर्ट ने गैंगरेप और पॉक्सो में जमानत अर्जी की खारिज,मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति भी जेल में हैं बंद

बागपत-BA की छात्रा ने गृह कलह में फांसी लगाकर दी जान,माता-पिता के डाटने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान,मौके से पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार,रमाला थाना क्षेत्र के आचारीयखेड़ा गांव की घटना

अमरोहा-मॉर्निंग वॉक पर निकला होटल कारोबारी से लूट,दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,गन प्वाइंट पर सोने की चेन लूट कर हुए फरार,अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जोया मार्ग की घटना

हरदोई-अवैध वसूली का आरोप,बेसिक शिक्षा के अफसरों पर अवैध वसूली का आरोप,बेसिक शिक्षकों ने अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,ड्रेस वितरण निरीक्षण और अवकाश में अवैध वसूली का आरोप,शिक्षकों की शिकायत पर सांसद ने कार्रवाई के लिए भेजा पत्र,सांसद अंजू बाला ने सीएम से की अधिकारियों की शिकायत

सहारनपुर-अजीज कुरैशी का बयान,राष्ट्रगान में सिंध के स्थान पर कश्मीर हो शामिल-उलमा,देवबंदी उलेमाओं ने कश्मीर को शामिल करने की उठाई मांग,दारूल उलूम निस्वा के मोहतमिम अब्दुल लतीफ काशमी ने की मांग,पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान पर उलेमाओं का पलटवार,वंदे मारतरम में शिर्क के अल्फाज से है ऐतराज-उलमा

बागपत-तेज रफ्तार बाइक सवार बैल गाड़ी से टकराए,बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक घायल,कैराना कोतवाली क्षेत्र के पावटी कला की घटना

उन्नाव-एम्बुलेंस बनाकर सवारी ढोनी वाली वैन पुलिस ने पकड़ी,चालक को पुलिस ने चेकिंग में किया गिरफ्तार,बारासघवर थाना क्षेत्र के रायबरेली रोड की घटना

कन्नौज-बीजेपी प्रत्याशी घोषित,बीजेपी ने घोषित किए 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायत प्रत्याशी,सौरिख नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम अभी घोषित नहीं

हमीरपुर-किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी,मुसकरा थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

गाज़ियाबाद-1 लाख का जुर्माना,कूड़ा जलाने पर नगर आयुक्त ने किया एक लाख का जुर्माना,नगर निगम की ठेका कंपनी निस्तारण के लिए जला रही थी कूड़ा,नगर आयुक्त ने अपनी ही फर्म पर लगाया जुर्माना,कूड़ा निस्तारण की ठेका कंपनी का अनुबंध खत्म करने का नोटिस

संभल-आचार संहिता के उल्लंघन का मामला,AIMIM चेयरमैन प्रत्याशी आशिया मुनीर पर केस दर्ज,पुलिस ने 4 बाइकों को किया सीज,प्रत्याशी और समर्थक शहर में निकाल रहे थे जुलूस,शहर कोतवाली में दर्ज हुआ आचार संहिता का केस

देवरिया-आबकारी ने 16 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब पकड़ी,पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर इलाके का मामला

लखनऊ-HC ने मांगा जवाब,उर्दू अकादमी को 4 माह पूर्व भंग किए जाने का मामला,हाईकोर्ट ने पूछा अकादमी का अबतक गठन क्यों नहीं,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 10 दिन में मांगा जवाब,हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी हैं 

फर्रुखाबाद-नकदी और जेवरात लूटे,रिटायर्ड फौजी की पत्नी से 15 हज़ार कैश,जेवरात लूटे,विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग,गोली लगने से व्यक्ति घायल,अस्पताल भेजा गया,जहानगंज थाना क्षेत्र के कुंदन गणेशपुर की घटना 

आगरा-अरबपति उम्मीदवार,भाजपा के नवीन जैन अरबपति उम्मीदवार,जैन के पास 4 अरब की चल-अचल सम्पत्ति,जैन की सम्पत्ति फ़ीड करने में बदला गया सॉफ़्टवेयर,सपा प्रत्याशी राहुल 2.74 करोड़ के मालिक,बसपा के दिगम्बर सिंह भी करोड़पति

लखनऊ-एचसीएल की सीईओ का बयान,एचसीएल की सीईओ रोशनी नादर का बयान,एचसीएल समुदाय एक ग्रामीण विकास कार्यक्रम है,शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता पर हो रहा कार्य,720 गांवों के 90 हजार घरों के 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित,एचसीएल सीएम योगी के सपने को सच बनाने का कर रहा कार्य

लखनऊ-HCL की डायरेक्टर का बयान,HCL समुदाय की डायरेक्टर नवप्रीत कौर का बयान,सरकार की मदद से HCL ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जुटा,हरदोई जिले के कछौना,बहुधर और कोथवाना में हो रहा कार्य,3 ब्लॉकों में 380 से अधिक आईसीटी आधारित कक्षाये संचालित,1865 वयस्कों को प्रौढ़ शिक्षा अभियान से जोड़ा गया,स्किल डेवलपमेन्ट कार्यक्रम के तहत 700 युवाओं को दी गई ट्रेनिंग,6000 घरों में बिजली के लिए 49 मिनी सौर ऊर्जा ग्रिड लगाई गई,5500 शौचालय का कराया गया निर्माण,5 हजार से अधिक किसानों को रचनात्मक कार्यो में लगाया गया,600 से अधिक बगीचे तैयार किये गये

लखनऊ-अबू जैद पहुंचा लखनऊ,ISIS संदिग्ध आतंकी अबू जैद पहुंचा लखनऊ,ATS कोर्ट में 1 बजे पेश किया जाएगा अबू जैद को,ATS की स्पेशल कोर्ट में पेश कर मांगी जाएगी रिमांड,रियाद से लौटने पर मुम्बई एयरपोर्ट पर हुआ था अरेस्ट

बस्ती-रिश्वत लेते गिरफ्तार,वन विभाग के सुरक्षा प्रभारी रवीन्द्र रिश्वत लेते गिरफ्तार,प्रभारी रवीन्द्र दुबे समेत 4 लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार,सरकारी आवास पर लकड़ी कारोबारी से ले रहे थे रिश्वत,रंगेहाथों 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते पुलिस ने पकड़ा,सदर कोतवाली के वन विभाग कॉलोनी का मामला 

इटावा-लाइव मारपीट,पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति को पीटा,ETV के कैमरे में कैद हुई पति की पिटाई,तलाक को लेकर पति-पत्नी में चल रहा है मामला,कचहरी में पत्नी ने पति को जमकर पीटा 

कानपुर-पति-पत्नी ने दी जान,झगड़े के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी,अलग-अलग कमरे में लटकते मिले शव,7 माह पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह,बिधनू थाना क्षेत्र के सैनी चौराहे क्षेत्र की घटना 

कानपुर-प्रेमिका की मौत,प्रेमी से विवाद के बाद प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान,घटना से क्षुब्ध होकर प्रेमी ने खाया जहर,अस्पताल में भर्ती,बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही गांव की घटना

लखनऊ-संयुक्ता भाटिया का नामांकन,बीजेपी प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया आज करेंगी नामांकन,मंत्री रीता जोशी नामांकन में शामिल होने पहुंची कार्यालय,संयुक्ता भाटिया भी बीजेपी कार्यालय में मौजूद,मंत्री स्वाती सिंह भी नामांकन में शामिल होने पहुंची

लखनऊ-योगी सरकार का बड़ा फैसला,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ का बड़ा फैसला,आयुर्वेद के कार्यरत 2800 चिकित्सक अब PHC पर होंगे पोस्ट,सूबे में चल रहे आयुष चिकित्सालय के डॉक्टर PHC में आएंगे,किराए पर चलने वाले आयुर्वेदिक हॉस्पिटल होंगे बंद,डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार का फैसला,आयुष चिकित्सक 15 एलोपैथिक दवाएं लिख सकेंगे,7 महीने में 4000 डाक्टरों की कमी होगी दूर,1000 MBBS डॉक्टर्स भी संविदा पर होंगे नियुक्त

लखनऊ-बीएसपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची,लखनऊ के समस्त पार्षद प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी,बीएसपी जिला इकाई ने जारी की सूची

लखनऊ-बसपा सुप्रीमो का बयान,बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान,जब से प्राइवेट सेक्टर को दे रहे सरकारी कार्य,तब से आरक्षण की मांग,बीएसपी एक लंबे समय से कर रही प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग,बिहार में बीजेपी के साथ सत्ता में बैठे लोग दिलवाए सीधा आरक्षण,अपरकास्ट और अल्पसंख्यकों के लिए हो अलग से आरक्षण व्यवस्था,बीजेपी समय से पूरा कराए केंद्र सरकार से एससी एसटी का कोटा,पदोन्नति में आरक्षण भी संवैधानिक संसोधन से बने प्रभावशाली

लखनऊ-ISIS आतंकी अबू जैद एटीएस की रिमांड पर,सुनवाई के बाद कोर्ट ने दी 4 दिन की रिमांड,4 दिन तक एटीएस करेगी अबू जैद से पूछताछ

इलाहाबाद-अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भरा पर्चा,भाजपा मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भरा पर्चा,चार सेटों में अभिलाषा गुप्ता ने नामांकन किया दाखिल

इलाहाबाद-हाईकोर्ट में याचिका,राजकीय बालिका विद्यालयों में आरओ लगाने को लेकर याचिका,हाईकोर्ट ने 30 नवम्बर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दिये निर्देश,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरओ मशीन लगाने का दिया निर्देश,कोर्ट ने सचिव मा. शिक्षा से 5 दिसंबर को मांगी अनुपालन रिपोर्ट,राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी,प्रदेश में 361 राजकीय बालिका विद्यालय है मौजूद,151 कॉलेजो में आरओ लगा,210 कॉलेजो में आरओ लगाना बाकी,राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ का बजट किया है स्वीकृत,बलिया के विनोद कुमार सिंह ने दाखिल की है याचिका

दिल्ली-SC का सख्त आदेश,यूपी-उत्तराखंड के बीच हरिद्वार में अलखनंदा रिसार्ट का मामला,सुप्रीम कोर्ट ने दोनों सरकारों से कहा,इस मुद्दे पर दोनों राज्य बच्चों की तरह लड़ रहे हैं-SC,क्या हालात ऐसे हो गए हैं कि एक दूसरे पर आर्मी छोड] देंगे ?-SC,ये मामला आपसी बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए-SC,दोनों राज्यों के मुख्य सचिव बातचीत कर सुलझाएं मामला,नहीं दोनों राज्यों के मुख्य सचिव को करेंगे तलब-सुप्रीम कोर्ट,यूपी की ओर से पेश AAG ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट में दी जानकारी,दोनों राज्य हाईलेवल मीटिंग करके हल निकालने की कोशिश करेंगे,अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने यूपी से रिसार्ट मांगा था,यूपी सरकार ने 2004 में SC में सिविल सूट दाखिल किया था 

वाराणसी-बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया नामांकन,BJP से मृदुला जायसवाल,कांग्रेस से शालिनी यादव ने भरा पर्चा,आज नगर निकाय चुनाव में नामांकन की है आखिरी तिथि 

सीतापुर-वकीलों का प्रदर्शन,अस्पताल में मरीज की मौत पर भड़के वकील,वकीलों ने शहर के मुख्य मार्ग से एसपी कार्यालय तक निकाला जुलूस,डीएम और एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाकर किया प्रदर्शन,मरीज की मौत पर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे वकील

गाजीपुर-पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या में शामिल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,18 जुलाई को भांवरकोल के माढूपुर में हुई थी हत्या,सलारपुर गांव से एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा 

मेरठ-सरिया लदा ट्रक बदमाशों ने लूटा,कार सवार बदमाशों ने ड्राइवर की भी किया अपहरण,खरखौदा इलाके में बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को फेंका,खरखौदा और ब्रह्मपुरी पुलिस सीमा विवाद में उलझी

कौशाम्बी-सिराथू तहसील से घर लौट रहा स्टाम्प विक्रेता लापता,ढाई लाख रुपये का स्टाम्प बेचकर जा रहा था घर,सैनी कोतवाली से 500 मीटर दूर लावारिस मिली बाइक,अपहरण की आशंका,परिजनों ने सैनी कोतवाली में दी तहरीर

शाहजहांपुर-मंत्री सुरेश खन्ना ने बीजेपी से नीलिमा प्रसाद का कराया नामांकन,प्रदेश में नगर निगम चुनाव में बीजेपी का परचम लहराने का किया दावा,खिरनी बाग मैदान में मतदाताओं को किया संबोधित

मऊ-अधिकारी निलंबित,जल निगम के एई और जेई हुए निलंबित,2 गांवों में हैंडपंप लगा ही नहीं हो गया भुगतान,अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से हुआ खेल,ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी शिकायत,अधीक्षण अभियंता की जांच में दोषी पाए गए अधिकारी

गोरखपुर-स्कूल में फेशियल,सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल डेजी अधिकारी का कारनामा,बच्चों की पढ़ाई बाधित कर स्कूल में कराती हैं फेशियल,स्कूल में फेशियल कराने का वीडियो हुआ वायरल,बच्चों को पढ़ाने के बजाय साज-सज्जा पर ज्य़ादा ध्यान,वीडियो वायरल होने पर BSA ने किया सस्पेंड,शिवपुर शाहबाजगंज के विद्यालय का मामला

मथुरा-पति-पत्नी एक साथ पहुंचे नामांकन करने,पति-पत्नी ने वार्ड-20 और 26 से किया नामांकन,सभासद पद के लिए चुनाव लड़ रहे पति-पत्नी 

ग्रेटर नोएडा-हत्या के मामले में फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार,सेक्टर 36 के गेट नम्बर 3 से गिरफ्तार किया,बदमाशों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद,कासना थाना क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी

लखनऊ-संयुक्ता भाटिया ने किया नामांकन,बीजेपी प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने किया नामांकन,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय साथ में मौजूद,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,पंकज सिंह भी साथ,लालजी टंडन बने संयुक्ता भाटिया के प्रस्तावक

नोएडा-7 लग्ज़री गाड़ियां बरामद,हज़ारो लग्ज़री गाड़ियां चुराने वाले गैंग का खुलासा,7 लग्ज़री गाड़ियां बरामद,ऑन डिमांड चुराते थे गाड़ियां,गैंग के सरगना समेत 6 गिरफ्तार,फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट बरामद,नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली-एनजीटी सख्त,राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एनजीटी सख्त,एनजीटी ने दिल्ली सरकार को लगाया फटकार,एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पूछा क्यों नहीं उठाए उपाए,यूपी हरियाणा पंजाब से भी एनजीटी ने मांगा जवाब,9 नवम्बर तक राज्यों से एनजीटी ने मांगा जवाब

लखनऊ-सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन,सपा पार्टी लखनऊ मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन ने किया नामांकन,सपा के कई नेता नामांकन प्रक्रिया में रहे मौजूद,ETV से बोली लखनऊ मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन,लखनऊ की जनता के लिए करूंगी काम-मीरा,लखनऊ के विकास होगा मुद्दा-मीरा वर्धन

चन्दौली-दबंगों का कहर,गंगा में स्नान करने गई युवती से दबंगो ने की छेड़खानी,विरोध करने पर युवती को डंडे से पीट कर किया घायल,मारपीट मुकदमा दर्ज करने का दबाव बना रही पुलिस,सपा नेता के पुत्र हैं आरोपी,पीड़िता पहुंची पुलिस लाइन,धानापुर थाना के नरौली घाट का मामला

हापुड़-ETV की ख़बर का असर,ट्रेन से ट्रैक्टर टकराने का मामला,DRM मुरादाबाद कर रहे मामले की जांच,नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस से टकराया था ट्रैक्टर,हादसे में 3 लोग हुए थे घायल,गेट मेन की लापरवाही से हुआ हादसा,ट्रेन गुजरने के दौरान खुला था फाटक

मथुरा-BJP प्रत्याशी ने भरा पर्चा,BJP के मेयर प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु ने किया नामांकन,नामांकन के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रहे मौजूद,कलेक्ट्रेट में पहुंचकर मुकेश आर्य बंधु ने भरा पर्चा 

कन्नौज में आचार संहिता की धज्जियां,बीजेपी प्रत्याशी की मिठाई खाकर वापस हुए कोतवाल,बिना अनुमति के भीड़ जमा होने की सूचना गए थे कोतवाल,गुरसहाय के रेलवे स्टेशन रोड का मामला 

हमीरपुर-रोडवेज कर्मचारी की हत्या का मामला,पत्नी ने भाई और जीजा के साथ मिलकर की थी हत्या,तीसरी शादी पत्नी कर रही थी विरोध,पुलिस ने पत्नी और भाई,जीजा पर केस दर्ज किया,मौदहा कोतवाली कस्बे की घटना

गाजियाबाद-युवती से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही की पिटाई,मोहल्ले को लोगों ने सिपाही नीरज पाल को पीटा,साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके का मामला

आगरा-जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का फटा वॉल्ब,1 कर्मचारी घायल,सिलेंडर खोलने के दौरान फटा वॉल्ब,थाना रकाबंगज क्षेत्र में है जिला अस्पताल

आगरा-साढ़े तीन महिने से लापता किशोर का नही लगा सुराग,किशोर के भाई ने ETV पर लगाई पीएम,सीएम से गुहार,बच्चे के तलाश में परिवार लगा रहा अधिकारियों के चक्कर,सिकंद्रा थाना क्षेत्र के गैलाना रोड का मामला

कन्नौज- हत्या कर शव फेंका,हत्या कर महिला का शव ईसन नदी में फेंका,गोताखोर महिला के शव की तलाश में जुटे,वारदात के बाद परिजन घर छोड़कर फरार,तालग्राम क्षेत्र के खानपुर गांव का मामला

महराजगंज-अभिनेता कमल हासन के खिलाफ परिवाद दाखिल,सीजीएम कोर्ट में अधिवक्ता ने दाखिल की परिवाद,भगवा आतंकवाद को अभिनेता ने लिखी है लेख,16 नवम्बर को होगी मामले की सुनवाई

गाजियाबाद-निर्माण कार्य पर रोक,बढ़ते प्रदूषण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,निर्माण कार्य पर एक सप्ताह के लिए लगाई रोक,DM का नगर निगम,जीडीए,सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश,निर्माण स्थल और सड़कों पर पानी छिड़काव का दिया निर्देश,सड़कों से उड़ रही धूल,रेत और सीमेंट से फैल रहा प्रदूषण

इलाहाबाद-GRP ने पांच शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,2 फोन,5 चाकू,800 नकद किया बरामद,ट्रेनों में चोरी,लूट,छिनैती की घटना को देते थे अंजाम,GRP ने प्लेटफार्म नम्बर नौ-दस से किया गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई जारी

दिल्ली-वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान,हमारी सरकार ने बदलाव की शुरुआत की- जेटली,'10 साल तक पॉलिसी पैरालिसिस की सरकार रही',कांग्रेस ने नोटबंदी का विरोध किया- अरुण जेटली,'कांग्रेस का मकसद परिवार सेवा, हमारा देश सेवा',कांग्रेस ने नोटबंदी को लूट कहा- अरुण जेटली,लूट वो जो 2जी में हुई, सीडब्ल्यूजी में हुई- वित्त मंत्री,नोटबंदी से साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था बनी- जेटली,नोटबंदी को लूट कहना निंदनीय- अरुण जेटली,हमारी और कांग्रेस की नैतिकता में फर्क- जेटली

सोमवार, 6 नवंबर 2017

उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर में चल रही प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया अपनी का प्रदर्शन


पत्रकार:- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर (जौनपुर) उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद के अंतिम दिन जूनियर वर्ग बालिका में अंशू यादव ने 3.36 मीटर व सीनियर वर्ग बालक में रितेश सिंह ने 4.44 मीटर कूद कर प्रतियोगिता अपने नाम किया।
इसी तरह सौ मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में उज्जवल शुक्ल प्रथम, कृष्णा वर्मा द्वितीय व शिवम सिंह सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में अर्चना मौर्य, दृष्टि यादव साक्षी विश्वकर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग बालिका में गुंजन यादव प्रथम, अंशु यादव द्वितीय, श्रेया यादव यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़
सीनियर बालिका वर्ग में मुस्कान यादव, सोनम चतुर्वेदी, शालू सोनी तथा सीनियर बालक वर्ग में श्रेय यादव, शिव प्रताप सिंह, सौरभ नाविक अव्वल रहे।
चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रितेश सिंह, प्रिंस यादव, सौरभ नाविक क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में
फाइनल मुकाबला
कक्षा 7 व 8 के बीच खेला गया जिसमें 8 के छात्राएं विजयी रही।
बैडमिंटन बालिका वर्ग जूनियर
शालू सोनी व मुस्कान के बीच खेला गया जिसमें शालू ने 13 - 8 से जीत हासिल किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग सीनियर में दिया सिंह व प्राची पांडेय के बीच खेला गया जिसमें दिया सिंह ने 13 - 6 से जीत हासिल किया। इसी तरह खो खो, फुटबाल में भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायक रवींद्र गुप्त, प्रवीण मिश्र, रेनू सिंह, मीना शुक्ल व रवी शुक्ल रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल, विनय उपाध्याय, दिनेश मिश्र, निशांत सिंह, अरबिंद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश बिंद दरोगा सिंह आदि उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न करवाने का निर्णय जेब्रा फाउन्डेशन ट्रस्ट तथा ठाकुरवाड़ी महिलां विकास कल्याण समिति सिंगरामऊं

जौनपुर सिंगरामऊं  - - हिन्दू संस्कृति के सोलह संस्कार में से एक पाणिग्रहण संस्कार  महत्वपूर्ण संस्कार है. इन दिनों, विवाह संस्कार बहुत ही  खर्चीला तथा आडम्बरपूर्ण हो चुका है. सामान्यजन के लिये विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाना बहुत ही कठिन हो गया है. सामाजिक समरसता का भाव लिये सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न करवाने का निर्णय जेब्रा फाउन्डेशन ट्रस्ट तथा ठाकुरवाड़ी महिलां विकास कल्याण समिति सिंगरामऊं ने लिया.है। समाज मे दहेज रहित आदर्श विवाह को बढ़ावा देने एवं धन के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से स्वंय सेवी संगठनो द्वारा सरल, सुगम प्रकिया और एक ही मंडप में पूर्णत: गरिमापूर्ण परिवेश में सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार दस नवंबर को मो० हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर के मैदान में किया गया है। सामूहिक विवाह जोड़ो को न्यायिक, सामाजिक संरक्षण तथा प्रतिष्ठा प्रदान ही किया जायेगा साथ ही दैनिक जीवन के कार्यों में उपयोग आने वाले घरेलू उपकरण भी संगठनों द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान किया जायेगा। इस महायज्ञ के लिए संस्था के लोगो द्वारा क्षेत्र के सभी धर्म जातियों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है, और लोगों से अपील की जा रही है कि दहेज दानव को समाप्त करने के लिए इस आयोजन में विवाह कराने के लिए लोगो को प्रात्साहित करते हुए इच्छुक लोगो की सूची संगठन को देकर इस महायज्ञ में शामिल हों।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंद्रधनुष को लेकर युवा मंडल की एक बैठक

जौनपुर सिंगरामऊं - - बदलापुर वि० ख० के खानपुर केवटली खुर्द गॉव में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंद्रधनुष को लेकर युवा मंडल की एक बैठक आयोजित कर योजना को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।  बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला मुख्यालय के कार्यालय प्रमुख अभयकुमार राय एंव विशिष्ठ अतिथि सुजानगंज के युवा स्वंय सेवक गणेश सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सात नवंबर को आयोजित इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्लाक के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर ब्लाक के सभी नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। युवा मंडल के सचिव पावेलियन यादव ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस मौके पर विपिन यादव, विकास मौर्य, संजय कुमार, अवनीश यादव आदि रहे।

जेपी इंफ्राटेक फिर पहुंची सुप्रीम कोर


कानपुर देहात-व्यक्ति की हत्या,मामूली विवाद में दबंगों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर की हत्या,शराब के ठेके पर देर रात विवाद के बाद की व्यक्ति की हत्या,मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की घटना

बाराबंकी-पटरी चटकी,स्टेशन के पास पटरी चिटकने से मचा हड़कम्प,आधा दर्जन ट्रेन चटकी हुई पटरी से गुजरी,अधिकारियों को क्रैक पटरी के बारे जानकारी नहीं,बाराबंकी रेलवे स्टेशन के GRP थाने के सामने चटकी पटरी

लखनऊ-पूर्व पार्षद ने धमकाया,देर रात शराब की दुकान खोलने का विरोध नागवार गुजरा BJP नेता को,तालकटोरा कोतवाल को BJP पूर्व पार्षद अतुल दीक्षित ने धमकाया,पूर्व पार्षद की बियर शॉप पर देर रात लगता है शराबियों का जमावड़ा,पूर्व पार्षद की तालकटोरा के राजाजीपुरम में है बियर शॉप की दुकान

औरैया-ओवर लोड ट्रक सीज,ओवर लोडिंग के खिलाफ RTO ने चलाया अभियान,देवकली चौकी इंचार्ज,ARTO ने 3 ट्रक ओवर लोड मौरंग की सीज,शहर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल पर चलाया अभियान

फैज़ाबाद-नामांकन में शामिल होंगे दिनेश शर्मा,अयोध्या नगर निगम को भाजपा ने बनाया प्रतिष्ठा की सीट,भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,गुलाब बाड़ी से सदर तहसील के लिए निकलेगा नामांकन जुलूस,कार से आज 11 बजे फैजाबाद पहुंचेंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,ऋषिकेश उपाध्याय हैं अयोध्या नगर निगम के मेयर प्रत्याशी

आगरा-2 घण्टे बन्द रहेगा ताजमहल,बेल्जियम के किंग और क्वीन आज आगरा में,
किंग फिलिप,क्वीन मैथिलडे करेंगीं ताज का दीदार
,दो घण्टे तक निहारेंगे ताज की खूबसूरती,

आम पर्यटकों के लिए 2 घण्टे बन्द रहेगा ताजमहल,
1:30 से 3:30 तक बंद रहेगा ताजमहल

बाराबंकी-सिग्नल फेल,सिग्नल फेल होने से 20 मिनट खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन,डबल लाइन निर्माण कार्य के चलते फेल हुए सिग्नल,हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास का मामला  

पीलीभीत-युवक की मौत,वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,2 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,अमरिया थाने के दियूनी डैम के पास का मामला

ललितपुर-युवक की मौत,युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कम्प,परिजनों का गांव के लोगों पर शराब में जहर देने का आरोप,नाराहट थाना क्षेत्र के बगौनी गांव की घटना

कानपुर-CCTV में चोरी कैद,सीओ ऑफिस के पास से व्यापारी की कार चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी घटना,किदवईनगर क्षेत्र के संजय वज इलाके का मामला

आगरा-टिकट का झगड़ा,बसपा जिलाध्यक्ष पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप,पार्षद टिकट बंटवारे पर बसपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोप,बसपा कार्यकर्ता ने नोटों की गड्डी लहराकर आरोप लगाया,कार्यकर्ता का दो लाख रुपए लहराते हुए वीडियो वायरल,पांच लाख में टिकट बेंचने का आरोप लगाया,ताजगंज के बसपा कार्यालय पर लहराई नोटों की गड्डी

लखनऊ- नामांकन का आखिरी दिन,पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन आज,नगर निकाय के 24 जिलों में हो रहा है पहले चरण का नामांकन,पहले चरण में 230 निकायों में होगा मतदान,सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन का वक्त,7 नवंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच,9 नवंबर तक नामांकन वापसी ले सकेंगे प्रत्याशी,10 नवंबर को सिंबल बांटेगा निर्वाचन आयोग,22 नवंबर को होगा पहले चरण का मतदान,10928362 मतदाता करेंगे पहले चरण में मतदान,रविवार तक 15761 लोगों ने किया नामंकन,सबसे ज्यादा बिजनौर में 1482 लोगों ने भरा पर्चा,शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, बिजनौर, हाथरस में वोटिंग,कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन में पहले चरण में मतदान,हमीरपुर, चित्रकूट,कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव में पहले चरण में वोटिंग,हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती में बी पहले चरण में मतदान

लखनऊ-जेट के विमान में मच्छरों से लोग परेशान,DGP PRO ने ट्वीट करके की शिकायत, जेट की सफाई,लखनऊ से दिल्ली जा रही थी 9W2663 फ्लाइट,एयरहॉस्टेस की शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ एक्शन

बलिया-किसान का मिला शव,ट्यूबवेल के पास किसान का शव मिलने से सनसनी,परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप,नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-होगा सम्मान,भारतीय महिला हॉकी टीम का सदस्य गुरजीत का होगा सम्मान,उत्तर मध्य रेलवे GM MS चौहान करेंगे गुरजीत कौर को सम्मानित,उत्तर मध्य रेलवे DRM ऑफिस में जूनियर क्लर्क हैं गुरजीत कौर

फ़िरोज़ाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,खैरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोड का मामला
 

फ़िरोज़ाबाद-युवक ने दी जान,युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,घरेलू कलह के चलते युवक ने दी जान,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधोगंज का मामला

बाराबंकी-व्यक्ति का मिला शव,रेलवे ट्रैक के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,रामनगर के बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास का मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त,हाईकोर्ट को गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कोर्ट सख्त,हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दो हफ्ते में कार्रवाई का दिया आदेश,कोर्ट को गलत जानकारी देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश,मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष,डीएम से मांगा हलफनामा,नगर आयुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांगा हलफनामा,पूछा कैसे करेंगे मुख्य सचिव के आदेश का पूरी तरह से पालन,CS ने दिया है आदेश,मथुरा,वृंदावन में यमुना में गिर रहे नाले हों बन्द,'नालों को एसटीपी से जोड़ा जाय,गन्दा पानी यमुना में न जाने पाए',17 नवम्बर को होगी मामले की हाईकोर्ट में अगली सुनवाई

मिर्जापुर-जंगल में युवक,युवती के शव मिलने से हड़कम्प,जंगल में अलग अलग पेड़ से लटकते मिले शव,हत्याकर दोनों के शव लटकाने की आशंका,मड़िहान थाना क्षेत्र के गड़वा जंगल में मिले शव

कानपुर-ट्रैक पर पलटा ट्रक,आलू लदा ट्रक दीवार तोड़कर रेलवे ट्रक पर पलटा,सैकड़ों बोरी आलू रेलवे ट्रैक फैला,कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे रूट बाधित,सवा सौ से ज्यादा ट्रेनों का रूट पर होता है संचालन,रेलवे प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे मौके पर,कल्याणपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रक

चंदौली-अस्पताल में हंगामा,राजकीय महिला अस्पताल में हंगामा,प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

नवजात का शव रखकर धरने पर बैठे परिजन,आरोपी डॉक्टर ने अपने प्राइवेट अस्पताल में दी थी दवा,दवा देने के बाद हुई थी नवजात बच्चे की मौत

,आरोपी डॉक्टर पर FIR दर्ज कराने की परिजन कर रहे मांग,मुग़लसराय कोतवाली का मामला

शामली-महिला की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,कार सवार 4 बदमाश हत्याकर मौके से फरार,बदमाशों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग,कैराना कोतवाली क्षेत्र के जहानपुरा में वारदात

लखनऊ-पैरा मिलट्री फोर्स की अहम बैठक,PAC मुख्यालय पर आज UP पैरा मिलट्री फोर्स की अहम बैठक,सभी कमांडेंट,सेक्टर DIG, IG की लेंगे आज बैठक,ADG PAC RK विश्वकर्मा ने बुलाए प्रदेश के सभी अफसरों की बैठक,SDRF के गठन,PAC स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर है बैठक

अयोध्या-निकली भरत यात्रा,मणिराम दास छावनी से निकाली गई भरत यात्रा,अयोध्या,नंदीग्राम,सुल्तानपुर,प्रतापगढ़ जाएगी यात्रा,इलाहाबाद और चित्रकूट भी जाएगी भरत यात्रा,12 नवम्बर को चित्रकूट से अयोध्या होगी वापस,नृत्य गोपालदास के नेतृत्व में निकलती है यात्रा

लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल,अमेरिकन कंपनी मेडिट्रोनिक के प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में,जनपथ सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक,प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समेत अफसर होंगे शामिल,उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लक्ष्य,2:00 बजे बलरामपुर अस्पताल का प्रतिनिधिमंडल करेगा भ्रमण,12 सदस्यीय टीम यूपी के दौरे पर 

दिल्ली-चुनौती का मामला,NGT के आदेश को चुनौती देने का मामला,सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई टली,यूपी सरकार ने बालू खनन की ई-टेंडरिंग को पारदर्शी बताया,याचिका में NGT के अंतरिम आदेश पर रोक लगाने की मांग की,NGT ने प्रदेश में शुरु होने जा रहे खनन पर रोक लगा दी थी,22 सितम्बर को NGT ने प्रक्रिया पर रोक लगाई थी,यूपी में बालू खनन के लिए ई-टेंडरिंग अक्टूबर में होनी थी

मथुरा-सिंडीकेट बैंक में चोरी के प्रयास से हड़कम्प,बैंक में स्ट्रॉंग रूम तक पहुंचे चोर,नहीं निकाल पाए कैश,पुलिस मौके पर मामले की कर रही जांच,हाईवे थाना क्षेत्र के पटोहा इलाके का मामला

श्रावस्ती-श्रावस्ती में मेले के दौरान बार बालाओं ने लगाए ठुमके,पुलिस के सामने मेले में बार बालाओं ने किया डांस,सुरक्षा में तैनात मेले में सोते मिले पुलिस कर्मी,इकौना थाना क्षेत्र के सीता द्वार इलाके का मामला

सोनभद्र-कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या से हड़कम्प,जमीनी विवाद में युवक की हत्या की आशंका,चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी इलाके की घटना

जौनपुर-अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान पथराव,हंगामा,खुटहन ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हो रही वोटिंग,प्रत्याशी के समर्थकों ने की हवाई फायरिंग,हंगामा,मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया 

शामली-2 छात्र गुटों में संघर्ष का वीडियो वायरल,छात्र गुटों के बीच जमकर चले बेल्ट,लात-घूसे,सदर कोतवाली क्षेत्र के भिक्की मोड़ का मामला

पीलीभीत-शव मिलने से हड़कम्प,संदिग्ध हालत में वनकर्मी का शव सड़क किनारे मिला,वन विभाग में हड़कंप,पुलिस मामले की जांच में जुटी,माधोटांडा के मथना बैरियर पर तैनात था वनकर्मी

दिल्ली-SC ने मांग ठुकरायी,जेपी इंफ्राटेक फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट,रुपये जमा कराने के आदेश में संशोधन की मांग,जेपी इंफ्राटेक ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार,शुक्रवार तक 400 करोड़ रुपये रजिस्ट्री में जमा करा सकते हैं,आज 50 करोड़ रुपये जमा करा सकते हैं-जेपी इंफ्राटेक,नाराजगी जताते हुए SC ने जेपी इंफ्राटेक की मांग को ठुकरायी,जेपी इंफ्राटेक को 2000 करोड़ रुपये जमा कराने को कहा था,जेपी अपनी संपत्ति बेचे, दूसरे की संपत्ति क्यों बेचना चाहते हैं-SC,13 नवंबर को सुनवाई के वक्त एक सही रकम लेकर कोर्ट आएं,इससे पहले कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक पैसे जमा कराने को कहा था

ग्रेटर नोएडा-ऑटो चालक से मारपीट कर की लूटपाट,तीन बदमाशों समेत महिला ने ऑटो बुक कर की लूट,कासना के सिटी पार्क के सामने चालक को फेंककर फरार

ग्रेटर नोएडा-दनकौर कस्बे में तीन बच्चों ने खाया जहरीला पदार्थ,एक बच्चे की मौत, 2 की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती,सगे भाई-बहन हैं तीनों, थाना दनकौर क्षेत्र की घटना

सोनभद्र-विदेशी युवक अरेस्ट,जर्मन युवक से मारपीट करने का मामला,जर्मन युवक होलगर एरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,धारा 419,420 और विदेशी अधिनियम के उल्लंघन का आरोप,वीजा की तिथि में हेरफेर करने का जर्मन युवक पर आरोप,राबर्ट्सगंज पुलिस ने विदेशी युवक को किया गिरफ्तार

बदायूं-पिकअप ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंदा,एक भाई की मौत,दूसरा गंभीर हालत में भर्ती,बिल्सी के बदायूं-बिजनौर हाईवे की घटना 

लखनऊ-पार्किंग बनी डम्पिंग यार्ड,चारबाग की पार्किंग बनी डम्पिंग यार्ड,कार-बाइक की पार्किंग में सैकड़ों लावारिस गाड़ियां,सालों से खड़ी गाड़ियों को कोई लेने नहीं आता,ठेकेदार भी परेशान,GRP नहीं करती कार्रवाई,लावारिस गाड़ियों का निस्तारण GRP की जिम्मेदारी,सैकड़ों बाइक और दर्जनों कार सालों से पार्किंग में खड़ी,कहीं ये गाड़ियां चोरी की तो नहीं ?

लखनऊ-कांग्रेस मेयर प्रत्याशी,गोरखपुर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी हो सकते हैं राकेश यादव,आज नामांकन का आखिरी दिन,थोड़ी देर में औपचारिक ऐलान,लखनऊ के मेयर प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पशोपेश में,अब तक तय नहीं हो पाया लखनऊ मेयर प्रत्याशी का नाम

इलाहाबाद-तैयारी तेज,संगम की रेत पर लगने वाले माघ मेले की तैयारी तेज,राजस्व विभाग ने सीमांकन कर सेक्टर में बांटा,लोनिवि ने शुरु किया समतलीकरण और रास्ता निर्माण कार्य,गंगा पर बनने वाले पान्टून पुलों का भी निर्माण शुरु,जल संस्थान, जल निगम और बिजली विभाग भी इसी हफ्ते कार्य,डीएम सुहास एलवाई ने तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश,2018 का माघ मेला 2019 कुम्भ का होगा रिहर्सल-डीएम

मेरठ-मुकदमा के मामला,अतुल प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला,मुकदमे की पैरवी करने के लिए पत्नी पहुंची SSP ऑफिस,SSP मंजिल सैनी ने पत्नी सीमा प्रधान को लगाई फटकार,पुलिस को धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ है मुकदमा,मामले में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी-SSP

फर्रुखाबाद-ग्रामीणों ने ADO पंचायत पर धांधली का लगाया आरोप,पैसे लेकर राशन दुकान के चयन करने का आरोप,दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,जहानगंज के अहमदपुर देवरिया गांव का मामला 

पीलीभीत-25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,3 साल से फरार चल रहा था आरोपी बदमाश,बिलसंडा के घुघोरा इलाके से हुई गिरफ्तारी

मेरठ-BJP प्रत्याशी कांता कर्दम ने मेयर पद के लिए किया नामांकन,कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद ने भी मेयर के लिए पर्चा भरा,प्रत्याशियों ने शहर के विकास को बताया चुनाव का मुद्दा 

रायबरेली-ऊंचाहार के NTPC में हादसे का मामला,जिला प्रशासन ने कार्यालयों,विद्यालयों में की शोकसभा,2 मिनट का मौन रखकर की गई शोकसभा 
 
आजमगढ़-जोरों पर चल रहा है अवैध खनन का कार्य,सूचना के बाद पहुंची पुलिस देख फरार हुए खनन माफिया,एक जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने की बरामद,
रौनापार थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का मामला

दिल्ली-वित्त राज्यमंत्री का बयान,वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल का बयान,शिक्षा ऋण आसानी से मिले इस दिशा में बैंक शाखाओं को निर्देश दें,दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकों को शाखाएं खोलने में तरजीह देनी चाहिए,PNB के दिल्ली में नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में दिया बयान

प्रमुख के खिलाफ 66 बीडीसी रमेश सिंह की जीत

खुटहन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित।

जौनपुर । जिले के खुटहन विकास खण्ड के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास के समय चली गोली एवं बवाल करने के आरोप मे पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को हिरासत मे लिया है सूत्र के अनुसार इसमे कुछ जनप्रतिनिधि भी सामिल है लेकिन पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि नही किया है
बतादे बिगत माह पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने ब्लाक के 1०9 वीडीसी सदस्यो मे से 86 सदस्यो के हस्ताक्षर से डीएम के पास अविश्वास प्रस्ताव दिया था डीएम ने आज 6नव० को उस पर वोटिंग की तिथि तय की थी ।
दोनो पक्षो मे तनाव को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया था । इसके बाद भी वोटिंग के समय वीडीसी सदस्यो की खींच तान शुरू हो गयी इसे लेकर दोनो पक्षो से पथराव हुआ फिर हवा मे गोलियां चली सांसद हरिवंश सिंह की गाड़ी आग के हवाले कर दी गयी तनाव एवं बढ़ते बिवाद पर डीएम एसपी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण मे करते हुए बवाल करने वाले 6 लोगो कि पुलिस की हिरासत मे लेकर बिधिक कार्यवाही की जा रही है ।