tikhiawaz24.in

शनिवार, 11 नवंबर 2017

सड़कों के साईन बोर्ड पर भी चढ़ेगा भगवा रंग

लखनऊ-मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत,ईटीवी पर यूपी की सबसे बड़ी खबर,निकाय चुनावों के बाद यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत,यूपी निकाय चुनाव में प्रभारी मांत्रियों की अग्नि परीक्षा,विपरीत नतीजों पर मंत्रिमंडल से भी कट सकता है पत्ता

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान-PM पुराने अनुपयोगी कानून समाप्त कर रहे,1100 पुराने कानून समाप्त किये जायेंगे,फैमिली कोर्ट में ढाई लाख केस हैं,111 अतिरिक्त कोर्ट बनाई गई,महिलाओं के मामलों के लिए विशेष कोर्ट बनेंगी,न्यायालय को स्मार्ट किया जाएगा

लखनऊ-PWD में चढ़ेगा भगवा रंग,योगी सरकार की भगवाकरण मुहिम का अगला कदम,सड़कों के साईन बोर्ड पर भी चढ़ेगा भगवा रंग,PWD ग्रामीण सड़कों पर लगाएगा भगवा साईन बोर्ड,18 हजार से ज्यादा सड़कों पर लगाए जाएंगे बोर्ड,भगवा रंग में होगा साईन बोर्ड का ऊपरी हिस्सा,PWD के बोर्ड के भगवा हिस्से में होंगे दो फोटोग्राफ,CM योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का फोटो,फोटो के ठीक नीचे होगा PWD का नया स्लोगन,'सरकार का संकल्प, सड़कों का हो कायाकल्प' होगा स्लोगन,PWD के बोर्ड के निचले हिस्से में होगा सफेद रंग,निचले हिस्से में सड़क का नाम एवं अन्य जानकारी,जिला संपर्क मार्ग पर होगा हरे रंग का बोर्ड

लखनऊ-राज्यपाल से मिले,सपा का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दल राज्यपाल से मिला,सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे पर दिया ज्ञापन,सपा के पूर्व मंत्री ललई यादव पर दर्ज मुकदमे पर दिया ज्ञापन,राम गोविंद चौधरी ने ज्ञापन में मुकदमा वापसी का किया अनुरोध,विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन ने की अगुवाई,राम गोविंद चौधरी,नरेश उत्तम,उदयवीर प्रतिनिधिमण्डल में रहे शामिल

इलाहाबाद-STF को सफलता,इलाहाबाद एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता,परीक्षा से पहले नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़,हाईकोर्ट क्लर्क, ग्रुप-D की परीक्षा में नकल कराने की थी तैयारी,ढ़ाई लाख कैश समेत चार जालसाजों को पुलिस ने किया अरेस्ट,25 डिवाइस, 42 ब्लूटूथ, स्मार्ट कार्ड और 18 ब्लैंक चेक बरामद,दर्जनों अभ्यर्थियों से परीक्षा में नकल कराने का लिया था ठेका,प्रति छात्र 4 लाख रुपए में परीक्षा पास कराने का लिया था ठेका,
कर्नलगंज के मैरी लूकस चौराहे से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ-प्रत्याशी का खेल,DGP मुख्यालय का आदेश भी नहीं मानती बलरामपुर पुलिस,15 दिन की मियाद के बाद भी मुख्यालय नहीं भेजी तलब रिपोर्ट,बलरामपुर में जाति प्रमाणपत्र से अजब जालसाजी का मामला,महाराष्ट्र में ब्राह्मण बना युवक चुनाव के लिए बन गया अनुसूचित जाति,महाराष्ट्र में ब्राह्मण बन FIR कराई,UP में दलित बनकर जीत लिया चुनाव,बलरामपुर के सरायख़ास जिला पंचायत सदस्य रामनरेश का कारनामा,जालसाजी की FIR पर बलरामपुर पुलिस ने लगा दी 1 माह में FR,चुनाव जीतने के लिए जिला पंचायत सदस्य ने पिता और जाति बदल डाली,सपा शासनकाल में बनवा लिया नए पिता के नाम पर जाति प्रमाण पत्र,मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन नही रदद् कर रहा जाति प्रमाणपत्र,जिला पंचायत सदस्य रामनरेश की जालसाजी पर DGP मुख्यालय सख्त

इलाहाबाद-स्मॉग से हवा जहरीली,संगम नगरी की भी स्मॉग से हवा जहरीली,दिल्ली,लखनऊ के बाद संगम नगरी में स्मॉग का कहर,स्मॉग के चलते लोगों को हो रही सांस लेने में दिक्कत,लो विजिबिलिटी के चलते सड़क पर चलना मुश्किल,पूर्व रक्षा वैज्ञानिक मोहम्मद आरिफ ने दी जानकारी,कहा 'स्मॉग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक,'लोग मास्क या कपड़े से मुंह ढ़ंककर निकलें घर से बाहर',खानपान में भी विशेष सावधानी बरतने की जरुरत'

लखनऊ-प्रतिमा पर सियासत !,अयोध्या में लगेगी भगवान राम की भव्य प्रतिमा,योगी सरकार लगवाएगी भगवान राम की प्रतिमा,सैफई में कृष्ण की भव्य प्रतिमा लगाने की तैयारी,सैफई महोत्सव कमेटी कृष्ण प्रतिमा लगाने की तैयारी में,यूपी में अब भगवान की प्रतिमा लगाने की सियासत

नोएडा-परिवहन विभाग फिसड्डी,परिवहन विभाग को पुराने वाहनों की नहीं है जानकारी,10 साल पुराने डीजल,15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की नहीं जानकारी,कार्रवाई के नाम पर भी सबसे पीछे जिले का परिवहन विभाग,फ़िसड्डी एआरटीओ से कैसे चलेगा नोएडा का परिवहन विभाग

कानपुर-धुंध ने रोकी रफ्तार,स्मॉग और कोहरे के चलते थमी ट्रेनों की रफ्तार,शताब्दी,राजधानी समेत दर्जन भर ट्रेनें चल रहीं लेट,रीवा,श्रम शक्ति,पूर्वा,मगध एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट,12 से 15 घंटे समय से लेट चल रही ट्रेनें,स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान

अमरोहा-दो पक्षों में विवाद का मामला,पुलिस पर पथराव और फायरिंग का मामला,35 नामजद समेत 65 लोगों पर मुकदमा दर्ज,पुलिस ने 30 आरोपियों को किया गिरफ्तार,एसओ,दारोगा और 2 सिपाही हुए थे घायल

फतेहपुर-पिकअप की टक्कर से महिला की मौत,आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार,साथी संविदा कर्मियों ने लगाया जाम,सदर कोतवाली इलाके में हुआ हादसा

पीलीभीत-चीनी मिल बरखेड़ा पर किसानों का हंगामा,पथराव,किसानों ने मिल की दीवार तोड़ी,जमकर हुआ पथराव,मिल अफसरों,कर्मचारियों और किसानों में मारपीट,बीसलपुर पुलिस समेत कई थानों की फोर्स पहुंची

सीतापुर-अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में मिला,कई दिन पुराना शव होने से नहीं हो सकी शिनाख्त,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बिसवां में शीलता मंदिर के निकट मिला शव

बागपत-खाना बनाते समय सिलेंडर में धमाका,धमाके से मकान की छत उड़ी,हादसे में 1 दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,बड़ौत क्षेत्र के बुराना रोड की घटना

वाराणसी-सेल्स टैक्स ऑफिस के स्टोर रूम में लगी आग,फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर पाया काबू,आग से कई अहम दस्तावेज जलने की आशंका

फर्रुखाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गंगा में कूदा,गोताखोर गंगा में कर रहे युवक की तलाश,मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढुइया की घटना

कानपुर-दो ट्रकों में टक्कर,कोहरे के चलते 2 ट्रकों में हुई टक्कर,4 लोग घायल,निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,बिधनू थाना क्षेत्र के ओरियारा की घटना

गाज़ियाबाद-जीआरपी पुलिस ने पकड़े 4 शातिर चोर,12 लाख की ज्वैलरी और दर्जनों मोबाइल बरामद,चोर ट्रेन में करते थे चोरी की वारदात

मऊ-गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी,हत्या कर युवती का शव फेंके जाने की आशंका,हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव की घटना

इटावा-प्रेमी युगल ने दी जान,प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान,भरथना कोतवाली के मेड़ी दुधी गांव के सामने की घटना

मथुरा-निकाय चुनाव प्रत्याशियों के दो पक्षों में विवाद,फायरिंग में दो लोग घायल,नोएडा रेफर किया गया,पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया,हाईवे थाना क्षेत्र में बिरजापुर की घटना,कांग्रेस और बीएसपी समर्थकों में हुई फायरिंग

अलीगढ़-जिंदा जलकर मौत,कार में आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत,पुलिस मृतक युवक की पहचान कराने में जुटी,हरदुआगंज थाना क्षेत्र के साधु आश्रम रोड की घटना 

बरेली-भाई-भाई में शराब के लिए पैसों को लेकर संघर्ष,छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन पर किया चाकू से वार,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,आरोपी दूसरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,थाना सुभाष नगर के मढ़ीनाथ क्षेत्र की घटना

बुलन्दशहर-छोटी नहर में मिला अज्ञात महिला का शव,महिला की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सिकन्द्राबाद क्षेत्र के चन्द्रावली की छोटी नहर की घटना

एटा-जुए के अ्डडे पर छापा,पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा,9 जुआरी गिरफ्तार,1 लाख कैश,9 मोबाइल बरामद,थाना कोतवाली नगर का मामला

गोरखपुर-धुंध ने रोकी रफ्तार,धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार,वैशाली सुपरफास्ट 6.30 घंटे,हमसफर सुपरफास्ट 8.40 घंटे लेट,गोरखधाम 8 घंटे,अवध आसाम एक्सप्रेस 11.30 घंटे लेट,जननायक 19 घंटे, ग्वालियर बरौनी 10.30 घंटे लेट,पूरबिया एक्सप्रेस 8.30 घंटे,मोतिहारी 2.15 घंटे लेट,शहीद एक्सप्रेस 5 घंटे चल रही है लेट

जौनपुर-युवक के अपहरण का प्रयास विफल,पुलिस ने युवक को किया बरामद,4 बदमाश अरेस्ट,पेट्रोल पम्प कर्मियों की सूचना पर बैरियर लगाकर पकड़ा,मछलीशहर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा का मामला

गोरखपुर-भाई की हत्या,भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या,जमीनी विवाद में हत्याकर आरोपी फरार,खजनी थाने के बरवल माफी की घटना

रायबरेली-मंदिर के पास मिला अज्ञात युवक का शव,हत्या कर युवक का शव फेंके जाने की आशंका,महराजगंज थाना क्षेत्र के ओरी गांव की घटना

हापुड़-पुलिस ने हाईवे के लुटेरों को किया गिरफ़्तार,एक महिला समेत 3 लोग गिरफ़्तार,लूटी गयी 6 नई बुलेरो, ट्रक, 2 तमंचे बरामद,गिरोह हाईवे पर महिला का इस्तेमाल कर थे लूटपाट,शहर कोतवाली पुलिस ने की गिरफ़्तारी

एटा-पुलिस ने 78 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,10 लाख की शराब बरामद,2 शराब तस्कर गिरफ्तार,तमंचा,कारतूस,2 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस,नंबर प्लेट बरामद,पिलुआ पुलिस से भदवास बॉर्डर के पास किया बरामद

वाराणसी-कल हुए बवाल के बाद बीएचयू में हालात सामान्य,छात्रों में मामले को लेकर अभी भी आक्रोश,परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स की तैनाती

एटा-दिल्ली पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक को दबोचा,अवैध असलहों की तस्करी मामले में किया गिरफ्तार,आरोपी डॉक्टर हरवंश को साथ ले गई दिल्ली पुलिस,दिल्ली,यूपी समेत कई राज्यों में तस्करी का आरोप,शहर कोतवाली के आशीष कॉम्पलेक्स से पकड़ा

आगरा-ताज महल की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे ADG,ADG सुरक्षा ने अफसरों के साथ की बैठक,ताजमहल में लगे CCTV सही कराने के दिए निर्देश,ताज की सुरक्षा के लिए दिल्ली में कल हुई थी बैठक,केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, IG आगरा बैठक में थे शामिल

फर्रुखाबाद-मारपीट का वीडियो वायरल,व्यवसायी और युवक में मारपीट का वीडियो वायरल,परिजनों ने घुमना चौकी इंचार्ज से मांगी थी मदद,पीड़ितों को ही दारोगा राम सनेही ने दी गालियां,वीडियो में पिट रहे युवक को केस दर्ज कर भेजा जेल,सदर कोतवाली के रेड गंज में 1 सप्ताह पूर्व हुई थी मारपीट

गुरुवार, 9 नवंबर 2017

निकाय चुनाव की रैलियों को संबोधित करेंगे CM योगी,

लखनऊ-सीएम का ट्वीट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट,उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सीएम ने दी शुभकामनाएं,राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं-सीएम,सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी

लखनऊ-सीएम करेंगे रैली,निकाय चुनाव की रैलियों को संबोधित करेंगे CM योगी,
अयोध्या से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करेंगे पहली रैली,14 नवम्बर को अयोध्या से करेंगे प्रचार अभियान का आगाज,प्रदेश भर में दो दर्जन रैलियों को संबोधित करेंगे CM योगी

कानपुर देहात-खजांची को मदद,खजांची को अखिलेश ने भेजी आर्थिक मदद,सपा नेता के हाथों खजांची के परिवार को भेजी मदद,अखिलेश यादव ने 10 हजार कैश की मदद परिवार को दी,नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में हुआ था जन्म,अखिलेश यादव ने जन्मे बच्चे का नाम रखा था खजांची,झींझक इलाके में रहता है खजांची का गरीब परिवार

लखनऊ-सीएम से मुलाकात,नीति आयोग की टीम सीएम से मिलने पहुंची,एनेक्सी में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात,कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद 

अमरोहा-बनेगा कीर्तिमान,अमरोहा में मानव श्रृंखला" से बनेगा विश्व कीर्तिमान,देश का नक्शा बनाकर बनेगी मानव श्रंखला,खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल, आरपी सिंह रहेंगे,प्रवीण कुमार समेत पहलवान अलका तोमर भी होंगी शामिल,15 हजार लोगों से मानव श्रृंखला से बनेगा देश का नक्शा,नक्शे में अलग अलग राज्यों को दर्शाया जाएगा,1800 मीटर चौड़ा 70 फिट लम्बा फहराया जायेगा तिरंगा,अमरोहा के गांव तिगरी मेला स्थल पर बनेगा विश्व कीर्तिमान

लखनऊ-IAS के साथ धोखाधड़ी,सीनियर IAS के नंबर के साथ धोखाधड़ी,केस दर्ज,विशेष सचिव PWD राजशेखर के नंबर के साथ धोखाधड़ी,मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की धोखाधड़ी के तार गुजरात से जुड़े,नंबर पोर्ट के लिए 2 चरणों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी,IAS राजशेखर ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर,नम्बर पोर्टबिलिटी मामले में आरोपी का चला पता,इलाहाबाद के रहने वाले विनय कुमार पर धोखाधड़ी आरोप

इटावा-अवैध शराब बरामद,अवैध शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा,15 लाख कीमत की अवैध देशी शराब बरामद,बकेवर पुलिस ने लोधियानी चौराहे से पकड़ा,पंजाब से यूपी लाई जा रही अवैध शराब,गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में खुलासा,पुलिस ने 5 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

मथुरा-कोहरे के चलते टक्कर,कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े,5 लोग हादसे में घायल,अस्पताल में भर्ती,छाता कोतवाली क्षेत्र के NH 2 की घटना

औरैया-ओवर ब्रिज में आई दरार,NH-19 ओवर ब्रिज में कई मीटर लंबी दरार,दरार आने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,शहर कोतवाली के जालौन चौराहा ओवर ब्रिज का मामला

इलाहाबाद-बमबाजी और फायरिंग,घर में घुसकर बमबाजी और फायरिंग से हड़कम्प,फायरिंग में एक युवक घायल,SRN में भर्ती,पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार,दारागंज थाना क्षेत्र में बमबाजी और फायरिंग

बस्ती-विवाहिता का मिला शव,संदिग्ध हालत में कमरे में विवाहिता का मिला शव,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,गौर थाना क्षेत्र के बभनान इलाके का मामला

इटावा-अवैध शराब बरामद,अवैध शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा,15 लाख कीमत की अवैध देशी शराब बरामद,बकेवर पुलिस ने लोधियानी चौराहे से पकड़ा

मेरठ-घने कोहरे के चलते एनएच-58 पर लगा जाम,5 किमी लम्बे जाम में फसे हजारों वाहन,भीषण जाम खुलवाने में पुलिस के छूट रहे पसीने,परतापुर थाना क्षेत्र में मोहिद्दीनपुर तक लगा जाम

अमेठी-दर्जन भर बच्चे घायल,स्कूल वैन,कार,बोलेरो की टक्कर,दर्जन भर बच्चे घायल,गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,गौरीगंज क्षेत्र के एसजेएस स्कूल के पास हुई घटना

ग्रेटर नोएडा-चलती कार में आग लगने से हड़कम्प,चालक ने कार से कूद कर बचाई जान,दादरी क्षेत्र के ओमिक्रोन सेक्टर की घटना

सहारनपुर-पिता-पुत्र के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां,गोली लगने से बेटे की मौके पर हुई मौत,पिता की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र में संघर्ष,देवबंद थाना क्षेत्र के रणखंडी गांव की घटना

फैजाबाद-आज सुबह से नहीं निकली धूप,छाया घना कोहरा,सर्दी की शुरुआत में ही शुरू हुआ कोहरा,स्कूली बच्चों को आने जाने में हो रही दिक्कत

मथुरा-धुंध के चलते रेल यातायात हो रहा प्रभावित,दिल्ली से आगरा जाने वाली दर्जन भर ट्रेने लेट,शताब्दी,सम्पर्क क्रांति समेत कई ट्रेने लेट,ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन पर यात्री परेशान

बागपत-शराब सेल्समैन की गला रेतकर हत्या,हाईवे किनारे दुकान में पड़ा मिला शव,लूट के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका,बिनौली थाना क्षेत्र के जोहडी गांव की घटना

लखनऊ-सपा पार्टी ऑफिस में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉंफ्रेंस,रामगोविंद चौधरी,नरेश उत्तम करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस,सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी पीसी में रहेंगे,समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव को लेकर देगी जानकारी

उन्नाव-अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव,रेप के बाद युवती की हत्या की आशंका,पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेवल गांव की घटना

झांसी-आचार संहिता उल्लंघन का केस,आप मेयर प्रत्याशी समेत एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज,नामांकन के दौरान रूपए लुटाने के आरोप में केस दर्ज,नवाबाद पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया

दिल्ली-SC में पद्मावती फिल्म,पद्मावती फिल्म का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,राजपूत समुदाय ने दाखिल की याचिका,याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग,SC से कमेटी बनाकर फिल्म देखने की मांग,फिल्म में इतिहास के तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया,इससे राजपूत समुदाय की भावनाएं आहत हुईं,सुप्रीम कोर्ट एक कमेटी का गठन कर स्क्रीनिंग कराए

दिल्ली-प्रदूषण पर NGT सख्त,NGT ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार,कोई एक क़दम बताएं जो आपने उठाया-एनजीटी,प्रदूषण को रोकने के लिए पहले ही क़दम क्यों नहीं उठाए,
प्रदूषण फैलाने वालों के आपने कितने चालान काटे- NGT,

बारिश के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल क्यों नहीं किया-NGT,शर्म की बात है ग्राउंड पर कोई क़दम नही उठाए गए-एनजीटी,ख़त लिखने की बात कह रहे लेकिन कोई क़दम नहीं उठाया,जिसकी वजह से दिल्ली रहने लायक नहीं रही-NGT,दिल्ली सरकार हेलीकॉप्टर और फायर ब्रिगेड का करें इस्तेमाल

कानपुर देहात-सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,गले पर मिले रस्सी के निशान,हत्या की आशंका,पट्टी थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर मिला शव

इलाहाबाद-शव मिलने से सनसनी,पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता मिलने से सनसनी,व्यक्ति की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका,घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा का मामला

फैजाबाद-ट्रक और बोलेरो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल,गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,कोतवाली बीकापुर के आजाद नगर के पास हादसा

बलिया-अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन आज,प्रदेश के नामी-गिरामी पहलवान दंगल में लेंगे भाग,ददरी मेले में आज होगा दंगल का आयोजन

गाजियाबाद-कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कराया मामला शांत,थाना विजयनगर के प्रताप विहार इलाके का मामला

ग्रेटर नोएडा-BSF के जवान को मारी गोली,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती,मामूली विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां,जारचा थाना क्षेत्र के छोलाश गांव की घटना

झांसी-सरकारी परिसर में गुटखा खा रहे 3 लोगों का चालान,200-200 रुपए का जुर्माने कर चेतावनी के बाद छोड़ा,नवाबाद बुंदेलखंड महाविद्यालय का मामला

कानपुर-ऊषा रत्नाकर शुक्ला,ममता तिवारी ने नामांकन लिया वापस,कानपुर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के समर्थन में आई,कांग्रेस से टिकट न मिलने पर दोनों ने निर्दलीय किया था नामांकन

सुल्तानपुर-DCM और ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत,2 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,धुंध के चलते DCM और ट्रक में हुई टक्कर,कुड़वार क्षेत्र के बंधुआकला के पास की घटना

लखनऊ-नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई लखनऊ में,ED के दफ्तर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई,वेबवर्क ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पहुंचे ED,ईडी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भेजा था नोटिस 

बुधवार, 8 नवंबर 2017

हाईकोर्ट परिसर में तंबाकू के प्रयोग के खिलाफ याचिका

मिर्जापुर-नहर में पलटी स्कूल वैन,स्कूली वैन नहर में पलटने से हड़कम्प,वैन में सवार 27 बच्चों को लोगों ने बचाया,श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल की है वैन,हलिया थाना क्षेत्र के पतवारी गांव की घटना

हापुड़-ट्रेन से ट्रैक्टर ट्रॉली के टकराने का मामला,डीआरएम ने स्टेशन मास्टर, गेटमैन को किया सस्पेंड,शुरुआती जांच में स्टेशन मास्टर, गेटमैन की लापरवाही आई सामने,हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम बनाई गई,कल हापुड़ के गेट नंबर 74 पर ट्रेन से टकराई थी ट्रैक्टर ट्रॉली,गेटमैन की लापरवाही से ट्रेन गुजरने के दौरान खुला था फाटक

लखनऊ-कांग्रेस की किरकिरी,मेयर पद प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की बड़ी किरकिरी,कुशुम शर्मा को कांग्रेस ने बनाया था लखनऊ मेयर प्रत्याशी,नामांकन के जरूरी कागजात न होने पर दूसरा प्रत्याशी उतारा,आननफानन में नामांकन के ऐन वक्त पर कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी,प्रेमा अवस्थी को भी कांग्रेस ने बनाया लखनऊ मेयर प्रत्याशी,कांग्रेस के सिंबल पर दो मेयर प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ-स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा,चिकित्सा स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की समीक्षा,स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यो की समीक्षा बैठक शुरु,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी में कर रहे समीक्षा बैठक,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ ,रीता बहुगुणा जोशी बैठक में मौजूद,मंत्री स्वाति सिंह भी समीक्षा बैठक में भाग लेने एनेक्सी
 पहुंची,PGI डायरेक्टर राकेश कपूर, RML डायरेक्टर दीपक मालवीय मौजूद,केजीएमयू VC प्रो. एमएल भट्ट समीक्षा बैठक में मौजूद

लखनऊ-2 लाख का इनामी गिरफ्तार,यूपी,NCR का शातिर लुटेरा साहुन गिरफ्तार,लूट, डकैती की दर्जनों वारदातों को दे चुका है अंजाम,दिल्ली स्पेशल सेल ने घोषित किया था 2 लाख का इनाम,अलीगढ़ से लेकर पानीपत तक वारदातों में था शामिल,दिल्ली स्पेशल सेल ने बदमाश साहुन को किया गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा-कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियों में टक्कर,ज़ीरो पॉइंट से 9KM पर 10 गाड़िया आपस में टकराई,कई लोग हादसे में घायल,अलग अलग अस्पताल में भर्ती,ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र की घटना,हादसे से यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा भीषण जाम,भीषण जाम में सैकड़ों वाहन फंसे,लोग परेशान,जाम को खुलवाने का किया जा रहा प्रयास

सम्भल-बीजेपी प्रत्याशी घोषित,बीजेपी ने सम्भल सीट से पूनम संखधर को बनाया प्रत्याशी,चंदौली सीट से इंदुरानी को बनाया नगर पालिका प्रत्याशी

शामली-जंगल में युवती का शव मिलने से सनसनी,रेप के बाद हत्याकर शव फेंकने की आशंका,गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिला शव,आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के जलालपुर की घटना

मऊ-सिग्नल न होने की वजह से घंटों से क्रॉसिंग पर खड़ी ट्रेन,आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन के सिग्नल रूम का किया घेराव,भटनी-शाहगंज पसेंजरह ट्रेन 2 घंटे से क्रॉसिंग पर खड़ी,खुरहट रेलवे स्टेशन का यात्रियों ने किया घेराव 

अलीगढ़-कोहरे के चलते कई जगह हुए सड़क हादसे,हादसों में 2 लोगों की मौत,7 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,देहलीगेट,बन्नादेवी और लोधा इलाके में हुए हादसे

देवरिया-खिलाड़ियों से मारपीट,नेशनल खिलाड़ियों से स्कूल के छात्रों ने की मारपीट,ट्रेन से बिहार के समस्तीपुर से कानपुर जा रहे थे खिलाड़ी,ट्रेन में सीट के विवाद को लेकर खिलाड़ियों से भिड़े छात्र,बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में खिलाड़ियों से मारपीट,देवरिया जीआरपी में 2 नामजद समेत 35 अज्ञात पर केस,भाटपाररानी स्टेशन का मामला 

हापुड़-दूसरे दिन भी छाई धुंध,लोगों को आँखों में जलन,सांस लेने में परेशानी,डीएम के आदेश पर प्राइमरी से लेकर डिग्री कॉलेज तक बंद,हाईवे पर धुंध के कारण वाहनों की रफ़्तार पर लगा ब्रेक

गाजियाबाद-गला रेतकर हत्या,युवक की गला रेतकर हत्या से हड़कम्प,कल से घर से लापता था मृतक युवक,विजयनगर के बागू इलाके में मिला शव

मेरठ-शहर में फैली धुंध से बाहर निकलना हुआ दूभर,धुंध के चलते लोगों की आखों में हो रही जलन,धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार भी हई धीमी

बदायूं-ट्रक की टक्कर से छात्र की मौके पर मौत,नाराज परिजनों ने रोड पर लगाया जाम,आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार,सिविल लाइन के आगरा रोड पर हादसा

गाजियाबाद-सिपाही को पीटा,गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दबंगों ने सिपाही को पीटा,यूपी के सीतापुर में तैनात है पीड़ित सिपाही,सिहानीगेट थाना क्षेत्र में दबंगों ने की पिटाई

दिल्ली-ETV पर बोले संतोष गंगवार,शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड की पहल का स्वागत-गंगवार,'राम मंदिर मामला आपस में बैठकर सुलझाने का स्वागत','मुस्लिम लोग भी यही चाहते हैं मामला सुलझ जाए',जो पहल की गई है वो स्वागत योग्य है-संतोष गंगवार

कानपुर-रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही,रावतपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बड़ी लापरवाही,रेलवे स्टेशन की जगह पटरियों से निकलते हैं यात्री,पटरियों पर यात्रियों को चलने से नहीं रोका जाता,रेलवे की लापरवाही से कभी भी हो सकता है हादसा

बलरामपुर-प्रदूषण पर NGT सख्त,क्लिंकर से फैल रहे प्रदूषण पर NGT सख्त,प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारियों ने शुरु की जांच,बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर उतारी जा रही नेपाल जाने वाले क्लिंकर,प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों पर लोड होकर क्लिंकर जाती है नेपाल,क्लिंकर के प्रदूषण से हजारों परिवार प्रभावित,हो रही बीमारियां,डीएम ने भी रैक न उतारने के लिए DRM को लिखा है पत्र

लखनऊ-बिल्डर-बायर विवाद मामला,नोएडा के बिल्डर-बायर विवाद सुलझाने के लिए बैठक जारी,विधानसभा लाइब्रेरी में विवाद सुलझाने को बनी समिति की बैठक,समिति में मंत्री सुरेश खन्ना,सतीश महाना,सुरेश राणा शामिल,नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी समिति की बैठक में शामिल

आगरा-ताज के शहर में तनी धुंध की चादर,पीएम 2.5 का स्तर 360 के पार,मानक के अनुसार 60 माइक्रोग्राम होनी चाहिए पीएम 2.5,यमुना एक्सप्रेस वे पर थमी वाहनों की रफ़्तार,एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले लोग परेशान

लखनऊ-मेयर प्रत्याशी घोषित,फिरोजाबाद,बरेली से BJP मेयर प्रत्याशी घोषित,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने घोषित किए प्रत्याशी,बरेली नगर निगम से महापौर प्रत्याशी उमेश गौतम बने,फिरोजाबाद से नूतन राठौर को भाजपा महापौर प्रत्याशी घोषित,भाजपा के सभी 16 महापौर प्रत्याशी घोषित किए गए

शाहजहांपुर-जिला जज का निधन,जिला जज भूपेंद्र सहाय का निधन,इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में निधन,डीएम ने कलेक्ट्रेट में निधन पर की शोकसभा,एटा के रहने वाले थे जिला जज भूपेंद्र सहाय,पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे भूपेंद्र सहाय

देवरिया-अवैध खनन का मामला,सीबीआई टीम के समाने पेश हुए शिकायतकर्ता,ठेकेदार,सीबीआई की टीम ने जिला प्रशासन से मांगी जानकारी,आस्था,नदी की धारा मोड़ने के बहाने हो रहा था अवैध खनन,2014 से 2016 तक के कर्मियों,अफसरों को किया तलब,गौरा बरहज नगर पालिका के घाघर में हो रहा था अवैध खनन

मेरठ-धुंध के कारण अलग-अलग हादसों में दो की मौत,दो ट्रक आपस में भिड़े,युवक की मौत,बस से कुचलकर महिला की मौत,मेरठ के हापुड़ रोड की घटना

मथुरा-चलती कार में लगी आग,चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कम्प,कार सवार लोगों ने कार से कूदकर बचाई जान,सुरूर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे की घटना

लखनऊ-चिनहट में जारी है हत्या जैसी वारदातों का दौर,सिक्योरिटी गार्ड की चाकूओं से गोदकर हत्या,बीच चौराहे पर सिक्योरिटी गार्ड को मारा गया चाकू,चिनहट के मटियारी चौराहे पर BK मोटर्स की घटना

बुलन्दशहर-शहीद का शव पहुंचा गांव,पैतृक गांव पहुंचा मुठभेड़ में शाहीद जवान का पार्थिव शरीर,शोक में डूबा सौंजना रानी गांव,DM,SSP मौके पर पहुंचे,मंत्री सुरेश राणा शहीद जवान को देंगे श्रद्धांजलि

बलिया-पुलिस ने सूचना पर घर में की छापेमारी,एक ट्रॉली हड्डी,30 खाल,4 चापर,कुल्हाडी बरामद,सिकन्दरपुर क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बे का मामला

भदोही-एमबीएस राजकीय अस्पताल के स्टोर में लगी आग,आग से अस्पताल में लाखों का सामान जलकर राख,दमकल की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,भदोही कोतवाली क्षेत्र का मामला 

सीतापुर-बस की टक्कर से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत,दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरी थी सड़क पर महिला,हादसे में तीन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,सिधौली इलाके के मुकीमपुर गांव के पास हुआ हादसा 

अलीगढ़-परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप,सीएमएस से डॉक्टर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग,क्वार्सी के दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय की घटना  

कौशाम्बी-सपा नेता के पिता की हत्या से इलाके में सनसनी,सपा नेता के पिता की गला रेत कर हुई हत्या,मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नारा गांव का मामला

इलाहाबाद-तंबाकू निषेध पर याचिका,हाईकोर्ट परिसर में तंबाकू के प्रयोग के खिलाफ याचिका,कोर्ट परिसर में तंबाकू के प्रयोग को लेकर हाईकोर्ट सख्त,डीएम,एसएसपी और नगर आयुक्त को हाईकोर्ट ने किया तलब,अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रुप से हाजिर रहने का आदेश,13 नवम्बर को हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई

आगरा-धुंध का असर दिख रहा ट्रेनों पर,गतिमान,शताब्दी समेत आधा दर्जन ट्रेने लेट,दिल्ली से झांसी जाने वाले अधिक तर ट्रेने लेट,धुंध के चलते यात्रियों को  हो रही भारी परेशानी

लखनऊ-काला दिवस मना रही कांग्रेस,नोटबंदी के एक साल पर कांग्रेस मना रही काला दिवस,प्रदेश में नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रभावों का कर रही प्रचार,शाम लखनऊ में राजबब्बर की अगुवाई में होगा मशाल जुलूस,प्रदेश भर में नोटबंदी की बरसी मना रही कांग्रेस

इलाहाबाद-हाईकोर्ट भूमि पर पर बने धार्मिक स्थल को लेकर याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है याचिका पर फैसला,याचिका में धार्मिक स्थल को हटाने की मांग की गई,
लम्बी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने किया है फैसला सुरक्षित

प्रतापगढ़-प्रत्याशी पर दो पैन कार्ड प्रयोग करने के आरोप का मामला,कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा यादव पर है आरोप,दूसरे प्रत्याशी की तहरीर पर कुंडा प्रत्याशी सीमा यादव पर केस

आगरा-गोली लगा शव मिला,युवक का गोली लगा शव मिलने से हड़कम्प,हत्याकर युवक का शव फेंकने की आशंका,युवक के शव के पास से तमंचा बरामद,एत्माउद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार की घटना

बागपत-कर्मियों ने किया काम बंद,अनुबंधित बस कर्मचारियों ने किया काम बंद,अवैध वसूली और मारपीट के विरोध किया काम बंद,एसपी कार्यालय पर बैठे अनुबंधित बस कर्मचारी,मेरठ रोड पर बसों से अवैध वसूली का लगाया आरोप,एसपी को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर-छेड़छाड़ के विरोध पर पिटाई,छेड़छाड़ के विरोध पर युवती और मां को पीटा,मां की हालत गंभीर,ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,आरोपी दबंग युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट,लोगों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने पकड़ा,कछवा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का मामला

सहारनपुर-पुलिस ने 30.25 लाख के जाली नोट पकड़े,1 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस कर रही पूछताछ,बेहट थाना क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी

दिल्ली-NGT में सुनवाई,पराली जलाने को लेकर NGT में हुई सुनवाई,कल भी NGT में सुनवाई रहेगी जारी,NGT ने पंजाब,UP,हरियाणा,राजस्थान से मांगी रिपोर्ट,अभी तक क्या कुछ किया,दिल्ली सरकार को NGT की फटकार,स्कूल बंद करवाए लेकिन इंडस्ट्री,कंस्ट्रशन बंद क्यों नहीं की,NTPC ने भी मांगा समय,कल जवाब दाख़िल करेंगे,दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए क्या किया,पानी का छिड़काव करके क्या क़दम उठाये वो बताए,चार राज्यों से जवाब मांगा गया हैं कि प्रदूषण पर क्या किया

सहारनपुर-सड़क पर पड़ी नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत,वाहन से कुचलकर हुई नवजात बच्ची की मौत,बच्ची को सड़क पर फेंके जाने की आशंका,देवबंद थाना क्षेत्र के भायला इलाके का मामला

बांदा-आर्थिक तंगी के चलते किसान ने दी जान,खेत में पेड़ पर लटकता मिला किसान का शव,जानवरों ने किसान की फसल कर दी थी बर्बाद,बबेरु कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव की घटना