tikhiawaz24.in

सोमवार, 13 नवंबर 2017

15 नवंबर से UP से दिल्ली नॉन स्टाप बस सेवा होगी शुरू

लखनऊ-सीएम का छत्तीसगढ़ दौरा,मुख्यमंत्री योगी का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज,छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह से मिलेंगे यूपी CM योगी,नक्सलवाद और राजनैतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

लखनऊ-नॉन स्टॉप बस सेवा,15 नवंबर से UP से दिल्ली नॉन स्टाप बस सेवा होगी शुरू,लखनऊ से आनंदविहार दिल्ली तक चलेंगी नॉन-स्टॉप AC बसें,चारबाग से आनंदविहार दिल्ली तक चलेगी नॉन स्टॉप बस सेवा,चारबाग से आनंद विहार बस स्टेशन तक नॉन-स्टॉप बस सेवा,एक्सप्रेसवे के जरिए 8 घंटे में सफर तय करेंगी रोडवेज बसें,नॉन-स्टॉप सेवा के तहत संचालित होगी एसी बस सेवा,एसी बस के किराए में यात्रियों को मिलेगी राहत

देवरिया-भाई बहन की मौत,देवरिया में भूख से सगे भाई बहन की मौत की चर्चा,मृतकों के घर पर नहीं मिला राशन का एक भी दाना,मृतक परिवार का नहीं बना है बीपीएल राशन कार्ड,कुपोषित बच्चों का अस्पताल में चल रहा था इलाज,गोरखपुर से लखनऊ के लिए रेफर किए गए थे बच्चे,अस्पताल से ले जाते समय रास्ते में हुई बच्चों की मौत,एसडीएम लार ने भूख से मौत होने से किया इनकार,लार थाना क्षेत्र के गयागीर वार्ड का मामला

हापुड़-चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़,एक बदमाश, दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली,घायल पुलिसकर्मी CHC में कराए गए भर्ती,पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार,फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस,हापुड़ कोतवाली के HPDA इलाके का मामला

वाराणसी-अनुप्रिया पटेल के सुरक्षा कर्मी की गाड़ी डिवाइडर से भिड़ी,एक सुरक्षा कर्मी घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,सिगरा थाना क्षेत्र के फातमान रोड की घटना

हरदोई-दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत,चपेट में आई मां गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती,मल्लावां इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा 

लखनऊ-नोएडा के JRE कॉलेज के छात्र दूसरे कॉलेजों में होंगे शिफ्ट,13 और 14 नवंबर को AKTU कराएगा काउंसलिंग,छात्रों ने क्लासेज, हॉस्टल को लेकर की थी शिकायत,शिकायत के बाद बैठक में दिए गए थे सुधार के निर्देश,हालात में सुधार न होने पर दूसरी जगह दाखिले का विकल्प 

इलाहाबाद-शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी आज शहर में,महंत नरेन्द्र गिरि से बाघम्बरी मठ में करेंगे मुलाकात,राम मंदिर निर्माण और बाबरी मस्जिद विवाद पर करेंगे चर्चा,सुबह 11बजे बाघम्बरी मठ में होगी दोनों के बीच मुलाकात,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं महंत नरेन्द्र गिरि

लखनऊ-लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक आज,दीक्षांत समारोह में नए  मेडल देने पर लगेगी मुहर,विवि के दो शिक्षकों की सेवाएं समाप्ति पर भी लगेगी मुहर,बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी रखे जाएंगे

लखनऊ-वन विभाग में रेंजरों की तबादला नीति में बदलाव की तैयारी,डीएफओ को मिलेगा वन रेंजरो के तबादले का अधिकार,डीएफओ अब अपने जिले की रेंज में कर सकेंगे रेंजरो के तबादले,अब तक शासन स्तर से होती है जिले की रेंजो में रेंजरों की तैनाती

सुल्तानपुर-फोरलेन निर्माण पर पानी की वजह से बाइक फिसली,बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर,लंभुआ कोतवाली के डकाही गांव के पास की घटना 

शाहजहांपुर-अखिलेश के बयान पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार ,अखिलेश खुद छल करते रहें, उन्हें सब छल ही दिखता है,अखिलेश को भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए- सुरेश खन्ना,5 साल के छल का जनता ने चुनाव में परिणाम दिया- खन्ना,अखिलेश यादव को आत्मनिरीक्षण करने की जरुरत- खन्ना
जन सेवा के माध्यम से राजनीति करनी चाहिए- सुरेश खन्ना 

मथुरा-पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,आरोपी पति हत्याकर मौके से हुआ फरार,कोसीकला क्षेत्र के सांगड़ा मोहल्ले की घटना

मथुरा-पत्नी की हत्या की,पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,आरोपी पति हत्याकर मौके से हुआ फरार,कोसीकला क्षेत्र के सांगड़ा मोहल्ले की घटना

नोएडा- दंपति घायल,पार्किंग ठेकेदार ने दंपति को मारी टक्कर,पार्किंग से गाड़ी निकालते समय हुआ हादसा,पति-पत्नी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती,नोएडा सेक्टर- 18 पुलिस चौकी के पीछे की घटना

लखनऊ-CM ने किया निरीक्षण,CM ने पीलीभीत में धान,गन्ना क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया,सरकारी क्रय कन्द्रों पर धान बेचने के लिए आए किसानों से की बात,किसान की समस्याओं के समाधान का CM योगी ने दिया आश्वासन,क्रय केन्द्र प्रभारियों से धान खरीद भुगतान स्थिति की ली जानकारी,किसी भी स्तर पर किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा-CM,'धान,गन्ने का समर्थन मूल्य किसानों को दिलाया जाना प्राथमिकता','धान,गन्ना खरीद सम्बन्ध में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी'

लखनऊ-CM का निरीक्षण,मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का किया निरीक्षण,CM ने किया टाइगर रिज़र्व ईको-पर्यटन स्थल का औचक निरीक्षण,पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी,चूका स्पॉट को ईको-पर्यटन स्थल में विकसित करने का प्रस्ताव मांगा,पर्यटकों के लिए जल हट,नौकायन जैसी और सुविधाएं बढ़ाए जाने के निर्देश,टाइगर सफारी,रेस्क्यू सेंटर का प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश

आजमगढ़- अधेड़ की मौत,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार,अधेड़ की मौत,ट्रक चालक को पकड़ किया पुलिस के हवाले,बिलरियागंज क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का मामला

सीतापुर- संदिग्ध मौत,विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,मछरेहटा क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का मामला

आजमगढ़- दहेज हत्या का केस,संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी विवाहिता की मौत,मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस,गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का मामला

मथुरा- हवाई फायरिंग से हड़कंप,दबंग बाइक सवारों ने खुलेआम की फायरिंग,हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल,फायरिंग की सूचना के बाद नहीं पहुंची पुलिस,वृंदावन क्षेत्र के गोरानगर कॉलोनी का मामला

लखनऊ- बनेंगे दो आदर्श बूथ,नगर निगम के हर जोन में बनेंगे दो आदर्श बूथ,वृद्ध और महिला मतदाताओं के बैठने के लिए लगेंगी कुर्सियां,दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, धूप से बचने के लिए टेंट लगेगा,बूथों पर वोटरों की मदद के लिए एक हेल्प डेस्क भी मिलेगी

लखनऊ- निर्माण में तेजी,105 किमी लंबे फोर लेन आउटर रिंग रोड के निर्माण में तेजी,फैजाबाद रोड से सुल्तानपुर रोड तक किसान पथ का निर्माण कार्य शुरू,आउटर रिंग रोड में लखनऊ और बाराबंकी के 43 गांव शामिल,करीब 1500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है,प्रोजेक्ट में 12 फुट ओवरब्रिज और 26 अंडरपास बनाएगा एनएचएआई,आउटर रिंग रोड का निर्माण साल 2018 तक पूरा करने का हैं लक्ष्य

लखनऊ-सर्राफ से लूट,जानकीपुरम थाना क्षेत्र में सर्राफ के साथ लूट की वारदात,सर्राफा व्यापारी से 4 लाख के जेवरात,नगदी लूटी,बाइक सवार बदमाश सर्राफ से जेवर,नगदी लूटकर फरार,6O फिट रोड पर लोधी चौराहे पर बदमाशों ने की लूट

लखनऊ-बदलाव की तैयारी,वन विभाग में रेंजरों के तबादलों की नीति में बदलाव की तैयारी,डीएफओ को मिलेगा वन रेंजरों के तबादले का अधिकार,डीएफओ को रेंजरों के तबादले के अधिकार का शुरू हुआ विरोध,रेंजरों ने बैठक कर तबादला नीति में इस बदलाव का किया विरोध,वन रेंजरों ने 15 नवंबर को इसके खिलाफ प्रदर्शन का किया ऐलान,अब तक शासन स्तर से होती है जिले की रेंजों में रेंजरों की तैनाती

मेरठ-टंकी पर चढ़ी छात्रा,टंकी पर चढ़कर छात्रा ने किया जमकर हंगामा,पिता की डांट के बाद टंकी पर चढ़ गई छात्रा,फायर ब्रिगेड,पुलिस की मदद से छात्रा को नीचे उतारा गया,मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-बिछा अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक,सचिवालय-हजरतगंज के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक का काम शुरू,LMRC ने भूमिगत मेट्रो खंड में ट्रैक बिछाने का काम किया शुरू,MD ने सचिवालय भूमिगत मेट्रो स्टेशन स्थल का किया दौरा,पूजा अर्चना के बाद शुरू किया गया ट्रैक बिछाने का काम

जौनपुर-दो पक्षों में मारपीट,मीट खरीदने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार की घटना

जौनपुर-महिला की मौत,आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत,पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई थी आग,शाहगंज थाना क्षेत्र के पुराना चौक मोहल्ला की घटना

बदायूं-सपा प्रत्याशी पर केस,नगर पंचायत सैदपुर सपा प्रत्याशी पर आचार सहिंता उलंघन का केस,चुनाव प्रचार के दौरान खान बांटने का वीडियो हुआ था वायरल,चेयरमैन इशरत की पत्नी नशरीन सपा से लड़ रही हैं चुनाव,नगर पंचायत सैदपुर से चुनाव लड़ रही है नशरीन इशरत,वजीरगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रायबरेली-मॉडल शॉप में मारपीट,मॉडल शॉप में दो गुटों में जमकर मारपीट,मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कराया मॉडल शॉप,शहर कोतवाली के इंदिरा नगर स्थित मॉडल शाप की घटना

लखनऊ-बकाएदारों पर अभियान,बिजली बकायेदारों के खिलाफ लेसा का अभियान जारी,लेसा के सभी वितरण खंड में बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई,61 टीमों ने 176 बिजली बकायेदारों का काटा कनेक्शन,94 बकायेदारों ने मौके पर जमा किया 19.46 लाख का बकाया

लखनऊ-आचार संहिता की धज्जियां,आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे उम्मीदवार,दीवारों पर स्टिकर चिपकाने से लेकर सोशल मीडिया तक प्रचार ही प्रचार,सिंबल मिलते ही पर वार्डों में प्रत्याशियों ने टोली बनाकर शुरू की कैम्पेनिंग,धारा 144 के बावजूद एक साथ 5 से ज्यादा लोग घर-घर दे रहे दस्तक,प्रत्याशियों के प्रचार वाले पोस्टरों से ह्वाट्सएप,फेसबुक और ट्विटर पटा

गाजियाबाद-प्रत्याशी पर केस दर्ज,कांग्रेस प्रत्याशी सहित 3 पर आचार संहिता उलंघन पर मुकदमा ,बिना आनुमति यात्रा निकालने और सामान बांटने पर मुकदमा 

आगरा-हत्यारोपी गिरफ्तार,किशोर के हत्यारोपी 2 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट,कुकर्म का विरोध करने पर की थी किशोरी की हत्या,गैस के सिलेंडर से हमला कर की थी किशोरी की हत्या,एत्माउद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे का मामला

भदोही-विवाहिता की मौत,संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
भदोही कोतवाली के फत्तूपुर गांव की घटना

सीतापुर-शराब तस्कर गिरफ्तार,अवैध शराब के साथ 2 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट,40 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद,रेउसा पुलिस ने समसिनपुरवा से की बरामदगी

रविवार, 12 नवंबर 2017

क्या जीएसटी और नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय


वैभव सिंह (21) बदलापुर
मो. 9794519495

प्रश्न- क्या जीएसटी और नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ है या भविष्य में होगा

उत्तर-नहीं

प्रश्न- क्या मोदी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
उत्तर -हां

प्रश्न- क्या योगी सरकार अब तक के कार्यकाल में कोई प्रभाव छोड़ पाई है।
उत्तर -नहीं ।

प्रश्न- प्रदेश की कानून व्यवस्था से आप संतुष्ट हैं या नहीं।
उत्तर- नहीं।

प्रश्न -क्या विपक्ष अपनी भूमिका का सही निर्वहन कर रहा है।
उत्तर- नहीं।

प्रश्न -आज चुनाव हो तो किसे वोट देंगे।
उत्तर -भाजपा।

जाम-अतिक्रमण से मिले निजात तो बने बात

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
 शाम होते ही जाम के झाम में जूझने लगता है बदलापुर
बदलापुर जौनपुर! 5 साल हो गए बदलापुर को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए। जिले के ग्रामीणांचल का ये सबसे बड़ा कस्बा और बाजार है। संकरी भीड़ भरी सड़कों पर यहां चलना मुश्किल हो जाता है। शहरी आबादी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। बावजूद इसके जो सुविधाएं मिलनी चाहिए अभी तक क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाई। सबसे बड़ा सवाल है अतिक्रमण का। मार्ग जाम की वजह भी यही है। इससे निजात मिले तो बात बने। सुबह हो या शाम दिन भर सड़क जाम सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से लोगों का घंटों समय बर्बाद हो जाता है। जिससे यहां व्यवसाय के लिए आने को लोग कतराते हैं। आए दिन पटरी पर स्थित दुकानदारों व राहगीरों से नोकझोंक होती रहती है। जाम से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने मांग की है।

पटरियों पर सजती हैं दुकानें

कस्बे की बाजार हो या महराजगंज मार्ग दिनभर पटरी पर ही दुकानें सजी रहती हैं। नगर पंचायत का दर्जा तो मिला पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं हुआ। आज भी लोग नगर पंचायत में सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं।

बोले नागरिक ..
कस्बे में हमेशा अतिक्रमण निरोधक अभियान चलाया जाना चाहिए। जो भी फुटपाथों पर कब्जा करे, दुकान लगाए उसके विरुद्ध नगर पंचायत चालान कर जुर्माने की कार्रवाई करे।
 अखिल मिश्रा

दिनभर कस्बे की सड़कों पर जाम की स्थित बनी रहती है। सडकें पटरी पर लगीं दुकानों से संकरी हो गयी हैं। नालियों को पूरी तरह से ढका जाना था जो अभी भी पूरा नहीं किया गया।
नरसिंह बहादुर सिंह

विधानसभा का चुनाव बीतने के बाद अब नगर पंचायत चुनाव होने जा रहा है। आज तक सब्जी मण्डी की व्यवस्था नहीं हो सकी। तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए व सुन्दरीकरण किया जाना चाहिए।

राजेश तिवारी

नगर पंचायत बदलापुर आदर्श है। बरसात के समय में पूरी बाजार गंदे पानी के चपेट में आ जाती है। नगर सफाई के मामले में तो आदर्श नहीं दिखता।
सुशील निगम

सिमबॉक्स से इंटरनेशनल कालिंग कराने वाले 2 गिरफ्तार

कानपुर देहात पहुंचे गृहमंत्री-धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में हुए शामिल,मूसानगर स्थित आश्रम में चल रहा है धार्मिक अनुष्ठान

पीलीभीत-सीएम ने मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश,अधिकारियों को विशेष साफ सफाई रखने के दिए निर्देश,पीलीभीत के सुनगढ़ी मंडी का मामला  

लखनऊ-सिमबॉक्स से इंटरनेशनल कालिंग कराने वाले 2 गिरफ्तार,3 जगह पर अवैध सर्वर लगाकर चला रहे थे टेलीफोन एक्सचेंज,32 सिम लगाकर 3 सर्वर से कराते थे खाड़ी देशों में बात,गोरखपुर से लखनऊ तक टूर्स एंड ट्रेवल के नाम खोले दफ्तर,इंटरनेट से कालिंग कर लगा रहे थे देश की अर्थव्यवस्था को चूना,IB, मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ ,कृष्णानगर से 2 शातिर जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गाजियाबाद-बेकाबू लग्जरी कार ने दो बच्चों को रौंदा,एक बच्चे की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सिहानीगेट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर-19.5 लाख की कीमत की 195 ग्राम की हेरोइन बरामद,SSB और स्थानीय पुलिस ने 1 तस्कर को किया गिरफ्तार,शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नीलाला से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ-PGI इलाके में कल युवती की हत्या का मामला,माँ की तहरीर पर पिता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,पिता ने की थी बेटी की गोली मारकर हत्या,पुलिस को दी तहरीर में पिता को बताया बेटी का हत्यारा,स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है आरोपी पिता राकेश गुप्ता,माँ की तहरीर पर पीजीआई थाने में दर्ज हुआ मुकदमा 

वाराणसी- दिल्ली से वाराणसी आने वाली महामना एक्सप्रेस रद्द,13 नवंबर को वाराणसी नहीं आएंगी महामना एक्सप्रेस,परिचालन संबंधी कारणों से रद्द हुई महामना एक्सप्रेस

कन्नौज - लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष के आत्महत्या का मामला,मृतक की पत्नी ने लगाया 4 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप,सपा चेयरमैन सहित 4 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप,गुरसहायगंज कोतवाली के सुभाष नगर मोहल्ले का मामला

रायबरेली-पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा,10 असलहे बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार,शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रनगर मोहल्ले का मामला

वाराणसी-कूड़ा फेंकने को लेकर दो समुदायों में मारपीट,मारपीट में एक व्यक्ति घायल,अस्पताल रेफर,विरोध में लोगों ने जैतपुर थाने पर दिया धरना,4 थानों की फोर्स मौके पर,थाने के पीछे की घटना 

शामली-2 दिन से लापता किसान का शव बरामद,नदी में उतराता मिला शव,हत्या की आशंका 
कांधला थाना क्षेत्र के मतनावली गांव की घटना 

अंबेडकरनगर-5 नवंबर को युवक की गोली मारकर हत्या का मामला,प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी समेत अन्य ने की थी हत्या,प्रेमिका समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बेवाना थाना क्षेत्र के अशर्फाबाद डढ़िया में हुई थी घटना 

मैनपुरी-वृद्धा की हत्या और लूटपाट का मामला,पुलिस ने आरोपी विक्की भदौरिया को किया गिरफ्तार,लूटे हुए लाखों के जेवरात भी पुलिस ने किए बरामद,दन्नाहार के हिमायूंपुर में बीती 8 नवंबर को हुई थी घटना 

शनिवार, 11 नवंबर 2017

पीजीआई क्षेत्र में युवती की गोली मारकर हत्या

लखनऊ- घर में घुसकर हत्या,पीजीआई क्षेत्र में युवती की गोली मारकर हत्या,घर के अंदर युवती को मारी गईं 4 गोलियां,पीजीआई क्षेत्र के एल्डिको कॉलोनी की घटना

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता तेजाब से झुलसी,महिला के झुलसने पर पति ने नदी में कूदकर दी जान,विवाहिता गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,गुरूबख्शगंज के गोपालपुर ताला गांव की घटना

जालौन- क्रेन ने बस को निकाला,अनियंत्रित होकर प्राइवेट बस खंदक में लटकी,क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित निकाला गया,सवार सभी यात्री सुरक्षित, मौके पर मौजूद पुलिस,कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला रोड की घटना

लखनऊ-मिला पैर का पंजा,मड़ियाव में पैर का कटा पंजा मिलने से सनसनी,पुलिस ने पंजे को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा,मड़ियांव में ताड़ीखाने के पास मिला पैर का पंजा

लखनऊ-डीसीएम और वैन की टक्कर,चालक की मौत,वैन में सवार 7 स्कूल की टीचर घायल,गंभीर घायल टीचरों को इलाज के लिए भेजा गया,लखनऊ के इटौंजा इलाके में हुआ हादसा

ललितपुर-महिला थाने में एक व्यक्ति ने खाया जहर,अस्पताल में भर्ती,ससुराल में बेटी की मौत पर जतायी थी हत्या की आशंका,पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने का लगाया था आरोप,महिला थाने में सुनवाई न होने से था परेशान

इलाहाबाद-हाईकोर्ट सख्त,नाबालिग का अपहरण-यौनशोषण के खिलाफ याचिका,दर्ज मुकदमे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट नाराज,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस-प्रशासन पर की गंभीर टिप्पणी,लगता है इलाहाबाद में पुलिस और प्रशासन फेल-हाईकोर्ट
,माफियाओं और गुण्डों के हाथों में खेल रही पुलिस-हाईकोर्ट,हाईकोर्ट ने एसपी सिटी इलाहाबाद को किया तलब,SO खुल्दाबाद और SO धूमनगंज को भी किया तलब,13 नवम्बर को HC ने तीनों पुलिस अफसरों को किया तलब,हाईकोर्ट ने तीनों पुलिस अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

मुरादाबाद-महिला को मारी गोली,दबंगों ने मामूली विवाद में महिला को मारी गोली,गम्भीर हालत में महिला निजी अस्पताल में भर्ती,भोजपुर क्षेत्र के सिरसवा मोहल्ले की घटना

गाजियाबाद-बदमाशों ने हमला कर महिला से जेवर लूटे,महिला को ब्लेड मारकर की लूटपाट,सिहानी गेट में ऑटो सवार बदमाशों ने किया हमला

बलिया-2 असलहा तस्कर गिरफ्तार,मुठभेड़ के दौरान दो असलहा तस्कर गिरफ्तार,8 पिस्टल,7 मैगजीन भी स्वाट टीम ने किया बरामद,शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास से हुई गिरफ्तारी 

लखीमपुर-आचार संहिता उल्लंघन का केस,BJP प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज,नामांकन में बाइकों के साथ जुलूस निकालने का आरोप,बाइकों के साथ हुड़दंग का BJP प्रत्याशी पर आरोप,ढोल नगाड़ों के साथ भरा था BJP प्रत्याशी ने पर्चा,पुलिस ने दर्ज कराया कोतवाली सदर में मुकदमा

मेरठ-क्रिकेटर भुवी की शादी,टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर की शादी,शादी कार्यक्रम को लेकर परिजनों ने की प्रेस वार्ता,21 नवम्बर को घर पर ही होगी लग्न की रस्म,22 नवम्बर को मेरठ के होटल में होगा संगीत कार्यक्रम,23 नवम्बर को होटल ब्रावरा में दिन में होगी भुवी की शादी,भुवनेश्वर की दिन में होगी शादी और रात में रहेगा रिसेप्शन,26 नवम्बर को बुलन्दशहर के पैतृक गांव में भी होगा रिसेप्शन,भुवी के पिता किरणपाल,बहन रेखा अघाना ने की प्रेस वार्ता

इटावा-51 फिट की श्रीकृष्ण प्रतिमा,अखिलेश यादव ने लगवायी 51 फिट की श्रीकृष्ण की मूर्ति,51 फिट की भगवान श्रीकृष्ण की कांस्य प्रतिमा लगवाई,सैफई के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में लगाई गई है प्रतिमा,प्रतिमा के अनावरण की तारीख अभी तय नहीं 

दिल्ली-फिलहाल दिल्ली में अभी लागू नहीं होगा ऑड-ईवेन,सोमवार को दिल्ली सरकार NGT से अपील करेगी,फैसले पर पुनर्विचार की अपील करेगी दिल्ली सरकार,सोमवार को दिल्ली में ऑड-ईवेन नहीं,पहले सोमवार से लागू होना था ऑड-ईवेन

आगरा-5 दिसंबर को होगा BR अम्बेडकर विवि का दीक्षांत समारोह,राष्ट्रपति यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल,खंदारी कैम्पस में चल रही दीक्षांत समारोह की तैयारी,कुलपति ने कार्यक्रम स्थल के तैयारियों का लिया जायजा,दीक्षांत समारोह में 1200 लोगों के शामिल होने की संभावना

जौनपुर-3 मजदूर झुलसे,करंट की चपेट में आकर 3 मजदूर झुलसे,एक मजदूर की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर,शादी समारोह में टेंट लगाते समय हुई घटना
जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव की घटना

गाजियाबाद-देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद,गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स मीटर 474,वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज जारी किए आंकड़ें

बदायूं-बच्चे का मिला शव,6 साल के बच्चे का शव जंगल में मिलने से सनसनी,बच्चे की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका,उझानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का मामला

बदायूं-तमंचे के बल पर व्यापारी से 50 हजार की लूट,3 बाइक सवार बदमाश व्यापारी से लूटकर फरार,मुड़िया धुरेकी करनपुर रोड पर दिनदहाड़े हुई लूट,फैजगंज थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की घटना

गोरखपुर-सरगना विनय सिंह समेत 4 बदमाश गिरफ्तार,पीतल की मूर्ति,तमंचा,कारतूस,17 मोबाइल बरामद,कैमरा और चोरी की बाइक भी हुई बरामद,ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदात को देते थे अंजाम,GRP ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से किया गिरफ्तार

वाराणसी-एसओ ने पकड़ा अजगर,कपसेठी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने पकड़ा 12 फीट का अजगर,पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना थानेदार का यह कारनामा,भिटकुड़ी गांव में गस्त के दौरान थानेदार को दिखा था अजगर

सहारनपुर-व्यापारी से लूट,दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 1.60 लाख की लूट,कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,देवबंद थाना क्षेत्र के तलहेड़ी इलाके की घटना

बाराबंकी-स्कूली रिक्शे को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर,आधा दर्जन बच्चे घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन चौराहे की घटना

सहारनपुर-शामली में टेंट व्यापारी के घर डकैती का खुलासा,1 किलो सोना चांदी के साथ 3 लोग गिरफ्तार,नानौता इलाके से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा 

बाराबंकी-ट्रक ने स्कूल के रिक्शे को मारी टक्कर,दो बच्चों सहित 3 लोग मामूली रुप से घायल,पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में लिया,नगर कोतवाली के पुलिस लाइन चौराहे की घटना

बागपत-बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या का खुलासा,संपत्ति विवाद में पोते ने की थी बाबा की हत्या,दो साथियों के साथ वारदात को दिया था अंजाम,तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोघट पुलिस ने निरपुड़ा गांव से की गिरफ्तारी 

लखनऊ-निकाय चुनाव में ड्यूटी का गड़बड़झाला,चपरासी,ड्राइवर जैसे कार्मिक बना दिए पीठासीन अधिकारी,एक ही डिपार्टमेंट के अफसरों की पी-4 में लगा दी गई ड्यूटी,ड्यूटी लगाने में पद और प्रतिष्ठा का नही रखा गया ख्याल,संगठनों ने डीएम से लेकर आयोग तक खटखटाया दरवाजा

मुरादाबाद-5 नवम्बर से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप,अवैध सम्बन्धों में पत्नी पर हत्या का आरोप,मृतक की पत्नी के रिश्तेदार से हैं अवैध सम्बन्ध,पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया,मझोला के आरटीओ चौराहे के पास मिला शव

ग्रेटर नोएडा-लाखों का सामान बरामद,पुलिस ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार,चोरों के पास से 6 लाख रुपए का सामान बरामद,ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा

मैनपुरी-प्रॉपर्टी विवाद में महिला को गोली मारने का मामला,मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अबतक आरोपी फरार,कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी,28 अगस्त को गन्नाहार के आगरा रोड में हुई थी घटना 

वाराणसी-कैंट पुलिस ने बदमाश राहुल को किया गिरफ्तार,नाबालिग से अपहरण और बलात्कार का आरोपी है बदमाश,कैंट पुलिस ने चौकाघाट से आरोपी को किया गिरफ्तार

झांसी-रैगिंग से परेशान छात्र ने लगाई गुहार,रैगिंग करने वालों के खिलाफ लगाई गुहार,नवाबाद के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का मामला,सीसीटीवी में दिखाई दी छात्र के साथ रैंगिंग 

रायबरेली-RO ने निरस्त किये नगरपालिका अध्यक्ष पद के 2 पर्चे,उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष पूर्ण होने पर निरस्त किये पर्चे,पवन सोनकर और सुप्रिया सोनकर का पर्चा हुआ निरस्त