tikhiawaz24.in

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में किया चुनाव प्रचार

लखनऊ-PWD कार्यशाला,नई सड़क तकनीक को लेकर पीडब्ल्यूडी की कार्यशाला,बीआर अंबेडकर विवि में 8 व 9 दिसम्बर को होगी कार्यशाला,केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी होंगे कार्यशाला के मुख्य अतिथि,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यशाला में रहेंगे मौजूद,सड़क निर्माण तकनीक विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे

लखनऊ-प्रेस कांफ्रेंस,नई सड़क तकनीक को लेकर पीडब्ल्यूडी की कार्यशाला,कार्यशाला को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या करेंगे प्रेस कांफ्रेंस,होटल ग्रैंड हयात में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे डिप्टी सीएम

सीएम योगी गुजरात में,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में किया चुनाव प्रचार,अलग अलग क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया,भावनगर के गरियाधर,तलाला,सांवरकुंडला,अमरेगी में जनसभा,पीएम मोदी को गुजरात का गौरव और विकास का प्रतीक बताया,गुजरात में यूपी सीएम योगी को सुनने जनसभाओं में उमड़े लोग,आज सोमनाथ मंदिर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ-ट्रामा सेंटर में खून खराब,डॉक्टरों की लापरवाही से ट्रामा में 40 यूनिट खून खराब,40 यूनिट खून खराब होने से ट्रामा सेंटर में मचा हड़कंप,ट्रामा सेंटर के डॉक्टर मामले को दबाने में जुट गए हैं,ट्रामा सेंटर में खून सुरक्षित रखने की है पर्याप्त व्यवस्था,ब्लड बैंक से मरीज खून लाकर ट्रामा सेंटर में रखते हैं,डॉक्टरों की लापरवाही से फ्रीजर में रखा 40 यूनिट खून एक्सपायर,तीमारदारों ने अफसरों से की मामले की शिकायत

लखनऊ-कर्मियों को तोहफा,हजारों कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा,लोहिया,KGMU,सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान के कर्मियों को तोहफा,सातवें वेतन आयोग के संबंध में जारी किया गया शासनादेश

लखनऊ-महंगा हो सकता इलाज,केजीएमयू में 25 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है इलाज,KGMU की जांच दरें होंगी PGI ,लोहिया संस्थान के बराबर,नए साल से मरीजों पर पड़ सकती है महंगे इलाज की मार,शुल्क बढ़ाने के लिए KGMU प्रशासन ने गठित की कमेटी,कमेटी PGI, लोहिया संस्थान में इलाज की दरों की करेगी समीक्षा

सीतापुर-नैमिषेय शंखनाथ आज से,नैमिषारण्य तीर्थ में आज से शुरू होगा नैमिषेय शंखनाद,88 हज़ार ऋषियों की तपोभूमि में होगा 2 दिन होगा कार्यक्रम,राज्यपाल राम नाईक आज करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन,कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समापन,कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी होंगी कार्यक्रम में शामिल,भारतीय कला दर्शन पर आधारित होगा संगोष्ठी एवं कार्यक्रम

कौशाम्बी-हाइवे पर लूट,हाइवे पर कार सवार दम्पति से 2.5 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर की लूट,कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास का मामला

अयोध्या-कारसेवकपुरम में मनाया गया शौर्य दिवस,न्यास अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास समेत सैकड़ों लोग रहे मौजूद,राम मंदिर निर्माण के लिए संतों और महंतों ने भरी गई हूंकार

बाराबंकी-रफ्तार का कहर,अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत,बाइक सवार युवक और 2 राहगीरों की मौके पर मौत,एक्सीडेंट के बाद तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया

मथुरा-बदमाशों ने मारी गोली,बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल भेजा गया,नौझील थाना क्षेत्र के बाजना इलाके की घटना

बलिया-दुकान में घुसी ट्रक,तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित चाय की दूकान में घुसी,दुकान बंद कर रही महिला की ट्रक की टक्कर से मौत,बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया की घटना

लखनऊ-पीएम का आभार,राजधानी में रूमी गेट के पास एकत्रित होंगी मुस्लिम महिलाएं,तीन तलाक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को देंगी धन्यवाद,गुजरात के विस चुनाव में BJP को जिताने की करेंगे अपील,दोपहर 1 बजे रूमी गेट के पास एकत्रित होंगी महिलाएं

गाजियाबाद-आध्यात्मिक मेला,300 स्कूलों के 40 हजार बच्चे एक साथ गाएंगे वंदे मातरम,गायन के बाद आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,सुबह 10 बजे कविनगर के रामलीला मैदान में आयोजन

लखनऊ-स्थापना दिवस,कालीचरण पीजी कॉलेज का 44वां स्थापना दिवस,मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री लालजी टंडन हुए शामिल,कार्यक्रम में मेधावियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित,कॉलेज जल्द करायेगा नैक का मूल्यांकन

लखनऊ-राजधानी में 55 भूमाफिया किए गए चिन्हित,44 भूमाफियाओं पर केस दर्ज, 4 पर गुंडा एक्ट,शहर में करीब 29 हेक्टेयर के जमीनो पर अवैध कब्जा,1936 हेक्टेयर ग्राम समाज,548 हेक्टेयर सरकारी जमीनों पर भी कब्जा

फर्रुखाबाद-नर्सिंग होम में आग,निजी नर्सिंग होम में आग लगने से मची भगदड़,मरीज व तीमारदार वार्डों से भागकर पहुंचे सड़क पर,शार्ट सर्किट से आग लगने से वार्डों में भरा धुंआ,शहर कोतवाली क्षेत्र में आरके हॉस्पिटल की घटना

लखनऊ-खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड,बीकेटी के खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड,खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह निलंबित,विभागीय के उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन का आरोप,माध्यमिक शिक्षा विभाग को पूरे मामले की जांच सौंपी गई

रायबरेली-प्रमोशन के बाद डिमोशन,प्रमोशन पाए 377 शिक्षक हुए पदावनत,कोर्ट के आदेश के बाद BSA ने जारी किया आदेश

इलाहाबाद-डॉक्टर को धमकी,डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी,अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर परिवार समेत मारने की धमकी दी,सहमे डॉक्टर ने पुलिस से की मामले की शिकायत,कैंट थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

मृदा दिवस के अवसर पर योगी सरकार की पहल

उन्नाव-प्रत्याशी ने खाया जहर,गंगाघाट नगरपालिका की बसपा प्रत्याशी ने खाया जहर,अभिलाषा मिश्रा गम्भीर हालत में कानपुर हैलेट में भर्ती,चुनाव में 70 से 80 लाख रुपए लिया था कर्ज़,तनाव के चलते अभिलाषा मिश्रा ने उठाया कदम

बाराबंकी-ठीकरा सर्विलांस टीम पर,जिले में अपराध की वारदातों का ठीकरा सर्विलांस टीम पर,SP ने सर्विलांस टीम प्रभारी अक्षय सिंह को हटाया,साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल दिलबहार यादव को भी हटाया

बुलन्दशहर-होमगार्ड की मौत,चेकिंग कर रही पुलिसकर्मियों को कार ने मारी टक्कर,1 होमगार्ड की मौत,1 होमगार्ड,1 सिपाही गंभीर घायल,होमगार्ड को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर,पुलिस ने कार सवारों का पीछाकर किया गिरफ्तार,खुर्जा नगर कोतवाली के साहीपुर मोड़ की घटना

हाथरस-हर्ष फायरिंग में मौत,हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत,सादाबाद थाना क्षेत्र के मई गांव की घटना

ललितपुर-किसानों की पाठशाला,जिले के 96 गांवों में किसान पाठशाला का आज से शुभारम्भ,किसानों को खेती की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी,कृषि विभाग के तत्वाधान में होगा किसान पाठशाला का आयोजन

कानपुर देहात-2 लोगों की मौत,2 कारों की टक्कर में 2 लोगों की मौत,7 लोगों की हालत गंभीर,कानपुर हैलट में भर्ती,सिकंदरा थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास की घटना

मैंनपुरी-बच्चे के मिला शव,7 साल के बच्चे का शव नाले में मिलने से सनसनी,एक दिन पूर्व लापता हुआ था मासूम,परिजनों ने पुरानी रंजिश में लगाया हत्या का आरोप,दन्नाहार थाना क्षेत्र के चौरासी गांव की घटना 

देवरिया-भीषण आग,तीन दुकानों में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ खाक,दमकल की गाड़ियां ने आग पर पाया काबू,रूद्रपुर कोतवाली के सेमरौना पुल के पास का मामला

हरदोई-2 लोगों की मौत,कार की टक्टर से बाइक सवार दो लोगों की मौत,बेनीगंज के प्रतापनगर चौकी के पास सड़क हादसा

अलीगढ़-शादी में हंगामा,दूल्हा हुआ बीमार तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार,शादी के दौरान दूल्हे की तबियत हुई खराब ,वधू पक्ष का खर्च वापस करने पर थाने में हुआ समझौता,देहलीगेट के नंदन-अभिनंदन गेस्ट हाउस का मामला

लखनऊ-विश्व मृदा दिवस, मृदा दिवस के अवसर पर योगी सरकार की पहल,कृषि विभाग ने आज किसान सेवा रथ की शुरुआत की,15 हजार गांवों में जाएगा किसान सेवा रथ,100 दिन तक 75 जिलों में ब्लाक स्तर पर गावों में जाएगा रथ,मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों में मिल रहा अनुदान की देंगे जानकारी,सोलर पंप में अनुदान,उन्नत बीजों और बचाव की देंगे जानकारी 

देश भर मे एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। लेकिन बदलापुर तहसील में जाकर हकीकत देखनी हो तो कुछ और ही नजारा दिखाई पड़ता

जौनपुर सिंगरामऊं - -भाजपा की प्रदेश सरकार ने सूबे के भूमाफियाओ के चंगुल से जमीनो को मुक्तकरने के लिए प्र फर्जी निस्तारण के मामले में बदलापुर भी पीछे नहीं। देश भर मे एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। लेकिन बदलापुर तहसील में जाकर हकीकत देखनी हो तो कुछ और ही नजारा दिखाई पड़ता है। सरकारी कर्मचारी  विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जन शिकायतों के निस्तारण में रुचि नही दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियो को भेजे गए पीड़ितों के शिकायत पत्रों पर कार्यवाई के बजाय फर्जी जांच रिपोर्ट प्रेषित कर उनका निस्तारित होना दर्शाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ले रहे हैं। न तो भू माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही की गई और न ही  माफियाओं को चिन्हित कर उसे सार्वजनिक ही किया गया। इतना ही नहीं चिन्हित करने में भी राजस्व कर्मियों ने व्यापक खेल किया है। बड़े भू-माफियाओं पर दर्जनों बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं हो सकी है। भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले में उच्चाधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने के बजाय महज खाना पूरी कर उच्चाधिकारियों ने अपना कर्तव्य समझ लिया। आखिरकार वादकारियों को न्याय कब मिलेगा और लोग कब तक शिकायतों के जंजाल में जूझते रहेंगे ?
ममला न0 एक- बदलापुर तहसील व थानान्तर्गत गॉव पूरारजवार का है, जहां गाटा संख्या 334/0.1620 हे० पर हुए अतिक्रमण के लिए अनिल कुमार द्वारा 30 जुलाई 2017 को जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40019417005219 के तहत आवेदन किया था।जिसमें 14 अगस्त निस्तारण तिथि नियत की गयी। और बिना मौके गये ही तत्कालीन हल्का लेखपाल और कानूनगो 24 अगस्त को आख्या लगाये कि उक्त जमीन राम लखन आदि के नाम खतौनी में संक्रमणीय भूमिधर के खाते में दर्ज है, और उस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नही है। उसी आख्या के आधार पर उपजिलाधिकारी द्वारा भी आख्या प्रेषित कर दी गयी कि उक्त जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण नही किया गया है। पोर्टल से आवेदनकर्ता को शिकायत निस्तारण का मैसेज आ गया। जबकि आज भी उक्त जमीन पर अतिक्रमण उसी तरह बना हुआ है।
ममला न0 दो - बदलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम रतासी का है जहॉ पर सरकारी ग्राम समाज के ऊसर खाते की जमीन पर दबंगो के द्वारा अबैध रूप से जमीन हथियाने के मामले को गॉव के रघुनाथ यादव द्वारा  आईजीआरएस र्पोर्टल के संदर्भ संख्या 4109417000481 पर अंकित किया गया। जिस पर हल्का लेखपाल लालचंद्र गौतम नेआख्या रिर्पोट लगाते हुए लिखा है कि उक्त जमीन के कब्जा धारको का कब्जा पॉच वर्ष पूर्व से है और उन लोगो के पक्ष में राजस्व नियम 67 A(1) के तहत आवादी दर्ज कराने के लिए पत्रावली तहसील में है। जबकि उक्त जमीन के लिए राजकीय संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा न्यायांलय में लंबित है।
मामला- न० तीन - - सरायगुंजा निवासी मनोज शुक्ला ने ग्राम सभा की आरक्षित भीटा की भूमि आ० संख्या  243/0.150 हे० पर दबंगो द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40019417013831 के तहत आवेदन किया तो लेखपाल की आख्या रिपोर्ट में उक्त आराजी को अतिक्रमण मुक्त दिखाकर मामले का निस्तारण कर दिया गया जबकि आवेदनकर्ता का कहना है कि बिना मौका देखे ही लेखपाल ने फर्जी आख्या लगाकर निस्तारण कर दिया है। प्रदेश सरकार तालाब और सरकारी जमीनो से अबैध कबजे को हटाने के लाख प्रयत्न कर ले लेकिन तहसील प्रशासन इन कबजेदारो के उपर महेरबान है तो किसी का क्या माजाल कि इन भू माफियाओ पर प्रशासनिक कार्यवाही करवा ले।  इसी तरह  बहुत ऐसे मामले  है जिन्हे फर्जी तरींके से निस्तारित दिखाया गया है।    योगी के शासन मे सरकारी मुलाजिम कागजी घोड़ा दौड़ा कर अपनी पीठ थपथपवा रहे है। जबकि धरातल पर कुछ न नजर आने के कारण विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे मे सरकार का सबका साथ सबका विकास का र्फामूला कैसे लागू होगा पर प्रश्न चिन्ह है।

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

अयोध्या मामले की आज से सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आगरा-BR अंबेडकर विश्वविद्यालय का 83वां दीक्षांत समारोह आज,महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे टॉपर्स को मेडल,राज्यपाल राम नाईक भी दीक्षांत समारोह में रहेंगे मौजूद,दीक्षांत समारोह में 514 मेधावियों को मिलेगा मेहनत का फल,मेधावियों को मिलेंगे 100 स्वर्ण पदक और 14 रजत पदक,छात्र धोती-कुर्ता व छात्राएं पहनेंगी लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी

आगरा- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगरा आगमन आज, सुबह 10.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे राष्ट्रपति,11.00 बजे दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंचेंगे राष्ट्रपति, आगरा विवि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हैं राष्ट्रपति, 12.40 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे,खेरिया हवाई अड्डे से 1 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना

दिल्ली-नए मेयरों से मिलेंगे PM, यूपी के नव निर्वाचित मेयरों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुबह 10.30 बजे होनी है प्रधानमंत्री से चाय पर मुलाक़ात,पीएम की मेयरों से मुलाकात में सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद, मुलाकात के बाद CM योगी के साथ गुजरात जाएंगे सभी मेयर,गुजरात के सूरत में प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होंगे CM योगी

दिल्ली-अयोध्या मामले की आज से सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, विवादित स्थल पर मालिकाना हक को लेकर होगी सुनवाई,अयोध्या मामले को लेकर 13 याचिकाएं दाखिल की गई हैं, सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ करेगी नियमित सुनवाई, याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती

लखनऊ-कैबिनेट बैठक, यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 6 बजे, लोकभवन में आयोजित होगी यूपी कैबिनेट बैठक, कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

इलाहाबाद--अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में आतंकी हमले का मामला,नैनी सेन्ट्रल जेल स्थित विशेष कोर्ट में आज होगी सुनवाई, फैसला टलने के बाद फिर शुरु हो रही है सुनवाई,30 नवंबर 2017 को विशेष कोर्ट ने टाला था फैसला, स्पेशल कोर्ट ने 2 गवाहों व एक विवेचक को किया है तलब,स्पेशल जज एससी-एसटी कर रहे स्पेशल कोर्ट में सुनवाई,पांच जुलाई 2005 को अयोध्या में हुआ था आतंकी हमला

सहारनपुर-चलती लक्ज़री कार में लगी भीषण आग, पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर बचाई कार सवारों की जान,देवबन्द कोतवाली की मंगलौर चौकी के पास की घटना, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर क़ाबू,ईटीवी के कैमरे में कैद हुई आग की लाइव तस्वीरें

आगरा-आगरा विश्वविद्यालय का 83वां दीक्षांत समारोह, समारोह में रहेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,समारोह में रक्षा विज्ञानीडा. टी.थामस भी रहेंगे मौजूद, अजीत डोभाल, डा. थामस को मिलेगी मानद उपाधि

लखनऊ-किसान पाठशाला, विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम का होगा आयोजन, सीएम "द मिलियन फार्मरस स्कूल" का करेंगे शुभारंभ, CM आवास 5 कालीदास मार्ग पर शाम 5.45 बजे आयोजन

लखनऊ- ऑन लाइन रजिस्ट्री का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगा कार्यक्रम

बुलन्दशहर- नव निर्वाचित चेयरमैन को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में चेयरमैन हायर सेंटर में भर्ती कराए गए, चुनावी रंजिश में गोली मारे जाने की आशंका, बुलन्दशहर के अनूपशहर गंगाघाट के पास की घटना

कानपुर-दो पक्षो में झगड़ा होने के बाद जमकर हुआ पथराव,घर में घुस कर मारपीट और लूटपाट का आरोप,बादशाही थाना क्षेत्र के लोहा मंडी इलाके की घटना

इलाहाबाद- दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर,टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट,पथराव,आधा दर्जन लोग घायल, 2 लोग गिरफ्तार,तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर,फूलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज मुहल्ले की घटना

गाजियाबाद-किसान की हत्या, 4 दिन से लापता किसान का शव घर के पास मिला,प्लाट में रखे भूसे से मिला सिर और हाथ कटा शव,मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव की घटना

लखनऊ-किसान सेवा रथों को हरी झंडी दिखाएंगे डिप्टी सीएम, 'विश्व मृदा दिवस' पर कल सुबह 9.30 बजे करेंगे रवाना, डिप्टी सीएम के आवास 8 कालीदास मार्ग पर आयोजन

आगरा- चलती कार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, कार सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान,थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड की घटना

मथुरा- पुरानी रंजिश में अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,क्रोशित लोगों ने तीन घरों में लगाई आग, वृन्दावन कोतवाली के गोपालगढ़ गांव की घटना

कानपुर-शादी के मंडप में जमकर हुआ ड्रामा,पत्नी ने मौके पर पहुंच कर रुकवाई फौजी की दूसरी शादी,फौजी ने 4 महीने पहले ही की थी युवती से शादी,हंगामें के बाद लडकी वालों ने वापस लौटाई बरात,महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर की घटना

लखनऊ- डालीगंज-बादशाह नगर रेल मार्ग पर 308 पेनडॉल क्लिप निकाले जाने का मामला,कैफियात एक्सप्रेस पलटाने की हो सकती हैं सोची-समझी साजिश, डालीगंज-बादशाहनगर होकर कैफियात एक्सप्रेस को गुजरना था,डालीगंज-बादशाहनगर के बीच रेल ट्रैक से निकाली गई थी, 77 स्लीपर से 308 पेंडिल क्लिप,24 घंटे बाद भी आरपीएफ और जीआरपी खाली हाथ,एटीएस की टीम ने घटनास्थल का किया मुआयना, जीआरपी और लोकल पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले

लखनऊ- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उम्रक़ैद की सज़ा को बदला,उम्रक़ैद की सज़ा को हाईकोर्ट ने 26 साल में बदल दिया,26 साल की सज़ा में 22 साल बिताए मानसिक अस्पताल में,ज़मानत के बाद भी 24 साल लगे रिहा होने में,वकील के पैरवी न करने पर कैदी को फिर जेल जाना पड़ा,ज़मानत की व्यवस्था न होने पर 11 साल जेल में बिताए,5 साल के भतीजे की हत्या पर हुई थी उम्रक़ैद की सज़ा,1982 में सुल्तानपुर सत्र न्यायालय ने सुनाई थी सज़ा

बलिया-तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी,जीप ड्राइवर समेत 2 युवकों की मौके पर मौत,शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा,फेफना थाना क्षेत्र में मिठवार गांव के पास हुआ हादसा

लखनऊ-निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी की जांच,जांच के शुरुआती दौर में साफ्टवेयर की गड़बड़ी भी सामने आई,पुनरीक्षण अभियान से लेकर डाटा फीडिंग तक हर बिंदु की जांच, गड़बड़ी से मंत्री,सांसद,पूर्व मेयर समेत हजारों वोटर नहीं डाल सके वोट,कई जगह पूरे मोहल्ले के नाम ही वोटर लिस्ट से गायब थे,चुनाव के दिन कंट्रोल रूम में आई शिकायतों की जांच भी होगी
,कमिश्नर लखनऊ की अध्यक्षता में गड़बड़ी की जांच जारी,अपर आयुक्त प्रशासन समेत 3 सदस्यों की जांच टीम गठित

आगरा- जाम खुलवा रही पुलिस के साथ हुई मारपीट,रिटायर्ड फौजियों ने एसओ व सिपाही से की मारपीट,पुलिस ने चार रिटायर्ड फौजियों को किया गिरफ्तार,थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड का मामला

रविवार, 3 दिसंबर 2017

मुर्दा हुआ जिंदा, इलाके में मचा हड़कम्प

लखनऊ- कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान, मानवता के पुजारी थे भगवान बुद्ध-मौर्या, ‘दुनिया को इन्होंने मानवता का संदेश दिया’, ‘जाति भेदभाव मानवता के लिए अभिशाप है’,  भाईचारे के लिए काम करना चाहिए-मौर्या, ‘हिंसा समाज को रोकती है, शांतिभंग होती है’, ‘विपक्ष अपनी गलती स्वीकार नहीं करता है’, ‘बेवजह के आरोप का कोई स्थान नहीं होगा’, ‘समीक्षा के बजाए ईवीएम पर आरोप लगा रहें’, ‘EVM से मायावती ने बहुमत की सरकार बनाई’, अखिलेश यादव ने सरकार बनाई थी – मौर्या, तब क्या ईवीएम मशीन अच्छी थी – मौर्य, बीजेपी आई तो अब ईवीएम खराब है-मौर्या, सरकार में आए थे तो ईवीएम अच्छी थी-मौर्या।

लखनऊ- 4.30 बजे राज्यपाल लखनऊ विवि जाएंगे, राजेंद्र प्रसाद जयंती पर जाएंगे राज्यपाल, विवि में कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल।

लखनऊ- NIA ने आतंकी धन्नू राजा को अरेस्ट किया, बिहार के पटना से धन्नू राजा की गिरफ्तारी, लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने पर गिरफ्तारी, आतंकी नईम की निशानदेही पर अरेस्टिंग, 120बी समेत कई धाराओं में केस दर्ज था, बिहार के गोपालगंज का है धन्नू राजा।

लखनऊ- अवैध सम्बन्धों में प्रेमी और दोस्त से कराई पति की हत्या, सीतापुर रोड पर शव फेंककर हुए फरार, एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर पर्दाफाश, महिला समेत तीन लोग हुए गिरफ्तार, थाना मडियांव इलाके का मामला।

लखनऊ- बीजेपी मुख्यालय पर निर्वाचित  मेयरों का मुख्यालय पहुंचना शुरू, सीएम योगी के साथ होगी मेयरों की मुलाकात, महेंद्र नाथ पांडेय,संगठन मंत्री सुनील बंसल रहेंगे, निकाय चुनावों के परिणामों की होगी समीक्षा, थोड़ी देर में योगी भी पहुचेंगे प्रदेश कार्यालय।

ग्रेटर नोएडा- पद्मावती फिल्म के विरोध में राजपूत उत्थान सभा ने किया प्रदर्शन, फ़िल्म नहीं दिखाने को लेकर सिनेमा संचालक को ज्ञापन सौंपा, दादरी के पायल सिनेमाघर में किया प्रदर्शन।

कानपुर- पत्रकार नवीन हत्याकांड का मामला, हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी, लोगों ने एकत्र होकर निकाली मानव श्रृंखला।

मेरठ- सपा के नवनिर्वाचित पार्षद हाजी मोहम्मद शाहिद की तबियत बिगड़ी, परिजनों ने अज्ञात पर मिठाई में जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया, ब्रह्मपुरी थाना इलाके का मामला।

एटा- सपा सुप्रीमे अखिलेश यादव का बयान, अखिलेश यादव ने ईवीएम पर दिया बयान,  ईवीएम से चुनाव में भाजपा जीती- अखिलेश, वैलेट से चुनाव में भाजपा हारी- अखिलेश, बीजेपी सोचती है EVM परिणाम देती है- अखिलेश, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर दिया बयान, इस बार बोटर लिस्ट ने कमाल कर दिया- अखिलेश, कई मंत्रियों के नाम ही काट दिए- अखिलेश।

आगरा- बरेली में एसडीएम से मारपीट का मामला, आगरा के PCS अफसरों ने खोला मोर्चा, बरेली के बाद अब आगरा में भी बगावत, रविंद्र राठौर पर त्वरित कार्रवाई की मांग, काम का बहिष्कार कर सकते हैं पीसीएस, पीसीएस अफसरों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।

प्रतापगढ़- मुर्दा हुआ जिंदा, इलाके में मचा हड़कम्प, मृत घोषित विवाहिता को पुलिस ने पकड़ा, दो महीने पहले मृत घोषित हुई थी विवाहिता, महिला को पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार, प्रेमी से शादी रचाने की तैयारी में थी विवाहिता, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया था हत्या का आरोप, सई नदी में मिला था एक विवाहिता का शव, बेटी बताकर परिजनों ने किया था अंतिम संस्कार, पट्टी कोतवाली के गजरिया गांव का मामला।

गाजियाबाद- NIA टीम पर फायरिंग और पथराव का मामला, मेरठ पुलिस का एसओजी जवान गंभीर घायल, घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया , शातिर बदमाश मलूक को पड़ने गई थी टीम, एनआईए टीम के साथ एटीएस मौजूद थी, भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली का मामला।

मेरठ- पशु व्यापारी से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से हड़कंप, बदमाशों ने हथियारों के बलपर की लूट, बदमाश व्यापारी से 10 लाख लूटकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी , खरखौंदा के लोहिया नगर मोड़ का मामला।

हरदोई- पिहानी नगर पालिका अध्यक्ष के घर पर हमला, निर्दलीय प्रत्याशी चांद खान ने किया हमला, घर में घुसकर महिलाओं, बच्चों से की मारपीट, दवाखाने पर बैठे मरीजों, समर्थकों को भी पीटा, घर में दवाखाने में जमकर की तोड़फोड़, पिहानी थाना क्षेत्र का मामला।

गाजियाबाद- एनआईए की टीम पर हमले का मामला, दबिश देने गई टीम पर हुआ था हमला, भारी पुलिस बल के साथ टीम रवाना, एनआईए का सिपाही हुआ था घायल, गोली लगने से सिपाही हुआ था घायल, कई अन्य लोग भी हुए थे घायल, भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली का मामला।

फर्रुखाबाद- मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष ने गाया गाना, जुलूस में कोतवाल ने गाना गया, मंच में चढ़कर गाया गाना,लगवाए नारे, फूलों के हार पहन जुलूस में घूमे इंस्पेक्टर, पुलिस सेवा नियमावली की उड़ी धज्जियां, बारावफात जुलूस में कोतवाल बने गायक, थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार का कारनामा, मऊ दरवाजा के भिडौढ़ का मामला।

मेरठ- भरत समाचार की खबर का असर , शादी समारोह में फायरिंग का मामला, 5 लोगों को मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल , मैरिज हॉल में चल रहा था शादी समारोह, फायरिंग की तस्वीरें कैमरे में हुई थीं कैद, थाना लिसाड़ी गेट का मामला।

मेरठ- गाजियाबाद में ATS, NIA  टीम पर हमला मामला, RSS नेता रविंद्र गोसाई की हत्या की चल रही जांच, लुधियाना में हुई है RSS कार्यकर्ता रविंद्र की हत्या, पिलखुवा के मलूक ने सप्लाई किए थे हथियार, मलूक के बारे में मेरठ की दबिशों में मिली जानकारी
पिलखुवा के नाहली में एटीएस, एनआईए पर हमला, पथराव गोलीबारी में सिपाही तहजीब खान घायल।