tikhiawaz24.in

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

सवालों के घेरे में स्वेटर का टेंडर, विभाग का दावा 23 को खुलेगा टेंडर और 25 दिसंबर से बंटने लगेंगे स्वेटर

लखनऊ- सवालों के घेरे में स्वेटर का टेंडर, विभाग का दावा 23 को खुलेगा टेंडर और 25 दिसंबर से बंटने लगेंगे स्वेटर, टेंडर खुलते ही इतनी जल्दी कैसे बंट सकता है स्वेटर, क्या पहले से ही तैयार कर रखे हैं किसी कंपनी ने स्वेटर, चर्चा ये भी की क्या पहले से किसी कंपनी को पता है की उसे ही मिलेगा टेंडर, प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के 1.54 करोड़ छात्रों को दिए जाने हैं स्वेटर, 308 करोड़ का है स्वेटर का टेंडर

लखनऊ- विधान परिषद की कार्यवाही मिनट टू मिनट- 11 बजे सुबह परिषद की शुरू हुई कार्यवाही, विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया, कानून व्यवस्था, बिजली,किसानों का मुद्दा और पत्रकार की हत्या पर हंगामा हुआ, सपा एमएलसी सदन के वेल में आ गए, 11.04 पर 11.30 तक के लिए सदन स्थगित, 11.30 पर सदन 12.00 तक के लिए स्थगित, 12 बजे सदन की फिर शुरू हुई कार्यवाही, सपा MLC के विरोध के बीच एजेंडा रखा गया, 12.05 पर विधान परिषद को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया

लखनऊ- जल्द ही ऊर्जा विभाग के कामचोर अफसर-कर्मचारियों की कसी जाएगी नकेल यूपी सचिवालय के साथ उर्जा विभाग में भी लगेगी बायोमेट्रिक मशीन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने खुद अफ़सरो-कर्मचारियों की कामचोरी देख किया फैसला देर से आने और जल्दी भाग जाने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही फील्ड अफ़सरों को भी निर्धारित समय पर पहुंचना होगा दफ्तर

लखनऊ- विधान परिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन का बयान-सरकार किये वायदों को नहीं निभा रही है, सदन में सरकार का कल भी विरोध जारी रहेगा, बिजली के दाम सरकार ने क्यों बढ़ाए, गरीब जनता पहले ही महंगाई से परेशान है, कानून व्यस्था पर भी सरकार फैल है, यूपी कोका पर सपा का विरोध जारी रहेगा, यूपी कोका गैरकानूनी कानून है, यूपी कोका लूट मार करने वाला बिल है, जब पहले से गुंडा एक्ट,NSA जैसे कानून है फिर युपी कोका की क्या ज़रूरत, दिल्ली-महाराष्ट में कोका कानून फैल रहा है, यूपी कोका विपक्ष पर आज़माया जाएगा, यूपी कोका में पुलिस सबसे पहले संपत्ति ही ज़ब्त कर लेगी-अहमद हसन

मुरादाबाद- रिकवरी के चलते कनेक्शन काटने गई विधुत टीम से मारपीट, मारपीट में 2 विधुत कर्मी घायल अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुगलपुरा थाना क्षेत्रा पाटवावाली गली का मामला

प्रतापगढ़- अज्ञात वाहन ने स्कुटी सवार दो महिलायें को मारी टक्कर, दोनों महिला की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा, अंतू थाना के खरेतु पेट्रोल पम्प  के समीप हुआ हादसा

हरदोई- कोतवाली शहर के जीआईसी इंटर कालेज में पुलिस ने छापा मारकर एक दर्जन जुआरियों किया गिरफ्तार, जुए का अड्डा लगवाने वाले इमरान नाम के युवक को भी पुलिस ने दबोचा

फर्रूखाबाद- युवती से शादी का झांसा देकर किया कई माह तक दुष्कर्म, युवती ने गेंग रेप  का लगाया आरोप, युवती ने पुलिस से की शिकायत तो पुलिस थाने से भगाया, युवती ने दुष्कर्म करने बाले को कस्टम मे सिपाही का बताया बेटा कस्टम मे सिपाही होने की वजह से पुलिस नही कर रही कार्यवाही मामला कोतवाली फतेहगढ के नेकपुर का

हाथरस- डेरी संचालको की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, मधुसूदन डेरी की दूध की गाड़ी को रास्ते मे रोक कर रोड पर सैकड़ो किलो दूध को फैलाया,लाठी डंडे लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने दिया घटना को अंजाम, विरोध करने पर गाड़ी के चालक से की मारपीट, सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने 3 लोगो को मौके से किया गिरफ्तार कर भेजा जेल,थाना सादाबाद क्षेत्र के NH 93 की घटना

इलाहाबाद- 11 वीं की छात्रा की गला काटकर हत्या का मामला,हत्यारोपी अजय पटेल को मेजा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुधवार शाम बंधवा गांव के पास टोंस नदी के किनारे हुई थी हत्या,स्कूल से लौट रही प्रेमा देवी की हुई थी हत्या,छेड़खानी का विरोध करने पर की थी हत्या, मेजा थाना पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

प्रतापगढ़- पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव कुंए में मिलने से सनसनी, हत्या कर शव कुंए में फेके जाने की आशंका, शरीर पर युवक के चोट के निशान, पुलिस ने शव को निकल कर पीएम के लिए भेजा, लालगंज कोतवाली के पुरवारा गांव की घटना

गोरखपुर-जीआरपी ने सुलझाई बीटेक छात्र के अपहरण की गुत्थी, परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने रची थी अपहरण की कहानी, भोपाल जाने के दौरान परिजनों को फोन पर दी झूठी थी सूचना, लापता बीटेक के छात्र को जीआरपी ने लखनऊ से किया बरामद, झूठी सूचना के बाद लखनऊ में दोस्तों के साथ कर रहा था मौज, बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है बीटेक छात्र असरार अनवर,सर्विलांस सेल के मदद से जीआरपी ने घटना का किया खुलासा

मथुरा- जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस एजेंट से लूटे 41200 रुपए बाइक रोक कर तमंचे के बल पर घटना को दिया अंजाम पुलिस मौके पर बलदेव थाना क्षेत्र इलाके की घटना

इलाहाबाद- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद इलाहाबाद हाईकोर्ट का भी करेंगे दौरा,न्यायग्राम टाउनशिप की राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला, 16 दिसम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे शिलान्यास,देवघाट झलवा में बनेगा न्याय ग्राम टाउनशिप,हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउण्ड में आयोजित होगा समारोह, राज्यपाल रामनाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, सुप्रीमकोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहेंगे मौजूद, 

न्यायग्राम टाउनशिप में आडिटोरियम, न्यायिक एकेडमी,प्रशासनिक भवन,प्रशिक्षण केन्द्र, पुस्तकालय के साथ जजों के लिए आवासीय भवन, कर्मचारियों के लिए भवन एवं निदेशक आवास का निर्माण है प्रस्तावित, यूपी सरकार ने 39510.56 लाख रूपये की दी है स्वीकृति

बुलंदशहर- थाना अनूपशहर में बदमाशों के हौसले बुलंद जंगलों मे बाइक सवार युवक की संधिग्द हालत में हत्या कर शव को फेंका शव के पास ही खड़ी मिली बाइक,अलीगढ़ के प्रमोद कुमार के रूप में हुई शव की पहचान लूट के बाद हत्या की आशंका मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव- पशु क्रूरता की सभी हदें पार, 9 ट्रक में 170 मवेशी बरामद, एसडीएम और सीओ सिटी ने मारा छापा, बूचड़खाने में सप्लाई होने के इक्कठा हुए थे मवेशी, 9 तस्कर गिरफ्तार, सदर कोतवाली के दही चौकी का मामला

शाहजहांपुर-पूर्व प्रधान के भाई का अपहरण और हत्या का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को  गिरफ्तार कर किया खुलासा, प्रॉपर्टी को लेकर भाई व पूर्व प्रधान ने 50 हजार में भाड़े के बदमाशों से कराई थी हत्या, गुमराह करने के लिए अपहरण और फिरौती का रचा था षड्यंत्र, एसपी ग्रामीण सहित सभी अधिकारी मौके पर, थाना जलालाबाद के डोलापुर की घटना

इलाहाबाद- मथुरा में यमुना नदी में प्रदूषण रोकने की मांग को लेकर याचिका, हाईकोर्ट ने मथुरा बृंदावन नगर आयुक्त से मांगी जानकारी,पूछा नगर सीमा में कितने आवासीय- अनावासीय भवनों है  पानीे का है कनेक्शन,कोर्ट ने पूछा क्या वे गन्दा पानी कर रहे हैं उत्सर्जित,कोर्ट ने नगर आयुक्त से व्यौरे के साथ मांगा हलफनामा,19 दिसम्बर को होगी मामले की अगली सुनवाई

बलरामपुर-मदरसा शिक्षको का कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न प्रदर्शन,अनिश्चितकालीन धरना और भूखहडताल पर बैठे मदरसा शिक्षक,मानदेय न मिलने से आक्रोशित है मदरसा शिक्षक,मानदेय के लिए डीएमओ ने शिक्षको से मांगा घूस, डीएमओ को हटाने की मांग पर अडे मदरसा शिक्षक

प्रतापगढ़-आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर हालात में युवक इलाहाबाद रेफर, पड़ोसी गांव के दबंग पर गोली मारने का आरोप, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, आसपुर देवसरा थाना के दयालपुर गांव की घटना 

कौशाम्बी- दिन दहाड़े तमंचे से लैस आधा दर्जन दबंगो ने घर पर बोला धावा, पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के नियत से बोला धावा, घर पर युवक को न पाकर उसकी बहन के साथ की छेड़खानी, शोर मचाने तमंचा लहराते दबंग फरार, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला

सीतापुर- गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, युवक की जेब से एटीएम मोबाइल आदि बरामद, महमूदाबाद इलाके का निवासी है मृतक अजीज, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शुरू की जांच, सिधौली कोतवाली क्षेत्र के टेढई कलां गका मामला

बाराबंकी- नशा वर्दी का है या फिर शराब का जो एकबार चढ़कर नहीं उतरता, बाराबंकी के नगर कोतवाली स्थित रेलवे स्टेशन के निकट शराब के नशे में एक बार फिर खाकी हुई शर्मसार वर्दी पहने नजर आया पुलिस का सिपाही, नहीं हुई अभी तक पहचान

शामली- दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घर में डाला डाका, 20 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषण उड़ा ले गए बदमाश, कंबल बेचने की फेरी लगाते हुए घर में घुसे थे बदमाश, सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेक विहार कॉलोनी की घटना

जौनपुर- आंगनवाड़ी कार्यकत्री की संदिग्ध हालत में मौत,घर में पंखे से लटकता हुआ मिला शव, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, जलालपुर थाना क्षेत्र के चितौना गांव की घटन

अमरनाथ गुफा में शांति बनाए रखने को कहा’,‘केवल श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने को कहा

दिल्ली- जल्द सुनवाई को लेकर जेपी बायर्स पहुंचे SC, आज और कल मामले की सुनवाई की मांग, बायर्स ने जल्द सुनवाई की मांग की, मामले में जल्द नहीं सुनवाई की जा सकती, इस मामले में जल्द सुनवाई नहीं की जा सकती,हमारे आदेश का जेपी पहले पालन करेगा
उसके बाद इस मामले की सुनवाई की जाएगी।

दिल्ली- अमरनाथ यात्रा पर NGT ने निर्देश स्पष्ट किया, ‘अमरनाथ गुफा में शांति बनाए रखने को कहा’,‘केवल श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने को कहा’ , जिससे शिवलिंग पर बुरा प्रभाव न पड़े-NGT, आरती और मंत्रोच्चार पर लागू नहीं होता-NGT, कल जयकारे, मंत्र, घंटी बजाने पर रोक लगाई थी।

दिल्ली- अलखनंदा रिसोर्ट का मामला, यूपी-उत्तराखंड सरकार के बीच सहमति बनी, हरिद्वार में अलखनंदा रिसार्ट पर सहमति, यूपी सरकार ने SC में उत्तराखंड से कहा, हलफनामा दायर कर बताएंगे सहमति, 2 हफ्ते में वो हलफनामा दायर कर बताएंगे।

दिल्ली- राजस्थान सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, बजरी खनन रोक मामले पर पहुंची, जल्द सुनवाई की मांग को लेकर पहुंची, राजस्थान सरकार ने कल सुनवाई की रखी मांग, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लेकर दिए आदेश, मामला सूचीबद्ध करने के दिए आदेश।

लखनऊ- सरोजनीनगर में फिर हत्या की वारदात, मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, घर में घटना को दिया अंजाम,पति फरार, सरोजनीनगर के नाटकुर गांव की घटना।

लखनऊ- विधानसभा में दिखा अजब नजारा, दो कट्टर विरोधी नेता शहद-शहद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आजम, गैलरी में दोनों ने फोटोसेशन कराया, सीएम का हाथ पकड़कर लाए आजम खां, हंसी-मजाक के बीच योगी-आजम फोटोसेशन, कार्यवाही के भय से नजदीकी दिखा रहे आजम, डीएम को धमकी, सीएम के साथ हंसी-मजाक।

लखनऊ- पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता को नोटिस, लखनऊ पुलिस जारी करेगी नोटिस, ठगी करने मामले में होगी पूछताछ, एम्परर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी ने की ठगी, कम्पनी की निदेशक हैं अनारा गुप्ता, सीईओ सत्रुधन सिंह का होगा वारंट जारी, इलाहाबाद जेल में बंद है सत्रुधन, पूछताछ के लिए लखनऊ लाएगी पुलिस, अखण्ड सिंह ने कराया था ठगी का केस दर्ज, विभूतिखण्ड थाने में कराया था मुकदमा, विभूतिखण्ड पुलिस भेजेगी नोटिस, ऑफिस को पहले ही किया जा चुका है सील।

उन्नाव- रेल विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, टूटी पटरी से गुजरी ट्रेने, बड़ा हादसा होते टला, 2 हिस्सों में टूटी रेल की पटरी और ग्लूट प्लेट, गंगाघाट रेलवे स्टेशन के सामने मेन लाइन पर टूटी, सूचना के बाद ट्रेनों का संचालन किया गया बंद।

वाराणसी- छात्रों के गाड़ी में आग लगाने का प्रयास, पेट्रोल बम रखकर आग लगाने का प्रयास, एमएस डॉ.उपाध्याय के आवास का मामला, बीती रात अज्ञात छात्रों का आवास पर हमला, आज मौके पर फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाया, डॉक्टर ओपी उपाध्याय के तहरीर पर केस दर्ज , लंका थाने में मुकदमा हुआ दर्ज, दलाली रोकने की चुकानी पड़ रही कीमत-डॉक्टर, दलालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दूंगा, 28 मार्च को भी मेरे ऊपर हमले का प्रयास हुआ।

शामली- छात्रा की सरेराह काट कर हत्या का मामला, एक तरफा प्यार में प्रेमी ने की थी हत्या, पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को किया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद, कांधला थाना के गढ़ीश्याम का मामला।

बरेली- पुलिस ने लव जेहादी को किया गिरफ्तार, कई लड़कियों को हिन्दू बनकर फसाया था,  3 महीने से बरेली में रहता था परवेज अहमद ,हिन्दू पहचान बनाकर बरेली में रह रहा था , परवेज अहमद उर्फ विनीत श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव नाम की आईडी मिली, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी बरामद, परवेज के सभी कार्डों पर लखनऊ का है पता, पहचान होने पर लोगों ने पुलिस को सौंपा, कई लड़कियों से नौकरी के नाम पर की ठगी, सिटी स्टेशन के पास किराए पर रहता था परवेज, पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी।

मथुरा- मथुरा पुलिस को नई यूनिफॉर्म मिलेगी, यूनिफॉर्म के कंधे पर बैज में भगवान की फोटो, भगवान कृष्ण का फोटो लगा होगा, फोटो के साथ पर्यटन पुलिस भी लिखा होगा, मथुरा में पुलिसवाले बिल्ला भी लगाएंगे, ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को फ्रेंडली बनाना है, टूरिस्ट को और सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, वृंदावन पवित्र धार्मिक स्थल घोषित है।

चंदौली-  जापानी यात्री का सामान गाइड लेकर फरार, वाराणसी में घूमने आया था जापानी यात्री, जापानी यात्री मुगलसराय स्टेशन पहुंचा, वाराणसी-मुगलसराय आते समय का है मामला, जीआरपी और आरपीएफ जांच में जुटी।

मथुरा- MVDA के दो बाबूओं पर गिरी गाज, दो बाबूओं को जबरन किया सेवानिवृत्त, 50 साल से अधिक उम्र वाले हैं दोनों बाबू, काम मे लापरवाही बरतने पर किया सेवानिवृत्त।

ललितपुर- स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, पड़ोसी गांव के प्रधान पुत्र ने की छेड़छाड़, साथियों के साथ मिलकर की छेड़छाड़, पिता की लाइसेंसी बन्दूक से किया फायर, ग्रामीणों के एकत्रित होता देख हुआ फरार, आरोपी स्कार्पियो गाड़ी और बंदूक छोड़कर भागे, पुलिस ने दबंग शोहदों पर किया मुकदमा दर्ज, थाना बार के ग्राम मथुरा डांग का मामला।

हरदोई- पीड़ित का पुलिस से उठा भरोसा , बीजेपी के प्रवक्ता शलभमणि से लगाई गुहार, बिलग्राम के पीड़ित युवक ने लगाई गुहार , डेढ़ साल से पुत्र की हत्या का है मामला, स्थानीय पुलिस नहीं कर रही खुलासा, पीड़ित ने सीबीआई जांच की मांग की है।

आगरा- SC आयोग चेयरमैन रामशंकर कठेरिया धरने पर, अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे हैं रामशंकर , प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुरा में धरने पर बैठे, बच्चों के साथ धरने पर बैठे SC आयोग के चेयरमैन, प्राथमिक विद्यालय की समस्या को लेकर धरने पर, जर्जर बिल्डिंग,शौचालय निर्माण,समस्या से धरने पर।

बाराबंकी- सर्किल सीओ की जीप बस से टकराई , श्रेष्ठा सिंह ठाकुर की जीप में मारी टक्कर, बाल – बाल बचीं श्रेष्ठा सिंह ठाकुर , पुलिस ने चालक समेत बस कब्जें में लिया, सरकारी गाड़ी को मरम्मत के लिए भेजा, मसौली क्षेत्र के शाहाबपुर कस्बे की घटना, बहराइच से लखनऊ जा रही थीं सीओ, रिसिया सर्किल की सीओ हैं श्रेष्ठा सिंह।

हरदोई - दर्जन भर से ज्यादा गोवंश के कटे सिर व पैर मिले, सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े मिले सिर व पैर, गौ तस्करों द्वारा घटना को अंजाम देने की चर्चा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस मौके पर, थाना कछौना के लखनऊ-हरदोई राजमार्ग की घटना।

चंदौली- एसपी ने तीन सिपाही किए लाइन हाजिर, कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर।

आगरा- नींद से जागा आगरा विकास प्राधिकरण, हाईकोर्ट की फटकार के बाद  खुली नींद, नक्शे के विपरीत निर्माण पर लगाई रोक, श्रीनाथ कॉम्प्लेक्स पर हो चुकी है कार्रवाई, कॉम्प्लेक्स के पास ही हो रहा था निर्माण, मदिया कटरा चौराहा के पास का मामला।

आगरा-निजी फाइनेंस कर्मचारी को गोली मारकर लूट,3 बदमाशों ने 3.90 लाख रुपए लूटे कर फरार,गंभीर हालत में कर्मचारी अस्पताल में भर्ती,सिकन्दरा के फ्लाई ओवर के नीचे की वारदात

पीलीभीत-शादी का झांसा देकर युवती का शोषण,गांव के ही एक युवक पर किया यौन शोषण,युवक के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज,बिलसंडा थाना क्षेत्र का मामला

इलाहाबाद-न्याय ग्राम टाउनशिप की राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला,16 दिसम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे शिलान्यास,देवघाट झलवा में बनेगा न्याय ग्राम टाउनशिप,हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउण्ड में आयोजित होगा समारोह

लखनऊ-गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरूरोचक,आकर्षक, प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की रूपरेखा तय,परेड में शामिल होने वाली झांकियों के लिए स्थान और रूट चयन के लिए कमेटी गठित,गणतंत्र दिवस पर सुबह 10 बजे राज्यपाल विधान भवन के समक्ष परेड का अभिवादन करेंगें

लखनऊ-गोमतीनगर को संवारने की जिम्मेदारी एलडीए को,फरवरी में होने वाले इंन्वेस्टर्स समिट की तैयारी में जुटे सभी विभाग,अमौसी हवाई अड्डे से लेकर जेपीएनआईसी तक सड़क के साथ ही आसपास का क्षेत्र निखारा जाएगा,हटेंगी अवैध होर्डिंग,गोमती रिवर फ्रंट, इमामबाड़े समेत प्रमुख बाजार संवरेंगे,इमामबाड़ा, केसरबाग, गोमती रिवर फ्रंट, प्रमुख होटलों, मॉल को बेहतर बनाया जाएगा

लखनऊ -लखनऊ की वेटलिफ्टरों ने चैंपियनशिप में जीता एक गोल्ड और चार सिल्वर,कपूरथला में अखिल भारतीय अंतर रेलवे वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिखाया कमाल,पूनम यादव ने 69 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

लखनऊ-राज्य कर्मचारी संघ का एलान, भ्रष्ट अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो होगा आंदोलन,विद्युत सुरक्षा निदेशालय में अनियमितताओं की जाँच की मांगलाइसेंस,परमिट ,एनओसी जारी करने में हुआ खेल

मुरादाबाद- सिपाही आयुष की मौत का मामला, मृतक सिपाही की पिस्टल अभी तक नहीं हुई बरामद, SSP ने पिस्टल की जानकारी देने पर रखा इनाम, पिस्टल की जानकारी देने पर 50 हजार का ईनाम, मझोला थाना क्षेत्र में मिला था सिपाही आयुष का शव, गोली लगने से हुई थी सिपाही की मौत

सुल्तानपुर- छात्र ने बनाई अनोखी डिवाइस,डिवाइस से सड़क दुर्घटनाओं में होगा इजाफा,बिना सीट बेल्ट और बिना गेट बन्द किये नही स्टार्ट होगी कार,आपातकाल के समय गेट खुलने पर बन्द हो जायेगी कार,किसी भी कार में लग सकेगी यह डिवाइस,नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर के कक्षा 12 के छात्र की अनोखी खोज,पेटेंट कराने के लिए सरकार के तकनीकी विभाग जाएगा छात्र

कानपुर देहात-जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक की लाठी डंडो से पीटा,दबंगों ने युवक को मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,ग्रामीणों के दौड़ाने पर दबंग मौके से फरार,अकबरपुर कोतवाली के बाना अलीपुर गाँव का मामला

सिद्धार्थनगर-राज्यपाल रामनाईक आज जाएंगे सिद्धार्थनगर,सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत,सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में होगा पहला दीक्षांत समारोह,52 छात्रों को गोल्ड मेडल और 29 छात्रों को डिग्री देकर करेंगे सम्मानित,थाना कपिलवस्तु क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय में होगा कार्यक्रम

बिजनौर-संदिग्घ परिस्तिथियों मै दो सगी बहने लापता,परिजनों ने थाने में दी तहरीर,पुलिस मामले की जांच मै जुटी,धामपुर थाना क्षेत्र के नींदरु इलाके का मामला

सोमवार, 11 दिसंबर 2017

CRPF और RR द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए

नई दिल्ली : शालीमार बाग के मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसल करने के दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ होने वाली डॉक्टरों की संभावित हड़ताल फिलहाल बुधवार तक टल गई है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार इस मामले में बातचीत से रास्ता निकालने के लिए राजी हो जाती है, तो फिर डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जाएंगे

लखनऊ : एक शॉपिंग वेबसाइट के हजारों ग्राहकों का डेटा लीक कर उनसे लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। वेबसाइट की शिकायत पर यूपी STF ने दिल्ली के द्वारका से सात लड़कियों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान कई और शॉपिंग वेबसाइट का भी डेटा मिला है,

नई दिल्ली : देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में आतंकवादियों के पास से मोबाइल फोन, सिम जैसे सामान बरामद होने की खबर है। बरामद किए गए कुछ फोन लश्कर-ए-तैयबा और IS जैसे संगठनों से जुड़े कथित आतंकवादियों के पास से मिले हैं। इसे सिर्फ तिहाड़ जेल ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में सेंध माना जा रहा है,

जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और RR द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए। सारी रात बारिश होती रही फिर भी हमारे सैनिक बाहर डटे रहे: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य

तमिलनाडु: रामनाथपुरम में पुलिस ने 150 किलो भांग जब्त की। एक गिरफ्तार, एक कार जब्त की गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया।
जफर इकबाल,,

रविवार, 10 दिसंबर 2017

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् ।। सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें, और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े :- स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती 




हरिहरपुर में स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती का प्रवचन

जौनपुर सिंगरामऊ काशी सुमेरूपीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा आज के इस अशांति भरे वातावरण में जहाँ हर कोई परेशान है। हर किसी को कोई न कोई तकलीफ है , अधिकांश लोग दुखी हैं , ऐसे में आइये मिलकर सबके  कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करे । कहते हैं एक स्वर में की गयी प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है । एक स्वर में हम उसे याद करेंगे तो वह जरुर सुनेंगे। वे हरिहरपुर में बरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश मिश्र के आवास पर आयोजित दिव्य दर्शन व प्रवचन के आयोजन में रविवार को बोल रहे थे। उन्होंने कहाकि सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें, और किसी को भी दुःख का भागी न बनने दें। इस सृष्टि में बनाये गये सकल जड़ और चेतन आहीं है प्रभु । हम तुच्छ प्राणियों पर कृपा करो प्रभु । प्रवचन करते हुए विद्वान् वक्ता प्रकाशचंद्र पांडेय विद्यार्थी ने कहाकि इस माया के जगत में आ कर हमारी मति भ्रमित हो  हम तुझे भूल कर मेरा तेरा के चक्कर में पड़ जातें हैं प्रभु इस लिए कष्ट उठाते हैं।

किसी को कोई न कोई तकलीफ है , अधिकांश लोग दुखी हैं , ऐसे में आइये मिलकर सबके  कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करे । कहते हैं एक स्वर में की गयी प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है । एक स्वर में हम उसे याद करेंगे तो वह जरुर सुनेगा

हे परम पिता परमेश्वर हम आपके हीं बच्चे हैं हम पर कृपा करो नाथ । इस सृष्टि में बनाये गये सकल जड़ और चेतन आपके हीं है प्रभु । हम तुच्छ प्राणियों पर कृपा करो प्रभु | इस माया के जगत में आ कर हम मति भ्रमित हो जातें हैं नाथ अत : हमें माफ़ कर दो  नाथ । हम भूल गये हैं नाथ की की हम आपके संतान हैं और इसी कारण कष्ट पाते हैं हम तुझे भूल कर मेरा तेरा के चक्कर में पड़ जातें हैं प्रभु इस लिए कष्ट उठाते हैं ।

इस जगत में बहुत कष्टों को हमने झेला है मेरे प्रभु ! नाथ कृपा करो ! हम तुच्छ अज्ञानी प्राणी है प्रभु हमारी मति तुम्हे समझ सकने में असमर्थ है भगवन , हमारे लिए जो उचित हो वही तुम करो मेरे  प्रभु | नाथ अब कृपा करो ! अब कृपा करो ! अब कृपा करो ! हमें क्षमा कर दो भगवन ! अपनी नादान ओर अल्प मति के कारण हमने बहुत कष्ट उठाये प्रभु अब तो क्षमा कर दो मेरे प्रभु |
सारे पृथ्वी के जीवों को कष्टों से निजात दो दाता | सबके कष्टों का हरण करो दयालु नाथ | सभी दुखी प्राणियों का दुःख हरण करो दयालु | तुम सा दयालु कोई नहीं है मेरे मालिक | तुम हीं तो इस जगत में व्याप्त हो फिर भी हम कष्ट पातें हैं प्रभु अपने तुच्छ मति के कारण किन्तु हमारे कृत्यों को तुम क्षमा नहीं करोगे तो कौन करेगा मेरे दाता तुम हीं तो हमारे पिता हो नाथ | कृपा करो प्रभु !
कृपा करो प्रभु ! कृपा करो प्रभु ! कृपा करो प्रभु ! दया करो ! दया करो ! दया करो !
आइये हृदय में भाव भर कर इस प्रार्थना को हम बार बार दुहरायें परम कृपालु हमारे कष्टों को जरुर दूर करेंगे ! अंत मैं बदलापुर के बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने लोगो को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। कुँवर जय सिंह (जयबाबा) ने सबका स्वागत किया। आयोजक सूर्य प्रकाश मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता रमापति मिश्रा, संचालन सूर्य भूषण तिवारी ने किया। वहाँ कैप्टन रामगुन मिश्र, सभाजीत तिवारी, टी. एन. सिंह, एडवोकेट अटल बिहारी मिश्रा, राजन मिश्रा, उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

सर्राफा की दुकान से 20 लाख के जेवरात चोरी

ग्रेटर नोएडा-दोहरा हत्याकांड,6 दिसंबर को मां-बेटी की निर्मम हत्या का मामला,पुलिस ने किशोरी को वाराणसी से किया गिरफ्तार,बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी में हुई थी घटना

उन्नाव-20 लाख की चोरी,सर्राफा की दुकान से 20 लाख के जेवरात चोरी,दुकान की दीवार काटकर चोरों ने की लाखों की चोरी,सदर कोतवाली के गगनखेड़ा बाईपास की घटना

बाराबंकी-तेजाब डालने की धमकी,छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी,पीड़ित छात्रा ने शोहदों की दहशत से छोड़ा कॉलेज,नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल डिग्री कॉलेज की घटना

बलिया-डबल मर्डर,डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी,2 महिलाओं की बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर की हत्या,सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर की घटना

लखनऊ-निर्माण का प्रजेंटेशन,लखनऊ कांफ्रेस' में सड़क निर्माण तकनीकि का हुआ प्रजेंटेशन,बिहार पथ निर्माण विभाग ने किया प्रजेंटेशन,प्रमुख सचिव बिहार PWD ने सड़क निर्माण का दिया प्रजेंटेशन,बिहार सरकार की पथ निर्माण योजनाओं की भी दी जानकारी,यूपीडा सीईओ अवनीश अवस्थी ने भी दिया प्रजेंटेशन,यूपी में एक्सप्रेसवे निर्माण योजनाओं की दी जानकारी,यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रजेंटेशन,पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के तथ्यों की भी दी जानकारी

इलाहाबाद--छात्रा बनी थानाध्यक्ष,छात्रा रविश्री राजे बनी 2 घंटे के लिए थानाध्यक्ष,थाना खुल्दाबाद के कार्यों का कर रही हैं संचालन,नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस ने दी है जिम्मेदारी,डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने दी है जिम्मेदारी

कानपुर-महिला से लूट,बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से जेवरात लूटे,असलहा दिखाकर महिला से उतरवाए जेवर,बाइक सवार 3 बदमाश जेवरात लूटकर फरार,नजीराबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर की घटना

बाराबंकी-नहर को पाट रहे ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत,दरियाबाद थाना क्षेत्र के खोदयपुर गांव का मामला

ललितपुर-सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव और उनके पुत्रों के खिलाफ अनशन, सदर कोतवाली के घण्टाघर पर पीड़ित परिवार अनशन पर बैठा, सपा जिलाध्यक्ष और उनके पुत्रों की गुंडई से परेशान है पीड़ित परिवार

हाथरस-तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,हादसे में कार सवार 1 युवक की मौके पर मौत,2 युवक गंभीर घायल,गंभीर हालत में दौनो युवक chc से अलीगढ़ रैफर, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कव्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के नगला बिहारी गाँव के पास की घटना।

बांदा-नारी सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डीजीपी सुल्खान सिंह, एडीजी एस एन साबत, आईजी नवनीत सकेरा भी कार्यक्रम में मौजूद, शहर के सेंट मैरी स्कूल में हो रहा है कार्यक्रम

इलाहाबाद--श्रम विभाग आज आयोजित करेगा सामूहिक विवाह,प्रदेश में पहली बार आयोजित कर रहा है सामूहिक विवाह,पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 204 पुत्रियों का होगा विवाह,परेड ग्राउंड में आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह,उपमुख्य मंत्री डॉ दिनेश शर्मा,मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,मंत्री आशुतोष टंडन,मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ,मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी होंगे शामिल।

इलाहाबाद-झूंसी में बन्द घर में चोरों ने जमकर लूटपाट,ताला तोड़कर नगदी जेवर समेत लाखों की चोरी,झूंसी के माया पुरी कालोनी का मामला

इलाहाबाद-जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ उद्घाटन,प्रशासनिक न्यायमूर्ति वी के नारायण ने किया शुभारम्भ,सुलह समझौते के आधार पर वादों का हो रहा है निस्तारण,जिला कोर्ट में लम्बित 21 हजार 837 वादों की हो रही सुनवाई,बैंकों के भी आठ हजार 341 मुकदमों की हो रही सुनवाई,फोन कम्पनियों के 2829 वादों की भी हो रही है सुनवाई,राजस्व न्यायालय के 1825 मुकदमों की हो रही सुनवाई,जिला जज संजय कुमार पचौरी की अध्यक्षता में होगी सुनवाई,जिले की सभी तहसीलों में भी लगेगी लोक अदालत,सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राम दयाल ने दी जानकारी 

फैजाबाद-सूखे कुएं में गिरकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत। कोतवाली बीकापुर के कटारी गांव के पास हुआ हादसा

गाजियाबाद-मसूरी पुलिस ने किया 420 के मामले में बिल्डर को गरफ्तार,3.10 करोड़ रोये की ठगी का है आरोप, फ्लैट मकान दिलाने के नाम पर लोगो से लिया हुआ था पैसा, तकरीबन 1 दर्जन लोगों से 3 करोड़ 10 लाख रुपये की हुई ठगी,मसूरी थाना क्षेत्र के गार्डन एन्क्लेव चौकी इलाके का मामला।

हापुड़-पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ़्तार। चोरी का सामान, नकदी बरामद। नवनिर्वाचित चेयरमैन की दुकान में की थी चोरी। बाबूगढ़ पुलिस ने की गिरफ़्तारी।

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में सैनिक की पत्नी की मौत, घर मे मिला शव। सिलीगुडी में तैनात है सैनिक। ससुरालियों ने विवाहिता के परिजनों को नही दी सूचना। सरेनी थाना क्षेत्र के गैंगसो की घटना

इलाहाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप,प्रीतम नगर कालोनी में यूको बैंक के समीप मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी,धूमनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

लखीमपुर-जहरीले चावल खाने से दो बच्चों की मौत,शुक्रवार को चार बच्चों ने खाए थे फेंके हुए कच्चे चावल,नीमगाँव थाना क्षेत्र के सिकटिहा गाँव की घटना,एक बच्चे का इलाजे जिला अस्पताल में जारी,एक को घर भेजा गया

रायबरेली-एनटीपीसी ऊँचाहार हादसा, मानवाधिकार आयोग टीम ने एनटीपीसी सहित ग्रामीणों से की मुलाकात, एनटीपीसी में काम कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से की पूँछ तांछ। एनटीपीसी अधिकारि कुछ भी बोलने को नही है तैयार

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेजर अमर बहादुर सिंह के नौंवी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई







जौनपुर सिगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल इंटर कॉलेज परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेजर अमर बहादुर सिंह के नौंवी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अन्य उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित करके उनकी धर्मपत्नी सरस्वती सिंह ने पांच सौ अति-निर्धन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजा सिंह इंटर कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक जय सिंह ने कहाकि ऐसी विभूतियों से जीवन के सही संचालन की सीख मिलती है। उनका जाना हालांकि एक अपूरणीय क्षति है। लेकिन उनके सपनो को साकार करके उसे पूरा करने का समुचित प्रयास किया जा रहा है। संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। अंत में सभी आगंतुकों का डायरेक्टर डॉ. बबली सिंह ने स्वागत किया।  विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। वहाँ पर राकेश कुमार दुबे, प्रधान मनोज सिंह, प्रधान कमलेश यादव, अजय सिंह, दिव्याशु शेखर सिंह, मुकेश तिवारी, विंध्यवासिनी पांडेय, सत्यम उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, नेहा सिंह, सरिता गौतम, शिवांगी पांडेय, दया शंकर मिश्रा, दीप नारायण गुप्ता, राम कुमार रावत उपस्थित रहे।