tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

अंग्रेजों के जाने के बाद आजाद भारत में आज भी कुछ लोग गुलामों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर

दिल्ली- संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन, सरकार और विपक्ष में गतिरोध जारी,विपक्ष पीएम मोदी की माफी की मांग पर अड़ा,सरकार झुकने को तैयार नहीं। हंगामे के बीच सरकार निपटा रही है विधायी कामकाज।

दिल्ली- राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए आज सचिन तेंदुलकर सदन आएंगे। दोपहर 2 बजे केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के मंत्रालय से जुड़े खेल के मुद्दे पर होगी चर्चा। सचिन भी दे सकते है भाषण।

लखनऊ-यूपी विधानसभा सत्र का आज छठा दिन। बुधवार को यूपीकोका बिल को विधानसभा में पेश किया गया। गुरुवार को सदन की करवाई शुरू होते ही इस पर चर्चा हुई।

कानपुर देहात-कानपुर देहात में उपचुनाव आज हो रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कानपुर देहात के 207 सिकन्दरा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक मथुरा पाल की मृत्यु के बाद से ही खाली थी सीट।

आजमगढ़-2018 में शुरू हो जाएगा राममंदिर निर्माण। रामजन्म भूमि के न्यास के सचिव सुरेश दास जी महाराज ने कहा कि 2018 में राममंदिर बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। महामंडलेश्वर मौनी बाबा की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कोर्ट के बाहर विवाद का हल संभव है।

रायबरेली-लालगंज ब्लाक के तौधकपुर गांव के ग्राम प्रधान ने मिसाल पेश की है। कुछ ही माह में उन्होंने 242 शौचालय तो बनवाए ही साथ ही उनकी निगरानी के लिए कैमरे भी लगवाए। यह स्मार्ट गांव तौधकपुर से यह गाँव किसी शहर से कम नही है।

वाराणसी--बनारस की खास पहचान बनारसी गुलाबी मीनाकारी से भी होती है पर अब इतिहास में ये हली बार मीनाकारी की शिल्पाकरी महिलायें भी कर रही है। ये काम सदियों से पुरुष करते आ रहे है पर बनारस की लड़किया पढाई के साथ ये हुनर सिख कर मीनाकारी को आगे बढ़ा रही है।

वाराणसी-लड़कियों की परवरिश कर मिसाल पेश कर रही वाराणसी की ये किन्नर। रामनगर के चैरहट निवासी गुड़िया किन्नर ने समाज के सामने एक नजीर पेश की है। जहां लोग बेटियों को खत्म करने पर लगे हैं वहां गुड़िया दो बच्चियों को गोद लेकर उनकी परवरिश कर रही है।

संतकबीरनगर। अंग्रेजों के जाने के बाद आजाद भारत में आज भी कुछ लोग गुलामों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। संतकबीरनगर जिले की मेहदावल तहसील के नगर पंचायत मेहदावल में आज भी लोग जमीदारी प्रथा जैसी गुलामी की जंजीरों में लोग जकड़े हुए हैं।

देहरादून- उर्जा प्रदेष उत्तराखंड में उर्जा कर्मी सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके है। जिसका सीधा सा असर आम उपभोक्ता पर होना तय है। सरकार ने उर्जा विभाग में एस्मा लागू करने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आदेश भी जारी कर दिया है।

गोरखपुर-तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी चोर कैसे बड़ी ही आसानी से चोरी कर फरार हो जाते है उसकी एक बानगी देखने को मिली। गोरखनाथ थाने में मौजूद ये चोर बड़े ही आसानी से मार्ट में दाखिल होकर हाथ की सफाई कर नदारत हो जाता था और पास के ही दुकानदार को बेच भी देता था।

वाराणसी- बीएचयू में समाजवादी छात्रसभा के छात्रनेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कल बुधवार शाम को बवाल हो गया। तोड़फोड़ और आगजनी मामले में चीफ प्राक्टर प्रो.रोयाना सिंह ने आशुतोष सिंह समेत कुल 15 छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल बीएचयू में शांतिव्यवस्था कायम।

देहरादून-देश में इन दिनों भगवा हवा चली हुई है। ज्यादातर चुनावों में भाजपा की सरकार राज्यों में बन रही है। यूपी उत्तराखंड के बाद अब पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी भाजपा की सरकार है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की जिस तरह यूपी से मामले सुलझ रहे हैं हिमाचल से भी विवाद सुलझाने में कामयाबी मिल सकेगी।

उत्तरकाशी-उत्तरकाशी के महा विद्यालय के एक बॉटनी के शिक्षक जंहा महा विद्यालय में शिक्षा की रोशनी बिखेर रहे हैं। वे 6 गावों में ग्रामीणों और युवाओ को ऊनी वस्त्र के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी भी सहयोग कर रही है।

वाराणसी- शिव की नगरी की शिवांगी भरेगी उड़ान ,देश के दुश्मन हो जाओ सावधान। वाराणसी की शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली महिला पायलटों में शामिल हो गई है। बनारस की इस बिटिया ने न सिर्फ अपने माँ बाप का सीना चैड़ा किया है बल्कि पुरे पूर्वांचल में अपने सफलता का परचम लहराया है..क्योंकि पुरे यूपी में शिवांगी पहली महिला पायलट होंगी जो फाइटर पायलट उड़ाएगी .

गाजियाबाद - इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में छात्र ने 10वीं कक्षा की छात्रा को मारी गोली। छात्रा की हालत गंभीर। आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मारी। पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लिया। गोली मारने वाले छात्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

गाजियाबाद- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक फ्लैट में इंजीनियर की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी । 25 साल के सुमंता यहां अकेले रहते थे और नोएडा में नौकरी करते थे । बताया जा रहा है कि सुमंता के घर सुबह काम वाली आयी लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला तो वो काफी इंतजार करके चली गयी ।

वाराणसी- प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसानों को अन्तरष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने के लिए लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से फल और सब्जियों की पहली खेप को विमान द्वार दुबई निर्यात किया गया।

लखनऊ- मुख्यमंत्री आवास पर यूपी पुलिस ने सेल्फी लेने पर बैन लगा दिया है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए एक बोर्ड भी लगाया है, हाई सिक्योरिटी जोन में आने के चलते यूपी पुलिस ने ये कदम उठाया है, यूपी पुलिस के इस फैसले पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखलिेश यादव ने ट्वीट किया है कि नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका ।

मसूरी- पहाड़ों की रानी मसूरी के अधिकांश भवनों को गिरासू घोषित किया गया है। शहर के कई आवासीय भवन भूत बंगलो में तब्दील हो गये है ..लेकिन स्थानीय लोग आज भी इन भवनो में रहने को मजबूर है।

गाजियाबाद-लोनी इलाके में आयकर विभाग ने के एक पूर्व प्रधान के घर छापा मारकर करोड़ों रुपयों के कागजातों के अलावा नगदी भी बरामद की है। पावी गांव में बुधवार सुबह पूर्व प्रधान धीरा सिंह व उसके भाई दीपक के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।

कानपुर -बिधनू के शंभूआ गांव के पास हमीरपुर रोड कोहरे की वजह से आमने-सामने डम्फर की भिड़ंत। कटर द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर निकाला गया। लगा भीषण जाम।

मेरठ-गढ़ रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने मार्शल आर्ट के चैंपियन रोहित मावी को मारी गोली, रोहित मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट है,के हाथ में लगी गोली।

देहरादून- राज्य मे एनएचएम के जरिए मिलने वाला करोडांे का बजट का एक बडा हिस्सा अधिकारियों की लापरवाही के चलते हर साल लैप्स होता है। हालांकि एमडी एनएचएम के अनुसार इस बार पीछले साल वाली स्थिति नहीं आने दी जायेगी।

कानपुर-बिठूर गंगा महोत्सव का आज दूसरा दिन दोपहर एक बजे से महोत्सव के प्रोग्राम शुरू होंगे । इस महोत्सव का खास प्रोग्राम भजन संध्या रहेगा। इस भजन संध्या प्रोग्राम को अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति करेंगी।

आगरा- छात्र ने हेलमेट बनाया है ..जो जलने से शर्त को मनवाने को मजबूर कर देगा। इससे बाइक सवारों को सड़क हादसो में अब नहीं गवानी पड़ेगी।

अलीगढ़ -छात्राओं ने लुटेरे को पकड़कर पीटा। -अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली इलाके के पैंठ चैराहे के पास एक नाबालिक लुटेरे को डिग्री कॉलेज की छात्रा लतेश से मोबाइल लूटना भारी पड़ गया। पीड़ित छात्रा ने यज्ञवती, प्रीति, राज कुमारी, भारती (सहेली) की मदद से पीछा कर लुटेरे को दबोच लिया।

मेरठ- प्रदेश में खुलेआम बदमाशी करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है। दो दिन पहले कॉलिज में सरेआम गोली चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के अम्बाला से दबोच लिया।

कानपुर-महाराज पुर थाना क्षेत्र के पुरवा मीर में कोहरे की वजह से हुआ सड़क हादसा कई गाड़िया आपस में भिड़ी, ।4 लोग हुए घायल ।

वाराणसी- संस्कृत को चुनौती, देखिये क्या है हाल, न बिल्डिंग। वाराणसी में संस्कृत विश्व विद्यालय से लेकर जनपद के सभी संस्कृत महाविद्यालय सिर्फ नाम के रह गए यहाँ पढने शायद ही कोई आता है।

नैनीताल- यहां के नौकुचियाताल झील का अचानक रंग बदलने से लोगो में खलबली। झील का रंग अचानक लाल हो गया है जिस्से लोग डरे हुए है। उनका मानना है कि ये देवीय प्रकोप है जिसके कारण झील का रंग बदला है।

देहरादून-विवादों में घिरे लालढांग चिल्लरखाल मार्ग सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है--वन मंत्री हरक सिंह रावत के कड़े रूख के बाद वन विभाग को वो अभिलेख मिले गए हैं जिनमें इस मार्ग को पक्की सड़क दिखाया गया है।

मुरादाबाद- मैनाठेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने आर्मी लिखे ट्रक से 25 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की। दो युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़े।

खतौली-मुजफ्फरनगर--कोहरे मे टकराई कई गाड़ी या एम्बुलेंस सहित 4 वाहन आपस मे टकराए। आधा दर्जन लोग घायल। थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र की घटना।

यूपी विधानसभा सत्र का सातवें दिन यूपीकोका विधेयक को विधान परिषद में पेश किया जाएगा

दिल्ली--संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन। शुक्रवार को प्राइवेट मेंबर बिल डे होता है। पीएम की माफी की मांग को लेकर और 2जी पर अदालत के फैसले को अपनी जीत बताकर कांग्रेस का सदन में हंगामा जारी।

लखनऊ--यूपी विधानसभा सत्र का सातवें दिन यूपीकोका विधेयक को विधान परिषद में पेश किया जाएगा। गुरुवार को विपक्षी दलों की गैर मौजूदगी में सरकार ने विधानसभा में यूपीकोका विधेयर को पास करा लिया।

देहरादून--ऊर्जा सचिव के साथ आंदोलनकारी बिजली कर्मियों की आज वार्ता हो रही है। सुबह 11 बजे से सचिवालय में चल रही है बातचीत। शासन ने हड़ताल खत्म कराने का फाॅम्र्यूला तय कर लिया है।

दिल्ली--आज शाम 4.30 बजे होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी करेंगे सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता। कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर होगी बैठक।

लखनऊ--भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़े पैमाने पर फेरबदल। हाल के चुनावों के नतीजों ने नेतृत्व को चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है। आरएसएस चीफ मोहन भगवत ने आगरा में 24 फरवरी को एक बैठक बुलाई है। इससे पहले ही यूपी बीजेपी संगठन अपनी नई टीम का ऐलान करेगी। इसमें दो प्रदेश महामंत्री, तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, दो क्षेत्रीय अध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता, वहीं पिछड़ा, अति पिछड़ा, महिलाओं और किसानों को आकर्षित करने के लिए पूरी नई कार्यकारिणी तैयार की जाएगी।

लखनऊ-मुंबई--21 व 22 फरवरी 2018 को लखनऊ में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट 2018 के लिए आज मुंबई में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। सीएम आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज मुम्बई के नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्रायडेण्ट में होगा रोड शो। इस रोड शो में मुंबई के दिग्गज उद्योगपति तथा बड़े औद्योगिक घराने भाग लेंगे।

मुजफ्फरनगर--नाबालिग से रेप पर पंचायत का तुगलकी फरमान। आरोपी युवक को दी 2 जूते व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा। पीड़ित युवती के परिवार पर बनाया जा रहा है दबाव। पीड़ित ने लगाई पुलिस से गुहार । थाना तितावी क्षेत्र के सोहजनी जाटान का मामला।

औरेया-कैसे होगा उपचार जब नहीं है दवाइयां और इमरजेन्सी की सुविधा। अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जो कि मरीजों के लिये बना हुआ है मजाक। अछल्दा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सरकारी अस्पताल बना हुआ है इस अस्पताल पर प्रतिदिन सर्दियों में लगभग दो सौ मरीजों का इलाज किया जाता है। लेकिन केंद्र में न तो दवाई है और न ही इमरजेंसी की सुविधा।

गाजीपुर--शहीद के गांव व परिवार में नहीं है शौचालय। 2016 में माछिल सेक्टर मे शहीद हुए शशांक सिंह के परिवार या उनके गांव में आजतक स्वच्छता मिशन के तहत एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है।

देहरादून-उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। प्रदेश की महत्वपूर्ण संस्था सिडकुल कर्ज में डूबी हुई है और संस्था को बजट से कई गुना ज्यादा देनदारियों को चुकाना है। जिससे इस संस्था के हालात भी खराब होते जा रहे हैं।

कानपुर- शोहदों से डर से स्वतंत्रता सेनानी की नातिन ने स्कूल जाना छोड़ दिया। किदवईनगर में शोहदों से परेशान है स्वतंत्रता सेनानी की नातिन।  बीच सड़क रोज-रोज की छेड़खानी और अभद्रता से पूरा परिवार आजिज आ चुका है। थाने में भी शिकायत की गई पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं है। एसएसपी के निर्देश पर दो शोहदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पौड़ी-पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में रहने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग विदयाद्त शर्मा ने अश्चर्याजनक सब्जी उत्पादन कर लोगों को हैरान कर डाला है। 28 साल के उम्र में नायब तहसीलदार पद की सराकरी नौकरी को छोड गांव में खेती को ही अपनी आजीविका बनाने वाले विद्यादत शर्मा ने गैर रसायनिक तरीकों से ही 14 किलो की गोल मूली का उत्पादन किया है।

हल्द्वानी- हल्द्वानी में लंबे समय से जनता सरकार की दोहरी नीतियों का शिकार हो रही है सरकार द्वारा पहले स्थानीय विकास प्राधिकरण गठित किया गया, 5 महीने तक स्थानीय विकास प्राधिकरण चलने के बाद सरकार ने फिर से, अपना फैसला बदला और फिर जिला विकास प्राधिकरण बना दिया गया, सरकार द्वारा इन प्राधिकरणों के बदलने के फेर मे हल्द्वानी शहर के सैकड़ों भवन स्वामी प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं।

देहरादून- गढ़वाल मण्डल विकास निगम अपनी खराब माली हालत के चलते अपने कर्मचारियों को वैतन देने मे नाकाम साबित हो रहा है। कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन तक नहीं मिला है जिससे गढवाल मण्डल विकास निगम का वित्तय प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है।

सहारनपुर-शहर के नामचीन सर्राफ से रंगदारी मांगने वाले ऐसे रंगदारों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने फॉर्चूनर गाड़ी खरीदने के लिए सर्राफ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने महज 12 घंटे में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है ।

वाराणसी- शहर के खूबसूरत घाट ध्वस्त हो जायेंगे अगर समय रहते कछुआ सेंचुरी को न हटाया गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां गंगा घाटों के रखरखाव खुद लेना चाहती हैं जिससे घाट पर सभी सुविधायं उपलब्ध हो लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि जब घाट रहेंगे ही नहीं तो रखरखाव होगा कैसे। सुनने में अजीब जरूर लग रहा हैं लेकिन वाराणसी की खूबसूरत घाट ध्वस्त हो जायेंगे अगर समय रहते कछुआ सेंचुरी को न हटाया गया।

आगरा- सड़क किनारे रात गुजारने वाले असहायों को नगर निगम की गाड़ियों से सेल्टर होम भिजवाया गया। गुरुवार रात सर्द रातों में सड़क किनारे रात गुजारने वाले असहायों को नगर निगम की गाड़ियों से सेल्टर होम भिजवाया गया।

ललितपुर- प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना 108 पर लगा रहे बट्टा--ताजा मामला ललितपुर जिला चिकित्सालय का है जहां हृदय रोग से पीड़ित मरीज को रेफर किया गया था जिसके लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई मरीज को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए एंबुलेंस में बिठा दिया गया रास्ते में एंबुलेंस चालक ने मरीज एवं तीमारदार को परेशान करना शुरू कर दिया।
22-लखनऊ-किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज में भव्य कार्यक्रम। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के छात्र -छात्राओं की तरफ से फैशन शो का आयोजन किया गया।
23-हरदोई- हरदोई में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां बड़े भाई ने जमीन के एक टुकड़े पर खड़े महज छह पॉपुलर के पेड़ों के लिए अपने सगे भाई की जान ले ली।

मुरादाबाद-थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के नर्सिंग होम कम आवास पर पिछले 38 घंटों से जारी इनकम टैक्स विभाग की रेड। बुधवार सुबह 7 बजे से गुरुवार की रात 9 बजे तक चली रेड।
25-मिर्जापुर-दिन भर में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में 3 की मौत सात घायल। राष्टृीय राजमार्ग 7 पर शाम को हुए एक बड़े हादसे में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत और सात घायल हो गए।

गोंडा-आरटीओ विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से ओवरलोडिंग हो रही है और हर रोज सरकारी राजस्व लाखों चूना लग रहा है। परिवहन विभाग ने जिले में महज 40 ट्राला की अनुमति दी है, मगर मिल प्रबंधन की मनमानी और विभागीय लापरवाही के चलते हर रोज सैंकड़ों की संख्या में टृाला चलते हैं।

देहरादून-राजपुर रोड की बिजली कटवाई गई बिजली। आधा दर्जन फायर टेंडरों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
28-फतेहपुर- घर के बाहर खेल रहे 10 साल के मासूम का अपहरण का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस हरकत में आई तो मासूम बच्चे का सनसनीखेज अंदाज में कत्ल कर दिया।  कत्ल के बाद पड़ोस के एक मकान में बने कमरे में उसे गढ्ढा खोद कर दफन कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया।

संत कबीरनगर- डीएम ने कई कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया। धनघटा तहसील क्षेत्र के मदरसा बेगम वारिस अली वेलफेयर सोसाइटी पर फर्जी तरीके से धन बांटे गए। खबर चलने पर अल्पसंख्यक कार्यालय में तैनात वसूली सहायक मोहम्मद अनस को कार्यमुक्त कर दिया। एक और कर्मचारी को कार्यमुक्त किया गया।

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

वाराणसी के महाराज की जमीन हड़पने के आरोप में 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामपुर-विधायक को क्लीन चिट,विधायक को क्लीन चिट,समर्थकों का वारंट जारी,आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को पुलिस ने दी क्लीन चिट,समाजवादी पार्टी के विधायक हैं अब्दुल्ला आज़म,पूर्व विधायक नावेद मियां के बेटे पर हमला का है आरोप,शहर कोतवाली में विधायक अब्दुल्ला पर दर्ज हुआ था केस,पुलिस ने विधायक अब्दुल्ला आजम को चर्टशीट से किया बाहर

इलाहाबाद-वाराणसी के महाराज की जमीन हड़पने के आरोप में 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज,केयरटेकर ने मारपीट करने और धमकाने का भी लगाया आरोप,मुट्ठीगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी,वाराणसी के महाराजा रहे विभुति नारायण सिंह की कटघर इलाके की संपत्ति हड़पने का है आरोप,शुआट्स एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति समेत 11 के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा

बुलंन्दशहर-दूध डेरी संचालक की गोली मारकर हत्या,परिजनो ने दो लोगो के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस ने शव को पोस्टमोटम के लिये भेजा,बुलंन्दशहर के गुलावठी इलाके का मामला

आगरा - हाइवे के किनारे दो युवकों का शव मिलने से सनसनी,लहूलुहान हालत में मिले दोनों  अज्ञात युवकों के  शव,पुलिस ने दोनों शवों को लिया अपने कब्जे में ,शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस जांच में जुटी,थाना सिकन्दरा क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मिले दोनों शव

बलिया-स्कूल में 50 लाख की शराब बरामद,50 लाख की अवैध शराब को STF ने पकड़ा,STF ने 2 तस्करों को भी किया गिरफ्तार,रसड़ा के रौराचवर गांव के पास स्कूल का मामला

रामपुर-पंजाब की मिट्टी में दफन हुई समीना,प्रेमी ने पंजाब ले जाकर की थी समीना की हत्या,हत्या कर शव पंजाब के जंगलों में फेंका,पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव किया बरामद,11 अक्टूबर से लापता थी मृतक समीना,पटवाई थाना क्षेत्र के गोसमपुर गांव का मामला

कुशीनगर-वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला,1 दारोगा और दो सिपाही घायल,जान बचाने के लिए असलहा लहराते हुऐ भागे पुलिसकर्मी,बाद में पहुंची फोर्स ने चार को हिरासत में लिया,कसया थाने के कनखोरिया गांव की घटना

लखनऊ-26 दिसम्बर से वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण,जिलाधिकारी समेत कार्मिकों के तबादले पर लगेगी रोक,केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर सूबे में 12 हजार नए मतदान केन्द्र पंजीकृत,अब 1500 के बजाए 1400 वोटर पर होगा एक मतदान केन्द्र

लखनऊ-19 को रिटायर हो जाएंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त पद से एसके अग्रवाल,निकाय चुनाव में गड़बड़ियों पर कल गिर सकती हैं लापरवाह अफसरों पर गाज,लखनऊ जिला प्रशासन के कामकाज पर हुई जांच की रिपोर्ट पर कल हो सकती हैं  कार्रवाई,वोटर लिस्ट की खामियों और ईवीएम में गड़बड़ी की कमिश्नर ने की थी जांच,निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर शिकायतें सामने आने पर बैठाई गई थी जांच

लखनऊ सहित पांच शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी,नगर विकास विभाग ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव,31 दिसम्बर तक प्रस्ताव पर मिल सकती है मंजूरी,31 मार्च तक बसों की सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी,लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी और इलाहाबाद में संचालित होंगी इलेक्ट्रिक बसें,करीब सवा 2 करोड़ की आएगी एक इलेक्ट्रिक बस,100 बसें खरीदने पर 105 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी,इलेट्रिक बसों में इंजन के बजाए बैटरी का बाक्स होगा,15 करोड़ रुपए चार्जिंग प्वांट खोलने के लिए मिलेगा,5 करोड़ रुपए से पांच महानगरों में कार्यालय खुलेंगे,35 सीटर एसी बस में 70 यात्रियों के खड़े होने की सुविधा होगी

रविवार, 17 दिसंबर 2017

सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुने गये। (उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न)


जौनपुर- उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªट परिसर स्थित सामुदायिक भवन/पत्रकार भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रकाश मिश्र और संचालन महामंत्री संतोष सोन्थालिया ने किया। विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए यूनियन द्वारा किये गये विगत वर्ष के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।
        बैठक में 2018 की सदस्यता शुल्क जमा करने का अनुरोध किया गया। अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र को अगले सत्र के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया और कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया। यूनियन की पत्रिका के लिए लेख आदि समय से देने का आग्रह सदस्यों से किया गया और पत्रकार हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
        इस अवसर पर कैलाशनाथ मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, मोहर्रम अली, नारायण सेठ राही, महेन्द्र, वीरेन्द्र गुप्ता, अरूण कुमार यादव, प्रियेश मिश्र, प्रमोद कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, संतोष कुमार, प्रेम राम, अशोक उपाध्याय, अरविन्द कुमार उपाध्याय, डा0 यशवंत कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार, जे0एच0रिजवी, ओम प्रकाश यादव आदि पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सन्तोश कुमार सोन्थालिया ने किया ।