tikhiawaz24.in

शनिवार, 6 जनवरी 2018

चारा घोटाले में लालू यादव को आज सजा का एलान

दिल्ली- 18 से 26 जनवरी तक सभी घरेलू उड़ाने सुबह 10.30 बजे से 12.15 बजे तक रहेंगी रद्द, आने और जाने वाली सभी घरेलू उड़ाने रहेंगी रद्द, DIAL से कैंसल करने के लिए कहा गया है , उड़ान रद्द होने से हजारों फ्लाइट्स  होंगी प्रभावित, रद्द होने से दिल्ली के आसमान में मचेगा हाहाकार, गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर फैसला, सुरक्षा के मद्देनजर हर साल 9 दिन तक रहती है बंदी, दिल्ली के ऊपर के हवाई रास्ते को बंद रखा जाता है, दिल्ली में 1 महीने तक कोई भी ड्रोन-UAV उड़ान पर रोक।

रांची- चारा घोटाले में लालू यादव को आज सजा का एलान, लालू समेत 16 दोषियों को रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट 2 बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आज सुनाई जाएगी सजा, जेल परिसर से कोर्ट तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम, लालू यादव ने सेहत को लेकर लगाई गुहार, लालू ने जज से लगाई कम सजा देने की गुहार।

यूपी- ठंड से अब प्रदेश में 83 लोगों की मौत , लखनऊ में न्यूनतम पारा 3 डिग्री पहुंचा, सुल्तानपुर 2.8 के साथ सबसे ठंडा रहा, घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी, गलन और कोहरे की चपेट में आया प्रदेश।

लखनऊ- शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले फरवरी में, 16 से 23 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन, शिक्षक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, बेसिक शिक्षा परिषद का स्थानांतरण कार्यक्रम जारी।

लखनऊ- कोलकाता रोड शो में 35 हजार करोड़ के निवेश पर सहमति, मंत्री सतीश महाना के नेतृत्व में अच्छा रेस्पांस, अगले 2 वर्षों में 27 हजार करोड़ निवेश की इच्छा, प्रदेश में 25 हजार करोड़ निवेश की पेशकश, श्रेय इन्फ्रास्टट्रक्चर फाइनेंस ने की पेशकश, निवेश फ्रेंडली नीति के साथ पूरी सुविधा, निवेश में संरक्षण का आश्वासन-सतीश महाना, MOU के समय ही निवेशकों को NOC,स्वीकृति, औद्योगिक विकास मंत्री हैं सतीश महाना।

लखनऊ- फेसबुक-ट्विटर से इन्वेस्टर्स समिट की ब्रांडिंग, प्रदेश सरकार ने ब्रांडिंग का काम तेज कर दिया, इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति,पीएम शामिल होंगे, समिट 3 दर्जन से ज्यादा मंत्री भी शामिल होंगे।

लखनऊ- प्रदेश में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के 5 हजार प्राथमिक स्कूल, प्रत्येक ब्लॉक,नगर क्षेत्र में 5-5 स्कूलों का चयन, बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों के चयन के दिए निर्देश, 15 मार्च तक स्कूलों के चयन के दिए निर्देश।

लखनऊ- KGMU से संबद्ध होंगे सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, पहले चरण में कई मेडिकल कॉलेज हुए संबद्ध , कई अन्य मेडिकल कॉलेजों ने किया आवेदन।

लखनऊ- नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन, चयन करने वाले दावेदारों में आधे अयोग्य, आयोग,वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन, कुल 334 आवेदन मिले,175 अपात्र घोषित, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग अध्यक्ष के दावेदार, 224 दावेदारों में से 81 अपात्र मिले, 15 जनवरी के बाद की जाएगी नियुक्ति।

बाराबंकी- आत्मदाह करने सीएम आवास जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार,भूमि पर कब्जा होने से बुजुर्ग था आहत, पुलिस ने पेट्रोल, माचिस सहित किया गिरफ्तार, पीड़ित ने सीएम, अधिकारियों को दिया था पत्र, जमीन पर कब्जे को लेकर दी थी आत्महाद की धमकी।

मिर्ज़ापुर- करोड़ों के SRI फंड घोटाले की होगी जांच, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए आया था फंड, कौशल विकास, स्वरोजगार के लिए था फंड, फंड में जमकर किया गया घोटाला, आरटीआई से घोटाले का हुआ खुलासा, SRI फंड में हुए घोटालो की जांच के आदेश, भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय ने दिए आदेश, जांच कर पीएमओ को भी कराया जाएगा अवगत।

इलाहाबाद- HC बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, 20 दिसंबर को हुआ था चुनाव,कल हुआ शपथ ग्रहण, पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।

बरेली- इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज पर पत्नी सुमन भारद्वाज ने इज्जतनगर थाने में दर्ज  कराई FIR, चोरी से दूसरी शादी करने का लगाया आरोप, दारोगा का एक बेटा और एक बेटी भी हैं, जांच के बाद दारोगा पर दर्ज हुई FIR, SSP के आदेश पर सीओ तृतीय ने की थी जांच इज्जतनगर के महानगर कॉलोनी का मामला।

संभल- पुलिस ने छापेमारी में पकड़ा अवैध पशु कटान, मौके से 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश जारी, पशु काटने के उपकरण भी किए बरामद, हयातनगर थाने के सरायतरीन का मामला।

संभल- जिला अधिकारी ने जिले में बनाई टीमें, टीमें अवैध कब्जे का करेंगी निस्तारण, बनाई गईं टीमें आज से चलाएगी अभियान, 22 गांवों में अवैध कब्जा हटवाया जाएगा, प्रत्येक टीमों में पुलिस भी होंगी शामिल, सभी गांवों में निजी, सरकारी जमीनों पर है कब्जा।

शामली- भीम ज्ञानचर्चा कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी यूपी वेस्ट में अलर्ट घोषित, कल मुजफ्फरनगर के खतौली में होगी मीटिंग, शामली,मुजफ्फरनगर,मेरठ,सहारनपुर में अलर्ट, बिजनौर पुलिस को भी किया गया आगाह, कार्यक्रम में बड़े दलित नेताओं के जुटने की सूचना
कार्यक्रम से कार्यकर्ता भड़का सकते हैं जातीय हिंसा, SP शामली अजयपाल शर्मा ने की अलर्ट की पुष्टि।

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

हिंदू पंचाग के अनुसार ये संकष्टी हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के चौथे दिन आती ह

संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा का विशेष दिन होता है। हिंदू पंचाग के अनुसार ये संकष्टी हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के चौथे दिन आती है। शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इसी के साथ संकष्टी चतुर्थी को सकट हारा के नाम से भी जाना जाता है। अगर किसी माह संकष्टी चतुर्थी मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे अंगारकी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन को दक्षिण भारत के लोग बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत करते हैं। मान्यता है कि चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और उनका व्रत करना बहुत फलदायी होता है। अंगारकी चतुर्थी को संकट हारा चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

पूजा विधि-
भगवान गणेश का पूजन करते समय पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर अपना मुख रखना चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति या पोस्टर को दीवार पर लगाएं और स्वच्छ आसन पर बैठकर भगवान गणेश का पूजन करें। फल, फूल, रोली, मौली, अक्षत, पंचामृत आदि से भगवान गणेश को स्नान कराएं और इसके बाद विधिवत रुप में पूजा करें। धूप, दीप के साथ श्री गणेश मंत्र का जाप करें। गणेश जी को तिल से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं। तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ऊं सिद्ध बुद्धि महागणपति नमः का जाप करें। शाम के समय व्रत करने वाले लोग अवश्य ही संकष्टी व्रत कथा का पाठ करें। इस पूजा को शुभ मुहूर्त में करें में करने से लाभ प्राप्त होता है। 5 जनवरी 2018 को पूजा का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 22 मिनट के बाद शुरु होगा और चांद देखने के बाद ही व्रत खोला जाएगा।

वैदिक पूजा पाठ और यज्ञ द्वारा कैसे वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार सतयुग काल में हरिश्चंद्र के राज्य में एक कुम्हार रहता था। एक बार उसने बर्तन बनाकर आंवा लगाया पर आंवा पका ही नहीं, बर्तन कच्चे रह गए। इसी तरह लगातार नुकसान होते देख उसने एक तांत्रिक से उपाय पूछा। तांत्रिक ने बताया कि किसी बच्चे की बलि दे दो, तुम्हारे काम बनने लगेगें। इसके बाद कुम्हार ऋषि शर्मा की मृत्यु के बाद उनके बेसहारा पुत्र को पकड़ कर सकट चौथ के दिन आंवा में डाल दिया। बालक की माता भगवान गणेश की भक्त थी और उन्होनें गणेश जी से अपने पुत्र की लंबी उम्र की प्रार्थना की थी। सुबह कुम्हार ने देखा तो आंवा पका हुआ था और वो बालक भी सुरक्षित था। कुम्हार ये सब देखकर डर गया और राजा के पास जाकर उसने अपना पाप स्वीकार कर लिया। राजा ने बालक की माता को बुलाकर उसका पुत्र सौंपा और इस चमत्कार का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो सकट चौथ के दिन भगवान गणेश का व्रत और पूजन करती थी। इस दिन के बाद से कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकट हारिणी माना जाता है।

बिजली चोरी करने पर 5 लोगो पर केस दर्ज

हरदोई-भीषण कोहरे के चलते, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,, बाइक सवार एक की मौके पर मौत,, 2 लोग घायल लखनऊ रेफर,, अतरौली थाना क्षेत्र के हरदोई अतरौली मार्ग पर हुई घटना

सीतापुर-वन माफिया ने सिपाही को की जान से मारने की कोशिश,वन माफिया को रोकने पर गाड़ी से मारी ठोकर, सिपाही ज़ख़्मी,जंगल से चोरी से सागौन के पेड़ काट कर ले जा रहे थे वन माफिया,सिपाही ने कराया अस्पताल में इलाज,फरार वन माफिया पर केस दर्ज,थाना हरगांव का मामला!

उन्नाव-नगर पालिका का लोडर तेज रफ्तार  लकड़ी से लदा अनियंत्रित होकर पलटा चालक गंभीर ।राह चलते लोगो की मदद से लोडर को उठा कर रोड के किनारे खड़ा किया,राजधानी मार्ग उन्नाव से शुक्लागंज की तरफ जाते समय  हुआ हादसा ।गगंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी के पास की घटना!

भदोही-कोइरौना इलाके के 25 गांवों में 4 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप। बारीपुर टँकी की मोटर 4 दिनों से है खराब। जल निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से नही बन सकी मोटर।

गौतमबुद्ध नगर-कड़ाके की ठंड ओर कोहरे को देखते जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों की छुट्टियों को 10 जनवरी तक बढ़ाया ।अब सभी स्कूल 10 जनवरी तक रहेंगे बन्द आदेश न मानने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही ।

एटा-एटा के पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश गांधी से डी पी एस स्कूल की फ्रेंचाइजी और फ्लेट दिलवाने के नाम पर जालसाजों ने की 29 लाख रुपये की ठगी। एस एस पी के आदेश पर कोतवाली नगर एटा में दर्ज हुई धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट। पूर्वी दत्ता और दीपक कुमार के खिलाफ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज।

हापुड-सिटी कोतवाली क्षेत्र में बेख़ौफ़ हुए चोर । प्राइवेट कंपनी के बाहर खड़ी बाईक पर किया हाथ साफ । चोर बाईक चोरी कर बड़े आराम से हुआ फरार । चोरी को वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद । चोरो को नही है पुलिस का कोई डर । हापुड कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड़ का मामला ।

बहराइच-बहराइच ज़िले में सक्रिय है खनन माफियाओं के दर्ज़नो सिंडीकेड, खनन के सिंडिकेट को तोड़ने के लिये पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर हुये सक्रिय, अवैध खनन में लिप्त हैं सफेदपोस माफियाओं की बन रही कुंडली, ज़िले के दर्जनों थाना इलाकों में खनन के सिंडिकेट माफ़िया सक्रिय, एसपी जुगुल किशोर का ऑपरेशन खनन ज़ारी, अवैध खनन में लगी दर्ज़नो गाड़ियों को किया गया है सीज, बहराइच जिले के खनन माफियाओं में मचा है हड़कम्प!

हाथरस-सपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के घर हुई 15 लाख की चोरी का पुलिस कर सकती है आज खुलासा, चोरी के पैसे सहित चोर पुलिस की गिरफ्त में, थाना सादाबाद क्षेत्र के गाँव बेदई में 9 दिन पूर्व हुई थी चोरी की घटना।

भदोही- ब्लाक प्रमुख भदोही विकास यादव समेत 9 लोगो पर अपहरण का केस दर्ज। आशापुर,अहमदपुर फुलवरिया के बीडीसी के अपहरण का आरोप। दोनो बीडीसी के परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ केस। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ हुआ है अविश्वास प्रस्ताव। भदोही और औराई थाना में दर्ज हुआ मुकदमा।

सुलतानपुर-भीषण गलन भरी ठंड में मौत का तांडव जारी,सूचना देने के बाद भी नही जल रहे है सार्वजनिक स्थलों व ग्रामींचलो में  अलाव,सिर्फ कागजो पर हो रही खाना पूर्ति।

ग्रेटर नोएडा-महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला,सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,4 महीने पहले अजनारा की साइट पर महिला से किया था दुष्कर्म,दनकौर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

उन्नाव-पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अवैध शराब की छापेमारी में मिली बड़ी सफलता।कच्ची शराब बेंचते एक महिला सहित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।महिला के पास से 30 लीटर तो युवक के पास से 40 लीटर शराब बरामद।मौरावां पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार।

हाथरस-शहर में स्वक्षता सर्वे  को लेकर नोयडा की टीम आज से शुरू करेगी सर्वे, लोगो से पूछेगी सवाल, साफ सुथरे शहरों के चयन के लिए किया जा रहा हाथरस ने सर्वे।

हापुड-बदमाशों ने युवक को मारी गोली । गोली मार अज्ञात बदमाश फरार । युवक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती । रुपये के विवाद को लेकर युवक का कल हुआ था झगड़ा । पुलिस मामले की जाँच में जुटी । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलौनी गांव का मामला ।

कानपुर-हड़ताल पर रहेंगे वकील। कचहरी के दीवानी परिसर स्थित चैम्बर में ही वकील की गला दबाकर कर दी गयी थी हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा । पहले ठंड से मौत होने का जताया गया था अंदेशा। फतेहपुर खागा निवासी थे अधिवक्ता सुजान सिंह सेंगर। कानपुर में करते थे वकालत। सीएमएम कोर्ट के पीछे था चैम्बर। साथी की मौत से नाराज वकील आज हड़ताल पर रहेंगे। बार और लॉयर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान।

भदोही-बिजली चोरी करने पर 5 लोगो पर केस दर्ज,सुरियावां विधुत उप केंद्र के जेई की तहरीर पर हुआ केस दर्ज।

हापुड-गढ़ नगरपालिका की वेबसाईट पर पाकिस्तान की चर्चा । वेबसाइट पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद । पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा देख अधिकारियों में मचा हड़कंप । आननफानन में पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट हटवाया गया। खुफिया विभागो को भी नही चला मामले का पता । पहले भी आतंकियों का अड्डा रह चुका है हापुड । वेबसाईट हैक कर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने की आशंका ।

लूट और डकैती की वारदातें पुलिस के लिए बनी खुली चुनौती

गोरखपुर- चौरीचौरा पुलिस को मिली अहम कामयाबी, 50 लाख की लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाश भी गिरफ्तार, एक बदमाश फरार, चार आपराधिक वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, चौरीचौरा पुलिस ने फुटहवाइनार तिराहे से की गिरफ्तारी

इटावा- क्लोरीन गैस सिलेंडर हुआ लीक। कर्मचारियों में अफरातफरी मची। सभी कर्मचारी कार्यालय से निकले बाहर। सिलेंडर से गैस निकलने से कर्मचारियों को सांस लेने में हो रही है दिक्कत। एक कर्मचारी की हालत बिगड़ी। जिला अस्पताल में भर्ती। दमकल की एक गाड़ी मौके पर। सिलेंडर से गैस के रिसाव को बंद करने में जुटी. इटावा सदर नगर पालिका का मामला।

जौनपुर- कोहरे के चलते सड़क हादसे में गई दो की जान। ट्रक व मोटर साइकिल में टक्कर से दो युवकों की मौत। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर हुआ फरार। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। रामपुर के सिधवन पेट्रोल पंप के पास की घटना

चंदौली- मुग़लसराय रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही, टूटी हुई पटरी से गुजरी कई ट्रेनें, मुग़लसराय स्टेशन प्लेटफार्म न. 3 पर चटकी थी पटरी, सूचना पाकर रेल कर्मी पहुंचे मौके पर, की गई पटरी की मरम्मत

बाराबंकी- लूट और डकैती की वारदातें पुलिस के लिए बनी खुली चुनौती। रेलवे ट्रैक के किनारे घर में एक बार फिर असलाधारियों का तांडव। अज्ञात असलाधारी बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट, विरोध करने पर 20 वर्षीय युवक को मारी गोली, घायल युवक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर। मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुटी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर गांव का मामला।

कानपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में संवासिनी की मौत का मामला. थाना स्वरूप नगर में दर्ज हुई एफआईआर. अज्ञात पर हत्या की धाराओं पर मामला दर्ज. नर्स नीरू और क्राफ्ट्स शिक्षिका मीना को निलंबित किया गया महिला कल्याण विभाग के निदेशक डॉ राम केवल का बयान रेप और हत्या की पुलिस कर रही है जांच

ललितपुर- रेशम व्यापारी से पेटीएम ठगी, व्यवसायिक बेबसाइट से माल खरीदने के नाम पर 19000 रुपय की हुई ठगी, पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर, सदर कोतवाली अंतर्गत छत्रसाल पुरा का मामला।

इलाहाबाद- प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा. मौत से नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़. डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप. पुलिस ने पहुँचकर आक्रोशित परिजनों को कराया शांत. कर्नलगंज थाना क्षेत्र के पन्ना लाल रोड की घटना

आज़मगढ़- मडई में लगी आग से मां-बेटी समेत चार की मौत. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने भी उपचार के दौरान तोड़ा दम । जिला अस्पताल में चल रहा था घायल व्यक्ति का उपचार । आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से भी अधिक पशुओं ने भी तोड़ा दम । रौनापार थाना के क्षेत्र के बरडिहा दलित बस्ती की घटना ।

सहारनपुर- यात्रियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती, थाना बेहट के चोहड़पुर गांव के पास की घटना

बस्ती- संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की कुण्डी से लटकती मिली लाश। मायके पक्ष ने दहेज़ हत्या का लगाया आरोप। मुकदमा दर्ज, पति समेत तीन को पुलिस ने किया अरेस्ट सोनहा थाना के पकड़ी गांव की घटना

गोरखपुर- कलियुगी पति ने पत्नी का किया कत्ल, धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को दिया अंजाम, वारदात के बाद आरोपी पति फरार, घरेलू कलह में हत्या की जतायी गयी आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, चिलुआताल थाना के करीम नगर इलाके की घटना

आगरा- 3 करोड़ 5 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी. वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स वसूली का भेजा नोटिस. बिना पंजीकरण चल रही थी कोचिंग. दो कोचिंग संचालकों को 50 लाख वसूली का नोटिस. आधा दर्जन बेंक्वेट हाल-लॉन पर 2 करोड़ 5 लाख की टैक्स चोरी मिली. बिना पंजीकरण कारोबार करने वालों पर कसा शिकंजा. वाणिज्य कर विभाग की दस टीमें करेंगी कार्रवाई।

उन्नाव- दिन दहाड़े बदमाशों ने घर पर बोला धावा, 2 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, अजगैन थाना के मयिता गाँव की घटना

गोरखपुर- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज को मृत घोषित करने का मामला. प्राचार्य ने एसआईसी को जांच का दिया निर्देश. सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को जूनियर डॉक्टर ने किया था मृत घोषित. परिजनों की शिकायत पर दूसरे डॉक्टर ने मरीज की की जांच. दूसरे डॉक्टर ने जांच कर मरीज को बताया जिंदा. गुलहरिया थाना क्षेत्र के बीआरडी मेडिकल कॉलेज का मामला।

इलाहाबाद- यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन. डीएसडब्लू कार्यालय में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने की तालाबंदी. कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर छात्रों ने की तालाबंदी. छात्रों को समझाकर ताला खुलवाने पहुँची पुलिस

बुलन्दशहर- सीएम ऑफिस से मिले इंसाफ के आश्वासन के बाद शुरू हुई अन्तिम संस्कार की प्रक्रिया। बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के चाँदपुर से अपहरण के बाद नाबालिग छात्रा की अज्ञात बादमाशों ने की थी हत्या, ग्रेटर नोएडा में मिला था शव, परिजनों ने लगाया था अज्ञात बादमाशों पर रेप के बाद हत्या का आरोप।

शाहजहांपुर- युवती से युवकों ने किया गैंग रेप। बंधक बना कर युवती से तीन लोगों ने किया रेप। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज। थाना पुवायां क्षेत्र की घटना।

प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी की पूज्य भाभी एवं समाजसेविका श्रीमती प्रभू देवी (90) का निधन

जौनपुर सिंगरामऊं -  क्षेत्र के तियरा भेलूपुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी की पूज्य भाभी एवं समाजसेविका श्रीमती प्रभू देवी (90) का निधन बुद्धवार को उनके आवास पर हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया, उनका अंतिम संस्कार देर शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर विधि-विधान से किया गया। दरवाजे पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

नही जले अलाव, ठिठुर रही गरीब जनता सिंगरामऊं – इस जानलेवा ठण्ड में लोगो का जीना हुआ दुशवार हो गया है। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं करवाई गई। जिससे गरीब व राहगीर इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे है। सुबह और रात की कड़ाके की गलन भरी ठंड से अपनी अपनी जान बचाने के लिए कोई न कोई उपाय करके फटे पुराने कपडे अथवा कूढा करकट ताप के जान बचा रहे हैं। समर्थ लोग तो खरीदकर लकड़ी आदि जला लेते हैं, लेकिन सबसे अधिक दिक्कत तो गरीबों की है। जिनके पास न पहनने को गर्म कपड़े हैं, न ओढ़ने के लिये कंबल आदि और न ही रहने को छत है। ऐसे में कड़ाके की ठंड में रात बिताना उनके लिए दूभर हो गया है। प्रशासन के द्वारा अभी तक न ही अलाव जलवाया गया हैं ना ही ग्रामीण क्षेत्रों के ईलाको मे कम्बल बितरण कराया गया है । जबकि पिछले वर्ष क्षेत्र के पूरारजवार, डड़ांरी, मेढ़ा, इनामीपुर, रतासी, बहरीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमऊपट्टी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलो पर समय से अलाव की व्यवस्था कर दी गयी थी। इस वर्ष लोग प्रशासन की ढुलमुल व्यवस्था से काफी नाराज दिखायी दे रहे हैं। वातावरण घने कोहरे की चादर ओढ़े हुए है। इस बार इतने कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी प्रशासन आंख बंद किए है जिसके कारण अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जिस वजह से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो कुछ जगहों पर पुराने टायर आदि जलाकर फोटोग्राफी क़र प्रशासन को अवगत करा दिया गया कि अलाव जल रहा है परंतु हकीकत कुछ और है जो कि ग्रामीणो के बीच पहुंचने पर पता चलता है। क्षेत्रवासियो ने जिलाधिकारी महोदय जौनपुर से अलाव जलवाने की मांग अथवा समय से गाँव में प्रशासन द्वारा मिलने वाला कम्बल वितरण कराए जाने की अपील की है ताकि इस गलन भरी ठंड से राहगीरों और यात्रियों तथा गरीबो को निजात मिले और ग्रामीणों को सरकारी मदद समय रहते मिल सके|

जौनपुर सिंगरामऊं – इस जानलेवा ठण्ड में लोगो का जीना हुआ दुशवार हो गया है। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं करवाई गई। जिससे गरीब व राहगीर इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे है। सुबह और रात की कड़ाके की गलन भरी ठंड से अपनी अपनी जान बचाने के लिए कोई न कोई उपाय करके फटे पुराने कपडे अथवा कूढा करकट ताप के जान बचा रहे हैं। समर्थ लोग तो खरीदकर लकड़ी आदि जला लेते हैं, लेकिन सबसे अधिक दिक्कत तो गरीबों की है। जिनके पास न पहनने को गर्म कपड़े हैं, न ओढ़ने के लिये कंबल आदि और न ही रहने को छत है।
ऐसे में कड़ाके की ठंड में रात बिताना उनके लिए दूभर हो गया है। प्रशासन के द्वारा अभी तक न ही अलाव जलवाया गया हैं ना ही ग्रामीण क्षेत्रों के ईलाको मे कम्बल बितरण कराया गया है । जबकि पिछले वर्ष क्षेत्र के पूरारजवार, डड़ांरी, मेढ़ा, इनामीपुर, रतासी, बहरीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमऊपट्टी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलो पर समय से अलाव की व्यवस्था कर दी गयी थी। इस वर्ष लोग प्रशासन की ढुलमुल व्यवस्था से काफी नाराज दिखायी दे रहे हैं।  वातावरण घने कोहरे की चादर ओढ़े हुए है। इस बार इतने कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी प्रशासन आंख बंद किए है जिसके कारण अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जिस वजह से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो कुछ जगहों पर पुराने टायर आदि जलाकर फोटोग्राफी क़र प्रशासन को अवगत करा दिया गया कि अलाव जल रहा है परंतु हकीकत कुछ और है जो कि ग्रामीणो के बीच पहुंचने पर पता चलता है। क्षेत्रवासियो ने जिलाधिकारी महोदय जौनपुर से अलाव जलवाने की मांग अथवा समय से गाँव में प्रशासन द्वारा मिलने वाला कम्बल वितरण कराए जाने की अपील की है ताकि इस गलन भरी ठंड से राहगीरों और यात्रियों तथा गरीबो को निजात मिले और ग्रामीणों को सरकारी मदद समय रहते मिल सके|

बुधवार, 3 जनवरी 2018

वेब पोर्टल पर जानकारी डालने की मीयाद गुजर चुकी है, लिहाजा इन 2300 मदरसों की मान्यता खत्म की जाएग

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपना ब्यौरा नहीं देने वाले करीब 2300 मदरसों की मान्यता खत्म होने की कगार पर है। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने ऐसे मदरसों को फर्जी माना है।

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने  बताया ‘‘प्रदेश में 19 हजार 108 मदरसे राज्य मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। उनमें से 16 हजार 808 मदरसों ने पोर्टल पर अपना ब्योरा फीड किया है। वहीं, करीब 2300 मदरसों ने अपना विवरण नहीं दिया है। उन्हें हम फर्जी मान रहे हैं।’’ चौधरी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 जनवरी है, लिहाजा इस माह के बाद इन मदरसों की मान्यता खत्म होने की सम्भावना है।

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने भी बताया कि वेब पोर्टल पर जानकारी डालने की मीयाद गुजर चुकी है, लिहाजा इन 2300 मदरसों की मान्यता खत्म की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार आलिया (कक्षा आठ से ऊपर) स्तर के 3691 मदरसे पंजीकृत हुए हैं। इनके छात्र-छात्राओं को बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल किया जाएगा। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 जनवरी है। पिछली बार 2773 मदरसों के छात्रों ने परीक्षा दी थी।

मंत्री नारायण ने कहा कि सरकार अपनी जानकारी पोर्टल पर नहीं देने वाले मदरसों के प्रति अब भी नरम रुख अपनाये हुए है। ऐसे मान्यता प्राप्त मदरसे अब भी आकर अपनी समस्या से अवगत कराते हैं तो हम समाधान के लिये तैयार हैं। पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों के किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।

नारायण ने कहा कि सरकार मदरसों में पारदर्शिता लाने के लिये प्रयासरत है, जबकि विपक्ष इसे लेकर इल्जाम लगाने का खेल खेल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोई नयी व्यवस्था बनायेगी, जिससे मदरसों में शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति या बर्खास्तगी सरकार की सहमति से हो।