जौनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज लाईनबाजार तिराहे पर स्थित एक दुकान में जबदस्त छापेमारी करके भारी मात्रा में प्रतिबंधित दोहरा बरामद किया है। छापेमारी से दोहरा करोबारियो में हड़कंप मच गया है। टीम दोहरा को कब्जे लेकर जांच के लिए भेजने के बाद दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दिया है।
मालूम हो कि आजादी से पूर्व जौनपुर नगर व आसपास के इलाके में बनाकर बेचे जाना वाला मादक प्रदार्थ दोहरा माउथ कैंसर की जननी बन चुकी है। अब तक इसके आगोश में आने से सैकड़ो लोग काल के गाल में समा चुके है। हजारो लोग देश विभिन्न अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच जुझ रहे है। इस स्वीट प्वाजन के खिलाफ शिराज ए हिन्द डाॅट काम व पत्रकार राजकुमार सिंह, समाजसेवी विकास तिवारी, पकंज सोनकर ने अभियान चलाया था। जिसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बावजूद दोहरा कारोबारी चोरी छिपे महंगे दामो में दोहरा बेच रहे है। आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर लाईनबाजार तिराहे पर स्थिति पप्पू दोहरा वाले की दुकान पर छापेमारी किया। खाद्य निरीक्षक इन्द्र बहादुर यादव ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर आज छापेमारी किया गया। इस दरम्यान दोहरा बरामद हुआ है। बरामद दोहरा को जांच के लिए भेजा जा रहा है साथ में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 9 जनवरी 2018
आज लाईनबाजार तिराहे पर स्थित एक दुकान में जबदस्त छापेमारी
जिला अस्पताल में तैनात डॉ दीपक मिश्रा पर हुए हमले व नगदी लूटने के मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में तैनात डॉ दीपक मिश्रा पर हुए हमले व नगदी लूटने के मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज, आरोपी सगे भाई जगदेव,सहदेव व सहआरोपी संदीप यादव एवं 2 अज्ञात के खिलाफ़ डकैती का मुकदमा हुआ दर्ज, सोमवार की शाम को डयूटी पर जाते समय बदमाशो ने किया था डॉक्टर पर हमला एवं नगदी व सोने की अंगूठी की लूट, कल तक कूरेभार थानाध्यक्ष आरोपियो के प्रभाव में मामले में जानवरों का विवाद बताकर मुकदमा दर्ज करने से कर रहे थे परहेज, मामला सुर्खियों में आने पर हरकत में आई कूरेभार पुलिस, जिसके बाद डॉक्टर की तहरीर पर दर्ज की एफआईआर,कल तक आरोपियो को क्लीन चिट देने वाले थानाध्यक्ष ने आज खुद ही की एफआईआर दर्ज करने की पुष्टी, कूरेभार पुलिस का हाल ।
मजदूर को बचाने के चक्कर में गृह स्वामी भी चोटिल
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अनखरी गांव में कच्ची दीवार गिरा रहे मजदूर की अचानक दीवार ढहने पर दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया मजदूर को बचाने के चक्कर में गृह स्वामी भी चोटिल हो गया सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मजदूर की हालत नाजुक देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अनखरी निवासी मजदूर संतराम पुत्र रामदीन उम्र लगभग 40 वर्ष गांव के आशुतोष तिवारी की दीवार गिरा रहा था अचानक दीवार ढहने पर उसके नीचे दब गया उसे बाहर निकालने के चक्कर मे गृह स्वामी भी चोटहिल हो गया घायल संत राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
जनसुनवाई पोर्टल पर की गयी शिकायत की जॉच अधिकारी अपने अधीनस्थ को फारवर्ड कर देते हैं
जौनपुर सिंगरामऊं -उत्तर प्रदेश सरकर ने पोर्टल बनाया हुआ है, जिसका नाम 'जनसुनवाई' पोर्टल है। इसका उद्देश्य यह है कि उत्तर प्रदेश के लोग अपनी शिकायत अथवा सुझाव इस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करें और उसे सम्बंधित अधिकारी व सम्बंधित विभाग को भेजकर उसका निस्तारण किया जाय। परंतु हकीकत यह है कि आप यदि सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर यह सोंच रहे हैं कि आपने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी है और अब आपकी समस्या का समाधान तुरंत हो जायेगा तो यह आपका भ्रम है, क्योंकि जनसुनवाई पोर्टल पर की गयी शिकायत की जॉच अधिकारी अपने अधीनस्थ को फारवर्ड कर देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप आवेदक के प्रार्थना पत्र की जॉच व कार्यवाही संबंधित विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी द्वारा की जाती है, उसी आख्या पर अधिकारी अपने हस्ताक्षर कर पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि इस तरह की कार्यवाही का मकसद सरकार द्वारा अधिकारियो की मिलीभगत से जनता को बेवकूफ बनाना या अधिकारियों द्वारा जनता मे विश्वास पैदा करना है।
पिछली सरकार में तो इस पोर्टल पर मजाक चल ही रहा था। पर इस सरकार से लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही बढ़ गयीं। मुख्यमत्री योगी भी लोगों की अपेछाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों सभी को निर्देश दिए हैं कि कोई भी फाइल किसी भी टेबल पर तीन दिन से अधिक नहीं रुकनी चहिये, यह होने भी लगा। परन्तु अफसरशाही और लालफीता शाही को कौन दुरुस्त करे? यह आसान काम नहीं है। आखिर पुरानी व्यवस्थाओं में रचे बसे लोग इतनी जल्दी सुधरने का नाम तो ले नहीं सकते।
जितनी भी जनसुनवाई पोर्टल पर जनता द्वारा शिकायत भेजी जाती है, अफसरों द्वारा उनमें कमी निकलने का भरपूर प्रयास किया जाता है। जनता द्वारा भेजा गया आवेदन बस जनता से अधिकारी के आॅफिस और अधिकारी के आॅफिस से वापस जनता के पास निस्तारित लिखकर भेजा जा रहा है।
निस्तारित का वास्तविक अर्थ यह होता है कि समस्या का समाधान हो चुका है। पर यहाँ (जनसुनवाई पोर्टल पर) निस्तारित का अर्थ है कि अधिकारी या सम्बंधित विभाग द्वारा उस आवेदन पर कोई न कोई बहाना बनाकर वापस जस का तस आवेदनकर्ता के पास भेज दिया गया है। कई बार तो आवेदन केवल सरसरी निगाह से ही पढ़े जाते हैं और उसमें क्या लिखा है यह भी सम्बंधित विभाग नहीं जानता। कुछ भी उल्टा-सीधा तर्क देकर वापस आवेदनकर्ता के पास निस्तारित लिखकर भेज दिया जाता है।
नजीर के तौर पर जौनपुर के बदलापुर तहसील के गॉव पूरारजवार के भूमिधरी खाते की भूखंड संख्या 334 पर दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना लेने के बावत अनिल कुमार जनसुनवाई पोर्टल पर पिछले छः महीने से अतिक्रमण हटवाने के लिए आवेदन कर रहे है। परंतु बिना मौके पर गये ही जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नही किया गया लिख कर आख्या निस्तारित कर दी गयी। मामले को पुन: संदर्भित किया गया तो पोर्टल से आदेशित किया गया कि मामले को गंभीरता पूर्वक देखा जाय और निस्तारण की तिथि भी नियत कर दी गयी थी, परंतु नियत तिथि बीत जाने के बाद भी मामला लंबित पड़ा है।इस तरह जनसुनवाई पोर्टल भी आम लोगो के लिए मजाक बन कर रह गया।
सोमवार, 8 जनवरी 2018
विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई
बीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्व विद्यालय के जन सन्चार विभाग के योग्य प्र वक्ता डा०मनोज मिश्र को कुलपति डा०राजाराम यादव द्धारा विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर उ०प्र०श्रम जीवी पत्रकार यूनियन की जनपद ईकाई ने एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने की ।जिसमें डा०मिश्र को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है ।बैठक मे प्रमुख रूप से सम्पादक कैलाश नाथ महामन्त्री सन्तोष कुमार सोन्थालिया वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ मिश्र दीपक चिटकारिया वीरेन्द्र गुप्ता डा०यशवंत गुप्ता प्रेम प्रकाश मिश्र अरुण यादव सन्तोष श्री वास्तव जुबेर अहमद नौशाद अली प्रमोद कुमार पान्डेय चन्द्र मणि पान्डेय लाल बहादुर यादव मनीष जायसवाल डा०कुवर यशवंत सिंह जितेन्द्र दूबे डा०अखिलेश मिश्र भारत भूषण द्धिवेदीशैलेन्द्र या दव अरबिन्द उपाध्याय सम्पादक महेन्द्र रबीन्द्र श्री वास्तव ओमप्रकाश यादव आलोक सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे ।
चुनाव की तैयारियों के लिए सपा ने कवायद शुरु कर दी
लखनऊ-मथुरा से पकड़े गए बिलाल अहमद वानी के मामले में नया मोड़ आ गया। दिल्ली- भोपाल शताब्दी में 7 जनवरी को वानी को बिना टिकट पकड़ा गया था और संदिग्ध आचरण कर रहा था। उससे पूछताछ और जांच से अभी तक स्पष्ट हुआ है कि उसका नाम पता सही है। उसके परिवार का अनंतनाग में मेडिकल स्टोर है। बिलाल के साथ 2 अन्य कश्मीरी पुरुष भी दिल्ली में होटल में रुके थे। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि अभी तक आतंक संबंधी लिंक कन्फर्म नहीं हुआ है।
अलीगढ़- एएमयू का रिसर्च स्कॉलर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया। एके-47 के साथ फोटो वायरल। पिछले साल ही उसके गृह नगर उत्तर कश्मीर में आई बाढ़ के बाद उसने जीआईएस तकनीक और रिमोट सेंसिंग को लेकर अपनी एक रिपोर्ट बनाई थी जिसके लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला था। पुलिस अब रिसर्च स्कॉलर मुनान बशीर वानी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
लखनऊ-चुनाव की तैयारियों के लिए सपा ने कवायद शुरु कर दी है। प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक ले रहे हैं। बैठक में 2017 विधानसभा चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया ह। इसके अलावा संगठन के प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद और विधायक भी शामिल हो रहे हैं।
भदोही-जहां पूरे देश में गंदगी समाप्त करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं भदोही में गरीबों के लिए कांशीराम आवास योजना के तहत बनाये गए कालोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कालोनी में रहने वाले गरीब तबके के लोग गंदगी के बीच रहने को विवश हैं।
देहरादून- संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र में कई हस्तियों ने की शिरकत। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विनीत नायर, प्रबाल घोषाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन। पहले सत्र में रोजगार को लेकर होगा युवाओं से सीधा संवाद। कार्यक्रम का टीवी पार्टनर समाचार प्लस है।
श्रावस्ती-दबंग कोटेदार के रसूख के आगे नतमस्तक दिख रहे अधिकारी। डीएम, एसडीएम ने जांच के दिये है आदेश। तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक भी नहीं मान रहे डीएम एसडीएम के आदेश।
गाजियाबाद-जाली नोट जमा करने पर पंजाब नेशनल बैंक मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट। नोटबन्दी के दौरान साढ़े 34 हजार रुपये के नकली नोट किये थे जमा, आरबीआई ने एसएसपी गाजियाबाद को पत्र लिख कर की थी शिकायत,मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच।
बाराबंकी- रामनगर इलाके के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी कमांडर कृष्णमोहन तिवारी पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरे। हादसे में हेड कांस्टेबल को काफी चोटंे आयी जिसके बाद उसे इलाज के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
गाजियाबाद- मसूरी थाना इलाके में मिले युवक के शव की शिनाख्त आमिर नाम के युवक के रूप में हुई है। वह अभी हाल में ही जमात से लौट कर आया था। आमिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव डासना के पास आई एम एस कॉलेज के पीछे एक कब्रिस्तान के रास्ते में मिला है ।
मऊ- जामा मस्जिद के पास नगर पंचायत के चुनावी रंजिश को लेकर गाँव के ही लोग भिड़ गए। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अन्तर्गत नगर पंचायत वलीदपुर बाजार वाली जामा मस्जिद के पास नगर पंचायत के चुनावी रंजिश को लेकर गाँव के ही लोग भीड़ गए।
महाराजगंज-नौैतनवा थाना क्षेत्र के सम्पतिहा के कुरवांघाट के पास एसएसबी के जवानों व ग्रामीणों में मारपीट व फायरिंग हुई। घटना में एक ग्रामीण की मौत व तीन एसएसबी जवान घायल हो गए।
संत कबीर नगर-सरकार भले ही घोटालेबाजों पर सख्त कार्यवाई की बात करती हो लेकिन सरकार में समाज कल्याण विभाग ने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिये करोडों का काम उस लैकपेड संस्था को देकर करोड़ों का खेल करने की तैयारी में है जो पहले बदनाम है।
सोनभद्र-पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के बावजूद भी नेटवर्किंग के माध्यम से भोली भाली जनता को ठगने का सिलसिला जारी। ऐसा ही एक मामला यहां की दुद्धी कोतवाली में तब आया जब एक नेटवर्किंग कम्पनी के ठगी का शिकार एक आदिवासी शिकायत लेकर पहुँचा।
कर्नाटक-सीएम योगी और कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के बीच ट्वीटर वॉर । सिद्धारमैया ने ट्वीट कर सीएम योगी पर किया कटाक्ष। कर्नाटक के विकास से सीख लेकर यूपी का विकास करने की दी नसीहत। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर यूपी की भुखमरी का किया जिक्र।
हाथरस- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी मे गिरी, कार सवार 2 लोगों की मौके पर मौत, 2 लोग गम्भीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती। कार सवार फरूखावाद से मथुरा वृन्दावन दर्शन करने जा रहे थे। थाना मुरसान क्षेत्र के एनएच 91 पर करवन नदी के पुल की घटना।
इलाहाबाद-लखनऊ-जनवरी माह में सियासी गर्मी बढ़ाएगी विश्व हिन्दू परिषद--8 और 9 जनवरी को माघ मेले में बैठक आयोजित होगी, 20 और 21 जनवरी को कानपुर में होगी बैठक, 27 जनवरी को अवध प्रान्त की बैठक, 18 से 31 मार्च तक राम महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश मे मनाया जाएगा।
अल्मोड़ा-उत्तर भारत के गौरव के रूप में प्रसिद्व सूर्य मन्दिर कटारमल में पोष के आखिरी रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। 22 अक्टूबर एवं
फरवरी को सूर्य की सीधी किरणें इस मन्दिर में सतरंगी इन्द्रधनुश के रूप में पड़ती हैं। पूर्व की ओर पहाड़ी की चोटी पर अल्मोड़ा के सामने कटारमल मन्दिर अवस्थित है।
मेरठ-थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी युवक शादी का झांसा देकर करता आ रहा था एक साल से दुराचार, आरोपी अश्लील वीडियों बनाकर कर रहा था ब्लैक मेल, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज।
हल्द्वानी-उपनल कर्मचारी महासंघ ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। कुमाऊ मण्डल में लगभग सभी विभागों में 5500 उपनल कर्मचारी काम करते हैं, नैनीताल जिले में इनकी संख्या 2300 के करीब है, आठ और नौ जनवरी को उपनल कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग असीगंगा, गंगोरी के पास 2012-13 में आई विनाशकारी बाढ से बना पुल छतिग्रस्त हो गया था। जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी व वीआरओ के कमांडेंट द्वारा तत्काल यातायात चालू रखने के लिए बेली ब्रिज बनवाया गया था। जो 14 दिसम्बर 2017 को ओवर लोडिंग के कारण ध्वस्त हो गया था। यह पुल आज बनकर तैयार हो गया। की जो आज बन कर तैयार हों गया हैं।
रायबरेली-अभी तक आपने पुलिस के कई रूप देखे होंगे। कभी किसी को पीटना तो कभी किसी को प्रताड़ित करना पर आज हम आपको पुलिस विभाग के एक ऐसे रूप को दिखाएंगे जिसे देखकर आप भी सकते में पड़ जाएंगे और सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या पुलिस ऐसी भी होती है।
बुलंदशहर-बुलन्दशहर से एक बार फिर बार बालाओं के अश्लील ठुमके और उन ठुमकों पर नोट लुटाने की खबर सामने आई है। यहां पुलिस प्रशासन की शह पर बार बालाओं का अश्लील डांस चल रहा है और डांस के उन अश्लील ठुमके पर जमकर नोट लुटाये जा रहे हैं।
हरदोई-खेत मे टूटे पड़े तार की चपेट में आने से दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गई है। सण्डीला कोतवाली के टीकर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत मे गिरा पड़ा था। खेत पर गांव की ही चचेरी बहने पूजा 15 व मौसमी 14 खेत पर चारा लेने गयी थीं। टूटा तार नहीं देख सकी जिससे दोनो बालिका करेंट लगने से झुलस गयी।
कानपुर देहात- जनपद के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के कस्वा अकबरपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। मासूम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फर्रुखाबाद- विधान सभा के सामने सड़कों पर आलू फेंके जाने के बाद मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि हमारी सरकार पहले दिन से ही किसानों की चिंता कर रही है और हम बहुत जल्दी है आलू किसानों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहे हैं।
रविवार, 7 जनवरी 2018
कंपनियों द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षित 270 युवक युवतियों का चयन नौकरी हेतु किया गया
पत्रकार:- कुलदीप विश्वकर्मा
तेजीवाजार(जौनपुर) लोहिन्दा चौराहा स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र पर आयोजित रोजगार मेले में 270 युवकों को 12 कंपनियों द्वारा नौकरी हेतु चयनित किया गया।
रोजगार मेले में मिंडा,मारुति सुजुकी, हीवा मेडिकल,भारतीय स्टेट वैंक क्रेडिट कार्ड,संजीवनी, डिश टीवी,तिकोना ब्रॉडबैंड,इण्टेक्स मोबाइल,जवंग ऑनलाइन,मिंत्रा,अमेज़न ऑनलाइन शॉपिंग आदि कुल 12 कंपनियों द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षित 270 युवक युवतियों का चयन नौकरी हेतु किया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन योजना के तहत कंप्यूटर हार्डवेयर का प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया था।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए टेक जांव प्लेसमेंट कंसलटेंट मानवेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षुओ को 3 माह की विशेष ट्रेनिंग देकर उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को विकसित किया जाता है।ताकि वह विभिन्न कंपनियों की मांग को पूरा करते हुए नौकरी पा सके। इस दौरान जय साईं सेवा समिति के संचालक जय सिंह नई सभी आगन्तुक कंपनियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस रोजगार मेले में कुल 500 युवकों ने भाग लिया।
गोली लगने से बहनाई घायल
प्रतापगढ़ -
संदिग्ध बाइक दरवाजे पर खड़ी करने के विवाद में साले ने बहनाई पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बहनाई घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
आसपुर देवसरा के दफरा गांव निवासी राम नरायन दुबे के बेटे देवी प्रसाद दुबे (42) की ससुराल चिलांवा में है। देवी के भाई बच्चा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे कोई बिना नम्बर की एक बाइक उसके दरवाजे के पास खड़ी कर गया। बाइक को संदिग्ध मानकर देवी प्रसाद के घरवाले चिंतित हो उठे। रात करीब 11 बजे देवी प्रसाद का साला अवधेश दूसरी बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ आया तो देवी प्रसाद ने उससे बिना नम्बर की खड़ी बाइक के बारे में पूछा। इसी पूछताछ में साले बहनोई में झगड़ा होने लगा। तब तक अवधेश के दो और साथी एक अन्य बाइक से आ गए। आरोप है कि अवधेश ने अपने साथी के साथ करीब छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान देवी प्रसाद के घरवालों से भी छीना झपटी हुई और अवधेश व उसके साथी भाग निकले। लेकिन उसके एक साथी की जैकेट देवी प्रसाद के परिजनों के हाथ में आ गई। मौके पर एक पैशन प्रो बाइक भी छूट गई। फायरिंग में देवी प्रसाद के दाहिने पैर में गोली लग गई। स्थानीय अस्पताल से उसे जिला अस्पताल फिर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस आरोपितों की बाइक व जैकेट को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। देवी प्रसाद के परिजनों का कहना है कि अवधेश का आपराधिक इतिहास रहा है।
शनिवार, 6 जनवरी 2018
हत्या में चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या धारदार हथियार से की गई। वारदात को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी गवाह के बिना पर पुलिस ने एक युवती को हिरासत में ले लिया है। हत्या में चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार हत्यारों की तलाश जारी है। घटना से परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है। वारदात को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। निर्मम हत्या की वारदात गुरुवार की रात हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्किल थानों की फोर्स गांव में तैनात रही।
दुगौली खुर्द गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ राजन उम्र 35 साल पुत्र लाली सिंह आम दिनों की तरह गुरुवार को घर पर खाना खाने के बाद 500 मीटर दूर करीब अपने पंपिंग सेट पर सोने चला गया। पंपिंग सेट पर वह जमीन पर बिछे पुआल पर ही सोया था। तड़के करीब 4:00 बजे पाही पर साथ में सोया हुआ नौकर दौड़ते हुए घर पहुंचा। चीख-पुकार मचाते हुए उसने परिवारीजन को जगाया। बताया कि विजय प्रताप लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए हैं यह सुनते ही परिवारीजन के होश फाख्ता हो गए। सभी दौड़ते हुए पाही की ओर दौड़ पड़े। पाही का नजारा देख परिवारीजन सन्न रह गए। पानी के अंदर चारों और खून बिखरा पड़ा था। विजय प्रताप के सिर मुंह और गले पर गंभीर वार थे साफ लग रहा था। वार किसी धारदार हथियार से किए गए हैं। आनन फानन खबर गांव में आग की तरह फैल गई। तमाम ग्रामीण मौका-ए-वारदात पर जुट गए। घटना से पुलिस को अवगत कराया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी Badlapur सीआरए संजय राय और सिंगरामऊ की पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ही हत्या की पुष्टि हुई। पाही पर साथ सोए नौकर से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। नौकर ने दलित बस्ती की ओर इशारा किया। नौकर को साथ लेकर पुलिस दलित बस्ती पहुंची। नौकर की निशानदेही पर पुलिस ने दलित बस्ती से पूजा नाम की लड़की को हिरासत में ले लिया। उधर मृतक के छोटे भाई चंद्रप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। नामजद में हिरासत में ली गई। युवती के पिता राधे उसके चाचा ओमकार और बृजेश गुप्ता हैं। इसके अलावा तीन अज्ञात को भी हत्या की धारा में निर्मित किया गया है। फरार अन्य छह हत्यारे की खोज में पुलिस जुटी है। हत्यारों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बताया जाता है कि वारदात के पीछे आशनाई मुख्य कारण है। मृतक के रसीले मिजाज के नाते ही उसकी पत्नी 2 साल से अपने मायके रह रही है। मृतक को 10 वर्षीय पुत्र आदित्य और 5 वर्षीय पुत्री मुस्कान है। बवाल ना होने की आशंका में सर्किल थानों की फोर्स काफी देर गांव में डटी रही। परिवारीजन की मौजूदगी में पुलिस ने पंचायत नामा भरा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
