tikhiawaz24.in

रविवार, 14 जनवरी 2018

बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि भारत वर्ष 2024 तक ‘हिन्दू राष्ट्र’ हो जायेगा और हिन्दुस्तानी संस्कृति

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि भारत वर्ष 2024 तक ‘हिन्दू राष्ट्र’ हो जायेगा और हिन्दुस्तानी संस्कृति अपनाने वाले मुसलमान ही इस मुल्क में रह पायेंगे ।

भाजपा विधायक सिंह ने कल रात यहाँ संवाददाताओं से बातचीत में मुसलमानों की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

सिंह ने कहा ‘‘हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे भारत में रह पायेंगे ।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि, `आप सभी को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।` उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं भी दी।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश हिन्दी और अंग्रेजी के अतिरिक्त असमी, गुजराती तथा तमिल भाषा में भी दिए। उन्होंने कहा कि `प्रकृति और कृषि से जुड़ा यह पर्व सभी के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए फलदायी हो।`

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकाल तोड़कर उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज छह दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकाल तोड़कर उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी भारत दौरे पर आई हैं। उसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री तीनमूर्ति पहुंचे जहां पर आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत और विदेश सचिव एस. जयशंकर ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी और इजरायली पीएम के तीन मूर्ति मार्ग पहुंचने पर हाइफा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ये युद्ध 1918 में लड़ा गया था।
उसके बाद तीनमूर्ति पर दोनों देशों के प्रधानंत्री ने विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि 15 साल बाद कोई इजरायली प्रधानमंत्री भारत आया है। इससे पहले साल 2003 में इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरोन आए थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये पहली भारत यात्रा है। पिछले साल भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी इजराइल गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात को नेतन्याहू के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिन की इजरायल यात्रा के दौरान भारतीय मूल के इजरायली शेफ ने मोदी के लिए विशेष तौर पर भारतीय पकवान बनाए थे। यह शेफ नेतन्याहू का भी पसंदीदा शेफ है। 

रात्रि लगभग एक बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर अड़नपुर ग्राम सभा के पास शारदा सहायक खंड नहर मे जा गिरी

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर ग्राम सभा के प्रधान रामचंद्र बिन्द बीती शनिवार की रात बरईपार बाजार से अपने घर जा रहे थे। रात्रि लगभग एक बजे उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर अड़नपुर ग्राम सभा के पास शारदा सहायक खंड नहर मे जा गिरी।

कार गिरने पर आवाज़ सुनकर आस -पास के लोग पहुँच गये। लोगो ने सूचना पुलिस को दी रात्रि को मौके पर पहुँच कर सीओ मछलीशहर व थाना प्रभारी सिदार्थ मिश्र ने गाड़ी को जेसीबी के मदद से बाहर निकलवाया लेकिन उक्त गाड़ी मे प्रधान का पता ना लग सका।

उक्त गाड़ी से प्रधान का गयाब होना पुलिस के बड़ी मुसीबत बन गया। परिवार वालो ने रास्ता जाम कर दिया। प्रधान का ना तो शव मिला ना ही प्रधान जी, प्रधान का गायब होना जहाँ पुलिस के लिये चुनौती बन गया है। वही प्रधान को जल्द तलाशने के लिये परिजन व उनके भाई गुलाब बिंद ने रविवार की सुबह करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के वारी नहर पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से एक किलोमीटर जाम लग गया।

जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुँच गये। और परिजनों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया ।और प्रधान को खोजने के लिये पूरा प्रयास करने का आश्वासन भी दिया है।

पत्रकार कुलदीप विश्वकर्मा थाने की लापरवाही ,थाने मे फुटा बम , पुलिस कास्टेबल घायल,नही पहुंचे पुलिस महकमा के बड़े अधिकारी गण



   
  देवारिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर कारखाना थाने के अर्न्तगत कार्यरत कास्टेबल अजित सिंह 45 वर्ष पुत्र बिजयनाथ सिंह जो सीहटीकर,बकुलागंज सतंकबीर नगर का रहने वाला है और थाना रामपुर मे कास्टेबल के पद पर कार्यरत है।वही सूत्रो की माने तो यह पुलिस की लपरवाही से थाने मे बम फुटने की वजह से कास्टेबल बुरी तरह घायल हो गया जिसकी दोनो हाथ गायब हो गये और सर से लेकर पांव तक चोट कि निशान बम फटने को दर्शा रही है वही पुलिस महकमा कुछ बोलने से कटरा रही हैं।पुलिस का कहना है कि आग तापने से जला है लेकिन हाकिकत और चोट के निशान कुछ और बता रहे है वही इतना कुछ होने के बाद जिले के पुलिस महकमा के बड़े अधिकारी घंन्टो बाद भी देखने जिला अस्पताल नही पहुचे ।वही कास्टेबल की हालत नाजूक देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज गोररवपुर रेफर कर दिया।

शनिवार, 13 जनवरी 2018

पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह का आज सुबह 8 बजे निधन

जौनपुर । कांग्रेस के पूर्व  सांसद कमला प्रसाद सिंह का आज  सुबह 8 बजे निधन हो गया है। वे विगत क ई माह से बीमार चल रहे थे।निधन की खबर सुनते ही हुसैनाबाद स्थित आवास पर लोग श्रद्धांजलि देने पहुचने लगे हैं।जिले में शोक की लहर।

आपसी झगडे ने लिया रौद्र रूप– युवक को मारा चाकू

इलाहाबाद करछना तहसील के करमा चौकी में एक आपसी झगडे ने लिया रौद्र रूप– युवक को मारा चाकू घूरपुर  थाना छेत्र के करमा चौकी के पटेल नगर चौराहे पर आज दो गुटों में हुए आपसी झगडे ने तब नया मोड़ ले लिया जब एक पक्ष के युवक ने धर्मेन्द्र पटेल पुत्र सुभास पटेल को चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिया और MAUमौके से फरार हो गया जिसके बाद स्थानीय चौकी करमा पर लोगो ने सूचना दी लेकिन कोई करवाई न होने के कारण लोगो ने चक्का जाम कर दिया जिसके बाद एस0डी0एम् करछना के आकर लोगो को बताया कि 1 घंटे के अन्दर गिरफ़्तारी हो जाएगी  लेकिन गिरफ़्तारी न हो पाने के कारण लोगो में दुबारा आक्रोश आया गया और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दिया जिसके बाद माहौल इतना बिगड़ गया कि लोगो ने पुलिस प्रसाशन को भी दौड़ा दौड़ा कर मारा और पथराव किया बात इतनी ही नहीं रही जब मौके पर एस0 डी0 एम् करछना  दोबारा पहुचे तो लोगो ने उन्हें भी दौलादय और गुस्साई भीड़ ने एस0 डी0 एम् करछना को काफी बुरी तरीके से मारा जिसम्रे डी0 एम् करछना  का पैर फैक्चर हो गया और उनके ड्राइवर का पैर भी टूट गया साथ ही साथ काफी पुलिस बल को चोट आई है जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में हो रहा है डी0 एम् करछना कि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें स्वरूप रानी में रिफर कर दिया गया है जिसके बाद इलाहाबाद एस० पी० सिटी ने मौके पर पहुच कर भरी पुलिस बल पी0ए0सी0 के साथ जाकर लोगो को शांत कराया है -
इस घटना में साफ जाहिर होता है कि अगर करमा चौकी कि पुलिस बल मौके पर समय से पहुच गये होते तो ये घटना इतना बड़ा अंजाम ना देती –और इतने लोगो को चोटे न आती बताया जा रहा है कि जिसको चाकू लगी है उसकी हालत गंभीर है

विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका पर केबिल

जौनपुर सरायख्वाजा स्थानीय थाना क्षेत्र के मिहरावां गांव में शुक्रवार को सवेरे खेत में कई जगह केबिल, बैटरी और उसमें लगे कंडेंशनर दिखाई पड़ने से लोग खौफजदा हो गए वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिस्सा लेने पर किसी आतंकी कार्रवाई की आशंका से लोग सहम उठे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना यूपी-100 पर दी। इंस्पेक्टर धनीराम वर्मा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका पर केबिल, बैटरी और कंडेंशरों को पानी भरी बाल्टी में डलवा दिया। निष्क्रिय होने के बाद पुलिस उसे बोरे में भर कर थाने ले गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त उपकरण आयल एण्ड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) द्वारा डीजल की खोज के लिए खेत में लगाए गए थे। पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए जागरुकता के लिए ग्रामीणों को शाबाशी दी।

सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश पाई जाने से सनसनी

जौनपुर शहर के सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश पाई जाने से सनसनी फैल गई। उसके सिर में गहरी चोटें थीं। हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस और परिजन हादसा बता रहे हैं। शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के नीचे केरारबीर मंदिर के पास तड़के अधेड़ की लाश दिखाई पड़ने से सनसनी फैल गई। मृत अधेड़ के सिर में गहरी चोट थी। उसके पैर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ था। शव के पास ही रक्तरंजित पटिया पड़ी थी। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि अधेड़ की हत्या की गई। मौके पर जुटी भीड़ भी हत्या किए जाने का अंदेशा जता रही थी। खबर दिए जाने पर शहर कोतवाल शशि भूषण राय सहयोगियों संग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रुहट्टा मोहल्ला निवासी आसिफ उर्फ चांद कुरैशी (45) के रूप में हुई। खबर लगने पर सीओ सिटी नृपेंद्र राय ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया। मृतक का बड़ा भाई हाजी सलाउद्दीन कुरैशी कोतवाली क्षेत्र के ही खोवा मंडी (रिजवी खां) में बकरा और मुर्गे के मीट की दुकान चलाता है। मृत आसिफ उर्फ चांद कुरैशी बड़े भाई की दुकान पर ही बकरा और मुर्गा काटने का काम करता था। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले हाजी सलाउद्दीन के बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। परिजन मौत को हादसा बताते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वह शव को ले जाकर दफन कर देना चाहते थे। मौत का कारण साफ हो सके इसके लिए शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में मौत की दी तहरीर
जौनपुर मे मृत आसिफ उर्फ चांद कुरैशी के बेटे आमिर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पिता की मौत हादसे में हुई है। उसका पिता शराब पीने का आदती था। वह आए दिन देर रात नशे में धुत होकर घर लौटता था। उसने तहरीर में अंदेशा जताया है कि शराब के नशे में ही पटिया पर गिरने से सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल शशि भूषण राय ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण से प्रतीत हुआ कि नशे की हालत में पटिया पर गिरने से सिर में आई चोट से उसकी मौत हुई। वहीं जल रहे अलाव पर पड़ने से पैर झुलस गया। मौत का कारण स्पष्ट हो सके, इसके लिए शव को पोस्टमार्टम मे भेजा गया था।उसके बाद शव को परिजनों को सौपा गया परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार देर शाम ईदगाह कब्रिस्तान पर कर दिया।

सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश पाई जाने से सनसनी

जौनपुर शहर के सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश पाई जाने से सनसनी फैल गई। उसके सिर में गहरी चोटें थीं। हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस और परिजन हादसा बता रहे हैं। शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के नीचे केरारबीर मंदिर के पास तड़के अधेड़ की लाश दिखाई पड़ने से सनसनी फैल गई। मृत अधेड़ के सिर में गहरी चोट थी। उसके पैर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ था। शव के पास ही रक्तरंजित पटिया पड़ी थी। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि अधेड़ की हत्या की गई। मौके पर जुटी भीड़ भी हत्या किए जाने का अंदेशा जता रही थी। खबर दिए जाने पर शहर कोतवाल शशि भूषण राय सहयोगियों संग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रुहट्टा मोहल्ला निवासी आसिफ उर्फ चांद कुरैशी (45) के रूप में हुई। खबर लगने पर सीओ सिटी नृपेंद्र राय ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया। मृतक का बड़ा भाई हाजी सलाउद्दीन कुरैशी कोतवाली क्षेत्र के ही खोवा मंडी (रिजवी खां) में बकरा और मुर्गे के मीट की दुकान चलाता है। मृत आसिफ उर्फ चांद कुरैशी बड़े भाई की दुकान पर ही बकरा और मुर्गा काटने का काम करता था। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले हाजी सलाउद्दीन के बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। परिजन मौत को हादसा बताते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वह शव को ले जाकर दफन कर देना चाहते थे। मौत का कारण साफ हो सके इसके लिए शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में मौत की दी तहरीर
जौनपुर मे मृत आसिफ उर्फ चांद कुरैशी के बेटे आमिर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पिता की मौत हादसे में हुई है। उसका पिता शराब पीने का आदती था। वह आए दिन देर रात नशे में धुत होकर घर लौटता था। उसने तहरीर में अंदेशा जताया है कि शराब के नशे में ही पटिया पर गिरने से सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल शशि भूषण राय ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण से प्रतीत हुआ कि नशे की हालत में पटिया पर गिरने से सिर में आई चोट से उसकी मौत हुई। वहीं जल रहे अलाव पर पड़ने से पैर झुलस गया। मौत का कारण स्पष्ट हो सके, इसके लिए शव को पोस्टमार्टम मे भेजा गया था।उसके बाद शव को परिजनों को सौपा गया परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार देर शाम ईदगाह कब्रिस्तान पर कर दिया।

बिजली विभाग ने चोरी रोकने और अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए कड़ा रुख अपनाया

जौनपुर  बिजली विभाग ने चोरी रोकने और अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए कड़ा रुख अपनाया है। फर्जी रीडिग करने पर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए गांव व शहर में मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सबसे अधिक राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले सरकारी कार्यालय व आवास भी विभाग के निशान पर है। इसी कड़ी में नगर पालिका क्षेत्रों में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को मीटर से जोड़ा जा रहा है।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के क्षेत्र में पांच हजार खंभे हैं। आठ नए वार्डो में अब इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। नगर पालिका क्षेत्रों में अभी तक प्रत्येक खंभों के हिसाब से बिजली का भुगतान फिक्स हुआ करती थी। नगर पालिका परिषद के अंर्तगत जलने वाली सालभर की बिजली का भुगतान शासन स्तर पर जमा कर दिया जाता था। अब भी वैसे ही होगा सिर्फ प्रत्येक खंभों के बीच आधुनिक मीटर लगा दिया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर कितनी बिजली प्रयोग में लाई जा रही है। यह घरेलू मीटर से अलग तरह का होगा। एक माह में इसपर काम शुरू होगा। विभाग बोल रहा है कि जल्द कार्य पूरा हो जाएगा। ईओ ने कहा कि इस तरह की योजना है, बिजली विभाग को मीटर लगाना है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके सनौरिया ने कहा कि खंभे पर एक ही प्वाइंट पर मीटर लगेगा, जल्द काम शुरू होगा।

आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने आज कन्नौज जिले के दो लोगों को गिरफतार

उत्तर प्रदेश विधानसभा, राजभवन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने आज कन्नौज जिले के दो लोगों को गिरफतार किया। इनमें से एक आलू को अपने लोडर से लाने वाला ड्राइवर है।

पुलिस इस मामले में छह लोगों की तलाश कर रही है। ये लोग समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता है और ऐसी आशंका है कि इन लोगों ने राजधानी के प्रमुख इलाकों में आलू सरकार को बदनाम करने की नियत से फेंके थे।

इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आड़ों हाथों लिया।

लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि छह जनवरी की सुबह राजधानी के वीआईपी इलाकों में तड़के चार बजे के आसपास आलू फेंके गये थे। पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की मदद से आलू फेंकने आये लोडर की पहचान की। इस लोडर के मालिक और ड्राइवर की पहचान कन्नौज जिले के ठठिया इलाके के संतोष पाल के रूप में हुई। संतोष की पहचान पर इस मामले में कन्नौज के तिरवा के अंकित सिंह को हिरासत में लिया गया।

इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुये सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सरकार में आने पर लखनऊ के एसएसपी को यश भारती दूंगा। क्योंकि उन्होंने आलू वाले मामले में सपा की भूमिका बताई है। कोल्ड स्टोरेज में आलू बर्बाद हो रहा है, किसानों ने कर्ज लिया है। अगर सपा के लोग किसान हैं, वे आलू लाए तो उन्होंने क्या गुनाह किया।' अखिलेश ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा, ‘‘एसएसपी चोर और अपराधियों को नहीं रोक पा रहे हैं। एसएसपी के घर के पड़ोस में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या हो गई।' उन्होंने कहा,‘‘ अगर आलू हमारे नेताओं ने फेंका तो क्या गलत किया। अब हम किसानों से कह रहे कि एक बोरी आलू जिले के जिलाधिकारी को दें। उसके बाद एक छुट्टा जानवर भी हर जिले के डीएम को देंगे। सरकार के रवैये से कानून व्यवस्था सही नहीं होगी। जिनको कानून व्यवस्था सही करनी हो वह आलू किसानों को गिरफ्तार कर रहे हैं।’’ इससे पहले एसएसपी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में संतोष और अंकित को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गयी तो पता चला कि यह आलू शिवेंद्र सिंह, संदीप उर्फ रिक्की यादव, दीपेंद्र​ सिंह चौहान,संजू कटियार, प्रदीप सिंह और जय कुमार तिवारी ने सरकार को बदनाम करने की साजिश से एक कोल्ड स्टोरेज से लिया था और सभी ने इसे तड़के चार बजे राजधानी के प्रमुख स्थानों पर फेंका था। इनका मकसद किसानों की आड. में सरकार को बदनाम करना था। इनका किसानो के आलू के कम दाम के आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था।

एसएसपी कुमार ने कहा कि इन छह लोगों के अलावा पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। इन लोगों पर आलू फेंकने वाले इन लोगो को संरक्षण देने का आरोप है। उन्होंने कहा कि इन लोगों में से कुछ लोग सपा से जुडे है और हाल ही में नगर निकाय चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे।

उन्होंने बताया कि अंकित सिंह और लोडर चालक मालिक संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि राजधानी के वीआईपी इलाको में आलू फेंके जाने के इस मामले में कार्रवाई करते हुए लापरवाही को लेकर एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मुंबई के तटीय हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त

सात लोगों को ले कर जा रहा पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मुंबई के तटीय हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलिकॉप्टर में ओएनजीसी के 5 कर्मचारी और दो पायलट सवार थे। विमान का मलबा मिल गया है। मलबे के साथ तीन लोगों का शव बरामद किया गया है। 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दाऊफिन एन3 हेलीकॉप्टर ने सुबह दस बज कर 25 मिनट पर जूहू एयरोड्रोम से उड़ान भरी। इस हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-पीडब्ल्यूए है और इसमें ओएनजीसी के पांच कर्मचारी तथा दो पायलट सवार हैं। सूत्रों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर को सुबह 11 बजे मुंबई हाई स्थित निर्दिष्ट तेल क्षेत्र पर उतरना था। लेकिन यह लापता हो गया। नौसेना ने बताया कि उसने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए अपनी स्टील्थ पनडुब्बी आईएनएस टेग तैनात की है। साथ ही टोही विमान पी8आई को भी खोज के लिए लगाया गया है।
तटरक्षक ने बताया कि उसने समुद्र में मौजूद जहाजों के मार्ग में बदलाव किया है और मुंबई में लंगर डाले जहाजों को भी अन्यत्र भेजा है। तटरक्षक के एक प्रवक्ता ने बताया ''एक डॉर्नियर विमान और दमन (दहानु के समीप) से हेलीकॉप्टरों को भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ मलबे का पता चला है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या यह मलबा हेलीकॉप्टर का है। 

न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं होना चाहिए

देश के एक पूर्व प्रधान न्यायाधीश व दो अन्य पूर्व न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठ कार्यरत न्यायाधीशों द्वारा शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय प्रशासन के खिलाफ उठाई गई शिकायत को `अभूतपूर्व` बताया और कहा कि जल्द ही पूर्ण अदालत की एक बैठक बुलाई जानी चाहिए। पूर्व प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन ने मीडिया से कहा कि चार न्यायाधीशों ने जो किया, वह न तो उसके पक्ष में है और न खिलाफ हैं।उन्होंने कहा, `जो भी कुछ घटित हो रहा है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे बचा जाना चाहिए।`

बालकृष्णन ने कहा, `न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं होना चाहिए और ये घटनाएं आम आदमी को यह एहसास करा सकती हैं कि चीजें सही तरीके से नहीं चल रही हैं। पूर्ण अदालत की बैठक तुरंत बुलाई जानी चाहिए।`
शीर्ष अदालत से बतौर न्यायाधीश सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति के.टी. थॉमस ने कहा, `अब गेंद प्रधान न्यायाधीश (दीपक मिश्रा) के पाले में है, जो इस मुद्दे को हल करने में सबसे सक्षम व्यक्ति हैं।`
थॉमस ने कहा, `ऐसा कभी नहीं हुआ है कि न्यायाधीशों ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया हो। मैंने पत्र में पढ़ा है कि चार न्यायाधीशों ने प्रक्रियागत खामियों की बात की और अब सीजेआई को अपनी बात रखनी है। पूर्ण अदालत बुलाई जानी चाहिए।`
शीर्ष अदालत के एक अन्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश के.एस.राधाकृष्णन ने कहा कि न्यायाधीशों का सात पृष्ठों का पत्र `सामान्य` है।
राधाकृष्णन ने कहा, `पत्र में साफ तौर बताया जाना चाहिए था कि कौन-सा मामला है और यह विवरण है। सामान्य नियम है कि यदि किसी न्यायाधीश का किसी मामले में किसी भी तरह का हित जुड़ा है तो उसे उस न्यायाधीश द्वारा नहीं सुना जाना चाहिए।`

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जानकारी  देते दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सतीश सिंह

दैनिक जागरण आधुनिक अन्नदाता कार्यक्रम के बारे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जानकारी  देते दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सतीश सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर आज पथराव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर आज पथराव किया गया। वह अपनी विकास समीक्षा यात्रा के दौरान एक गांव जा रहे थे।

मुख्यमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

डुमरांव प्रखण्ड में एक जनसभा को संबोधित करने गए नीतीश इससे बेफिक्र दिखे और कहा, ‘‘राज्य की प्रगति को लेकर मेरी प्रतिबद्धता से कुछ लोग परेशान हैं। वे लोगों को गुमराह करने और उकसाने की कोशिश करते हैं लेकिन लोगों को इस तरह की छोटी चीजों को लेकर व्यग्र नहीं होना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री के दौरे में शामिल एक अधिकारी ने फोन पर ‘एएनएस’ को बताया कि कुछ लोगों ने काफिले पर पथराव किया लेकिन इसके बावजूद काफिला आगे बढ़ा।

उन्होंने बताया कि काफिला गांव के लिए आगे बढ़ गया जहां मुख्यमंत्री ने 272 करोड़ रुपये की 168 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

तत्काल इस बात का नहीं लगा सका कि पथराव करने वाले कौन थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य राज्य की राजधानी से सरकार चलाना नहीं है बल्कि साथ ही जमीनी हकीकत और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी है ताकि सड़क, स्वच्छ जल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं राज्य के हर गांव, इलाके तक पहुंचे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई मेरे मिशन को लेकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है तो असलियत खुद से बोलेगी और यह मिशन पटरी से नहीं उतरेगा।’’