tikhiawaz24.in

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

फौजी के 12 लोगों को बंधक बनाने का मामला, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही

दिल्ली- सूत्रों के हवाले से खबर, जज विवाद में आया एक बड़ा मोड़, अभी तक नहीं सुलझा विवाद-वेणुगोपाल, लगता है जज विवाद नहीं सुलझा, 2-3 दिन में सुलझेगा विवाद-वेणुगोपाल, 2-3 दिन में सुलझेगा विवाद-वेणुगोपाल।

दिल्ली- मेडिकल कॉलेज घोटाले का मामला, सीबीआई की जांच के दौरान रिकॉर्ड की गई बातचीत, घोटाले में शामिल जज कोड यूज करते थे, घूस लेने के लिए 'प्रसाद', इलाहाबाद के मंदिर' का जिक्र, 'दिल्ली के मंदिर', 'मंदिर', 'बही', 'गमला','सामान' का जिक्र, बहुत सारे कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे, ओडिशा हाईकोई के पूर्व जज को अरेस्ट किया था, आइएम कुद्दूसी को आरोप में गिरफ्तार किया था, SC ,इलाहाबाद हाईकोर्ट के शीर्ष जजों को देने का आरोप, घूस देकर प्रभावित करने की साजिश रच रहे थे।

दिल्ली- बाबा रामदेव ई-कॉमर्स की दुनिया में रखेंगे कदम, पतंजलि के हर प्रोडक्ट को ई-कॉमर्स से बेचने की तैयारी, एक लाख करोड़ का दान करना चाहते हैं, बाबा रामदेव ई-कामर्स के क्षेत्र में उतरे, पतंजलि का एक-एक रूपया चैरिटी के लिए, पतंजलि को लोगों के दिलों में बसाएंगे, पतंजलि के प्रोटक्स आन लाइन मिलेंगे, 11 हजार करोड़ की चैरिटी की है-रामदेव , नागपुर औऱ नोएड़ा में काम शुरू करेंगे-बाबा, हम योगी हैं 100 साल तक जिंदा रहेंगे, उत्तम से सर्वोत्तम तक है पतंजलि की यात्रा-बाबा रामदेव।

अहमदाबाद-   प्रवीण तोगड़िया का बयान, मेरी आवाज दबाने की कोशिश की-तोगड़िया, सेंट्रल आईबी ने 10 हजार डॉक्टरों को डराया, हिंदुओं की आवाज मैं उठा रहा हूं-तोगड़िया, मेरे खिलाफ कानून तोड़ने का केस लगाया गया, कई सालों से हिन्दू एकता की बात कह रहा हूं, मेरा एनकाउंटर कराने की साजिश-तोगड़िया, मैंने बाहर देखा तो पुलिस थी-तोगड़िया,  युवक ने कहा आपका एनकाउंटर होने वाला है, एक युवक मेरे कमरे में आया-तोगड़िया, तोगड़िया ने अपने एनकाउंटर की बात कही, मैने अपना फोन आफ किया-तोगड़िया
राजस्थान के गृहमंत्री से की बात-तोगड़िया, प्रेस कांफ्रेंस में बोलते-बोलते रो पड़े तोगड़िया, लम्बी बेहोशी के चलते मेरा पल्स रेट गिरा, मेरे खिलाफ लम्बे समय से साजिश हो रही थी-तोगड़िया, तोगड़िया का गुजरात सरकार पर बड़ा आरोप, मीडिया के साथ ही कमरे में जाऊंगा-तोगड़िया, वक्त आने पर बताऊंगा किसकी साजिश है-तोगड़िया, समय आने पर सबूत के साथ आऊंगा-तोगड़िया।

लखनऊ- वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रेलवे सुरक्षा, 2 दिन लगाना होगा मेंटेनेंस एरिया में कैंप, हर 15 दिन में 2 दिन लगाना होगा कैंप, काम की गुणवत्ता जांच कर भेजेंगे रिपोर्ट, 8 हजार किमी लाइनों का होना है मेंटेनेंस।

वीवीआईपी सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी, ताज के पूर्वी गेट पर सांड़ का तांडव, 5 मिनट तक पूर्वी गेट पर भूचाल मचाया, पूर्वी गेट से ही इजराइल पीएम को निकलना है, 100 पुलिस वाले भी सांड़ को काबू नहीं कर पाए, ताज के पूर्वी गेट पर अफरा-तफरी मची, प्रशासन औऱ नगर निगम की भारी लापरवाही, सुरक्षा मानकों का पुलिस ने ध्यान नहीं रखा, VVIP सुरक्षा पर यूपी पुलिस रिकार्ड ठीक नहीं, नोएडा में भी पीएम का काफिला भटका था, आज ताज के पूर्वी गेट पर सुरक्षा चूक हुई।

लखनऊ- मोहनलालगंज में मासूम के साथ घर में रेप, पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया बलात्कर, रात भर घर में बेहोश पड़ी रही मासूम बच्ची, माता-पिता के आने पर घटना का हुआ खुलासा, लापरवाह कोतवाल सूचना के बाद भी नही गया, सीओ मोहनलालगंज भी सूचना के बाद नहीं गए, मोहनलालगंज के उत्तर गांव में मासूम के साथ रेप।

लखनऊ- पैरासिटामॉल सिरप को बांटने की रोक के बावजूद कई जिलों में बांट दी सिरप, कंपनी ने 1.5 लाख बोतलों की आपूर्ति की थी, एफएसडीए ने जांच रिपोर्ट आने तक लगाई थी रोक, बच्चों के लिए बांटा जाना है पैरासिटामॉल सिरप, राजस्थान की एड्रायट फार्मा की गुणवत्ता विहीन का संदेह, जांच रिपोर्ट आने तक मरीजों को सिरप देने पर रोक थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रोक लगाई थी, स्वास्थ विभाग को नौनिहालों की जान की फिक्र नहीं।

लखनऊ- अपर रत्न सम्मान समारोह का आयोजन, राज्यपाल राम नाईक होंगे मुख्य अतिथि, कई विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित, ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन का आयोजन, संगीत नाटक एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन ।

लखनऊ- बच्चों को बंधक बनाकर कराया जा रहा काम, बंधक बनाकर टिफिन की धुलाई कराई जा रही, बच्चों के विरोध पर मालिक करता था पिटाई, रेस्क्यू करने पहुंची PRV सिपाहियों से हाथापाई, पुलिस कर्मियों से मालिक ने की हाथापाई, पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार , अलीगंज थाना क्षेत्र का मामला।

अमेठी- अमेठी में राहुल का विरोध लगातार जारी, मुसाफिरखाना,गौरीगंज में लोग विरोध को जुटे, विकास की उपेक्षा से नाराज हैं स्थानीय लोग, मुसाफिरखाना-गौरीगंज जाना है आज राहुल गांधी को, आज राहुल गांधी के दौरे का अंतिम दिन है, राहुल गांधी का आज इन इलाकों में रोड शो है, भारत समाचार पर राहुल दौरे की हर खबर।

अमेठी- पोस्टर लगाने के मामले में अभय शुक्ला,अन्य के खिलाफ केस दर्ज ,गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर लगा पोस्टर, पोस्टर में पीएम को रावण बताया गया था,  राहुल गांधी को पोस्टर में राम बताया गया, गौरीगंज पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया।

इलाहाबाद- माघ मेला के मौनी अमावस्या पर परिक्रमा, 108 शिव योगी मौनी जी महाराज ने किया परिक्रमा, लेट कर परिक्रमा कर घाट पर जाकर स्नान किया, इनके साथ इनके भक्त बाजे गजे के साथ निकले, परिक्रमा देश हित, समाज कल्याण लिए किया।

गाजियाबाद- शिवसेना का सदस्य बनकर ट्रक ड्राइवरों से वसूली, ट्रक ड्राइवरों से मारपीट कर लूटने का मामला आया, ट्रक ड्राइवरों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा,एक फरार, मसूरी के कल्लुगड़ी फाटक के पास का मामला।

नोएडा- नोएडा में मदरसे में ये क्या हो रहा था, कुकर्मी मौलवी को पुलिस ने किया अरेस्ट, 8 साल की मासूम बच्ची से की छेड़छाड, मदरसे में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस में आरोपी मौलवी को किया अरेस्ट, मौलवी सबा करीम को किया अरेस्ट, बरोला इलाके से हुई मौलवी की अरेस्टिंग, मौलवी ने 8 साल की बच्ची के साथ की थी छेड़छाड़, सेक्टर 49 पुलिस ने की गिरफ्तारी।

एटा- फौजी के 12 लोगों को बंधक बनाने का मामला, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, पुलिस अभी तक लोगों को नहीं करा पाई मुक्त, रिटायर्ड फौजी अभी तक कर रहा फायरिंग, अपनी लाइसेंसी रायफल से कर रहा है फायरिंग,  पुलिस कारतूस खत्म होने का कर रही इंतजार , रिटायर्ड फौजी ने अभी तक नहीं बताई मांग, अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात, नगर कोतवाली के यादव नगर का मामला।

बागपत- बागपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक, विजया बैंक में लूट की वारदात को दिया अंजाम,  कम्प्यूटर सीसीटीवी कैमरे ले गए बदमाश, चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने की कोशिश की, ताला ना टूटने से टली लूट की बड़ी वारदात,  कोतवाली बड़ौत के नेहरू रोड की घटना।

कानपुर- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विरोध, एफडीआई,जीएसटी और ईवीए बिल का विरोध, कटोरे लेकर व्यापारियों ने चौहारे पर भीक मांगा, केन्द्र की एफडीआई स्कीम का किया विरोध, घंटा घर चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन।

जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग गम्भीर रूप से घायल

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के दिलदारनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।मार पीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया।प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाने में दी गई तहरीर में दर्शाया गया है कि दिलदारनगर गांव के पश्चिम मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामअवध पांडेय की पत्नी विमलेश देवी 62 वर्ष सोमवार को घर के आंगन में पूजा कर रही थी तभी उनके पड़ोसी भगवानी देवी के पुत्र रविकांत पांडेय से तू- तू, मैं -मैं होने लगी। इससे रविकांत विमलेश देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।शोर सुनकर आए पुत्र लक्ष्मीकांत पांडेय को उनके ही बड़े भाई शशिकांत पांडेय और रविकांत पांडेय ने लाठी डंडे से मारपीट कर लहुलूहान कर दिया ।इतना ही नहीं बल्कि बचाव को आई लक्ष्मीकांत पांडेय की पत्नी लालमुनी देवी 35 वर्ष और पुत्री उजाला 17 वर्ष को भी उन्होंने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर विमलेश देवी 62 वर्ष, लालमुनी देवी 35 वर्ष और रविकांत पांडेय 35 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिलदारनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अंशु पांडेय पुत्री लक्ष्मीकांत पांडेय द्वारा दादी,पिता और मां पर बड़े पिता और उनके संबंधियों द्वारा प्राण घातक हमला करने की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार, 15 जनवरी 2018

उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को ढेर कर दिया

 जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने पांचों आतंकियों के शव को बरामद कर लिए है। यह आतंकी साल 2016 में उरी मुख्यालय में हुए हमले को दोहराने आए थे। 

पुलिस महानिदेशक एसपी बैद ने बताया कि उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकी मारे गए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सभी आतंकी फिदायीन  हमले की फिराक में थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ-साथ अत्याधुनिक हथियार, ज्वलनशील पदार्थ और कुछ नक्शे बरामद किए गए है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ढेर करने के तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 

उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ की गई टिप्पणी से उपजे संकट को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ की गई टिप्पणी से उपजे संकट को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। काउंसिल के प्रमुख ने यह जानकारी दी। इस बीच, विशेष सीबीआई न्यायाधीश बी एच लोया के पुत्र ने आज मुंबई में कहा कि उनके पिता की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई थी, न कि संदिग्ध परिस्थितियों में। राजनीतिक रूप से संवेदनशील सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई के दौरान लोया की मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग को लेकर शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की गई है। यह भी एक मामला है जिसको लेकर प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी की गई।

उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एम बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने शुक्रवार को अभूतपूर्व संवाददाता सम्मेलन कर सीजेआई के खिलाफ ‘चयनित’ तरीके से मामले आवंटित करने और कुछ न्यायिक आदेशों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। उनके इस कदम से भारतीय न्यायपालिका में भूचाल आ गया था। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने लोया की मौत की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका तुलनात्मक रूप से कनिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को आवंटित की थी। संवाददाता सम्मेलन में चारों न्यायाधीशों ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय में हो रही गलत चीजों को ठीक नहीं किया गया तो भारतीय लोकतंत्र खतरे में है।
इस बीच, देश में वकीलों के सर्वोच्च संगठन बीसीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा से आज उनके आवास पर तकरीबन 50 मिनट तक बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीजेआई से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि सबकुछ जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।’ मनन मिश्रा ने बताया कि सीजेआई से मुलाकात के पहले प्रतिनिधिमंडल ने चार में से तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों से भी मुलाकात की, जिन्होंने न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के खिलाफ आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति चेलमेश्वर, लोकुर और जोसेफ से मुलाकात की। इन न्यायाधीशों ने भी आश्वासन दिया कि संकट का समाधान निकाल लिया जाएगा।
बीसीआई अध्यक्ष ने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि उन्होंने न्यायमूर्ति गोगोई से मुलाकात की या नहीं , जो शहर से बाहर हैं। न्यायमूर्ति गोगोई अगले सीजेआई बनने की कतार में हैं। बीसीआई कल संवाददाता सम्मेलन करेगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आज प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से मुलाकात की और एक प्रस्ताव सौंपा, जिसमें संघ ने वर्तमान संकट के समाधान के लिए पूर्ण पीठ बुलाने की मांग की।
न्यायमूर्ति मिश्रा से 15 मिनट की मुलाकात के बाद सिंह ने कहा, ‘मैं प्रधान न्यायाधीश से मिला और प्रस्ताव की प्रति उन्हें सौंपी। उन्होंने कहा कि वह इस पर गौर करेंगे और उच्चतम न्यायालय में जल्द-से-जल्द सौहार्द कायम करेंगे।’ आज के एक अन्य अहम घटनाक्रम में दिवंगत सीबीआई न्यायाधीश के पुत्र अनुज लोया ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर कहा कि उनका परिवार उनके पिता की मौत से जुड़ी हालिया घटनाओं को लेकर ‘दुखी’ है। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों और नेताओं को इस मुद्दे को लेकर उनके परिवार को ‘परेशान’ करना बंद करना चाहिए। 
इक्कीस वर्षीय अनुज ने कहा, ‘मेरे पिता की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई। मेरे परिवार को इस बात का यकीन है कि उनकी मौत स्वाभाविक थी।’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शीर्ष न्यायालय के दो अन्य न्यायाधीशों न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव ने न्यायमूर्ति चेलमेश्वर से उनके आवास पर मुलाकात की, जिन्होंने संवाददाता सम्मेलन की अगुवाई की थी। बीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा से भी मुलाकात की, जो विशेष सीबीआई न्यायाधीश बी एच लोया की मौत की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल को सलाह दी कि वह नकारात्मक राजनीति छोड़कर विकास पर ध्यान केन्द्रित कर

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश आगमन के कुछ ही घंटे के भीतर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल को सलाह दी कि वह नकारात्मक राजनीति छोड़कर विकास पर ध्यान केन्द्रित करें। योगी ने संवाददाताओं से कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष को नकारात्मक राजनीति छोड़ देनी चाहिए।' जब राहुल गांधी लखनऊ से रायबरेली और अमेठी के लिये रवाना हुए तो उस समय मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष को यह सलाह दी।

यह पूछे जाने पर कि राहुल के इस दौरे को वह किस रूप में देखते हैं, योगी ने कहा, 'मेरी राहुल को सलाह है कि उन्हें विकास की राजनीति पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।' 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के मकसद से कांग्रेस अध्यक्ष यहां दो दिवसीय दौरे पर आये हैं।
योगी ने कहा कि राहुल सकारात्मक राजनीति करें। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस एवं अन्य विपक्ष नकारात्मक राजनीति करता है। यह होने वाले विकास में अनावश्यक बाधा पैदा करता है।' उन्होंने राहुल को सलाह दी कि वह अमेठी के विकास के बारे में थोड़ा ध्यान दें क्योंकि वहां चार पीढ़ी से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। योगी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज करते हुए कहा कि उन्हें अपने समर्थकों को मर्यादित रहने के लिए कहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ में नकली शराब से निर्दोष गांव वालों को मारा। हरदोई में भी वे नकली शराब बनाते पकड़े गये। उन्होंने लखनऊ का माहौल खराब करने का प्रयास किया, जो सही नहीं है। किसानों की दशा बयान करने के लिए उत्तर प्रदेश विधान भवन सहित कुछ अन्य अति विशिष्ट जगहों पर कथित रूप से आलू फेंकने के आरोप में पिछले सप्ताह लखनऊ में सपा के एक कार्यकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी।

इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथप्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथप्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रक्षा, कारोबार और आतंकवाद समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। नेतन्याहू अपनी छह दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे थे। उनके साथ इजराइल के वरिष्ठ अधिकारी और उच्च स्तरीय कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इजरायली पीएम नेतन्याहू का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। नेतन्याहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरकार के कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। इस मौके पर इजरायली पीएम ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच यह दोस्ती एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा भारत और इजरायल के बीच दोस्ती की एक नई शुरुआत हुई है। इसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से हुई। नेतन्याहू ने कहा कि पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह मेरी भारत यात्रा, मेरी पत्नी और इजरायल के लोगों के साथ जारी है और गहराई से आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। अपने भारत दौरे के दौरान इजराइली प्रधानमंत्री गुजरात और मुंबई भी जाएंगे।

राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली पहुंचे और लखनऊ रायबरेली मार्ग पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में की पूजा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरूआत यहां के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से की। अमेठी जाते हुए राहुल यहां रुके और हनुमान मंदिर में दर्शन किये। राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली पहुंचे और लखनऊ रायबरेली मार्ग पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में पूजा की। मंदिर में उन्होंने करीब 10 मिनट बिताया।

इससे पहले राजधानी लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता राम कुमार ने बताया कि राहुल गांधी अक्सर अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी आते हैं। संभवत: ऐसा पहली बार है जब उन्होंने यहां के मंदिर में पूजा की। राजनीतिक हलकों में इसे हिन्दुत्व कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है।

वह 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के इरादे से राहुल राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले राहुल नौ सितंबर 2016 को अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर गये थे। बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के बाद वह अयोध्या जाने वाले वह नेहरू-गांधी परिवार के ऐसे पहले सदस्य हैं। हनुमान गढ़ी, अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हनुमान गढ़ी में दर्शन से पहले राहुल ने महंत ज्ञानदास से मुलाकात की थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने 20 मंदिरों में दर्शन किये थे। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की थी। खुद को शिव भक्त बताने वाले राहुल ने कहा था कि वह गुजरात की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बहरहाल, राहुल की इस रणनीति ने काम भी किया और कांग्रेस ने राज्य में 77 सीटों पर जीत दर��

न्यायपालिका का आपस में भिड़ना चिंता का विषय : मायावती

बसपा प्रमुख मायवती ने कहा है कि न्यायपालिका का आपस में भिड़ना चिन्ता की बात है। मायावती आज अपने 62 वें जन्म दिवस के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं ।

उन्होंने कहा कि 'भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव आम्बेडकर ने यह ठीक ही कहा था कि कोई भी संविधान अच्छा या बुरा नहीं होता बल्कि संविधान का अच्छा या बुरा होना इस बात पर निर्भर करता है कि उस पर अमल करने वाले लोग कैसे हैं। उनकी नीयत अच्छी है या बुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार, बीजेपी और एन.डी.ए. की सरकार ना होकर पूरे तौर से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की सरकार होकर रह गई है। उसकी नफरत व विघटनकारी सोच के मुताबिक ही अब संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थानों को भी किसी न किसी प्रकार से प्रभावित करके हर वह काम करने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। यह संविधान की मंशा के खिलाफ है तथा उसकी पवित्रता को भंग करता है।' उन्होंने कहा कि 'ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में देश की संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थायें अपनी असली ज़िम्मेदारी किस हद तक निभा पायेंगी यह तो आगे आने वाला वक्त ही बतायेगा। लेकिन, यह भी एक ऐतिहासिक सच है कि एक समय में जब विपक्ष लगभग ना के बराबर रह गया था, तब उस समय न्यायपालिका विपक्ष की भूमिका अदा कर रहा था और देश निश्चिन्त था कि अपने देश में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत हैं, लेकिन अब न्यायपालिका खुद ही आपस में भिड़ी हुई है जो कि काफी चिन्ता की बात है।' गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुये प्रेस कांफ्रेस की जिसमें कहा कि शीर्ष अदालत में ‘सब कुछ ठीक नहीं’ है और अनेक ‘अपेक्ष

पत्रकार:-( कुलदीप विश्वकर्मा) थरवई थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार मे रोडवेज बस ने मारी मैजिक गाड़ी मे टक्कर मैजिक चालक गम्भीर रूप से घायल।







 पत्रकार:- कुलदीप विश्वकर्मा

थरवई थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार मे सुबह नौ बजे फाफामऊ   ओर से आ रही रोडवेज बस ने साहसो की तरफ आ रही। मैजिक गाड़ी मे सामने से टक्कर मार दिया। जिससे बाजार मे हड़कंप मच गया। सोर सुन कर बाजार के लोग जब मौके पर पहुचे। तो बस मे बैठे यात्रियों सहमे हुये नजर आये। और मैजिक गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चूका था। लोगो ने मैजिक चालक को गाड़ी से बहार निकला तो मैजिक चालक अनिल कुमार निवासी सब्जी थाना बछरावा रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया था।
लोगो ने इसकी सुचना थरवई थाने  को दिया। मौके पर पहुँच कर थरवई पुलिस ने घायल अनिल कुमार को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। कुछ देर के लिये फाफामऊ और सहसो मार्ग पर जाम लगा रहा।

चाइनीज मांझा से अधिवक्ता गम्भीर रुप से घायल

जौनपुर- दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पृथ्वी नाथ तिवारी चाइनीज मांझा से गम्भीर रुप से घायल हो गए।उनके गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।इसके अलावा तीन उंगलियां व कान आधा कट गया है।हाई कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जिला प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है और चाइनीज मांझे से आए दिन लोगों का जीवन संकटमय हो रहा है। अधिवक्ता पृथ्वीनाथ अंबेडकर तिराहा से गांधी तिराहा की तरफ शाम करीब 6:00 बजे जा रहे थे।तभी चाइनीज मांझा की चपेट में आ गए और गंभीर रुप से घायल हो गए।एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा है।

5 हजार रुपये के एक इनामी शातिर को क्षेत्र के सिंगरामऊ पड़ाव तिराहा  के पास से गिरफ्तार

सिंगरामऊ थाना के पुलिस ने 13/01/18  को 5 हजार रुपये के एक इनामी शातिर को क्षेत्र के सिंगरामऊ पड़ाव तिराहा  के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व 2 कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त राजू तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी साढापुर का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना  स्थानीय पर म०आ०सं०191/16 अंतर्गत धारा 392,411ipc व 95/17अंतर्गत धारा 392/411/506ipc पंजीकृत था । अभियुक्त विगत वर्षों से फरार चल रहा था और अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 5,000 का पुरस्कार भी घोषित था ।

अभियुक्त का आपराधिक कारनामा
1:- 191/16 u/s392/411ipc
2:- 95/17u/s392/411/506ipc
3:-4/18u/s3/25 आर्म्स एक्ट।

गिरफ्तार करने वाली टीम
So योगेंद्र सिंह
Asi संजय सिंह
HCP महातम राम
का. राजेश सिंह, अनुज सिंह , राकेश राय, विजय भारती।

चौकियां मंडी समिति कर्मचारियों द्वारा मंडी के अंदर आनेजाने वाले रोड पर बगैर लाइसेंस के अवैध तरीके से सौ रुपए प दुकानदार से मंडी सचिव द्वारा उसुला   जारहा

धर्मापुर जौनपुर  एक तरफ जहां जिला प्रशासन अवैध वसूली पर नकेल कसने का दावा करता है वही क्षेत्र के नई सब्जी मंडी चौकियां मंडी समिति कर्मचारियों द्वारा मंडी के अंदर आनेजाने वाले रोड पर बगैर लाइसेंस के अवैध तरीके से सौ रुपए प दुकानदार से मंडी सचिव द्वारा उसुला   जारहा  हैं।वही किसानों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है I आए दिन अवैध तरीके से लगाए गए दुकानदार किसानों में मारपीट होते देखा जा रहा है उसके बाद भी मंडी समिति के कर्मचारियों धन उगाही के चक्कर में इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं किसी दिन यह बात बड़ी घटना में बदल जाएगी तब इसका जिम्मेदार मंडी समिति के ही सचिव होंगे वहीं लोगों का कहना है कि जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किए हैं कि रोड से अवैध अतिक्रमण वालों को हटाया जाए और इन के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाए जिससे इस समस्या से निजात मिल सके

रविवार, 14 जनवरी 2018

जनरल रावत ने कहा कि राज्य में काम कर रहे सशस्त्र बल ‘‘यथास्थिति में नहीं रह सकते’’

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति लाने के लिए सैन्य अभियानों के ‘‘साथ साथ’’ राजनीतिक पहल जारी रहनी चाहिए। सेना प्रमुख रावत ने राज्य में सैन्य अभियान तेज करने का समर्थन किया जिससे कि सीमापार आतंकवाद रोकने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया जा सके।

जनरल रावत ने कहा कि राज्य में काम कर रहे सशस्त्र बल ‘‘यथास्थिति में नहीं रह सकते’’ और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए नयी रणनीतियां बनानी होंगी। उन्होंने माना कि साल भर से कुछ अधिक समय पहले उनके पदभार ग्रहण करने के बाद स्थितियां ‘‘कुछ’’ बेहतर हुई हैं।

सेना प्रमुख ने एक साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान पर इस बात के लिए दबाव बनाने की गुंजाइश है कि वह सीमापार से आतंकवादी गतिविधियां रोके। उनका स्पष्ट संकेत यह था कि सेना आतंकवाद से कड़ाई से निपटने की अपनी नीति जारी रखेगी।

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘राजनीतिक पहल और सभी अन्य पहलें साथ साथ चलनी चाहिए और यदि हम सभी तालमेल के साथ काम करें तभी कश्मीर में स्थायी शांति ला सकते हैं। हमें एक राजनीतिक...सैन्य रूख अपनाना होगा।’’ गत अक्तूबर में सरकार ने गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व प्रमुख दिनेश्चर शर्मा को जम्मू कश्मीर में सभी पक्षों के साथ ‘‘सतत वार्ता’’ के लिए अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया था।

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘ सरकार ने जब वार्ताकार नियुक्त किया तो उद्देश्य से यही था । कश्मीर के लोगों से संवाद कायम करने और उनकी शिकायतों का पता लगाने के लिये वे सरकार के प्रतिनिधि हैं ताकि उनका राजनीतिक स्तर पर समाधान हो सके ।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान पर इसके लिए दबाव बनाने की गुंजाइश है कि वह राज्य में आतंकवादियों को भेजना बंद करे, उन्होंने कहा, ‘‘हां, आप यथास्थिति में नहीं रह सकते। आपको लगातार सोचना होगा और आगे बढ़ते रहना होगा। ऐसे क्षेत्रों में आप जिस तरह से काम करते हैं उससे संबंधित अपने सिद्धांत, अवधारणा और तरीके में लगातार बदलाव करते रहना होगा।’’ गत वर्ष के शुरूआत से ही सेना जम्मू कश्मीर में एक आक्रामक आतंकवाद निरोधक नीति पर चल रही है , साथ ही नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघनों का माकूल जवाब दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए सेना हमारे तंत्र का केवल एक हिस्सा है। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में हिंसा कर रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जिन्हें कट्टर बना दिया गया है और जो आतंकवाद की ओर तेजी से आगे बढ़़ रहे हैं उन्हें वैसा करने से रोका जाए।’’ जनरल रावत ने कहा कि युवाओं को कट्टर बनाना जारी है और वे आतंकवादी समूहों में शामिल हो रहे हैं। सेना आतंकवादी समूहों पर दबाव बनाना जारी रखे हुए है।

यह पूछे जाने पर करीब साल भर पहले सेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद से क्या कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है, जनरल रावत ने कहा, ‘‘मुझे बेहतरी की दिशा में स्थिति में मामूली परिवर्तन नजर आ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें इस समय अत्यधित आत्मविश्वास में रहने और यह मानने की जरूरत है कि स्थिति नियंत्रण में आ गई है क्योंकि सीमापार से घुसपैठ जारी रहेगी।’’