जौनपुर सिंगरामऊ के साढापुर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियो को लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। जिसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। घायलो को सीएचसी बदलापुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ये घटना देर रात में उस समय हुई जब घना कोहरा छाया हुआ था। घायलो में सुगंधा, कोकिलाबाई, कौशिल्याबाई, वैशाली, विमलाबाई,शोभाबाई, यचुराबाई, सभी निवासी अल्तोगी, थाना मुक्तये नगर, जिला जलगाँव, महाराष्ट्र के निवासी है। ये लोग अयोध्या से काशी वाराणसी जा रहे थे। अन्य तीर्थ यात्रियो को पास के ही एक ढाबे पर रोक गया है।
tikhiawaz24.in
गुरुवार, 18 जनवरी 2018
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड
बुलन्दशहर- डिआईओएस दफ्तर के दो बाबू निलंबित. डिआईओएस के खिलाफ भी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश. शिक्षक आत्महत्या मामले में कार्रवाई. डिओआईएस ऑफिस के दो बाबू को डीएम के आदेश पर किया गया निलंबित. डिआईओएस के खिलाफ भी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश. अगौता ब्लॉक के जौलीगड़ इंटर कॉलेज के शिक्षक आत्महत्या मामले में हुई कार्रवाई. शिक्षक ने 12 जनवरी को जनपद हापुड़ अपने घर में की थी आत्महत्या.
लखनऊ- ब्राइट लैंड स्कूल की छात्रा द्वारा छात्र पर किये गए जानलेवा हमले का मामला. सीएम के ट्रॉमा सेंटर दौरे से पहले मंत्री आशुतोष टंडन पहुंचे ट्रॉमा. पीड़ित छात्र से मुलाकात कर चल रहे इलाज की ली जानकारी. सीएम द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद जागा प्रशासन. डीएम ने ब्राइट लैंड स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश. राजधानी लखनऊ के सभी स्कूलों में सुरक्षा इंतजामों की चेकिंग के भी जारी हुए निर्देश. ब्राइट लैंड कॉलेज के निदेशक रचित और रोहन मानस को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
लखनऊ- ब्राइटलैंड कॉलेज पर अभिभावकों का हंगामा. मौके पर भारी संख्या में पुलिस और जिला प्रशासन के लोग मौजूद. आरोपी छात्रा से पूछताछ कर रही पुलिस.
ग्रेटर नोएडा- अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया. जिसमें एक युवती समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया. बुलंदशहर के रहने वाले मीट कारोबारी ने अपनी प्रेमिका से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की हत्या करवाई. मीट कारोबारी की प्रेमिका का बॉक्सर ने अश्लील वीडियो बना लिया था.
आजमगढ़- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़. पिकअप सवार बदमाश चेकिंग कर रहे पुलिसवालों पर फायरिंग कर हुए फरार. शहर कोतवाली और सिधारी थाना पुलिस टीम के साथ एसओजी कर रही अपराधियों का पीछा. सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली बाईपास की तरफ भागे पिकअप सवार बदमाश.
ग़ाज़ीपुर- ट्रक से कुचल कर महिला की मौत. दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग. जमानियां थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की घटना.
सिद्धार्थनगर- विधायक का भतीजा बनकर धमकाना पड़ा महँगा. वीडियो वायरल होने पर डुमरियागंज से भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह ने करवाई एफआईआर. बेवां गारमेन्ट व्यापारी अतीकुर्रहमान, राजू गारमेन्ट को धमकाया गया था. बेवां हॉस्पिटल को लेकर कुछ दिन पहले विधायक के भतीजे के नाम से आया था फोन.
हरदोई- रेलवे स्टेशन पर नाराज भीड़ का बवाल. रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेनों का आवागमन रोका. सुरक्षाकर्मियों और भीड़ के बीच हो रही झड़प. रेलवे ट्रैक पर भीड़ का कब्जा. रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी. मालगाड़ी की छत पर चढ़े. किशोर की मौत से नाराज हैं लोग. मालगाड़ी की छत पर चढ़े किशोर की हाईटेंशन करंट से हुई दर्दनाक मौत के बवाल.
मथुरा- कार सवार बदमाशों ने अध्यापक का किया दिन दिनदहाड़े अपहरण. अध्यापक के अपहरण से मचा हड़कंप. स्कूल जाते समय बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम. बलदेव थाना क्षेत्र नूरपुर का मामला.
बाराबंकी- बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत. तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा. बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हुई मौत. पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी. थाना रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट के निकट दुर्गापुर मोड़ की घटना.
मथुरा- पुलिस की गोली लगने से मासूम बच्चे की मौत का मामला. आगरा आईजी राजा श्रीवास्तव पहुंचे मथुरा. घटनास्थल का लिया जायजा. मृतक के परिजनों से की मुलाकात. हाईवे थाना क्षेत्र मोहनपुर अडूकी मैं कल देर शाम पुलिस की गोली लगने से मासूम बच्चे की हुई थी मौत.
आगरा- अखिलेश का ट्वीट- मथुरा में मासूम की मौत पर 50 लाख मुआवज़े की माँग. पुलिस फ़ायरिंग में मासूम की मौत हृदयघाती. दोषियों पर होनी चाहिए सख़्त कार्रवाई.
गाजियाबाद- कविनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता. अनिल दुजाना गैंग के 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार. सरियों से भरे ट्रकों को नोएडा के बिसरख में ले जाकर ट्रकों से सरिया लूटा करते थे. एक सेंट्रो कार एक अपाची और हथियार बरामद.
आगरा- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्श हॉस्पिटल पर मारा छापा. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल को किया सील. मरीज को थमाया एक दिन का 80 हज़ार रुपये का बिल. शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई. थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नेहरू नगर का मामला.
शामली- स्कूली छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबन्धक पर छेड़खानी के आरोप का मामला. विद्यालय प्रबंधन के पक्ष में सैकड़ों छात्राओं ने किया रोड मार्च. स्कूल से एसपी ऑफिस तक निकाला रोड मार्च. एसपी को सौपा ज्ञापन. सही ढंग से जांच करने की मांग. सदर कोतवाली क्षेत्र के देश भक्त इंटर कॉलेज का मामला.
वाराणसी- दालमंडी में अवैध बेसमेंट निर्माण करने वाले 7 अभियुक्तों में से 2 अभियुक्त हुए गिरफ्तार. 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दे रही है दबिश.
इलाहाबाद- यूपी लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका. हाईकोर्ट ने अध्यक्ष व सदस्यों को सीबीआई जांच में सहयोग करने का दिया आदेश. सीबीआई को आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों को बुला कर पूछताछ करने पर लगी रोक बरकरार. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पूछताछ करने से रोकने के आदेश से राहत केवल वर्तमान सदस्यों को ही मिलेगी. इस आदेश से पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें. लोक सेवा आयोग की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डी बी भोंसले और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने दिया आदेश.
इलाहाबाद- ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला. एक महिला की घटनास्थल पर मौत. गंभीर रूप से घायल एक महिला व एक व्यक्ति को कराया गया अस्पताल में भर्ती. आक्रोशित लोगों ने लगाया मेजा रोड-खीरी मार्ग पर जाम. मेजा थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के सामने हुआ हादसा।
बुधवार, 17 जनवरी 2018
10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजायन वैध और मान्य
रिजर्व बैंक ने कुछ व्यापारियों के सिक्के लेने से मना करने की शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को कहा कि 10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजायन वैध और मान्य हैं।रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, ``रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह आया है कि असली-नकली के संदेह के कारण कई जगहों पर लोग व व्यापारी 10 रुपये के सिक्के लेने से मना कर दे रहे हैं।रिजर्व बैंक ने कहा कि वह चलन में सिर्फ उन्हीं सिक्कों को लाता है जो सरकारी टकसाल में ढाले जाते हैं। इन सिक्कों में अलग फीचर्स हैं ताकि ये आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर सकें और इन्हें समय-समय पर पेश किया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा, ``अभी तक 10 रुपये के सिक्के के 14 अलग डिजायन पेश किये गये हैं। ये सभी सिक्के वैध हैं तथा लेन-देन के लिए स्वीकारे जाने योग्य हैं।
रिजर्व बैंक ने बैंकों को भी अपनी सभी शाखाओं में लेन-देन के लिए सिक्के स्वीकृत करने के लिए कहा है।
फर्जी पासपोर्ट मामले में वांछित एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया
फर्जी पासपोर्ट मामले में वांछित एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई :एटीएस: ने चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।एटीएस के एक अधिकारी ने आज बताया कि बिहार के गोपालगंज का रहने वाला उग्रह सिंह कल हवाई अड्डे पर पकडा गया। वह ओमान एयरवेज की उडान से कुवैत से आया था।
वह पासपोर्ट कानून के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था।
पेशे से फर्नीचर कारीगर सिंह ने गलत सूचना देकर 2005 में यहां पासपोर्ट बनवाया था। उसने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से 2013 में एक अन्य पासपोर्ट जारी कराया।
इजरायल के सहयोग से अहमदाबाद के देव धोलेरा गांव में स्थापित नवाचार तथा युवा उद्यमशीलता को बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी कल्पना के न्यू इंडिया (नये भारत) के निर्माण के लिए उत्सुकता जनित नवाचार (इनोवेशन) को जरूरी बताते हुए कहा कि युवाओं के सृजनात्मक विचारों का खो जाना सरकार, समाज और व्यवस्था की कमी है। उन्होंने इजरायल के सहयोग से अहमदाबाद के देव धोलेरा गांव में स्थापित नवाचार तथा युवा उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्टता केंद्र आइक्रियेट के नये परिसर के लोकार्पण के अवसर पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में कहा कि उत्सुकता से विचार पैदा होते है और उनकी ताकत से नवाचार होता है और इसकी ताकत न्यू इंडिया के लिए जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति या नौजवान के मन में नया करने की इच्छा होती है। विचार आते हैं जो आपकी संपत्ति है लेकिन उन विचारों का खो जाना किसी धरातल पर नहीं उतरना सरकार समाज और व्यवस्था की कमी है। वह इसी व्यवस्था को बदल रहे हैं। नौजवानों के विचार यूं ही खत्म न हो जायें इसे देखना हम सभी का दायित्व है। महान वैज्ञानिक आंइस्टीन ने कल्पना को ज्ञान से जरूरी बताया था और यही नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उत्सुकता के पोषण की जिम्मेदारी सबकी है। नौजवान अपने सपने सच कर सकें और अपनी शक्ति का परिचय पूरे विश्व को दे सकें इसके लिए मददगार संस्थायें खडी करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ आइक्रियेट का जन्म हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि यह संस्था भी गुजरात में वर्षों पहले देश के पहले फॉमेर्सी कॉलेज की स्थापना के जरिये राज्य को औषधि निर्माण में दुनिया की ताकत बनाने की तर्ज पर इसे विश्व में नवाचार में एक पहचान देगी। प्रधानमंत्री ने सफलता की पहली शर्त साहस को बताते हुए कहा कि इसके बिना कोई भी निर्णय नहीं हो सकत��
कानपुर, आगरा और मेरठ शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू करने का आज फैसला किया
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर, आगरा और मेरठ शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू करने का आज फैसला किया ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।बैठक के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आगरा, कानपुर और मेरठ में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा कि तीनों ही शहरों में मेट्रो के दो कारिडार होंगे। आगरा मेट्रो की परियोजना लागत 13 हजार करोड़ रूपये आएगी और यह 30 किलोमीटर लंबाई वाली होगी।सिंह ने बताया कि कानपुर मेट्रो में 30 किलोमीटर लंबाई के दो कारिडार होंगे। इसकी परियोजना लागत 17 हजार करोड़ रूपये होगी।उन्होंने बताया कि मेरठ मेट्रो में 33 किलोमीटर लंबे दो कारिडार होंगे और इसकी परियोजना लागत 13 हजार 800 करोड़ रूपये होगी।हाल ही में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।कैबिनेट ने आज के एक अन्य फैसले में 24 जिलों में स्थायी लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी।सिंह ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने सभी कत्लखाने शहर की सीमाओं से बाहर ले जाने का निर्णय भी किया।
मंगलवार, 16 जनवरी 2018
बदलापुर की टीम ने कोहड़े बड़ागाँव को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा
सिंगरामऊं - सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता मेढा जौनपुर में बदलापुर की टीम ने कोहड़े बड़ागाँव को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कोहड़े की टीम ने 15 ओवरों में 7 विकेट पर 139 रन बनाए। कोहड़े की तरफ से राशिद ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बदलापुर की तरफ से रवि और आदर्श ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बदलापुर ने 12.5 ओवरों में 5 विकेट से मैच जीत लिया। बदलापुर की तरफ से विकास ने 43 रन बनाए। विकास को मैन ऑफ द मैच और आदर्श को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। पुरस्कार वितरण बिधायक बदलापुर के बड़े भाई उमेश मिश्र और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, थानाध्यक्ष सिंगरामऊ योगेंद्र सिंह और दिनेश मिश्र ने किया। मैच में अंपायरिंग सुजीत सिंह और विनय पण्डित ने किया। कमेंट्री शेषमैन यादव, अतुल दुबे, विकास पांडे और सोनू यादव ने किया। स्कोरिंग गौरव और दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर संतोष दुबे, अरुण जायसवाल, सुनील सिंह, सच्चिदानन्द उपाध्याय, संतलाल गुप्ता विनोद सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
72000 असॉल्ट राइफल और 93 हजार 895 कार्बाइन की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी
सुरक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने `त्वरित आधार पर 3547 करोड़ रुपये की लागत से असॉल्ट राइफल और कार्बाइन की खरीद को मंगलवार को मंजूरी दी, ताकि सीमा पर तैनात सैनिकों की जरूरतों की तत्काल पूर्ति की जा सके।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में 72000 असॉल्ट राइफल और 93 हजार 895 कार्बाइन की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
उन्होंने कहा कि इस खरीद से सशस्त्र बलों के लिये हथियारों की कमी का समाधान होने की उम्मीद है।
परिषद ने इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के कदम उठाये हैं।
मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि इस साल से हज पर कोई सब्सिडी नही
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि इस साल से हज पर कोई सब्सिडी नहीं होगी।नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि हज पर सब्सिडी की व्यवस्था खत्म किए जाने के बावजूद साल 2018 में 1.75 लाख भारतीय मुसलमान हज पर जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने भारत से पानी के जहाज के जरिए हज यात्रा फिर से आरंभ करने को सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान कर दी है और दोनों देशों के अधिकारी इससे जुड़े तौर-तरीकों को अंतिम रूप देंगे।नकवी ने कहा, ‘‘यह अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण के बिना और गरिमा के साथ सशक्तीकरण की हमारी नीति का हिस्सा है।’’ इस साल की शुरुआत में नकवी ने कहा था कि केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक हज सब्सिडी खत्म करेगी।नकवी ने कहा था, ‘‘2012 में कांग्रेस सरकार के समय उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने निर्देश दिया था कि हज सब्सिडी को खत्म किया जाए। ऐसे में नयी हज नीति के तहत समिति की सिफारिशों के अनुसार हमने हज सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करने का फैसला किया है।’’
हर जिलो की छोटी - बड़ी खबरों पर एक नजर
आगरा--इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ मोहब्बत की निशानी ताज महल का दीदार किया। आगरा पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका किया स्वागत। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आगरा दौरे को लेकर सुरक्षा में 5 एसपी, 8 एएसपी, 18 सीओ, 60 एसएचओ, 350 एसआई और 1500 आरक्षी तैनात किए गए।
दिल्ली- ई-कॉमर्स क्षेत्र में उतरी पतंजलि, अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे पतंजलि के उत्पाद अब। वेबसाइट की लांच विदेशी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव का नया ऐलान। ऑनलाइन हुई बाबा की कंपनी। पतंजलि ने अमेजन-फ्लिपकार्ट को बनाया पार्टनर
ग्रेटर नोएडा- दनकौर के फतेह सिंह ने बॉक्सिंग में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने फिलीपींस में बॉक्सिंग में जीत हासिल की है।
देहरादून--आज भाजपा मुख्यालय में जुटेंगे दिग्गज नेता,कोर ग्रूप के साथ ही विधानमंडल दल की बैठक, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज दोपहर 2 बजे दोपहर में होगी बैठक, शाम 7 बजे तक चलेगी बैठक। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश रहेंगे मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ,सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी रहेंगे मौजूद। आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर खास है बैठक।
अमेठी--कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2 दिवसीय अमेठी दौरे का आज आखिरी दिन। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, गौरीगंज और तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
हरिद्वार-विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आज-- विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय कार्यकारणी की दो दिवसीय बैठक आज से। जगजीतपुर स्थित आद्य काली आश्रम में आयोजित होगी बैठक। प्रदेश भर से 120 कार्यकर्ता करेंगे शिरकत । दोपहर बाद होगी बैठक। बैठक में प्रवीण तोगड़िया मुद्दा छाया रहेगा।
देहरादून-भाजपा दून महानगर का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आज, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट,सीएम त्रिवेंद्र रावत रहे मौजूद। कार्यक्रम के बाद खिचड़ी भोज लगाया गया।
गाजियाबाद-लूट की कोशिश का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास का है । जहां पर व्यापारी घनश्यामदास से बदमाशों ने लाखों रुपए से भरा हुआ बैग लूटने की कोशिश की । बदमाशों की संख्या 3 थी और उन्होंने व्यापारी को काफी दूर तक घसीटा। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
9-हल्द्वानी- भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित 12 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेला आधी अधूरी तैयारियों के साथ शुरु। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने किया उद्घाटन।
हल्द्वानी-ट्रांसपोर्टर प्रकाश पाण्डे के परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा सरकार द्वारा अभी तक नहीं किये जाने के मामले में सरकार विपक्ष के निशाने पर है। तो वही आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विपक्ष को सुझाव देते हुए कहा की विपक्ष के साथियों को हर मुद्दे को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।
कन्नौज- कन्नौज पुलिस ने दुकानों का शटर काट चोरी करने वालों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पकड़े गये चोर की निशानदेही पर 41 चोरी के मोबाइल बरामद किये हैं। पकड़े गये चोर ने तीन माह पहले परचून की दुकान में चोरी करने की बात भी कबूली है।
12-नैनीताल-दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे युवा दंपति पर्यटक को नैनीताल की शांत वादियों में फोटो खिचाना महंगा पड़ गया। ये युवा दंपति टैक्सी से नैनीताल के पर्यटक स्थलों को देखने जा रहे थे और नैनीताल से कुछ ही दूर भूमियाधार के समीप पहाड़ी से युवती फोटो खिचाते वक्त गहरी खाई में जा गिरी।
लखनऊ-थाना गोमती नगर के पॉश इलाके मे कार सवार कुछ बदमाशों ने एक 22 वर्षीया छोटू नाम के युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर अगवा कर ले गए। 100 नबर सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कारवाही करते हुवे युवक को कुछ ही देर मे बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
देहरादून-मौसम की बेरुखी ने पर्वतीय इलाकों के किसानों को मायूस कर दिया है। जिससे पहाड़ो में सूखे के आसार पैदा होने लगे हैं। सिंचाई के अभाव में लगाई गई फसलें बर्बादी की तरफ हैं।
नोएडा- नोएड़ा थाना 24 में चोरों की मौज,सेक्टर-12 स्टेन्डर्ड स्वीट्स से चोर बैग लेकर हुआ फरार, पीड़ित का कहना है कि 1.50 लाख रुपये और 1 लैपटॉप और कुछ कागजात चोर लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में हुआ कैद चोर, नाबालिग है यह चोर।
हापुड़-जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने फूंका फारुख अब्दुलाह का पुतला। पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुलाह द्वारा आतंकवाद पर दिए गए बयान पर फूंका पुतला।
गोंडा-जिंदगी बसर करने के लिए पैसा मांगने पर पति नें खत भेजकर तीन तलाक बोल दिया। मामला यूपी के गोण्डा जिले के वजीरगंज के दर्जियनपुरवा गांव का है।
गाजीपुर- करोड़ों का शौचालय घोटाला। महेशपुर कला में शौचालय बनाने को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। फंड रिलीज करने के बाद भी शौचालय नहीं बने।
फर्रुखाबाद- सियासत और धर्म की जुगलबंदी भाजपा की पुरानी चाल है। इन दिनों इसी रूप और रंग में रंगे हैं फर्रुखाबाद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी। न केवल विधायक बल्कि उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी भी धर्म ध्वजा फहराने में लगी हैं।
ललितपुर- तम्बू में चल रही पुलिस चैकी जलकर हुई खाक। मामला ललितपुर नेहरु नगर क्षेत्र का है। कई वर्षों से नेहरू नगर चैकी एक तंबू के अंदर संचालित की जा रही थी देर रात आज उसमें शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
लखनऊ-इन्वेस्टर समिट 2018 के रोड शो की फॉलोअप बैठक शुरू । मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हो रही बैठक । आईआईडीसी के अधिकारियों के साथ मुख्यसचिव ले रहे बैठक।
बरेली-एक महिला को बंधक बनाकर दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिला को नौकरी का झांसा देकर मुरादाबाद से बरेली लाया गया और फिर उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया महिला ने जब भागने का प्रयास किया तो लोहे की सरिया से उसे बेरहमी से पीटा गया।
कालाढूंगी-अखिल भारतीय बाघ गणना हेतु वन परिसर चूनाखान में तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव, रामनगर, बन्नाखेड़ा व आमपोखरा रेंज के समस्त वन रक्षकों व जसपुर उत्तरी व दक्षिणी के वन दरोगाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
देहरादून- प्रदेशभर के कलेक्ट्रेट कार्यालयों में कामकाज हुआ ठप्प। आज से तीन दिनों की हड़ताल पर प्रदेशभर के कलेक्ट्रेट-तहसील मिनिस्ट्रियल कर्मचारी हड़ताल पर। मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता को बढ़ाने और नायाब तहसीलदार के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है कर्मचारी।
हल्द्वानी-सरस मेला 2018 का हल्द्वानी में विधिवत रूप से आगाज हो गया है, यह मेला 27 जनवरी तक चलेगा। इस मेले में देश के करीब 14 राज्यों के स्टॉल लगाए गए है।
इलाहबाद-मौनी अमावस्या के मौके पर इलाहाबाद में लगे माघ मेले में आज श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में संगम में आस्था की डुबकी लगा लेने की होड़ मची हुई है।
27-हल्द्वानी- उत्तरायणी का हुआ समापन -- लालकुआं और बिन्दुखत्ता में उत्तरायणी मेले की ऑखरी सांम उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक गायक पप्पू कार्की, जितेन्द्र तुम्कियाल और माया उपाध्याय के नाम रही । लोक गायिका माया उपाध्याय ने झोडे चॉचरी व पहाडी गीतो पर दर्शक झूम उठे पूरी रात चले उत्तराणी मेले में पहाड की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियों ने कडाके की ठंन्ड में भी लोगो को मेले में थामे रखा।
28-लखनऊ-मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा को दादी के पास छोङकर खिचड़ी खाने ससुराल गये। मौका पाकर पड़ोस के युवक ने छात्रा के साथ किया बलात्कार।
