tikhiawaz24.in

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

बजट सत्र को लेकर सपा विधानमंडल दल की बैठक। सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में

लखनऊ-सर्वदलीय बैठक से पहले कार्य मंत्रणा सामिति की बैठक। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित सदन की कार्यवाही को लेकर की मंत्रणा,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी भी थे मौजूद।

लखनऊ--बजट सत्र को लेकर सपा विधानमंडल दल की बैठक। सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक। सपा के सभी एमएलए एमएलसी बैठक में मौजूद थे।

दिल्ली--भाजपा का सख्त आदेश, 7 और 8 फरवरी को सभी लोकसभा सांसद सदन में देंगे हाजिरी--भाजपा ने मंगलवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को चेतावनी दी है कि उन्हें 7 और 8 फरवरी को सदन में रहना जरूरी होगा। हालांकि इससे पहले भी कई बार भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में बुलाया है। बता दें कि वहीं दूसरी ओर मंगलवार को राज्यसभा में हंगामे के बाद विपक्षी पार्टियों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष ने राज्यसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

देहरादून- केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य और केदारनाथ एक बार फिर सुर्खियों में है। जी हां केदारनाथ की ब्रांडिग के लिए केदारनाथ में कैंप करने की तैयारी कर रही है कई हस्तियां। इसमें पीएम के सचिव के नेतृत्व में केदारपुरी पुनर्निर्माण अभियान 2018 का दल होगा रवाना।

इलाहाबाद--तीर्थ राज प्रयाग में जनवरी 2019 में लगने वाले कुम्भ से पहले प्रयागराज को करोड़ों की योजनाओं का मिलेगा सौगात--केन्द्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार 7 फरवरी को प्रयागराज को 5632 करोड़ की पांच बड़ी योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा--9 फरवरी से होगा 18 वें ऑटो एक्सपो का आगाज--ग्रेटर नोएडा में लगातार तीसरी बार होगा ऑटो एक्सपो का आयोजन, एक्सपो मार्ट में 7-8 फरवरी को मीडिया के लिए होंगे एंट्री, ऑटो एक्सपो में 28 दोपहिया, 14 चार पहिया, 9 व्यवसायिक वाहन लेंगे हिसा, 100 वाहनों की लॉन्चिंग होगी।

चम्पावत रू चम्पावत के चलखि में हुए हादसे में 9 लोगो की मौत पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक , दुर्घटना की मजिस्टेरियल जाँच के आदेश।

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सुर्यधार झील ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द लेगा आकार। सिंचाई विभाग ने सूर्यधार झील निर्माण को लेकर टेंडर आमंत्रित किये है। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ए के दिनकर का कहना है कि 50 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम मार्च से जमीन पर दिखने लगेगा।

टिहरी- प्रदेशभर में तैनात नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने राज्य कार्यकरणी-का गठन किया है--जिसमें टिहरी सीएमओ कार्यालय मे तैनात सुनील भंडारी कोएनएचएम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

औरैया-मंगलवार हाई स्कूल का सुबह की पाली में गृहविज्ञान पेपर की जगह गलती से हिन्दी का पेपर बांटना पड़ा महंगा । जांच कर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक एवं तीन कक्ष निरीक्षक के खिलाफ कराया मुकद्दमा दर्ज । मामला बिधूना तहसील के डीएस शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज का है ।

नोएडा--आज घर पहुंचेंगे क्रिकेटर शिवम मावी--नोएडा के सेक्टर 71 जनता फ्लैट में रहने वाले शिवम मावी ने देश का नाम रोशन किया है अंडर 19 टीम में खेलने वाले शिवम मावी के घर में आज जश्न का माहौल है और घर में शिवम के आने की तैयारी की जा रही है।

अमरोहा-यूपी के अमरोहा जिले के गौतम नगर इलाके में रहने वाले करीब 1500 दलित पिछले कई हफ्तों से खौफ में जी रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इलाके की दुकानों पर साइन बोर्ड्स में धीरे-धीरे जगह का नाम इस्लाम नगर लिखा जाने लगा है, जबकि आजादी के पहले से ही यह इलाका गौतम नगर के रूप में जाना जाता रहा है।

मुरादाबाद--दिन दहाड़े एक सर्राफ से हत्यारों के बल पर बदमाशों द्वारा लाखो रुपये की लूट- जनपद के ठाकुरद्बारा थाना क्षेत्र के तिकोनिया मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े एक सर्राफ से हत्यारों के बल पर बदमाशों द्वारा लाखांे रुपये की लूट को अंजाम दिया गया।

दिल्ली-मुसलमानों पर भड़के कटियार, कहा- उन्हें इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने एक बार फिर मुसलमानों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुसलमान को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता है?

बेहट-सहारनपुर रू गुलदार का आंतक-आम के बाग में पेड़ पर विराजमान है गुलदार....सहारनपुर-कोतवाली बेहट के अब्दुल्लापुर में जंगली गुलदार का आंतक-आम के पेड़ पर जा चढ़ा गुलदार-ग्रामीणों की भारी भीड़ व् वनक्षेत्राधिकारी मोके पर-इलाके में दहशत का माहौल।

रायबरेली- आवारा पशुओं का इस कदर आतंक है कि वह फैसले तो नष्ट ही कर रहे है बल्कि उनके हमले से अब लोगो की जाने भी जा रही है। एक ऐसा ही मामला रायबरेली से भी सामने आया है जहां फसल की रखवाली कर रही दादी व पोते पर आवारा पशु ने हमला बोल दिया जिससे दादी की मौत हो गई वही पोता जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है।

मुजफ्फरनगर- 50 हजार का इनामी विकास जाट मरा गया..मेरठ डबल मर्डर का आरोपी था विकास जाट.. जनपद मुजफ्फरनगर में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश और ढेर हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

कानपुर देहात- जनपद कानपुर देहात जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी वकीलों ने एकजुट होकर प्रशासनिक कार्य क्षेत्र मे बदलाव करने के लिए प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। समूचे दिन न्यायालय पहुंचने वाले लोग परेशान होकर उल्टे पैर वापस लौटते रहे। वकीलों ने बिल्हौर और घाटमपुर तहसील क्षेत्रों का प्रशासनिक क्षेत्र कानपुर नगर की जगह कानपुर देहात करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा।

औरैया- घर में आग लगी, 19 वर्षीय युवती की भी दर्दनाक मौत। अछल्दा थाना क्षेत्र के अछल्दा कस्बे मे एक घर मे शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से न सिर्फ घर मे आग लग गयी बल्कि घर के अन्दर काम कर रही 19 वर्षीय युवती की भी दर्दनाक मौत हो गयी। आग लगने से मची अफरा तफरी के बाद गांव वाले जब तक आग बझाने की कोशिश करते तब युवती की मौत हो चुकी थी,और सारा सामान राख हो गया।

मुजफ्फरनगर- एन्टी रोमियो स्क्वायड टीम का भी गठन किया गया है लेकिन उसके बाद भी महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं है कि थमने का नाम नहीं ले रही है जिला मुजफ्फरनगर में एक बार फिर एक नाबालिग के साथ नशे में धुत दो युवकों ने बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बरेली-3 बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तलाक के खिलाफ कानून नही बनने से तलाक के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ताजा मामला यूपी के बरेली का है जहां तलाक के बाद अब ससुर हलाला का दबाब बना रहा है। पीड़िता का आरोप है उसके पति ने मारपीट करने के बाद उसे 3 बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदायूं- तीन दिन पहले थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रामनाथ कालोनी में 2 बहिनो को घर में घुस कर गोली मारने बाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।

चंदौली-चलती हुई ट्रेन के टॉयलेट में एक शख्स ने मफलर का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और आत्महत्या कर ली। काफी देर तक टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुलने पर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी।

लखनऊ- लखनऊ पुलिस महकमा भले ही अपनी सक्रियता के बड़े बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन असलियत यह है कि बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने नतमस्तक नजर आ रही है। ताजा मामला पी जी आई इलाके में देखने को मिला। यहां पेट्रोल पंप मैनेजर बेखौफ बदमाश साढ़े तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

फर्रूखजाबाद- दो युवकों द्वारा खाद की दूकान से नकदी चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी.. कैमरे की फुटेज मिल जाने के बाद पुलिस को रिपोर्ट तो दर्ज करनी पड़ी है पर पुलिस अभी तक खाली हाथ है। इस तरह कैमरे की उपयोगिता पूरी होने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुँच पा रही है।

हरदोई- ससुर की वजह से बहु की जान चली गयी- बुरी नजर बनी कारण। सुरसा थाना इलाके में एक शख्स अपनी ही बहू से कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश कर चुका था। हद तो तब हो गई जब वो आधी रात को बहू के कमरे में बिस्तर के पास अचानक जा पहुंचा। बहू ने जब अपनी इज्जत बचाने के लिए चीखी चिल्लाई तो उनके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया गया।महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

हरदोई- नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गयी , स्वस्थ्य विभाग पर सवालिए निशान लगा। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही बरकरार है। इसका ताजा उदाहरण हरपालपुर कस्बे में देखने को मिला। यहां नसबंदी कराए जाने के बावजूद महिला गर्भवती हो गई। महिला के पति का आरोप है कि जब उसने अस्पताल में शिकायत की तो मामला दबाने का प्रयास शुरू किया गया है।

हरदोई-पुलिस महकमे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं को जालसाजों द्वारा कैसे-कैसे शिकार बनाया जा रहा है, इसकी एक झलक यूपी के हरदोई में देखने को मिली है। यहां ठगों ने एक युवक को दरोगा बनाने का झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये ठग लिए।

लखनऊ- सीएम योगी सरकार का रंगों को लेकर एक और फैसला....अब गुलाबी और पीली साड़ी पहनने का सुनाया गया फरमान....आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की साड़ियों का रंग बदला....हरे रंग की बजाय कार्यकत्रियां गुलाबी तो सहायिकाएं पहनेंगी पीली साड़ी। ....बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने जारी किए आदेश....

मुगलसराय-मुगलसराय में फर्जी टीटी गिरफ्तार यात्रियों की शिकायत पर असली टीटी ने फर्जी टीटी को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कियागौहाटी से आनंद विहार जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन का मामला।

गाजीपुर- पुलिस ने आतंकी शेख से संबंधित 3 को लिया हिरासत में। गाजीपुर का रहने वाला है अकबर...गाजीपुर के जमानिया तहसील का रहने वाला आतंकी शेख अली अकबर से संबंधित 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बरेली रू 5 साल बाद मिला इंसाफ। मानवाधिकार आयोग के उल्लंघन में फंसे इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी, केके शर्मा की बेटी के साथ 5 साल पहले हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दर्ज की थी एफआईआर।

किच्छा-उधम सिंह नगर - पुलिस ने लूट का किया खुलासा-- उधम सिंह नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है किच्छा पुलिस ने कुछ दिन पहले बीमा कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात का खुलासा किया है। 31 जनवरी की रात बीमा कर्मचारी घर लौट रहा था तभी एनएच 74 नालन्दा स्कूल के पास चार बदमासो ने कर्मचारी को रोका और अवैध तमंचे के बल पर दो लाख पचास हजार रुपये लूट ले गए।

लखनऊ-बजट सत्र में योगी सरकार को घेरेगी समाजवादी पार्टी प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था को इस सत्र में भी मुद्दा बनाएगी। सपा फर्जी एनकाउंटर और कासगंज हिंसा को लेकर करेगी पुरजोर विरोध आलू और गन्ना किसानों के हालात को लेकर भी होगा विरोध।

गोरखपुर- आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर--डीआईओएस ने चिल्लुआताल थाने में दर्ज करायी एफआईआर। परीक्षा के दौरान प्रबंधक लोकेश कुमार यादव और परीक्षा केन्द्र में मिले कक्ष संख्या एक से संदिग्ध व्यक्ति अजय को भी किया पुलिस के हवाले।

हरदोई- हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कई स्कूलों का किया निरीक्षणस्कूलों में व्यवस्था, मिली चाक चैबंद व्यवस्था। अचानक हरदोई पहुंचने से मचा हड़कंप।

बलिया - रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सेंट जेवियस स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा की टीचर द्वारा मारे जाने से सिर में चोट लगने गम्भीर रूप घायल । इलाज के दौरान छात्रा हुई मौत। परिजनों ने स्कूल गेट पर शव रख कर कार्यवाही कर रहे मांग। मौके पर पहंुची पुलिस ।

हरिद्वार- हर की पैड़ी का होगा सुंदरीकरण- धर्मनगरी हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी जल्दी ही एक ही रंग में रंगी नजर आएगी। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने हर की पैड़ी के सौंदर्यकरण को लेकर मसौदा तैयार कर लिया है।

कन्नौज रू माहौल बिगाड़ने की कोशिश---इत्र नगरी कन्नौज में शरारती तत्वों द्वारा जिले की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है जिस कड़ी में सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंद नगर के पास शरारती तत्वों द्वारा देर रात दूसरे समुदाय की मोटरसाइकिल की रिपेरिंग की दुकान में आग लगा दी।

लखीमपुर-दुधवा टाइगर रिजर्व में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल वर्ल्ड फेस्टिवल के लिए तैयार किए जा रहे फ्लोरिक विलेज के सफेद कॉटेज पर काली राख की छाप ने आयोजकों की मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा यह विलेज तैयार किया जा रहा है ।

दिल्ली- आज प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद दिया।

दिल्ली- मुसलमानों पर भड़के कटियार, कहा- उन्हें इस देश में रहना ही नहीं चाहिए।
3-दिल्लीः कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी। देशभर से आए प्रतिनिधियों से की मुलाकात।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य सभा में शून्य काल नोटिस दिया।

मध्य प्रदेशः खांडवा-बड़ोदा राज मार्ग पर बालू से भरा ट्रक पलटा। 8 की मौत, 8 घायल।

सऊदी अरब- भारतीय समुदाय को संबोधित करती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी के बीच अच्छे रिश्ते हैं।

पश्चिम बंगाल- पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष के 3 ठिकानों पर सीआईडी के छापे, 2.5 करोड़ रुपये जब्त।

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

कुख्यात बदमाश राहुल काठा को उम्रकैद

दिल्ली: खेलो इंडिया का शुभारम्भ थोड़ी देर में, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे खेलों का शुभारम्भ, केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी, राज्यवर्धन राठौर पहुंचे इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम।

दिल्ली: तिरंगा यात्रा पर बोले सलमान खुर्शीद- तिरंगे को विवाद में डालना दुख का विषय, बीजेपी सरकार की लापरवाही से घटना, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता है, विवाद खड़ा करने से तिरंगे का सम्मान नहीं, आपस में विवाद, झगड़ा, फूट न हो, तिरंगे पर विवाद की कोई गुंजाइश नहीं।

दिल्ली: जज लोया मामले पर बोले सलमान खुर्शीद- जज लोया मामले की निष्पक्ष जांच हो, SC की निगरानी में जांच हो तो और अच्छा, वकीलों की बातों में फंसाकर कुछ फायदा नहीं, निष्पक्ष जांच का आदेश SC भी कर सकता है।

दिल्ली: जज लोया के मामले में कांग्रेस का बयान- पत्रकार-वकील जज खतरे में, लोकतंत्र कैसे बचेगा?

लखनऊ: नीलम कपूर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की डीजी बनीं, इंफॉर्मेशन सर्विस की अफसर हैं नीलम कपूर, SAI का चार्ज अब तक सचिव के पास था, प्रो. इरोल डिसूजा IIM अहमदाबाद के डायरेक्टर बने।

लखनऊ:  प्रमुख सचिव टेक्सटाइल मुकुल सिंघल का बयान- इन्वेस्टर समिट के लिए नई हैंडलूम नीति बनाई गई, 5 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए जाएंगे, राज्य सरकार नीति को लागू करने का प्रयास कर रही, तमिलनाडु जहां हैंडलूम का बड़ा कारोबार होता है, वहां से भी उद्यमी समिट में हिस्सा लेने आएंगे, आवास विभाग में उद्यमियों का सहयोग मिल रहा, मेट्रो में भी कुछ उद्यमी इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, 21, 22 फरवरी को इंवेस्टर समिट होगी, तैयारियों पर एक कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी, राज्य सरकार के लिए अहम समिट है, बड़े से बड़े इंवेस्टर्स समिट में आ रहे , कपड़ा और आवास के क्षेत्र में वार्ता हुई, वस्त्रोउद्योग की नई नीति से होगा फायदा, 5000 करोड़ के एमओयू साइन करेंगे , वस्त्रोउद्योग में 5000 करोड़ का एमओयू, आवास विभाग में भी 1500 करोड़ का एमओयू ,‘मेट्रो योजना में पीपीपी मॉडल पर रुचि दिखाई, निवेशकों ने मेट्रो में PPP मॉडल की रुचि दिखाई।

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे योजना भवन, नकल विहीन परीक्षा को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

लखनऊ: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का ट्वीट- बीजेपी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना, क्या अच्छे दिन को भी 150 साल लगेंगे?, चंद्रग्रहण को लेकर बीजेपी पर कसा तंज।

लखनऊ: अडानी समेत सोलर पावर के 5 निजी घरानें, नियमाक आयोग में सार्वजनिक सुनवाई पूरी, नियामक आयोग ने फैसला किया सुरक्षित, सुनवाई में यूपीपीसीएल ने लिया कड़ा स्टैंड, यूपीपीसीएल को 2.45 रुपए प्रति यूनिट बिजली, बड़ी कंपनियों की बिजली महंगी नहीं लेगा UPPCL

लखनऊ: पीसीसी 10 माल एवेन्यू में 3 फरवरी को लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की मीटिंग, कांग्रेस ने मंडलीय कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर करेंगे अध्यक्षता, गुलाम नबी आजाद भी मीटिंग में होंगे शामिल। 

प्रतापगढ़: बेखौफ दबंग के आगे पुलिस पस्त, बेखौफ दबंगों ने सब इंस्पेक्टर और सिपाही की धुनाई, पिटाई में सब इंस्पेक्टर की फटी वर्दी, घटना को अंजाम देकर दबंग फरार, जेठवारा के डेरवा धारुपुर रोड की घटना।

कन्नौज: भूमफियाओं के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, तिर्वा एसडीएम अरूण कुमार ने 500 बीघा भूमि एसडीएम ने कराई खाली , पुलिस फोर्स के साथ खाली कराई भूमि, तिर्वा के नादेमऊ गांव में चला अभियान।

बागपत: कुख्यात बदमाश राहुल काठा को उम्रकैद, हत्या, अपहरण के मामले में अपर जिला सत्र न्यायधीश ने राहुल को उम्रकैद की सजा सुनाई, उम्रकैद के साथ 13 हजार का लगाया जुर्माना, हत्या के मामले में जेल में बंद है राहुल काठा, व्यापारी चांद का अपहरण के बाद की थी हत्या, कोतवाली बागपत क्षेत्र इलाके का मामला।

रामपुर: आग में घी डालने आ गए आजम खांम आजम खां का एक और साम्प्रदायिक बयान- मुस्लिमों को परेशान किया जा रहा, समस्याओं से ध्यान बटाने को साजिश, कभी गाय, अब तिरंगे पर परेशान कर रहे, ध्यान बटाने के लिए देश में बड़ी साजिश, मुस्लिमों के खिलाफ साजिश हो रही।

हाथरस: कासगंज में हिंसा के बाद नेताओं का दौरा, हिंसा के बाद नेताओ के आने का दौर हुआ शुरू, नेताओं को गुजरने से रोक रही पुलिस, पुलिस एनएच-91 पर चला रही चेकिंग अभियान, कासगंज जाने वाले वाहनो की गहनता से चेकिंग, राजबब्बर के कासगंज जाने की है सूचना, प्रशासनिक अधिकारियों में मचा भारी हड़कंप, विपक्षी नेता को कासगंज जाने से रोकने का प्रयास, एसडीएम,  तहसीलदार और भारी पुलिस बल तैनात, कासगंज जाने वाले वाहनो पर रख रही पैनी नजर, सिकंदराराऊ के पन्त चौराहे पर लगी है चेकिंग।

आगरा: फायरिंग से व्यापारी पर हमले का मामला, कल बदमाशों ने पैगोरिया स्वीट हाउस मालिक पर किया था हमला, 2 बाइक सवार 4 बदमाशों ने की थी फायरिंग, एक बदमाश मौके से हुआ था गिरफ्तार, फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया, कल फतेहाबाद थाना इलाके का मामला।

श्रावस्ती: दीवार के नीचे दबकर 3 बच्चों की मौत, प्रसाद लेने गए बच्चों के ऊपर गिरी दीवार, 7 बच्चे दीवार के नीचे दबकर घायल, राहत और बचाव कार्य जारी, DM और SP मौके पर पहुंचे, गिलौला थाने के पुरखीपुर डिहवा की घटना।

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

रेलवे दावा अधिकरण की लखनऊ पीठ ने रेलवे को आदेश दिया है कि वह वादी को 7.20 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दे

ट्रेन हादसे में अपना पैर गंवाने के बाद पिछले सात साल से मुआवजे के लिए लड़ रहीं विश्‍व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्‍हा को अंतत कानूनी लड़ाई में जीत मिल गयी है। रेलवे दावा अधिकरण की लखनऊ पीठ ने रेलवे को उन्‍हें क्षतिपूर्ति की रकम ब्‍याज सहित अदा करने का आदेश दिया है।

अरुणिमा के वकील जानकी शरण पाण्‍डेय ने आज '' बताया कि रेलवे दावा अधिकरण की लखनऊ पीठ ने रेलवे को आदेश दिया है कि वह वादी को 7.20 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दे। यह धनराशि एक जनवरी 2017 से छह प्रतिशत ब्‍याज पर देनी होगी।

उन्‍होंने बताया कि अधिकरण ने यह आदेश 22 दिसम्‍बर, 2017 को जारी किया था, मगर उन्‍हें इसकी प्रति हाल ही में प्राप्‍त हुई है।

अधिकरण के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए अरुणिमा ने इसे 'देर आये, दुरुस्‍त आये' जैसा करार दिया। पर्वतारोही ने कहा कि रेलवे ने उन्‍हें अपना वैध यात्री मानने से ही इनकार कर दिया था और कहा था कि वह अपनी गलती से ट्रेन से नीचे गिरी थीं। उसके इस दावे के विरोध में सभी सुबूत पेश होने के बाद रेलवे ने अपनी गलती स्‍वीकार कर ली।

मालूम हो कि वॉलीबॉल खिलाड़ी रहीं अरुणिमा 11 अप्रैल 2011 को पद्मावत एक्‍सप्रेस से दिल्‍ली जा रही थीं। रास्‍ते में बरेली स्‍टेशन से पहले कुछ बदमाशों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर उन्‍हें ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। पटरी पर गिरने की वजह से दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उनका बायां पैर बुरी तरह जख्‍मी हो गया था। अरुणिमा को दिल्‍ली एम्‍स ले जाया गया था, जहां उनका पैर काटना पड़ा था।

सोमवार, 29 जनवरी 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान- इस सत्र में 3 तलाक बिल पास कराने की उम्मीद

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान- इस सत्र में 3 तलाक बिल पास कराने की उम्मीद, बजट से देश के अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, सपने पूरा करने वाला होगा बजट, बजट से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

दिल्ली: बिहार के 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों का मामला, मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, HC के आदेश पर रोक लगाने की मांग की, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा, शिक्षकों को लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया क्या है?

लखनऊ: फखरुद्दीन अली अहमद कमेटी में भी अध्यक्ष नियुक्त हुए, आरिफ आय्यूबी फखरुद्दीन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त, फखरुद्दीन कमेटी में 4 सदस्यों की भी नियुक्ति, मोहम्मद नईम,सुहैल हैदर अल्वी,दानिश आजाद, सैय्यद अतरहर जैदी सदस्य बने।

लखनऊ: योगी सरकार ने उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया, आसिफा जमानी उर्दू अकादमी की अध्यक्ष बनाई गई, उर्दू अकादमी में 12 सदस्य भी नियुक्त किए गए, बक्शीस अहमद,निकुंज मिश्रा,फहमीदा सुल्तान, सरफराज अली,बासित अली,नदीम अख्तर सदस्य बने, अशरफ सैफी,मौलाना यासूब अब्बास सदस्य बने, डॉ. शादाब आलम,अब्बास रजा नय्यर सदस्य बने, सलीस बेग,मोहम्मद आजाद अंसारी सदस्य बने।

लनखऊ: बीजेपी सरकार में सपा नेता को नियुक्ति, सुहैल हैदर अल्वी को सदस्य बनाया गया, फखरूद्दीन अकादमी में सदस्य बने सुहैल हैदर, भाजपाई ताकते रहे, सपा नेता पद ले उड़े, मंत्री मोहसिन रजा के करीबी हैं सुहैल अल्वी।

लखनऊ: बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, टैम्पो एसोसिएशन का स्वागत समारोह, सरकार के आदेश का उड़ाया गया मखौल, सरेराह चौराहे पर मंच लगाया गया, समारोह में तेज आवाज में बजता रहा साउंड, स्थानीय पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, लखनऊ के तालकटोरा इलाके का मामला।

लखनऊ: अंसल गोल्फ सिटी में अधूरे कार्यों पर रिपोर्ट तलब, विधानसभा की याचिका समिति ने मांगी रिपोर्ट, आवंटियों को फ्लैट न देने की भी है शिकायत, 31 जनवरी को होनी है अंसल पर सुनवाई, आदेश पर अपर मुख्य सचिव करेंगे सुनवाई, आवास विभाग ने LDA से रिपोर्ट देने का दिया आदेश, 30 जनवरी तक रिपोर्ट देने के दिए आदेश।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान- यूपी के खाद्य प्रशंसकर्ण से रोजगार बढ़ेगा, इसलिए एक नए पोर्टल को लांच कर रहे हैं, सरकार की नीति और क्या सुविधा हम दे रहे, दोनों ही चीजे इसमें होगी, देश-विदश के इन्वेस्टर आये हमारा उद्देश्य है, सिंगल विडो सिस्टम से इनवेस्टर को फायदा, कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में रहेगा, आपराधिक घटना करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे, काशगंज के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, खाद्य प्रशंसकर्ण 2017 के पोर्टल का उद्घाटन, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रहे मौजूद, सूर्य प्रताप शाही,दारा सिंह चौहान भी मौजूद।

लखनऊ: राज्यपाल ने कासगंज हिंसा को लेकर दिया बयान- तिरंगा यात्रा के नाम पर हुई हिंसा शर्मनाक, कासगंज हिंसा यूपी के लिए शर्मनाक है, हिंसा में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे योगी सरकार, ऐसे दंगों की पुनरावृत्ति को भी रोके राज्य सरकार।

लखनऊ: आज खाद्य प्रसंस्करण का पोर्टल लांच होगा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे लांच, विधान भवन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन।

लखनऊ: आलू को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य की बैठक, विधान भवन कार्यालय में चल रही है बैठक, कृषि मंत्री,सूर्य प्रताप शाही,वितीय मंत्री मौजूद, उद्यान,वन मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद , विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए, आलू किसानों को लेकर हो रही है बैठक।

नोएडा: नोएडा में बिल्डरों की डकैती जारी है, गार्डेनिया ग्लोरी प्रोजेक्ट में खरीददार फंसे, 2012 का पजेशन अब तक नहीं दिया, बिल्डर के दफ्तर पहुंचे खरीददारों से गुंडई, गार्डेनिया बिल्डर के मालिक अमित की गुंडई, निवेशकों को लूटा,धमकाया और पिटवाया, नोएडा के बिल्डरों को लूट की खुली छूट है, नोएडा पुलिस खरीददार नहीं बिल्डर के साथ, नोएडा अथॉरिटी भी बेईमान बिल्डरों की संरक्षक, सेक्टर 49 थाने में बिल्डर के खिलाफ तहरीर, सेक्टर 46 का प्रोजेक्ट 2012 में दिया जाना था, गार्डेनिया ने 6 साल बाद भी पजेशन नहीं दिया, अथॉरिटी का 4 अरब भी दबाए है गार्डेनिया वाला, गार्डेनिया बिल्डर का अमित कुमार कब जेल जाएगा।

बांदा: बांदा में बड़े पैमाने पर अवैध खनन शुरु, सादीमदनपुर में भारी मशीनों से अवैध खनन, पट्टा क्षेत्र के बाहर जाकर हो रहा अवैध खनन, भारी पोकलैंड मशीन और जेसीबी लगाई गई, खनन में भारी मशीनरी का उपयोग मना है, HC के आदेश के बावजूद मशीनों का इस्तमाल, नदी के भीतर लिफ्टर,पोकलैंड उतारी गईं, झांसी का खनन माफिया ने बांदा में पट्टा लिया, खनन विभाग,एआरटीओ और माफिया की तिकड़ी, अवैध खनन और अवैध परिवहन जारी।

कानपुर: सपा विधायकों को नहीं किया नामजद, बवाल के मामले में नहीं किया नामजद, सपा जिलाध्यक्ष समेत 700 कार्यकर्ता नामजद, सभी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट, सड़क जाम औप पुलिस से बदसलूकी की थी।

फर्रुखाबाद: दारोगा की 15 दिनों में 2 कोतवाली में री पोस्टिंग, दारोगा हरेन्द्र का 15 दिनों में तबादला, मोहम्दाबाद से फर्रुखाबाद कोतवाली में तबादला, एसपी ने फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ में किया तैनात, यूपी सरकार ने री पोस्टिंग पर लगाई है रोक, रोक के बावजूद दारोगा की हुई री पोस्टिंग।

कासगंज: आगजनी करने वाले उपद्रवी CCTV में कैद, शहर के रेलवे रोड पर दुकान में की आगजनी, दुकान में आगजनी करके भागे उपद्रवी, कासगंज में हालत सामान्य फिर भी आगजनी, शहर में 3 जगहों पर उपद्रवियों ने की आगजनी, नदरई गेट इलाके में मकान में लगाई आग, मनौटा गली में बंद मकान में की आगजनी।

कासगंज: तिरंगा यात्रा में चंदन की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार को चेक देने पहुंचे डीएम, पीड़ित परिवार ने चेक लेने से किया मना, बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग, कासगंज में चंदन चौक बनाने की भी मांग, परिजनों ने सीएम को बुलाने की मांग की, अधिकारियों के मनाने के बाद चेक लिया, डीएम ने परिवार का 20 लाख चेक दिया।

अमरोहा: पुलिस की बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल, अस्पताल में भर्ती, बदमाश से कार, तमंचा, कारतूस बरामद, हसनपुर कोतवाली के करनपुर में हुई मुठभेड़।

चित्रकूट: 5 लाख फिरौती देकर छूटा किसान, शनिवार रात घर पहुंचा किसान, परिजनों ने राहत की सांस ली, डाकू बबली कोल गैंग ने किया था अपहरण, किसान ललित का डाकू गैंग ने अपहरण किया था, 5 लाख फिरौती के बाद छूटा ललित सिंह, डाकू गैंग ने पकड़ के बदले 50 लाख मांगे थे।

झांसी: भूख से परेशान महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, बच्चों के साथ महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, बच्चों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, रोटी दो या मौत दो की कही बात, भुखमरी की शिकार महिलाओं ने सुनाई आपबीती, रोटी दो या मौत दो का बैनर लेकर पहुंची।

डीएम ने चंदन के परिवार को दिया 20 लाख का चेक

कासगंज- डीएम ने चंदन के परिवार को दिया 20 लाख का चेक. आधे घंटे की मान-मनौव्वल के बाद पीड़ित परिवार ने लिया चेक. परिजन कर रहे हैं चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग. सीएम योगी ने ट्वीट करके 20 लाख की मदद की घोषणा की थी.

आगरा- कासगंज मामले प्रदर्शन. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग. मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग. कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन.

लखनऊ- कासगंज पर एडीजी एलओ आनंद कुमार का बयान कासगंज की हिंसा सुनियोजित थी या नहीं इसकी जांच हो रही है

लखनऊ- कासगंज हिंसा की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई. जिला स्तर पर आईजी अलीगढ़ ने गठित की एसआईटी. वीडियो, सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों की फुटेज की होगी जांच.

कासगंज- हिंसा पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा. कासगंज में हालात पूरी तरह से है नियंत्रित. तिरंगा यात्रा निकालने के लिए विपक्ष से परमिशन की नहीं है जरूरत. हर घर, हर गली में होता है तिरंगा.

गाजियाबाद- गुरुद्वारे में लाखों की चोरी. दान पेटी में रखे लाखों रुपये सहित LED और अन्य कीमती सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ. गुरुद्वारे में रात के समय चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम. थाना कविनगर क्षेत्र के C ब्लॉक में बने गुरुद्वारे में हुई चोरी.

गाजियाबाद- वाहन चेकिंग के दौरान 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार. चोरी के 16 वाहन बरामद. दिल्ली एनसीआर में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम. थाना इंदिरापुरम पुलिस ने की गिरफ्तारी.

लखनऊ- लोहिया अस्पताल की नर्सें कार्य बहिष्कार पर. नवजात की मौत के मामले में निलंबित हुई स्टाफ नर्स की बहाली को लेकर स्टाफ नर्सेज का विरोध.

हमीरपुर- दो भिखारियों में आपस में चली लाठियां. भीख मांगने के एरिया बंटवारे को लेकर मारपीट. सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड का मामला.

मेरठ- चावलों से भरा ट्रक रेलिंग तोड़कर गिरा. एक की मौत दो घायल. बिहार से चावल लेकर हरियाणा जा रहा था ट्रक. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती. थाना सरधना क्षेत्र के करनाल मार्ग पर हुआ हादसा.

कानपुर- शातिर अपराधी धीरज गुड़िया को पुलिस ने किया गिरफ्तार. धीरज के खिलाफ हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे. लूट और डकैती सहित कई वारदातों को दे चुका है अंजाम. पुलिस का बिनौर गांव में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी का दावा.

लखनऊ- नाका के राजेन्द्र नगर में नाले में मिला युवक का शव. 2 दिन से लापता सलमान का है शव.

गाजियाबाद- वाहन चेकिंग के दौरान 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार. चोरी के 16 वाहन बरामद. दिल्ली एनसीआर में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम. थाना इंदिरापुरम पुलिस ने की गिरफ्तारी.

मेरठ- सुभारती के डॉक्टर ने नाबालिग को बंधक बनाकर कराया घर का काम. लड़की ने भाग कर एक युवक से की शादी. पुलिस ने लड़की के पति को भेजा जेल. लड़के पर था लड़की को अपहरण करने का मामला दर्ज. शादी करके पिलखवा में रहता था जोड़ा. नाबालिग से काम करने वाले डॉक्टर पर पुलिस है मेहरबान. थाना जानी क्षेत्र गॉडविन कालोनी का मामला.

भदोही- करंट लगने से मजदूर की मौत. कालीन कारखाने में काम करते समय लगा करंट. भदोही कोतवाली के इंद्रामिल की घटना.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डी वी एम लुब्रीकेन्ट ने बांटी शिक्षण सामग्री।

जौनपुर सिंगरामऊं - वाराणसी की नामचीन स्नेहक तेल निर्माता डी वी एम लुब्रीकेन्ट फैक्ट्री द्वारा वि० ख० महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में अध्यनरत 105 बच्चों मे कापी, कलम व पठन पाठन सामग्रियों के वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औरैया के जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्र के बड़े भाई बाबादीन मिश्र रहे। गुरूवार को डी वी एम लुब्रीकेन्ट फैक्ट्री के तत्वाधान मे कल्याणपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत 105 स्कूली बच्चो मे प्रत्येक बच्चो को कापी, कलम, जमेट्री, रबर, पेंसिल आदि पाठ्य समाग्रियो का वितरण किया गया।आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बाबादीन मिश्र  ने कहा कि पठन पाठन सामग्री मिलने से बच्चों में पढ़ने का उत्साह बढ़ जाता है जिस प्रकार मेले में जाने के लिए अभिभावकों से पैसा मिलने की उम्मीद लगाए बच्चो मे उत्साह देखने को मिलता है ठीक उसी प्रकार विद्यालय में पठन पाठन सामग्री मिलने पर और अधिक पढ़ने कि रुचि बढ़ जाती है।उन्होनें डी वी एम लुब्रीकेन्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चो के उज्जवल भविष्य को निखारने व बढ़ाने के लिए सरकार भी तमाम योजनाए चला रही है जिसका लाभ उन्हे अवश्य मिलता रहेगा। डी वी एम लुब्रीकेन्ट के डायरेक्टर आर पी मिश्रा ने कहा कि फैक्ट्री द्वारा समय समय पर आसपास के क्षेत्रो में स्थित स्कूलो, गांवो के ग्रामीणो के बीच उनके लिए हितकारी कार्यो को करती रहती है। गांव के स्कूलो मे अध्यनरत ये बच्चे ही देश व समाज के पुरोधा है जिनके उज्जवल भविष्य के लिए कंपनी के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है।कंपनी जहा स्थापित है वहां के क्षेत्रो मे इससे भी बड़े कार्य किये जाते है।ऐसे समाजिक कार्यो मे कंपनी हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रहेगी।इस दौरान मौजूद प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधान राम अवध यादव, अरूण, जटाशंकर मिश्र, दिनेश गौतम, संजय सिंह, धर्मेंन्द्र सिंह, विनोद सिंह, विशाल सिंह, राजेश मिश्र, रमाकांत मिश्र आदि उपस्थित रहे ।